समाचार (Muzaffarnagar News)
मुठभेड में शातिर को दबोचा
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा गौकशी के अभियोग में वांछित 01 शातिर गौकश अभियुक्त को मुठभैड में दबोचा। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, गौकशी के उपकरण, 01 मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद किया। जनपद में गौकश/वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगरसत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा थाना खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा गौकशी के अभियोग में वांछित 01 शातिर गौकश अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ तिगाई के जंगल से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, गौकशी के उपकरण, 01 मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त थाना खतौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 411/2024 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट मे वांछित अपराधी है। थाना खतौली पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि थाना खतौली पुलिस सरधन से तिगाई वाले रास्ते पर तिगाई मोड के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चौकिंग कर रही थी। चौकिंग के दौरान 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल पर सवार 01 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया जिसे चौकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटर साईकिल सवार ने मोटरसाईकिल को तीव्र गति से चलाकर ग्राम तिगाई की तरफ जाने वाले खडंजे पर अण्डरपास की तरफ भागने लगा। थाना खतौली पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति का पीछा किया गया। कुछ दूर चलने के बाद मोटर साईकिल तीव्रगति होने के कारण असंतुलित होकर गिर गयी। बदमाश द्वारा खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश जावेद उर्फ चवन्नी घायल हो गया। थाना खतौली पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तजावेद उर्फ चवन्नी पुत्र शाहिद उर्फ रहीश निवासी मौहल्ला इस्लामनगर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर हाल पता मौहल्ला श्यमानगर खजूर के पेड थाना लिसाडी गेट जिला मेरठ के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, गौकशी के उपकरण, 01 बिना नम्बर प्लेट मोटरसाईकिल। शातिर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमम में प्र0नि0 बृजेश कुमार शर्मा, व.उ.नि. प्रवीण कुमार, उ.नि. अमित चौधरी, उ.नि. विनय शर्मा, है0का0 मुनीश शर्मा, का. निरोत्तम, अलीम, शौबीर, है.का. सौरभ कुमार, का. सुमित शर्मा, सुशील भाटी थाना खतौली शामिल रहे।
क्रांति सेना की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)क्रांतिसेना कार्यालय परआयोजित बैठक मे पार्टी पदाधिकारीयो द्वारा 22 दिसंबर को क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व मे होने वाली विराट जनआक्रोश रैली मे कार्यकर्ताओ से बड़ी संख्या मे शामिल होने का आह्वान किया गया, क्रांतिसेना महासचिव पंडित संजीव शंकर व मंडल अध्यक्ष शरद कपूर के संचालन मे आयोजित बैठक मे क्रांतिसेना नेताओं ने कहा कि आज हिन्दू अपने ही देश मे राजनैतिक दलों कि उपेक्षा का शिकार है, देश मे विस्फोटक रूप से बढ़ रही आबादी, हिन्दू बेरोजगार युवाओ की लगातार बढ़ रही फौज पर किसी का ध्यान नहीं है, बांग्लादेश मे हिन्दुओ पर हो रहे बर्बर अत्याचारों पर सरकार के साथ साथ तमाम विपक्षी दल मौन धारण किये हुए है, हर किसी को वोट बैंक हासिल करने की चिंता सताए हुए है, यही कारण है आज हिन्दू बीजेपी को सत्ता मे लाने के बावजूद बेबस है, क्रांतिसेना नेताओं ने कहा कि 22 दिसंबर को केंद्र कि आँखे खोलने के लिए क्रांतिवीर सड़को पर उतरेंगे। बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष परपुध प्रकोष्ठ आलोक अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, शिव सेना, जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, कामगार सेना जिला अध्यक्ष शक्ति सिंह, मोहन पंडित, मगत राम, संजीव वर्मा, अनुज चौधरी, नरेंद्र ठाकुर, राजन वर्मा, आदित्य कश्यप, सुनील प्रजापति, सहनदार कश्यप, बृजपाल कश्यप, योगेंद्र सैनी, पिंकू कश्यप, असीस मिश्रा, सेंकी शर्मा, उज्जवल पंडित, अमन पर्चा सुरेश शर्मा, हेम कश्यप, वेदप्रकाश धीमान, दीपांसु, सालेंद्र, राजेश अरोरा, राजेंद्र तायल, सचिन कुमार, अंकुर जैन, राकेश दीमान सागर, गोयल जोनी कश्यप, अर्जुन गोस्वामी, नीरज सैनी, भोला पाल, विपिलु गुप्ता, प्रदीप जैन, रितिक कुमार, अनिल कुमार, दीपक प्रजापति, अमित शर्मा, बिजेंद्र, रविन्द्र मितलेश गिरी आदि मुख्य रूप से उपस्तित रहे।
ट्यूबवैलों से किया सामान चोरी
रोहाना। चोरों ने क्षेत्र के कई ट्यूबवेलो से सामान चोरी कर लिया। ग्रामीणो की शिकायत पर पुलिस ने मौका मुआयना कर भागदौड शुरू कर दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना चौकी क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में आजकल चोर पूरी तरह से सक्रिय है गांव बाननगर में किसानों की कई ट्यूबेलो को अज्ञात चोरों ने बनाया अपना निशाना। आये दिन चोरों द्वारा जंगल में लगी ट्यूबवैल को निशाना बनाते हुए ट्यूबवैल का मोटर, स्टार्टर आदि सामान चोरी किया जा रहा है। स्थानीय किसानों की शिकायत पर रोहाना चौकी पुलिस ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान संबंधी तहरीर लेत हुए इस संबंध में भगदौड शुरू कर दी।
सफाईकर्मियां को ड्रेस वितरित की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सफाई व्यवस्था को सुचारू और नियमित रूप से करने हेतु आज नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की युवा अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह ने स्वयं कमान संभालते हुए सफाई कर्मियों की परेड कराई और उनकी हाजरी ली और उन्हें यूनिफॉर्म भी वितरित करते हुए सफाई करने हेतु जागरूक भी किया मिली जानकारी के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में आज जीआईसी कॉलेज में ईओ प्रज्ञा सिंह द्वारा 369 सफाईकर्मियों की परेड कराकर उन्हें आईकार्ड ड्रेस देकर हर वार्ड में सफाई करने के लिए निर्देशित किया। परेड में 369 सफाईकर्मी उपस्थित रहे उल्लेखनीय है कि जब से नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की युवा अधिशासी अधिकारी के पद पर श्रीमती प्रज्ञा सिंह की तैनाती हुई है सबसे नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में कुछ ना कुछ परिवर्तन हो रहा है और नयापन आ रहा है एवं सफाई के प्रति जहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मियों को भी सफाई करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है आज मुजफ्फरनगर में सुचारू सफाई व्यवस्था की मजबूती के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर श्रीमती प्रज्ञा सिंह ने सभी सफाई कर्मचारी की हाजिरी स्वयं ली और उनकी परेड भी कराई और उन्हें सफाई के प्रति जागरूक भी किया और सभी सफाई कर्मचारियों को बहुत ही सुंदर ड्रेस और परिचय पत्र भी वितरण की ताकि पता रहे की यह नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हैं और इसका संदेश भी आम जनता में बेहतर जाएगा अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य मुजफ्फरनगर में नियमानुसार सफाई व्यवस्था को सुचारू और नियमित करते हुए मुजफ्फरनगर की आम जनता को भी सफाई के प्रति जागरूक करना है।
डीसीएम पलटने से युवक हुआ घायल
