News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मंत्री कपिलदेव ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2026 कार्यक्रम का किया शुभारम्भMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2026 का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने फीता काटकर किया। मेरठ रोड स्थित आईटीआई परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस-प्रशासनिक विभागों की दर्जनो योजनाओ की स्टाल लगाई गई।
  उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का शुभारम्भ 24 जनवरी सन 1950 को हुआ। तभी से यूपी स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिसके चलते प्रदेशभर के समस्त जनपदों के साथ-साथ मुजफ्फरनगर में भी विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। मेरठ रोड स्थित राजकीय औघोगिक प्रशिक्षण संस्थान केन्द्र पर उत्तर प्रदेश दिवस 2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मे पहंुचे मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार  कपिलदेव अग्रवाल का डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कंडारकर कमलकिशोर देशमुख, एसएसपी संजय वर्मा  व एडीएम फाईनेंस गजेन्द्र कुमार, एडीएम प्रशासन संजय सिंह, सिटी मजिस्टैªट पंकज प्रकाश राठौर, एसडीएम सदर राजेश द्विवेदी आदि  अधिकारियों ने बुके भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में पुलिस-प्रशासनिक विभाग की और से विभिन्न  योजनाओं की  स्टाल लगाई गई। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सभी पुलिस प्रशासनिक योेजनाओं के स्टाल कर अवलोकन कर अधिकारियों से जानकारी ली।
 कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2017 में जब से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बागडोर संभाली है। तब से ही प्रदेश का चहंुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे सडकों को जाल बिछ गया है। रेलवे कनैक्टिविटी बढ गई है। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान किया गया। किसानों को निशुल्क टयूबवैल कनक्शन, राशन वितरण, प्रदेशभर में उघोगों को प्रोत्साहन आदि के साथ-साथ जनपद में भी अनेक विकास कार्य हुए है। योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था मे बडा सुधार हुआ है। वर्ष 2017 से 2026 तक सरकार का शानदार सफर रहा है। प्रदेश से अराजकता समाप्त होने के साथ उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में अग्रसर है।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ.वीरपाल निर्वाल, रालोद विधायक राजपाल बालियान, एमएलसी श्रीमति वंदना वर्मा, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक उमेश मलिक, उघमी जगमोहन गोयल, उघमी कार्तिक अग्रवाल, उघमी अंकत सिंघल, भाजपा नेता पिंटू त्यागी, भाजपा नेता विशाल गर्ग, अनुज गोयल, सीओ सिटी सिद्धार्थ के.मिश्रा, इंस्पैक्टर थाना खालापार महावीर सिंह चैहान, इंस्पैक्टर थाना सिविल लाइन आशुतोष  कुमार सिंह, शहर कोतवाल बबलू सिंह वर्मा  आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम मे पहंुचे सभी लोगों ने सफल आयोजन के लिए जिला पुलिस-प्रशासन की सराहना की।

 

मुठभेड में शातिर बदमाश घायलMuzaffarnagar News
चरथावल। थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी में सक्रिय एक गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने गिरोह के एक अन्य सदस्य को भी पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 10 बजे चल रहे सघन कॉम्बिंग अभियान के दौरान पशु चोरों से आमना-सामना हो गया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इनाम पुत्र शरीफ, निवासी ग्राम सिंधावली, थाना मंसूरपुर, जनपद मुजफ्फरनगर, के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार कर लिया गया। शाहनूर पुत्र रज्जाउल्ला को भी गिरफ्तार किया। शाहनूर मूल रूप से चूड़ियाला, थाना मीरापुर का रहने वाला है और वर्तमान में कोतवाली नगर क्षेत्र के न्याजूपुरा में रह रहा था। हालांकि गिरोह का तीसरा सदस्य मोहम्मद आमिल पुत्र मोहम्मद आमिर, निवासी ग्राम घंडी सरवट पचेंडा रोड, मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिंह, मंगत त्यागी, है. का. अजीत सिंह, सुशील, का. राहुल गिरी, का. राजेश, मनोज शर्मा थाना चरथावल शामिल रहे।

 

समाधान दिवस का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
छपार। छपार थाना प्रांगण में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत व सीओ सदर डॉ रवि शंकर मिश्रा, थाना प्रभारी मोहित सहरावत ने सदर तहशील से राजस्व विभाग टीम के साथ जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने अधिकारीयो व कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके बाद समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। बाद में उन्होंने बताया कि भूमि विवाद से संबंधित छपार व घुमावती गांव से कुछ समस्याएं आई थी। जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम को मौक़े पर भेजकर निष्पक्ष रूप से जांच कराकर समाधान कराया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सदर डॉ रवि शंकर मिश्रा, थाना प्रभारी मोहित सहरावत, उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, कास्टेबल पवन कुमार तथा तहसील सदर की टीम से छपार राजस्व निरीक्षक राजकिशोर त्यागी, क़ानूगो सियानंद सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

