News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

श्री राधा जी के पाटोत्सव पर होगा बधाई उत्सव आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।श्री राधा जी के पाटोत्सव के उपलक्ष मे बधाई उत्सव शकुन्तला देवी मंदिर , प्रकाश टाकीज के बराबर गली में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा आयोजित किया जायेगा । परमपूज्य गुरुदेव महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया की महाराज श्री की सद्प्ररेणा एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से विगत लगभग तीस वर्षो से निरन्तर साप्ताहिकध्एकादशी पर गीतापाठ, भजन भाव की श्रृंखला मे गीता पाठ,बधाई उत्सव , हनुमान चालीसा , भजन भाव का आयोजन श्री बाला जी महाराज के परम भक्त पंडित श्री दयाशंकर जी के सौजन्य से 02- सितम्बर -2025 दिन मंगलवार को शकुन्तला देवीमन्दिर प्रकाश टाकीज के बराबर वाली गली , मुजफ्फर नगर में सायं 6 बजे से रात्री 7ः30 बजे तक होना निश्चित हुआ है । जिसमें आप सभी परिवारध्ईष्ट मित्रो सहित सादर आमंत्रित है । आपसे अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाए एवं गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज के जीओ गीता के माध्यम से गीता का संदेश विश्व के कोने- कोने तक पहुंचाने का जो वैश्विक सफल प्रयास किया है।

 

रैनी डे रहा सोमवार का दिनः सडकों पर भरा पानीRain Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बीती रात से हो रही झमाझम बारिश से एक और जहां मौसम सुहावना हो गया। वहीं दूसरी और शिव चौक सहित कई मौहल्लो मे पानी भर गया। बरसात के कारण बच्चों ने रैनी डे मनाया।
बीती रात से हो रही बरसात से शहर की हृदय स्थली शिव चौक सहित कई निचली बस्तियों मे पानी भर गया। नगर के मौहल्ला उत्तरी रामपुरी, जसवन्तपुरी, दक्षिणी कृष्णापुरी, मौहल्ला गउशाला, नई मन्डी बालाजी रोड, कम्बलवाला बाग, संजय मार्ग पटेलनगर आदि विभिन्न गली-मौहल्लो में जलभराव की स्थिती बन गई। कई जगह तो बारिश का पानी घरो मे भी भर गया। जिससे काफी परेशानी उठानी पडी। रात से चल रही झमाझम बरसात से मौसम ठण्डा हो गया। ग्रामीणो का कहना है कि इस बार बरसात का आलम यह है कि खेतो मे भी पानी खडा है। अर्थात खेती के हिसाब से भी बहुत अच्छी बारिश हो रही है। बारिश के कारण प्रशासन द्वारा छुटटी की घोषणा की गई। जिस कारण नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्कूल से छुटटी रख घर मे ही बारिश का लुत्फ उठाया। तेज बारिश के कारण आज दिनभर मौसम ठण्डा रहा। बरसात के कारण बाजार मे मन्दी रही। बारिश के कारण बाजारों से रौनक गायब रही। दुकानदारों का कहना है कि बरसात का उनके काम काज पर विपरीत असर पडता है। ऐसे मौसम मे बहुत ही कम ग्राहक बाजार की और रूख करते हैं। बरसात के बावजूद भी शिवचौक पर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखने को मिली।

 

