News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

बारिश से मौसम हुआ ठंडाRain Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)क्षेत्र में सर्दी के मौसम की पहली बारिश आज सुबह शुरू हो गई। रुक-रुककर हो रही इस बारिश से क्षेत्र में अचानक ठंड बढ़ गई है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। ठंड बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। बारिश के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। किसानों के लिए यह बारिश लाभकारी मानी जा रही है, क्योंकि इससे रबी फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिनभर चलती रही रूक-रूककर बारिश
मुजफ्फरनगर। अचानक बदले मौसम के मिजाज से एक बार फिर सर्दी का अहसास होने लगा। रुक-रुक कर हल्की बारिश ने जिले में मौसम का पूरा मिज़ाज बदल दिया। कई दिनों से खिल रही धूप और ठंड से मिल रही राहत अचानक खत्म हो गई, जिससे लोग एक बार फिर कंपकंपाती ठिठुरन महसूस करने लगे।जनवरी की ठंडी सुबह को सर्दियों की पहली बारिश ने राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई। सुबह लगभग 9 बजे हल्की बूंदाबांदी के कारण सड़कों पर नमी छा गई और धूल-मिट्टी कुछ हद तक धुल गई। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान दिन में 18-20 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। हवा की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही, जिससे ठंडक में थोड़ी नरमी आई, लेकिन हवा के साथ नमी बढ़ने से ठंड महसूस हो रही है। बारिश से पहले मुजफ्फरनगर में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिबिलिटी कम हो रही थी और जनजीवन प्रभावित हो रहा था। न्यूनतम तापमान कई बार 4-6 डिग्री तक गिर चुका था। बारिश के बाद तापमान में स्थिरता आई और वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई है। आने वाले दिनों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है, लेकिन उसके बाद फिर से ठंड बढ़ सकती है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें। बारिश से खेतों में नमी आई, जिससे फसलों को लाभ होगा। शहर में हल्की बूंदाबांदी के बावजूद बाजार और सड़कें सामान्य रूप से चल रही थीं। लोग छाते लेकर निकले, लेकिन ज्यादा असुविधा नहीं हुई। इस बारिश ने शहरवासियों के लिए सर्दियों की पहली राहत का अहसास दिलाया। वहीं दिन भर हो रही बारिश से बाजार भी लगभग बंद से रहे बहुत ही कम दुकाने खुली और जो दुकानदार दुकान खोलने के लिए आये वे भी शाम होते होते समय से पहले ही दुकान बंद कर घर चले गये।

 

निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी के सभासद हिमांशु कौशिक जी के आवास पर मिशन फिट भारत हमारा देश हमारी जिम्मेदारी के अंतर्गत फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड के सैकड़ो लोगों ने अपना चेकअप कराया प् प्रतिष्ठित डॉक्टरों ने वार्ड वासियों का बॉडी वेट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, बॉडी फैट, बॉडी मास इंडेक्स, स्केलेटल मसल्स, विसरल फैट इत्यादि चेक किया और उन्हें ठीक रखने के भी कई उपाय बताएं  जिन्हें वार्ड वासियों ने बहुत सराहा और कहा कि भविष्य में भी यदि ऐसे कैंप निरंतर लगते रहे तो हर कोई अपने जीवन शैली बदलने के साथ-साथ स्वस्थ भी रह सकता है प्

 

जयंती पर किया नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आजाद हिंद फौज के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं व हिंदू हृदय सम्राट माननीय वाले साहब ठाकरे जी की 100 वी जयंती आज पश्चिम उत्तर प्रदेश में धूमधाम के साथ बनाई गई संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने हिस्सा लिया मुजफ्फरनगर में भी प्रकाश मार्केट स्थित कार्यालय पर खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित हुई जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शिव सेवा प्रमुख बालासाहेब ठाकरे जी को माल्यार्पण कर उनके पदचिन्हो पर चलने का संकल्प लिया गया, आज क्रांतिसेना ओर शिवसेना द्वारा दोनों की जयंती पर भगवा रैली का आयोजन किया गया था जिसे भरी बरसात के कारण रद्द कर दिया गया और पार्टी कार्यालय पर ही जयंती मनाई गई, इस अवसर पर शिवसेना और क्रांतिसेना द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बाला साहब ठाकरे जी को भारत रत्न देने की मांग हेतु प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन पार्टी कार्यालय पर पहुंचे एसडीएम बुढ़ाना को सोपा गया वेस्ट यूपी प्रमुख ललित मोहन शर्मा उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल मंडल प्रमुख शरद कपूर जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी जिला प्रमुख बिट्टू से खेड़ा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चैधरी महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चैहान विद्यार्थी सेवा जिला अध्यक्ष जतिन वशिष्ठ युवा ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सैनी उज्ज्वल पंडित ललित रूबेला सुनील प्रजापति बाबूराम शैलेंद्र विश्वकर्मा सहेंद्र कश्यप नीतू भारद्वाज अमित मित्तल शशि सुजुडू रानी चैधरी विवान चैधरी गौरव आजाद रवि कुमार रोशन कुमार मनोज चैधरी सहित सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थिति रही

 

 तमंचा, दो जिंदा कारतूस सहित दबोचाMuzaffarnagar News
पुरकाजी।  पुलिस ने खादर क्षेत्र के धुम्मनपुरी के निकट चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक से तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई है। यह कार्रवाई गुरुवार को की गई। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम धुम्मनपुरी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया।

 

नीलगाय के बच्चे पर जंगली कुत्तों ने किया हमला

चरथावल। विकासखंड के ग्राम अमीगढ़ के जंगल में जंगली कुत्तों के झुंड ने नीलगाय के एक बच्चे पर हमला कर दिया। इस हमले में नीलगाय का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पशु प्रेमी एवं समाजसेवी सन्नी चोपड़ा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायल नीलगाय के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे अपने शेल्टर हाउस ले जाया गया। शेल्टर हाउस में नीलगाय के बच्चे का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। उसके शरीर पर कई स्थानों पर गहरे जख्म थे। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उपचार जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जंगल क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और जंगली कुत्तों की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

 

बाइक सवार घायलMuzaffarnagar News
चरथावल। विकासखंड अंतर्गत ग्राम अकबरगढ़ के पास मुजफ्फरनगर -थानाभवन मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक चला रहा एक युवक संतुलन खोने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हल्की वर्षा के दौरान युवक तेज गति से बाइक चला रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए शशि अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक तेज गति से बाइक चला रहा था। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान्य कराया। पुलिस घायल युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है। चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य नारायण दहिया ने लोगों से अपील की है कि वे तेज गति से वाहन न चलाएं, क्योंकि इससे न केवल वाहन चालक बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किया नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर देश के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय महावीर चैक पर मनाई गई। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट व अन्य सपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट व सपा प्रदेश सचिव चैधरी इलम सिंह गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ऐसे महान क्रांतिकारियों के संघर्ष से ही हम आजादी की सांस ले रहे हैं। उनके बलिदान व ऐतिहासिक संघर्ष को हमेशा हर भारतवासी नमन कर याद करता रहेगा। सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी,धर्मेंद्र सिंह पंवार नीटू, विकील चैधरी गोल्डी अहलावत,लोकेंद्र कुमार सहित अन्य सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

नेताजी सुभाषचंद बोस को पालिकाध्यक्ष ने की श्रद्धंाजलि अर्पित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत की आजादी के प्रणेता आजाद हिंद फौज का गठन कर देश को गुलामी की दास्तंा से बाहर निकालने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ति पर पालिकाध्यक्ष ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पंाजलि अर्पित की।   नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंति पर जनपद सहित नगर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमो की श्रृंखला में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी संदर्भ में चेयरपर्सन श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप ने टाऊन हाॅल परिसर स्थित नेताजी सुभाषचन्द बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रृद्धंाजलि अर्पित की। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने सम्बोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारत के स्वाधीनता अंादोलन के महानायक थे। उन्होने कहा कि नेताजी का तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा का आहवान देश की आजादी का मंत्र बन गया था। इस दौरान पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप के साथ सिटी महिस्टेªट पंकज प्रकाश राठौर, ईओ पालिका प्रज्ञा सिंह, कुसुमलता पाल आदि मौजूद रहे।

 

श्रद्धा एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ बसंत पंचमी का पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जी.डी. गोयनका स्कूल में वसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को पीले रंग की सादगीपूर्ण सजावट से सजाया गया, जो ज्ञान, विद्या और नवचेतना का प्रतीक है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधिक श्रीमती मीना गोयल व प्रधानाचार्या द्वारा संयुक्त रूप से हवन एवं माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने गीत, काव्य-पाठ तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वसंत ऋतु और विद्या के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने अपने संबोधन में वसंत पंचमी को ज्ञान, सृजनशीलता और सकारात्मक सोच का पर्व बताया। उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अंजली आनंद ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जुड़े रहने का संदेश दिया। यह आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने वाला रहा। जी.डी. गोयनका स्कूल शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

