News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मुख्यमंत्री को  स्वामी यशवीर जी महाराज ने लिखा पत्रस्वामी यशवीर जी महाराज
तितावी/मुज़फ्फरनगर। थाना तितावी क्षेत्र अंतर्गत बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक पत्र लिखा है इस पत्र में उन्होंने प्रदेश के साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर में मुस्लिम आबादी के बीच बन्द पड़े हिंदू मंदिरों को जागृत करने,सहित उनकी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए उनमे पुजारी नियुक्त करने व् उनके वेतन भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जाने का आग्रह किया है। बता दें गत दिनों पूर्व स्वामी यशवीर जी महाराज द्वारा मुजफ्फरनगर के मुस्लिम आबादी में स्थित लद्धावाला में 54 वर्षों से बंद पड़े शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना के साथ मंदिर को हिंदू संगठनों के साथ मिलकर जागृत किया है । उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में मुस्लिम बस्तियों में जो मंदिर है जैसे लद्धावाला, रामपुरम, मिमलाना रोड मन्दिर ,आदि जगहों पर वह बंद पड़े हैं या फिर उनमें मूर्तियां नहीं है हम चाहते हैं कि प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश के ऐसे जनपदों जहां मुस्लिम आबादी के बीच मंदिर स्थापित है उन्हें जागृत करने सहित उनमें पुजारी की नियुक्ति कर उनका वेतन भी प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाये।

 

सीएमओ ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ और वैलनेस सेंटर का निरीक्षण कर कहाः कार्यशैली की गुणवत्ता को ओर अधिक सुधारने का प्रयास करेंChief Medical Officer Dr. Sunil Tewatia
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया के द्वारा आज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार का औचक निरीक्षण किया गया, जहां पर उनके द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का गहनता के साथ निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया के द्वारा आज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार एवं नगरीय हेल्थ और वैलनेस सेंटर सूजडू का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य केंद्र के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों को कहा कि वह अपनी कार्यशैली की गुणवत्ता को ओर अधिक सुधारने का प्रयास करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया के द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार में  वैक्सीन कोल्ड चेन, औषधियों के रखरखाव, उपस्थिति पंजिका, आदि का निरीक्षण किया उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सन्नवर को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई व्यवस्था को ओर अधिक दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया, उन्होंने सभी अधिकारियो व कर्मचारियों को ससमय उपस्थित होकर पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।निरीक्षण के समय उनके साथ मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।

 

 

गरीबों के अपने घर का मंत्री कपिल देव के निर्देश पर सपना होगा जल्द पूरा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शहर की मेरठ रोड पर दो वर्ष पूर्व पंडित दीन दयाल उपाध्याय आवासीय कॉलोनी बनकर तैयार हुई थी और मंत्री कपिल देव की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण कार्यालय में लॉटरी के माध्यम से इनका आबंटन भी किया जा चुका था, किंतु गरीबों को अभी तक इन आवासों को नहीं सौंपा जा सका है। नवनिर्मित कॉलोनी में 224 आवास बने हैं, लेकिन यहाँ बिजली और पानी की सुविधाओं का अभाव है, जिसके कारण ये आवास अभी तक आबंटियों से दूर हैं।
नगर विधायक और प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विषय का संज्ञान लेते हुए गत माह मंडलायुक्त सहारनपुर से इस संबंध में वार्ता कर नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि इन क्षेत्रवासियों को दो साल पहले आवासों का आबंटन होने के बाद भी इधर-उधर किराये पर भटकना पड़ रहा है।
उन्होंने मंडलायुक्त से इस प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही किये जाने और मामले की जांच कराने के निर्देश दिए है।।।

 

 डिवाइडर से टकराई कारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रकाश चैक पर एक लग्ज़री सियाज कार डिवाइडर से टकरा गई.। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और डिवाइडर के लोहे के हिस्से टूटकर बिखर गए। जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त कार में केवल चालक मौजूद था। पंचशील कॉलोनी निवासी पारस जैन कार चला रहे थे. रफ्तार के बावजूद कार के एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई. उन्हें हल्की चोटें आईं और तुरंत अस्पताल ले जाया गया।  हादसे में कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. लोगों ने बताया कि रफ्तार इतनी तेज थी कि कार डिवाइडर से टकराते ही बेकाबू हो गई और लोहे के कई हिस्से टूटकर चूर-चूर हो गए।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया. सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

