समाचार (Muzaffarnagar News)
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर बॉडर पर चला चैकिंग अभियान
रोहाना। मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर शहर कोतवाल बबलू कुमार वर्मा व रोहाना चैकी प्रभारी अनिल कुमार तौमर के नेतृत्व में देवबंद-सहारनपुर स्टेट हाइवे-59 स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर पुलिस ने चलाया चेंकिग अभियान। जिसमे जनपद सहारनपुर की और से आने वाले वाहनों को गहनता से चेक किया गया। रोहाना चैकी प्रभारी अनिल तोमर ने बताया कि सोमवार शाम को दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद दिल्ली, हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश हाई अलर्ट मोड़ पर है। जिसके बाद रोहाना टोल प्लाजा स्थित मुजफ्फरनगर-सहारनपुर बॉडर पर संघन चैकिग अभियान चलाया गया है। जिसमे चार पहिया वाहनों को गंभीरता से चेक किया जा रहा है। चेकिंग अभियान में थाना प्रभारी बबलू कुमार, रोहाना चैकी प्रभारी अनिल कुमार, एसआई नितिन कुमार, एसआई शशि कपूर, एसआई पवन प्रताप सिंह, कास्टेबल राजू, राजेन्द्र, तस्लीम, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
आईपीएल चीनी मिल का किया निरीक्षण
रोहाना। आईपीएल रोहाना चीनी मिल प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बैलरुष से अल्के सकरेज, रूसलन ड्रोज, एमडी पीएस गहलौत, जीएम लोकेश बालियान, एचआर आरके तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंडियान पोटाश लिमिटिड के एमडी पीएस गहलौत ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि जो हमारे देश मे सबसे पहले ट्रैक्टर बेलारुषि आया था जो बैला रूस से आया था। जिससे किसान अपना खेती का कार्य करता था। जीएम लोकेश बालियान ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि बेलारुष से हमे किसानों की अच्छी फसल उपज के लिए सप्लाई करता है। जिससे किसान अच्छी गुणवत्ता की फसल तैयार कर उचित दामों में बेच सके। कार्यक्रम के बाद अथितियों ने शुगर मिल व डिस्टलरी प्लांट का निरक्षण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आईपीएल ग्रुप के एमडी पीएस गहलौत, जीएम लोकेश कुमार बालियान, आरके तिवारी, संजीव चैधरी, अजय त्यागी घलोली, गन्ना समिति पूर्व चेयरमैन प्रवीण त्यागी, मनोज प्रधान, सतवीर मास्टर, नित्यानंद त्यागी, मनोज त्यागी, नीटू प्रधान, विजय प्रधान सादपुर, मनोज जटनगला, अजय त्यागी पूर्व प्रधान मलीरा, दुष्यंत त्यागी माठु, मंजू त्यागी, पोपिन प्रधान सिभालकी, याहिया त्यागी, मनोज त्यागी, राजकुमार त्यागी, सुशील त्यागी, आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने लिया सर्वखाप पंचायत की तैयारियों का लिया जायजा
मुजफ्फरनगर। तीन दिवसीय सर्व खाप पंचायत की तैयारियों को लेकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की अध्यक्षता में पंचायत की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।
उल्लेखनीय है कि शाहपुर थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक गंाव सौरम मंे आगामी 16,17 एवं 18 नवम्बर को तीन दिवसीय सर्व खाप पंचायत आयोजित होगी। जिसमें दूर-दूर से लोग आयेंगे। इस बैठक में सामाजिक मुददों को लेकर बडे फैसले लिए जायेंगे। भाकियू नेता राकेश टिकैत के सरकूलर रोड संतोष विहार पर आयोजित बैठक में संगठन से जुडे कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। धरने पर पहंुचे एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एसपी देहात आदित्य बंसल के आश्वासन के पश्चात धरना समाप्त हो गया।
ग्रामीण जल निकासी की समस्या से परेशान
