News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शुकतीर्थ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़Muzaffarnagar News
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  पौराणिक तीर्थस्थली शुकतीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गत दिवस से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था, जो बुधवार सुबह घने कोहरे के बीच भी जारी रहा। हर हर गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की और सूर्य को जल अर्पित किया। मेले में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली, भैंसा-बोगी सहित विभिन्न वाहनों से शुकतीर्थ पहुंचे। गंगा स्नान के बाद उन्होंने विभिन्न अनुष्ठान संपन्न किए। कई महिलाओं ने अपने बच्चों का मुंडन कराया, जबकि अन्य श्रद्धालुओं ने अन्न और वस्त्रों का दान किया। इस दौरान खिचड़ी के प्रसाद का भी वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने तीर्थनगरी के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। प्राचीन शुकदेव आश्रम में पहुंचे भक्तों ने प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर मनोकामना सिद्धि के लिए धागा बांधा। उन्होंने शुकदेव मंदिर के दर्शन भी किए और प्रसाद चढ़ाया। इसके अतिरिक्त, श्रद्धालुओं ने रामभक्त हनुमान की विशाल प्रतिमा के दर्शन किए और उनकी पूजा कर बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाया। हनुमत धाम में हनुमान जी के अनेक रूपों के दर्शन होते हैं, जहां भक्त शक्ति की उपासना करते हैं। शुकतीर्थ के प्रमुख आश्रमों जैसे गणेश धाम, शिवधाम, दण्डी आश्रम, महेश्वर आश्रम, गौड़ीय मठ, पार्वती धाम, तिलकधारी आश्रम, शनिधाम और महाशक्ति सिद्धपीठ में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

 

पुलिस मुठभेड में शातिर घायलMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। (Regional News)।कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बावरिया गैंग का कुख्यात सदस्य संतराम उर्फ पतराम उर्फ सुरेश उर्फ पंछी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी सुभाष अत्रि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान कुख्यात बदमाश संतराम उर्फ पतराम उर्फ सुरेश को घायल कर गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में कस्बा इंचार्ज संदीप और गढ़ी चैकी प्रभारी ललित कसाना की टीम शामिल रही। पुलिस टीम चंद्र होटल के पास और विज्ञाना रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। रोकने की कोशिश पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। घायल बदमाश की पहचान मुरादाबाद के खुशालपुर निवासी संतराम उर्फ पतराम उर्फ सुरेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह बावरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है और उस पर लूट, डकैती व चोरी जैसे डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2022 में लूट और गैंगस्टर एक्ट के मामलों में वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना नाम और ठिकाना बदलता रहा। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। आखिरकार मंगलवार रात विज्ञाना रोड पर चेकिंग के दौरान वह मुठभेड़ में पकड़ा गया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
 पुलिस ने संतराम के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। घायल बदमाश से पूछताछ जारी है, ताकि उसके अन्य साथियों के ठिकानों का पता लगाया जा सके। पुलिस की कई टीमें फरार अपराधियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हालत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 अवैध मदीरा के खिलाफ चलाया अभियान
शुकतीर्थ। (Regional News)। अपर मुख्य सचिव, एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर शुक्रताल मेले में  आबकारी टीम, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा शुक्रताल खादर में दबिश की कार्यवाही की गयी इसके अतिरिक्त अवैध मदिरा के पारेषण एवं उपभोग पर रोक लगाने के लिए लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से आबकारी विभाग लगातार भ्रमणशील रहा।

 

