समाचार (Muzaffarnagar News)
पुलिस मुठभेड में शातिर गौकश हुआ घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना खालापार पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 शातिर गौकश अभियुक्त घायल हुआ। अभियुक्त के कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, 02 रास जिंदा गौवंश, गौकशी के उपकरण तथा अवैध शस्त्र बरामद किये। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर गौकश/गोतस्कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल के निकट पर्यवेक्षण तथा प्र0नि0 थाना खालापार महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना खालापार पुलिस की काली नदी वाले रास्ते पर बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 शातिर गौकश अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 02 रास जिंदा गौवंश, गौकशी के उपकरण, 01 मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
थाना खालापार पुलिस को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि काली नदी वाले रास्ते पर ईख के खेत में कुछ व्यक्ति गौकशी करने वाले हैं । सूचना पर थाना खालापार पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे तो ईख के खेत में मौजूद व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा लगातार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते रहे। पुलिस द्वारा सिखलाए गए तरीके से बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा 03 बदमाश अँधेरा तथा खड़ी फसल का फायदा उठाकर मौके से भाग गए । भागे हुए बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु थाना खालापार पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग की जा रही है । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त औसाफ उर्फ लंगड़ा पुत्र महफूज निवासी शहीद चौक, खालापार, मुजफ्फरनगर । जिसके कब्जे से 02 रास जिंदा गौवंश, गौकशी के उपकरण, 01 तमंचा मय 01 खोखा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद किया। थाना खालापार पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राहुल कुमार, लोकेश गौतम, मोहित कुमार, है0का0 हासिम रजा, अजय, वकार, अरविंद, शिवओम भाटी, अनिल, राहुल, है0का0 धीरज मावी, का0 जितेन्द्र, सौरभ, हरीश कुमार थाना खालापार शामिल रहे।

रैन बसेरे का कड़ाके की ठंड व बारिश के दृष्टिगत किया आकस्मिक निरीक्षण
खतौली। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर आज पुनः खतौली उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने खतौली क्षेत्रान्तर्गत नगर पालिका में बने रैन बसेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। रैन बसेरा में रात्रि निवास के लिए बेड, रजाई, गद्दा, तकिया आदि की व्यवस्था सही पायी गयी रैन बसेरे में 02 व्यक्ति उपस्थित भी पाए गए। रैन बसेरे में महिला और पुरूष के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था भी है। शौचालय में साफ सफाई ठीक पाई गई। रैन बसेरा प्रभारी व मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा एसडीएम ने रैन बसेरे में लगने वाले ड्यूटी कर्मचारियों को रात्रि में अनिवार्य रूप से अपनी अपनी डयूटी स्थल पर ही उपस्थित रहने के कड़े निर्देश दिये। इसके बाद एसडीएम खतौली ने सी.एच.सी. में बने रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया तथा वहां पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीएम खतौली ने तहसील खतौली क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर भी भ्रमण किया कि कोई भी व्यक्ति (पुरुषध्महिला) बाहर खुले में तो नही सो रहा है।
समस्याओं का त्वरित हो निस्तारणः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना खालापार पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत एवं सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप द्वारा थाना खालापार पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर थाना प्रभारी खालापार महावीर सिंह चौहान सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रविदास जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सार्वजनिक अवकाश की मांग
मुजफ्फरनगर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रिय मंत्री यशवीर सिंह ने एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह को सौपे गए ज्ञापन मे मांग की है कि पिछले 20 वर्षो से संत शिरोमणी गुरू रविदास की जयंति पर जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता रहा है। लेकिन इस बार स्थानीय अवकाश सूची मे संत शिरोमणी गुरू रविदास जयंति पर अवकाश सूची मे शामिल नही है। जबकि बीते दिनो जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया था कि रविदास जयंति पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जायेगा। अतः संत रविदास जी के अनुयायियों की भावना को ध्यान मे रखते हुए 12 फरवरी 2025 को रविदास जयंति का अवकाश घोषित किया जाये। ज्ञापन सौपने वालो मे विकास कुमार, ललित कुमार, सुन्दर, चतरसिंह, बाबूसिंह आदि मौजूद रहे।
अतिक्रमण न हटाने पर शिवसेना करेगी धरना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शिवसेना पदाधिकारी की एक आवश्यक बैठक संपर्क कार्यालय शिव चौक तहसील मार्केट पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता यूपी राज्य उपप्रमुख प्रमोद अग्रवाल व संचालन जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने सभी पदाधिकारी के साथ गोल मार्केट का जो बरामदा है उसको दुकानदारों के द्वारा पूर्णतया अपने अधिकार में ले लिया है आज बारिश के कारण देखा गया कि आम नागरिक बरामदे से न होकर के भीगते हुए बाहर मजबूरी में निकाल कर जाना पड़ रहा था क्योंकि बरामदे का अतिक्रमण पूर्ण रूप से दुकानदारों ने कर रखा है जोकि सही नहीं है। बताया गया डॉक्टर योगेंद्र शर्मा प्रदेश महासचिव ने सभी दुकानदार भाइयों से अपील की कि वह शिवम इस अतिक्रमण को हटा ले ताकि आम जनता को कोई दिक्कत ना हो। लोकेश सैनी मंडल प्रमुख ने कहा कि यदि दुकानदार अपना समान अपनी दुकान के अंदर से बाहर रखेंगे तो शिवसेना को मजबूरीबस इसके लिए कोई दूसरा रास्ता अपनाना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी दुकानदारों की होगी। हरेंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष ने कहा 3 दिन का समय दुकानदारों को दिया जाता है वरना वहीं पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाता इसलिए प्रशासन से अपील है कि गोल मार्केट के बरामदा को खाली किया जाए। बैठक में प्रमोद अग्रवाल, योगेंद्र शर्मा, लोकेश सैनी, राजेश कश्यप, बिट्टू सिखेड़ा, हरेंद्र शर्मा, सुशील कुमार, प्रदीप चौधरी, अंकुर खत्री, भारत खोकर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
कृषक अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र के माध्यम से निर्धारित शुल्क देकर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते है
मुजफ्फरनगर। उप निदेशक कृषि संतोष कुमार ने बताया है कि जनपद के समस्त किसानों को भारत सरकार की एग्रीस्टैंक परियोजना के तहत सभी गांवों की जियो रिफरेंस मैप तैयार करने तथा डिजिटल क्राप सर्वे के माध्यम से बोई गई फसलों के आनलाइन रिकार्ड व्यवस्थित करने के बाद अब फार्मर रजिस्ट्री बनाई जानी है। फार्मर रजिस्ट्री में किसानों की सभी भूमियों के रिकार्ड को आधार से लिंक किया जाएगा। इसके बाद किसानों का एक फार्मर आइडी युक्त गोल्डन कार्ड बनेगा। इस गोल्डन कार्ड/फार्मर आइडी के आधार पर किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित करना आसान होगा। किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, क्षतिपूर्ति का आंकलन व भुगतान की व्यवस्था सरल हो जाएगी। किसान सम्मान निधि पाने वाले सभी किसान लाभार्थियों को अब फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराना होगा।कृषको द्वारा निम्न 04 माध्यमों से फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सकती है-कैम्प के माध्यम से जनपद के विभिन्न ग्रामों में दिनांक 31.12.2024 तक विभिन्न तिथियों में एवं लेखपाल तथा कृषि, पंचायत विभाग, ग्राम्य विकास आदि के कर्मचारी की दो सदस्यीय टीम द्वारा ग्राम वार कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। कैंप में किसानों को अपने आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल एवं खतौनी की छाया प्रत्ति के साथ उपस्थित होना होगा। कैंप में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य निःशुल्क किया जाएगा। जन सेवा केन्द्र (सी०एच० सी०) कृषक अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र के माध्यम से निर्धारित शुल्क देकर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते है। इस हेतु कृषक को अपने आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल एवं खतौनी की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा सेल्फ मोड कृषक नचतिण्ंहतपेजंबाण्हवअण्पद पर फार्मर आपेंशन पर जाकर अपने आधार कार्ड के माध्यम से लॉग ईन करते हुए अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते है। फार्मर सहायक यू०पी० ऐप कृषक चसंल प्ले स्टोर से फार्मर सहायक अप एप डाउनलोड करके साईन अप ऑपशन पर जाकर आधार के माध्यम से लॉग ईन आई०डी० किऐट करते हुए अपनी तथा परिवार के अन्य सदस्य कृषको की फार्मर रजिस्ट्री करा सकते है।
डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जूम एप पर अधिकारियों को दिए कड़े दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह दिसम्बर 2024 की बैठक जूम एप के माध्यम से जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी सम्मलित हुए, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, द्वारा शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड के बारे में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व ट्रैफिक पुलिस के साथ विचार विमर्श करते हुए ई-रिक्शा से होने वाली भीड को कम करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त शहरी मार्गों पर नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा कूड़ा-कचरा डालने से गन्दगी/बीमारियों फैलने के कारण जिलाधिकारी द्वारा शहरी कूड़ा-कचरा डालने हेतु किसी वैकल्पिक स्थान को चिन्हित कर नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की निरन्तर फिटनेस चेक करने एवं लाईसेंस चेक किये जाने एवं अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं को तत्काल बन्द करने हेतु हेतु निर्देशित किया गया। एन0एच0-58 पर यातायात के कारण दुर्घटनाए अधिक होने कारण मीटिंग में उपस्थित एन०एच०ए०आई० के अधिकारियों को बने अवैध कटों को बंद करने एवं मंसूरपुर में एक फुट ओवर ब्रिज का प्रस्ताव बनाने हेतु निर्देशित किया गया, एवं मार्ग के डिवाइडर पर झाड़ियों को उपयुक्त स्तर से छटाई करने हेतु निर्देशित किया गया,बैठक में कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।।
एसडीएम खतौली व सी.ओ. की अध्यक्षता में हुआ थाना समाधान दिवस
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खतौली क्षेत्र के थाना मंसूरपुर पर उपजिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी व सी.ओ. खतौली राम आशीष यादव की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें थाना प्रभारी, समस्त राजस्व निरीक्षक आदि थाने पर उपस्थित रहे। थाना समाधान दिवस में कुल 02 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें 01 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करवा दिया गया शेष 01 शिकायत संबंधित को जांच हेतु प्रेषित की गई। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने थाना मंसूरपुर पर शिकायत पंजिका का अवलोकन किया जिसमें पूर्व में आई शिकायतों की निस्तारण आख्या की संतुष्टि के संबंध में शिकायतकर्ता से दूरभाष पर बात की गई कि क्या उनकी शिकायतों का निस्तारण सही हुआ है अथवा नही। जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा संतुष्टि दी गई कि उनकी शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया गया है वह शिकायत से संतुष्ट है। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें लंबित विवेचनाओं को नियमानुसार समय अवधि के भीतर पूर्ण करें थाने में खड़े वाहनों की नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण कराए तथा मंसूरपुर चौराहे पर लग रहे जाम के संबंध में भी एसडीएम खतौली ने निर्देश देते हुए कहा कि वहां पर जाम लगने की शिकायत आ रही है जाम लगाने वाले वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई करें।