 

जागरूकता की शपथ दिलाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 25 जनवरी, 2026 को सौलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला पंचायत सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह एवं अपर जिला अधिकारी न्यायिक श्री सुशील कुमार की अध्यक्षता में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों  को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि
“हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगें तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एंव शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें ।ष्
इस अवसर पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

 

जनहित की उपेक्षा कर सरकार कर रही संविधान बदलने का काम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आज जिला कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर के कैंप कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस  अध्यक्ष अजय राय  के निर्देशानुसार, प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी, वन्चित, शोषित दलित, पिछड़ों के मसीहा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर  की जन्मजयन्ती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए गए ।जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल कटारिया ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार जनहित की उपेक्षा कर संविधान को बदलने का काम किया जा रहा है जिसे भारत की जनता स्वीकार नहीं करेगी।  इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश महासचिव कमल मित्तल  ने कहा कि  केंद्र सरकार लोकतंत्र  एवं संविधान पर लगातार हमले कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने  मनरेगा को खत्म किए जाने के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू किया है। कमल मित्तल ने  तीन कृषि कानूनों का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह कड़े विरोध के बाद केंद्र सरकार को वे कानून वापस लेने पड़े थे, उसी तरह मनरेगा के मामले में भी जनता को आवाज उठानी होगी।  राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश महासचिव कमल मित्तल ने  कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने की एक श्सुनियोजित साजिशश् है। देश में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के अधिकारों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश महासचिव कमल मित्तल मनरेगा यूपीए सरकार का एक दूरदर्शी कानून था, जिसे पूरी दुनिया में सराहा गया,  इसका नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया। मनरेगा को खत्म करना महात्मा गांधी का अपमान है। यह काम करने के अधिकार पर सीधा हमला है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र  सरकार ने बिना किसी अध्ययन, मूल्यांकन या राज्यों और राजनीतिक दलों से सलाह लिए इस कानून को रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसा ही तरीका तीन कृषि कानूनों के साथ अपनाया था। उन्होंने कहा कि मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस पार्टी आंदोलन कर रही है । उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले का हर जगह विरोध हो रहा है।
इस अवसर पर ज़फ़र महमूद, रिज़वान अहमद , ममनून अंसारी,  सद्दाम सिद्दीकी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

नव निर्मित टीन शैड का एसएसपी व पालिका चेयरमैन ने किया उदघाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर परेड ग्राउंड की दर्शक दीर्घा में नव निर्मित टीन शैड का उदघाटन किया गया।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा तथा नगर पालिका मुजफ्फरनगर अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर के परेड ग्राउंड में नव निर्मित टीन शैड का विधिवत उदघाटन किया गया। इस टैनशैड का निर्माण परेड ग्राउन्ड की दर्शक दीर्घा में किया गया है जिससे परेड ग्राउन्ड में होने वाले विभिन्न आयोजनों में आने वाले दर्शकों को सुविधा हो तथा बारिश व धूप इत्यादि से बचाव हो सके।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को जयंती पर किया नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सामाजिक न्याय के पुरोधा व समाजवादी विचारधारा पर चलकर पीडीए को उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हर्ष से मनाई गई।
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ज़िया चैधरी की अध्यक्षता में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष को याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन संघर्ष समाजवादी विचारधारा पर चलने वाले लोगों के लिए अनमोल धरोहर है तथा उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सामाजिक न्याय दिलाने के उनके पदचिह्नों पर चलकर लगातार संघर्ष व उनके विचारों को आगे बढ़ाते रहेंगे। कार्यक्रम में सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी,सपा नेता साजिद हसन,नदीम मलिक,लोकेंद्र कुमार, फिरोज अख्तर,शादाब राणा,जुनेद आलम, सुनील कुमार सहित अन्य सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