 एलईडी स्क्रीन से लोगों को किया जागरूकMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। (Regional News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर और एसपी देहात आदित्य बंसल के मार्गदर्शन में बुढ़ाना पुलिस ने साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान क्षेत्राधिकार गजेंद्र सिंह और थाना प्रभारी सुभाष अत्री के नेतृत्व में बुढ़ाना के महावीर चैक और चैधरी चरण सिंह तिराहे पर आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत, बुढ़ाना पुलिस ने एक वाहन में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर लोगों को श्मिशन शक्तिश् और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। पुलिस टीम ने एलईडी स्क्रीन पर संबंधित जानकारी प्रदर्शित करते हुए आम जनता को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के विभिन्न तरीके बताए। क्षेत्राधिकार गजेंद्र सिंह ने बताया कि इंटरनेट और ऑनलाइन कार्यप्रणाली ने जहां लोगों को सुविधाएँ दी हैं, वहीं परेशानियाँ भी बढ़ाई हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है, क्योंकि शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जब किसी के साथ ऑनलाइन ठगी न होती हो। थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने जानकारी दी कि सरकार श्मिशन शक्तिश् और साइबर अपराध के प्रति विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पुलिस भी साइबर अपराध के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 और एक राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल जैसी सुविधाएँ प्रदान कर रही है। इसके साथ ही, अपराधियों को पकड़ने और उनसे निपटने के लिए साइबर थानों को मजबूत किया जा रहा है। पुलिस अब किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचकर भी लोगों को जागरूक कर रही है। साइबर सेल की ओर से किसानों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपना ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

 

बस की टककर से भैंसे की मौत, बोगी चालक घायलMuzaffarnagar News
मोरना। (Regional News)। भोपा थाना क्षेत्र में एक रोडवेज बस ने भैंसा-बोगी को टक्कर मार दी। इस हादसे में भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोगी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार को मुजफ्फरनगर मार्ग पर भोपा के पास हुई। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने भैंसा-बोगी को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भैंसे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल बोगी चालक की पहचान बरूकी गांव निवासी अंकित के रूप में हुई है। अंकित अपने चचेरे भाई अंकुर के साथ शुक्रताल में आयोजित गंगा स्नान मेले से वापस लौट रहा था। अंकित के पिता जगत सिंह ने भोपा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

पंजाबी समाज ने किया भंडारे का आयोजन
शुक्रतीर्थ। (Regional News)। कार्तिक मेला गंगा  स्नान पर्व पर  पंजाबी धर्मशाला समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी भंडारे का आयोजन किया गया।  जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद का सेवन किया।  इस आयोजन में धर्मशाला के अध्यक्ष  प्रमोद अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विनोद डावर, अनिल सोबती , कुलभूषण बजाज, राम लुभाया जळोतरा,  सागर वत्स,  अमित अरोड़ा, मनीष गुंबर,  अनिल आहूजा , विजय कालरा , विक्की नारंग आदि ने सहयोग दिया।

 

एसपी देहात ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
शुक्रताल। (Regional News)।कार्तिक गंगा स्नान मेले का पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा किया गया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, श्रद्धालुओं से संवाद कर पूछी कुशलक्षेम। कार्तिक माह के पावन अवसर पर जनपद के थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत स्थित शुक्रताल में आयोजित कार्तिक गंगा स्नान मेला-2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने मुख्य स्नान घाट, पार्किंग स्थल, मार्गों, कंट्रोल रूम, खोया-पाया केंद्र एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने , ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सजगता एवं आमजन के प्रति सौम्य व्यवहार बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरा मॉनिटरिंग, लाउडहेलिंग व बैरिकेडिंग सिस्टम को निरंतर प्रभावी रखने, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । एसपी देहात द्वारा मेले में आए श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा मेला व्यवस्था से सम्बंधित सुझाव लिए गए। श्रद्धालुओं ने मेला क्षेत्र की सुरक्षा, स्वच्छता व पुलिस व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में नियुक्त सफाई कर्मियों से संवाद स्थापित कर उनके कार्य की सराहना की और उन्हें निरंतर साफ-सफाई बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही श्रद्धा का प्रथम प्रतीक है, अतः प्रत्येक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा से निभाए। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु मनोज गंगवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

 

