समाचार (Muzaffarnagar News)
जज्बा दौड़-10 को तथा 7 को जज्बा बाइक जनजागरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जज्बा दौड़-11 के माध्यम से शहीदो के प्रति एक नया जज्बा पूरे मुजफ्फरनगर के अन्दर देखने को मिल रहा है। मुजफ्फरनगर का प्रत्येक व्यक्ति ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में पूरे जज्बे के साथ 10 अगस्त रविवार को प्रातः 5ः30 बजे दौड़कर अपना जज्बा दिखायेगा। जज्बा दौड़-11 में दौड़ने के लिए रामायण के राम अरूण गोविल, विश्व योग गुरु बाबा रामदेव, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम सहित सभी जनप्रतिनिधि अपना समर्थन दे चुके है। जिनके स्वागत सम्मान के लिए हर व्यक्ति अपने – अपने भावो के अनुसार स्वागत करने को तैयार है। 10 अगस्त की जज्बा दौड़ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ० संजीव बालियान, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सांसद चंदन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, विधायक मिथलेश पाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, राष्ट्रीय जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजीव वर्मा, सभी पालिका सभासद, सभी जिला पंचायत सदस्य, सभी संगठन एक साथ छात्र-छात्राओ के साथ कदम से कदम मिलाकर जज्बा दौड-11 में दौडेगे। कदल लोकल जिला अध्यक्ष संदीप मलिक जज्बा दौड़-11 लगभग 3 किलोमीटर प्रातः 5ः30 बजे पहले लड़कियो की दौड़ शुरू की जायेगी। जो राजकीय इंटर कॉलेज के गेट न० 1 पर स्थित तिरंगे के नीचे से शुरू होगी। उसके लगभग 15 मिनट बाद गेट न0 2 से दूसरी दौड़ लड़को की शुरू होगी। जिन्हे जनप्रतिनिधि, अधिकारी व समाज के प्रबुद्ध लोग केसरिया झंडी लहराकर अपना जज्बा दिखाने के लिए दौड़ का शुभारंभ करेगे। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका आदि ने दौड़ को विश्वस्तरीय बनाने के लिए हर प्रकार से तैयारियाँ कर ली है। लड़के – लड़कियो की दौड़ के रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, एम्बुलैंस व्यवस्था
चिकित्सा व्यवस्था, जल व्यवस्था, संगठनो द्वारा स्वागत व्यवस्था आदि कर ली गई है। प्रेस को संबोधित करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल. नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, मार्ग दर्शक सत्यप्रकाश रेशू व्यवस्थापक अमित पटपटिया ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रत्येक रजिस्ट्रेड जाबांज को टी-शर्ट मिलेगी। लड़के-लड़कियो को अलग अलग लाखो के ईनाम शहिदों की याद में अपना पसीना बहाने के लिए लक्की ड्रॉ द्वारा दिये जायेगे। जज्बा दौड़ में दौड़ने के लिए फार्म आसानी से उपलब्ध है। प्रथम आने वाले लड़के को स्कूटर व एक लड़की को स्कूटर अलग-अलग दिया जायेगा। 15 साइकिलो के अतिरिक्त जीवन उपयोगी अनेको पुरुस्कार शहीदो के सम्मान में दिये जायेगे। जज्बा दौड़-11 हर नागरिक में ष्घर घर तिरंगा हर घर तिरंगाष् अभियान को भी जन पहुँचाने में महत्वपूर्ण भमिका निभाएगी। ज जन तक जज्बा दौड़-11 ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भारतीय सेना के शुरवीरो को समर्पित रहेगी। लडकियो की टीम का नेतृत्व समर्पित युवा की महिला विंग व लड़को की टीम का नेतृत्व समर्पित युवा पुरुष विंग करेगी। जज्बा दौड़-11 का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होकर महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, जिला अस्पताल, घास मंडी, अंसारी रोड़, मालवीय चौक, झांसी की रानी, कोर्ट रोड़, प्रकाश चौक, महावीर चौक व राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पूरी होगी। जो एक राष्ट्रभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम व पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य रूप ले लेगी। 7 अगस्त को सांय 4 बजे गांधी वाटिका, गांधी कॉलोनी से जज्बा-11 बाइक रैली निकाली जायेगी। जिसका शुभारंभ जिला अधिकारी उमेश मिश्रा व भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी आदि संयुक्त रूप से करेगे। जो बाइक रैली शहर के मुख्य रास्तो पर होते हुए रेश विहार, रेशू एडवरटाइजिंग पर विराम करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित पटपटिया, हितेश आनंद, अजय अनेजा, गुलशन अरोड़ा, हरिश अरोरा, राजकुमार ग्रोवर, गौरव नारंग, कार्तिक कपिल, अगम बंसल, अनिकेत गुप्ता, संदीप राज, मनी पटपटिया, अंशु बाठला, पारूल कुमार, मेघा बाठला आदि उपस्थित रहे।
युवक की छत गिरने से हुई मौत
मीरापुर। लगातार हो रही बारिश से गरीब का आशियाना ढह गया। मकान की छत गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
कस्बा मीरापुर के खतौली रोड निवासी भूरा का कच्चा मकान है। बताया जाता है कि क्षेत्र मे हो रही लगातार बारिश के कारण के कारण बीती देर रात मकान की छत गिरने से घर मे सो रहे करीब 23 वर्षीय युवक जीशान पुत्र भूरा की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार मे कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पडौसियो सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। दोपहर के वक्त गमगीन माहौल के बीच जीशान का शव सुपुर्दे खाक किया गया। युवक की मौत से परिवार मे शोक छाया हुआ है।
