News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ दबोचाMuzaffarnagar News
चरथावल। जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना चरथावल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के सघन पर्यवेक्षण में थाना चरथावल पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक चरथावल सत्यनारायण दहीया के नेतृत्व में दिनांक 29 दिसंबर 2025 को उपनिरीक्षक राजेश शर्मा पुलिस टीम के साथ चेकिंग एवं गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पावटी रोड स्थित पटाखा गोदाम के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 बोर तथा 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम संजय पुत्र राजू, निवासी मोहल्ला महाब्रह्मनान, कस्बा व थाना चरथावल, जनपद मुज़फ्फरनगर बताया। अभियुक्त की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना चरथावल पर मु0अ0सं0 320/2025 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश शर्मा के साथ कांस्टेबल राहुल गिरी एवं तेजेन्द्र धामा शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्त से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त व आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 एडीएम वित्त ने किया रेन बसेरों का निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कड़ाके की ठंड में जब गलन जानलेवा बन रही है, ऐसे समय में प्रशासन बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए सहारा बनकर सामने आया है। सर्द रात में एडीएम वित्त ने अन्य अधिकारियों के साथ नगर का भ्रमण कर सड़कों पर सो रहे लोगों को सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचाया, रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरतमंदों को कम्बल वितरित कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। शीतलहर के दौरान निराश्रित, असहाय एवं खुले में रह रहे व्यक्तियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार द्वारा नगर में संचालित रैन बसेरों एवं सार्वजनिक स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया। इस नगर भ्रमण के दौरान एडीएम वित्त पूरी टीम के साथ जिला अस्पताल परिसर स्थित रैन बसेरे एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र में संचालित रैन बसेरों में पहुंचे और जायजा लिया। इस दौरान वहां उपलब्ध बिस्तर, कंबल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया तथा जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया! उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि रैन बसेरों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आश्रय सुनिश्चित कराया जाए।
इसके उपरांत उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया, जहां खुले में सो रहे व्यक्तियों को तहसील सदर की टीम के सहयोग से रैन बसेरों में भिजवाया गया। निरीक्षण के दौरान अलाव ताप रहे लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, जरूरतों एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर उनको आश्रय स्थलों की जानकारी देते हुए रात वहां पर गुजारने के लिए प्रेरित किया। कुछ जरूरतमंद लोगों को गरम कम्बल भी वितरित किये गये। अधिकारियों को सुधारात्मक निर्देश देते हुए शीतलहर से जनहानि की किसी भी संभावना को रोकने के लिए रात्रिकालीन गश्त एवं निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी व्यक्ति मजबूरी में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को विवश न हो। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में प्रशासन की प्राथमिकता मानव जीवन की सुरक्षा है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़, नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह एवं हरेंद्र पाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

भाकियू अराजनैतिक का बिजली विभाग के खिलाफ ऐलानMuzaffarnagar News
खतौली। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक्शन ऑफिस पर अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की है। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू चैधरी ने बताया कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को बिना सूचना दिए बिजली कनेक्शन की लोड क्षमता बढ़ा रहा है, जिससे किसानों और आम उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 1 किलोवाट के कनेक्शन को सीधे 2 और 3 किलोवाट में परिवर्तित कर दिया गया, जबकि इसकी कोई पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को नहीं दी गई। इसी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने स्पष्ट किया है कि यदि बिजली विभाग ने जल्द ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया और गलत बिलों को ठीक नहीं किया गया, तो संगठन अपना अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसी कड़ी में संजू समोली ,फारूक भूड़ खतौली , अनुज वालिया , भूप खेडी , सुनील चलसीना, बिट्टू चांद समंद ,शादाब खोखनी ,रविंदर , धर्मेंद्र संजू , जावेद नगला, आदि मौजूद रहे।

 

स्वर्ण पदक जीता
चरथावल। निजी स्कूल, रोहाना के छात्रों ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की अंडर-14 टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अंडर-17 टीम ने रजत पदक हासिल किया। इस जीत से स्कूल और मुजफ्फरनगर जिले का नाम रोशन हुआ है। यह प्रतियोगिता वाराणसी के देहरादून पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 13 से 14 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। हिमालय पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और खेल भावना से यह उपलब्धि हासिल की। स्कूल की प्रधानाचार्य सोनिया बालियान ने छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ष्हमें अपने छात्रों पर बहुत गर्व है। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। स्कूल के कोच बसंत ने भी छात्रों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ष्हमें अपने स्कूल के बच्चों पर बहुत गर्व है। भविष्य में भी स्कूल के बच्चे इसी तरह की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहेंगे। इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधक समिति के अध्यक्ष और अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनका मनोबल बढ़ाया।