जानसठ। डीसीएम पलटने से डीसीएम की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु चिकित्सालय में पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार जानसठ हाईवे पर आज सुबह ओवरलोड डीसीएम बेकाबू होकर अचानक पलट गया। इस हादसे में डीसीएम की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। ग्रामीणों ने बुरी तरह से घायल युवक को तुरंत ही उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया तथा उसके परिजनें को हादसे की सूचना दी। सड़क पर डीसीएम पलट जाने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से जमीन पर पलटे पडे डीसीएम को वहां हटवाकर यातायात सुचारू क्राया।
नगर पंचायत चेयरमैन गिरफ्तार
चरथावल। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)दूधली प्रधान के साथ हुई मारपीट के मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष मास्टर इसलामूद्दीन त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि 2 दिसम्बर को राजीव कुमार पुत्र रुप सिंह निवासी ग्राम दूधली थाना चरथावल मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया कि ट्रक चालक द्वारा उनकी गाडी में टक्कर मारी गयी तथा उनके व गाडी में बैठे अन्य व्यक्तियों के साथ मारपीट की गयी। तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अन्य अभियुक्तों की पहचान की गयी। जिसमें अभियुक्त इस्लाम उर्फ इस्लामुद्दीन पुत्र तराबुद्दीन निवासी मौ0 तगायान मुस्लिम कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बढ़ती ठंड से रात ठंडी, दिन में राहत
मुजफ्फरनगर। सर्दी ने तेजी से पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री तक लुढ़क गया। सर्दी के वर्तमान मौसम की अब तक की यह सबसे ठंडी रात रही। पहली बार पारा छह डिग्री के नीचे गया। रविवार सुबह से ही धूप खिली रही। लेकिन करीब 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने सर्दी का अहसास कराया। दिन का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रहा। शनिवार के मुकाबले करीब एक डिग्री की गिरावट रही। हालांकि रविवार के अवकाश होने के कारण बच्चों ने भी घर पर समय बिताया साथ ही नौकरी पेशे करने वाले लोगों ने भी धूप में बैठकर राहत ली।
दो शातिरों को दबोचा
चरथावल।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना चरथावल पुलिस द्वारा मारपीट के अभियोग में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार किया। जनपद में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव व थाना प्रभारी चरथावल जसवीर सिंह के नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा मारपीट के अभियोग में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तगण को अमीगढ पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।उल्लेखनीय है कि 02 दिसम्बर को वादी राजीव कुमार पुत्र रुप सिंह निवासी ग्राम दूधली थाना चरथावल मुजफ्फरनगर द्वारा थाना चरथावल पर लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि ट्रक चालक द्वारा उनकी गाडी में टक्कर मारी गयी तथा उनके व गाडी में बैठे अन्य व्यक्तियों के साथ मारपीट की घटना कारित की गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीकृत किया गया। घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अन्य अभियुक्तों की पहचान की गयी। थाना चरथावल पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त उस्मान त्यागी पुत्र अब्दूल बारिक निवासी मौहल्ला मुर्दापट्टी, भूरा उर्फ शहरयाब पुत्र आबिद हुसैन नि0 मौहल्ला चौहट्टा कस्बा व थाना चरथावलको गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक जयकिशोर, उ.नि. सुरेंद्र सिंह, है. का. मनोज सिरोही, का. सोनवीर सिंह थाना चरथावल शामिल रहे।