पूर्व विधायक मामले मे सुनवाई 3 को
मुजफ्फरनगर। शाहनवाज राणा की जमानत एक फर्जी कम्पनी के मामले मे आज सुनवाई नही हो सकी। इस मामले में अब 3 जनवरी 2025 को सुनवाई होगी।
अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश गोपाल उपाध्याय की अदालत मे आज सवेरे सुनवाई हुई जिस पर न्यायाधीश ने 3 जनवरी को जमानत पर सुनवाई के आदेश दिए।

 

बार संघ चुनावः नामांकन पत्र हुआ दाखिल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जिला बार संघ,मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी वर्ष 2025 के चुनाव के लिए आज विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष तथा सहसचिव आदि विभिन्न पदों पर चुनाव लडने वाले विभिन्न प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये।  जिला बार संघ के चुनाव से कचहरी परिसर में आजकल अच्छी-खासी गहमा-गहमी बनी हुई है। विभिन्न पदों पर चुनाव लडने वाले प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बैठकों मे मश्गूल हैं।   जिला बार संघ चुनाव के चुनावी कार्यक्रम के तहत आज 2 जनवरी 2025 को प्रातः 10 बजे से उपरान्ह 2.00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किये।   मुख्य चुनाव अधिकारी सैययद रौनक अली जैदी,एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी आमोद त्यागी, एडवोकेट, तरूण गोयल एडवोकेट, उदयवीर  सिंह पोरिया,एड., आदि चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में अध्यक्ष पद के लिए ठा.कंवरपाल सिह, मौ.अन्जुम खान, जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी, सुरेन्द्र कुमार शर्मा एड. ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद के लिए चन्द्रवीर चैधरी, निश्चल त्यागी, सौराज सिंह ने तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार जैन, नीरज कुमार गौतम, राजेश कुमार, सर्वेश कुमार जोशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद पर अब्दुल हक, नीरा चैधरी, मोहतसीब, सुरेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किये। इसी संदर्भ मे महासचिव पद पर अग्रीम कुमार, अर्जुन सिंह, अनूप राठी, उस्मान अली, गुलवीर सिंह वर्मा, चन्द्रवीर निर्वाल, नरेन्द्र कुमार ने तथा कोषाध्यक्ष पद पर अमित भारद्वाज, महेश पालीवाल, रामधन सिंह, श्रीमति शशि प्रभा ने नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी ताल ठोकी। चुनाव के कारण कचहरी परिसर मे राजनीतिक माहौल बना हुआ है।

 

भंडारे का 13 जनवरी को होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्री मंा शाकुम्भरी देवी प्रकटोत्सव 13 जनवरी 2025 दिन सोमवार को प्राचीन देवी मन्दिर नदी रोड मौहल्ला गउशाला पर मनाया जायेगा। पूर्व सभासद संजय गर्ग ने केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार की निदेशक एवं पूर्व सभासद श्रीमति नितिका गर्ग ने बताया कि 13 जनवरी को मंा शाकुम्भरी प्रकटोत्सव पर सवेरे 10 बजे हवन होगा। साढे ग्यारह बजे कन्या पूजन होगा एवं दोपहर 12 बजे से भण्डारा आयोजित किया जायेगा। उन्होने सभी श्रृद्धालुओं से भण्डारे मे शामिल होने की अपील की है।

 

चोरी का किया खुलासाMuzaffarnagar News
भोपा। थाना भोपा पुलिस द्वारा 24 घंटे में चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त चोरी किये गये 04 टायर मय रिम सहित गिरफ्तार। जनपद में शातिर चोर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर तथा प्रभारी निरीक्षक भोपा विजय कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा वाहन के टायर चोरी करने के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को कस्बा भोपा में पेट्रोल पंप के सामने वाली गली में मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 04 टायर मय रिम बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
31 दिसम्बर को वादी मनोज कुमार निवासी कस्बा भोपा द्वारा थाना भोपा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी कार को ईंटो पर खड़ा कर उसके चारों टायरों को चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भोपा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 334/24 धारा 305(ं),305(ब) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे में उक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर कस्बा भोपा में पेट्रोल पंप के सामने वाली गली में मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 04 टायर मय रिम बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप कश्यप पुत्र राकेश निवासी डाक खाने वाली गली कस्बा व थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में उ0नि0 महेन्द्र सिंह, का. मोनू सिह राठौर, का. संजीव कुमार थाना भोपा शामिल रहे।

 

बैठक हुई सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक मे संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर चर्चा की गई।
हिन्दू युवा वाहिनी के सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद पाहूजा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि नुमाईश कैम्प स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित बैठक मे संगठन पर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय पर सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद पाहुजा ने नवीन कुमार को नगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर नियुक्त करते हुए उनसे उम्मीद जताई है कि वे भविष्य मे संगठन की मजबूती पर जोर देंगे तथा संगठन हित में पूरी निष्ठा से काम करेंगे। बैठक मे अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

टूटी सड़क बन रही  हादसे का सबबMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रुड़की रोड से मदीना चैक तक का रास्ता, जो कभी शहर की अहम सड़कों में शुमार था, अब अपनी बदहाली की कहानी खुद कह रहा है। यह सड़क अब टूटे-फूटे नाले और गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह रास्ता इतना खराब हो चुका है कि उस पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सड़क के गड्ढों में भरे पानी ने इस रास्ते को और खतरनाक बना दिया है। बारिश के बाद तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। आए दिन होने वाले हादसों ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह सड़क श्मशान घाट, कई स्कूलों और अस्पतालों को जोड़ती है। लेकिन सड़क की हालत ऐसी है कि कोई अर्थी लेकर यहां से गुजरने की हिम्मत तक नहीं कर सकता। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क की चैड़ाई भले ही 70 फीट हो, लेकिन इसकी हालत पिछले 10 सालों से जस की तस बनी हुई है।  नागरिकों का कहना है कि “यहां से गुजरने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार गड्ढों में फंसकर बाइक और कार दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
गड्ढो से नागरिक परेशान
मुजफ्फरनगर। जनपद के परिक्रमा रोड जोकि सर्कुलर रोड से अलमासपुर के साथ ए टू जेड रोड और पुरानी रजवाहा रोड को भी जोड़ता है। इस मार्ग पर श्री राम जैसा प्रतिष्ठित कॉलेज है और भी कई विद्यालय हैं।  चैधरी छोटू राम पीजी कॉलेज का कृषि फार्म है। कई आवासीय कॉलोनी इस पर हैं। वसुंधरा जैसी हाईटेक कॉलोनी भी इसी मार्ग पर है और इस पर प्रतिदिन विद्यार्थी महिलाओं बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में अन्य ट्रैफिक भी चलता है  मगर मुजफ्फरनगर प्रशासन हो, नगर पालिका हो, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण हो किसी को भी आम जनता की जल भराव से हुई स्थिति, सड़क पर हो रहे गहरे गड्ढों के चलते आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड रहा है लेकिन इस अेार किसी का भी ध्यान नहीं दिया।

 