 

अटल बिहारी वाजपेयी स्मृ्रति कार्यक्रम आयोजित
छपार। छपार थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-58 स्थित रामपुर तिराहे पर सिद्धार्थ फार्म हाऊस में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में पहुँचे क्षेत्रीय अध्य्क्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यदि किसी देश मे जाते है तो अलग ही पहचान होती है। और अन्य देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जोरदार स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक ऐसे व्यक्ति थे। जिन्होंने देश को जोड़ने का कार्य किया है। आज चैक-चैराहे, सड़के उनके नाम से जानी जाती है। कार्यक्रम के अंतिम छोर पर कहा की उतर प्रदेश पहले दंगा, कफ़्र्यू के नाम से जाना जाता था। और आज उत्तर प्रदेश माननीय योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तम प्रदेश के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम के दूसरे छोर पर सतेंद्र सिसोदिया ने एसआईआर के बारे में विस्तार से बताया और कहा अगर मतदाता सूची में नाम नही होगा तो आप अपना वोट नही डाल सकेंगे। इसलिए आपको अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाना है। यदि हमारे विचार का कोई वोट है तो उसे भी जरूर जुड़वाना है। यदि कोई बाहर जाकर नोकरी कर रहा है। तो उसको भी जुड़वाने का कार्य किया जाये। कार्यक्रम के समापन पर करीब दो दर्जन लोगों ने पार्टी ज्वाइन की। इस दौरान जिला अध्य्क्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक प्रमोद उठवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, राजू अहलावत जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, अमित राठी ब्लॉक प्रमुख सदर, सुधीर खटीक, पंकज त्यागी, जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार, वैभव त्यागी भेसानी, मामेश ठाकुर, विपुल त्यागी बहेडी, नित्यानंद त्यागी, योगेश त्यागी, राजकुमार त्यागी, हरेन्द्र शर्मा, बिजेन्द्र नेता मलीरा, सुभाष प्रधान बेगमपुर, यतेंद्र प्रधान रेई, अभिषेक पुंडीर, पोपिन प्रधान शिभालकी, सुन्दर बाननगर आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

31 से 71 वीं जन्म जयंती महामहोत्सवMuzaffarnagar News
खतौली। क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज के गुरुवर गाणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज का 71 वीं जन्म जयंती महामहोत्सव दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ स्थानीय श्री पदम प्रभ दिगंबर जैन मंदिर भागीरथी में विविध धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया जायेगा कार्यक्रम संयोजक अतुल जैन सर्राफ बताया ने बताया कि 31 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे विराट कलश यात्रा निकाली जायेगी जिस में बैंड बाजों के साथ सौभाग्यवती महिलाएं केसरिया वस्त्रो मंगल कलश धारण कर चंद्रपुर दिगंबर जैन मंदिर पीसनोपाडा से शहर के मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे जहां पर मंत्र चरण पूर्वक कार्यक्रम स्थल की शुद्धि की जाएगी। तत्पश्चात जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र पर क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज द्वारा दोपहर 1 बजे से संगीतमय  ऋषभदेव महा कथा होगी। तत्पश्चात सभी का वत्सल भोज का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक विशेष संस्कृत कार्यक्रम एवं विराट भजन संध्या, रात्रि 12 बजे 1008 दीपों से महा आरती एवं मुनि श्री द्वारा परिवार की सुख शांति समृद्धि के लिए पिछीं द्वारा विशेष आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा।  1 जनवरी को प्रातः 9 बजे से महा मस्तकाभिषेक प्रातः 10 बजे से गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के जन्मोत्सव निमित्त  नृत्य मंगलाचरण, 71 परिवारों द्वारा संगीत में पूजन, शास्त्र भेंट, विनयांजलि, पद प्रक्षालन एवं मुनि श्री के नववर्ष पर विशेष प्रवचन आयोजित होंगे कार्यक्रम के अंत में महारथी की जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी का वात्सल्य भोज होगा। उसी दिन दोपहर 2 बजे मुनि श्री खतौली कस्बे से मुजफ्फरनगर की ओर मंगल प्रस्थान करेंगे। संभावित 3 जनवरी मुजफ्फरनगर शहर में मंगल प्रवेश होगा। क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज ने दैनिक धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवाओं भगवान का चित्र सोपने के पहले चरित्र सौंपने की जरूरत है। जिससे उनका मन पवित्र रह सके। जब मन पवित्र होता है तोहर लिफाफे पर अपना चरित्र होता है। फूल का कर पराग है और जीवन का कर चरित्र है चरित्र की खुशबू हमेशा विद्यमान रहती है। मुनि श्री ने आगे कहा कि नाम के लिए तो सारी दुनिया जीती है लेकिन ऐसा काम करके जाओ कि तुम्हारे जाने के बाद तुम्हें दुनिया याद करें। जा रहो लोग तुम्हें प्यार करें, चले जाओ तो याद करें, जहां पहुंचने वालेहो वहां लोग तुम्हारा इंतजार करें। जिंदगी को इसलिए तीर्थ बनकर जियो तमाशा बनाकर नहीं। जीवन को तमाशा बनाकर जीते हैं उनकी जिंदगी एक दिन तमाशा बन जाती है।