रैन बसेरों का एडीएम ने किया निरीक्षण
पुरकाजी। एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह ने पुरकाजी में रैन बसेरा, सूलीवाला बाग, गौशाला का किया निरीक्षण। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह ने पुरकाजी नगर पंचायत के रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया रैन बसेरा निरीक्षण के बाद पुरकाजी के सूली वाला बाग पर पहुंचकर वहां की जानकारी ली फिर पुरकाजी गौशाला पहुंचकर दो मंजिला गौशाला का निरीक्षण किया गाय को गुड़ खिलाया आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस मौके पर चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा प्रधान लिपिक समर काजमी सफाई नायक रविकांत सिंह आदि लोग मौजूद रहे
गीतापाठ पाठ एवं भजनभाव हुआ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) साप्ताहिक/एकादशी गीतापाठ की अनवरत श्रृंखला मे, सफला एकादशी के उपलक्ष मे श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा गीतापाठ पाठ एवं भजनभाव का आयोजन हुआ। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से साप्ताहिक ध्एकादशी गीतापाठ की अनवरत श्रृंखला मे सफला एकादशी के उपलक्ष मे रात्री में गीता पाठ व भजन संध्या शाम 6ः30 से भगवताचार्य पण्डित कृष्णा नन्द जी के सौजन्य से प्राचीन श्री शिव मन्दिर , रेलवे स्टेशन के सामने, उत्तरी सिविल लाइन्स ,मुजफ्फर नगर में आयोजित किया गया। जिसमे भारी संख्या मे गीता प्रेमियो जनो ने भाग लिया ।जिसमे सर्व प्रथम पण्डित संजय जी द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया तथा पण्डित कृष्णा नंद जी ने विधिवत पूजन के पश्चात , श्री अतुल गर्ग द्वारा गणेश जी स्तुति, महामंत्र ओम नमो भगवते का जाप, भगवत स्तुति गीता मंत्र, बारहवे अध्याय (भक्तियोग)का पाठ , अष्टादश श्लोकी गीतापाठ भाव पूर्वक कराया गया ।तत्पश्चात भजनों की श्रृंखला में अजय कुमार गर्ग द्वारा भक्तोके घर भी साँवरेआते रहा करो,मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, मेरा श्याम ,राधे राधे बोल, तेरा आसरा है, राजेश वर्मा द्वारा बरसाने वाली जब साथ है, महिला मैत्री मण्डल द्वारा राधा मेरी मिश्री, मेरे बांके बिहारी लाल तू इतना ना कर श्रृंगार, भजन भावों से सभी श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया गया तथा सभी श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह ,सुभाष गर्ग ,गोयल, अजय कुमार गर्ग, पण्डित कृष्णा नंद , पंडित संजय मिश्रा, सतीश कुमार गर्ग, ,विपिन , रन्वित सिंह ,विमल जी , पंडित नमन मिश्रा ,मोनिका, निशा बंसल,मीनाक्षी गर्ग, राधा मिश्रा, रुकमणी गोयल, मोहिनी गुप्ता, पूनम ,अल्का गोयल, मोहिनी गुप्ता,ज्योति, रेनू मित्तल ,अनीता गर्ग , राजन गोयल आदि । श्रीकृष्ण कृपा परिवार के सदस्यो द्वारा विद्वान पण्डित जी एवं समस्त महिला मैत्री मण्डल की बहनो को सम्मानित किया तथा रामबीर सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया । विद्वान पण्डित जी द्वारा एकादशी व्रत के महत्व को विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत मे प्रार्थना हे योगेश्वर हे परमेश्वर, गीता जी की आरती एवं तत्पश्चात प्रसाद वितरण के साथ साथ चाय की व्यवस्था भी की गयी । यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।
निर्माणधीन पुलिया हादसों का सबब बन रही है
मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य पिछले चार वर्षो से जारी है।अधूरे पड़े मार्ग पर अनेक स्थानों पर बने गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हैं वहीं मोरना भोपा के बीच नवनिर्मित पुलिया लोक निर्माण की लापरवाही के चलते हादसों का सबब बनी हुई है। क्षेत्र वासियों ने पुलिया का कार्य शीघ्र व उचित करने की मांग की है। मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा -मोरना मार्ग पर चीनी मिल के पास बनी नवनिर्मित संकरी पुलिया को चालीस वर्षो की मांग के बाद चौड़ा किया गया है। मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के बीच चौड़ी की गई पुलिया लोक निर्माण विभाग की एक नई लापरवाही का उदाहरण बन गई है। चौड़ीकरण के पूर्व राजबाहे पर बनी यह पुलिया सिंचाई विभाग द्वारा साईफन तकनीक से बनी हुई थी। जिसमें सड़क को समतल रखा जाता है। वर्तमान मे इस पुलिया का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। साईफन तकनीक मे पुलिया के चॉक होने की आशंका बनी रहती है।वर्तमान मे पुलिया का निर्माण ऊँचा कर किया जा रहा है। जिसके कार्य मे हो रही देरी हादसों का कारण बनी है।बीते दिनों भीभोपा निवासी एक युवक की मौत का कारण पुलिया के अधूरे निर्माण को बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार पुलिया की अचानक बनी ऊँचाई का अनुमान वाहन चालकों को नहीं हो पाता है। तथा पुलिया के बीच बने गड्ढे व अनियमित ऊँचाई वाहन से नियंत्रण को असंतुलित कर देते हैं। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र वासियों ने पुलिया के निर्माण कार्य को उचित तरीके से शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कालेज में मेले का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर के शताब्दी वर्ष के अवसर पर, मेले का आयोजन कराया गया जिसमें खानपान के विभिन्न स्टॉल लगाए गए। जिसमें क्राफ्टिंग संबंधित स्टॉल ,मेहंदी, फैंसी ड्रेस, फोटोग्राफी, रंगमंच, विभिन्न प्रकार के फन गेम्स इत्यादि की शताब्दी उत्सव के मेले में धूम रही । पूरे वर्ष शताब्दी वर्ष को वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी ने धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरनगर की प्रतिष्ठित व्यापारी श्रीमान हरीश मित्तल जी बौम्बे वह उनकी धर्मपत्नी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक श्री अरविंद कुमार अध्यक्ष श्रीमान पंकज अग्रवाल जी उप प्रबंधक श्रीमान योगेंद्र कुमार जैन जी उपाध्यक्ष श्रीमान अंकुर गर्ग जी एवं प्रबंधन समिति के समस्त आदरणीय सदस्य सहित विद्यालय के गणमान्य प्रधानाचार्य उपस्थित रहे श्रीमान अरविंद कुमार प्रबंधक सहित समस्त प्रबंध कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि का फूल माला और बुके देकर स्वागत किया। सहित कई गणमान्य विद्यालय के शताब्दी उत्सव में उपस्थित रहे विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्रीमान अरविंद कुमार ने विद्यालय की स्थापना से लेकर विद्यालय की प्रगति तक पूरा इतिहास दोहराते हुए उन्होंने बताया की विद्यालय की स्थापना एवं विद्यालय की हाई स्कूल मान्यता 1946 में एवं इंटर की मान्यता 1950 में मिली विद्यालय के विकास में पूर्व प्रधानाचार्य 1979 में श्रीमती सरोजिनी जी का विशेष योगदान रहा वहीं विद्यालय में 1981 में ट्रेड व्यावसायिक शिक्षा को लेकर आई वर्तमान में विद्यालय में सभी ट्रेड खाद्य, बैंकिंग, परिधान, फोटोग्राफी जैसी व्यावसायिक शिक्षा का अध्ययन छात्राएं कर रही हैं 1994 में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती संतोष गोयल के समय में विद्यालय में फर्स्ट फर्स्ट फ्लोर सेकंड फ्लोर के निर्माण का कार्य कराया गया एवं कंप्यूटर लैब बनाई गई श्री हेमलता जी पूर्व प्रधानाचार्य के समय में गुलशन राय जी द्वारा हाल निर्मित कराया गया प्रबंधक महोदय ने बताया विद्यालय का इतिहास गौरवशाली रहा है विद्यालय से सैकड़ो छात्राएं आज भी उच्च प्रशासनिक पदों पर कार्य कर रही है वर्तमान में विद्यालय में मानवीकी वर्ग ,विज्ञान वर्ग, कॉमर्स वर्ग एवं ट्रेड वर्ग में छात्राएं अध्ययन कर रही हैं विद्यालय के अध्यक्ष महोदय श्री पंकज अग्रवाल ने संपूर्ण विद्यालय परिवार एवं छात्राओं को शताब्दी उत्सव के अवसर पर अपने भाषण में शुभकामनाएं दी एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में विद्यालय में आए हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं विद्यालय की उपलब्धियां को बताया तथा अपने संभाषण में छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती शैली रंजन द्वारा किया गया।