मीरांपुर। मीरापुर क्षेत्र के सिखरेडा गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से इस संबंध में शिकायत कर समाधान की मांग की है। सिखरेडा गांव दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित है और यहां दो प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से एक विद्यालय के पास सड़क पर पानी जमा होने से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है। बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए या तो लंबा रास्ता तय करना पड़ता है या फिर दीवार कूदकर अंदर जाना पड़ता है। कुछ महीने पहले इसी जमा हुए गंदे पानी में करंट फैलने से एक किसान के बैल की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि इस जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान इस समस्या के समाधान में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। हालांकि, सिखरेडा की ग्राम प्रधान पिंकी ने इस संबंध में बताया कि पहले गांव का पानी हाईवे किनारे बने गड्ढों में जमा होता था। हाईवे चैड़ीकरण के कारण एनएचएआई ने उन गड्ढों को भर दिया है, जिससे जल निकासी का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। ग्राम प्रधान पिंकी ने आगे बताया कि समस्या के समाधान के लिए एनएचएआई के अधिकारियों से नाला निर्माण को लेकर लगातार बातचीत चल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान करा लिया जाएगा।
कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलटा, सुरक्षित बाहर निकाला
शाहपुर। नगर पंचायत के निकट देर रातएक तेज रफ्तार आयशर कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। यह कैंटर गत्ते से भरा हुआ था। इस हादसे में कैंटर चालक सुरक्षित बच गया। सूचना मिलने पर शाहपुर थानाध्यक्ष मोहित चैधरी, कस्बा चैकी इंचार्ज राहुल कुमार, हेड कॉन्स्टेबल अश्विनी कुमार, जितेंद्र कुमार, अनूप और हंस कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित कैंटर से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाहपुर कस्बे में डिवाइडरों पर रेडियल लाइटें नहीं लगी हैं। सर्दियों के मौसम में रोशनी के अभाव के कारण इन डिवाइडरों से टकराकर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
किसी भी महिला का भाजपा सरकार में उत्पीडन नहीं होने दिया जायेगाः सपना कश्यप
चरथावल। जनपद के बिरालसी गांव में राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने गन्ना समिति के सभापति मोनी ठाकुर के आवास का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसी भी महिला का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। कश्यप ने पिछली सरकारों की तुलना करते हुए कहा कि पहले महिलाओं पर बड़े अत्याचार देखे गए थे। उन्होंने जोर दिया कि अब यदि कोई महिलाओं के खिलाफ आंख उठाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश भर में महिला शक्ति मिशन के तहत महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी, साजिद मुखिया, अंकित गोयल और सुभाष त्यागी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
क्षतिग्रस्त पुल को बनवाने की ग्रामीणों ने की मांग
मोरना । निरगाजनी झाल के पास क्षतिग्रस्त पनचक्की पुल के निर्माण न होने से ग्रामीणों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।चार माह बीतने के बाद भी समस्या का समाधान न होने से क्षेत्र के किसानो ने भारी नाराजगी जताते हुए धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।भोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत निरगाजनी झाल के पास पनचक्की पुल के दरकने के बाद वाहनों का आवागमन प्रशासन द्वारा पुल पर दीवार कर बंद किया हुआ है।जिससे आस पास गांव सिकंदरपुर, रहमतपुर, गड़वाडा के किसानो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गांव गड़वाडा निवासी किसान हरेन्द्र सिंह ने बताया की उनके खेत नहर के दूसरी ओर हैं।पशुओं के लिए वह चारा बोगी मे भर कर लाये हैं। दूसरी ओर खड़ी अन्य बोगी मे चारे के अगोले को ले जाकर भरना पड़ रहा है।किसान देवेन्द्र सिंह ने बताया की नये पुल के निर्माण की मांग को लेकर वह बीते तीन चार माह से वह सरकारी कार्यालयों के चककर काट रहे हैं।लोक निर्माण विभाग व सिचाई विभाग के अधिकारी एक दूसरे पर नये पुल के निर्माण की जिम्मेदारी डाल रहे हैं। किसानो को 16,किमी की अतिरिक्त लम्बी दूरी तय करना पड़ रही है जिससे ट्रेक्टर मे डीजल की खपत बढ़ गयी है। पैसा व समय दोनों अधिक लग रहे हैं।