 

मेपल्स अकादमी खतौली का अंतरराष्ट्रीय हिंदी ऑलंपियाड 2025 में शानदार प्रदर्शन
प्रथम चरण में कई विद्यार्थियों ने हासिल की रैंक, 10 छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर के द्वितीय चरण के लिए चयनित
खतौली। मेपल्स अकादमी के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ऑलंपियाड 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 96 विद्यार्थियों ने सहभागिता की, जिनमें से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पदक एवं रैंक सर्टिफिकेट प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक एवं 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही 17 विद्यार्थियों ने रैंक सर्टिफिकेट भी प्राप्त किए। वहीं कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों ने 8 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक अर्जित किए तथा 10 विद्यार्थियों ने रैंक सर्टिफिकेट हासिल कर विद्यालय की सफलता में चार चांद लगाए।
यह प्रतियोगिता का प्रथम चरण था, जिसमें विशेष उपलब्धि प्राप्त करते हुए कक्षा 3 से अक्ष पूनिया, कक्षा 4 से साक्षी, कक्षा 5 से परी सोम, कक्षा 8 से एंजल शर्मा एवं वैष्णवी, कक्षा 9 से यथार्थ निवती तथा कक्षा 10 से ऐश्वर्य, सूर्यांशी और परिधि ने द्वितीय चरण के लिए क्वालीफाई किया है। अब ये सभी विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गरिमा सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्य विपिन सिंघल एवं श्रीमती सोनम सिंघल ने भी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाती हैं। विद्यालय प्रशासन ने इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय हिंदी शिक्षिका श्रीमती सीमा सिंह के विशेष प्रयासों एवं निरंतर मार्गदर्शन को देते हुए उनके योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उनके समर्पण और प्रेरणा से ही विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

 

बाल्मिकी समाज की नेत्री कोमल राज सपा में हुई  शामिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही पीडीए समाज की हिस्सेदारी,आरक्षण व संविधान बचाने की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं इसीलिए पिछड़ा, दलित,अल्पसंख्यक व सर्वसमाज समाजवादी पार्टी से प्रभावित होकर लगातार जुड़ रहा है यह विचार समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट ने सपा कार्यालय पर वाल्मीकि समाज से समाजवादी पार्टी में शामिल हुई कोमल राज को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाने के दौरान कहे। समाजवादी पार्टी में महिलाओं व अन्य समर्थकों के साथ शामिल हुई श्रीमती कोमल राज ने कहा कि पिछड़े,दलितों को अपनी हिस्सेदारी, आरक्षण और संविधान में दिए गए अधिकारों को भाजपा सरकार से बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ ही आना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सपा की पीडीए समाज को लेकर आवाज को मजबूती देने के लिए सपा में शामिल हुई है। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी,पवन बंसल,साजिद हसन,चैधरी यशपाल सिंह,फिरोज अख्तर पप्पू, प्रवीण कुमार,रजनी रानी, रीना रानी, इंद्रपाल, आशीष टांक,विशाल कुमार,मोनू सिलेलान आदि मौजूद रहे।

 