पहाडों पर बर्फबारी और बारिश से बढी ठण्ड
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)बीते दिन से रूक रूक कर हो रही बरसात से सर्दी बढ गई है। सर्दी का असर एक और जहां लोगों के कामकाज पर पड रहा है। वहीं दूसरी और लगातार बारिश के कारण ठण्ड का असर बढता जा रहा है।
जिला प्रशासन की और से बढती ठण्ड के दृष्टिगत निराश्रितों को कम्बल वितरण तथा रैन बसेरो मे समुचित व्यवस्था के साथ-साथ शहर मे कई जगह अलाव की व्यवस्था करायी है। ताकि निर्धन निराश्रितों को सर्दी से राहत मिल सके। सरकारी गैर सरकारी संस्थाओ के अलावा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी जगह-जगह कम्बल/रजाई वितरण, गर्म कपडो का वितरण किया जा रहा है। ताकि बढती सर्दी मे किसी प्रकार राहत मिल सके। डीएम उमेश मिश्रा के निदेशो के चलते सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, एसपी सिटी सत्यनायण प्रजापत, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सीओ सिटी व्योम बिन्दल, एसडीएम सदर निकिता शर्मा आदि अधिकारी कडकती ठण्ड के बावजूद रात्रि मे रैन बसेरों, अलाव की व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं का विभिन्न स्थानो पर औचक निरीक्षण कर अक्सर आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आते हैं।
मुर्गी फार्म पर हुई चोरी
भोपा। चोरो ने मुर्गी फार्म पर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पडताल मे जुटी। सूत्रो के अनुसार बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने गांव सीकरी मे मंजर रईस के मुर्गी फार्म पर बीती रात चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पडताल शुरू की।
तारों मे लगी आग से मचा हडकम्प
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी थाना क्षेत्र की भरतिया कालोनी स्थित बिजली के खंबे मे शार्ट सर्किट से खंबे से लिपटे तारों मे आग लगने से हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि आग की वजह से खम्बे से लिपटे तार धूं धूं कर जल उठे। इस हादसे से मौहल्लावासियो मे हडकम्प मच गया। कई मौहल्लावासी मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियों का कहना है कि बिजली के तार जमीन की और लटक रहे हैं। अतः जनहित मे विद्युत विभाग को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
प्रयागराज में आयोजित होने वाले महा कुम्भ मेले की शासन से एडवाईजरी जारी
आपात स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि 14 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में होने वाले महाकुम्भ के आयोजन में महाकुम्भ मेला परिक्षेत्र में भगदड, अग्निकांड, डूबना, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्स्या इत्यादि के सम्बन्ध में एडवाईजरी जारी की गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि महाकुम्भ मेला 2025 मोबाईल एप डाउनलोड करें और मेले की जानकारी प्राप्त करें। यात्रा से पूर्व निवास स्थान सुनिश्चित करें। बदलते मौसम के अनुसार कपड़े एवं खान-पान का सामान साथ रखें। 60 वर्ष से अधिक आयु या पूर्व से बीमार व्यक्ति यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच अवश्य करायें। चिकित्सक से सलाह लेने के उपरान्त ही महाकुम्भ मेले में जाये। हृदय रोग, श्वास रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप से ग्रस्त रोगी यात्रा के समय विशेष सावधानी बरतें। यदि आयुष्मान कार्डधारक है तो कार्ड साथ रखें। बच्चों, वृद्धजनों व गर्भवती महिलाओं को अकेले स्नान ना करने दें तथा गहरे पानी में जाने से बचे। खुले व दूषित खाद्य पदार्थों, धूम्रपान और नशीले पदार्थों के सेवन से बचे। उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचाव रखें। सब्जी फल इत्यादि को अच्छे से धो कर ही सेवन करें। गरम कपडे, कम्बल, रजाई पर्याप्त मात्रा में रखे। हीटर, अलाव इत्यादि का प्रयोग टेंट के अन्दर ना करें, इससे आग लगने का खतरा हो सकता है। कुम्भ मेले में आपात स्थिति में महाकुम्भ हेल्पलाईन-1920, पुलिस हैल्प लाईन-112 व आपदा हैल्प लाईन-1077 पर सम्पर्क किया जा सकता है।