 घायल को सीएचसी में कराया भर्ती
खतौली। (Regional News)। गंग नहर मार्ग पर मंगलवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। बालाजीपुरम के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ पटरी मार्ग से खतौली की ओर जा रहे करीब 50 वर्षीय राहगीर को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही वार्ड 4 के सभासद पति सुधीर धामा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। एम्बुलेंस द्वारा घायल व्यक्ति को तत्काल सीएचसी खतौली में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उप निरीक्षक धर्मेंद्र ने घायल व्यक्ति से जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन वह बात नहीं कर पाया। डॉक्टरों ने बताया कि घायल युवक शराब के नशे में था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात ट्रक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। सर्दियों में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में गति सीमा का पालन न करना और ओवरटेकिंग जैसी लापरवाही सड़क हादसों का कारण बनती है। पुलिस ने हेडलाइट और इंडिकेटर का सही उपयोग करने की सलाह दी है ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

 

वाहन चेकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
जानसठ। (Regional News)।मीरापुर थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने भुम्मा बस अड्डे पर दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई और कुछ चालान भी काटे गए। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ जानसठ यतेंद्र सिंह नागर के निर्देश पर चलाया गया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह के साथ मीरापुर कस्बा चैकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। अभियान के तहत आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों के आवश्यक कागजात की जांच की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को फटकार लगाई गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती का संदेश गया है।

 

वालीबाल में जीती ट्राफी
मोरना। (Regional News)।तीर्थ नगरी शुकतीर्थ मेला ग्राउंड में जिला पंचायत मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में चैधरी चरण सिंह वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच के मुकाबले में शहीद भगत सिंह खेल एकेडमी की टीम ने लगातार दौ सैट जीतकर जग्गाहेडी की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
 जिसके पहले सेमीफाइनल मैच में शहीद भगत सिंह खेल एकेडमी की टीम ने अथाई क्लब की टीम को 31-15 अंको के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में जग्गाहेडी की टीम ने भोकरहेडी टीम को 31-24 अंको के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल जग्गाहेडी की टीम व शहीद भगत सिंह खेल एकेडमी की टीम के बीच खेला गया जिसमें शहीद भगत सिंह खेल एकेडमी की टीम ने लगातार दौ सैट जीतकर जग्गाहेडी की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल, रालोद के अमरनाथ पाल, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, जिला पंचायत सदस्य बिल्लू,विपिन त्यागी, समाजसेवी विनोद कुमार शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रेफरी के रूप में अमित कुमार व बंटी शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई। मैंचों की कामेंट्री इदरीश बसेडा ने की। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार, जेई कौशलवीर, अंकित आर्य व अंकित बालियान रहे।
————

 

चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन पर शामली स्टैंड चैकी प्रभारी देवपाल सिंह ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। शामली स्टैंड चैकी प्रभारी देवपाल सिंह ने बाइक पर तीन सवारी, बगैर सीट बेल्ट, तेज गति, बगैर हेलमेट तथा गमछा बांधे वाहन चलाने वालों को रोक कर तलाशी ली। लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने पर जोर दिया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई तथा यातायात माह को दृष्टिगत रखते हुए दोपहिया व फोरव्हीलर वाहन स्वामियों को यातायात के प्रति जागरूक भी किया।

 

