Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

थूक कर रिश्वत मांगने वाले लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई, एसडीएम खतौली ने दिए निलंबन के आदेश

मुजफ्फरनगर। खतौली तहसील के एक लेखपाल द्वारा किसान से रिश्वत मांगे जाने के मामले में एसडीएम खतौली ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी लेखपाल के निंलबन के आदेश दिए है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि खतौली लेखपाल प्रकरण में उप जिलाधिकारी खतौली द्वारा संज्ञान लिया गया है और संबंधित लेखपाल के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जा रही है।

आपको बता दें कि खतौली तहसील के लेखपाल द्वारा खुल्लम खुल्ला किसान से रिश्वत मांगी गई थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में लेखपाल साफ कहता सुनाई दे रहा है, कि पहले ही हाथ पर थूक देते तो अब तक काम कब का हो गया होता। किसान ने रिश्वत के रुप में पाँच सौ रुपये लेखपाल के हाथ पर थूक भी दिया है।

लेकिन लेखपाल इससे संतुष्ठ नहीं हुआ और किसान द्वारा अपेक्षा से कम रुपये मिलने पर क्षुब्ध लेखपाल वीडियो में तहसील के कम्प्यूटर विभाग व कानूनगो के अलावा अन्य कर्मचारियों को भी रिश्वत रूपी प्रसाद बांटे जाने की स्वीकारोक्ति करके हाथ पर और ज़्यादा थूकने की डिमांड कर रहा है।

बताया जाता है कि पूर्व में खतौली तहसील में तैनाती के दौरान चर्चित लेखपाल एक बार पहले भी निलंबित हो चुका है। जिसके बाद फिर से रिश्त मांगने का वीडियो वायरल होने से लेखपाल चर्चाओं में है।

जिससे सरकारी महकमें में हड़कंप मचा हुआ था। मामले में एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए आरोपी लेखपाल के निलंबन के आदेश दिए है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 7 =