 कृषि यंत्रो के अनुदान हेतु कृषको का ई-लाॅटरी के माध्यम से आॅनलाईन हुआ चयनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश, कृषि भवन, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के कम में जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कृषि यन्त्रो की समस्त योजनाओं के अन्तर्गत जिन कृषको द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रो यथा (सुपर सीवर, कस्टम हायरिंग सेन्टर, एम०बी०प्लाउ, सीड ड्रिल रीपर कम बाईन्डर एवं ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस इत्यादि) पर अनुदान हेतु ऑनलाईन बुकिंग की गयी है, के चयन हेतु ई-लाटरी आयोजित की गयी।  जनपद में कृषि यंत्रो के अनुदान हेतु कृषको का ई-लॉटरी के माध्यम से ऑनलाईन चयन हुआ है. जिसके चयन/प्रतीक्षारत का मैसेज कृषक के पंजीकृत मोबाईल पर स्वतः चला गया है। अगर किन्ही कारणो से घयनित कृषक के द्वारा निर्धारित अवधी (मोबाईल पर मैसेज में प्राप्त) तक ीजजचेरूध्ध्ंहतपकंतेींदण्नचण्हवअण्पद पर बिल अपलोड नहीं किया जाता है, तो तदोपरान्त प्रतीक्षारत कृषक का स्वतः चयन हो जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा चयनित कृषक किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु उप कृषि निदेशक, मुजफ्फरनगर कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। इस अवसर पर श्री प्रमोद सिरोही, उप कृषि निदेशक, मुजफ्फरनगर, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के प्रतिनिधि, अग्रणी जिला बैंक प्रवन्धक, पी०एन०वी के प्रतिनिधि के साथ-साथ जनपद के सम्मानित कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

 रैन बसेरे एवं अलाव स्थलों का किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शासन के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार द्वारा अत्यधिक ठंड के दृष्टिगत नगर पंचायत शाहपुर क्षेत्र में संचालित रैन बसेरों एवं ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत शाहपुर में रैन बसेरों की स्थिति का जायजा लिया तथा वहां ठहरे जरूरतमंद एवं निराश्रित व्यक्तियों से बातचीत कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी रैन बसेरों में कंबल, गर्म पानी, साफ-सफाई, प्रकाश एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाएं, ताकि ठंड से किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो। अपर जिलाधिकारी श्री गजेंद्र कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रैन बसेरों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुचारू रूप से संचालित रहें। उन्होंने तहसीलदार बुढ़ाना श्री महेंद्र कुमार को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखें। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि सड़क किनारे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खुले में सो रहे जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरों में शिफ्ट कराया जाए तथा उन्हें ठंड से बचाव हेतु आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

 

दो शातिरों को दबोचा
सिखेडा। पुलिस ने ट्यूबवेलों से मोटर, स्टार्टर और कॉपर तार चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। आरोपियों के पास से चोरी का सामान और 2,000 नकद बरामद हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम भगवानपुरी पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुभम (निवासी ग्राम विराल, बुढ़ाना) और पालेराम कबाड़ी (निवासी अलमासपुर, नई मंडी) को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम नगला मुबारिक और धंधेड़ा के जंगलों में स्थित ट्यूबवेलों से मोटर के कॉपर तार और स्टार्टर चोरी करने की बात स्वीकार की। उन्होंने करीब दो माह पहले भोपा क्षेत्र के ग्राम बरुकी (पचेड़ा रोड) से भी चोरी की घटना को अंजाम देना कबूला है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में मोटर का कॉपर तार, चोरी के स्टार्टर और 2,000 की नगद धनराशि बरामद की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नेमपाल सिंह, फरीद अहमद, रिंकू सिंह और हेड कांस्टेबल शिवकुमार शामिल थे। वैधानिक कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

 

गौ सेवा कीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर समर्पण द्वारा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर गुड़ मंडी गौशाला में पावन गौ-सेवा का पुण्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह सेवा कार्यक्रम क्लब के सक्रिय एवं सेवाभावी सदस्य रोटेरियन मनोज शर्मा एवं रोटेरियन अनुज सिंगल के सान्निध्य में आयोजित किया गया।
रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर समर्पण के अध्यक्ष रोटेरियन विकास भार्गव ने बताया कि बसंत पंचमी जैसे पावन पर्व पर गौ-सेवा का विशेष धार्मिक, सामाजिक एवं मानवीय महत्व है। उन्होंने कहा कि गौ-सेवा केवल सेवा नहीं, बल्कि संवेदना, संस्कार एवं मानवीय मूल्यों को जीवंत रखने का माध्यम है। इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी रोटेरियन साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर समर्पण भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।

 

दो जनसेवाओं का लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर “उन्नति” द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विज़िट के अवसर पर जनहित में दो महत्वपूर्ण सेवाओं का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर एसडी गल्र्स इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए एक आधुनिक कंप्यूटर लैब तथा देवबंद श्मशान घाट हेतु एक नव-निर्मित मॉर्चरी फ्रीज़र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी लायन विनय मित्तल एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 321ब्1 लायन विनय सिसोदिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्प् टक्ळ लायन नवनीत अग्रवाल, ळस्ज् कोऑर्डिनेटर लायन रीना अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. विवेक कुमार,जोन चेयरपर्सन लायन मनीष बंसल तथा लायन अनिल छाबड़ा (मेरठ) सहित अनेक लायन सदस्य मौजूद रहे,ये जानकारी क्लब के मीडिया चेयरमैन एवं डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल कंसल ने दी। कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावशाली संचालन डिस्ट्रिक्ट एम्बेसडर लायन अजय अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि छात्राओं के लिए स्थापित कंप्यूटर लैब डिजिटल शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे बालिकाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलेगा। वहीं देवबंद श्मशान घाट हेतु स्थापित मॉर्चरी फ्रीज़र अंतिम समय में भी मानवीय गरिमा एवं संवेदना को बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष लायन अमित मित्तल द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत से हुई। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब “उन्नति” सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु कार्य करता रहा है तथा भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सेवा के क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लायन राजेश मित्तल, लायन मुकुल गोयल, लायन रोहित सिंघल, लायन वंदना मित्तल, लायन प्रतिभा बंसल, लायनैड नीतू गोयल, लायनैड अनुराधा मित्तल सहित अन्य क्लबों के भी अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता सिंह ने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर क्लब की ओर से सभी अतिथियों के लिए सुस्वादु जलपान की व्यवस्था की गई।

 

बसंतोत्सव व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई
खतौली। विश्व हिंदू परिषद बलोपासना केन्द्र, के तत्वावधान में श्री अखण्डानन्द आश्रम में बसंतोत्सव एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्तिमय व देशभक्ति का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना से हुआ, जिसे पंडित जसवंत शर्मा ने विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न कराया। श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात प्रसाद वितरण एवं सूक्ष्म जलपान का आयोजन किया गया। डॉ. चंद्र मोहन शर्मा ने बसंत पंचमी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व ज्ञान, विद्या, संस्कृति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी से जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है नगर मंत्री आतिश गुप्ता ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और देश सेवा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी का त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” जैसे उनके ओजस्वी विचार आज भी देशवासियों में जोश भर देते हैं। कार्यक्रम के समापन पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने सभी आगंतुकों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत प्रसाद वितरण एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल राणा, अनिकेत गोयल, जयप्रकाश, प्रदीप गुप्ता, सुरेंद्र, चिराग सिंघल, आशीष रहेजा, केशव अग्रवाल, अंकुर तायल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल सहित मौहल्लावासी रहे बसंत पूजा में मौजूद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मौहल्लावासियों के साथ होली का बसंत रखा तथा सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाए दी।
 उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल की मौजूदगी मेे सुबह करीब 7 बजे मौहल्लावासियों के साथ होली का बसंत रखा गया। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने  सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाए देते हुए कहा कि बसंत पंचमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन मे एक नई उमंग व हर्षोल्लास लाए। इस दौरान मंत्री कपिलदेव के साथ अनेक मौहल्लावासी एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

 

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने की बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने नगर की सडक निर्माण के सम्बन्ध मे पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस पर अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।    राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मेरठ रोड स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस पर नगर की सडकों से सम्बन्धित विषय पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी तथा यथाशीघ्र उक्त सडकों के निर्माण के निर्देश दिए।

 

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर में पराक्रम दिवस क्विज का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) केन्द्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर में 23 जनवरी 2026 को पराक्रम दिवस पर क्विज़ का आयोजन किया गया,  जिसका विषय था – ऑपरेशन सिंदूर। यह प्रतियोगिता शिक्षा मंत्रालय के आदेशानुसार स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में संपन्न कराई गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की। जिसमें केन्द्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर दोनों पाली, जवाहर नवोदय विद्यालय, एमजी पब्लिक स्कूल, जे वी पब्लिक स्कूल, एस एफ डी ए वी पब्लिक स्कूल, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह क्विज परीक्षा पे चर्चा के अंतर्गत आयोजित की गई, परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य छात्रों में परीक्षा से संबंधित सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा तनाव मुक्त वातावरण में परीक्षा में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है।  यह प्रतियोगिता विद्यालय प्राचार्य श्रीमती अंशु त्यागी के निर्देशन एवं देखरेख में संपन्न हुई। प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारी का विशेष योगदान रहा।

 

ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारत विकास परिषद, मुजफ्फरनगर “नारायणी” शाखा के तत्वावधान में कड़कड़हाटी ठंड में महाकाल सेवा, रेलवे स्टेशन परिसर में निशुल्क ऊनी वस्त्र वितरण सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में ज़रूरतमंदों को राहत प्रदान करना रहा। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में उपस्थित जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र वितरित किए। सेवा भाव से किए गए इस कार्य से लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता देखने को मिली! कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 200 जरूरतमंदों को गरम मोज़े एवं गरम कैप प्रदान की गईं, जिससे उन्हें ठंड से बचाव में सहायता मिली। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के कमजोर वर्ग के लिए सहारा बनते हैं तथा भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य निरंतर किए जाएंगे। कार्यक्रम में परिषद के अनेक सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे और सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।  कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा संस्थापक सीए अतुल अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष कनिका अग्रवाल, सचिव पूजा मित्तल एवं महिला सहभागिता वर्षा गुप्ता के साथ-साथ बहुत से सदस्यों का सहयोग रहा  

 

काॅलेज में मनाया गया बसंतोत्सव
शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में आज बसंतोत्सव का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने मां शारदा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्या ने इस अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन पर विस्तृत जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि भारत माता के अमर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 में जयंती मनाई जा रही है ।पूरा देश उनके अटूट साहस, देश भक्ति और देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए सर्वाेच्च योगदान को याद करते हुए पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। सभी अध्यापिकाओं ने भी मां शारदे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया और पुष्प अर्पित किये।

 

गीता पाठ का होगा आयोजन                                
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) परमपूज्य महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया की महाराज श्री की सद्प्ररेणा/आशीर्वाद से एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से  साप्ताहिक / एकादशी/विशेष पर्व पर निरूशुल्क गीतापाठ,भजन भाव की श्रृंखला मे श्री सुन्दरलाल अग्रवाल के सौजन्य से शिव मंदिर के पास ,मालवीय भवन के  सामने आदर्श कॉलोनी मे गीता पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन 24-01-2026 दिन शनिवार को सायं 05 बजे से रात्री 6ः30 बजे तक होना निश्चित हुआ है।जिसमें आप सपरिवार, ईष्ट मित्रो सहित सादर आमंत्रित हैं।आपसे अनुरोध है कि पाठ मे अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाए एवं गीतामनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज के जीओ गीता के माध्यम से गीताजी का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने का जो सफल वैश्विक प्रयास किया है/किया जा रहा है और बहुत से देशों मे गीताजी का पठन/पाठन किया जा रहा है। उसमे सहयोग के लिए आओ जीओ गीता के साथ जुडे। अभी तक 29 जनवरी व 03, 13, 27 फरवरी  व 03 मार्च बुक है और 27 जनवरी  व 10,17,24, फरवरी अभी तक खाली है । जो बुक कराना चाहते है बुक करा सकते हैं।

 

हवन-पूजन के साथ मनाई बसंत पंचमी
मीरांपुर।ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के पावन पर्व एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को श्रद्धा, उत्साह के साथ संयुक्त रूप से मनाया गया।       ज्ञानस्थली पब्लिल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुआ। हवन में यजमान के रूप में विद्यालय निदेशक रोहित कुमार, साक्षी सिंह, प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान एवं बचन कौर ने यज्ञ का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने श्रद्धापूर्वक आहुतियाँ प्रदान कर माँ सरस्वती की आराधना की तथा भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। छोटे-छोटे बच्चों ने पीले वस्त्र धारण कर संगीत शिक्षक शिवोम शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धा, ऋतिका, असना बतूल, अवनी धीमान, अरायना कपासिया, गुरवीर सिंह एवं माही सहित अन्य विद्यार्थियों ने भजन एवं कीर्तन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने अपने संबोधन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रसेवा एवं अनुशासन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने माँ सरस्वती से विद्यालय परिवार की उन्नति एवं शैक्षिक प्रगति की कामना की। कार्यक्रम के अंत में पूर्णाहुति के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी अरोड़ा ने उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकगणों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अरुण शर्मा, हिमांशु वर्मा, आकाश चैधरी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 

बंसत पंचमी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
खतौली। के के पब्लिक स्कूल , फलावदा रोड पर बसंत पंचमी का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सरस्वती पूजा और बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रजनन करके हुआ। प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने बसंत पंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा कहा कि बसंत पंचमी बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है जो प्रकृति को नए जीवन का संकेत देता है। आज का दिन शिक्षा और ज्ञान के महत्व को दर्शाता है। मां सरस्वती ज्ञान, संगीत और कला की देवी है। बाल कवि सम्मेलन में सिया ,सुनैना, रियांश ,आराध्या, आन्या , समृद्धि ,नंदनी, वैशाली, कुणाल ,रितिका, अनुराधा ,रिया, भावना ,अवनी ,गुनगुन ने बसंत के ऊपर काव्य पाठ किया । जिसमें आन्या और सिया को सर्वश्रेष्ठ कविता के लिए सम्मानित किया गया ।  प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल व प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने सम्मानित किया। कवि सम्मेलन का आयोजन गीता मुस्कान के मार्गदर्शन में हुआ। निर्णायक मंडल में डी डी आर्य और विपिन रहे ।कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने में निधि, अंशु , सुनीता जैन ,साक्षी , स्वाती ,मनोज ,अनुज, अनंत ,अतुल, रामकुमार, सोमेश चंचल, पिंकी आदि का सहयोग रहा।

 

 विशाल भंडारे का आयोजन
खतौली। अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के पावन अवसर पर खतौली में गणेश पुरी, बुआडा रोड स्थित श्री राम जानकी परिवारश् द्वारा एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा (बन्टी) ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना संपन्न की। इस दौरान पूरा क्षेत्र श्जय श्री रामश् के उद्घोष से गुंजायमान रहा। सुंदरकांड के भक्तिमय पाठ के पश्चात प्रभु श्री राम की आरती की गई और फिर विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।मुख्य यजमान गौरव शर्मा (बन्टी) ने इस अवसर पर कमेटी, क्षेत्र के व्यापारियों और वार्ड वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ष्यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस पवित्र आयोजन में यजमान बनने का अवसर मिला। 22 जनवरी 2024 को जो रामभक्ति की लहर शुरू हुई थी, आज उसकी दूसरी वर्षगांठ पर इस तरह के आयोजन समाज में एकता और धर्म के प्रति अटूट आस्था को दर्शाते हैं।ष् उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रभु श्री राम का आशीर्वाद सभी परिवारों पर सदैव बना रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राम जानकी परिवार के प्रधान राकेश पाठक, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष चंद्रपाल राजपूत, अंकित गोयल, कपिल मलिक, सागर (मेडिकल स्टोर), नवीन त्यागी, सोनू, सौरभ, यशपाल व अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन के अंत में आयोजन समिति ने मुख्य यजमान व सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।

 

एक जनपद एक उत्पाद में चयनित उत्पाद गुड़ को जी. आई. टैंग में किया गया शामिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, जैस्मिन ने सभी अवगत कराया है कि एक जनपद एक उत्पाद में चयनित उत्पाद गुड़ को जी०आई० टैंग में शामिल कर लिया गया है, जो जी०आई० टैंग के साथ अब विश्व बाजार में दश्तक देगा और अपनी एक विशेष पहचान बनायेगा। जी०आई० टैंग (भौगोलिक संकेतक) एक प्रकार से ऐसी मुहर है, जिससे उस उत्पाद की पहचान पूरी दुनिया में हो जाती है तथा उस क्षेत्र को सामूहिक रूप से इसके उत्पादन का एकाधिकार प्राप्त हो जाता है। अवगत कराना है कि नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) के संहयोग से उत्तर प्रदेश के 77 उत्पादों का जी०आई० उत्पाद प्राप्त है। जनपद मुजफ्घ्फरनगर का गुड़-उत्पाद अब समृद्धि संस्कृति और सामूहिक बौद्विक सम्पदा का हिस्सा बना है। अतः जनपद मुजफ्फरनगर के गुड़ उत्पादक/गुड़ व्यापारियों को सूचित किया जाता है कि वह अपने गुड़ के उत्पादन एव वैक्यूम पैकेजिंग के लिए जी०आई० टैंग हेतु पंजीयन यथा शीघ्र कराने का कष्ट करें। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, औद्यौगिक आस्थान सूजडू, मेरठ रोड मुजफ्फरनगर में सम्र्पक कर सकते है।

 

जल्द दूर होगी प्रदूषण की समस्याःमंत्री कपिलदेव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपदवासियो को जल्द ही प्रदूषण की समस्या से निजाद मिल सकेगी। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इस सम्बन्ध मे प्रदूषण विभाग एवं अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों तथा मिल मालिको के साथ बैठक कर उक्त आश्य मे विस्तृत चर्चा की है।   प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जनहित में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इस सम्बन्ध मे प्रदूषण विभाग के अधिकारियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों से बातचीत कर उन्हे निर्देशित किया कि प्रदूषण की समस्या जनस्वास्थ्य की दृष्टि से अपने आप में एक विकट समस्या है। अतः फैक्ट्रियों की चिमनी से निकलने वाले धुंऐ के वायू प्रदूषण, फैक्ट्रियों से निकलने वाली राखी तथा फैक्ट्रियों से निकलने वाला कैमिकल युक्त पानी जिससे उस क्षेत्र का पानी खराब हो रहा हो। इन सभी समस्याआंे के दृष्टिगत आरडीएफ के उचित प्रयोग आदि माध्यमो से इस समस्या का यथाशीघ्र समाधान सुनिश्ति तो। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि उन्होने फैक्ट्री मालिकों से भी इस सब को लेकर सविस्तार बातचीत की है। जो कि काफी सार्थक रही। अतः उम्मीद है कि बहुत जल्द प्रदूषण की समस्या से नागरिकों को निजाद मिल सकेगी।

 

सपा की कानूनी घेराबंदी- मतदाताओं को मिले नोटिस का जवाब देगा 5 वकीलों का विशेष पैनल
खतौली।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (ैप्त्) प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को मिल रहे नोटिसों का कानूनी जवाब देने और उनकी मदद के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीति अपनाई है।  सपा ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच अधिवक्ताओं की एक टीम नियुक्त करने का निर्णय लिया है। ये अधिवक्ता उन मतदाताओं की सहायता करेंगे जिन्हें मतदाता सूची से नाम कटने या सत्यापन के संबंध में नोटिस मिले हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से गलत तरीके से न काटा जाए और प्रशासन द्वारा भेजे गए नोटिसों का उचित और कानूनी रूप से सही जवाब दिया जा सके। शीर्ष नेतृत्व के आदेश का पालन करते हुए समाजवादी पार्टी जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा की संस्तुति पर खतौली तहसील के अधिवक्ता दिमाग़ सिंह, अभिषेक गोयल, दानिश काज़ी और जानसठ तहसील के अधिवक्ता ब्रजराज स्वरूप सैनी, जय प्रकाश कश्यप को खतौली विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को मिल रहे नोटिसों का कानूनी जवाब देने और उनकी मदद के लिए नियुक्त किया है ।  पार्टी द्वारा नियुक्त किया गया अधिवक्ताओं का यह पैनल विधानसभा स्तर पर मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को कानूनी मार्गदर्शन प्रदान करेगा । अधिवक्ताओं की यह टीम विशेष रूप से उन मतदाताओं के लिए काम करेगी जिन्हें बीएलओ (ठस्व्) के माध्यम से नोटिस दिए जा रहे हैं और जिन्हें सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है।   सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को ष्एक-एक वोट बचानेष् के लिए एकजुट होकर काम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा सकता है, जिसके विरोध में पार्टी हर बूथ पर सक्रिय है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + seventeen =