भाकियू तोमर 24 दिसम्बर को मंडलायुक्त कार्यालय पर करेगा धरना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी ने बताया कि 26.6.2024 से किसानो ने अपनी मांगो को लेकर चंदन फार्म पर धरना प्रदर्शन किया था जिस धरने में किसानों ने अपनी मांग की कि कंपनी द्वारा ग्राम समाज और किसानो की जमीन को जो जबरन डीएस कम्पनी ने जबरदस्ती कब्जा कर प्लाट लगाने का काम कर रही है और लगभग पौली हाऊस भी तैयार कर लिया है लगभग 4 महीने तक किसानो ने अपना धरना प्रदर्शन करते रहे और उसके बाद मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन इसमें हरकत में आया और परमानंद झा एसडीएम द्वारा उस जमीन कि पैमाईश कर डीएस कम्पनी के अधिकारियों को आदेशित कर दिया गया और झंडी लगवाकर निशान देही करवा दी गयी कि इस जमीन को हाईकोर्ट के आदेश अनुसार इस जमीन पर स्टे है तो जब तक कोर्ट का कोई नया आदेश नहीं आता है तो तब तक इस जमीन पर कोई काम नही करेगा। जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी निखिल चौधरी ने बताया कि हाईकोर्ट के स्टे होने के बाद भी प्रशासन ने किसानों को धरने से हटाया गया ओर उनका चालान कर दिया गया। इस तरीके से लोकतंत्र कि शर्मसार हत्या कि गयी। उन्होनें घोषणा करते हुए कहा कि अगर जनपद मुजफ्फरनगर का प्रशासन किसानो की मांग मानने को तैयार नहीं हुआ तो संगठन 24 दिसंबर को सहारनपुर कमिश्नर पर धरना प्रदर्शन करेगा और अगर उसके बाद भी किसान अपनी मांग ना मनवा पाये तो आवश्यकता पड़ने पर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) लखनऊ विधानसभा पर कूच कर सरकार के सामने अपनी बात रखकर किसानो की समस्याओं का समाधान कराने का काम करेगा । इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रवण त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी, युवा प्रदेश प्रभारी मनीष गुर्जर, जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष दिलशाद, युवा ब्लॉक अध्यक्ष पंकज गुर्जर, नीरज चौहान, कुलदीप पंवार, नरेन्द्र सिंह, बलजोर सिंह, अरविन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शमशाद अहमद, ब्लॉक सचिव अरूण कुमार, आदि लोग मोजूद रहे।
हिंदू संघर्ष समिति की पंचायत की सफलता पर बनाई रणनीति
चरथालव। 17 दिसम्बर में प्रस्तावित हिंदू महापंचायत को लेकर हिंदू संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम से मिलकर महापंचायत को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। ठाकुर संगीत सिंह सोम ने हिंदू संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल को आश्वसत किया कि आने वाली 17 दिसंबर की हिंदू महापंचायत में दल-बल के साथ पहुंचकर अपने पीड़ित हिंदू भाइयों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। हिन्दू संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मण्डल में संयोजक नरेंद्र पवार अरुण प्रताप सिंह मनोज पाटिल अंकुर राणा गौरव चौहान सौरभ पुंडीर शेखर पुंडीर शामिल रहे।
प्राचार्या को मिला आउटस्टैंडिंग अवार्ड
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) फार्मा की प्रतिष्ठित संस्था फार्मास्यूटिकल एजूकेशन सोसाइटी (पेसोट) के द्वारा आर वी इंस्टीट्यूट बिजनौर में एक इंटरनेशनल कांफ्रेंस ’’कांफ्रेंस फार्माटेक 2024’’ की आयोजन किया गया। जिसकी थीम फार्मास्यूटिकल में डिजिटल परिवर्तन एक नया युग रही। इस कार्यक्रम में देश व विदेश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने मंच साझा किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विभु साहनी, चेयरमैन ऑफ फाइनेंस कमेटी फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया तथा विशिष्ट अतिथियों में रंजीत सिंह, वाइस चांसलर, शोभित यूनिवर्सिटी मेरठ एवं सतीश शर्मा, प्रो0 वाइस चांसलर ग्लोबल यूनिवर्सिटी सहारनपुर, भावना श्रीवास्तव, रिसर्चर आयुर्वैदिक साइंस दिल्ली आयुष मंत्रालय, उपस्थित रहें। इस अवसर पर श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज फार्मेसी की प्राचार्या डा0 आकांक्षा निर्वाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा0 आकांक्षा निर्वाल के समाज के प्रति किये गये कार्यो का उल्लेख करते हुये बताया गया कि उनके द्वारा समाज में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जो न केवल फार्मेसी के क्षेत्र में बल्कि व्यापक सामाजिक भलाई के लिए भी महत्वपूर्ण रहे हैं। उन्होंने अपने सामूहिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं और समाधान के बारे में समाज को उनके द्वारा दिए गए इन योगदानों के लिए फार्मास्यूटिकल एजूकेशन सोसाइटी द्वारा उन्हें आउटस्टैंडिंग अवार्ड देकर सम्मानित किया गया साथ ही उन्हें एक प्रशस्ति पत्र मोमेन्टो एवम शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। पेसोट्स प्रत्येक वर्ष अपनी एक अनुअल कॉन्फ्रेंस कराती है जिसमें वह फार्मा व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े देश व विदेश के ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने फार्मास्यूटिकल एजूकेशन सोसाइटी व् समाज के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान दिया हो। इस इंटरनेशनल कांफ्रेंस में अलग – अलग कॉलेज से आये लगभग एक हजार से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस कांफ्रेंस में कई देश-विदेश के प्रवक्ताओं ने प्रतिभाग किया। जिनमे डॉ० जीतु गांगुली, फोर्टि्रया, अमेरिका, डॉ०वी कालसेवेन, प्रधान वैज्ञानिक अधिकारी, भारतीय फार्माकोपिया आयोग,आई० पी० सी०, गाजियाबाद, एव प्रो० डॉ० हर्ष दुरेज डीन, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक हरियाणा आदि ने व्याखान दिया। कार्यक्रम का संचालन रंजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ०एससी कुलश्रेष्ठ द्वारा डा0 आकांक्षा निर्वाल की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य कि कामना की। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के प्रध्यापकगण रोहित मलिक, सागर, आचल, सौरभ, शालू चौहान, तरनुम्म फातिमा, आर्यन शर्मा, अमित राठोर आदि ने बधाई दी।
दादा-दादी ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
मुजफ्फरनगर। सूर्य देव इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बरगद की छांव थीम पर हुए कार्यक्रमों में स्कूल के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतिभावन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
जौली रोड स्थित सूर्य देव इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, प्रधानाचार्य शिव कुमार आदि ने संयुक्त् रूप से सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बरगद की छांव थीम पर हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने भी प्रस्तुतियां दी, जिसमें दादा-दादी की लेमन रेस हुई। एक नुक्कड नाटक के माध्यम से बड़ों का सम्मान करने का सदेंश दिया गया। विधायक मिथलेश पाल ने कहा कि बड़ों को सम्मान करना चाहिए। स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ बुजुर्गों के सम्मान की सीख प्राथमिकता पर दी जाए। कार्यक्रम में बसपा नेता पुष्पांकर पाल, पुलिस विभाग से निरीक्षक विनोद कुमार, उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र आदि ने भी छात्र-छात्राओं को अपने विचारों से बढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अंत में प्रधानाचार्य शिव कुमार ने स्पीच के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा पर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय अग्रवाल, शिल्पी गर्ग, रितु मलिक, साक्षी, वर्षा, सना, अलका शर्मा, विधि, हर्ष, संजय, आशु, मनोरमा आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं को सहयोग रहा।
योगाभ्यास कराया