गुमशुदा दो बच्चों को परिजनों को सौंपा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 06 घण्टे के अन्दर गुमशुदा 02 बच्चो को तलाश कर परिवारजन के सुपुर्द किया गया। थाना कोतवालीनगर पुलिस को रात्रि में दो बच्चे स्कूल जाने व वापस न आने की सूचना मौखिक प्राप्त हुई उक्त सूचना पर श्रीमान पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में दो टीम बनाई गई जिनके अथक प्रयास से 06 घण्टे के अन्दर दोनो बच्चो को तलाश कर सकुशल परिवारजनो के सुपुर्द किया गया । दीपक पुत्र देवी सिंह नि0 रामपुरी थाना कोतवाली नगर मु0नगर उम्र करीब 15 वर्ष, हर्षवर्धन पुत्र अमन नि0 रामपुरी थाना कोतवाली नगर मु0नगर उम्र करीब 16 वर्ष है। टीम में व0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह, उ0नि0 अरूण चाहर, है0का0 अमित, है0का0 रोहित तेवतिया, का0 सन्दीप कुमार, मनेन्द्र सिंह, रवि, सैनी शर्मा, गगन शामिल रहे।
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एवं इंजीनियर क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज बघरा में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन मुजफ्फरनगर एवं इंजीनियर्स क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत 25 फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया स. पेंशनर्स आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष इंजीव बीवआरव शर्मा जी ने बताया कि गवर्नमेंट पेंशनर्स एवं इंजीनियर क्लब द्वारा प्रतिवर्ष वृक्षारोपण का कार्य किया जाता है स इसी कॉलेज के प्रांगण में विगत वर्षों में लगाए गए सभी पेड़ छायादार हैं एवं अधिकतर पेड़ों पर फल आने भी शुरू हो गए है स इंजीनियर्स क्लब द्वारा अपने वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत लगाये जाने वाले वृक्षो का रखरखाव भी किया जाता है स सामाजिक सेवा के कार्यों के अंतर्गत क्लब द्वारा प्रतिवर्ष महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर लगभग तीन माह तक शीतल जल सेवा(प्याऊ) का आयोजन किया जाता है एवं प्रतिवर्ष कुछ छात्राओं को सर्दी के मौसम में गर्म स्कूल ड्रेस का वितरण भी किया जाता है स सितंबर माह मे इंजीनियर क्लब द्वारा इंजीनियर दिवस काआयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा स आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष इंजीव बीवआरव शर्मा, इंजीव लोकेश चंद्र, डी पी जैन, रामबीर सिंह , आर के गोयल ,बी बी गुप्ता, के के शर्मा, एस सी गर्ग,डी के गुप्ता आदि साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव इंजीव उमेश चंद वर्मा ने किया तथा उन्होने बताया कि आज के वृक्षारोपण का कार्यक्रम स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज बघरा की प्रधानाचार्या श्रीमति मंजू मलिक एवं विद्यालय के अन्य स्टाफ के सहयोग से एवं प्रबन्धक श्री देवराज पंवार जी के विशेष सहयोग से सम्पन्न हुआ ।सभी उपस्थित साथियों ने विद्यालय स्टाफ एवं कॉलेज प्रबंधन का धन्यवाद व्यापित किया द्वारा किया गया।
मिष्ठानों की दुकानों पर खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न मिष्ठानो से जांच हेतु नमूने एकत्रित किये गये। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य ।। श्रीमती अर्चना धीरान एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा निम्नलिखित नमूने संग्रहित किए गए नंदी स्वीट्स कोर्ट रोड मुजफ्फरनगर से पनीर एवं घेवर का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया, लेखा स्वीट्स सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर से मावा, चमचम तथा शाही टोस्ट का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया तथा अस्वच्छकर अवस्था में पाई गई लगभग 20 किलोग्राम मिठाई मूल्य लगभग 5000 को नियमानुसार विनष्ट कराया गया, आहूजा स्वीट्स हनुमान चौक शामली रोड मुजफ्फरनगर से बूंदी का लड्डू तथा बर्फी का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल 7 नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ को जांच हेतु प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा, विशाल चौधरी ,सुनील कुमार तथा कुलदीप सिंह सम्मिलित रहे।
तिरंगा प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन में डॉ राजीव कुमार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान-2025 के अंतर्गत होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा, सदर तहसील, जनपद- मुजफ्फर नगर में तिरंगा प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सभी से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं हर घर तिरंगा फहराने हेतु आह्वान किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा श्री इंद्रजीत सिंह, यातायात प्रभारी, मुजफ्फरनगर एवं श्री प्रवेंद्र दहिया प्रधानाचार्य होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज को राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर किया गया सम्मानित। राष्ट्रीय एकता, गौरव एवं सम्मान का प्रतीक तिरंगा। यातायात प्रभारी, मुजफ्फरनगर जनपदवासियों से अपील, फहराएं हर घर तिरंगा। प्रधानाचार्य,होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, तहसील सदर, जनपद मुजफ्फर नगर। प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त रहेगा, जिसमें सभी स्कूल/विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूल की दीवारों को तिरंगा थीम से सजाना, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, राखी वर्कशॉप, तिरंगा प्रदर्शनी, सैनिकों व पुलिसकर्मियों को राखी व आभार पत्र भेजना, सार्वजनिक स्थलों पर सजावट की जायेगी। द्वितीय चरण 09 अगस्त से 12 अगस्त तक होगा, जिसमें तिरंगा महोत्सव के तहत तिरंगा मेला, म्यूजिकल कंसर्ट, तिरंगा बाइक व साइकिल रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और तिरंगा रैलियों का आयोजन। स्थानीय उत्पादों व तिरंगा थीम वाली वस्तुओं की बिक्री को बढ़ावा दिया जायेगा। तृतीय चरण 13 अगस्त से 15 अगस्त तक होगा, जिसमें सभी शासकीय भवनों, कार्यालयों, स्कूलों, होटलों, पुलों आदि पर होगा ध्वजारोहण और तिरंगा लाइटिंग,नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान- 2025 स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने, देशभक्ति की भावना को जागृत करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान हेतु आयोजित किया जा रहा है। उक्त तिरंगा प्रदर्शनी में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। राजेश कुमार श्रीवास, जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद के सभी विद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में धीरज, सतीश एवं अंजू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जनपद मुजफ्फरनगर का श्रीलंका के सिविल सर्वेन्ट दल द्वारा किया गया दौरा
गर्मजोशी से स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रीलंका के सिविल सर्वेन्ट दल द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का दौरा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा प्रतिमंडल का विकास भवन में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सर्वप्रथम बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा प्रतिमंडल के सदस्यों को इन्ट्रोडक्शन दिया गया तत्पश्चात जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के बारे में बताते हुए कार्यप्रणाली, विभिन्न केन्द्रीय व राज्यकीय योजनाओं तथा उनके क्रियान््वयन, पुलिस व प्रशासन के बीच समन्वय आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस की तरफ से पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ को नोडल अधिकारी बनाया गया था। पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा प्रतिमंडल को पुलिस की कार्यशैली, अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग, महिला सुरक्षा, पुलिसिंग के नियमों व प्रक्रियाओं आदि के बारे विस्तार से बताया गया। इस दौरान प्रतिमंडल द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी तथा आपसी सहयोग, प्रशिक्षण और अनुभवों के आदान-प्रदान को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल ने मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की गयी। अंत में श्रीलंका के सिविल सर्वेन्ट दल द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन के अधिकारीगण को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा भी प्रतिमंडल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी चिंतक एवं विचारक तथा समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य जनेश्वर मिश्र की जयंती हर्ष के साथ मनाई गई। जनेश्वर मिश्र जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर प्रदेश सचिव विनय पाल ने कहा कि जनेश्वर मिश्र हमेशा सादगी ईमानदारी के साथ जनता के हितों के लिए समाजवादी आंदोलन विचारों को आगे बढ़ाते रहे उनके द्वारा कड़े संघर्ष के बुते समाजवादी विचारधारा संघर्ष को आगे बढ़ाया गया। जनेश्वर मिश्र जी के संघर्ष को देखकर ही नेताजी मुलायम सिंह यादव व अन्य समाजवादी नेताओं द्वारा उनको छोटे लोहिया के नाम से पुकारा गया। जनेश्वर मिश्र जी के जीवन संघर्ष पर विचार प्रकट करते हुए उनकी जयंती को हर्ष से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी जिला उपाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह,धर्मेंद्र सिंह नीटू जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा नेता सत्येंद्र पाल,प्रदेश सदस्य तहसीन मंसूरी, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर, मीर हसन,सपा नेता इमलाक प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, बालेंद्र मौर्य, दुर्गेश पाल, सलीम कुरैशी,जॉनी अरोरा,हुसैन राणा,प्रधान हरिदेव, रोहताश चौधरी,रवींद्र कुमार, फिरदौस चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दरक गयी निर्माणधीन तालाब की दीवारः मकानों पर मंडराया खतरा