किसान राजीव कुमार ने बताया की पुल काफ़ी समय जज्जर हालत मे था। बंद करने से पहले नये पुल का निर्माण जरूरी था अब पुल को बंद कर करने से क्षेत्रवासी परेशान हैं शुक्रताल जा रहे तीर्थ यात्री विनय कुमार ने बताया की शुक्रताल प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। प्रतिदिन अनेक श्रद्धालू वहां जाने के लिए प्रस्थान करते हैं। जानकारी न होने से अनेक श्रद्धालू पुल से वापस लौट जाते है।रात के समय वेकल्पिक मार्गाे से गुजरना जोखिम भरा है।ग्रामीण हेमसिंह,देवेन्द्र, ब्रह्मपाल, हरेंद्र, राजीव,सचिन, बबलू वर्मा ने प्रशासन से पुल के निर्माण होने तक कोई वेकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। जिससे किसानो को राहत मिल सके
गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया
पुरकाजी। पशु चिकित्सा अधिकारी पुरकाजी द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल फलौदा विकासखंड पुरकाजी में निरीक्षण /गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉ मोहित चैहान पशु चिकित्सा अधिकारी पुरकाजी द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल फलौदा विकासखंड पुरकाजी में निरीक्षण/गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भूसा, स्वच्छ पेयजल एवं हरा चारा उपलब्ध मिला ।गोवंश सेवा समिति के सदस्यों के साथ मिलकर मिनरल ब्लॉक भी गोवंश को खिलाए गए केयरटेकर उपस्थित मिले। गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण कर एक गोवंश की चिकित्सा भी की गई। साफ सफाई संतोषजनक पाई गई।
इसके अलावा डॉक्टर अजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाॉ केयरटेकर उपस्थित मिले! इसी क्रम मे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉ अमिशी पशु चिकित्सा अधिकारी बड़सू द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल समौली का निरीक्षण किया गया। सभी गोवंश सामान्य पाये गए। गौ आश्रय स्थल पर हरा चारा एवं भूसा प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। ठंड से बचाव हेतु शेड पर तिरपाल लगा दी गई है। सभी गोवंशो को संतुलित हरा चारा, भूसा, चोकर खिलने एवं साफ सफाई में सुधार हेतु निर्देशित किया गया। केयरटेकर उपस्थित मिले।
लाल किले की घटना के बाद पुलिस अलर्ट
जानसठ। रामराज पुलिस दिल्ली में लाल किले पर हुई घटना के बाद, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में, रामराज उर्फ समाना के मेरठ-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत, पुलिस ने बॉर्डर से आने-जाने वाले चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी गहनता से तलाशी ली। इसका उद्देश्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकना और क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करना था चेकिंग के दौरान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। पुलिस ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगा।
समाजसेवी के निधन पर शोक
मुजफ्फरनगर। नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी समाजसेवी प्रमोद चैधरी का आज सुबह करीब दस बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से शहर में शोक छा गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, मास्टर ऋषिपाल, डेविड, गोपाल गिरी, सभासद राजीव शर्मा आदि ने शोक संतृत्प परिजनों से मिलकर उन्हे सांत्वना दी। दोपहर के समय नदी रोड स्थित शहर शमशान घाट पर प्रमोद चैधरी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।
फ्रेशर पार्टी का हुआ एसडी कालेज आफ कामर्स में आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस0डी0कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में विज्ञान विभाग के अन्तर्गत बी0एस0सी0 व बी०एस०सी० के नावागुंतक छात्र ध् छात्राओं के लिए ष्थ्तमेीमत च्ंतजल 2025ष् का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्राचार्य डा0 सचिन गोयल, विभागाध्यक्षा डा० मोनिका रूहेला, आदि के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके संयुक्त रूप से किया गया तथा सभी ने छात्र/छात्राओं को कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के आरम्भ में बी०एस०सी० से इशिका, वंश, वंशिका, तेजस्वी, मोनिश, शिवम, शिवराज, इशिका, कनिका, पायल, शिल्पी, अलफिशा, आफिया, आरोही, राजन, आयुष, कृष, पंकज, हर्ष एवं बी०एस०सी० सानिया, नजमी, मुस्कान, जिया, हर्षी बंसल, पलक, आंचल, गरिमा, टिया, शिवम्, चित्रांश, तनिष्क, प्रियांशी, पायल, सुहानी, आशिफ, आर्यांश, विवांश, रूद्र, अस्तित्व एवं असद आदि छात्राओं द्वारा विभिन्न मनोंरजन प्रस्तुतियों की गयी । निर्णायक की भूमिका में वंशिका गुप्ता, कमर रजा व कृष्ण कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति मोनिका पंवार व राखी धीमान के निर्देशन में सानिया, शिवम व चित्रांश ने किया । निर्णायक मण्डल के अनुसार बी०एस०सी० प्रथम वर्ष से मिस फ्रेशर आरोही त्यागी एवं मिस्टर फ्रेशर आयुष को मिस चार्मिंग आफिया व मिस्टर हर्ष मलिक को बी०एस०सी० प्रथम वर्ष से मिस निशा पाल एवं मिस्टर फ्रेशर रूद्र चैधरी को मिस चार्मिंग अकांक्षा व मिस्टर चार्मिंग अस्तित्व जायसवाल तथा बी०एस०सी० प्रथम वर्ष से मिस फ्रेशर मरियम सारा एवं मिस्टर फ्रेशर यश को मिस चार्मिंग आयुषी एवं मिस्टर चार्मिंग शोयब को घोषित किया गया ।
समापन अवसर पर प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी छात्रध्छात्राओं और महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया और यह बताया की इस तरह के आयोजन से सभी छात्रध्छात्राओं में समाजिक भावना तथा सामाजस्य से काम करने की प्रवृति का विकास होता है तथा ऐसे मंच के माध्यमों से उन्हें अपनी प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में डा0 महेन्द्र सिंह, डा० ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, ओंकार सिंह, डा0 नीरज, रजत धारिवाल, वंशिका गुप्ता, अनामिका शर्मा, डा० वर्तिका गुप्ता, वर्षा पांचाल, शिखा पाल, राखी धीमान, प्राची बिंदल, राधिका धीमान, महक, नितिन गोयल, आशीष पाल, दीपक आदि मौजूद रहे।
‘नेशनल एन्टरप्रिन्योशिप डे’ मनाया
मुजफ्फरनगर। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ‘नेशनल एन्टरप्रिन्योशिप डे’ मनाया गया जिसके तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने उद्यमिता क्या है, यह व्यापार से कैसे अलग है, और इसकी क्या आवश्यकताएं हैं, इस पर निम्नलिखित बिन्दुओं पर द्वारा प्रकाश डाला गया। उद्यमिता की परिभाषा बताते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि उद्यमिता का अर्थ है नए और नवीन विचारों के साथ एक नया व्यवसाय स्थापित करना। उन्होंने उद्यमिता और व्यापार में अन्तर स्पष्ट करते हुए बताया कि एक उद्यमी जोखिम उठाता है और प्रायः एक नये बाजार की जगह बनाता है, जबकि एक व्यवसायी मौजूदा बाजार में काम करता है। कार्यक्रम में उद्यमिता के लिए आवश्यक कौशल, जैसे कि नवाचार, जोखिम उठाने की क्षमता और बाजार की समझ पर भी चर्चा की गई। भारत में राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस प्रत्येक वर्ष 9 नवंबर को मनाया जाता है, जिसे कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने स्थापित किया है। यह दिवस उद्यमियों के योगदान को सम्मानित करता है जो अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देते हैं, रोजगार पैदा करते हैं और नवाचार को बढ़ावा देते हैं। इस दिन का उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता अपनाने और अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना है, जबकि यह देश में उद्यमिता की संस्कृति को भी बढ़ावा देता है। यह युवाओं को नौकरी चाहने वालों के स्थान पर नौकरी देने वाले बनने के लिए प्रेरित करता है और उन्हें अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करता है। कार्यक्रम में बताया गया की स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई नीतियां और फंडिंग योजनाएं चलाती है जिनमें मुख्य हैं स्टार्टअप इंडिया पहल, स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम (ैप्ैथ्ै) और अटल इनोवेशन मिशन (।प्ड)। ये पहलें विभिन्न स्तरों पर सहायता प्रदान करती हैं, जैसे प्रोटोटाइप बनाने के लिए फंडिंग, बाजार में प्रवेश के लिए सहायता और ऋण। विकसित भारत के लिए उद्यमिता अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह बेरोजगारी को कम करने, आर्थिक विकास को गति देने, सकल राष्ट्रीय उत्पाद (जीएनपी) और प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने, नवाचार को बढ़ावा देने और सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने में मदद करती है। उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार श्स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाएं चला रही है, जो युवाओं को आगे बढ़ने और देश के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के निदेशक प्रो0 एस0एन0 चैहान ने विद्यार्थियों को विकसित भारत मिशन-2047 के लिये एन्टरप्रिन्योरशिप के योगदान की महत्ता समझाई तथा भविष्य में सभी को एन्टरप्रिन्योरशिप के रास्ते को समझने और उस पर चलने के लिये प्रयासरत रहने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न विभागोें के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग की विभागाध्यक्षा इं0 कनुप्रिया, इं0 इन्दु चैहान, इं0 आशीष सिंह, इं0 बिजेन्द्र कुमार एवं श्री गगन तायल आदि का विशेष योगदान रहा।
कंपोजिट विद्यालय का एसडीएम सदर ने किया औचक निरीक्षण
चरथावल। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नगला राई स्थित कंपोजिट विद्यालय सहित कई विद्यालयों का एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिड डे मील, साफ-सफाई व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, एसडीएम ने बच्चों को दिए जा रहे मिड डे मील की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने विद्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया और बच्चों से उनकी पढ़ाई के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कंपोजिट विद्यालय नगला राई में, एसडीएम सदर ने सभी कक्षाओं में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था देखी। इस व्यवस्था से प्रभावित होकर उन्होंने प्रधानाध्यापक मास्टर इकराम के कार्यों की सराहना की। विद्यालय में बेहतर शिक्षा व्यवस्था को देखते हुए, एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने प्रधानाध्यापक मास्टर मोहम्मद इकराम और उनके विद्यालय को पुरस्कृत करने के लिए नाम भेजने की बात कही।
हादसे में दो इंजीनियरों की मौत
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तमिलनाडु के रहने वाले दो युवा इंजीनियरों की मौत हो गई। बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहे दोनों इंजीनियरों की मोटरसाइकिल को पीछे से एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक उनको कुचलता हुआ फरार हो गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शवों को मोर्चरी भिजवा दिया गया।
मंसूरपुर थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि सोमवार की देर रात आसपास धौला पुल के पास यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक चालक ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों इंजीनियर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मंसूरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक युवकों की पहचान अविनेश (26) पुत्र शंकर निवासी तिरुपुर तमिलनाडु और माधव रामानुजन (29) पुत्र पार्थसिरदी निवासी तिरुनेलवेली तमिलनाडु के रूप में हुई है। ये दोनों युवा इंजीनियर थे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन परियोजना के निर्माण कार्य में पिछले तीन वर्षों से मुजफ्फरनगर जनपद में कार्यरत थे। इसके लिए कार्य कर रही कंपनी में अविनेश टेस्टिंग इंजीनियर के पद पर थे जबकि माधव रामानुजन साइट इंजीनियर के रूप में कार्य कर रहे थे। दोनों मुजफ्फरनगर की नई मंडी भरतिया कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे और प्रतिदिन मंसूरपुर से भरतिया कालोनी बाइक से ही आवागमन करते थे। हादसे के समय भी वो काम खत्म करने के बाद बाइक से अपने कमरे पर भरतिया कालोनी ही लौट रहे थे। इसी बीच ट्रक ने उसको कुचल दिया।
सूत्रों के अनुसार, माधव विवाहित थे, जबकि अविनेश अविवाहित थे। पुलिस को इस हादसे की जानकारी एक स्थानीय उद्यमी द्वारा दी गई, जो अयोध्या से दर्शन कर दिल्ली होते हुए मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। उन्होंने रात में धौला पुल के पास सड़क किनारे दो शव पड़े देख तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी मंसूरपुर ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके। दोनों इंजीनियरों की मौत की खबर से रेलवे परियोजना विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों ने बताया कि दोनों बेहद मेहनती और समर्पित कर्मचारी थे। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि विभाग की ओर से परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा
चरथावल। विकासखण्ड के ग्राम दूधली में सदस्य विधान परिषद और वित्तीय एवं प्रशासनिक विलम्ब समिति उत्तर प्रदेश के सदस्य गोपाल अंजन भुरजी पहुंचे। उन्होंने यहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील की। भुरजी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता ही निर्णायक भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बीएलओ से संपर्क स्थापित कर वोट बनवाने का कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने मतदाता सूची की दुरुस्ती पर जोर दिया। भुरजी ने कहा कि जब तक वोटर लिस्ट सही नहीं होगी और हर व्यक्ति का नाम उसमें शामिल नहीं होगा, तब तक की गई मेहनत व्यर्थ है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि चरथावल पर कई लोगों की नजर है, लेकिन यह नजर वोटर लिस्ट पर भी होनी चाहिए। गोपाल अंजन भुरजी ने मतदाता पुनरीक्षण पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायत चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि प्रत्येक बूथ जीतना आवश्यक है, तभी प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बन सकेगी।
सघन चेकिंग अभियान गंग नहर पुल पर चलाया
पुरकाजी। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर थाना प्रभारी जयवीर सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल द्वारा संचालित किया गया। उत्तराखंड की ओर से आने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस ने कारों की डिग्गियों की तलाशी ली और वाहन सवार लोगों से पूछताछ की। चेकिंग के दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, लेकिन किसी भी गाड़ी को बिना जांच के आगे नहीं जाने दिया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने कस्बे के खादर तिराह धमात गंग नहर पुल पर भी चेकिंग अभियान चलाया।
पीटीआई को हिरासत में लेकर की पूछताछ
मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना डीएवी पीजी कॉलेज के सनसनीखेज उज्ज्वल राना आत्मदाह प्रकरण में बुढ़ाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें पुलिस को सफलता भी मिली है। प्रकरण में छात्र के द्वारा बताये गये आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि लोगों को अभी कॉलेज प्राचार्य, प्रबंधक और लिपिक के साथ ही आरोपी बताये जा रहे तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी गंभीर कार्यवाही और उनकी गिरफ्तारी का इंतजार है।
बता दें कि डीएवी पीजी कॉलेज बुढ़ाना के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्जवल राणा पुत्र हरेन्द्र सिंह ने फीस को लेकर प्राचार्य से चल रहे विवाद में पुलिस, प्रशासन, कॉलेज और शिक्षकों से कोई भी मदद नहीं मिलने, प्रताड़ना और परीक्षा में बैठने से वंचित करने से आहत होकर शनिवार के दिन कॉलेज में ही प्रदर्शन करते हुए खुद को आग लगा ली थी। रविवार को छात्र की दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार को सुबह से ही बुढ़ाना डीएवी कॉलेज पर भाजपा, सपा, रालोद, भाकियू और जाट महासभा के साथ ही कॉलेज के छात्र छात्राओं और क्षेत्र के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। परिजन भी उज्जवल के शव को लेकर यहां पहुंचे और धरने पर बैठ गये थे। इसके बाद देर रात एडीएम फाइनेंस और एसपी देहात के साथ हुई वार्ता में धरना समाप्त कर दिया गया। देर रात छात्र उज्जवल का बेहद गमगीन वातावरण में अंतिम संस्कार किया गया, पुलिस पर आरोपियों की गिरफतारी का दबाव बना हुआ था। उज्जवल की बहन सलोनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है।
मंगलवार को पुलिस ने इस प्रकरण में छात्र को कक्षा कक्ष में बंद कर पीटने वाले पीटीआई संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे आरोपियों में प्राचार्य प्रदीप कुमार, प्रबंधक अरविंद गर्ग और लिपिक गौरव कुमार के साथ ही सब इंस्पेक्टर नंदकिशोर और दो सिपाही भी शामिल हैं। एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए जांच बैठा दी है। प्राचार्य, प्रबंधक और लिपिक अभी फरार बताये जा रहे हैं। बुढ़ाना थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अफसरों ने धरने के दौरान गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का समय मांगा है।
इस सम्बंध में एसएसपी संजय वर्मा ने मीडिया को बताया कि बुढाना के डीएवी पीजी कॉलेज में एक छात्र उज्जवल राना द्वारा फीस को लेकर हुए विवाद में खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया गया था, इसमें 09 नवम्बर को युवक की उपचार के दौरान दुखद मृत्यु हो गयी थी। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढाना पर कठोर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया तथा मंगलवार को नामजद अभियुक्त संजीव सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी भमोरी थाना सरधना मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। संजीव कॉलेज में पीटीआई के पद पर कार्यरत है।
निष्पक्ष जांच की मांग
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बुढ़ाना स्थित डीएवी कॉलेज के छात्र उज्जवल राणा की आत्महत्या की घटना की निष्पक्ष एवं विस्तृत जाँच के संबंध में पत्र एसएसपी को दिया। जिसमें बुढ़ाना स्थित डीएवी कॉलेज के छात्र उज्जवल राणा की आत्महत्या की घटना की निष्पक्ष एवं विस्तृत जाँच की मांग की। मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना स्थित डीएवी कॉलेज के छात्र उज्जवल राणा द्वारा फीस न चुका पाने के कारण अपमानित होकर आत्महत्या किए जाने की अत्यंत दुखद घटना सामने आई है। यह मामला न केवल एक छात्र की असामयिक मृत्यु का है, बल्कि इसमें शैक्षणिक संस्थान के संवेदनहीन व्यवहार के गंभीर आरोप भी जुड़े हैं।उन्होंने मांग की कि इस घटना की निष्पक्ष, पारदर्शी और बहुआयामी जाँच कराई जाए। जाँच के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए जाँच इस बात पर विशेष रूप से केंद्रित होनी चाहिए कि क्या कॉलेज प्रशासन, कथित पुलिसकर्मी या उसके किसी कर्मचारी का व्यवहार इतना कठोर, असंवेदनशील या अपमानजनक था कि उसने छात्र को मानसिक रूप से टूटने और आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। मृतक के सहपाठियों, परिवारजन और कॉलेज स्टाफ के बयान लेकर वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जाए। कॉलेज की फीस नीति और प्रशासनिक व्यवहार की समीक्षा की जाए कि क्या किसी प्रकार का मानसिक या सामाजिक दबाव छात्र पर डाला गया था। जाँच में यह भी विशेष रूप से सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि छात्र की मानसिक स्थिति, मानसिक दबाव और उसके आत्महत्या के कारणों का समग्र मूल्यांकन किया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या कोई बाहरी कारक या संस्थागत व्यवहार उसे इस कठोर कदम की ओर ले गया। यह अत्यंत आवश्यक है कि इस मामले की जाँच पारदर्शिता के साथ शीघ्र पूरी की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
डकैती के खुलासे को प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। गंाव कुरथल में हुई डकैती के खुलासे की मंाग को लेकर भाकियू सेवक के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर धरना दिया।
चर्चा है कि विगत दिनों बुढाना थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव कुरथल मे कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों का आरोप है कि उक्त घटना का कई दिन बीत जाने के बावजूद खुलासा नही हो पाया। जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन सेवक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सोम के नेतृत्व में कचहरी परिसर स्थित एसएसपी कार्यालय पर धरना दिया तथा घटना की जांचोपरांत खुलासे एवं आरोपियों की शीघ्र से शीघ्र खुलासे की मंाग की।
स. वल्लभभाई पटैल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को बैठक की
मुजफ्फरनगर। लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर जनपदभर में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला मेें रूडकी रोड स्थित नगरपालिका काॅलेज रूडकी रोड पर कार्यक्रम की सफलता हेतु रूपरेखा तैयार की गई।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अमित सुधा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि बुधार को भाजपा कूकडा मण्डल की और से पैदल यात्रा कूकडा क्षेत्र से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए टाउन हाॅल पर पहंुच कर सम्पन्न होगी। इसी संदर्भ में नगरपालिका इंटर काॅलेज में भाजपा जिला मंत्री बिजेन्द्र पाल, नगरपालिका इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्या श्रीमति सुमित्रा बिष्ट, हनुमत मंडल के महामंत्री अनुज पचीसिया, हनुमत मंडल के उपाध्यक्ष शलभ गर्ग आदि ने कार्यक्रम की सफलता हेतु बैठक के माध्यम से रूपरेखा तैयार की।
समस्याओं का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा जनसुनवाई में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया । जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया । एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो साथ ही सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। जन सुनवाई के दौरान सीओ नीरज भी मौजूद रहे।
चालक की ट्राले के नीचे दबकर मौत
मुजफ्फरनगर। गन्ने से लद ट्रोले के नीचे दबकर चालक की मौत हो गयी। इस हादसे से परिजनों में केाहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुढ़ाना कांधला मार्ग पर एचपी गैस गोदाम के समीप टैक्टर ट्रोला पलट जाने से टैªक्टर चालक की मौत हो गयी। इस हादसे पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ परिजनों को दी। उक्त व्यक्ति की मौत की दुखद खबर मिलते ही परिजनों में केाहराम मच गया तथा रो-रोककर बुरा हाल हो गया। परिजनों व पडौसी ग्रामीणों सहित अनेक लोग तुरंत ही आनन फानन में घटनास्थल पर जा पहुंचे।
भक्त ध्रुव के प्रसंग का भागवत कथा में मनमोहक वर्णन
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित लक्ष्मण बिहार में चल रही चल रही श्री मद भागवत कथा के तृतीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने ध्रुव जी के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान को निर्मल मन अत्यधिक प्रिय है जिसके मन में छल कपट होता है वो भगवान को कभी भी प्रिय नहीं लग सकते भाव से ध्रुव जी ने भगवान को पुकारा तो प्रभु ने ध्रुव जी पर कृपा करी भाव से मीरा ने गिरिधर को पाया व्यास जी ने कहा कि कलिकाल में सारी सुविधा होने के बाद भी अशांति सी लोगों के मन बनी रहती है अगर मनुष्य जीवन में शांति पाना चाहता है तो भागवत के अनुसार जुआ शराब व्यभिचार ओर मांसाहार से दूरी बनाकर रखे अन्यथा जीवन में अशांति छा जाती है हमारे ग्रंथ हमें सतमार्ग पर चलने की प्रेरणा देते है अतः हमें इनका सदैव अनुसरण करना चाहिए व्यास जी ने सती प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि सती के पिता दक्ष ने अभिमान किया तो भगवान शिव ने उसके अभिमान को समाप्त किया इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में एन के बंसल उमा बंसल ने सपत्नीक व्यास पीठ का पूजन किया व बी के सूर्यवंशी हरि मोहन शर्मा सत्य प्रकाश गोयल मंजू त्यागी राजीव त्यागी आदेश शर्मा राधिका शर्मा सुनीता कश्यप ज्ञानी जी राकेश कुमार प्रदीप गर्ग अचिंत बंसल दीप्ति बंसल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे


