समाचार (Muzaffarnagar News)
जिलाधिकारी-एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) यूपीपीएससी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश । यूपीपीएससी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा दिनांक 22.12.2024 को दो पालियों में आयोजित हुई। जनपद मुजफ्फरनगर में उक्त परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष, नकल विहीन, सकुशल तथा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा सुरक्षा के दृष्टिगत कडें प्रबंध किए गएं। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा जय हिन्द इंटर कॉलेज चरथावल व जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज प्रेमपुरी का निरीक्षण किया गया । इस दौरान अधिकारीगण द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों, जैमर, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था को चेक किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि परीक्षा देने आए सभी अभ्यर्थियों की विधिवत चेकिंग व प्रवेश पत्र सत्यापन होने के उपरान्त ही प्रवेश दें, किसी भी अभ्यर्थी को कोई इलैक्ट्रानिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में न ले जाने दी जाए, इसके अतिरिक्त किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में असुविधा होने पर उसकी हर सम्भव सहायता करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया । यूपीपीएससी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कडें सुरक्षा प्रबंध किए हैं । सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से गहन निगरानी की जा रही है, परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल तथा परिसर में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल न हो सके इसके लिए जैमर लगाए गये है । परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की गई है, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गयी है तथी परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को ट्रैफिक की समस्या न हो, इसके लिये ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है ।
मुठभेड में धोखाधडी से रूपये निकालने वाले शातिरों को दबोचा
मीरांपुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना मीरापुर पुलिस द्वारा एटीएम बदलकर धोखाधड़ी से रूपये निकालने की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त घायल सहित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार किये। अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, एटीएम कार्ड. 5000/- रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 कार बरामद किया। जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर व थाना प्रभारी मीरापुर बबलू कुमार के कुशल नेतृत्व में 21 दिसम्बर की रात्रि को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा एटीएम बदलकर धोखाधड़ी से रूपये निकालने की घटना का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ संभलहेड़ा नहर पटरी से सलमान पुत्र फिरोज(घायल), नासिर पुत्र नन्हे निवासी ग्राम चिट्टा थाना सलेमपुर, बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे अवैध शस्त्र, 01 एटीएम कार्ड. 5000/- रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 कार बरामद की गयी। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
21 दिसम्बर को वादी आकिब पुत्र राशिद निवासी ग्राम कैथोड़ा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मीरापुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वह 18 दिसम्बर को कस्बा मीरापुर में स्थित एटीएम से रूपये निकाने गये थे जहां एटीएम पर मौजूद अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा धोखाधड़ी कर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया गया तथा उनके खाते से धनराशि निकाल ली गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मीरापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 207/2024 धारा 303(2)/318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना मीरापुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम दिनांक 21 दिसम्बरकी रात्रि को संभलहेड़ा नहर पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि 18 दिसम्बर को एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधडी करने वाले अभियुक्तगण 01 कार में सवार होकर कुतुबपुर नहर पटरी से सम्भलहेडा आ रहे है। कुछ समय पश्चात पुलिस टीम को 01 संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी जिसे टार्च की रोशनी से चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु कार सवारों द्वारा गाडी को पीछे मोडकर भागने का प्रयास किया, सडक अधिक चैडी न होने के कारण अभियुक्तगण गाडी को मोड न सके तथा गाडी छोडकर पैदल भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण का पीछा किया गया तो अभियुक्तों द्वारा खुद को पुलिस से घिरा समझकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किये जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग से अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश को पुलिस टीम द्वारा कांबिग के दौरान आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, एटीएम कार्ड. 5000/- रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण कार के कागजात नही दिखा सके जिस कारण कार को सीज किया गया है। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 5000/- रूपये नगद, 01 एटीएम काड, 01 वैगनआर कार (डीएल 2सीएएल 6326) बरामद किया। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह है जिसके द्वारा लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से उनके खाते से रूपये निकालकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वह एटीएम पर जाते है तथा सीधे-सादे तथा बुजुर्ग व्यक्तियों व महिलाओं को एटीएम से पैसे निकालने मे मदद करने का बहाना कर उनसे धोखाधड़ी कर उनका एटीएम कार्ड बदल लेते है। बरामद 5 हजार रुपये वही है जो हमने 18 दिसम्बर को थानाक्षेत्र मीरापुर में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधडी से अर्जित किये थे। इस गिरोह में हमारे साथआदिल पुत्र सगीर, बादशाह पुत्र इस्लाम, नसरुद्दीन पुत्र निन्हे निवासीगण चिटठा थाना सलेमपुर, बुलंदशहर भी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जितेन्द्र सिंह, आनन्द कुमार, का. रोहित धिूडी, का. सुनील कुमार, मितेश कुमार, पे्रम पूनिया थाना मीरापुर शामिल रहे। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा प्रकाश में आये गिरोह के 03 अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी है साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
सीएमओ ने निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया के द्वारा आज मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों, पीसीएस परीक्षा के परीक्षा केंद्रों, निर्माणाधीन ड्रग वेयरहाउस एवं जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरापुर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेलों का निरीक्षण किया , निरीक्षण करते हुए उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेलों में समस्त स्वास्थ्य सेवाएं आम जनता को सुचारू रूप से मिले तथा उनमें किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आज जनपद में आयोजित हो रही पीसीएस परीक्षा के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर वहां पर स्वास्थ्य सेवाओं का भी निरीक्षण किया गया,उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कोई भी स्वास्थ्य संबंधित समस्या आती है तो उसका सजगता एवं शीघ्रता के साथ तुरंत उपचार किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कालेज, डीएवी डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज आदि का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आज शेरनगर स्थित निर्माणाधीन ड्रग वेयरहाउस का भी निरीक्षण कर निर्माणाधीन एजेंसी को वेयरहाउस का कार्य शीघ्रता एवं गुणवत्ता पूरक के साथ पूर्ण करने के लिए कहा गया ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा आज जिला चिकित्सालय में पहुंचकर मरीजों से उनका हाल-चाल भी जाना।