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। क्षेत्र मे हो रही बारिश के कारण मकानों की छते टपकने लगी हैं वहीं कस्बा भोकरहेड़ी मे प्रशासन की लापरवाही का एक बड़ा मामला प्रकाश मे आया है। जहां मकानों के गिरने का खतरा ग्रामीणों ने जताया है।कस्बे के मोहल्ला कुंवापट्टी मे जारी तालाब सौंदर्यकरण मे प्रशासन की अनदेखी के चलते तालाब की निर्माणधीन दीवारे दरक गयी हैं।जिससे आस पास रह रहे ग्रामीणों ने अपने मकानो के गिर जाने की आशंका जताई है। नगर पंचायत भोकरहेड़ी के मोहल्ला कुँवापट्टी के वार्ड सभासद देवेन्द्र सिंह, पूर्व सभासद विनोद कुमार, राहुल कुमार,यशवीर सिंह,कालू सिंह, अमित कुमार, सुमीत कुमार, मंकुल,बिल्लू, अंकुर, बबलू, उपेन्द्र, आकाश राठी, हनी कुमार आदि ने मंगलवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर बताया की मोहल्ले मे लगभग पिछले छह माह से तालाब के सौंदर्यकरण का कार्य जारी है।कार्य के दौरान महीनो तक मिट्टी व कीचड़ के ढ़ेर तालाब के किनारो पर लगे रहे जिसके बाद महीनो तक इस मिट्टी को हटाने का कार्य किया गया। कार्य के दौरान आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद तालाब मे रपटे व दीवार बनाने का काम शुरू हुआ।जिसमें घटिया सामग्री लगाने की शिकायत ग्रामीण बार बार करते रहे। किन्तु प्रशासन द्वारा समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया परिणाम स्वरूप बारिश होते ही घटिया सामग्री पानी मे बहने लगी ओर तालाब की साइड दीवारे दरक गयी। जिसे देख आस पास रहने वाले ग्रामीण भयभीत हो गये। ग्रामीणों के अनुसार तालाब की दीवार दरकने से उनके मकानों के गिर जाने का खतरा उतपन्न हो गया है।वहीं तालाब किनारे रहने वाले अहसान ने बताया की बराबर मे तालाब की दीवार दरकने के बाद उसके मकान को भी खतरा उतपन्न हो गया है। समस्या के संबंध मे अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया की अभी उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी की जायेगी गौरतलब है की मनीष कुमार वर्मा नगर पंचायत पुरकाजी के अधिशासी अधिकारी हैं जिन्हे हाल ही मे भोकरहेड़ी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
महत्वपूर्ण अनुबंध हुआ
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म डिग्री कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र में इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया, मुजफ्फरनगर ब्रांच के साथ महत्वपूर्ण अनुबंध हुआ। इस अवसर पर सनातन धर्म डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर जी, डॉ पीयूष शर्मा , सी.ए. ब्रांच मुजफ्फरनगर की ओर से सी. ए. सुरेंद्र ढींगरा जी (अध्यक्ष सी.ए. ब्रांच मुजफ्फरनगर), सी. ए. सुनील कुमार (उपाध्यक्ष सी. ए. ब्रांच मुजफ्फरनगर) उपस्थित रहे। इस अवसर पर सी.ए. ब्रांच मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र ढींगरा जी ने यह अनुबंध औपचारिक रूप से सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर जी को प्रदान किया। इस अनुबंध के तहत अब सी.ए. ब्रांच मुजफ्फरनगर से संबंधित चार्टर्ड अकाउंटेंट सनातन धर्म डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों के वाणिज्य से संबंधित ज्ञान में वृद्धि करेंगे। वहीं दूसरी ओर सी. ए. कर रहे छात्र-छात्राओं को सनातन धर्म डिग्री कॉलेज के शिक्षक भी विद्यार्थियों की समस्या का समाधान कर उनके ज्ञान में वृद्धि करेंगे। इस अनुबंध से दोनों संस्थानों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी भविष्य में लाभान्वित होगे। और विद्यार्थियों के लिए विकास के नए अवसर खुलेंगे।
हरियाली तीज महोत्सव का हुआ आयेजन
मुजफ्फरनगर। पुलिस परिवार द्वारा पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भोपा रोड स्थित पलासा होटल में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर की धर्मपत्नी डा० नीलम राय की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हरियाली तीज महोत्सव में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, झूला सजावट, मेहंदी प्रतियोगिता, पारंपरिक परिधान शो, गीत-संगीत एवं नृत्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया। डा० नीलम राय द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं की सृजनात्मकता, आत्मबल और एकजुटता की सराहना की तथा ऐसे आयोजनों को पुलिस परिवार की एकता व मनोबल को सुदृढ़ करने वाला बताया।
संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा की कार्यकारिणी की हुई घौषणा
मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा जनपद मुजफ्फरनगर की एक मीटिंग महामंत्री दिनेश बंसल के आवास पर हुई जिसमें अध्यक्ष संजय मित्तल और महामंत्री अनिल तायल उपस्थित रहे। बैठक सभी सभाओं के अध्यक्ष महामंत्रियों के द्वारा 29 जुलाई को की गई थी उसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं महामंत्री को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि आगे की पूरी कार्यकारिणी बनाकर जल्द से जल्द इसकी घोषणा की जाए। इस परिपेक्ष में आज की बैठक की गई जिसमें विचार विमर्श करने के बाद कार्यकारिणी को पूर्ण रूप देते हुए कार्यकारिणी की घोषणा की गई जो निम्न प्रकार है संरक्षक मंडल अशोक कंसल, भीमसेन कंसल, सौरभ स्वरूप बंसल, राकेश बिंदल, प्रमोद मित्तल,सुनील सिंघल ,सुरेंद्र अग्रवाल सत्य प्रकाश मित्तल श्री मोहन तायल राजेश जैन अध्यक्ष संजय मित्तल उपाध्यक्ष राहुल गोयल पवन सिंघल सचिन अग्रवाल मुकेश प्रधान श्रवण अग्रवाल अचिन कंसल महामंत्री दिनेश बंसल व अनिल तायल कोषाध्यक्ष विश्व दीप गोयल मंत्री वसंत गोयल, अमित अग्रवाल, डॉ मनोज काबरा दिनेश गुप्ता सलाहकार योगेश सिंघल ,राकेश कंसल संगठन मंत्री अजय सिंघल विपिन गोयल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र तायल, ऑडिटर शिशुकांत गर्ग , सदस्य विनोद संगल ,सरवन गुप्ता, कशिश गोयल, राजेश संगल, संजीव गोयल, पवन बंसल, अशोक गर्ग, आशुतोष गुप्ता, शिव कुमार सिंघल ,अशोक सिंघल ,पुरुषोत्तम दास सिंघल, कांति राठी ,अजय गर्ग ,जितेंद्र गुप्ता, गोपाल मित्तल ,राजीव मोहन गोयल ,आलोक अग्रवाल, संजय जैन, हिमांशु महेश्वरी ,अशोक मालपानी,रजत गोयल।
साइकिल व बाइक सवार बंदरों के हमले से घायल
मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मोरना-शुक्रताल मार्ग पर बंदरो के झुण्ड ने गुजर रहे राहगीरो पर हमला कर दिया। जिस कारण साइकिल व बाईक की भिड़ंत हो गयी जिसमे दो महिलाओ सहित चार व्यक्ति घायल हो गये घायलो को मोरना अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल साईकिल सवार को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। भोपा थाना क्षेत्र के मोरना मे शुक्रताल मार्ग पर सरकारी अस्पताल के पास बाईक व साईकिल की भिड़ंत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र क्षेत्र के गांव बरूकी निवासी अन्नू कुमार, रुपन, कमलेश बाईक द्वारा इलाहबास गांव मे रस्म तेहरवीं मे शामिल होने जा रहे थे। दूसरी ओर साइकिल सवार अज्ञात युवक शुक्रताल की ओर से आ रहा था। तभी बंदरो के झुण्ड ने हमला कर दिया। जिससे साईकिल सवार घबरा गया और उसका संतुलन बिगड गया। जिससे उसकी साईकिल बाईक से जा टकराई। घायलों को उपचार के लिए निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया।गंभीर रूप से घायल अज्ञात साईकिल सवार को बेहोश हालत मे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
संस्कारों की पाठशाला का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में चल रहे पर्यावरण संरक्षण सप्ताह की समापन दिवस पर ए सोशल यूनिट का थॉट के सदस्यों द्वारा सेमिनार आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एक नई दिशा में लेकर बताया गया, पेड़ किस तरह पानी को, तापमान को ,प्रदूषण को, मानसून को ,हमारे पर्यावरण में संतुलित करते हैं। इसी श्रृंखला में विद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वाधान में हैलमेट को स्टैंडर्ड बनाने में विज्ञापन के सिद्धांतों का कैसे उपयोग होता है इस विषय पर चर्चा की गई ।इस सेमिनार के माध्यम से जीवन में काम आने वाली विभिन्न वस्तुओं व उपकरणों के मानकों के बारे में छात्राएं जागरूक होगी तथा समाज को भी जागरूक करेगी इनके द्वारा स्टैंडर्ड राइटिंग कंपटीशन कराया गया जिसका परिणाम इस प्रकार से रहा अब यह कक्षा 12 से अदिति कक्षा 10 से अदिति कक्षा 9 से शिवि गर्ग और जिया प्रथम स्थान पर रहे ,वंदना ,नेहा चंदेल आयुषी ,सृष्टि गौड ,कक्षा 10 से द्वितीय स्थान पर रहे वृंदावन ,वैष्णवी , शिवि, वंशिका कक्षा 11 से तृतीय स्थान पर रही, सांत्वना में कक्षा 9 से निधि ,रितिका शर्मा और कक्षा 12 से वंशिका और आस्था ने स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य मनोज कुमार, पूनम वत्स का और दुर्गेश, दीप्ति तिवारी का पूर्ण सहयोग रहा
बेकाबू बस ने मचाया कोहराम, दो युवक गंभीर रूप से घायल
मीरापुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।कस्बे के बस अड्डे पर देर शाम प्राइवेट बस के अनियंत्रित हो जाने से भारी अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं आक्रोशित लोगों ने बस के हेल्पर की भी पिटाई कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार, मीरापुर-मुजफ्फरनगर रूट की एक प्राइवेट बस शाम मीरापुर पहुंची थी। ड्राइवर और कंडक्टर बस को हेल्पर के हवाले कर घर चले गए थे। हेल्पर मुकेश पुत्र सोमपाल बस को पार्किंग में खड़ा करने का प्रयास कर रहा था, तभी उसने नियंत्रण खो दिया। पहले बस ने एक खड़ी कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, फिर पास में खड़े दो युवकों को भी टक्कर मार दी। घायल युवक मोहल्ला कमलियाआं निवासी शावेज पुत्र इसराइल और शाह आलम पुत्र साबिर है। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने हेल्पर को बस से उतारकर पीट डाला, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही थाना मीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कर स्थिति पर काबू पाया। इस दौरान बस अड्डे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया। थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे मीरापुर कस्बे में हड़कंप मच गया और बस अड्डे पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर मौके से हटाया।
बालकृष्ण सेवा संस्थान ने बांटी आहार किट
मुजफ्फरनगर। बालकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा जिला अस्पताल मे टीबी के मरीजों को ेआहार किट वितरित की गई। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सामाजिक संस्था बालकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा समय-समय पर विभिन्न सेवा कार्य मसलन पौधारोपण, निर्धन वर्ग के बच्चों को पाठय सामग्री का वितरण, गौसेवा, निःशुल्क चिकित्सा शिविर आदि सेवाए प्रदेत्त की जाती हैं। इसी संदर्भ मे आज बालकृष्ण सेवा संस्थान की और से जिला चिकित्सालय मे टीबी के मरीजों को आहार किट वितरित की गई। इस दौरान बालकृष्ण सेवा संस्थान की अध्यक्ष दीपाली कौशिक, समाजसेवी होतीलाल शर्मा एडवोकेट, अनिल त्यागी, अंकित शर्मा, अखिल जैन, रश्मि त्यागी, देवेश मोहन, अर्जुन पाल, दीपा रानी, मधु गोयल, लक्ष्मी वत्स, शुभम वत्स आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
जलभराव से परेशान
खतौली। खतौली मे अंडरपासों में जलभराव से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश के बाद, कई अंडरपासों में पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों दोनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बुढ़ाना रोड अंडर पासकी बदहाल सड़क व टूटी सड़क के कारण अनियंत्रित होकर सामान से लधा ट्रक पलट गया, चालक ने किसी तरह खिड़की से कूदकर जान तो बचा ली पर गनीमत रही की साइड मे कोई वाहन नहीं गुजरा, वरना एक बड़ा हादसा भी हो सकता था। बारिश के बाद, अंडरपासों में पानी भर जाता है, जिससे वे दुर्गम हो जाते हैं। पैदल चलने वालों और वाहन चालकों दोनों को ही अंडरपासों से गुजरने में कठिनाई होती है। जलजमाव से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। अंडरपासों में जलजमाव के कारण, सड़कों पर भी यातायात बाधित होता है। कई अंडरपासों में, जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होती है, जिसके कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है। कुछ मामलों में, अंडरपासों के निर्माण में दोष होने के कारण भी जलजमाव की समस्या हो सकती है। स्थानीय प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और इसका समाधान ढूंढने के लिए सक्रिय रूप से काम करना चाहिए। यह समस्या केवल यही नहीं हैं बल्कि अन्य जगहों पर भी आम है, और इसका समाधान ढूंढना आवश्यक है ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
आगामी स्वतंत्रता दिवस को जनपद में पूरे उमंग, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के संबंध मे ंहुई बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर। गौरवशाली इतिहास, त्याग, बलिदान और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाने वाला 79वां स्वाधीनता दिवस समारोह 15 अगस्त 2025 को जनपद में परम्परागत रूप से हर्षोल्लास एवं आकर्षक ढंग से मनायें जाने के संबंध में जिला पंचायत सभागार में तैयारी के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष पुनः दिनांक 13-15 अगस्त 2025 के मध्य संचालित हर घर तिरंगा उपयोग में लाने के लिये प्रेषित किया जाए। झण्डों को पुनः उपयोग में लाने हेतु झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए हर घर तिरंगा की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। दिनांक 13 से 15 अगस्त 2025 तक आमजनमानस को अपने-अपने घरो, कार्यालयों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों/औद्योगिक प्रतिष्ठानों ध् शैक्षणिक प्रतिष्ठानों/आंगनबाडी केन्द्रों/अस्पतालों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों में एफ०एम०/रेडियो चैनल/ स्थानीय केबिल नेटवर्कध्प्रिंट एवं इलैक्ट्रानिक मीडियाध्बस स्टेशनोंध्मेट्रो स्टेशनों आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कर झण्डा फहराने हेतु प्रेरित किया जाए। पुलिस विभाग के पब्लिक एड्रेस सिस्टम कियाशील रहे। दिनांक 13 से 15 अगस्त, 2025 के मध्य झण्डा गीत, राष्ट्रीय गीतों के साथ ही साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सबंध में सूचनाओं का प्रसारण होता रहें। नगर पालिका क्षेत्र एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से जुडे समस्त स्थलों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं साइनेज भी लगवाये जाए। समस्त शिक्षण संस्थाओं में हर घर तिरंगा से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उक्त आयोजन के संबंध में शासन से निर्गत आदेशों का प्राईवेट शिक्षण संस्थाओं द्वारा भी पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सेल्फी/रील्स/वीडियों /झण्डे के साथ फोटो अथवा देशभक्ति/झण्डागीत के साथ वीडियों अभियान से जुडी वेबसाइट ींतहींतजपतंदहं.बवउ पर अपलोड करने हेतु आमजन मानस को प्रेरित किया जाए। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रभावी समन्वय हेतु जनपद की गयी कार्यवाही की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट जिला सूचना अधिकारी गूगल लिंक के माध्यम से अपलोड करेगें। 15 अगस्त को प्रातः 8.00 बजे सरकारी तथा गेर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये तथा झण्डा-अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन हो। राष्ट्रीय ध्वज में पुष्पों की पंखुडियां बाध कर उसे फहराया जाये। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, पंथ निरपेक्षता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को बलवती बनाने पर जोर दिया जाये तथा स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को सम्मानित करने के साथ-साथ लोगों की परम्परागत एकता प्रदर्शित करने के लिए मानव श्रंखला बनाने पर भी विचार किया जाये।
समस्त शिक्षण संस्थाओं में इस अवसर पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये, जिसमें राष्ट्रगान जन-गण-मन का सामूहिक गायन भी सम्मिलित हो। विद्यार्थियों को संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया जाय तथा देश पर शहीद हुए देशभक्तिं के जीवन के प्रेरक प्रसंग दोहराये जाये। सभी चौराहों को प्रकाशमय बनाये जाने हेतु लाईटिंग की व्यवस्था तथा देशभक्ति के गीत दिनांक 14 एवं 15 अगस्त को चलाने की व्यवस्था नगर पालिका परिषदध्नगर पंचायत द्वारा की जानी है।इस अवसर पर ध्वजारोहण में प्रयोग होने वाला ध्वज सुव्यवस्थित होना चाहिये। ध्वजारोहण हेतु फाउण्डेशन, पीलर मजबूत होना चाहिये। इसके अतिरिक्त ध्वज का आकार सही एवं झण्डा साफ-सुथरा होना चाहिये। सभी विद्यालयों द्वार अलग-अलग इश्यूज पर झांकिया निकाली जायें।
प्रभात फेरी में सभी धर्मो के गणमान्य व्यक्तियो (40-50) को बुलाया जाये। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थी /प्रतिभागियों/अतिथियों को बैठाने की व्यवस्था की जाये। इस अवसर पर पूर्व सैनिको, पैरा मिलिट्री एवं डिफेन्स के लोगों को अवश्य बुलाया जाये एवं उनको माइक पर बोलने का अवसर प्रदान किया जाये। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जन-गण-मन चेतना सप्ताह में प्रतिभाग करने वालों को सम्मानित किये जाने हेतु सम्बन्धित विद्यालय द्वारा उनकी सूची तैयार कर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करायी जायें। सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में तीन दिन (14 से 15 अगस्त) को देशभक्ति के गीत बजाये जाये। प्रत्येक ग्राम प्रधान से सम्पर्क स्थापित कर यह सुनिश्चित करे कि प्रत्येक गांव में विद्यालय भवन में दोनों दिन (14 से 15 अगस्त) तक देशभक्ति के गीत बजते रहे। समस्त सहायता प्राप्त एवं गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों में दो दिन (14 से 15 अगस्त) तक निबन्ध लेखन, पेंटिंग प्रतियोंगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता (डिबेट) थीम पर आयोजित की जायें। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त ग्राम पंचायतों, व्यक्तिगत लाभार्थी की भूमि को चिन्हित कर पौधारोपण का कार्यक्रम जैसे फेन्सिंग, बागवानी, कमर्शियल प्लान्टेशन आदि किया जाना है। विशेषतः नीम के पेड लगाये जायें। स्कूलों और कालेजो में बच्चों के प्रयोग हेतु प्लास्टिक के तिरंगे का प्रयोग नहीं किया जायेगा बल्कि कागज से बने तिरंगे का ही प्रयोग किया जाये। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा तहसील स्तर पर समस्त तहसीलों पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाये। 15 अगस्त, 2025 को स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के सम्बन्ध में बैठक में उपस्थित समस्त जनपदीय अधिकारियों को राष्ट्रीय पर्व की महत्ता को विस्तारपूर्वक समझाते हुए, इस दिवस को अवकाश दिवस मान लेने अथवा औपचारिक रूप दिए जाने के बजाए इसे बडी धूम-धाम एवं उल्लास के साथ मनाया जाए तथा इस दिन कोई भी अधिकारीध्कर्मचारी अवकाश जिलाधिकारी महोदय से स्वीकृत कराकर ही कार्यालय छोडेगे। महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, के द्वारा इस अवसर पर क्षेत्र में पडने वाले सभी कारखानों के मालिको से समन्वय कर कारखानों के परिसरों एवं उनके बाहर देश भक्ति के गीतों को प्रसारित कराने का कार्यक्रम कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी सभी स्कूलों ध् कालेजों के प्रधानाचार्य, एवं प्रधानाध्यापकों से लाउडस्पीकर के माध्यम से देश भक्ति के गीतों को प्रसारित कराए व यथा सम्भव भवनों पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से भवन, प्रकाश (लाईटिंग) कराने की व्यवस्था कराए। वन विभाग द्वारा अधिक से अधिक पौधा रोपण व उनका उचित सरंक्षण किया जाए, ताकि जनपद को शुद्ध पर्यावरण प्राप्त हो सके और जनपद प्रदूषण मुक्त रहे।सभी विभागों में इस महान राष्ट्रीय पर्व को समारोह पूर्वक मनाये जाने रैलियों निकलवाएं जाने एंव विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताए कराई जायें। सचिव, मंडी समिति के द्वारा फलों की व्यवस्था जेल में कराई जायेगी। वृक्षारोपण जहां जगह हो वहां पर वृक्षारोपण जरूर करें। हर कार्यालय में वृक्षारोपण जरूर करें। प्रभागीय निदेशक, सामाजिकी वानिकी प्रभाग, मु०नगर के द्वारा पौधे निशुल्क उपलब्ध कराये जायेगे। मलीन बस्तियों की सफाई के लिये कम से कम 03 बस्तियों को पूर्व से ही चिन्हित कर ली जाये। जनपद में स्थित महानुभावों की मूर्तियों की सफाई आदि समय से करा ली जाये। समस्त विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसके लिये एक मीटिंग जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा कर जी जाये। गत वर्षों में जो व्यवस्थायें होती रही है, उससे भी अच्छी व्यवस्था की जाये। इस दिन ऐसा कार्य करना है, जिससे स्वतंत्रता दिवस को मनाये जाने के उद्देश्य की पूर्ति हो।प्रथम चरण- दिनांक 02 अगस्त से दिनांक 08 अगस्त, 2025 के अन्तर्गत समस्त विद्यालयों की दीवारों एवं बोर्डों की तिरंगा सजावट, तिरंगा प्रदर्शिनियों का आयोजन, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा राखी बनाने की कार्यशाला, सैनिकों और पुलिस कर्मियों को आभार पत्र एवं राखी का प्रेषण तथा तिरंगा बुनाई एवं धागे की गतिविधियों के आयोजन सुनिश्चित किये जायेंगे। द्वितीय चरण- दिनांक 09 अगस्त से दिनांक 12 अगस्त, 2025 के अन्तर्गत तिरंगा महोत्सव/मेला/भव्य म्यूजिकल कान्सर्ट का आयोजन, मेलों के आयोजन में स्वयं सहायता समूह के स्टॉल का प्रदर्शन एवं विक्रय, तिरंगा प्रदर्शनियों का आयोजन, सेल्फी बूथ एवं सेल्फी अपलोड करना, तिरंगा रैलियां एवं यात्राओं का आयोजन, तिरंगा की बिक्री एवं वितरण का प्रबन्धन सुनिश्चित किया जाए।
तृतीय चरण- दिनांक 13 अगस्त से दिनांक 15 अगस्त, 2025 तक विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, बांधों एवं पुलों आदि को तिरंगा लाईटिंग से सजाया जाए। प्रत्येक आवासित घरों, सरकारी भवनों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में झण्डे का प्रदर्शन किया जाए तथा झण्डे के साथ सेल्फी लेकर ींतहींतजपतंदहं.बवउ पर अपलोड किया जाए। झण्डा रोहण के कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।ष्हर घर तिरंगा अभियान-2025ष् के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में 4.60 करोड़ झण्डों को फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से विगत वर्षों में फहराये गये घरों में स्मृति चिन्ह के रूप में सुरक्षित लगभग 02 करोड़ झण्डों का उपयोग करने के लिए आमजनमानस को प्रेरित किया जाए। अवशेष 2.60 करोड़ झण्डों का निर्माण राष्ट्रीय ग्रामीण एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जाना है। इसके लिए समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। ष्हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए कार्यक्रम कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करायें। दिनांक 14.08.2025 को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर भी तिरंगा यात्रा निकाली जाए। स्कूल, कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों व अन्य संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। दिनांक 15.08.2025 को श्स्वतंत्रता दिवसश् के अवसर पर भव्य रूप से सभी सरकारी कार्यालयों, निजी कार्यालयों, पंचायत भवनों, सहकारी समितियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया जाए तथा राष्ट्रगान का गायन हो। यह पर्व हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने व उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का उत्तम अवसर प्रदान करता है। यह सभी कार्यक्रम अपने मूल उद्देश्यों में सफल हों, इसके लिए अधिक से अधिक जनभागीदारी बढ़ायी जानी चाहिए।
दिनांक 16.08.2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके दृष्टिगत मन्दिरों में साफ-सफाई, सुरक्षा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस त्योहार को उत्तर प्रदेश पुलिस भी रिजर्व पुलिस लाइन्स में धूमधाम से मनाती है। शोभायात्रा के लिए आयोजक स्थानीय प्रशासन से अनुमति अवश्य प्राप्त कर लें तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि माइक, लाउडस्पीकरों की आवाज कानफोडू न हो।
पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत देव स्थानों /मंदिरों तथा सार्वजनिक स्थलों, बाजार आदि में भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था तथा अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कतिपय अराजक तत्व माहौल खराब करने का कुत्सित प्रयास कर सकते हैं। अतः सतर्क दृष्टि एवं आवश्यक सुरक्षा बनाए रखी जाए।
शोभायात्रा/जुलूसों में भारी संख्या में लोग सम्मिलित होते हैं। इस हेतु सुरक्षा के लिए योजनाबद्ध तरीके से पर्याप्त पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि डी० जे० की ध्वनि तीव्रता अनुमन्य ध्वनि स्तर से अधिक न हो। केवल भजन-कीर्तन ही बजाए जाएं तथा अश्लील ध् फिल्मी गाने न बजाए जाएं।
त्योहारों के दृष्टिगत सभी स्तर पर फुट-पैट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी किया जाये। राजमार्गों व अन्य मार्गों में भी पैट्रोलिंग की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जाए। अधिकारीगण द्वारा जनसंवाद भी किया जाए।