पुलिस मुठभेड में शातिर गौकश घायलः दो गिरफ्तारMuzaffarnagar News Police
सिखेडा। थाना सिखेडा पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड 01 अभियुक्त घायल सहित 02 शातिर गौकश अभियुक्तगण गिरफ्तार किये। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, गौकशी के उपकरण, एक मोटरसाईकिल तथा एक रास गौवंश बरामद किये। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी, राजू कुमार साव तथा थाना प्रभारी सिखेडा के कुशल नेतृत्व में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
उल्लेखनीय है कि गत रात्रि में मुखबिर द्वारा थाना सिखेडा पुलिस को सूचना दी गयी की भंडूर-मार्ग पर एक कच्चे रास्ते पर कुछ गौकश अभियुक्त आवारा गोवंशीय पशुओं की गौकशी करने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो देखा कि कुछ लोगों द्वारा गौकशी के लिये एक गोवंशीय पशु को बांध रखा है तथा गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। अभियुक्तगण द्वारा खुद को पुलिस से घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक अभियुक्त घायल हो गया तथा उसके अन्य तीन साथी मौके से फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य अभियुक्त को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। थाना सिखेडा पुलिस द्वारा घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, गौकशी के उपकरण, एक मोटरसाइकिल तथा एक रास गौवंश बरामद किया गया। पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु कांबिग की जा रही है। थाना सिखेडा पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण नौशाद पुत्र गुल्जार निवासी जामिया नगर, दक्षिणी खालापार, थाना खालापार, पीरू पुत्र यामीन निवासी ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा है। जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू, गौकशी के उपकरण (रस्सी, लकडी का गुटका, 01 बुन्दा, 02 छुरी), 01 टार्च, 01 मोटरसाइकिल (बिना नंबर), 01 रास गौवंश बरामद किया। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा आवाराध्छुट्टा गौवंशीय पशुओं की गौकशी का कार्य किया जाता है तथा गौमांस को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। आज हमलोग अपने साथियों के साथ मिलकर एक गौवंशीय पशु की जंगल में गौकशी कर रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र शर्मा, उ.नि. फरीद अहमद, अरूण कुमार, रामकुमार शर्मा, का. विक्रान्त सिंह, अनुज कुमार, अरूण कुमार, नरेश कुमार थाना सिखेडा शामिल रहे। थाना सिखेडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के गौकश अभियुक्तगण हैं। थाना सिखेडा पुलिस द्वारा इनके विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

 

मुसीबत बनकर आई भारी बरसातः गिरा गरीब का अशियाना
मुजफ्फरनगर। झमाझम बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में भी कई जगह मुसीबत बन गयी। विकास शर्मा भाकियू ने जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द अपनी टीम को लगाकर ग्रामीण क्षेत्र में करे सर्वे और जिन ग्रामीणों के आवास इस बरसात में धराशाई हुई है उन्हें तुरंत सहायता राशि प्रदान करने का करें काम।गांव रोनी हरजीपुर में भारी बरसात के कारण बिल्ला पुत्र तेजवीर का कच्चा मकान गिरा भर भरा कर परिवार ने बड़ी मुश्किल भागकर बचाई जान पड़ोसियों के मकानों को भी हुई हानि मौके पर पहुंचे भाकियू नेता व जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा द्वारा जिला अधिकारी महोदय को दुर्भाग्य द्वारा कराया होगा और जल्द से जल्द पीड़ित परिवार के सहायता की मांग।

 

चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चौकिंग अभियान। बैंक, एटीएम, पेट्रोल पम्प, ग्राहक सेवा केन्द्रआदि वित्तीय संस्थानों पर की गयी चेकिंग तथा सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संदिग्धों से की गयी पूछताछ। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-2 क्षेत्रों में पडने वाले बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई तथा संदिग्धों से पूछताछ की गयी।

 

बारिश बनी परेशानी का सबब
खतौली। अल्प सुबह से झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। हालात यह रहे कि कई जगह मकान व दुकानों में भी पानी भर गया जिस कारण नागरिकों को बेहद परेशानी का सामना करना पडा और मशक्कत के बाद घरों व दुकानों में भरे पानी को बाहर निकाला। बारिश हुई है कि दुकानों व घरों समेत ऑफिसर्स कॉलोनीयों आदि में पानी घुस गया है। इस दौरान झमाझम बारिश से सड़के, गालिया पूरी तरह जल मग्न है, जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहा। बारिश की वजह से बाजार भी लगभग आधा ही खुला आधा बाजार बारिश के कारण बंद सा रहा और जो दुकाने खुली वो भी शाम के समय जल्दी ही बंद हो गयी।

 

निधन पर शोक व्यक्त किया
मुजफ्फरनगर। मशहूर शख्सियत हाजी बशीर अहमद ताहरी वालों का गत दिवस देहावसान हो गया. हाजी जी के बेटे मुफ्ती जुल्फिकार अली ने बताया कि वह 92 साल के थे. उनके निकाल का समाचार सुनकर जिले के बड़ी संख्या में लोग उनके खालापुर स्थित आवास पर जमा हो गए. उनके जनाजे में हजारों लोगों ने शिरकत की. खाल पर स्थित कब्रिस्तान में उनका डफिना हुआ. जनाजे की नमाज हजरत मौलाना अरशद कांधलावी ने अदा कराई. जनाजे में सांसद हरेंद्र मलिक कादिर राणा राजकुमार यादव साईदुजाम जमा. सलमान सईद, मुफ्ती खलील उर रहमान. मौलाना हामिद सब मौजूद रहे.। देर शाम अखिल भारतीय इमाम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना उमैर इलियासी जी मुफ्ती जुल्फिकार के आवास पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया

 

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। बीती रात से हो रही बरसात के चलते जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कलैक्टै्रट की जर्जर बिल्डिंग का निरीक्षण कर निर्देशित किया। बरसात के कारण कलैक्टै्रट स्थित जर्जर बिल्डिंग का डीएम उमेश मिश्रा ने कलैक्टै्रट की जर्जर भवन का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि कलैक्टै्रट मे कुछ बिल्डिंग जर्जर अवस्था मे पहुंच चुकी हैं। जिसके चलते जिलाधिकारी श्री मिश्रा ने कलैक्टै्रट परिसर स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया।

 

बाईक ने मारी टक्कर
शाहपुर। बाईक की चपेट मे आकर बुजुर्ग व्यक्ति चोटिल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला बडा बाजार निवासी बुजुर्ग रामकिशन अपने घर के बाहर गली मे टहल रहा था कि इसी बीच गली मे तेजी के साथ आ रही बाईक की चपेट मे आकर बुजुर्ग रामकिशन घायल हो गया। परिजनो ने पडौसियों की मदद से घायल को उपचार के लिए मौहल्ले मे ही निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।

 

बाढ़ प्रभावित राज्यों को पंजाब सहित केन्द्र दे विशेष पैकेजः राकेश टिकैतRakesh Tikait
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।देशभर में भीषण बाढ़ से उत्पन्न हालात को लेकर भारतीय किसान यूनियन यभाकियूद्ध ने केंद्र सरकार से तत्काल राहत की मांग की है। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा है कि केंद्र को चाहिए कि वह पंजाब समेत बाढ़ से प्रभावित सभी राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करे। राकेश टिकैत ने कहा कि देश के कई राज्य इस समय जल प्रलय से गुजर रहे हैं। खेत-खलिहान डूब चुके हैं, पशुधन बह चुका है और आम जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। किसान अपनी फसलें नहीं, अब अपने परिवारों को बचाने में लगे हैं। यह समय है जब सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित राहत प्रदान करनी चाहिए।
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के अनुसार, इस वर्ष की भारी बारिश ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा और असम जैसे राज्यों को बुरी तरह प्रभावित किया है। वहीं, दिल्ली और हरियाणा में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे वहाँ भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि किसानों की खड़ी फसलें पानी में समा चुकी हैं। कहीं मवेशी बह गए हैं, तो कहीं घर ढह गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र को चाहिए कि वह विशेष पैकेज की घोषणा कर तत्काल बचाव, राहत और मुआवजे का काम शुरू करे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भाकियू ने इस संकट की घड़ी में पंजाब के लिए राहत अभियान की शुरुआत की है। चंडीगढ़ स्थित किसान भवन को राहत कार्यों के लिए बेस कैम्प बनाया गया है, जहां से स्वयंसेवक प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचा रहे हैं। राहत सामग्री एकत्र करने, जरूरतमंदों तक भोजन, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने का कार्य यूनियन की ओर से लगातार जारी है। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि वे इस आपदा की घड़ी में मानवता का धर्म निभाएं और एकजुट होकर किसानों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि यह समय एक-दूसरे का सहारा बनने का है, क्योंकि प्रकृति का यह कहर किसी एक राज्य या वर्ग तक सीमित नहीं है। भाकियू ने सरकार से बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए कुछ मांग की हैं, जिनमें विशेष राहत पैकेज की तत्काल घोषणा, प्रभावित किसानों को नुकसान का समुचित मुआवजा, आपातकालीन आधार पर राहत और बचाव कार्य तेज किए जाएं और दीर्घकालिक आपदा प्रबंधन योजना तैयार की जाए ताकि भविष्य में नुकसान को रोका जा सके। राकेश टिकैत ने दोहराया कि यह संकट केवल किसानों का नहीं, पूरे देश का है, अगर किसान बर्बाद हुआ, तो देश का पेट कैसे भरेगा? उन्होंने कहा कि यह वक्त संवेदनशीलता और तत्परता का है, जिसमें सरकार, समाज और सभी नागरिकों को अपनी भूमिका निभानी होगी।