निरीक्षण के समय स्टेनो पाकेश कुमार उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । श्रीराम कालेज के बेसिक साइंस विभाग द्वारा महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमैन डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ, श्री राम कॉलेज के निदेशक डॉ अशोक कुमार, श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल एवं श्री राम कॉलेज डीन एकेडमिक्स डॉ विनीत कुमार शर्मा जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए ’’द मैथ्स व्हिज’’ नामक शीर्षक पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बड़ी उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में कंप्यूटर एप्लीकेशन संकाय के सहायक प्रोफेसर सिध्दांत कुमार एवं विभाग की सहायक प्रोफेसर रमा मेडियन निर्णायक मंडल में रहे। यह प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई। प्रथम चरण में एक स्क्रीनिंग टेस्ट था, जिसमें लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। स्क्रीनिंग टेस्ट में सफल रहने वाले विद्यार्थियों को दूसरे चरण में रखा गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दूसरे चरण में दस टीम बनाई गई जिनके नाम अल्फा, बीटा, गामा, थीटा, साईं, कप्पा, एप्सयलों, आयोटा, डेल्टा, सिग्मा रखे गए। प्रत्येक टीम में तीन- तीन विद्यार्थी सदस्य थे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गामा टीम रही जिसके प्रतिभागी राहुल कुमार, वंशिका एवं प्रिया थे। द्वितीय स्थान पर टीम थीटा रही जिसके सदस्य कृष्टि स्वामी, बादल कुमार एवं कनिका शर्मा थे। तृतीय स्थान पर सिग्मा टीम रही जिसके सदस्य सृष्टि चैहान, छवि एवं शिविका थे। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ अशोक कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए गणित और उसकी हमारे जीवन में महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि गणित विज्ञान के साथ-साथ सभी विषयों का आधार है तथा सभी विज्ञान का जनक है। विज्ञान की कोई भी शाखा गणित के बिना अधूरी है। अंत में उन्होंने विभिन्न गणितज्ञों के योगदान को छात्रों से साझा करते हुए विद्यार्थियों के सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल ने अंत में छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी अतिथियों एवं सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डीन एकेडमिक्स डॉ विनीत कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को गणित विषय के बारे में रोचक तथ्य बताते हुए कहा कि गणित पढ़ाई के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी बहुत काम आता है। कार्यक्रम का सफल संचालन बेसिक साइंस विभाग की सहायक प्रोफेसर हर्षिता शर्मा ने किया। इस अवसर पर कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के प्रवक्ता राहुल कुमार मैनवाल तथा बेसिक साइंस विभाग से डॉ मनोज कुमार मित्तल, डॉ ऋषभ भारद्वाज, डॉ ऋतू पुंडीर, डॉ राहुल आर्या, राजदीप सहरावत, विवेक कुमार, अंजली, सचिन शर्मा, महक नाज, राहुल कुमार, आशीष तिवारी, अक्षय कुमार आदि ने अपना विशेष योगदान दिया।
मेरा शहर मेरा सम्मान कार्यक्रम का रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी द्वारा किया गया आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी द्वारा मेरठ रोड स्थित एक होटल में मेरा शहर मेरा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर विभिन्न संस्थाओं से जुड़े गणमान्य नागरिकों को मेरा शहर मेरा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी के सदस्यों द्वारा रैंप पर नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ कैट वाक किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए फैशन डिजाइनर ने उनके द्वारा निर्मित परिधानों का प्रदर्शन किया,विभिन्न मॉडल ने उनके द्वारा निर्मित परिधानों को पहनकर रैंप पर कैट वॉक किया, जिसमे प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में क्लब सदस्यों द्वारा सभी आए हुए अतिथियों का सम्मान किया गया। एवं धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष रो नीलम गुप्ता,सचिव रो डॉ रुचि शर्मा,रो शशि सिंघल,रो अर्चना बंसल, शिवानी अरोरा, नेहा बंसल,वरिष्ठ रो अनिल प्रकाश बंसल,अरविंद गुप्ता,विशाल शर्मा, मधुसूदन बंसलआदि सदस्यों का सहयोग रहा।
