News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

आचार संहिता उल्लघंन का मामला दर्जMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। आगामी मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी प्रत्याशी श्रीमति सुम्बुल राणा द्वारा थानाक्षेत्र रामराज के ग्राम लालपुर रेहडवा में डोर टू डोर केम्पेन की अनुमति ली गयी थी। श्रीमति सुम्बुल राणा के समर्थन में पूर्व सांसद कादिर राणा द्वारा दिनांक 08 नवम्बर को थानाक्षेत्र रामराज के ग्राम लालपुर रेहकडा स्थित ग्राम पंचायत घर में मीटिंग की गयी, उक्त मीटिंग में सरकारी भवन का इस्तेमाल किया गया जो आचार संहिता का उल्लंघन है।क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर ने कहा कि इस सम्बन्ध में थाना रामराज पुलिस द्वारा कादिर राणा सहित 10 नामजद व 10-15 अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा साक्ष्य के क्रम में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उनके आधार पर विधिसंगत निष्पक्ष कार्यवाही की जाएगी।

 

 

जानसठ में वकीलों ने किया प्रदर्शनMuzaffarnagar News
जानसठ। जानसठ तहसील एवं कचहरी के दो दर्जन से अधिक वकीलों ने आज तहसील प्रांगण में जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तो वही कचहरी से निकलकर पानीपत -खटीमा राजमार्ग को भी कुछ देर के लिए जाम किया है। यहां वकीलों ने आरोप लगाते हुए बताया कि गत दिनों गाजियाबाद में स्थित जनपद न्यायधीश द्वारा वकीलों से अभद्रता की गई थी तो वही पुलिस को बुलाकर वकीलों पर लाठी चार्ज भी कराया था मामले के विरोध में जहां गाजियाबाद सहित प्रदेश भर में वकील धरने प्रदर्शन और अपना विरोध जता रहे हैं तो वहीं आज जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा जानसठ में तहसील व कचहरी में एकत्रित होकर वकीलों ने धरना प्रदर्शन किया है। यहां तहसील बार एसोसिएशन जानसठ के महासचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सर्व विदित है कि गत दिनों गाजियाबाद में जनपद न्यायाधीश द्वारा वकीलो के साथ अभद्रता के साथ ही लाठी चार्ज भी कराई थी जिसके विरोध में प्रदेश भर में वकील धरने प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं आज बार एसोसिएशन जानसठ के सभी वकीलों ने काम बंद हड़ताल कर तहसील व कचहरी से निकलकर धरना प्रदर्शन किया है। यहां पैदल मार्च के साथ ही सड़क जाम भी की गई है उन्होंने बताया कि जो भी हमारे विभाग से जुड़े आलाधिकारी निर्णय लेंगे उस निर्णय का हम सब पालन करेंगे।।

 

दो शातिरों को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
सिखेडा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु0नगर के आदेशों के अनुपालन एवं पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी के दिशा निर्देशों में थाना सिखेडा पुलिस टीम द्वारा ग्राम भिक्की भट्टे के सामने से दो अभियुक्त राजीव उर्फ संजीव पुत्र बिजेन्द्र नि0 ग्राम मोघपुर थाना सिखेड़ा मु0नगर व अंकित पुत्र शेरा निवासी मोघपुर थाना सिखेड़ा मु0नगर को दौराने चौकिंग गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद चाकू नाजायज व थाना सिखेड़ा के मु0अ0स0 109/24 धारा 309(4) बीएनएस से सम्बन्धित मो0सा0 स्पलैंडर रंग लाल जिस पर फर्जी नम्बर प्लेट यूपी 12 बीएफ 7291 जिसका सही नम्बर यूपी 12 बीएफ 7251 व मो0सा0 स्पलैंडर यूपी 12बीआर 8942 सहित गिरफ्तार किया गया । अभि0गण द्वारा मो0सा0 की पहचान छिपाने के लिये मो0सा0 पर फर्जी नं0 प्लेट व लाल रंग पर काले रंग की टेपिंग की गयी है । शातिर राजीव उर्फ संजीव पुत्र बिजेन्द्र नि0 ग्राम मोघपुर थाना सिखेड़ा, अंकित पुत्र शेरा निवासी मोघपुर थाना सिखेड़ा शामिल रहे। जिसके कब्जे से एक मो0सा0 हीरो स्पलेंडर नम्बर यूपी 12 बीएफ 7251, एक मो0सा0 स्पलेंडर काली नम्बर यूपी 12बीआर 8942, एक अदद तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद चाकू नाजायज, एक अदद फर्जी नंबर प्लेट बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनि0 ज्ञानेन्द्र सिह सिरोही, उपनि0 रिंकू सिह, है0का0 प्रमोद कुमार, का0 हरिओम, जयवीर सिह, सतवीर सिह अरूण कुमार शामिल रहे।

 

दुष्कर्म के आरोपी को दबोचाMuzaffarnagar News
खतौली। थाना खतौली पुलिस टीम द्वारा 06 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिहं के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली व थाना प्रभारी खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस टीम द्वारा थाना खतौली पर पंजीकृत 06 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के अभियोग 459/2024 धारा 137(2)/65(2) बीएनएस तथा व 5एम/6 पोक्सो अधि0 के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि 10 नवम्बर को 06 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के सम्बन्ध में थाना खतौली पर तहरीर प्राप्त हुई थी ,तहरीर के आधार पर थाना खतौली पर पोक्सो अधि0 बनाम अभियुक्त बिट्टू पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम दाहौड थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करते हुये अभियुक्त बिट्टू पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम दाहौड थाना खतौली को 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कर्णवीर सिहं थाना खतौली, कृपाल सिहं थाना खतौली शामिल रहे।

 

युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत
मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक विनीत पुत्र किरण पाल की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विनीत की मौत ट्रैक्टर से कुचल कर हुई है।

 

युवक की हत्याMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। जनपद में एक युवक की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रुड़की चुंगी मार्ग पर स्थित चारा कुट्टी की मशीन के पास देर रात सनी पांचाल नामक युवक की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में सनी के ही एक दोस्त पर शक जताया जा रहा है। पुलिस ने सनी के दोस्त नीरज को गिरफ्तार कर लिया है और जांच पड़ताल जारी है। मृतक सनी के भाई सागर ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की हत्या के पीछे नीरज का हाथ है। उन्होंने नीरज पर सनी धारदार हथियार से वार करने का आरोप लगाया है। इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां से कई सुराग जुटाने की कोशिश की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक सनी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी, रूपाली राव ने कहा कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना की जांच में जुटी पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 

न्याय के लिए सड़कों पर उतरे खतौली के अधिवक्ताMuzaffarnagar News
खतौली। अधिवक्ताओं ने सोमवार सुबह तहसील परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन कर सड़क जाम किया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं की यह हड़ताल गाजियाबाद जिला जज अनिल कुमार के इशारे पर कोर्ट रुम में वकीलों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में है। इस घटना को लेकर वकीलों में आक्रोश है और वह जिला जज और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गाजियाबाद में हाल ही में अधिवक्ताओं पर हमले की घटना हुई थी, जिसने पूरे वकील समुदाय को झकझोर कर रख दिया। इस घटना ने वकीलों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन खतौली के समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए पूर्ण रूप से कलमबंद हड़ताल पर रहे जहां दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्टो ने उनका सहयोग किया अपना काम करवाने तहसील पहुंचे फरियादी निराश होकर वापस लौट गए । अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद हमले की कड़ी निंदा करते हुए न्याय की मांग की है और सरकार से अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि वे तब तक विरोध जारी रखेंगे जब तक कि जिला जज और लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। कुछ लोगों ने अधिवक्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के विरोध से आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी होती है। वकीलों का कहना है कि उनका यह प्रदर्शन न्याय और सुरक्षा की मांग के लिए है, और इस प्रकार के हमलों को लेकर वे गंभीर हैं। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो वे आगे भी विरोध जारी रखेंगे और उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष सरदार जितेंद्र सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष रतन सिंह, जगदीश आर्य, राजवीर सिंह, रामचंद्र सैनी, अशोक अहलावत, सुभाष चन्द्र, शकुंतला देवी, भूदेव आर्य, नवीन उपाध्याय, सुलेमान खान, लाल सिंह, प्रदीप कुमार, प्रमोद शर्मा, राजग्रही यादव, राजेश कुमार, मनोज गर्ग, कदम सिंह चंदेल, दिनेश कौशिक, रामकुमार कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह, आनंद उपाध्याय, सत्यप्रकाश सैनी, गंगा शरण, मोहम्मद अरशद, जगबीर सिंह, शाकिर अहमद, रोशनी सैनी, मोहम्मद अरशद, सुबोध ठाकुर, आदिल खान, सत सिंह, सत्यम कुमार, ललित कुमार, पदम कुमार, संदीप कुमार, दस्तावेज लेखक आदेश मोतला, अंकलक जैन, ठाकुर प्रेमपाल, एवं मजाहिर काजी, मोनू त्यागी,अभिषेक गोयल, अनुज जैन, राम रोशन, आकाश सैनी, महेश कुमार, कृष्ण कुमार, कपिल कुमार, राजन सिंह, दानिश काजी, सुमित गुप्ता, शांतनु ठाकुर विनीत कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