शातिर चोर घायलMuzaffarnagar News
शाहपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर और वांछित अभियुक्त को गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और पर्यवेक्षण में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बुढाना और थाना प्रभारी शाहपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की थी। इसी के तहत 29 दिसंबर की देर रात्रि थाना शाहपुर पुलिस टीम रजवाहा पुलिया धनायन रोड से ग्राम सोरम जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति का पीछा किया और आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन अभियुक्त ने दोबारा फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त को मौके पर काबू कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शहजाद पुत्र खलील उर्फ जमील निवासी ग्राम शेखपुर खिचरा थाना धौलाना, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। बताया गया कि पकड़ा गया शातिर बदमाश थाना शाहपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 331/2025 में वांछित चल रहा था। घायल अभियुक्त को पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा और एक जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाश शहजाद पर जनपद हापुड़ और मुजफ्फरनगर में चोरी, लूट की तैयारी और आयुध अधिनियम के तहत कुल 10 मुकदमे दर्ज मिले हैं, जिनमें वह पूर्व से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विकास चैधरी, अनिकेत धारीवाल, हेड कांस्टेबल रोहताश और प्रेमचंद शर्मा, कांस्टेबल प्रशांत, अनुपम, अलीम और शिवम शामिल रहे।

 

कैंप का हुआ आयोजन
चरथावल। प्रदेश सरकार की बिजली बिल छूट योजना के प्रथम चरण की अंतिम तिथि नजदीक आने के कारण चरथावल बिजलीघर पर एक विशाल कैंप का आयोजन किया गया। एसडीओ आशीष कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने बिजली बिल सही कराने और छूट का लाभ लेने पहुंचे। कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना गया। गलत मीटर रीडिंग, बिल संशोधन और बकाया बिल से संबंधित शिकायतों का समाधान किया गया। पात्र उपभोक्ताओं को मौके पर ही छूट योजना का लाभ दिलाया गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को योजना की शर्तों, लाभ और अंतिम तिथि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। एसडीओ आशीष कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पात्र उपभोक्ताओं को अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से यह कैंप आयोजित किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया हैं या जिनमें त्रुटि है, वे अंतिम तिथि से पहले कैंप में पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं। कैंप में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जो योजना के प्रति आम जनता के उत्साह को दर्शाती है। विभागीय अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन की उचित व्यवस्था की, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

विशालकाय संाप दिखा
रतनपुरी। नहर की पटरी पर विशालकाय अजगर देख ग्रामीणों के होश फाख्ता हो गए। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सांप को पकडा तथा अपने साथ ले गई।
 मिली जानकारी के अनुसार रतनपुरी थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव रायपुर नंगली में खलासी पटरी मार्ग पर कई फिट लम्बा विशालकाय संाप देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहंुची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर संाप को पकडा तथा अपने साथ ले गई। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण तमाशबीन बन मौके पर इकटठा रहे।

 

 श्रीराम काॅलेज में हुआ कलर्स 2026 कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम काॅलेज में कलर्स 2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सहारनपुर मण्डलायुक्त डाॅक्टर राकेश कुमार ने दीप प्रज्जलवित कर विधिवत रूप से किया। उनके साथ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा भी मौजूद रहे।
  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम काॅलेज आॅफ का वार्षिकोत्सव वार्षिकोत्सव कलर्स 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे पहंुचे मुख्य अतिथि सहारनपुर मण्डलायुक्त डाॅक्टर रूपेश कुमार एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पालिकाध्यक्षव मीनाक्षी स्वरूप, सिटी मजिस्टेªट पंकज प्रकाश राठौर तथा भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक को काॅलेज केे चेयरमैन डा.एस.सी.कुलश्रेष्ठ ने बुके भेंट कर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। जिसके पश्चात मण्डलायुक्त डा.रूपेश कुमार ने माॅ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलवित कर किया। स्कूली-छात्र छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी।  कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्ति एवं समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

 धान से लदा ट्रक पलटाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शहर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना बाईपास के समीप धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गिर जाने से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से जमीन पर गिरे ट्रक को हटवाया।
  मिली जानकारी के अनुसार अल सुबह पिन्ना बाईपास तिराहे के समीप कच्ची जगह पर उतर जाने पर धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में गाडी चालक को मामूली चोट आई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर क्रेन मंगवा कर जमीन पर पलटे पडे ट्रक को सीधा करवाया। जिसके पश्चात शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर आवाजाही सुचारू हो सकी। इस दौरान रोड की एक साईड पर वाहनो की लम्बी कतार लगी रही।

 

 

मंत्री कपिलदेव ने पीडित परिवार को दी संत्वना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पॉश कॉलोनी वसुंधरा में गैस गीजर फटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक एवं हृदयविदारक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और मर्माहत करने वाला है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से पूरा क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया है। प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायज़ा लिया तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की तथा आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार एवं प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

 

भाजपा नेता का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाजपा के क्षेत्रिय अध्यक्ष का पार्टी नेताओं द्वारा पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
 दोपहर के वक्त मेरठ रोड स्थित गुप्ता रिर्सोट पर पहंुचे भारतीय जनता पार्टी के पश्चितम क्षेत्रिय अध्यक्षव सतेन्द्र सिसौदिया का जिलाध्यक्ष डाॅ.सुधीर सैनी, अभिषेक चैधरी गुर्जर, शंकर सिंह भोला एवं रविकंात प्रधान आदि नेताओं ने पटका पहना कर स्वागत किया।

 

चोरी से मचा हड़कम्पMuzaffarnagar News Police
चरथावल। थाना क्षेत्र के कुल्हेड़ी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन किसानों की नलकूपों से कीमती सामान चोरी कर लिया। शमशाद मास्टर, गुननेशर मुखिया और आकिल की नलकूपों को निशाना बनाया गया। चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में स्थित नलकूपों से मोटर, केबल और स्टार्टर जैसे महत्वपूर्ण उपकरण चुरा लिए। सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे, तो उन्हें नलकूपों के ताले टूटे और सामान गायब मिला।  इस चोरी से किसानों की सिंचाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि समय पर सिंचाई नहीं हो पाएगी। पीड़ित किसानों ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। किसानों ने यह भी कहा कि जंगल और खेतों की ओर रात में पुलिस गश्त बहुत कम होती है, जिसका लाभ उठाकर चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। घटना की सूचना तुरंत चरथावल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नलकूपों का निरीक्षण कर पीड़ित किसानों से आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) युवा जिला उपाध्यक्ष समद चैधरी ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि किसानों की संपत्ति सुरक्षित रह सके।

 

सीएचसी का किया निरीक्षण
चरथावल। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (अपर सीएमओ) शैलेश जैन ने चरथावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों की सुविधाओं और स्टाफ की उपस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, अपर सीएमओ जैन ने अधीनस्थ कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। जैन ने स्पष्ट किया कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. सतेन्द्र कुमार को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर सीएमओ ने डॉ. कुमार को स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने और सभी रिकॉर्ड अद्यतन रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।

 

बैरियर टूटने से लगा जाम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)टूटे हुए बैरियर की वजह से श्री राम काॅलेज की और जाने वाले रेलवे क्रासिंग पर वाहनों का जाम लग गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया।मिली जानकारी के अनुसार परिक्रमा मार्ग स्थित रेलवे फाटक का बैरियर टूट जाने से रेलेव क्राॅसिंग पर वाहनो का लंबा जाम लग गया। श्री राम काॅलेज रोड पर जाम लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। जिसके पश्चात आवाजाही सुचारू हो सकी।

 

भजन संध्या का होगा आयोजन
Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। परमश्रद्धेय महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया की महाराज श्री की सद्प्ररेणा/आशीर्वाद से एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से विगत  तीस वर्षाे से अधिक समय से निरन्तर साप्ताहिक/एकादशी/विशेष पर्व पर गीतापाठ, भजन भाव की श्रृंखला मे पुत्रदा  एकादशी एवं वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर  गीता पाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन राजन गोयल, अल्का गोयल के सौजन्य से दिनांक 31-दिसम्बर -2025 दिन बुधवार को शिव मन्दिर रेलवे स्टेशन के सामने सायं 06 बजे से रात्री 7ः30 बजे तक होना निश्चित हुआ है।जिसमें आप सपरिवार, ईष्ट मित्रो सहित सादर आमंत्रित हैं।आपसे अनुरोध है कि पुत्रदा एकादशी के पावन पर्व पर अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होकर  धर्म लाभ उठाए एवं गीतामनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज के जीओ गीता के माध्यम से गीताजी का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने का जो सफल वैश्विक प्रयास किया है/किया जा रहा है और बहुत से देशों मे गीताजी का पठन/पाठन किया जा रहा है। उसमे सहयोग के लिए आओ जीओ गीता के साथ जुडे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =