समाचार (Muzaffarnagar News)
प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर व मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण
शिवभक्तों पर की गयी पुष्पवर्षा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर व मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कांवड मार्ग के निरीक्षण के साथ विभिन्न कांवड सेवा शिविरो का उदघाटन किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर के साथ डीएम उमेश मिश्रा तथा एसएसपी संजय वर्मा सहित पार्टी नेता एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त मेरठ से मुजफ्फरनगर पहुंचे जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर तथा मंत्री कपिलदेव अग्र्रवाल ने कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनो मंत्रियों ने कांवड मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रशासन द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। जनपद मे पहुंचने पर पार्टी नेताओं ने प्रभारी मंत्री का पटका पहना कर स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने उ.प्र.लेखपाल संघ द्वारा तहसील के बाहर लगाए गए कांवड शिविर सहित विभिन्न कावड सेवा शिविरों का उदघाटन किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा बहुत ही पुण्य का काम है। उन्होने कहा कि हम सभी को शिवभक्त कांवडियो की सेवा मे बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कांवड शिविर लगाने वाले आयोजकों को साधुवाद देते हुए सराहना की। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने श्वि चौक पर शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की, दोनो मंत्रियो ने शिव चौक स्थित कांवड कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, एडीएम प्रशासन संजय सिंह,एसडीएम सदर निकिता शर्मा, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड, भाजपा नेता सुधीर खटीक, भाजपा नेता संजय गर्ग, मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल,शरद शर्मा, सहित पार्टी पदाधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
आकर्षण का केंद्र बनी सुंदर-सुंदर झाकियां
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रावण माह में चलने वाली कांवड यात्रा अपने यौवन पर है सुबह से लेकर शाम तक लगातार शिवभक्तों की भारी भीड बढ रही है साथ ही नगर में एक से बढकर एक सुंदर झाकियों का निकलना जारी है कहीं देशभक्ति तो कहीं माता पिता को यात्रा तो कही पति के ठीक होने के विश्वास की आस्था तो कहीं आपरेशन सिन्दूर जैसी अनेक आस्थाओं के साथ शिवभक्तों का लगातार शिवालयों की ओर बढना जारी है। कांवड़ यात्रा में इस बार भक्ति के साथ देशभक्ति का रंग भी गहराया नजर आया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर आधारित एक विशेष कांवड़ जैसे ही शहर के शिव चौक पर पहुंची, श्रद्धालुओं और राहगीरों की भीड़ उमड़ पड़ी। तिरंगे की शान, सैनिकों के बलिदान और आधुनिक सैन्य झांकियों से सजी इस कांवड़ ने श्रद्धालुओं में देश के प्रति गर्व और भक्ति दोनों की भावना को एक साथ जाग्रत कर दिया। इस अनूठी कांवड़ को भारतीय सेना और मातृभूमि को समर्पित करते हुए तैयार किया गया था। इसमें सैन्य उपकरणों की झांकी, सैनिकों के चित्र और तिरंगे से सजी साज-सज्जा के माध्यम से देशभक्ति का अभूतपूर्व चित्रण किया गया। जैसे ही यह कांवड़ शिव चौक पहुंची, लोगों ने मोबाइल कैमरे निकाल लिए। श्रद्धालु इस कांवड़ के साथ सेल्फी लेते दिखे और सोशल मीडिया पर इसके वीडियो तेजी से वायरल हुए। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कांवड़ न केवल शिवभक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान का भाव भी प्रकट करती है। युवाओं और बच्चों में इसे लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए लाखों कांवड़िये पैदल चलते हुए नगर से गुजरते हुए शिव चौक पर रुकते हैं, जहां वे भगवान शिव की परिक्रमा करते हुए “हर-हर महादेव”, “बम-बम भोले” के जयकारों के साथ आगे बढ़ते हैं। हाईवे पर भगवा रंग और भक्ति का माहौल छाया हुआ है। डीजे पर बजते शिव भजनों और जयकारों से पूरा इलाका गूंज रहा है। इस वर्ष की कांवड़ यात्रा में शिवभक्त अनेक रूपों में भगवान शिव की झांकी लेकर आए हैंकृकहीं शिव-पार्वती नंदी पर विराजमान हैं, कहीं तांडव करते भोलेनाथ, कोई डमरू की आकृति वाली विशाल कांवड़ लेकर आया है तो कोई भगवान शिव का आशीर्वाद देती मूर्ति साथ लाया है। रात में शिव चौक का दृश्य भक्तिभाव से परिपूर्ण और देखने लायक होता है। कांवड़ यात्रा में बड़े-बड़े डीजे पर तेज ध्वनि में शिव भजनों पर नाचते कलाकारों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कुछ कांवड़िये मुंह से आग निकालते करतब भी दिखाते नजर आए। दिन हो या रात, शिव चौक से गुजरती हर बड़ी कांवड़ श्रद्धालुओं को आस्था और उत्सव के संगम का अनुभव करा रही है। शहर में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। पुलिस और प्रशासन की टीमें शिव चौक समेत प्रमुख स्थलों पर तैनात रहीं। यातायात को नियंत्रित करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा गया। वहीं रोजाना एक से एक से बढ़कर एक सुंदर झाकियों का निकलना भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रही है हर ओर बम-बम भोलों के जयकारे गूंज रहे है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.बाबू नारायण सिंह को किए श्रद्धासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रथम पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे स्व.बाबू नारायण सिंह की 38 वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव नसीरपुर स्थित प्रेरणा स्थल पर विभिन्न राजनीतिज्ञों, सामाजिक संगठनो तथा गणमान्य व्यक्तियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पूर्व सांसद स्व.संजय चौहान के पिता एवं बिजनौर लोकसभा सीट से रालोद सांसद चन्दन सिंह चौहान के बाबाजी एवं प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.बाबू नारायण सिंह की 38 वीं पुण्यतिथि पर नसीरपुर स्थित प्रेरणा स्थल पर पहुंचे विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियों, धार्मिक व व्यापारिक शिक्षण संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बाबू जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए स्व.बाबूजी को सरल स्वभाव, किसान हितैषी तथा जनप्रिय नेता बताया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में सांसद हरेन्द्र मलिक,सपा नेता राशिद सिददकी.,नंदन भारद्वाज एड.,सुनील चौहान आदि मौजूद रहे।
कांवड कैम्प का हुआ आयोजन
खतौली। लायंस क्लब खतौली द्वारा एक कांवड़ कैंप बालाजी मंदिर बालाजी पुरम में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब अध्यक्ष लायन अर्जुन गुप्ता, सचिव लायन पीयूष जैन, कोषाध्यक्ष लायन नितिन गोयल, संयोजक लायन आशीष कंसल,लायन सुनील जैन, लायन विनीत जैन ,लायन अतुल जैन, लायन उमेश कुमार, लायन अरविंद जैन,लायन विक्रांत जैन, लायन भूपेंद्र गुप्ता, लायन डॉ सुनील शर्मा, लायन विक्रांत जैन, लायन विभोर जैन, लायन डॉ रुचिन सिंघल, लायन ब्रजपाल वर्मा, लायन आलोक जैन,लायन पारुल जैन, लायन अनुज शर्मा, लायन अमित गोयल,आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम के बाद मन्दिर कमेटी द्वारा सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।
पालिका के 21.9 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर मीनाक्षी स्वरूप लगातार कर रही निगरानी
कांवड़ शिविरों में की शिवभक्तों की सेवा, मरहम-पट्टी कर पूछा कुशलक्षेम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सावन माह में जारी कांवड़ यात्रा के दौरान नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सेवा भाव का परिचय देते हुए शिविरों में पहुंचकर हारे-थके कांवड़ियों की सेवा की। उन्होंने स्वयं शिविरों में पहुंचकर न सिर्फ कांवड़ियों की मरहम-पट्टी की, बल्कि उनकी हर संभव सहायता करते हुए उनका कुशलक्षेम भी जाना।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कांवड़ शिविर में पहुंचकर जहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया वहीं भारी कांवड़ उठाकर आ रहे शिव भक्तों के कंधों पर स्वयं अपने हाथों से बैंडेज लगाई और आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि ये शिवभक्त हमारे अतिथि हैं और उनकी सेवा करना हमारा धर्म है। शिविरों में उन्होंने कांवड़ियों को शीतल पेय और खाद्य सामग्री वितरित की, साथ ही सफाई व्यवस्था व पेयजल आपूर्ति की जानकारी लेकर तत्काल निर्देश भी जारी किए। नगरपालिका अध्यक्ष ने शिविरों में भोजन वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया और अपने हाथों से शिवभक्तों को भोजन भी परोसा। उन्होंने सभासदों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग पर निकलकर शिविरों, विश्राम स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
श्रीमती स्वरूप ने पूरे कांवड़ मार्ग पर सफाई कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी सुनिश्चित कराई है और स्वयं सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। नगर क्षेत्र में स्वच्छता, जलापूर्ति, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सहित हर पहलू पर उनकी नजर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कांवड़ शिविरों में सेवा और सुविधा में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए वे स्वयं लगातार शिविरों में पहुंचकर निरीक्षण कर रही हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे रही हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मुजफ्फरनगर आने वाले हर शिवभक्त को पूर्ण सुविधा, सुरक्षा और सम्मान मिलेगा। नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों ने भी नगरपालिका अध्यक्ष की इस सेवाभावना और सक्रियता की सराहना की है।
विशाल निशुल्क कावड सेवा शिविर लगाया
मुजफ्फरनगर।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चितरंजन स्वरूप स्मृति विचार मंच के अध्यक्ष शलभ गुप्ता एडवोकेट जी और जनार्दन विश्वकर्मा के संयुक्त प्रयास से और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप जी के सहयोग से विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं भोजन, जूस, दूध, पानी आदि सेवा का कावड सेवा शिविर का आयोजन तुलसी पार्क शिव चौक पर किया गया! ’जिसमें मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री सोमेंद्र तोमर राज्य मंत्री उर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं कौशल विकास राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल , नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप, जिला पंचायत अध्यक्ष विरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी रहे! सर्वप्रथम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप एवं भाजपा नेता गौरव स्वरूप के द्वारा मुख्य अतिथि श्री सोमेंद्र तोमर राज्य मंत्री जी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया उसके पश्चात शिविर का मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्री सोमेन्द्र तोमर, राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी , भाजपा नेता गौरव स्वरूप द्वारा रीबन काटकर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया! चितरंजन स्मृति मंच के अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता शलभ गुप्ता एवं महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा के द्वारा मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्री सोमेंद्र तोमर जी को भगवान शिव की तस्वीर भेंट की गई! राज्य मंत्री श्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा मैं कावड सेवा शिविर के आयोजक गण को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और मैं सौभाग्यशाली हूं कि आस्था के इस महा सैलाब में मुझे भी शिव भक्त कावड़ीयो की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ आप लोगों के द्वारा निस्वार्थ भाव से जिस प्रकार से विभिन्न प्रदेशो से और शहरों से आए हुए कांवड़ियों की सेवा की जाती है यह बहुत सराहनीय कार्य है मैं सभी शिव भक्तों के मुजफ्फरनगर आगमन पर उनका ह््रदय कि गहराइयों से स्वागत करता हूं और जो भगवान् महादेव से प्रार्थना करता हूं कि भोले जो मनोकामना अपने मन में लेकर चले हो ईश्वर उन्हें पूरी करने की शक्ति उन्हे प्रदान करे ओर स्वर्गीय पूर्व मंत्री श्री चितरंजन स्वरूप जी कि प्रेरणा से जो ये सेवा शुरु की गई थी उसे आप लोगो के द्वारा आज भी उस सेवा को निरंतर चलाना उन्हे आप सबकी सच्ची श्रद्धांजलि है मै आपको ओर उनके पुत्रो को इस पुनीत कार्य की बहुत बहुत बधाई देता हू! राज्य मंत्री श्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहाँ की सावन का महीना सनातन धर्म का महा सैलाब है जिसमे सब भगवा रंग को धारण कर कावड उठाकर हिन्दु धर्म का परचम लहराते है इस प्रकार के शिविरो द्वारा शिव भक्त कावड़ियों की निशुल्क सेवा करना हिन्दु धर्म के आपसी भाई चारे को ओर मजबूत करते है मै सभी शिव भक्तो का मुजफ्फरनगर आगमन पर हार्दिक स्वागत करता हू ओर स्वर्गीय मंत्री चितरंजन स्वरूप स्मृति विचार मंच को इस पुनीत कार्य की बधाई देता हू! नगर पालिका चौयरमेन मीनाक्षी स्वरूप ओर भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथीगण ओर विशिष्ट अतिथि गण का कावड सेवा शिविर की ओर से आभार प्रकट किया ओर कहाँ मेरे स्वर्गीय पिताजी श्री चितरंजन स्वरूप जी 13 वर्ष पूर्व जो इस शिविर के माध्यम से शिव भक्त भोलो की सेवा का कार्य प्रारम्भ किया था उसे हम सब पूरा करने को हमेश प्रयासरत रहते है शिविर के आयोजक गण शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा ओर उनकी पुरी टीम जो पिछले 13 वर्षो से लगातार हमारे परिवार का अंग बनकर जिम्मेदारी से निभाते आ रहे है सब बधाई के पात्र है! मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज का निशुल्क चिकित्सा सेवा मै विशेष सहयोग रहा!