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में भारतीय योग संस्थान के समस्त पदाधिकारियो की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस को धूमधाम से मनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया। संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने सर्वप्रथम नियमित योगाभ्यास करवाया तत्पश्चात उन्होंने बताया कि ध्यान योग का एक महत्वपूर्ण अंग है और 21 दिसंबर को प्रथम अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस है इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि समाज ध्यान के प्रति को जागरूक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस को धूमधाम से मनाया जाए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रातरू 5रू15 बजे से 7ः00 बजे तक अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस कार्यक्रम ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में जिला स्तर पर मनाया जाएगा। बैठक में जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर, केंद्र प्रमुख नीरज बंसल, क्षेत्रीय मंत्री वीर सिंह ,डॉक्टर जीत सिंह तोमर, पूर्व सचिव जिला बार संघ मुजफ्फरनगर अरुण कुमार शर्मा एडवोकेट, कुलदीप मित्तल ,डॉ अक्षय बालियान, कविंद्र बालियान, केंद्र प्रमुख यज्ञ दत्त आर्य ,रजनी मलिक, रितु मलिक आदि ने भाग लिया।
स्तन कैंसर जागरूकता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में स्तन कैंसर जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया । इसमें विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद संगल, डायरेक्टर श्री एम. के. गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान, कोर्डिनेटर श्री आशीष त्यागी जी (सीनियर विंग), काउंसलर (जूनियर विंग) श्रीमती कंचन, लायंस क्लब के सदस्य डायरेक्टर डायरेक्टर रीना अग्रवाल, वक्ता रिचा गर्ग, प्रिया महेश्वरी, सचिव शंकर मित्तल कोषाध्यक्ष विख्यात, कोर्डिनेटर मीशा अग्रवाल व नेहां शेखर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहें। हम सब जानते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता ही बचाव है क्योंकि महिलाएं ही इससे अधिक प्रभावित होती है। यदि हम दृढ़ संकल्प लें तो स्तन कैंसर को हरा सकते हैं। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं को होने वाला सबसे आम कैंसर है। ऐसे में इसके कारण, लक्षण और अवसाद के उपायों को जानना जरूरी है, जिससे समय पर इलाज के लिए सही कदम उठाए जा सकें। आज विश्व स्तर पर, स्तन कैंसर महिलाओं में मृत्यु का प्रमुख कारण बन गया है। जागरूकता और शीघ्र पता लगाने से, इसके बढ़ते बोझ को रोका जा सकता है और यह स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में पहला कदम है।महिलाओं में प्रारंभिक अवस्था में शर्मीलापन और भय प्रमुख व्यावहारिक बाधाएं हैं। निम्न आर्थिक वर्ग की वित्तीय परेशानी भी इलाज में देरी के रूप में एक बड़ा कारण है। इस बीमारी के बारे में, विशेषकर निम्न सामाजिक-आर्थिक वर्ग में जागरूकता का अभाव है। अपने स्वयं के स्वास्थ्य और सामाजिक और व्यावहारिक बाधाओं को प्राथमिकता देने में महिलाओं में दुविधा रहती है। इसलिए समाज में विभिन्न स्तरों पर उपयुक्त जागरूकता अभियान चलाए जाने जरूरी हैं। आज के समय में गतिहीन जीवन शैली, देर से विवाह, देरी से बच्चे का जन्म, जागरूकता की कमी, स्क्रीनिंग और उपचार तक सीमित पहुंच स्तन कैंसर के मुख्य कारक हैं। स्तन कैंसर को कुछ मामलों में रोका जा सकता है और अधिकांश मामलों में इसका इलाज किया जा सकता है। लेकिन आवश्यकता इस बात की है कि महिलाएं इसके प्रति सचेत हो जाएं अंत में हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी ने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दिल से लायंस क्लब के सदस्य प्रबंधक श्रेय जैन, डायरेक्टर रीना अग्रवाल, वक्ता श्री रिचा गर्ग, प्रिया महेश्वरी, सचिव शंकर मित्तल जी कोषाध्यक्ष विख्यात, कोर्डिनेटर मीशा अग्रवाल व नेहां शेखर जी को धन्यवाद करती हूँ। साथ ही समाज में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जन जागरूकता आयोजित होती रहनी चाहिए मुझे विश्वास है कि आपके नेक प्रयास सफल होंगे और निकट भविष्य में इससे देशभर की महिलाओं को इस बीमारी से निजात मिल पाएगी।