शातिर मादक तस्कर दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा 01 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 21.21 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद।  अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव एवं थाना प्रभारी नई मण्डी बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ महोदय द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर महोदय द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत थाना मण्डी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 शातिर अवैध मादक पदार्थ मौ0 रोजू उर्फ अज्जू पुत्र महबूब निवासी नसीरपुर थाना नई मण्डी को गोल्डन पब्लिक स्कूल के पास वाली कालोनी से दौराने चैकिंग गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 21.21 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 चरन सिंह, का. धीरज कुमार, उर्वेश कुमार, विरेख तेवतिया थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हुआ आयोजन
तितावी। 25 जनवरी को तितावी थाने में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने लोकतंत्र को मजबूत करने और मतदाता जागरूकता के लिए शपथ ली। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह, नागर तितावी थाना प्रभारी पवन चैधरी और वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजयपाल यादव सहित तितावी थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव में अपनी पूरी आस्था रखने तथा बिना किसी डर या प्रलोभन के मतदान करने की शपथ ली। इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।

 

छात्रों को बंटी स्टेशनरी किटShashikanta Manch1
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के अवसर पर बेसिक शिक्षा खंड नागरिक क्षेत्र की पूर्वी पाठशाला जूनियर हाई स्कूल जो अब साउथ सिविल लाइन से खाल पर में स्थानांतरित होकर कार्यरत है के छात्र-छात्राओं को श्रीमती शशिकांत स्मृति मंच की ओर से स्टेशनरी कित जिसमें काफी पेंसिल रबर कटर आदि हैं वितरित की गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी राजकुमार रहेजा उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधान अध्यापिका श्रीमती हिमानी रानी ने किया छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शशिकांत का स्मृति मंच के मुख्य संरक्षक इंजीनियर सुभाष चंद्र अग्रवाल ने कहा कि मंच शिक्षा के क्षेत्र के अलावा अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी बराबर सहयोग कर रहा है मंच के अध्यक्ष डॉ अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि मंच विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित वेब प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक मदद भी करेगा मंच की उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल ने विद्यालय की बालिकाओं को शिक्षित होकर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए जरूरी टिप्स दिए विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमार रहे जाने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताएं प्रधान अध्यापिका श्रीमती हिमानी रानी ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं एवं अन्य क्रियाकलाप भी बराबर भी कराई जा रहे हैं जिससे इनका सर्वांगीण विकास संभव है उन्होंने बताया कि साउथ सिविल लाइन का भवन 100 साल पूरे होने व जर्जर होने के कारण अभी अस्थाई रूप से इस विद्यालय को खल पार्क क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है उन्होंने मंच के पदाधिकारी का आभार प्रकट किया इस अवसर पर एडवोकेट स पवार ने भी अपने विचार प्रकट किया कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ जावेद आदेश बबीता बेबी शहनाज अलीशा मंशा एवं भोजन माताएं रजनी शीला महाजबी और सीमा ने अपनी उपस्थिति व सहयोग से कार्यक्रम को सुंदर रूप प्रदान करने में मदद की

 

‘‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस’’ हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, उद्यमिता तथा स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर श्री मनोज कुमार झा, इन्क्यूबेशन मैनेजर,एस.डी.सी.ई.टी. इन्क्यूबेशन फोरम ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने स्टार्टअप आरंभ करने की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आइडिया चयन, समस्या की पहचान, बिजनेस प्लानिंग एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने नवाचार, टीमवर्क और निरंतर प्रयास के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होने भारत सरकार द्वारा नए स्टार्टअप्स को प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी भी दी, जिनमें वित्तीय सहायता योजनाएँ, इन्क्यूबेशन सपोर्ट, कर में छूट, मेंटरशिप तथा स्टार्टअप इंडिया पहल के अंतर्गत सरल अनुपालन प्रक्रियाएँ शामिल हैं। संस्थान के सचिव अनुभव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युग स्टार्टअप और इनोवेशन का युग है। युवाओं के पास नए विचारों और तकनीकी समाधानों के माध्यम से समाज की समस्याओं को हल करने का अपार अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से जोखिम लेने, असफलताओं से सीखने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि यह आयोजन एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलोजी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके अंतर्गत संस्थान विद्यार्थियों को उद्यमिता के लिए प्रेरित कर उन्हें रोजगार सृजक बनने के लिए तैयार करता है। संस्थान के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलोजी विद्यार्थियों को केवल तकनीकी शिक्षा ही नहीं, बल्कि उद्यमी सोच विकसित करने का भी मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान का इन्क्यूबेशन सेंटर, इंडस्ट्री कनेक्ट और मेंटरशिप सुविधाएँ विद्यार्थियों को स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। संस्थान की आई.आई.सी. कमेटी के अध्यक्ष, श्री संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने विचारों को वास्तविकता में बदलने तथा संस्थान द्वारा उपलब्ध संसाधनों एवं मार्गदर्शन का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

 

 

विकास का मिला तोहफा
खतौली।क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाडपुर में वर्षों से उपेक्षित पड़ी भूमि अब विकास की मिसाल बन गई है। ग्राम प्रधान सुषमा पत्नी विपिन कुमार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत द्वारा बाल क्रीड़ा स्थल (बच्चा पार्क) का निर्माण कराकर गांव को एक बड़ी सौगात दी गई है। इस विकास कार्य से न केवल गांव की तस्वीर बदली है, बल्कि ग्रामीणों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर सार्वजनिक स्थल भी मिला है।
जानकारी के अनुसार, लाडपुर गांव में खाली पडी  खातों जमीन लंबे समय से कूड़ा-करकट फैला हुआ था, जिससे वातावरण दूषित हो रहा था और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रधानपति विपिन कुमार और ग्राम पंचायत एडीओ अरुण कुमार के संयोजन से पहले विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वर्षों से पड़ी गंदगी को हटाकर पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा किया गया। इसके पश्चात विधायक मदन भैया के कोटे से हाईमास्ट लाइट का निर्माण कराया गया, जिससे क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित हुई। सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए, हरियाली बढ़ाने के लिए पेड़-पौधे रोपे गए, बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई तथा पूरे परिसर को आकर्षक रूप दिया गया। इस विकास कार्य से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत लाडपुर में अब तक किसी भी प्रधान द्वारा इस स्तर का विकास कार्य नहीं कराया गया। लोगों ने इसे गांव के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल बताया। ग्राम प्रधानपति विपिन कुमार ने बताया कि गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से न केवल गंदगी फैल रही थी, बल्कि स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इसी समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत लाखों की लागत से विकसित कर बाल क्रीड़ा स्थल के रूप में तैयार किया गया, ताकि ग्रामीणों को एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि यह स्थान अब गांव की महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुबह-शाम टहलने और बच्चों के खेलने का सुरक्षित केंद्र बन गया है। इससे सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सुषमा और प्रधानपति विपिन कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि हर ग्राम प्रधान इसी तरह ईमानदारी और लगन से विकास कार्य करे, तो गांवों की सूरत बदली जा सकती है। साथ ही उन्होंने अन्य ग्राम प्रधानों से भी अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में सफाई व्यवस्था, पेयजल सुविधा, टूटी सड़कों की मरम्मत और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दें, ताकि ग्रामीण क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

 

बसंतोत्सव धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)दून वैली प्रांगण में बसंत उत्सव का आयोजन किया गया। माॅ सरस्वती की विशेष आराधना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्कूल उप प्रधानाचार्या मिस इवा गुप्ता जी ने माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके समक्ष दीप प्रज्वलित किया । तदोपरान्त बच्चों ने मां सरस्वती की स्तुति,गीत , नृत्य भाषण आदि की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। बसंती रंग में रंगे सभी बच्चे मन को लुभा रहे थे। स्कूल उप प्रधानाचार्या ने बच्चों को बताया कि बसंत पंचमी का त्योहार धानी धरती पीत रंग से श्रृंगारित होती है। खेतों में लहराती पीली सरसों की फसल ,बगिया में खिलते पीले पीले फूल, पीले परिधान पहने बच्चे, यह संदेश देते हैं कि पीले रंग से सजी बसंत रितु आ चुकी है। विद्यालय डायरेक्टर श्री अनुराग सिंघल जी ने सभी विद्यार्थियों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी और बताया कि जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की तो वह बहुत मौन और शांत थी ।तब उन्होंने अपने कमंडल के जल से सरस्वती माॅ का आवाहन किया ।वह हाथ में वीणा ,पुस्तक और कमल लिए हुए थी वीणा का अर्थ है हमारी कला,पुस्तक का अर्थ है ज्ञान, कमल शुद्धि का प्रतीक है और जिस हंस पर वे बैठी हुई है वह शांति का प्रतीक है। बसंत हमें और हमारे आसपास के वातावरण को फिर से जागृत करता है और वापस जीवन में लाता है ,रंग-बिरंगे फूल ,उत्सव और प्रकृति में प्रचुर विकास। इस अवसर पर सभी अध्यापिकाएं उपस्थित रही।

 

शातिर वांछित को दबोचाMuzaffarnagar News
पुरकाजी। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह व उनकी टीम ने अपनी शानदार एवं सराहनीय गुड वर्क को अंजाम देते हर एक अभियुक्त जो गौकशी व हत्या के प्रयास में वांछित 01 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र भी बरामद किया है पकड़ा गया अभियुक्त एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं जिसके खिलाफ पूर्व में करीब तीन दर्जन के आस पास मुकदमे दर्ज है।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर एवं थानाध्यक्ष पुरकाजी जयवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पुरकाजी द्वारा की गयी कार्यवाही। थाना पुरकाजी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त को चैकिंग के दौरान कम्हेडा पुल से आगे भैस्सरहेडी नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 चोरी की स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम याकूब उर्फ कोबरा पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम सीकरी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुरकाजी पुलिस ने 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर वे 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट भी बरामद की है। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में उ0नि विशाल राठी,उ0नि0 विक्रम वीरेन्द्र सिंह, है0का0 देवेन्द्र सिंह,का0 टीकम सिंह आदि शामिल रहें ।

 

समाधान दिवस का हुआ आयोजन
शाहपुर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना शाहपुर पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल महोदय द्वारा थाना शाहपुर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान महोदय द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

 

समाधान दिवस में सीओ जानसठ ने सुनी समस्याएंMuzaffarnagar News
जानसठ। शनिवार को शासन के निर्देशानुसार कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएसपी रूपाली राय ने जनता की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में इस बार क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आने वाले फरियादियों की संख्या और प्राप्त शिकायतों की संख्या काफी कम रही। पूरे दिन में केवल एक शिकायत दर्ज की गई। डीएसपी ने इस एकमात्र शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उसके निस्तारण के निर्देश दिए, जिसका तत्काल समाधान किया गया। रूपाली राय ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस पर आने वाली हर छोटी-बड़ी शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व टीम को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि विवादों को जड़ से खत्म किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, उपनिरीक्षक दीपक कुमार और महिला उपनिरीक्षक अर्पणा यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

 

समाधान दिवस का हुआ आयोजन
चरथावल। थाना समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने लोगों की समस्याएं सुनीं। प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में आयोजित इस दिवस पर कुल दो शिकायतें दर्ज की गईं। दर्ज शिकायतों में ओमपाल निवासी दूधली ने जमीनी विवाद से संबंधित शिकायत की। वहीं, रामकुमार ने चकबंदी से जुड़ी समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक ने दोनों शिकायतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच कर समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान नियमानुसार किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

 

शातिर वांछित को दबोचाMuzaffarnagar News
पुरकाजी। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह व उनकी टीम ने अपनी शानदार एवं सराहनीय गुड वर्क को अंजाम देते हर एक अभियुक्त जो गौकशी व हत्या के प्रयास में वांछित 01 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र भी बरामद किया है पकड़ा गया अभियुक्त एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं जिसके खिलाफ पूर्व में करीब तीन दर्जन के आस पास मुकदमे दर्ज है।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर एवं थानाध्यक्ष पुरकाजी जयवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पुरकाजी द्वारा की गयी कार्यवाही। थाना पुरकाजी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त को चैकिंग के दौरान कम्हेडा पुल से आगे भैस्सरहेडी नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 चोरी की स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम याकूब उर्फ कोबरा पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम सीकरी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुरकाजी पुलिस ने 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर वे 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट भी बरामद की है। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में उ0नि विशाल राठी,उ0नि0 विक्रम वीरेन्द्र सिंह, है0का0 देवेन्द्र सिंह,का0 टीकम सिंह आदि शामिल रहें ।

 

जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई
खतौली। पंडित छोटन लाल आईटीआई गंगधाड़ी में गुरुवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा सहित संस्थान के प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए सादर नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दिया गया उनका प्रसिद्ध नारा “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” युवाओं में नई क्रांति का संचार करने वाला था। नेताजी का संपूर्ण जीवन देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए संघर्ष करते हुए व्यतीत हुआ। प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षार्थियों से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शक्ति सिंह, रोहित राठी, देवनारायण शर्मा, अमित कुमार, प्रभात पुंडीर, भूपेंद्र ठाकुर, अमित सहित संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा

 

शातिर को किया गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी देर रात कसियारा मार्ग से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहनूर पुत्र रजाउल्ला के रूप में हुई, जो चुड़ियाला, थाना मीरापुर, जिला मुजफ्फरनगर का निवासी है। पूछताछ में उसने अपना मौजूदा पता कब्रिस्तान रोड, न्याज़ुपुरा, थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शाहनूर क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम की पूछताछ और तलाशी में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है। चरथावल थाना पुलिस जंगलों, निर्जन रास्तों और संदिग्ध स्थानों पर लगातार कॉम्बिंग एवं चेकिंग अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और चोरी व अन्य अपराधों में लिप्त आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना है। गिरफ्तार आरोपी को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 5 =