कावड़ सेवा शिविर मै कलाकार भोले द्वारा भगवान शंक र्के रूप मै शानदार नृत्य कर सबका मन मोह लिया ओर कावड़ियों कि ठंडे दूध की बोतले, फ्रूटी, जूस , मट्ठा, शिकंजी, ताहरी, मीठे चावल, लड्डू आदि की सेवा मंच की ओर से की गई! सुधीर सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत विरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल आदि ने भी सम्बोधन किया मुख्य रूप से समाज के सम्मानित व्यक्ति पूर्व विधायक अशोक कंसल कृष्ण गोपाल मित्तल, शंकर स्वरूप, अनिल लोहिया, सुखबीर सिंह, अशोक सरीन, अरविन्द गोयल, कांति राठी, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, अमित गुप्ता एडवोकेट, श्रवण अग्रवाल, वैभव त्यागी, विनीत धीमान, प्रवीण खेड़ा, नंद किशोर पाल, संजय मित्तल, श्री मोहन तायल, संजय मिश्रा, आशु गुप्ता, अक्षित अग्रवाल, दीपक मित्तल सर्राफ, मयंक बंसल, अरविन्द गोयल, मनोज वर्मा सभासद, राजीव शर्मा सभासद, विकल्प जैन सभासद पति, दीपक गोयल, अश्वनी शर्मा, सुमित गोयल, अजय अरोरा, रोबिन संगल, नवनीत गुप्ता सभासद, प्रशांत गौतम सभासद, अनिरुद्ध बलियान, , ममता बलियान सभासद, मनोज गुप्ता, सुनील तायल व्यापारी नेता, सौरभ गोयल, ऋतू त्यागी सभासद, देवेश कौशिक सभासद, ई. बी बी गुप्ता, राजीव मित्तल, आशु गुप्ता , प्रमोद् सभासद्, रजत् धीमान सभासद, सुन्दर सभासद, शौकत अंसारी सभासद, अन्नू कुरैशी सभासद, बबिता सभासद् , प्रशांत कुमार एडवोकेट, प्रमोद करनवाल, अंकुर गोयल, आकाश अभिलाष मित्तल एडवोकेट, सुखबीर सिंह, दिनेश जैन ठेकेदार, मनोज पाल, बिजेंदर पाल सभासद पति, विजय शुक्ला , प्रदीप शर्मा, राजीव मोहन शर्मा, के पी सिंह, ठाकुर संदीप सिंह, विजय बाटा, अनिल तायल, दिनेश बंसल, राजेंदर सिंघल, अनुराग सिंघल, मुदित जैन, अंकुर जैन, सोनिया सिंघल, अलका शर्मा, रेनू गोयल, सूरज सिंघल, देवेंदर कुमार, सार्थक वशिष्ट, शेर सिंह, सत्य पाल सिंह, जनार्दन स्वरूप गर्ग मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर अमृत राज, डॉक्टर गुरशरण कौर, जल सिंह निधि कश्यप, रविंदर कुमार, केशव सिंह, वंदना बिल्लू, शाहबाज ऋतिक आदि मौजूद रहे!
मासूम भोला बना कांवड का आकर्षण का केंद्र
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा अपने पूरे जोश और श्रद्धा के साथ चल रही है। लाखों शिवभक्तों की भीड़ में एक नन्हा शिवभक्त ऐसा है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दिल्ली का 7 वर्षीय माधव, इस बार भोलेनाथ का रूप धारण करके, छोटी साइकिल पर कांवड़ यात्रा कर रहा है। भक्तिभाव से लबरेज ये नजारा देखने वालों की आंखें नम कर रहा है और दिल श्रद्धा से भर रहा है। माधव की साइकिल को नदी का स्वरूप दिया गया है, जो प्रतीकात्मक रूप से गंगाजल और शिव की पवित्रता को दर्शाती है। भोलेनाथ जैसे भेष में रंग-बिरंगे वस्त्र, रुद्राक्ष, तिलक और त्रिशूल के साथ सजे माधव को देखकर हर कोई उसे नमन कर रहा है। कोई फोटो ले रहा है, तो कोई चरण छूकर आशीर्वाद मांग रहा है।
माधव ने बताया कि यह उसकी चौथी कांवड़ यात्रा है। इससे पहले वह तीन बार पैदल हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ ला चुका है। इस बार वह अपने पिता के साथ बाइक पर चल रहा है, और रास्ते में भक्ति गीतों और जयकारों के बीच अपनी छोटी साइकिल पर भोले के स्वरूप में लोगों को दर्शन दे रहा है। माधव के पिता प्रिंस ने बताया कि बेटा तीन बार पैदल कांवड़ ला चुका है। इस बार साइकिल पर भोलेनाथ बनकर यात्रा कर रहा है। जैसे-जैसे उसका रूप सुंदर बनता है, वैसी ही भक्तों की श्रद्धा और बाबा का आशीर्वाद मिलता है। ये बच्चा खुद ही बाबा की भक्ति में रम गया है। घर की सुख-शांति और सभी की लंबी उम्र के लिए कांवड़ ला रहा है।
कांवड सेवा शिविर का किया उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। भगवा रक्षा वाहिनी द्वारा संचालित शिवभक्त कांवड़ियों हेतु निःशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन विधायक कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया गया । भगवा रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी गौरव सिंह आजाद ने बताया कि भगवा रक्षा वाहिनी द्वारा गत 6 वर्षों से निःशुल्क कांवड़ सेवा शिविर आयोजित किया जाता है जो कि इस वर्ष भी जारी हैं समस्त भगवा रक्षा वाहिनी के पदाधिकारी विधायक कपिल देव जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने अपना कीमती समय निकालकर शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्य रूप से गौरव सिंह आजाद,निवर्तमान महिला अध्यक्ष रुचि सिंह,सौरभ ठाकुर,आकाश,संदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे ।
कांवड लाने वाले शिवभक्त को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के नाम कांवड़ ला रहे विवेक पाल का अहिल्याबाई चौक मुजफ्फरनगर पर बसपा जिलाध्यक्ष पुष्पांकर पाल भिक्की द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया हैं! यह यात्रा हरिद्वार से पुरा महादेव के लिए हैविवेक पाल ने देवी लोक माता अहिल्याबाई होलकर नमन करते हुए आगे की यात्रा शुरू की जिसमें हरेंद्र पाल,संदीप पाल ,हर्ष पाल, दिनेश पाल, सुधीर पाल , प्रदीप पाल,देवीसिंह पाल आदि मौजूद रहे
सडक हादसे मे 2 युवक घायल
चरथावल। सडक हादसे मे स्कूटी सवार 2 युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार चरथावल-कुटेसरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से दो युवक घायल हो गए। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने दोनो घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया तथा परिजनों को इसकी सूचना दी।
संगठन का हुआ विस्तार
मुजफ्फरनगर। हिंदू युवा वाहिनी द्वारा संगठन को सशक्त और जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन विस्तार किया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद पाहुजा के नेतृत्व में संगठन के कई कर्मठ कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रहलाद पाहुजा ने बताया कि संगठन के विस्तार से हिंदू समाज की सेवा और सामाजिक समरसता की दिशा में कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। संगठन विस्तार में निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। देव शर्मा-जिला उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर, सोनू तोमर नगर मंत्री, मुजफ्फरनगर, योगेन्द्र तोमर नगर अध्यक्ष, मुजफ्फरनगर, गौरव त्यागी नगर उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर, नवीन कुमार जिला अध्यक्ष, मुजफ्फरनगर, पंकज भारद्वाज जिला अध्यक्ष, शामली नई नियुक्तियों पर संगठन के सदस्यों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया और सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रहलाद पाहुजा ने सभी से आह्वान किया कि संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और समाजहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
घर के काम के साथ-साथ की कांवडियों की सेवा…
खतौली। श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रियों के लिए पूजा एवं सेवा शिविर का प्रारम्भ किया गया…विशेष बात इस शिविर की ये रही कि…इस शिविर का आयोजन निस्वार्थ सेवा भाव महिला समिति, खतौली द्वारा किया गया। जिसमें समिति द्वारा आज कोल्ड्रिंक्स व फल का वितरण किया…कांवड़ियों ने मातृशक्ति का ये सेवा भाव देखकर प्रशंसा की। शिविर में निस्वार्थ सेवा भाव महिला समिति की डॉ सारिका शर्मा, दीपिका, सोनिया, अंजू, अलका, प्राची, डॉली, पूनम, मीरां व अन्य का सहयोग रहा…
सौतेली मां का बेटा ही निकला हत्यारा
शाहपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के नया गांव मीरापुर पीनना बाईपास पर सौतेली मां की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को हत्या में प्रयुक्त फावड़े सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद था। थाना प्रभारी जय सिंह भाटी ने बताया कि आरोपी बेटे जाने आलम को सुजड़ू गांव के कूंगर पट्टी मोहल्ले के पास अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूलते हुए बताया कि वह अपने पिता की दूसरी शादी और संपत्ति के बंटवारे को लेकर नाराज था। नया गांव मीरापुर निवासी मेहराज ने अपनी पहली पत्नी साजिदा की मृत्यु के बाद मेरठ के किठौर क्षेत्र की रजिया (50 वर्ष) से दूसरी शादी की थी। वे दोनों मीरापुर बाईपास पर पुश्तैनी जमीन पर बनी प्लास्टिक फैक्ट्री में रहते थे। गुरुवार देर शाम मेहराज के पहले विवाह से जन्मे पुत्र जाने आलम ने अपनी सौतेली मां पर अचानक फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।घटना के वक्त रजिया का पति मेहराज गांव सुजुड़ू में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी आलम अपनी मां साजिदा की मौत के बाद से ही पिता की दूसरी शादी से नाराज था। उसका आरोप था कि पिता रजिया और उसके बच्चों को ज्यादा महत्व दे रहे थे और संपत्ति भी उनके नाम करने जा रहे थे। इसी रंजिश में उसने हत्या की योजना बनाकर उसे अंजाम दे दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
खाद्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सहायक आयुक्त (खाद्य)।। तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा कावड़ मार्ग पर कावड़ श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु कावड़ शिविरों का निरीक्षण किया गया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर के निर्देश के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में विगत दिवस को श्रीमती अर्चना धीरान सहायक आयुक्त (खाद्य)।। तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा कावड़ मार्ग पर कावड़ श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु कावड़ शिविरों का निरीक्षण किया गया तथा शिविर संचालकों, खाद्य कारोबारकर्ताओं को साफ सफाई संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।कावड़ मार्ग पर स्थित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों का निरीक्षण किया गया तथा फूड सेफ्टी कनेक्ट एप तथा रेट लिस्ट चस्पा कराया गया। इसके अतिरिक्त खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए खाद्य कारोबार कर्ताओं को हाइजीन तथा साफ सफाई व्यवस्था रखने हेतु निर्देशित किया गया। फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वैन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। इसके अतिरिक्त कस्बा भोपा से मुस्कान स्वीट्स से 1. बर्फी 2.बूंदी का लड्डू प्रजापति किराना, मोरना से 3.लाल मिर्च पाउडर 4.सेंधा नमक मूलचंद किराना जानसठ से 5. काली मिर्च,एवं मित्तल किराना भोपा से 6.सौंफ एवं 7. दालचीनी के सर्विलांस नमूने लिए गए।
विश्व हिंदू शक्ति भारत संगठन द्वारा कांवड सेवा शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू शक्ति भारत संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में संगठन राष्ट्रीय धर्मगुरु पंडित राजेश कुमार गौड़ के आदेश अनुसार एवं सहयोग से कावड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लाने वाले कावड़ यात्रियों के लिए जलपान एवं रुकने की व्यवस्था की गई जिसमें आज महिला मोर्चा द्वारा चाय बिस्कुट ठंडा पानी फल वितरण किए गए जिसमें मुख्य रूप से संगठन प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंगल जिला अध्यक्ष अश्वनी तोमर राम अवतार अजय कुमार रुद्र तोमर अक्षित अग्रवाल महिला मोर्चा से काजल बहेलिया कोमल बहेलिया जाक्सी कुमारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
डीएम एसएसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं
खतौली। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील खतौली पर किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन। जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा तहसील खतौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुनील तेवतिया, क्षेत्राधिकारी खतौली श्री रामआशीष यादव सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कांवड़ मार्ग का एडीजी व डीआईजी ने निरीक्षण करते हुए डयूटी प्वाइन्ट्स को चेक किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कांवड़ यात्रा-2025 को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ भानू भास्कर, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रामपुर तिराहा पर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी प्वाइन्ट्स को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके साथ ही महोदय द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी कुशल क्षेम पूछी गयी तथा उनके सुरक्षित आवागमन हेतु यातायात का संचालन कराया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर देववृत बाजेपई, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपाली राव, क्षेत्राधिकारी फुगाना सुश्री ऋषिका सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
कावड़ सेवा शिविर का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा कियाआयोजन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा गत वर्षो की भांति अहिल्याबाई चौक चर्च मार्केट में विशाल कावड़ सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, अध्यक्ष सर्राफा एसो पवन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कमलकांत शर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, द्वारा कावड़ सेवा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, पूर्व अध्यक्ष विजय शुक्ला, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, सदस्य प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया अंकुर दुआ, पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता जगदीश पांचाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विजेंद्र पाल, भाजपा नेता सुनील तायल, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, केशव मंडल अध्यक्ष नन्द किशोर, नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, भाजपा नेता विशाल गर्ग, सभासद रजत धीमान, सभासद विकल्प जैन, सभासद अमित पटपटिया, पंकज महेश्वरी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया एवं सभी के द्वारा विधिवत पूजन कराकर शिविर का शुभारंभ किया गया एवं उपस्थित भोले भक्तों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराते हुए सेवा की गई। कावड़ सेवा शिविर में अनेकों तरह के व्यंजन प्रसाद के रूप में भोले भक्तों को वितरित किए गए कार्यक्रम का संचालन प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा किया गया। शिविर में संगठन के जिला महामंत्री विशाल जैन, जिला युवा अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल, मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा, अनिल सिंघल, शिव कुमार सिंघल, भूरा कुरैशी, डॉक्टर शोकी, राहुल त्यागी, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, अभिलक्ष मित्तल, मयंक गोयल, इम्तियाज खान, अजय कांत शर्मा, उज्जवल मित्तल, ध्रुव शर्मा, निखिल, वैभव, इशिका भारद्वाज, चंदन गुप्ता, नरेश गर्ग, सुनील वर्मा, पवन तायल, पवन सिंघल, अभिमन्यु मित्तल सर्राफ सहित अनेकों पदाधिकारीयो एवं व्यापारियों द्वारा सेवा करते हुए शिव भक्त कावड़ियों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया।
यतींद्रानंद गिरि महाराज का दिव्य ध्यान योग आश्रम में हुआ भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर। पचैंडा रोड स्थित राधिकापुरम के दिव्य ध्यान योग आश्रम में शनिवार को एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जूना अखाड़ा के 108 महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन से आश्रम का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिकता से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं और विशिष्ट जनों ने पुष्पमालाओं, ओमध्वनि और पारंपरिक रीति-रिवाजों से महाराजश्री का अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज, पंडित ऋषभदेव शर्मा, श्रीमती उषा शर्मा, मास्टर सोहनबीर सिंह, हरपाल शर्मा, सतीश शर्मा, नीलम शर्मा, पंकज शर्मा, गोपाल शर्मा, ऋषिकदेव शर्मा, रमेश ठाकुर और नितिन कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने अपने प्रवचन में कहा, “ध्यान, भक्ति और सेवा ही मानव जीवन का मूल उद्देश्य है।” उन्होंने युवाओं को सनातन धर्म के आदर्शों को अपनाने और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को सफल और दिव्य बना दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी बुढ़ाना की अध्यक्षता में आयोजित हुआ
बुढ़ाना। तहसील बुढ़ाना में उपजिलाधिकारी बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, विद्युत,चकबंदी आदि विभागों से कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 01 शिकायत का मौके पर ही एसडीएम ने निस्तारण करा दिया। अन्य शिकायतों के निस्तारण हेतु एसडीएम द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द सभी शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण करके आख्या प्रस्तुत करें शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया में मौके का स्थलीय निरीक्षण एवं शिकायतकर्ता के संपर्क अनिवार्य रूप से किया जाए तथा मौके की फोटोग्राफ्स भी शिकायत निस्तारण प्रक्रिया में संलग्न किए जाएं। शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण शासन की प्राथमिकता हैॉ इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाएस
श्रद्धालुओं पर एसएसपी ने की पुष्पवर्षा
खतौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र खतौली में शिव भक्त श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत।जलपान, फलाहार वितरित कर शिव भक्त श्रद्धालुओं से पूछी गयी कुशलता तथा श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और अनुभवों को जाना। कावंड़ यात्रा-2025 के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस/प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा द्वारा विशेष रूप से शिव भक्त श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। एसएसपी स्वयं थानाक्षेत्र खतौली में उपस्थित रहे तथा हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य जा रहे शिव भक्त श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की और उनके सुचारू एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। महोदय ने सभी कांवड़ियों को जलपान व फलाहार भी उपलब्ध कराया। जलपान वितरण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और यात्रा के अनुभवों की जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही द्वारा श्रद्धालुओं से संवाद कर बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी भी की जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा तथा रात्रि विश्राम स्थलों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की कठिनाई न आए। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें, कानून व्यवस्था बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यह पवित्र यात्रा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे और उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर उनके प्रति सहयोग और सेवा की भावना को साकार किया। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा डयूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं का सुरक्षित आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहे साथ ही शिव भक्त श्रद्धालुओं को बताया गया कि महत्वपूर्ण फोन नम्बर हाइवे पर थोडे-थोडे अंतराल में अंकित है, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपरोक्त नम्बरों अथवा 112 डायल करें, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आपकी तत्काल सहायता की जाएगी, मुजफ्फरनगर पुलिस आपकी सेवा व सुरक्षा के लिए तत्पर है।
निःशुल्क राशन का 20 जुलाई से होगा वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत माह अगस्त, 2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का दिनांक 20 जुलाई से 10.अगस्त तक अन्त्योदय कार्डधारको को 14 किग्रा0 गेहूँ तथा 21 किग्रा0 फोर्टिफाईड चावल (कुल 35 किग्रा0 खाद्यान्न) प्रतिकार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारको को उनके कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर 2.0 किग्रा0 गेहूँ तथा 3.0 किग्रा0 फोर्टिफाईड चावल (05 किग्रा0 खाद्यान्न) निःशुल्क वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय द्वारा नामित नोड़लध्पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार कराया जायेगा। उक्त गेहूँ व चावल के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल व्ज्च् वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की तिथि वितरण की अन्तिम तिथि 10.08.2025 होगी। उक्त निःशुल्क वितरण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा दुकानवारध्क्षेत्रवार पर्यवेक्षणीयध्नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत उचित दर दुकानों पर सतर्क निगरानी रखेंगे और भ्रमणशील रहकर आकस्मिक निरीक्षण करेंगे तथा किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी कार्यालय एवं जिला पूर्ति कार्यालय में आख्या उपलब्ध करायेंगे। अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनांक 01.01.2024 से, पाँच वर्ष हेतु निःशुल्क खाद्यान्न वितरित कराए जाने में आने वाले सम्पूर्ण व्ययभार का वहन भारत सरकार द्वारा किया जाएगा।
अतः उपरोक्त के क्रम में जनपद के सभी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक सम्बद्ध यूनिटों पर निःशुल्क खाद्यान्न (गेहूँ व चावल) दिनांक 20.7.2025 से 10.08.2025 तक सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से ई-पॉस मशीन के माध्यम से नियमानुसार प्राप्त कर लें। समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों अनुपालन करते हुए अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारको को आवश्यक वस्तुओं का निःशुल्क वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से दुकानों पर नियुक्त पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करेंगे।
शराब की दुकानें का निरीक्षण किया
खतौली। आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1, सदर एवं क्षेत्र-2, खतौली एवं अधीनस्थ स्टॉफ के साथ कावड़ यात्रा के दृष्टिगत दिल्ली-हरिद्धार मार्ग पर संचालित मदिरा दुकानों की गहन चैकिंग की गई। प्रमुख सचिव, महोदया एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा विगत दिवस को मय आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1, सदर एवं क्षेत्र-2, खतौली एवं अधीनस्थ स्टॉफ के साथ कावड़ यात्रा के दृष्टिगत दिल्ली-हरिद्धार मार्ग पर संचालित मदिरा दुकानों की गहन चौकिंग की गई। चौकिंग के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कि दुकानों पर लाइसेंस की शर्तों का पालन हो रहा है एवं मदिरा की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही हो रही है तथा कावंड मार्ग पर स्थित समस्त दुकानों को परदों आदि से ढकवा दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा सभी मदिरा विक्रेताओं को यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ यात्रा की अवधि में विशेष सावधानी बरतते हुए मदिरा दुकानों पर लगे हुए सी0सी0टी0वी0 कैमरे प्रत्येक दशा में क्रिया शील रहने चाहिए एवं दुकानों के आस.पास सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। दुकानों पर भीड़ इकठ्ठा न होने पाये और न ही कोई भी व्यक्ति दुकान के आस-पास खड़ा होकर शराब पीने पाये। विक्रेतागण स्वतः भी संज्ञान ले किसी उनकी दुकान से कांवड यात्रियों को कोई असुविधा न होने पाये। साथ ही आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-4, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर द्वारा तद्क्रम में मय अधीनस्थ स्टॉफ तहसील क्षेत्र बुढ़ाना के अन्तर्गत बडौत मार्ग पर संचालित मदिरा दुकानों की भी गहन चौकिंग की गई तथा आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-3, जानसठ, मुजफ्फरनगर द्वारा मय अधीनस्थ स्टॉफ गंगा बैराज पर पुलिस टीम के साथ वाहनों की सघन चैकिंग की गयी।
डिवाइडर से टकराई आरएएफ की गाड़ी : 12 महिला जवान और ड्राइवर घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कांवड़ ड्यूटी से लौट रही रैपिड एक्शन फोर्स की गाड़ी का जानसठ रोड पर हादसा हो गया। नींद की झपकी आने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार 12 महिला जवान घायल हो गईं। गाड़ी चला रहे हेड कांस्टेबल मुन्नीलाल के पैर की हड्डी टूट गई। घायल महिला जवानों में सीमा, सुशीला, मोनी, संगीता, अनिता, निधि, संतोष, रेखा, कृष्णा, पुष्पा, रेशा और ऊषा शामिल हैं। घटना रात करीब तीन बजे की है। जवान शिवचौक पर ड्यूटी करने के बाद लौट रहे थे। महिला जवानों को जानसठ रोड स्थित डीडीपीएस स्कूल में रुकना था। पीछे चल रही दूसरी गाड़ी में सवार आरएएफ के जवानों ने घायलों को तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बैगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। महिला जवानों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हेड कांस्टेबल मुन्नीलाल का इलाज जारी है। थाना प्रभारी दिनेश चंद बघेल ने हादसे की पुष्टि की है।