वाद विवाद प्रतियोगिता हुआ आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जवाहरलाल नेहरू स्मृति इण्टर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी की छात्राओं ने जनपद स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जैन कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज प्रेमपुरी मुजफ्फरनगर में आयोजित महीयसी  महादेवी वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष  में रवापुरी सठेड़ी की कक्षा 10 की छात्रा खदीजा सुपुत्री अब्दुल्लाह तथा विपक्ष में सुहाना सुपुत्री आसिफ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है ।उनकी  इस सफलता पर विद्यालय में खुशी का वातावरण है विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ चन्द्रमोहन शर्मा एवं समस्त शिक्षकों ने प्रार्थना स्थल पर दोनों छात्रों को प्रतीक चिह्न देकर अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं तथा छात्रों की तैयारी में सहयोग देने वाले अध्यापकों की प्रशंसा भी की उन्होंने सभी छात्रों छात्रों से शैक्षणीय तक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डॉ चन्द्रमोहन शर्मा ने बताया कि विद्यालय  की छात्र-छात्राएं जनपद मंडल एवं प्रदेश स्तर पर  आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं  में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हैं। विगत दिनों  में भी संस्कृत प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर अपने विद्यालय की छात्रा ने प्रतिभाग  कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।  उन्होंने विश्वास जताया है कि दोनों छात्राएं मंडल एवं राज्य स्तर पर प्रतिभाग कर निश्चित रूप से विद्यालय को गौरवान्वित करेंगी इस अवसर पर समस्त अध्यापक गण अध्यापिकाएं व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।ल नेहरू स्मृति इण्टर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी की छात्राओं ने जनपद स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जैन कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज प्रेमपुरी मुजफ्फरनगर में आयोजित महीयसी  महादेवी वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष  में रवापुरी सठेड़ी की कक्षा 10 की छात्रा खदीजा सुपुत्री अब्दुल्लाह तथा विपक्ष में सुहाना सुपुत्री आसिफ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है ।उनकी  इस सफलता पर विद्यालय में खुशी का वातावरण है विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ चन्द्रमोहन शर्मा एवं समस्त शिक्षकों ने प्रार्थना स्थल पर दोनों छात्रों को प्रतीक चिह्न देकर अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं तथा छात्रों की तैयारी में सहयोग देने वाले अध्यापकों की प्रशंसा भी की उन्होंने सभी छात्रों छात्रों से शैक्षणीय तक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डॉ चन्द्रमोहन शर्मा ने बताया कि विद्यालय  की छात्र-छात्राएं जनपद मंडल एवं प्रदेश स्तर पर  आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं  में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हैं। विगत दिनों  में भी संस्कृत प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर अपने विद्यालय की छात्रा ने प्रतिभाग  कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।  उन्होंने विश्वास जताया है कि दोनों छात्राएं मंडल एवं राज्य स्तर पर प्रतिभाग कर निश्चित रूप से विद्यालय को गौरवान्वित करेंगी इस अवसर पर समस्त अध्यापक गण अध्यापिकाएं व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 

मनुराधा को मिली पीएचडी की उपाधि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जवाहर लाल नेहरू स्मृति इण्टर कालेज रवापुरी की अंग्रेजी विषय की अध्यापिका मनुराधा सुपुत्री राजेंद्र सिंह को 02 नवम्बर को इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ में कैबिनेट मंत्री  माननीय अरविंद कुमार शर्मा (पूर्व प्च्ै ऑफिसर गुजरात कैडर) की गरिमामयी उपस्थिति में अंग्रेजी विषय में च्.ीक की डिग्री  प्रदान की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ चन्द्रमोहन शर्मा ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा की डॉक्टर मनुराधा एक परिश्रमी एवं अनुशासित अध्यापिका है। डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करना उनकी विद्वत्ता को दर्शाता है, किसी भी व्यक्ति के लिए यह गौरव का विषय है डॉ मनुराधा इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनों, मित्रों को देती हैं तथा अपने विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री सचिन कुमार आर्य एडवोकेट, प्रधानाचार्य डॉ चन्द्रमोहन शर्मा, सभी अध्यापक अध्यापिकाओं एवं समस्त कर्मचारियों को उत्साहवर्धन  एवं सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद देती हैं।

 

सड़क निर्माण शुरू, मिलेगी राहत
चरथावल। न्याय पंचायत बहेड़ी क्षेत्र में रजवाहे की पटरी पर सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क खामपुर रोड से होते हुए हाईवे तक बनाई जा रही है। कई वर्षों से इस पटरी पर सड़क न होने के कारण किसानों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर गन्ने के सीजन में उन्हें अपने कृषि उत्पाद ले जाने में दिक्कतें आती थीं। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। इससे उन्हें खेतों तक पहुंचने और उपज मंडियों तक ले जाने में सुविधा होगी। किसानों ने इस कार्य के लिए संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया है।