मृत्यु के भय को भागवत ही हृदय से निकालती हैः श्याम सुन्दर महाराज
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित अग्रसैन विहार कालोनी मे चल रही श्रीमद भागवत कथा मे कथा व्यास श्याम सुन्दर व्यास जी महाराज ने भागवत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक भागवत ही हमे मार्ग दर्शित करती है। कथा व्यास श्याम सुन्दर ने बताया कि भागवत के प्रथम स्कन्ध के प्रथम श्लोक मे जन्म एवं अन्तिम स्कन्ध में परम का विस्तार पूर्वक चित्रण किया गया है। उन्होने आगे कहा कि वेद व्यास कहते हैं कि श्रीमद भागवत कथा से सत्य का नन्दन हुए श्री प्रभु ठाकुर जी महाराज भगवान से सम्बन्ध जुडता है। आज की कथा में शुभम गुप्ता, संध्या गुप्ता, विनीत वर्मा एवं लवी वर्मा सपरिवार संयुक्त यजमान रहें। कथा मे व्यवस्था बनाने मे गोपीचन्द सेतिया, सुशील राजवंशी, संजय जिन्दल, अंशुल कुमार, राजन ,शुभम, संजय ठेकेदार, आदेश मास्टर जी आदि तन,मन,धन से लगे रहे।
63वीं हिंदू कन्या का निष्काम सेवा समिति ने कराया विवाह
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) माता वाले मंदिर नई मण्डी में निष्काम सेवा समिति ने हिन्दू निर्धन कन्या का विवाह कराया। जिसमें कन्या पक्ष कु. सलोनी सैनी पुत्री श्री धनश्याम सैनी निवासी ग्राम नरा मु०नगर का विवाह अमर दीप सैनी पुत्र श्री खेमचन्द सैनी निवासी ग्राम जसला जिला मुजफ्फरनगर के साथ सम्पन्न कराया। समिति के अध्यक्ष इन्द्रसैन बिन्दल व महामंत्री अजय गर्ग ने कहा कि इस संस्था का उद्देश्य हिन्दू निर्धन कन्याओं की शादी कराना है समिति के सदस्य अनिल गर्ग जी ने कहा कि यह शादी इस सस्थां के द्वारा की जा रही 63 वी शादी है। समिति के कोषाध्यक्ष राहुल सिघंल जी ने कहा की जो भी हिन्दू निर्धन परिवार अपनी पुत्री का विवाह कराना चाहता हो तो वह समिति के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकता है। शादी के अवसर पर समिति के कुछ सम्मानित सदस्य अरुण बंसल, विनय बंसल, सुरेन्द्र वर्मा इन्द्रसेन बिन्दल सहयोग राशि के साथ ही सस्था को अन्यरुप से भी विशेष सहयोग करते है। साथ ही कुछ अन्य सदस्य भी सस्था को शादी मे वर-वधू के लिए अन्य सामान देकर सहयोग करते हैं। इस अवसर पर समिति के सभी उपस्थित सदस्यों ने वर तथा वधु को आर्शीवाद दिया तथा कन्या कों विदा करतें हुए घरेलू सभी सामान गृहस्थी चलाने के लिये दिया तथा उनके जीवन के लिये मंगल कामना की। विवाह समारोह में समिति के ब्रजगोपाल छारिया, संजीव, नन्द किशोर गोयल, गंगा सागर गोयल, विनित गोयल, संजय मिततल जी मनीष कुमार, बी एम गुप्ता, देवेन्द्र जैन, दलीप, आन्नद, मोहन, आकाश, संगम बाथ पैलेस, अरुण कंसल, दिनेश, सचिन, अवनीश तायल, उमेश कुमार, गुप्ता होजरी, नीरज, वी डी गुप्ता, सत्य प्रकाश मित्तल, अनिल सिघंल, अनुभव, नवीन बंसल, राज कुमार, अरविन्द, जितेन्द्र कुच्छल, कनिक पुनियानी, सुशील सिल्लो, चन्द्र, प्रेम पंकाश अग्रवाल, संजीव, सुभाष, सचिन, शिवताज, नवीन जैन, विजय बंसल, अमरीश अग्रवाल, रजनीश गर्ग, धीरज महेश्वरी, पुनीत, जर्नाधन बंसल, दिनेश बिहारी, राम गोयल, विमल सूद, दीपक गर्ग, मेघराज, लवण्य पुरी, प्रमोद त्यागी, अविनाश तोमर, गुरुजीत सिंह, निर्दोष धीमान, चुनू मुनू, राकेश जैन, लोकेश मल्हन, राकेश अग्रवाल, अशोक, संजय गुप्ता, राजू गोयल, कमल गुप्ता, आलोक जैन, राजेश मित्तल, आदित्य भरतीया, विनय गुप्ता, अभिषक कुच्छल, सुबोध जैन, नरेश गुप्ता, अजित गोयल, पंकज जैन, विनोद अग्रवाल, मित्तल टेन्ट, प्रवीण कुमार, कमल गुप्ता, प्रगिति, अजय जैन, पवन बंसल, नलीन कुच्छल, विनोद सूद, बबलू, सुधीर ऐरन, भानू प्रताप, पंकज राजवंशी, मनमोहन बत्रा, सिद्वार्थ अग्रवाल, संजीव मित्तल, सुधीर अग्रवाल, जितेन्द्र सिघंल, आलोक कुमार, अर्जुन दास, विनय गोयल, सुरेन्द्र गर्ग, सुरेन्द्र अग्रवाल, अन्नी मलहोत्रा, धीरज महेश्वरी सभी ने वर वधु को आर्शीवाद देकर विदा किया।
बाजारों में व्यापारियों के साथ भ्रमण कर अतिक्रमण व सफाई को लेकर बनाई व्यवस्था
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर में अतिक्रमण एवं सफाई अभियान में आ रही समस्याओं का निस्तारण ई ओ प्रज्ञा सिंह द्वारा व्यापारियों के साथ मिलकर किया गया,ई ओ प्रज्ञा सिंह द्वारा व्यापार संगठनो के पदाधिकारियों को साथ लेकर दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण को हटाने के लिए बात की,दुकानदारों द्वारा समाज हित में ईओ प्रज्ञा सिंह को भरोसा देते हुए कहा कि हमारे द्वारा आज व्यवस्था बनाई गई है कल से आपको अतिक्रमण नहीं मिलेगा,व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ शिव चैक,गोल मार्किट,तहसील मार्किट,भगतसिंह रोड,सर्राफा बाजार,सब्जी मंडी,घास मंडी हनुमान चैक,तांगा अड्डा तिराहे तक साथ पैदल चलकर नगरपालिका को साफ सफाई में आ रही दिक्कतों को व्यापारियों को बताया गया जिसके पश्चात व्यापारियों द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया,ई ओ द्वारा चलाई गई सफाई की नाइट स्वीपिंग व्यवस्था पर व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा ईओ प्रज्ञा सिंह की तारीफ की गई
ईओ द्वारा सड़क पर रेहड़े खोमचे ठेली लगाने वालों को काम खत्म करने के बाद ठेलो,खोमचे को अपने घर ले जाने के निर्देश दिए और कहा कि अगर रात को सफाई के दौरान सामान सड़क पर मिला वो जब्त कर लिया जाएगा,इस दौरान ई ओ नगर पालिका प्रज्ञा सिंह के साथ व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के निर्देशन में कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सर्राफा एसोव पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल,अध्यक्ष तहसील परिसर बृज कुंवर गर्ग,नगर उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा,राजेंद्र अरोरा,शिशुकांत गर्ग,जयेंद्र प्रकाश सहित नगर पालिका के सफाई कर्मचारी,वार्ड नायक सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।
क्रांति सेना ने निकाली जनआक्रोश रैली
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रांति सेना द्वारा टाउनहाल मैदान में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा बाद में क्रांति सेना सदस्यों ने शिवचैक तक एक जुलूस निकाला तथा राष्ट्रपति केा सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। टाउनहाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में क्रांति सेना के संस्थापक अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदूओं की नृंशस हत्या की गयी, हिंदूओं पर अत्याचार बढ रहे है, मंदिर तोड दिये गये लेकिन भारत सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नही ंदिया। उन्होंने कहा कि भारत में रह रहे बांग्लादेशियों को देश से बाहर किया जाये। उन्होंने कहा कि आज मुस्लिम आबादी तेजी के साथ बढ रही है। हिंदू बेरोजगार युवाओ ंको सरकार रोजगार उपलब्ध नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि हिंदूओं के लिए भी सनातन बोर्ड बनाया जाना चाहिए जिस तरह मुस्लिमों के लिए वक्फ बोर्ड बना हुआ है इसे भंग किया जाये। ललित मोहन शर्मा ने कहा कि देश का युवा सडकों पर बेरोजगार घूम रहा है उसे नौकरी नहीं मिल रही है। नवयुवकों में इस बात केा लेकर नाराजगी है ओर इसी नाराजगी को लेकर जन आक्रोश रैली निकाली जा रही है। कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष पूनम चैधरी, शरद कपूर सहित अनेक वक्ताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम के बाद क्रांति सेना कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शिवचैक पर पहुंचे तथा वहां राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को दिया। ज्ञापन देने के दौरान महामंडलेश्वर संजीव शंकर, देवेंद्र चैहान, शैलेंद्र शर्मा, शालू चैधरी, राखी प्रजापति, सविता गौतम, निधि शर्मा, आनंद प्रकाश गोयल, मुकेश त्यागी सहित काफी संख्या में क्रांति सेना कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
यूपीपीएससी पीसीएस 2024 परीक्षा दो पारी मे सम्पन्न हुई
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपद मे यूपीपीएससी पीसीएस 2024 की परीक्षा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर सकुशल सम्पन्न हुई। डीएम-एसएसपी सहित सभी अधिकारी परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहंुचे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद मे आज दो पारियों में यूपीपीएससी पीसीएस 2024 की परीक्षा शहर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर कडी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई परीक्षा को लेकर शहर में 17 और ग्रामीण अंचल मे 5 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। यह विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच दो पारियों सुबह साढे 9 से साढे ग्यारह एवं दोपहर ढाई बजे से साढे चार बजे तक सम्पन्न हुई। बताया जाता है कि इस परीक्षा मे 10000 से अधिक परीक्षार्थी सम्मलित हुए। परीक्षाकाल के दौरान विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहंुचे डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी अभिषेक सिंह, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सिटी मजिस्टेªट विकास कश्यप, सीओ सिटी व्योम बिन्दल, सीओ नई मन्डी रूपाली राव आदि अधिकारी क्षेत्र मे भ्रमणशील रहे। इस दौरान शहर कोतवाल अक्षय शर्मा, इंस्पैक्टर थाना सिविल लाइन आशुतोष कुमार, इंस्पैक्टर थाना खालापार महावीर सिंह चैहान, नई मन्डी कोतवाल दिनेश चन्द्र, इंस्पैक्टर महिला थाना संगीता डंागर आदि मय फोर्स के परीक्षा केन्द्र एवं उसके आसपास अर्लट नजर आए।
उद्यमी को दी श्रृद्धंाजलि
मुजफ्फरनगर। समाजसेवी एवं उद्यमी गोपाल गुप्ता की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धंाजलि सभा मे पहंुचे गणमान्य व्यक्तियों ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि मेरठ रोड स्थित गुप्ता रिर्सोटस के स्वामी संजय गुप्ता के भाई गोपाल गुप्ता का बीते दिनों निधन हो गया था। गुप्ता रिसोर्टस के निकट गुलमोहर बैंकेट हाल में आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धंाजलि सभा मे पहंुचे विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओ के पदाधिकारी तथा गणमान्य व्यक्तियों ने स्व.गोपाल गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धंाजलि दी।
लापरवाही पर पांच पुलिसकर्मी संस्पैन्ड
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वन स्टाप सेंटर पर सुरक्षा के लिए भेजी गई पीड़ित नाबालिग को आरोपी द्वारा सेंटर पर पहुंचकर धमकी देने के मामले में एसएसपी ने कार्रवाई की है। वन स्टाप सेंटर की सुरक्षा में चूक के चलते वहां तैनात चैकी प्रभारी और दरोगा सहित पांच महिला पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया है। एसएसपी ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच सीओ सदर से कराई, जिसके बाद लापरवाही की पुष्टी होने पर बड़ी कार्रवाई की है। छपार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को 12 दिसंबर को गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तो पुलिस ने 14 दिसंबर को नाबालिग को बरामद कर आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया। वहीं किशोरी को वन स्टाप सेंटर भेजा गया। इसके बाद 15 दिसंबर को आरोपी का साथी एक मुस्लिम युवक नाम बदलकर वन स्टाप सेंटर में पहुंच गया, जहां युवती से उसकी बात कराई गई। इस दौरान नाम बदलकर पहुंचे आरोपी ने किशोरी को मामले में गवाही नहीं देने का दबाव बनाया और धमकी दी। यह बात पीड़िता ने परिजनों को बताई, जिसके बाद मामले की शिकायत एसएसपी से की गई। एसएसपी अभिषेक सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सीओ सदर राजू कुमार साव से कराई, जिसमें पूरा मामला सही मिला। जांच में पीड़िता से मिलने पहुंच युवक की आईडी वहां नहीं मिली, जबकि सीसीटीवी में प्रवेश होता दिखा। चैकी इंचार्ज इला दास सहित इन पर गिरी गाज सीओ की जांच रिपोर्ट के बाद वन स्टाप सेंटर में तैनात चैकी इंचार्ज इला दास, दरोगा अनुप्रिया, कांस्टेबल रेनू व प्राची तथा छपार थाने में तैनात अंजलि को सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर संस्पेंड किया गया। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीओ सदर से कराई गई। बाहरी युवक का प्रवेश मिला है। लापरवाही को लेकर पांच महिला पुलिसकर्मी सस्पेंड की गई है।