नृत्य कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। त्रिपुरा निवासी सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना डा. मदाक्रांता राय ने स्पिक मैके के सौजन्य से दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में अपनी नृत्य कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। बॉटनी विषय में पीएचडी उपाधि धारक नृत्यांगना ने छात्र-छात्राओं को भरतनाट्यम की बारीकियों से अवगत कराते हुए नृत्य अभ्यास भी कराया। उन्होने कहा कि नृत्य कला मनोरंजन का नहीं अपितु ईश्वर की साधना का एक प्रभावी साधन है जिसके माध्यम से हम अपना चहुंमुखी विकास करने के साथ ही खुद को ईश्वर के करीब पाते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार शर्मा ने स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एन तिवारी और उनकी टीम के साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्री महेश कुमार, प्रबंधक श्री विनोद संगल और उप प्रबंधक डॉ अशोक कुमार का स्वागत किया। कार्यक्रम में श्री सुनील कुमार शर्मा, श्री सोहन पाल और डॉ. राजेश कुमारी प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे।
गुरुकुल रतनपुरी द्वारा हर्षाल्लास से बनाया गया श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का द्वितीय वार्षिक महोत्सव…
खतौली। श्रीराम जानकी सेवा समिति गुरुकुल रतनपुरी द्वारा श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का द्वितीय वार्षिक महोत्सव मनाया गया। जिसमें गुरुकुल के संरक्षक आचार्य अनिरुद्ध शर्मा जी यज्ञाचार्य रहें व पूर्व प्रधानाचार्य श्री मगनानंद चमोला जी के मार्गदर्शन में यज्ञ सम्पन हुआ। हवन में मुख्य यजमान समाजसेवी व्यापारी प्रदीप शर्मा (।ठब् मेडिकल एजेंसी), (सुमित शर्मा, खतौली) व राहुल पंडित खतौली रहें.। यज्ञ के उपरांत भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामवासियो व क्षेत्र के सैकड़ो लोगो ने यज्ञ में भाग ले धर्म लाभ उठाया। भण्डारे में आचार्य विनीत शर्मा, प्रवेश शर्मा, अमन शर्मा, हर्ष शर्मा, अंशुमन चमोला, विशाल शर्मा, प्रशांत पंडित, राष्ट्रीय महासचिव रालोद अजीत राठी, सतेंद्र ठाकुर, हनी पंडित, तरसपाल चेयरमैन, प्रधान कपिल सोम, अमित राणा, गणेश शंकर पालीवाल, राजीव मित्तल व समस्त मित्तल परिवार भनवाड़ा व सैकड़ो क्षेत्रवासी उपस्थित रहें…!!
वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुज़फ्फरनगर गा़जियाबाद वैश्य अधिवेशन के लिए निकले
मुजफ्फरनगर। महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा का ग़ज़िआबाद मै आज् समस्त भारत कि कार्येकर्णी का चुनाव है जिसमे आज नुजफ्फरनगर राजवंश सभा से एक बस 10 कारो से राजवंश बंधु भाग लेने जा रहे है मुज़फ्फरनगर से श्री कुलदीप कंसल केंद्रीय अध्यक्ष के पद के लिए खड़े थे जिन्हे निर्विरोध चुन लिया गया है अन्य कार्येकर्णी का भी चुनाव सबकी सहमति से हो गया है आज केंद्र ओर ग़ज़िआबाद सभा के द्वारा नवनियुक्त कार्येकर्णी का शपथ् ग्रहण ओर अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है जिसमे हजारों की संख्या मै राजवंश बंधु भाग लेंगे। मुफ्फरनगर से राजेंद्र प्रसाद गर्ग अध्यक्ष,शलभ गुप्ता एडवोकेट महामंत्री,पंकज राजवंशी,महेश चंद गुप्ता,विपिन गुप्ता,आर.के गोयल,नवनीत गुप्ता,गोगेश गुप्ता,अश्वनी सिंघल,कुलदीप कंसल,प्रवेश गुप्ता,लोकेश गुप्ता,देवेन्द्र गोयल,विजय गर्ग,सुशील राजवंशी,अनिता राजवंशी,वीनू एरण,सुनीता एरण,शीलू गुप्ता,नमिता सिघल,बीना गुप्ता,निशा गोयल,प्रशांत कुमार एडवोकेट,बीना कुमार,अमित गुप्ता,सुनील गोयल,इंजीनियर रजत गोयल आदि सेकड़ो राजवंश बंधु पहुचे!
भाकियू (शिक्षक प्रकोष्ठ) शिक्षक हित में बन रहा मिसालः रविन्द्र सिंह
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बघरा के तितावी में आयोजित शिक्षक समारोह में भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने कहा कि भा कि यू शिक्षक प्रकोष्ठ देश भर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। शिक्षकों के बीच में इस संगठन की आंधी चल रही है। क्योंकि शिक्षक हित में शिक्षक प्रकोष्ठ सदैव तत्पर है। उच्च प्राथमिक विद्यालय तितावी के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह जी, जिलाध्यक्ष श्री राम रतन जी के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक और शिक्षिकाओं की मीटिंग का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता श्री लोकेंद्र शर्मा जी ने और संचालन श्री सतेंद्र कुमार जी ने किया। कार्यक्रम में रविंद्र सिंह जी ने कहा कि सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं समय पर अपनी ड्यूटी निभाएं और आपकी सारी समस्याओं के लिए हमारा संगठन है। स्कूल से लेकर लखनऊ तक हर स्तर पर अध्यापकों के हितों की लड़ाई लड़ी जायेगी। जिला अध्यक्ष रामरतन और जिला महामंत्री अमित शर्मा ने शिक्षकों की समस्याओं को इंगित करते हुए उनके पूर्ण समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री रामरतन जी द्वारा ब्लॉक बघरा की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें देवराज मलिक को संरक्षक, मोहित बलियान को ब्लॉक अध्यक्ष और पूजा शर्मा की ब्लॉक महामंत्री बनाया गया। इसी क्रम में पूनम तोमर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रितु और विपिन कुमारी को उपाध्यक्ष, आकाश चौधरी को संगठन मंत्री और साकिब निसार को ब्लॉक मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यापकों में पुरकाजी से मनीष गोयल, अमित तोमर ब्लॉक चरथावल से कैलाशचंद, जसराज, कनिष्कवीर सदर ब्लॉक से रवि कुमार, संजीव जी, लोकेश जी जानसठ ब्लॉक से पुष्पराज पंवार, रविंद्र कोठारी, कुलदीप यादव, विनेश कुमार शाहपुर से सोनू कुमार व ब्लॉक बघरा से मूलराज, अखलाक, कवींद्र, क्षितिज नेगी, गौरव, उपेंद्र, निशुतोश, अरीबद्दीन आकाश और समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं, शिक्षा मित्र, अनुदेशकों व सभी बीआरसी स्टाफ कार्यक्रम में मौजूद रहे।अंत में कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।
मामूली बात पर मारपीट
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)बिजली आपूर्ति को लेकर पूर्व प्रधान और बिजलीकर्मियों के बीच मारपीट हो गयी। मौके पर पहुंचे गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किसी प्रकार मामला शांत कराया। सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के भनवाडा बिजलीघर पर पहुंचे पूर्व प्रधान तथा बिजलीघर पर ड्यूटी पर मौजूद विद्युतकर्मियां के बीच हुई आपसी कहासुनी देखते ही देख्तो गालीगलौच के बाद मारपीट में तब्दील हो गयी। बताया जाता है कि इस आपसी मारपीट में विद्युतकर्मी घायल हो गये। शोर शराबे व हंगामे की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को किसी प्रकार समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
अब मंगलवार को होगा निःशुल्क गीता पाठ व हनुमान चालीसा का पाठ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा निःशुल्क गीता पाठ, हनुमान चालीसा एवं भजन भाव अब रविवार के स्थान पर मंगलवार को हुआ करेगा। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि सनातन प्रेमियो के अनुरोध पर अब निःशुल्क गीता पाठ, हनुमान चालीसा व भजन भाव का आयोजन रविवार के स्थान पर मंगलवार को किया जाया करेगा ताकि गीता जी के पाठ के साथ – साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी कराया जा सके । पाठ का समय सायं 6ः00 से 7ः30 बजे तक रहेगा। घर परिवार में सुख , शान्ति , समृद्धि , पितृ शान्ति, जीवन मे सरलता हेतु गीता पाठ करे एवं करवाए।यह जानकारी श्री अतुल कुमार गर्ग महामन्त्री श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर ने दी।


