Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: सीसीटीवी कैमरों से पकड़े जाएंगे कूड़ा फैलाने वाले

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका क्षेत्र में 50 से अधिक डलाव घर हैं। डलाव घरों पर 11 बजे के बाद कूड़ा डाले जाने से गंदगी बढ रही है। नगर पालिका अध्यक्ष ने 11 बजे के बाद डलाव घरों पर कूड़ा डालने वालों पर जुर्माने की व्यवस्था की है। ऐसा करने वालों को पकड़ने के लिए प्रत्येक डलाव घर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी चल रही है।

विभिन्न स्थानों से एकत्र होने वाला कूड़ा डलाव घरों पर डाला जाता है। जहां से नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी प्रतिदिन 11 से 12 बजे तक उसे उठा ले जाते हैं।

लेकिन अक्सर 11 या 12 बजे के बाद भी डलाव घरों पर कूड़ा डाल दिया जाता है, जो अगले दिन ही उठ पाता है। इस दौरान कूड़ा सड़ने से दुर्गंध तो उठती ही है। वह सेहत के लिए भी हानिकारक हो जाता है।

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाएगारू अंजू अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल का कहना है कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए खाका खींचा जा रहा है। उनका कहना है कि इसी दिशा में सर्वप्रथम डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर ध्यान दिया जा रहा है।

शीघ्र ही सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके साथ ही डलाव घरों से प्रातरू 11 बजे से पहले ही कूड़ा कलेक्शन होगा। 11 के बाद डलाव घरों पर कूड़ा डालने वालों पर जुर्माना किया जाएगा।

ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए डलाव घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सफाई के लिए प्रत्येक वार्ड में होंगे समान कर्मचारीः हेमराज सिंह
मुजफ्फरनगर। ईओ नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिये हैं। उनका कहना है कि हाल में ही पालिका अध्यक्ष, नोडल अधिकारी तथा उनकी मौजूदगी में बैठक हुई थी।

इसके उपरांत एडीएम प्रशासन तथा पालिका नोडल अधिकारी अमित सिंह ने सभी वार्डों में समानुपातिक आधार पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती का आदेश दिया था।

ईओ ने बताया कि जिन वार्डों में अधिक सफाई कर्मचारी हैं वहां से कम सफाई कर्मचारी वाले वार्डों में उन्हें स्थानांतरित किया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड में 13-13 सफाई कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 4 =