 

 

रिदम की भव्य संगीत संध्या का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफफरनगर। सोनू निगम, आकृति कक्कड, नेहा कक्कड, विपिन सचदेवा जैसे सरीखे प्लेबैक सिंगर को मंच प्रदान करने वाली दिल्ली की प्रसिद्ध संस्था सखा के चेयरमैन अमरजीत सिंह कोहली की प्ररेणा से जनपद के प्रसिद्ध गायक संजय साथी द्वारा गठित संस्था रिदम द्वारा विगत रात्रि स्थानीय एस.डी. डिग्री कालेज के सभागार में इस जनपद के प्रसिद्ध गायक श्याम कटारिया की याद में भव्य संगीत संध्या तुमको ना भूल पायेंगे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश श्री विनय कुमार द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का विधिवत कार्यक्रम की शुरूआत मेरठ से आयी गायिका अविका के द्वारा गणेश वन्दना से किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से दुबई से आये जी.टी.वी. के सिंगर सररेगामा फेम आशीष द्वारा किशोर कुमार के गीत नीले नीले अंबर पर, मुकददर का सिकन्दर कहलायेगा, एवं रफी साहब का प्रसिद्ध गीत दिल के झरोखों में तुझको बैठाकर गाकर भरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था के फाउन्डर, अध्यक्ष एवं जनपद के प्रसिद्ध गायक संजय साथी द्वारा हमे ओर जीने की चाहत ना होती, जाने कहां गये वो दिन गायिका आयेशा सिंघानिया के साथ डूएट गीत ष्इक प्यार का नगमा ह गाकर अपार तालियों बटोरी गयी। दिल्ली से आये प्रसिद्ध गायक राजन वासुदेव द्वारा चिठठी ना कोई सन्देश गाकर श्याम कटारिया को अपनी श्रद्धांजली अर्पित की गयी। कीर्ति द्वारा हिमांशु के साथ मुझे तेरी मौहब्बत का सहारा मिल गया होता एवं इक राधा इक मीरा, आजाद एवं निधि द्वारा ओ मेरे सनम, अविका द्वारा तुझसे नाराज नहीं जिदंगी, मदनलाल द्वारा जिदंगी इक सफर है सुहाना, आयेशा संघानिया द्वारा विरेन्द्र के साथ क्या खूब लगती हो एवं आज दिल पे कोई जोर चलता नही गाकर ओोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया गया। मुकेश लाल द्वारा पंख होती तो उड आती रे की धुन बजाकर तालियों बटोरी गयी। कार्यक्रम में वेबसीरीज एवं हरियाणा फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं मॉडल माणी गौतम ने भी प्रतिभाग किया। रिदम संस्था का यह 16 वों कार्यक्रम था। हमेशा की तरह कार्यक्रम में देर रात तक श्रोता कार्यक्रम का आनन्द लेते रहे। कार्यक्रम के अंत में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की गयी तथा सभी कलाकारों एवं अतिथियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मनीष गर्ग द्वारा की गयी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संजय साथी, डॉ.दलीप दमराबी, रोटेरियन रजनीश गुप्ता, राजेश पल्लव, सुमित गोयल, विरेन्द्र, मोहित मेंहदियान, लेखक नादिर राणा, कीर्ति भूषण, अश्वनी बंसल एवं जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा का योगदान रहा।

 

लाखों के सरिए सहित दो गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर । थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 2 चोर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ 5345 किलोग्राम सरिया बरामद किया है। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 चोर अभियुक्तगण को फैमिली ढाबा ग्राम तावली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया 5345 किलोग्राम सरिया बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 29 अक्टूबर को थाना शाहपुर पुलिस को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र शाहपुर के ग्राम निरमानी में बन रही पानी की टंकी से सरिया चोरी हो गया है। इस सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 343ध्24 धारा 303 (2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा आज दिनांक 10.11.2024 को उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए 5345 किलोग्राम सरिया बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण शेर अली पुत्र तुल्ल्नशाह निवासी ग्राम सिरसा थाना दातागंज जनपद बदायूँ, अजमत पुत्र नियात अली निवासी ग्राम सिरसा थाना दातागंज जनपद बदायूँ जिसके कब्जे से 5345 किलोग्राम सरिया बरामद किया।

 

गीता पाठ हुआ
मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी मुजफ्फर नगर में पवित्र कार्तिक मास के उपलक्ष में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा शोभा यात्रा एवं गीता पाठ । परम पूज्य गुरुदेव महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से पवित्र कार्तिक मास में शोभा यात्रा व गीता पाठ का भव्य आयोजन डॉ आदेश कुमार सिंघल एवं श्री मति अर्चना सिंघल के सौजन्य से 11-नवम्बर 2024 दिन सोमवार को भरतीया कॉलोनी गली पीपल वाली गली जानसठ रोड मुजफ्फर नगर में सायं गीता पाठ का आयोजन हुआ।

 

लाईसेंस/रजिस्ट्रेशन हेतु कैम्प का आयोजन
मुजफ्फरनगर। नवीन मन्डी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लाईसेंस/रजिस्ट्रेशन हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा नवीन मंडी में खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन हेतु कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती अर्चना धीरान, सहायक आयुक्त खाद्य । व शिव कुमार मिश्रामुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा व्यापारीयो से सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य लाइसेन्स/रजिस्ट्रेशन से आच्छादित करने हेतु विस्तार से चर्चा की गयी। कैंप में लगभग 30 रजिस्ट्रेशन और कुछ लाइसेंस अप्लाई किए गए। कैंप में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, मनोज कुमार उपस्थित रहे।

 

भजन प्रस्तुत किए
मुजफ्फरनगर। पवित्र कार्तिक मास के तृतीय दिवस की परिक्रमा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार होते हुए होली चौक श्री राम मंदिर में पहुंची वहां पर पंडित श्याम सुंदर शर्मा,राकेश वर्मा विनोद, वर्मा, प्रदीप गुप्ता, कन्हैयालाल, मुकेश कुमार, विक्की कुमार आदि श्रद्धालुओं द्वारा सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए सुंदर-सुंदर भजनों पर सभी श्रद्धालु झूम उठे इसके उपरांत परिक्रमा पुन इंदिरा मूर्ति होते हुए घंटाघर और वापस श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल (गीता भवन) गली घंटाघर में विश्राम दिया गया। यात्रा में मुख्य रूप से मंदिर कमेटी के प्रधान मनोज अग्रवाल, मंत्री मुकेश अग्रवाल,कोषाध्यक्ष पंकज भटनागर, उपप्रधान,भावेश गुप्ता,मुकेश तायल, बिट्टू शर्मा,अंकुर अग्रवाल, प्रभात गुप्ता,राकेश अग्रवाल, रमेश विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, आदि सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर नियर रोडवेज में प्रधानाचार्य श्री सोहन पाल सिंह जी के निर्देशन में( सड़क सुरक्षा ध्युवाओं की भूमिका एवं व्यवहारिक चुनौतियां) विषय पर एक चित्रकला (पोस्टर ) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका संचालन डॉ राजबल सैनी एवं जयप्रकाश सिंह ने किया । इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें प्रतिभागियों ने सड़क पर चलते समय क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए वाहन चलाते समय सड़क पर बाई ओर ही चले। रेड लाइट का विशेष ध्यान रखें ।चौराहे सावधानी पूर्वक पार करें ,ताकि हम जीवन में होने वाली दुर्घटनाओं से बच सकें । छात्र-छात्राओं ने रंगों से विषय को प्रदर्शित किया। इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में सागर व उज्ज्वल प्रथम, जूनियर के बालक वर्ग के अरिहंत कासवाल प्रथम अक्षत द्वितीय आर्यन व सावन तृतीय स्थान पर रहे ।बालिका वर्ग में वंशिका धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। अंजलि सैनी तीसरे स्थान पर रहीं ।अंशुल यादव ,शिवा ,आर्यन कुमार, उज्जवल कुमार, नूर आलम, खुशी कश्यप, हर्षल अविका, सना सिद्दीकी,नंदिनी, वंशिका भारद्वाज ,अक्षत जैन, प्रियांशी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अरविंद कुमार एवं विश्ववीर यादव का विशेष योगदान रहा।

