Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-जिला अस्पताल का उपमुख्यंत्री ने किया निरीक्षण,इमेरजेंसी, जनरल वार्ड आदि में जाकर मरीजों का हाल जाना

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य सेवा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है। उन्होंने इमेरजेंसी, जनरल वार्ड आदि में जाकर मरीजों का हाल जाना।

माननीय उप मुख्यमंत्री द्वारा जनता के बीच में जाकर जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का फीडबैक प्राप्त किया निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री द्वारा जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की जांच की एवं लोगों से व्यवस्थाओं का फीडबैक भी प्राप्त किया। उपमुख्यमंत्री द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि सरकार की प्रत्येक योजनाओं का लाभ निम्न वर्ग के व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए लोगों के बीच योजनाओं के प्रचार की कमी है जिस पर भी पर्याप्त ध्यान देना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा वीआईपी कल्चर से बाहर निकलकर जनता के बीच जाकर जिला चिकित्सालय में मरीजों से उपचार की स्थिति को जाना एवं अस्पताल में मिल रही सुविधाओं को जाना।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। पाठक ने कहा कि डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी मरीज को रेफर कर रहे हैं तो रजिस्टर में इसके कारण का उल्लेख होना चाहिए। रेफर सिर्फ जरूरी होने पर ही किया जाए।
उन्होंने कहा कि मरीज को अस्पताल में बेहतर से बेहतर इलाज मिलना चाहिए। अस्पताल के मामलों की बिंदुवार समीक्षा की जा रही है। डीएम और सीएमओ को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार का लक्ष्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का है। जिला चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय एवं उप जिलाधिकारी खतौली से जीत सिंह राय सहित अन्य संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − four =