 

हेल्थ एंड वेलनेस इनिशिएटिव्स प्रोग्राम का एसडी कालेज में हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ रोड स्थित एस. डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मुजफ्फरनगर में संस्थान के एनएसएस क्लब द्वारा “हेल्थ एंड वेलनेस इनिशिएटिव्स प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को फास्ट फूड से परहेज, प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने तथा स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन की आदतें विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वच्छ पर्यावरण ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी हैं। कार्यक्रम में सचिव श्री अनुभव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। छात्रों को अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए और फास्ट फूड जैसी अस्वस्थ आदतों से दूर रहना चाहिए।” उन्होने अच्छे स्वास्थय के पांच सिद्धान्तों नियमित व्यायाम, पौष्टिक भोजन, धूम्रपान व तम्बाकू से परहेज, शराब के सेवन से परहेज और अवैध दवाओं के उपयोग से दूर रहकर अगर इन पाँच सिद्धांतों का लगातार पालन किया जाए, तो ये शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बेहतर बना सकते हैं। निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि एक स्वस्थ जीवन जीने से हम खेल सकते हैं, पढ़ाई कर सकते हैं, काम कर सकते हैं और हर दिन का पूरा आनंद ले सकते हैं। जब हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हैं, तो हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। नियमित व्यायाम हमारे शरीर को सक्रिय रखता है, जबकि अच्छी खान-पान की आदतें हमें ऊर्जा और पोषण प्रदान करती हैं। “हेल्थ एंड वेलनेस जैसे कार्यक्रम न केवल लोगों में जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं। स्वस्थ व्यक्ति ही एक स्वस्थ समाज की नींव रख सकते हैं।” कार्यक्रम के अंत में सभी ने “फिट इंडिया-हेल्दी इंडिया” का संकल्प लिया।

 

खिचडी वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर में बुधवार को कार्तिक मास के पवित्र अवसर पर गंगा स्नान का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक उत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा शिव चैक पर विशेष खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और सेवा का संदेश दिया।
बुधवार की सुबह से ही शिव चैक पर श्रद्धालुओं की हलचल बढ़ गई थी। कार्तिक स्नान के इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने लोगों में खिचड़ी वितरण कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के कार्यक्रम में पहुंचने पर संगठन के पदाधिकारी कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता, सुभाष मित्तल, संजय मिश्रा, राकेश त्यागी, विजय प्रताप, बलविंदर सिंह, शिव कुमार सिंघल, विक्की चावला, पंकज लूथरा और नदीम सहित अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष के साथ मिलकर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को खिचड़ी का वितरण किया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सहयोग और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला कदम बताया। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि कार्तिक मास में गंगा स्नान के साथ-साथ समाज सेवा करना भी उतना ही पुण्यदायी है। इस खिचड़ी वितरण कार्यक्रम के माध्यम से हम न केवल श्रद्धालुओं को प्रसाद प्रदान कर रहे हैं, बल्कि यह संदेश भी दे रहे हैं कि मानवता और सहयोग की भावना ही हमारे समाज की सच्ची ताकत है। हमें अपनी परंपराओं के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभाना चाहिए। इस मौके पर शहर के विभिन्न गणमान्य नागरिक, व्यापारी और स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की में योगदान दिया। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम ने न केवल श्रद्धालुओं के हृदय को छुआ, बल्कि समाज में परंपरा और सेवा का सुंदर संदेश भी पहुंचाया।

 

श्रद्धा और उत्साह के साथ मना पर्वMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर में गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व धार्मिक उल्लास, भक्ति और सेवा भावना के वातावरण में मनाया गया। नगर के रोडवेज गुरुद्वारा में आयोजित इस भव्य आयोजन में संगतों ने गुरुबाणी कीर्तन, कथा श्रवण और सेवा के माध्यम से गुरु नानक देव जी के उपदेशों को आत्मसात किया। पूरा परिसर ‘वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह के जयघोष से गूंज उठा।
श्री गुरु सिंह सभा की ओर से रोडवेज गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध हजूरी रागी भाई कमलजीत सिंह ने मधुर कीर्तन प्रस्तुत कर संगतों को निहाल किया। उनके द्वारा गाए गए भजन और शबदों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया। गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी के हेड ग्रंथी ज्ञानी जोगा सिंह और ज्ञानी हरजीत सिंह ने कथा के माध्यम से श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी ने मानवता, समानता और सेवा को जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य बताया था।कार्यक्रम में गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शबद-गायन प्रस्तुत कर संगतों का मन मोह लिया। उनके सुरीले सुरों और सादगीपूर्ण प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सेवा भावना के प्रतीक इस अवसर पर सामाजिक संस्था समर्पित युवा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, निशांत मलिक, उद्यमी कुश पुरी, सुनील तायल, कृष्ण गोपाल मित्तल, सभासद अमित पटपटिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, व्यापारी, उद्यमी और नगर के गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर गुरु नानक देव जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सतपाल सिंह मान एवं पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और संगतों का हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें सभी ने समान भाव से सहभागिता की। प्रकाश पर्व का यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में सेवा, एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश भी दे गया। गुरु नानक देव जी के उपदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लेकर संगतें अपने-अपने घर लौटीं।

 

 ठगी करने वाले शातिर को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा आॅनलाइन शापिंग एप के माध्यम से मन्दिर का आर्डर भेजने के नाम पर व आरबीआई/पुलिस शिकायत के बहाने 12,95,000 की ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उत्तर प्रदेश शासन व श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के दृष्टिगत, श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय “मेरठ जोन, मेरठ” एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय “सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर” के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध एवं प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही।। उल्लेखनीय है कि वादिया के साथ आॅनलाइन शापिंग एप के माध्यम से मन्दिर का आर्डर भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की गयी। तत्पश्चात पुलिस में शिकायत दर्ज कराने एवं आरबीआई में शिकायत दाखिल करने के नाम पर पुनः वादिया से कुल घ्12,95,000 की ठगी की गयी। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर पर मामला पंजीकृत किया गया।
थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा प्राप्त इनपुट एवं विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध व्हाट्सएप नंबरों को ट्रेस कर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के मोबाइल में उक्त व्हाट्सएप एकाउंट सक्रिय अवस्था में चल रहा था, जिससे वादिया को कॉल की गई थी। अभियुक्त के मोबाइल से 3 अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर 10 अन्य शिकायतें भी पाई गईं, जिनकी अग्रिम जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त पुष्पेन्द्र सिंह चैहान पुत्र श्री डम्बर सिंह निवासी ग्राम गाउसपुर टैना, थाना खुर्जा, बुलन्दशहर। जिसके कब्जे से 01 मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह, निरीक्षक प्रदीप कुमार, उ.नि. गौरव चैहान, मुबारिक हसन, जय शर्मा, है. का. अवधेश कुमार थाना साइबर क्राइम शामिल रहे। जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन या शिकायत के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को धनराशि न भेजें तथा किसी भी प्रकार की ठगी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर दें।

 

400 पार हो गन्ना मूल्यः हरीश रावत
चरथावल। (Regional News)।सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। किसानों का उत्पीडन हो रहा है। जब  अब की बार 400 पार का नारा दिया जाता है तो फिर गन्ने का मूल्य भी तो कम से कम 400 रूपये प्रति कुन्तल होना चाहिए। सही मायने में तो बढती मंहगाई से खेती कार्य भी मंहगा हो गया है। अर्थात खाद, बीज, सिंचाई, डीजल तथा एग्रीकल्चर यन्त्र आदि मंहगे हो जाने से किसान को काफी परेशानी उठानी पड रही है। किसान को उसकी फसल का वाजिब दाम नही मिल रहा है।
   कांग्रेस नेता राकेश पुण्डीर की और से कस्बा चरथावल के थानाभवन मार्ग स्थित कमला फार्म में आयोजित किसान मजदूर अधिकार रैली को सम्बोधित करने के लिए बतौर मुख्य अतिथि पधारे समीपवर्ती राज्य उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रैली को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किये। े   पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि जब सरकार 400 पार का नारा देती है तो किसान को गन्ना मूल्य भी 400 पार ही मिलना चाहिए। बल्कि 400 पार ही नही बल्कि बढती मंहगाई तथा खेती मंहगी हो जाने के कारण सरकार को गन्ना किसान के 500 रूपये गन्ना मूल्य घोषित करना चाहिए। किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। परन्तु यहंा स्थिती इसके विपरीत नजर आ रही है। आज किसान परेशान है। उन्होने आरोप लगाया कि किसान का उत्पीडन हो रहा है। किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। श्री रावत ने कहा कि कृषि प्रधान देश में किसान खुशहाल नही है। यह अपने आप में यक्ष प्रश्न है। उन्होने मंच के माध्यम से सरकार का ध्यान किसानों की समस्याओं की और करते हुए सरकार से अपेक्षा की कि सरकार किसानों की समस्या को गंभीरता से लेगी तथा जल्द ही गन्ना मूल्य में वृद्धि की जानी चाहिए।
  किसान मजदूर अधिकार रैली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश पुण्डीर, पूर्व संासद सईदुज्जमंा, लाल्ला ठाकुर, सददाम, रेणु तोमर, बिलकिस चैधरी, जगबीर सिंह, मुकुल शर्मा, गीता काकरान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश शर्मा आदि कंाग्रेस नेता एवं पार्टी कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रिय किसान मौजूद रहे।  

 

श्रद्धालुओं ने किया हर हर गंगे के साथ स्नान
जानसठ। (Regional News)। रामराज क्षेत्र के धर्मपुरा जदीद में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। बुधवार सुबह से ही स्नान घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। सूर्य उदय से पहले ही स्नान का सिलसिला प्रारंभ हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान गंगा स्नान घाट हर हर गंगे के जयघोष से गूंज उठा। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने गंगा में पुष्प अर्पित किए और सूर्य देव को अर्घ्य दिया। गंगा किनारे बच्चों का मुंडन संस्कार भी संपन्न कराया गया। स्नान के साथ ही यहां एक मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में खाने-पीने की दुकानों के अलावा बच्चों के लिए झूले, मिकी माउस और जादू जैसे मनोरंजन के साधन उपलब्ध थे। श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की और मेले का आनंद लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महिला और पुरुष के स्नान घाटों पर अलग-अलग पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अतिरिक्त, वाहनों की सघन चेकिंग भी की जा रही थी।

 

जूतों के गोदाम मेें आग से हडकम्प
खतौली। (Regional News)। बीती देर रात जूतों के गोदाम में भयंकर आग लग गई। जिसे बडी सूझ-बूझ से बुझाया गया।
  मिली जानकारी के अनुसार थाना खतौली के मौहल्ला मिटठूलाल में बीती देर रात करीब ढाई बजे अज्ञात कारणों के चलते मौहल्ला मिटठूलाल स्थित नरेन्द्र कुमार उर्फ गुल्लू जैन के जूतों के गोदाम में भयंकर आग लग गई। आग की लपटें देख पडौसियों सहित आसपास के अनेक लोग मौके पर इकटठा हो गए। नागरिकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौहल्लावासियों ने जब इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी। मामले की जानकारी मिलते ही दुकान स्वामी तथा उसके परिजन तुरंत ही मौके पर पहंुचे। नागरिकों ने काफी मशक्क्त कर किसी प्रकार आग को बुझाया। इस दौरान सभासद असद खान शालू, कस्बा चैकी इंचार्ज उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र श्योराण, एसआई करणवीर, टीम 112 भी मौजूद रही। मामले की जानकारी मिलते ही मोहम्मद दानिश, कैफ सिददकी, आसिफ, शालू सुहैल, शादाब, उजैर, आवेद कलीम, वकील आदि मौजूद रहे।