 

विश्वकर्मा समाज की बेटी ने किया मुजफ्फरनगर का नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। नई दिल्ली में भारत सरकार द्वारा आयोजित भव्य समारोह में आरती धीमान को देश का सर्वोच्च स्काउट-गाइड सम्मान “राष्ट्रपति स्काउट गाइड प्रमाणपत्र” प्रदान किया गया। यह सम्मान केंद्रीय मंत्री मानसुख मंडाविया (युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) के करकमलों से प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल आरती धीमान के समर्पण, अनुशासन और सेवाभाव का प्रतीक है बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र एवं समाज के लिए गर्व का विषय भी है। गौरतलब है आरती धीमान समाज के मध्यमवर्गीय परिवार से आती है। जिनके पिता संजीव धीमान राज मिस्त्री का कार्य कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए गर्व की बात है।

 

मृतकों के परिजनों को शोक संवेदना की व्यक्त
मुजफ्फरनगर। दक्षिणी रामपुरी के हमारे साथी परिवारों पर वैणों देवी में हुए हादसे में जो दुखद विपत्ति आई है,वह अत्यंत हृदयविदारक है। वैष्णो देवी के पावन दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं की भारी प्राकृतिक आपदा आने से आकस्मिक मृत्यु तथा छोटे बच्चों सहित कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित हुआ। वारिस राव(पूर्व विधायक) ने कहा कि मैं दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ तथा ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि शोक संतप्त परिवारों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। इस दौरान जिलाअध्यक्ष मुजफ्फरनगर रालोद संदीप मलिक, प्रदेश सचिव रालोद एवं सभासद हाजी राजू आढ़ती, पूर्व महानगर अध्यक्ष रालोद श्री मनोज शर्मा आदि मौज्ूद रहे।

 

पंजाब रवाना होगी 5 सितंबर को राहत सामग्री लेकर किसानों की टोली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भारतीय किसान यूनियन मुख्यालय सिसौली के किसान भवन स्थित चौधरी देवीलाल पुस्तकालय में एक आपात बैठक की अध्यक्षता करते हुए किसान नेता एवं यूनियन के युवा विंग के अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, और ऐसे कठिन समय में पूरे देश का किसान पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। गौरव टिकैत ने कहा कि किसी भी हालत में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री या अन्य जरूरी सामान की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव-गांव की टीमें राहत सामग्री इकट्ठा करने में जुटी हैं। हर गांव से अनाज, आटा, दाल, तेल और अन्य आवश्यक वस्तुएं एकत्र की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 5 सितंबर को किसान भवन सिसौली से राहत सामग्री की बड़ी खेप पंजाब के लिए रवाना की जाएगी, जो बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेगी। बैठक में मौजूद किसानों ने एक स्वर में कहा कि संकट की इस घड़ी में पंजाब अकेला नहीं है, बल्कि पूरे देश का किसान परिवार उनके साथ खड़ा है।

 

होमगार्ड देवेंद्र सिंह के सेवानिवृत्त होने पर थाने में दी गई विदाई
ककरौली/मुजफ्फरनगर। थानाध्यक्ष ककरौली जोगिन्द्र सिंह व वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार सहित थाने के समस्त स्टाफ ने होमगार्ड देवेंद्र सिंह को दी भावभीनी विदाई। गांव नन्हेड़ा निवासी होमगार्ड देवेंद्र सिंह को सेवानिवृत्त होने पर फूल-मालाएं पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित। सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड देवेंद्र सिंह से जब पूछा गया कि सेवानिवृत्त होने पर वो कुछ कहना चाहेंगे तो भावुक होकर बोले आज मैं रिटायर होकर खाली हाथ घर लौटूंगा। ईमानदारी से सेवा करते हुए उम्र 60 वर्ष की हो गई। विभाग से रिटायर होने के बाद न कोई पेंशन है न कोई फंड या बीमा। राज्य सरकार व केंद्र सरकार को होमगार्ड के रिटायर्ड होने के बाद पेंशन लागू करनी चाहिए। इस दौरान थानाध्यक्ष ककरौली जोगिन्दर सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, शिवचरण तोमर, उप निरीक्षक देवकीनंदन, उप निरीक्षक दिनेश सैनी, हैड कांस्टेबल रघुराज, कांस्टेबल सुमित भाटी, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र सिंह, होमगार्ड विवेक कुमार, बीर सिंह, समरपाल, मोहित, विजयपाल, सहदेव, दीन मोहम्मद, जुलफुकार मौजूद रहे।

 

श्रीराधाष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। इस्कान परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा श्री राधाष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस्कान परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा श्री राधाष्टमी महोत्सव का आयोजन महाराजा अग्रसैन भवन में बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। जिसमें इस्कान पिलखुवा के मंदिर प्रबंधक माधव गौर प्रभु जी द्वारा कथा का आयोजन हुआ और साथ ही श्री हरिनाम संकीर्तन का कीर्तन युग धर्म संकीर्तन बैण्ड के द्वारा किया गया। भगवान श्री राधा रानी, दामोदर जी का अभिषेक, पंचामृत एवं अनेक प्रकार के फलों के जूस से किया गया। इस महोत्सव में शहर के अनेक व्यापारियों सहित लगभग 500 से ज्यादा भक्तों द्वारा अभिषेक किया गया। भगवान को छप्पन भोग युग धर्म संकीर्तन बैण्ड तथा 1500 भक्तों के लिए प्रसाद भंडारे का आयोजन भी किया गया।

 

सम्मान समारोह किया आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गोल मार्किट व्यापार संगठन संबद्ध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के अध्यक्ष राजेंद्र अरोरा द्वारा पदाधिकारी सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला युवा अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, इकाई तहसील परिसर अध्यक्ष बृज कुंवर गर्ग, इकाई शिव मार्केट अध्यक्ष जयेंद्र प्रकाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र अरोरा एवं महेंद्र नाथ द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। सभा में अतिथियो के रुप में उपस्थित वक्ताओं द्वारा नवंबर माह में आयोजित होने वाले मंडलीय व्यापारी महासम्मेलन जिसमें मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में व्यापार संगठन के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री माननीय नितिन अग्रवाल जी उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से आह्वान किया। सभा में यह भी घोषित किया गया कि सम्मेलन के दौरान व्यापारियों को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना लागू कराने हेतु एक ज्ञापन माननीय नितिन अग्रवाल को सौंपा जाएगा इस अवसर पर अतिथियों द्वारा व्यापार संगठन इकाई के कर्मठ पदाधिकारी राजेंद्र अरोरा, जयेंद्र प्रकाश, बृज कुंवर गर्ग, महेंद्र नाथ, सुरेंद्र ठाकुर, सादिक भारती, चंद्र मोहन, भारत अरोरा, जितेंद्र कुमार, नवदीप, मोहित नागपाल, राजकुमार संगम, गौहर राणा, विजय कुमार, हनी, फिरोज शेख, किरण पाल, अनुज गोयल, अज्जू मदान, कृष्ण कुमार, सहित गणमान्यों को प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए सम्मानित किया गया

 

दश लक्षण महापर्व आत्म शुद्धि और आत्मावलोकन का पर्व है
खतौलीं। दश लक्षण महापर्व आत्म शुद्धि और आत्मावलोकन का पर्व है। सत्य हित मित प्रिय हो ।जहां सत्य बोलना कठिन है वहां मौन रहे। दशलक्षण धर्म में उत्तम सत्य धर्म की महिमा बताई गई है। सत्यवादी को संघर्ष करना पड़ता है परेशानी उठानी पड़ती है पर जीत सत्य की ही होती है। इसीलिए कहा जाता है सत्यमेव जयते। आज समाज में विसंगतियां देखने में आ रही है ,वह है सच का साथ ना देना, तेरे मुंह पर तेरी और मेरे मुंह पर मेरी हां में हां मिलाना चमचागिरी करना, यह हिसाब थोड़े समय तो ठीक है पर परिणाम अच्छा नहीं होता। उक्त विचार बाबा भागीरथी मंदिर जी में चल रहे उत्तम सत्य विधान पूजा के अवसर पर डॉक्टर ज्योति जैन ने व्यक्त किये। विधान संयोजक श्री अरुण कुमार जी ने बताया कि कटु कठोर अप्रिय चुगली निंदा छल कपट अनावश्यक वचनों से बचना चाहिए उत्तम सत्य धर्म के माध्यम से हम सत्य बोलने का अभ्यास करें, सत्य का सम्मान करें, सत्य का आदर करें।