 

बैंक कर्मचारियों के बीच हुई प्रतियोगिताएं
मुजफ्फरनगर। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में क्रिकेट व अन्य आउटडोर प्रतियोगिताए हुई। इस दौरान बैडमिंटन, केरम व चौस प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई गई।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ सदस्यों के साथ-2 विभिन्न शाखाओ के स्टाफ सदस्यो व सेवानिवृत सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक यूसुफ खान ने सभी को जीवन में खेलकूद को नियमित रूप से शामिल करने का संकल्प लेने का आव्हान किया। उन्होंन बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता में पहले तीन विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया। प्रथम पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागी को प्रधान कार्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। विजेता में 100 मीटर दौड़ में अजय चौधरी, 100 मीटर (50़) में राम औतार शर्मा, लेमन रेस में सत्यम तिवारी, लेमन रेस (50़) में दिनेश सिंह विजेता रहे। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता योमेश, उपविजेता सुधांशु रहे। बैडमिंटन (50़) विजेता में राम औतार शर्मा और उपविजेता दिनेश सिंह रहे। खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में अभिलेख सिंह, अभिषेक नागर, संजय जैन, केशव कुमार, अमित नेगी, तिलकराज आयुष गर्ग, अनुराग कुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा ।

 

कमैटी का किया गठन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल द्वारा सरकारी विभागो में व्यापारियों की उत्पीडन की शिकायतों एवं बढती परेशानियों से निजात दिलवाने के लिए कमेटियो का गठन किया गया तथा नगर अध्यक्ष व कार्यकारी जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी को नगर कार्यकारिणी भंग कर 15 दिनो में नई कार्यकारिणी गठन करने का आदेश दिया प्रशासनिक एवं जी०एस०टी० विभाग कार्य सम्बन्धी कमेंटी प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल के नेतृत्व में सरदार सतपाल सिंह मान देवराज पंवार अभिमन्यु श्राफ सुभाष मित्तल सतीश मोहन, पंकज जैन (गॉधी टैन्ट हाऊस) मनोज जैन (एल०जी०) पुलिस प्रशासन विभाग कार्य सम्बन्धी कमेटी सरदार बलविन्दर सिंह प्रदेश मंत्री के नेतृत्व में पवन वर्मा ठा० विजय प्रताप सिंह अभिनव वर्मा सुनील वर्मा डा० शौकी विजय कुच्छल मौ० भुरा कुरैशी, कमलकान्त शर्मा, इकरार फारूखी नगर पालिका विभाग कार्य सम्बन्धी कमैटी कार्यकारी जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में राजेन्द्र अरोरा सुनील अरोरा (विक्की) जयइन्द्र प्रकाश संजीव संगम प्रवीण जैन (हुण्डई) योगेश शर्मा (भारत गैस) पंकज लूथरा, मौहब्बत त्यागी, विजय मदान, विजय तनेजा, मनोज शर्मा, ममुद आरिफ, विकास प्राधिकरण विभाग कार्य सम्बन्धी कमेटी अविनाश त्यागी व विशाल जैन जिला महामंत्री के नेतृत्व में प्रवीण त्यागी प्रियांशु जैन, आदित्य वंसल, नितिन शर्मा, गौरव जैन, बंटी अग्रवाल पप्पु लाला संजय शर्मा, मनीष चौहान, सन्जु मलिक, अक्षलेन्त प्रताप, जितेन्द्र जैन (टोनी) नरेश सिंघल विद्युत विभाग कार्य सम्बन्धी कमैटी प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरूण मित्तल के नेतृत्व में भुपेन्द्र गोयल अतुल गोयल, ब्रजकुवर गर्ग, हर्षद राठी, आनन्द गुप्ता, इम्तयाज खान, विशाल जैन, गौटक जैन, संदीप पुंडीर, कार्तिक गोयल, सम्बन्धित विभाग की हर माह अधिकारियो साथ लगातार सभाए आयोजित की जायेगी तथा समस्याओ के निराकरण के लिए व्यापारी भी उपस्थित रहेगे। सभी व्यापारियो से निवेदन है वे विभाग सम्बन्धित समस्याए कमेटी के पास भेज दे ताकि समय पर समस्याओ का हल हो सके।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + fifteen =