समाचार (Muzaffarnagar News)
गणपति महोत्सव पर नई मन्डी क्षेत्र मे निकलेगी शोभा यात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर भरतिया कालोनी में 27 अगस्त से 6 सितम्बर तक भगवान श्री गणपति का जन्मोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मंदिर परिसर मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए समाजसेवी भीमसैन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, संजय मित्तल आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि 27 अगस्त दिन बुधवार को सवेरे 4 बजे बाबा का अभिषेक होगा। तथा प्रातः 10 बजे से गणपति रथ यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा मंदिर से शुरू होकर गुड मंडी, राजवाहा रोड, मुनीम कालोनी से होते हुए नई मन्डी बडे डाकखाने के सामने से निकलकर गौशाला रोड से नन्दी स्वीटस के बराबर मे होते हुए पुरानी मन्डी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार से होते हुए वकील रोड चौडी गली से गउशाला रोड से होकर भोपा पुल के पास वकील रोड से नई मन्डी बिजली घर होते हुए वापिस मंदिर परिसर पर समाप्त होगी। शोभायात्रा में भगवान गणपति जी स्वर्ण रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने के लिए पधारेंगे। रथयात्रा मे खाटू श्याम जी का विशाल रथ, 12 झॉकिया, 4 बैण्ड व 2 ढोल, 2 ताशे, 2 रथ, आतिशबाजी और डीजे आकर्षण रहेंगे। राष्ट्रभक्त शिवाजी महाराज की झॉकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी। मंदिर परिसर में 28 अगस्त से 4 सितम्बर तक शाम को विशेष कार्यक्रम होंगे। पांच सितम्बर को हवन पूजन होगा। तथा 6 सितम्बर को मॉ गंगा के तट हरिद्वार पर गणपति विर्सजन होगा। मंदिर समिति सदस्यों ने नगरपालिका से अपील की है कि वो नगर को स्वच्छ बनाने मे विशेष सहयोग दें।
प्रेसवार्ता मे चाचा जे.पी.गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, विनोद राठी, बिजेन्द्र रानो, विकास अग्रवाल, प्रतीक कंसल, रजत राठी, नीरज गोयल, अमित गोयल, नवीन अग्रवाल, रजत गोयल, शुभम तायल, अंकित अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, विशाल गर्ग, यश गर्ग आदि मौजूद रहे।
नाला सफाई का कार्य पालिकाध्यक्ष ने कराया शुरू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को राहत दिलाने की दिशा में नगरपालिका परिषद ने ठोस कदम उठाए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को शहर के अस्पताल चौक से निकल रहे लद्दावाला के बड़े नाले की सफाई अभियान की शुरुआत कराई और स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
इस साल भारी बरसात के कारण शहर के कई मौहल्लों में जल भराव की समस्या विकराल रूप से सामने आई तो नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप पूरे संसाधन और लाव लश्कर के साथ जनता के बीच उतरी नजर आई। उन्होंने समस्याओं को समझा और उसके निस्तारण के लिए काम भी किया। घरों में बरसात का पानी भरने के कारण दुखी जनता से जो वादा किया, अब पालिका प्रशासन ने उस पर अमल शुरू कर दिया है। इसमें अस्पताल से निकल रहे नाले की सफाई कार्य का शुभारंभ कराने के साथ ही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने तली झाड़ सफाई के निर्देश ठेकेदार को दिये और ईओ को लगातार निगरानी करने के लिए भी कहा, ताकि इस नाले के माध्यम से निकासी को बेहतर बनाया जा सके।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि बरसात के दौरान शहर के कई मोहल्लोंकृविशेषकर हनुमानपुरी और रामलीला टिल्लाकृमें जलभराव हो जाने से नागरिक परेशान हो रहे थे। हमने उसी दौरान जनता के बीच जाकर समस्याओं को समझने का प्रयास किया। इसमें सामने आया कि कुछ नालों में गंदगी और कूड़े के ढेर से पानी की निकासी अवरुद्ध हो रही थी। इस स्थिति को देखते हुए हमने एक विभागीय समन्वय बनाकर समस्या के समाधान के लिए रिपोर्ट मांगी थी। हनुमानपुरी और रामलीला टिल्ला में जलभराव के लिए जो बात सामने आई, उसमें अस्पताल से लद्दावाला की ओर जाने वाले नाले में निकासी अवरु( हो जाना भी एक कारण रहा। इसमें निर्माण, जलकल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सफाई कार्य के लिए समन्वित कार्ययोजना मांगी गई, जिसके आधार पर पालिका के निर्माण विभाग से कार्य शुरू कराया गया है। बताया कि करीब 600 मीटर के इस नाले की तली झाड़ सफाई कार्य सोमवार से प्रारम्भ कराया गया है, इस पर पालिका द्वारा करीब 6 लाख से अधिक का व्यय किया जा रहा है। मौके पर पहुंच कर कार्य का भौतिक निरीक्षण करते हुए पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, विभागीय अधिकारी और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिये कि नाले की सफाई में कोई भी कोताही न बरती जाये, लापरवाही मिलने पर कार्यवाही होगी। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से भी संवाद स्थापित करते हुए समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया।
निरीक्षण के दौरान मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि जनता से जो वादा किया गया था, उस पर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। नाला सफाई के लिए ईओ को लगातार निगरानी रखने के आदेश दिए गए ताकि नाले की सफाई गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरी हो। पालिकाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अभियान का लक्ष्य सिर्फ अस्थायी राहत देना नहीं है, बल्कि शहर के नालों की निकासी व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त करना है। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता और जलभराव की समस्या को दूर करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस नाले की सफाई होने से आसपास के क्षेत्रों में जलभराव से बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, एई निर्माण नैपाल सिंह, जेई निर्माण राजीव सोनकर और ठेकेदार डीके जैन सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के अन्तर्गत काऊ सैंचुरी भ्रमण व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा के 25 सदस्य व मातृशक्ति ने ग्रांड प्लाजा माल से बस द्वारा काऊ सैंचुरी तुगलकपुर कम्हेडा के लिए प्रस्थान किया। काऊ सैंचुरी का मुख्य द्वार बहुत ही शानदार बना है उस पर गाय की शानदार प्रतिमा देखकर सब मंत्र मुग्ध हो गये। हमारे पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री संजीव बालियान जी के प्रयास से वहाँ पर बहुत ही शानदार व्यवस्था की गई है। वहाँ पर पशुओं के लिए दवाईयां व चारे की उत्तम व्यवस्था की गई है विशेष रूप से बीमार पशुओं की देखरेख की शानदार व्यवस्था की गई है। वहाँ पर इस समय लगभग 3000 गाय है। वहाँ पर गायों के लिए पशु चिकित्सक, स्टाफ डिस्पेन्सरी की भी सुन्दर व्यवस्था की गई। सम्राट शाखा के सदस्यों व मातृशक्ति द्वारा वहाँ पर 10 छायादार वृक्ष जैसे बरगद, नीम, पीपल, जामुन आदि के रोपित किये। सभी सदस्यों ने वहाँ पर गुप्त दान भी किया। वहाँ के मैनेजमेंट द्वारा सभी का शानदार स्वागत किया गया व जलपान की व्यवस्था भी की गई। सम्राट शाखा के सभी सदस्यों ने वहाँ पर उपस्थित सभी मैनेजमेंट का धन्यवाद किया।
मेले की व्यवस्थाओ का किया स्थलीय निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दुधली गांव में एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी द्वारा दूधली गांव (चरथावल) स्थित गोगा म्हाड़ी में 26 अगस्त 2025 तक लगने वाले मेले की व्यवस्थाओ का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था इत्यादि का बारीकी से जायजा लिया गया। एसडीएम सदर द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले की अवधि में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से सुदृढ रखी जाये।एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी ने कहा कि मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालू आ रहे है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।इस दौरान अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
ं भजन भाव का सुंदर आयोजन हुआ
मुजफ्फरनगर। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की सद्प्ररेणा एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी की कृपा से गीता पाठ व भजन भाव शाम 06ः30 बजे से डा0 आदेश सिंघल जी एवं अर्चना सिंघल जी के सौजन्य से भरतिया कॉलोनी में आयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे कृष्ण कृपा परिवार एवं कॉलोनी निवासी श्रद्धालु प्रेमी जनो ने भाग लिया ।जिसमे सर्वप्रथम सिंघल परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया तथा विधिवत पूजन के उपरांत ,श्री अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश जी वन्दना, महामंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, भगवत स्तुति गीता मंत्र,बारहवें अध्याय का पाठ ,अष्टादश श्लोकी गीतापाठ भाव पूर्वक कराया गया । तत्पश्चात् भजनों की श्रृंखला में सुभाष गर्ग द्वारा हे नाथ नारायण वासुदेवाय , प्रसिद्ध गायक राजेश वर्मा, भजन गायक संजय अरोरा द्वारा कन्हैया जी के भजनो से उपस्थित श्रद्धालुजनो को भक्ति रस मे सराबोर कर दिया । भजनो पर समस्त श्रद्धालुजन भाव विभोर होकर नाच उठे । रात्री 08रू00 बजे गीता जी की आरती के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गर्ग, सुभाष गोयल , राजेश वर्मा, संजय अरोरा , मिनाक्षी गर्ग, पुष्पलता ,रीना मलिक , विजय शर्मा ,महेन्द्र शर्मा , नरेश चन्द, रीता शर्मा, सन्तोष, पूनम, सुनीता, अमिताभ, शारदा,सीमा,अल्का अग्रवाल, अल्का मित्तल, संदीप, विशाल, शैफाली, क्रषवी, कुसुम आदि भारी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रीकृष्ण कृपा परिवार के श्री रामबीर सिंह जी द्वारा गीतापाठ करने के लाभ बताये गये तथा उपस्थित सम्मानित उपस्थित जनो का ह््रदय से आभार व्यक्त किया गया । तत्पश्चात सिंघल परिवार द्वारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गयी । यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने किया मेले का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ऐतिहासिक ग्राम दुधली में अति प्राचीन पूज्य जाहरवीर गोगा माढी पर लगने वाले विशाल मेले का उद्घाटन उ०प्र० सरकार के कद्दावर व लोकप्रिय मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने एक साथ किया। वहीं दोनों जनप्रतिनिधियों ने धार्मिक स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूरे क्षेत्र की ओर से आभार व्यक्त किया। सभी आयोजकों को हृदय की गहराइयों से आभार भी व्यक्त किया
भूमि पूजन किया
मुजफ्फनगर। साकेत कॉलोनी में श्री राम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। इस पावन अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद शर्मा, सभासद श्रीमती रितु त्यागी, राजू त्यागी, सुभोत दीक्षित सहित समिति के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। यह भूमि पूजन हमारे शहर की धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर को और समृद्ध करेगा।
सीएमओ ने किया समस्याओं का समाधान
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील कुमार तेवतिया द्वारा कार्यालय परिसर में जनता दर्शन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव उनके समक्ष प्रस्तुत किए। डॉ. तेवतिया ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विभाग की प्राथमिकता है और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लें और निर्धारित समयसीमा में समाधान की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनता से भी अपील की कि वे अपनी समस्याएं एवं सुझाव विभाग तक निडर होकर पहुँचाएँ, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हुआ स्वागत
मुजफ्फरनगर। अपने व्यवहार व सक्रियता से समाजवादी पार्टी में लगातार कार्यक्रम के लिए जाने जा रहे बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता सतेंद्र पाल को समाजवादी शिक्षक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उनको बधाई देते हुए स्वागत किया गया।
सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए सतेंद्र पाल ने सभी वरिष्ठ नेताओं व पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में निष्ठा व सक्रियता ही मेरी पहचान रहेगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी जिला उपाध्यक्ष रविकांत त्यागी,राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी पूजा अंबेडकर,सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव रामशरण कश्यप, सुमित पंवार बारी,सपा नेता इमलाक प्रधान, डॉ इसरार अल्वी,मौ० मेंहदी,फरीद अहमद, शादाब राणा,शाहजेब सिद्दीकी,सलीम कुरैशी,शान मौहम्मद सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बिहार के सातवें मुख्यमंत्री व मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद बी पी मंडल की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हर्ष के साथ मनाई गई। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन के संचालन में अयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने बी पी मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके द्वारा सांसद के रूप में दूसरे पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष रहते हुए मंडल आयोग की अध्यक्षता कर भारतीय आबादी के एक बड़े हिस्से को संगठित कर अन्य पिछड़ा वर्ग परिभाषित कर अपनी रिपोर्ट में आरक्षण की पैरवी कर सामाजिक न्याय का मार्ग प्रशस्त किया।उनके महत्वपूर्ण योगदान पर हमेशा उनको याद किया जाएगा।
जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,नव मनोनीत समाजवादी शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, जिला उपाध्यक्ष रविकांत त्यागी,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी पूजा अंबेडकर,सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव रामशरण कश्यप,सुमित पंवार बारी,सपा नेता इमलाक प्रधान, डॉ इसरार अल्वी,मौ० मेंहदीफरीद अहमद,शादाब राणा,शाहजेब सिद्दीकी, सलीम कुरैशी,शान मौहम्मद सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एसडीओ का किया घेराव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। क्रांतिसेना महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी के निवास स्थान पर चेक मीटर लगाने के अनुरोध पर कुकड़ा मंडी स्थित बिजलीघर पर तैनात जेई पर उचित व्यवहार न करने का आरोप लगाते हुए पार्टी के 50 से अधिक पदाधिकारी मंडी समिति स्थित बिजली घर पहुंचे बाद में पार्टी पदाधिकारीयो ने एसडीओ का घेराव कर जबरदस्त नारेबारी करते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। मौके पर ही एक्सईएन विद्युत विभाग द्वारा फोन पर पार्टी पदाधिकारीयो से वार्ता करते हुए शीघ्र ही इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे पूर्व क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, महासचिव संजीव शंकर व वरिष्ठ नेता प्रमोद अग्रवाल ने कार्यालय पर एकत्रित पदाधिकारीयो को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। एसडीओ का घेराव करने वालों में मंडल अध्यक्ष शरद कपूर शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा, क्रांतिसेना महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, संजीव वर्मा नरेंद्र ठाकुर अमित गुप्ता बृजपाल कश्यप उज्ज्वल पंडित आशीष मिश्रा भवन मिश्रा राजेंद्र प्रसाद रूपराम शैलेंद्र विश्वकर्मा ललित रहेला अंजू त्यागी पूनम चल राखी प्रजापति मोनिका प्रजापति सुमन मीनू शर्मा प्रजापति अनीता प्रजापति अनिल चौधरी सुनील प्रजापति राजन वर्मा चेतन देव विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शराब माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। हिन्दू युवा वाहिनी ने धार्मिक स्थलों एवं विघालयो के समीप से शराब के ठेके हटवाने की मांग की। हिन्दू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री, प.उ.प्र. प्रहलाद पाहुजा के नेतृत्व में कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन में मांग की गई कि धार्मिक स्थलों तथा विद्यालयो के आसपास से शराब के ठेकों को तुरंत हटवाया जाए। इन दुकानो की स्थापना से ना केवल धार्मिक भावनाए आहत हो रही हैं। बल्कि समाज का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। विद्यालयो के आसपास शराब की दुकानो से युवाओं मे शराब की प्रवृत्ति बढ रही है। हिन्दू युवा वाहिनी का मत है कि धार्मिक स्थलों एवं विद्यालयों के पास शराब की दुकाने स्वीकार्य नही है। इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
सेवा समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सेवा समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू चौधरी की अध्यक्षता में सेवा समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट की एक बैठक आज गांधी कॉलोनी स्थित संपर्क कार्यालय पर हुई बैठक मै राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा गोयल ने काफी समय से सक्रिय रूप से कार्य कर रही सुनीता मलिक को प्रदेश प्रभारी व नेहा गोयल को जिला अध्यक्ष, पिंकी चौधरी जिला उपाध्यक्ष, अनुराधा गोयल जिला महामंत्री मुजफ्फरनगर बनाया गया वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू चौधरी ने अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा महिलाओं को हर फील्ड में प्राथमिकता दी जा रही है मगर उसके बावजूद भी महिलाओं पर अत्याचार बंद नहीं हो रहे हैं कहीं महिलाओं को दहेज के नाम पर जलाया जा रहा है तो कहीं महिलाओं को जिहादियों द्वारा अपना शिकार बनाकर उनका धर्मांतरण किया जा रहा है हम सभी बहनों को साथ मिलकर अपनी बहन बेटियों को जागरूक करना होगा और लगातार छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाये कर धरातल पर कार्य करते हुए संगठन को और विस्तार देना होगाध् इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहेरू- डॉक्टर प्रीति चौधरी राष्ट्रीय सचिव सीमा गोयल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश गौतम मंजू शर्मा संदीप चौधरी आशा सिंह आदिध्
गरीबी अमीरी सभी परिस्थिति में साथ देने वाला ही सच्चा मित्र
मुजफ्फरनगर। राम मंदिर में चल रही श्री मद भागवत कथा में सुदामा प्रसंग श्रवण कराते हुए गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि मित्र वही जो सुख दुख गरीबी अमीरी सभी परिस्थिति में साथ दे कृष्ण सुदामा की मित्रता इसका प्रमाण है व्यास जी ने आज कथा के विश्राम दिवस पर कृष्ण के वंशजों का वर्णन व सात्विक राजसिक प्रारम्भिक भक्ति का वर्णन किया वास्तविक भक्त वही है जो हर परिस्थिति में एक सामान रहने का प्रयास करे सुख और दुख को भगवान का प्रसाद मानकर स्वीकार्य करे निष्काम भाव से भगवान की भक्ति करे भागवत के सार को जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए आज समाज में बड़ी कथाएं हो रही उसे जीवन में उतारने की आवश्यकता है लोग भगवान कृष्ण को तो मान रहे है पर भगवान कृष्ण की नहीं मान रहे है हमें भगवान कृष्ण के बताए हुए गीता के सार को हृदय में धारण करने की आवश्यकता है इस अवसर पर बंटी अग्रवाल रश्मि अग्रवाल द्वारा भागवत जी का पूजन हुआ व सिखा वर्मा नमन तिवारी मंजू गुप्ता वंदना त्यागी रजनी गर्ग राजेंद्र गर्ग हरिमोहन गर्ग छाया शर्मा सुरेन्द्र पाल नरेंद्र कुमार बंसल गोपाल सैनी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
किसानों का अनिश्चितकालीन धरना,
भ्रष्टाचार और स्मार्ट मीटर का विरोध
खतौली। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार, अंडरपास में जल भराव होने और स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध किया गया। समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने खतौली तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। एनसीआर अध्यक्ष कपिल सोम के साथ दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय के सामने बैठकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता खाट और मच्छरदानी लेकर पहुंचे हैं। कपिल सामने बताया की समस्याओं के समाधान होने तक धरना जारी रहेगा।
दवा व्यापारियों मे छापेमारी से मचा हडकम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अधिकारियों द्वारा छापामारी से जिला परिषद मार्केट के दवा व्यापारियों मे हडकम्प मच गया। कई दवा व्यापारी अपनी दुकानो के शटर डालकर नो-दो ग्यारह हो गए। जिला परिषद मार्किट मे औषधि विभाग की टीम द्वारा छापामारी की गई। औषधि विभाग की टीम द्वारा की गई छापामारी कार्यवाही से दवा कारोबारियों मे हडकम्प मच गया। कई दवा व्यापारी टीम के आने की सूचना पर अपनी दुकान का शटर डालकर फरार हो गए। सहारनपुर से असिस्टेंट कमिशनर के नेतृत्व में डीआई पवन शाक्य और सहारनपुर के ड्रग इंस्पैक्टर आदि ने की छापामारी। चर्चा रही कि आगरा में नकली नशीली दवाओं का भंडारण मिला था, वहीं से मिले इनपुट पर छापेमारी की कार्यवाही की गई है।
भाजपा नेत्री उमा सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भाजपा नेत्री उमा देवी की रस्म तेरहवीं एवं श्रद्धांजलि सभा मे सैकडो गणमान्यो ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।उल्लेखनीय है कि मोरना ब्लॉक की पूर्व प्रमुख एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, मुजफ्फरनगर उमा सिंह का विगत 16 अगस्त 2025 को हृदय गति अवरूद्ध होने के पश्चात आकस्मिक निधन हो गया था। आज पचैण्डा रोड स्थित पंजाबी बारात घर में स्व.उमा सिंह की रस्म तेरहवीं एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनीतिज्ञों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने स्व.उमा सिंह के चित्र पर पुष्प चढाकर श्रद्धांजलि दी। सपा विधायक पंकज मलिक , रालोद सांसद चंदन चौहान, चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर पूर्व विधायक जगबीर सिंह विकल। रालोद जिलाध्यक्ष सदीप मलिक, कांग्रेस नेता कमल मित्तल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, भाजपा जिलाध्य सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, चौधरी इलम सिंह गुर्जर। कुँवर देवेन्द्र सिंह हशापुर, पूर्व मंत्री हरीश चन्द्र भाटी, कादिर राणा पूर्व सासंद, यशपाल पवार भाजपा नेता, अभिषेक चौधरी, कर्नल सुनील विकल , मुखिया गुर्जर, सांसद चंदन सिंह चौहान, विधायक पंकज मलिक, रामपाल सिंह,सत्यप्रकाश विकल, जय प्रकाश विकल संदीप चौहान, हिमांशु तोमर अध्यक्ष गुर्जर सम्राट मिहिर भोज , मंगल सिंह गुर्जर, डीआईओएस संचालन डॉक्टर रणवीर सिंह मावी प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज कमेड़ा आदि के अलावा केंद्रीय मंत्री व रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सांसद चन्द्रशेखर ने अपने शोक संदेश भेजकर शोक संवेदना व्यक्त की। उमा सिंह के भाई जयप्रकाश विकल व रालोद नेत्री रमा नागर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
सहारनपुर के युवाओं ने दिखाया जोश
मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती परीक्षा में विभिन्न जनपदो के हजारों अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। सैन्य अधिकारियों के निर्देशन मे नुमाईश मैदान परिसर में अग्निवीर भर्ती शारीरिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। उल्लेखनीय है कि विगत 22 अगस्त 2025 से नुमाईश मैदान में अग्निवीर भर्ती के लिए भर्ती प्रतिक्रिया चल रही है। 22 अगस्त से 5 सितम्बर 2025 तक चलने वाली भर्ती परीक्षा में विभिन्न जनपदों के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसी संदर्भ मे आज सहारनपुर जिले के बेहट, सहारनपुर, नकुड, देवबन्द तथा रामपुर मनीहारान के अभ्यर्थी शामिल रहे। अग्निवीर भर्ती के कारण मेरठ रोड पर बैरीकेटिंग कर रखी है। भर्ती प्रक्रिया के कारण नुमाईश मैदान व उसके आसपास पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
पूर्व मंत्री ने जताया शोक
बुढाना। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने मोनू खटीक के परिजनो से मिलकर सांत्वना दी। बीते दिनों युवक मोनू खटीक की हत्या हो गई थी। बीते दिन मोनू खटीक की रस्म तेरहवीं एवं श्रद्धांजलि सभा मे हजारो लोग शामिल हुए। आज पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने मृतक मोनू खटीक के परिजनों से मिलकर उन्हे सांत्वना दी। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश राणा के साथ क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
डी०फार्मा प्रथम वर्ष का परीक्षाफल घोषित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेशनल स्टडीज में अध्ययनरत डी. फार्मा के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम में इस वर्ष विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का मान बढ़ाया है। जिसमें आशु कुमार टॉपर रहा। श्रेष्ठता सूचि के आधार पर टॉपर्स छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिइन देकर सम्मानित किया गया। यह परीक्षा परिणाम प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश लखनऊ ने घोषित किया। डी०फार्मा प्रथम वर्ष के आशु कुमार 72.19 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा वही विजय ने 68.85 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय एवं मौ० शारिक ने 68.08 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर बाजी मारी। कॉलेज निदेशक डा० अरविन्द कुमार ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी शिक्षको ने विद्यार्थियों के उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने इस अच्छे परीक्षाफल का पूरा श्रेय छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम एवं अनुशासन को दिया। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं स्टॉफ, डा० वैशाली, डॉ निशा सिंह, डॉ पोपिन कुमार, डॉ० प्रवीन कुमार, डॉ हुमा सैफी, डॉ० पायल दीपक, मीनू देवी, रितू कौशिक, आसिफ खान, दीपिका, संजीव रतन तिवारी, कुलदीप सैनी, मौ० जूबैर, मिनाता, नसीम अहमद, पल्लवी, अंशु पंवार, निदा बेबी, सुबोध कुमार, विनय कुमार, सना जैदी, सोनू कुमार, अक्षय वर्मा, एलिश, स्मृति माथूर, शुभम आदि उपस्थित रहे।
किशोर की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कुत्ते के काटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। बताया जाता है कि गांव चंदेडी निवासी सुरेश का 15 वर्षीय पुत्र करीब एक माह पूर्व कुत्ते के साथ खेल रहा था तभी कुत्ते ने उक्त किशोर को काट लिया। बालक ने पिटाई के डर से परिजनों को नही बताया। अचानक तबियत बिगडने पर परिजनों ने अस्पताल में एडमिट करवाया जहां किशोर ने दम तोड दिया।