 

श्री गुरूनानक देव जी सत्य, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने की पे्ररणा देते है: मंत्री कपिलदेव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सत्य, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हम सभी को उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। गुरु नानक देव जी के उपदेश संगत और पंगत हमारे जीवन को सच्चे अर्थों में प्रकाशमान करते हैं। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी प्रेम, शांति और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

 

टूटी सड़क बन रही है परेशानी का सबब
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लिंक रोड रेशु चैक फाटक से वसंुधरा एटूजैड चैराहा तक सडक का बुरा हाल है। श्री राम काॅलेज के आस पास कई फुट पानी भरा है।  सडक के दोनो तरफ से गडढों में पानी भरा होने के साथ कई छोटे छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उक्त टूटी हुई सडक के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पडती है। नागरिकों का कहना है कि अधिकारियों/राजनीतिज्ञों तथा सम्बन्धित विभाग को इस और गंभीरता से ध्यान देते हुए जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराना चाहिए। जनहित में यह कार्य होना अति आवश्यक है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग से होकर अक्सर जनप्रतिनिधि भी जाते हैं। परन्तु किसी जनप्रतिनिधि का इस और कोई ध्यान नही गया। राजनीति जो कभी जनसेवा का प्रमुख माध्यम हुआ करती थी। समय के बदलाव तथा मौजूदा परिवेश में राजनीति में आ रहे परिवर्तन के कारण ऐसा प्रतीत होने लगा है कि राजनीति कहीं ना कहीं स्वार्थ सिद्धी से प्रभावित हो रही है। अन्यथा पिछले काफी समय से यह समस्या सभी के सामने है। परन्तु अभी तक यह समस्या जस की तस है। सार्वजनिक स्थल अथवा मंच पर फोटो खिलवाने भर से ही काम चल रहा है। राजनीति का मूल ही जनसेवा है। पूरी निष्ठा के साथ की गई जनसेवा ही वो माध्यम है जो राजनीति में अवसर प्रदान करती हैं।

 

उ.प्र.पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ का गठन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उ.प्र.पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ,मुजफ्फरनगर की और से  जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि 4 नवम्बर 2025 को उ.प्र. पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ, मुजफ्फरनगर का कार्य विस्तार किया गया।
    बैठक में सर्वसम्मति से राजीव कुमार को अध्यक्ष ाव संजय कुमार भारद्वाज को महामन्त्री तथा अनिल कुमार गोयल को संरक्षक, अनिल कुमार को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन से जुडे सदस्यों तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणीें को बधाई देते हुए संगठन हित में कार्य करने की अपेक्षा की गई। इस दौरान संगठन से जुडे समस्त पदाधिकारी एवं साथी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोलीः लूट में वांछित था आरोपी
बुढ़ाना। (Regional News)।फुगाना पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार की देर रात मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक वांछित डकैत अनस के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका साथी शालिम मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। अनस पुत्र इकलाख निवासी हर्रा थाना सरूरपुर मेरठ जो 28 तारीख को हुई लूट की वारदात में वांछित था। पुलिस टीम गश्त के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कारवाई करते हुए इलाके को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी शालिम मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए बुढ़ाना सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, 700 रुपए नकद और लूटे गए किसान का आधार कार्ड बरामद किया है।फुगाना पुलिस फरार अभियुक्त शालिम की तलाश में दबिशें दे रही है। गिरफ्तार घायल डकैत अनस के खिलाफ लूट, डकैती और अवैध असलहा रखने जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20907 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =