समाचार (Muzaffarnagar News)
भाकियू अराजनैतिक का पन्नी कचरा फूंके जाने पर धरना प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से जुड़े कार्यकर्ता पदाधिकारीयों ने जिले के भोपा रोड पर स्थित पन्नी कचरा से भारी कई गाड़ियों को रोक कर अपना विरोध प्रदर्शन किया है। किसान यूनियन के पदाधिकारीयों ने यह भी कहा कि यदि इस पर संज्ञान न लिया गया तो गाड़ियों को जिला कलेक्ट्रेट ले जाकर इन पन्नी कचरा से हम लोग हवन पूजन करेंगे।
उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि जनपद के कई पेपर उद्योग में खुलेआम पन्नी कचरा जुत्ते चप्पल आदि फुंकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है जोकि जिले के साथ साथ दिल्ली और एनसीआर के कई जिलों को प्रभावित कर रहा है। दिन निकलते ही पर्यावरण बचाने को लेकर सड़कों भाकियू अराजनैतिक,के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया जिसके चलते पन्नी कचरे से भरी कई गाड़ियों को रोककर यहां धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार को सुबह सवेरे भोपा रोड पर जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने कचरे से भरी कई गाड़ियों को रोककर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। यहां घण्टो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का धरना प्रदर्शन चलता रहा किसान यूनियन से जुड़े पदाधिकारीयों ने स्थानीय संबंधित विभाग के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को फोन किया इसके बाद प्रदूषण विभाग से सम्बंधित क्षेत्रीय अधिकारी पहुंचे जिन्हें किसानो ने क्षेत्र का दूषित हो चला पानी भी दिखाया । उन्होंने इस पर संज्ञान न लेने पर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर हवन पूजन करने की भी चेतावनी दी।
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी
चरथावल। थानाक्षेत्र के ग्राम बिरालसी में पराली से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर पलट गईं। इस घटना के कारण चरथावल-थानभवन मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। यह हादसा बिरालसी गांव के रोनी हाजीपुर बस स्टैंड के पास हुआ। सड़क पर जलभराव और खराब स्थिति के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में सड़क के बीच में एक नाले का निर्माण किया था। हालांकि, पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क के दोनों ओर पानी भर गया है, जिससे गहरे गड्ढे बन गए हैं।इस मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर अत्यधिक जलभराव और गड्ढों के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बस स्टैंड पर पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गया था, लेकिन इसके बावजूद पानी सड़कों पर भरा रहता है। इन लगातार हो रहे हादसों के बावजूद, पीडब्ल्यूडी विभाग या कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।
मंडलायुक्त सहारनपुर डा. रूपेश कुमार ने सुनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ रूपेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में विद्युत से संबंधित, सिंचाई विभाग से संबंधित, राशन कार्ड से संबंधित से संबंधित, भूमि विवाद से संबंधित, नगर पालिका से संबंधित, नगर पंचायत राजस्व से संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित ,पेंशन, विद्युत विभाग से संबंधित, सड़क आदि संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। मंडलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप आज संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाए।
तहसील समाधान दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ रुपेश कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस का शिकायती रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा शिकायतकर्ता अमरपाल, नीत, रामधल आदि से फोन पर वार्ता कर फीडबैक भी लिया। उन्होंने मौके पर कई शिकायतकर्ता की शिकायतों का संबंधित अधिकारी के द्वारा निस्तारण भी कराया। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए । संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराएं, यदि कोई ऐसी शिकायत है, जिसका निस्तारण नहीं हो सकता है, उसके संबंध में शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण तथा संतोष जनक निस्तारण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए । उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आइ जीआर एस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता परक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए उन्होंने विभाग के समस्त अधिकारीगणों को निर्देश दिए कि आइ जीआर एस की शिकायत कंप्यूटर पर अपलोड होने से पहले शिकायत को अच्छी तरह से पढ़ लें उसके बाद ही कंप्यूटर पर अपलोड कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए यदि किसी स्तर पर कोई शिकायत का निस्तारण में लापरवाही बरती जाती है या पेंडिंग पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही ना बरती जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। मंडलायुक्त महोदय ने अवशेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता से शिकायत के सम्बन्ध में फीडबैक लें कि वह संतुष्ट है,और मौके का फोटो भी कराएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, नगर में स्टेट पंकज राठौर, उप जिला अधिकारी सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, तहसीलदार सदर राधे श्याम, क्षेत्राधिकार सदर डॉक्टर रवि शंकर नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम-एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं
बु़ढ़ाना। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील बुढ़ाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील बुढ़ाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
एसपी देहात ने गंग नहर पर चलाया चैकिंग अभियान
भोपा। थाना क्षेत्र में स्थित गंग नहर पर रात पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान की कमान स्वयं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने संभाली। एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने भोपा क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजपेई और थाना प्रभारी जसवीर सिंह के साथ मिलकर चेकिंग अभियान की निगरानी की। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। अभियान के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजातों की गहन जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन भी किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में सतर्कता देखी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध, अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम नागरिकों में विश्वास बढ़ा है।
इनामी शातिर घायल
रतनपुरी। रतनपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 20 हजार रुपए का इनामी बदमाश गुलफाम उर्फ काला घायल हो गया। उसे पैर में गोली लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और एसपी देहात आदित्य बंसल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। घायल बदमाश गुलफाम उर्फ काला शामली जिले के गढ़ी पुख्ता का निवासी है। उस पर गोकशी, हत्या और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह बुढ़ाना कोतवाली और रतनपुरी थाने से गोकशी गैंगस्टर एक्ट के मामलों में वांछित चल रहा था। उसकी ससुराल नगला रतनपुरी में है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद रतनपुरी पुलिस बुढ़ाना-खतौली-गोयला मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। गोयला की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखा। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। बदमाश के पास से एक प्लेटीना मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक खोका और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इस कार्रवाई में रतनपुरी थाना प्रभारी राकेश शर्मा, सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार और उनकी टीम शामिल थी। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि रतनपुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस अपराधियों पर लगातार नकेल कस रही है।
ग्रामीणों ने स्वंय चलाया सफाई अभियान
भोपा। ग्रामीणों ने क्षेत्र स्थित बाकरनगर गांव में साफ-सफाई के अभाव और बीमारियों के खतरे को देखते हुए खुद ही सफाई अभियान चलाया है। यह गांव रगड़ा ग्राम पंचायत का एक मजरा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नियमित रूप से साफ-सफाई का काम नहीं किया जाता है। इसके कारण नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं और कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ग्राम प्रधान पति परवेज आलम ने बताया कि रगड़ा ग्राम पंचायत में रगड़ा के अलावा कासमपुरा और बाकरनगर दो अन्य मजरे भी शामिल हैं। ग्राम पंचायत को केवल एक सफाई कर्मचारी मिला हुआ है, फिर भी नियमित रूप से साफ-सफाई का कार्य किया जाता है। एक ग्रामीण ने कहा कि लंबे समय से साफ-सफाई का काम नहीं हुआ है, जिससे गांव की नालियां और नाले कचरे से भरे पड़े हैं। एक अन्य ग्रामीण ने भी बताया कि गांव में चारों ओर गंदगी फैली है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। उनके अनुसार, सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आते और कभी-कभी ही दिखाई देते हैं। गंदगी और बीमारी के बढ़ते खतरे से चिंतित ग्रामीणों ने अंततः स्वयं ही साफ-सफाई का बीड़ा उठाया और गांव में स्वच्छता अभियान चलाया।