 

मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का हुआ विस्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीयो की एक मीटिंग का आयोजन रुड़की रोड स्थित ऑर्किड पार्टी हॉल रेस्टोरेंट में किया गया। संगठन के अध्यक्ष सुभाष चौहान के कुशल नेतृत्व में आस्था जताते हुए इस आवश्यक मीटिंग में मुजफ्फरनगर जिले के कुछ प्रमुख दवा व्यापारी नेताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की स इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारीयों ने सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख दवा व्यापारियों का माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख दवा व्यापारि नेताओं में पुष्पेंद्र मलिक, संजीव वर्मा,संजीव गुप्ता, विजेंद्र सिंह राणा, संदीप कुमार आदि दवा व्यापारी शामिल रहे। इस अवसर पर सुभाष चौहान ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी प्रमुख दवा व्यापारियों का धन्यवाद दिया एवं आश्वासन दिया की मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन किसी भी दवा व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी सूरत में नहीं होने देगी वह अपने व्यापारी के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। साथ ही इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में निन्यानवे प्रतिशत दवा व्यापारी बिल्कुल सही काम करता है, शासन के अनुरूप काम करता है स मात्र एक प्रतिशत व्यापारी ही ऐसा है जो गलत मार्ग पर चलकर जल्दी पैसा कमाने के लालच में व्यापार कर रहा है स इसी एक प्रतिशत व्यापारी की वजह से पूरा दवा बाजार बदनाम हो रहा है स उन्होंने ऐसे व्यापारियों के लिए कहा कि उन सबको सुधार जाना चाहिए , गलत मार्ग को छोड़ देना चाहिए स साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे गलत काम करने वाले व्यापारियों का संगठन बिल्कुल भी साथ नहीं देगा, शासन के अनुरूप काम करने वाले व्यापारियों का ही साथ दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने आगरा एवं लखनऊ में लगभग साठ करोड़ की पकड़ी गई नकली दवाइयां पर भी गहन चिंता व्यक्त की स जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ही कहा है कि वह अपनी देखरेख में एक अलग से टीम इस गलत कार्य प्रणाली पर जांच करने के लिए गठित करेंगे एवं दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही करेंगे स उन्होंने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन प्रमोद मित्तल एवं सतपाल मलिक ने सभी दवा व्यापारियों से आग्रह किया कि वह दवाइयां कंप्लीट बिल के माध्यम से ही परचेज करें एवं उनका भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से करें जिससे कि नकली दवाइयो से बचा जा सके स उन्होंने कहा कि संपूर्ण जिला परिषद बाजार के व्यापारियों के द्वारा बहुत अधिक संख्या में जीएसटी सरकार को दिया जा रहा है जिसकी स्वयं जीएसटी के अधिकारी प्रशंसा कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ मात्र एक प्रतिशत गलत काम करने वाले व्यापारियों की वजह से शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है जो कि गलत है हमें ऐसे दबा व्यापारियों का बहिष्कार करना चाहिए। इस अवसर पर संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले जिले के प्रमुख दवा व्यापारी नेता पुष्पेंद्र मलिक ने कहा कि मैं मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के लिए तन मन धन से हमेशा उपलब्ध रहूंगा, साथ ही उन्होंने कहा की सुभाष चौहान मेरे छोटे भाई की तरह हैं मैं कंधे से कंधा मिलाकर हर समय उनके साथ दवा व्यापारियों के हितों में कार्य करूंगा। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक आर के गुप्ता ने सभी सदस्यता ग्रहण करने वाले दवा व्यापारियों का स्वागत किया।
आज की आवश्यक मीटिंग में दिव्य प्रताप सोलंकी,सतीश तायल,मनोज गर्ग, सुबोध जैन,पंकज तनेजा,सचिन त्यागी, नरेंद्र सैनी, हरीश गुप्ता,सुजीत शर्मा, अरुण प्रताप सिंह, मुकेश शर्मा, संदीप चौहान,अतिशय जैन, सुधीर यादव आदि दवा व्यापारी उपस्थित रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + fifteen =