Muzaffarnagar News: चोरी के फोन सहित शातिर को दबोचा,अलग अलग स्थानों से कई दबोचे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना को०नगर,मु०नगर पर खालिद पुत्र नईम नि० जहाँगीरपट्टी थाना को०नगर,मु०नगर ने अभियुक्त मौ० समीर पुत्र पुत्र अली हसन नि० म०न० अम्बाबिहार थाना कोतवाली नगर द्वारा अपने घर से रियलमी कम्पनी का मोबाईल फोन चोरी करने के सम्बंध में मु०अ०स०-१३१/२२ धारा-३८०/४११ भादवि० पंजीकृत कराया गया
उपनि० संजय सिह थाना कोतवाली नगर व वादी द्वारा के अभियुक्त खालिद पुत्र नईम नि० जहाँगीरपट्टी थाना को०नगर,मु०नगर को मय चोरी के मोबाईल रियलमी ए-१० सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
शस्त्र सहित कइ को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा अभियुक्त कल्लू उर्फ बहादुर पुत्र पूरन निवासी कृष्णापुरी थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को सरवट फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 रामसनेही द्वारा अभियुक्त आयुष पुत्र परमेश कुटलकी थाना देवबन्द, सहारनपुर हाल पता काकडा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को काटका से कुटबा रोड सरकारी ट्यूबैल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
शराब सहित दबोचा
मीरांपुर। (Muzaffarnagar News)अवैध शराब के पव्वों शातिर कई शातिरों को गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार राघव द्वारा अभियुक्तों परवेज पुत्र इरफान, शोएब पुत्र इमरान, नदीम पुत्र नईम निवासीगण किथौडा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को टूटी पुलिया रजवाहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 135 पव्वे नाजायज देशी शराब को बरामद किया गया।
किया घेराव
चरथावल। (Muzaffarnagar News)टयूबवैलो पर हो रही चोरियों के विरोध मे भाकियू कार्यकर्ताओ तथा पदाधिकारियो एवं क्षेत्रिय किसानो ने थाने का घेराव कर विरोध व्यक्त किया। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने गुस्साये ग्रामीणो को शान्त कराते हुए आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
ं चोरी का प्रयास विफल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)नगर के कटैहरा मोचियानन सर्राफा बाजार के पास 2 दुकानो मे चोरी का प्रयास किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन मे जुट गई।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के भगत सिह रोड स्थित कटैहरा मोचियान मे बीती रात कुछ अज्ञात चोरों द्वारा बाबूराम घनश्याम दास सर्राफ और ओम ज्वैलर्स का ताला तोड दिया। बताया जाता है कि यह सारा मामला सीसीटीवी मे कैद हो गया। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
अलग अलग स्थानों से कई दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 बालिस्टर त्यागी द्वारा वारण्टी अभियुक्त सुमित पुत्र सुभाष निवासी हरिनगर, मखियाली थाना नई मण्डी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राजीव कुमार शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त रामवीर उर्फ जौली पुत्र इकबाल निवासी पचैण्डा थाना नई मण्डी को गिरफ्तार किया।
वहीं थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 कौशल गुप्ता द्वारा वांछित अभियुक्त मौ0 फैज पुत्र फजुल निवासी करीमनगर अम्बा विहार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को चौकी गेट वे के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त व0उ0नि0 रघुराज सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तों 1.असलम शेख पुत्र सिकन्दर शेख निवासी नूरनगरयान थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर, शमशाद पुत्र सहीद अहमद निवासी झोझगान कस्वा व थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को भूराहेडी स्कूल के सामने से गिरफ्तार किया गया।
वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अजय कुमार त्यागी द्वारा विद्युत अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त ऋषिपाल पुत्र चमन िंसह निवासी कबाली थाना जानसठ को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मुनीष कुमार द्वारा विद्युत अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र रघुवीर निवासी कढली थाना खतौली को गिरफ्तार किया।
वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र िंसह द्वारा वारण्टी अभियुक्त यामीन पुत्र सलीमुद्दीन निवासी पक्का बाग थाना खतौली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 हरपाल सिंह द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त धीरज पुत्र ऋषिपाल निवासी माढी थाना तितावीको जानसठ बस अड्डा से गिरफ्तार किया गया।