नलकूपों से चोरी से किसानों में रोष
ककरौली। थाना क्षेत्र के बेहड़ा सादात गांव में चोरों ने तीन नलकूपों को निशाना बनाया है। अज्ञात चोरों ने रात में नलकूपों से केबल तार और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इस घटना से किसानों में भारी रोष है। प्रभावित किसानों में बेहड़ा सादात निवासी श्रीचंद, पप्पू और दौलतपुर निवासी पूर्व प्रधान यूनुस शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जब वे सुबह अपने खेतों पर पहुंचे, तो नलकूप के कमरों के ताले टूटे हुए मिले। चोरों ने कमरों से केबल तार और अन्य उपकरण चुरा लिए थे। मोरना ब्लॉक क्षेत्र में नलकूपों से चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। किसान लंबे समय से इन जंगली चोरों के आतंक से परेशान हैं। किसानों ने पुलिस प्रशासन से इन चोरी की घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा करने और चोरों को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजपेई ने बताया कि उन्हें तीन नलकूपों पर चोरी की सूचना मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा करेगी और आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
रैन बसेरे का अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी सदर द्वारा निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जनपद में शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड से आमजन, विशेषकर असहाय, निराश्रित एवं खुले में रहने वाले नागरिकों की आख्या सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में विगत देर रात्रि अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी (सदर) प्रवीण कुमार द्विवेदी द्वारा स्टेशन रोड में स्थित रैन बसेरे एवं अलाव बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही सड़क किनारे सो रहे व्यक्तियों को रैन बसेरे मे भेजने की भी व्यवस्था की। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा रैन बसेरे में समस्त व्यव्स्थाओ कृ बिजली आपूर्तिॉ पीने के पानी की उपलब्धताॉ बैड सीटॉ कम्बलॉ एवं शौचालयों की साफकृसफाई सहित अन्य सम्बन्धित व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुदृढ रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। रेलवे स्थित रैन बसेरे के पास अलाव जलता मिला तथा वहां पर मौजूद लोगों से अलाव जलनें की भी जानकारी करी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुजफ्फरनगर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इसी तरह आगे भी अलाव की ऐसी व्यवस्था बनी रहे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने यह भी निर्देशित किया कि अलाव की व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि वास्तविक रूप से प्रतिदिन निगरानी की जाए कि चिन्हित स्थानों पर अलाव समय से जल रहे हैं या नहीं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुजफ्फरनगर प्रज्ञा सिंह, तहसीलदार सदर श्री राधेश्याम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
महाराजा शूर सैनी जयंती शोभायात्रा निकलेगी धूमधाम से
खतौली। सैनी समाज की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 21 तारीख को महाराजा शूर सैनी जयंती खतौली नगर में भव्य एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाई जाएगी। इसको लेकर शुक्रवार को सैनी नगर स्थित राधे प्रणामी कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नन्द किशोर सैनी ने की। समिति के संस्थापक सुर्य वंशी सैनी अनुज सैनी ने बताया कि प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विक्रम सैनी होंगे। 21 तारीख को निकलने वाली महाराजा शूर सैनी जयंती शोभायात्रा नगर में हर्षाेल्लास, बैंड-बाजे, डीजे और सैकड़ों की संख्या में सैनी समाज व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ निकाली जाएगी। उन्होंने सैनी समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। पूर्व सभासद श्यामलाल सैनी ने बताया कि यह सैनी जयंती खतौली में तीसरी बार निकाली जा रही है। शोभायात्रा का शुभारंभ गंग नहर, खतौली से होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घंटाघर, जानसठ रोड, जानसठ तिराहा से गुजरते हुए सैनी नगर धर्मशाला पर संपन्न होगी। शोभायात्रा के समापन के बाद प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदेश सचिव लोकशक्ति राजेश्वर सैनी ने प्रेस वार्ता में यह भी जानकारी दी गई कि कार्यक्रम में सैनी समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से राजपाल सैनी, शाहपुर बच्ची सैनी, प्रमेश सैनी,सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे। एडवोकेट आकाश सैनी ने कहां कि महाराजा शूर सैनी जयंती सैनी समुदाय द्वारा हर वर्ष दिसंबर माह में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जाती है इतिहास के अनुसार, ‘सैनी’ शब्द की उत्पत्ति महाराजा शूर सैनी के नाम से मानी जाती है। महाराजा शूर सैनी एक पराक्रमी एवं शूरवीर योद्धा थे और वह सम्राट शूरसेन के पुत्र थे, जिनका शासन कभी वर्तमान मथुरा नगर पर हुआ करता था। मथुरा प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था और ‘शूर’ शब्द का शाब्दिक अर्थ वीर, बहादुर एवं योद्धा होता है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सम्राट शूरसेन सूर्यवंशी राजा थे। सचिन सैनी ने कहा कि महाराजा शूर सैनी को एक शूरवीर क्षत्रिय, कुशल शासक और समाज के लिए प्रेरणास्रोत माना जाता है। उनके नाम पर मथुरा क्षेत्र को कभी ‘शूरसैनी प्रदेश’ भी कहा जाता था। महाराजा शूर सैनी जयंती सैनी समाज के लिए गौरव, एकता और सामाजिक चेतना का प्रतीक है। खतौली में आयोजित होने वाली यह शोभायात्रा समाज की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करेगी और सामाजिक एकजुटता का संदेश देगी।
अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस पर कराया ध्यान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । दूसरे अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस के अवसर पर ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में बच्चों के द्वारा ध्यान किया गया। ध्यान योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य प्रबंधक ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर ने करवाया। इस अवसर पर सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बच्चों को एकाग्रता बढ़ाने वाले आसन और प्राणायाम करवाएं। तत्पश्चात उन्होंने बच्चों को सामूहिक रूप से ध्यान का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल में बच्चे प्रतिदिन नियमित रूप से योगाभ्यास करते हैं जिसका परिणाम यह है कि नियमित योग करने वाले बच्चों के अंदर अनुशासन, सहनशीलता, दया ,करुणा आदि मानवीय गुणों का विकास हुआ है। बच्चों की मेमोरी तेज हुई है तथा योग अभ्यासी बच्चों का सर्वांगीण विकास अर्थात उनका शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि पढ़ने वाले बच्चों के लिए ध्यान का विशेष महत्व है। बच्चों को बचपन में ही योग की शिक्षा दी जाए तो एक अच्छे स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। यम नियम का ज्ञान बच्चों को दिया जाना अति आवश्यक है जिससे बच्चों के अंदर अहिंसा,सत्य,अस्तेय,ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह, पवित्रता, तप ,त्याग, तपस्या तथा ईश्वर समर्पण आदि गुण विकसित होती है।जिनकी आज समाज को महती आवश्यकता है। अच्छे गुणवान बच्चे ही माता-पिता और राष्ट्र का असली धन होते हैं।
मुठभेड में दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 02 शातिर / वांछित चोर अभियुक्तगण (01 घायल) को किया गिरफ्तार ।वाहन चोरी की 03 घटनाओं का किया गया सफल अनावरण । अभियुक्तगण के कब्जे एवं निशादेही से चोरी की गयी 09 मोटरसाइकिलें तथा अवैध शस्त्र किए गए बरामद । अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा थाना प्रभारी कोतवाली नगर बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। विगत दिनों में थानाक्षेत्र कोतवाली नगर में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा टीम गठित की गयी थी । गत रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा शाहबुद्दीनपुर रोड पर चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान 02 मोटरसाइकिलें तेज गति से आती दिखाई दी जिन्हें नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके जिस पर 01 मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही पकड़ लिया गया जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा पीछा किया तो कुछ दूरी पर जाकर उक्त व्यक्ति की मोटरसाइकिल तीव्र गति होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गयी जिस पर वह व्यक्ति मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करता हुआ जंगल की तरफ भागने लगा । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश अंकित धीमान पुत्र राजपाल घायल हो गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण को कब्जे से 02 मोटरसाइकिलें एवं अवैध शस्त्र तथा निशादेही से अभियुक्त अंकित धीमान उपरोक्त के मकन से 07 मोटरसाइकिलें बरामद की गयी हैं। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त अंकित धीमान पुत्र राजपाल निवासी ग्राम बन्दर जोड्डा थाना देबवन्द, सहारनपुर (घायल), सोनू पुत्र राजेन्द्र सैनी निवासी गावं ढसका थाना मंगलौर हरिद्वार । प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम मुख्यतः अस्पताल जैसे स्थानों के पास से मोटरसाइकिल चोरी करते थे तथा उन्हें कम दामों में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा अभियुक्तगण से बरामदगी की गयी मोटरसाइकिलें कहाँ कहां से चोरी की गयी हैं, इसके सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 बबलू सिह वर्मा, उ.नि. सोनू सिंह, शशि कपूर, का. विनीत कुमार, अंकित कुमार, मनवीर सिंह थाना कोतवालीनगर शामिल रहे।
सपा का कुनबा बढा
मीरांपुर। समाजवादी पार्टी मीरांपुर विधानसभा एसआईआर की समीक्षा करने ककरौली में आये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर भुवन जोशी व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर जिया चैधरी के समक्ष प्रवेज आलम ककरौली ने समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की प्रवेज़ आलम ने कहा की समाजवादी पार्टी ने हमेशा देशहित और समाजहित मे लोकतंत्र को मज़बूत करने का काम किया है, प्रत्येक वर्ग के सम्मान और प्रत्येक वर्ग की राजनितिक हिस्सेदारी तथा विकास के लिए पार्टी ने हमेशा काम किया है पार्टी संगठन से जुड़ने पर प्रवेज़ आलम का पार्टी पदाधिकारियों ने उत्साह पूर्वक स्वागत किया। जिलाध्यक्ष जिया चैधरी ने कहा की प्रदेश सहित जनपद मे सपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। जनता का विश्वास पार्टी कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम कर रहा है।
मीरापुर नगर पंचायत ने 5 नई ई-रिक्शा खरीदीं
चेयरमैन और ईओ ने सफाई व्यवस्था सुधारने को किया शुभारंभ
जानसठ। मीरापुर नगर पंचायत ने कस्बे की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पांच नई ई-रिक्शा खरीदी हैं। शुक्रवार को चेयरमैन जमील अहमद और अधिशासी अधिकारी (ईओ) नीलम पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इन वाहनों का संचालन शुरू किया। ये ई-रिक्शा विशेष रूप से संकरी गलियों से कूड़ा उठाने की समस्या को दूर करने के लिए खरीदी गई हैं। नगर पंचायत बोर्ड का उद्देश्य इन नए वाहनों के माध्यम से कस्बे की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना है। नगर पंचायत की पानी की टंकी से इन सफाई वाहनों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन जमील अहमद और ईओ नीलम पांडेय ने बताया कि इन ई-रिक्शा से सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और यह बेहतर बन सकेगी। इस दौरान समस्त सभासद और नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
लूट के तीन शातिर दबोचे
पुरकाजी। पुलिस ने बाइक लूट के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई बाइक और एक तमंचा भी बरामद किया है। यह घटना पुरकाजी-लक्सर हाईवे पर झबरपुर मोड़ के पास हुई थी। सीओ सदर डॉ. रवि शंकर ने बताया कि 5 दिसंबर को झबरपुर मोड़ पर डीजे संचालक नितिन की बाइक को रात के समय बदमाशों ने लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने 12 दिसंबर को मुठभेड़ के बाद चार आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीन आरोपित फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी जयवीर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोधना-झबरपुर मार्ग से धुम्मनपुरी निवासी मोहित और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में दरोगा नवीन कुमार, विशाल राठी, राजीव कुमार और सचिन कुमार शामिल थे।
प्रतियोगिता का सफल आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जानसठ रोड स्थित एस० डी० कॉलेज ऑफ इन्जीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मुजफ्फरनगर में विश्व प्रसिद्ध कैनन कंपनी के सहयोग से एक दिवसीय फोटोग्राफी वर्कशॉप व प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक फोटोग्राफी तकनीकों, कैमरा हैंडलिंग, लाइटिंग, कंपोजिशन तथा फोटोग्राफी में करियर की संभावनाओं से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में कंपनी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तरांचल के हेड मैनेजर श्री जितेंद्र कुमार ने कैनन की नवीनतम क्ैस्त् तकनीकों, प्रोफेशनल कैमरा रेंज एवं फोटोग्राफी में करियर अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक के साथ रचनात्मकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। रिर्साेस पर्सन श्री राजेश कामत ने फोटोग्राफी के तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि सही कैमरा सेटिंग, लाइटिंग और कंपोजिशन से बेहतरीन तस्वीरें कैसे ली जा सकती हैं। रिर्साेस पार्टनर श्री मनीष चावला ने फोटोग्राफी इंडस्ट्री में बदलते ट्रेंड्स, डिजिटल कंटेंट क्रिएशन और फ्रीलांस अवसरों पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर कैनन टीम द्वारा अपने आधुनिक डीएसएलआर कैमरों के माध्यम से विद्यार्थियों का लाइव फोटोशूट भी कराया गया, जिसमें छात्रों ने स्वयं कैमरा हैंडलिंग, एंगल चयन और लाइटिंग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इस गतिविधि को विद्यार्थियों ने अत्यंत रोचक एवं उपयोगी बताया। कॉलेज के सचिव श्री अनुभव कुमार ने कहा आज का समय केवल डिग्री प्राप्त करने का नहीं, बल्कि कौशल और जुनून को पहचानने का है। यदि आप अपने शौक को मेहनत और अनुशासन के साथ अपनाते हैं, तो वही शौक आपकी पहचान और करियर बन सकता है। असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीखें और निरंतर आगे बढ़ते रहें।” ऐसे इंडस्ट्री-इंटरफेस कार्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और नवाचार को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ क्रिएटिव स्किल्स का विकास समय की आवश्यकता है और इस प्रकार की वर्कशॉप विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को कैनन कंपनी की टीम द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। वर्कशॉप में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।
ठंड से कंपकपाये हाड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। मुजफ्फरनगर में घना कोहरा छाने लगा, जिससे दृश्यता शून्य हो गई। बढ़ते ठंड को देखते हुए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को 24 घंटे सड़कों पर रहने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार 19 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23डिग्री और न्यूनतम 9डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार 20 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23-24डिग्री और न्यूनतम 9-10डिग्रीके आसपास रहा। ठंड का असर लगातार बना हुआ है। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक 255 के साथ बेहद खराब श्रेणी में है। इसके चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी शिकायतें हो रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 17 से 20 दिसंबर तक के लिए रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर से कम या शून्य तक दर्ज की गई।
चैरावाला मे किसानो को जैविक खेती के प्रति किया जागरूक
मोरना। नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत द्वितीय वर्ष का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गांव चैरावाला मे आयोजित कराया गया जहां निकट वर्ती गांव मीरावाला के किसानों ने भी भाग लिया कार्यक्रम मे कृषि अधिकारियो द्वारा जैविक खेती के प्रति किसानो को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में नमामि गंगे की जिला प्रभारी पूनम यादव ने जैविक खेती परियोजना से जुड़े हुए किसानों को जीवामृत बीजा अमृत की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी पौधे में पोषक तत्व प्रबंधन तथा कीट नाशक प्रबंधन जैविक विधि को विस्तार से बताया गया विट्रोबायोटेक्नोलॉजी के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक डॉ. जेपी शर्मा के द्वारा किसानों को डीबीटी के माध्यम से भेजी जाने वाली धनराशि के बारे में बताया गया कि सभी किसान प्रथम वर्ष में जिन किसानों ने जैविक निवेश इकाई नहीं खरीदी है तत्काल जैविक निवेश इकाई से भी खरीदे और सत्यापन करके कार्यालय मे बिल जमा करें जिससे कि किसानों को मिलने वाली धनराशि का भुगतान कराया जा सके जिन किसानों ने प्रथम वर्ष की जैविक निवेकाई खरीद रखी है वह किसान तत्काल द्वितीय वर्ष के बायोपेस्टिसाइड बायोफर्टिलाइजर के बिल कार्यालय में जमा करें इस पर किसानों के साथ विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी कार्यक्रम में सेंकड़ो किसानों ने भाग लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रईस अहमद ने की इस दौरान किसान धनपाल सिंह, वीरसिंह, सुरेश कुमार, प्रीतम सिंह, लियाकत अली,बाला देवी, विजयपाल सिंह आदि सहित समूह प्रभारी जितेंद्र कुमार राजेश यादव पूजा आदि मौजूद रहे।