प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभातफेरी निकाली गई
मुजफ्फरनगर। श्री गुरु गोबिंद सिँह महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभातफेरियां गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब घासमंडी सरवट गेट मुज़फ्फरनगर से रोजाना निकाली जा रही है जो दिनांक 1जनवरी 2025 से 6जनवरी 2025तक सुबह 6बजे प्रकाश पर्व तक निकाली जायेंगी! प्रभातफेरी सुबह 6बजे गुरुद्वारा साहिब घासमंडी से आरम्भ होकर अंसारी रोड, साकेत कालोनी, सरवट रेलवे फाटक, गाँधी कालोनी गली नम्बर 23मे समाजसेवी सरदार सतनाम सिँह हँसपाल के घर पहुंची!जहाँ सभी संगतो का गली नम्बर 23के निवासियों ने पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया! यहाँ जत्थेदार देविंदर सिँह कालू एवं जत्थे द्वारा गुरुबानी कीर्तन से संगतो को निहाल किया! अरदास उपरान्त संगतो को दूध पकोडो का लंगर छकाया गया !उसके बाद प्रभात फेरी साकेत कालोनी, अंसारी रोड होते हुये गुरद्वारा साहिब पर समाप्त हुई!
      प्रभातफेरी मे मुख्य रूप से जत्थेदार देविंदर सिँह कालू,दीपक सिँह चावला,रणजीत सिँह, सतनाम सिँह हँसपाल, परमित सिँह, गुरमीत सिँह, तिलकराज अरोरा, हरमीन्दर सिँह, हिमांशु अरोरा,शरणजीत सिँह गंभीर, सुरेंद्र वर्मा, नीरज खन्ना,शालू मलिक, रामनिवास पाल, अनुराग शर्मा, ध्रुव गोयल,जसवंत सिँह, हरमन सिँह,अमरजीत सिँह जोड़ा, गुरनीत कौर, ज्योति, कामना कौर, सोनम, काजल आदि शामिल रहे!

 

अधिकारियों से की मुलाकात
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में कार्यकारी जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सर्राफा एसो पवन वर्मा,जिला महामंत्री विशाल जैन,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,जिला युवा प्रभारी विजय प्रताप सिंह,जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल,द्वारा नववर्ष के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह,अपर जिला अधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट श्री विकास कश्यप,एस पी सिटी श्री सत्यनारायण प्रजापत एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका प्रज्ञा सिंह से मुलाकात करते हुए उनको नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं व्यापार संगठन के आगामी नव वर्ष कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया,भेट वार्ता के दौरान अधिकारियों से व्यापारियों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई

 

शिक्षा पर परिचर्चा का आयोजन
मुजफ्फरनगर। नव वर्ष की पावन बेला पर वी वन फाउंडेशन की तरफ से दिल्ली में ब्रह्मपुरी इलाके में सफाई  व शिक्षा पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। साफ-सफाई हमारे लिए क्यों बहुत जरूरी है और इसका क्या महत्त्व है, इस पर महिलाओं के साथ चर्चा की गई और गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में बच्चों से लेकर महिलाओं और बूढ़ों को जागरूक किया गया। इस परिचर्चा में बच्चे काफी उत्साहित दिखे।  इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक जयराम , महासचिव मनोज पिप्पल व संयुक्त सचिव नितिन  पंवार ने शिक्षा पर महत्वपूर्ण जानकारी दी । इतना ही नहीं गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से आई जानी पहचानी सामाजिक कार्यकर्ता बिमलेश बौद्ध ने भी कार्यक्रम में बैठी तमाम महिलाओं व् बच्चों को  सफाई व् शिक्षा के महत्त्व के बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी इस मौके पर  फाउंडेशन के संस्थापक जयराम ने बताया कि संस्था आगे भी ऐसे कार्यक्रम करती रहेगी, ताकि लोग गंदगी से बचाव के प्रति जागरूक हों जो आज हमारे देश की बहुत बड़ी समस्या बन गई

 

 रैन बसेरे व अलाव का निरीक्षण
मुज़फ्फरनगर। उपजिलाधिकारी खतौली के निर्देश पर अभी रात्रि 09ः00 बजे खतौली नायब तहसीलदार  अमित रस्तोगी ने तहसील खतौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव व शहरी क्षेत्र में अलाव व रेन बसेरे व्यवस्थाएं को देखा। नायब तहसीलदार खतौली अमित रस्तोगी ने चैपला, दयालपुरम, जानसठ तिराहा आदि स्थान पर जल रहे अलाव व रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया। सभी जगह अलाव जलते हुए पाए गए नायब तहसीलदार खतौली अमित रस्तोगी ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अलाव में मोटी से मोटी लकड़ी जलाएं ताकि अलाव रात भर जलते रहे फिर नायब तहसीलदार खतौली ने खतौली क्षेत्र की एक-एक गली, मोहल्ले, रेलवे स्टेशन, रोडवेज व मंसूरपुर तथा बेगराजपुर क्षेत्र में भी आदि विभिन्न चैराहो पर भी भ्रमण किया कि कोई भी व्यक्ति (पुरुष/महिला) बाहर खुले में तो नही सो रहा है।

 

यात्रा से पहले 60 वर्ष से अधिक आयु या पूर्व से बीमार व्यक्ति स्वास्थ्य जांच अवश्य कराए
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि 14 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में होने वाले महाकुम्भ के आयोजन में महाकुम्भ मेला परिक्षेत्र में भगदड, अग्निकांड, डूबना, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्स्या इत्यादि के निस्तारण तथा महाकुम्भ 2025 को दुर्घटना मुक्त बनाने हेतु जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण मुजफ्फरनगर एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण लखनऊ द्वारा महाकुम्भ-2025 में जाने वाले तीर्थयात्री एवं आमजन के लिए एडवाईजरी जारी की गयी है।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि महाकुम्भ मेला 2025 मोबाईल एप डाउनलोड करें और मेले की जानकारी प्राप्त करें। यात्रा से पूर्व निवास स्थान सुनिश्चित करें। बदलते मौसम के अनुसार कपड़े एवं खान-पान का सामान साथ रखें। गर्म एवं ऊनी वस्त्र साथ में रखें। मौसम की पूर्व जानकारी हेतु मौसम विभाग की आईएमडी की वेबसाइट देखें। आपदा की पूर्व चेतावनी हेतु सचेत मोबाईल एप डाउनलोड कर चेक करें। 60 वर्ष से अधिक आयु या पूर्व से बीमार व्यक्ति यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच अवश्य करायें। चिकित्सक से सलाह लेने के उपरान्त ही महाकुम्भ मेले में जाये। हृदय रोग, श्वास रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप से ग्रस्त रोगी यात्रा के समय विशेष सावधानी बरतें एवं अपनी दवा निरंतर समय पर लें। यदि आयुष्मान कार्डधारक है तो कार्ड साथ रखें जिससे कि आकस्मिकता की स्थिति में सरकारी एवं निजी चिकित्सालय में मुफ्त इलाज प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि संगम क्षेत्र पंहुचने हेतु पैदल चलना पड सकता है इसलिए शरीर में पानी का स्तर बनाए रखने के लिए पानी या ओआरएस का घोल पीते रहें। मेला क्षेत्र में अत्याधिक भीड की संभावना होने के दृष्टिगत गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरतें। बच्चों, वृद्धजनों व गर्भवती महिलाओं को अकेले स्नान ना करने दें तथा गहरे पानी में जाने से बचे। चप्पल जूते का प्रयोग करें एवं कीचड वाले स्थान पर ना चलें। सिर दर्द होना, चक्कर आना, घबराहट होना, दिल की धडकन का तेज होना, उल्टी आना, हाथ-पांव व होठों का नीला पडना, थकान होना, सांस फूलना, खांसी होना अथवा अन्य लक्षण होने पर मेले में स्थापित निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र से तत्काल सम्पर्क करें। खाने से पहले और शौचालय उपयोग के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोयें। धूम्रपान और नशीले पदार्थों का सेवन न करें। मच्छरों से बचाव रखें।
सरकारी नल, वाटर एटीएम के पानी का उपयोग करें एवं खाने-पीने हेतु उबालने के बाद ही प्रयोग करें। सब्जी फल इत्यादि को अच्छे से धो कर ही सेवन करें। गरम कपडे, कम्बल, रजाई पर्याप्त मात्रा में रखे। हीटर, अलाव इत्यादि का प्रयोग टेंट के अन्दर ना करें, इससे आग लगने का खतरा हो सकता है। कुम्भ मेले में आपात स्थिति में महाकुम्भ हेल्पलाईन-1920, पुलिस हैल्प लाईन-112 व आपदा हैल्प लाईन-1077 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21274 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 2 =