समाचार (Muzaffarnagar News)
इनामी शातिर मुठभेड में हुए घायल
बुढाना। (Regional News)।थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा 15-15 हजार रूपये के 02 ईनामी अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 पौनिया मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर, 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 स्पलैण्डर मोटर साइकिल बरामद की। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह तथा थाना प्रभारी बुढ़ाना श्री सुभाष बाबू अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 16 फरवरी को वादी दानिश पुत्र मोमीन निवासी मंदवाडा रोड कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना बुढ़ाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि गांव के ही आमिर उर्फ बाटा व समद द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पर मु0अ0स0-72/26 धारा-109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा 17 फरवरी को अभियुक्तगण द्वारा दोबारा अयान पुत्र शौकीन नि0 सफीपुर पट्टी कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पर मु0अ0स0-74/26 धारा-109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त दोनो अभियुक्तगण पर 15-15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया तथा टीमों का गठन किया गया। थाना बुढ़ाना पुलिस टीम कांधला रोड से मंदवाडा की ओर जाने वाले रास्ते पर मंदवाडा चैराहा के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति लुहसाना-हुसैनपुर वाले रास्ते से आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रुकने का इशारा किया लेकिन उक्त दोनो नही रुके तथा मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिग करते हुए मोटरसाइकिल लेकर मंदवाडा की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाशों का पीछा किया गया। आगे चलकर मंदवाडा की तरफ भागते हुए बदमाशों की मोटरसाइकिल कच्चा रास्ता होने की बजह से फिसल कर गिर गयी। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा मोटरसाईकिल को छोडकर ईख के खेत मे घुस गये तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन बदमाशों पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुलिस टीम पर फायर करते रहे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा दोनो बदमाशों को घायल अवस्था में क्राउन पब्लिक स्कूल के पास मन्दवाडा जाने वाले रास्ते के पास ईख के खेत से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे स 01 पौनिया मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर, 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 स्पलैण्डर मोटर साइकिल नम्बर यूपी 12 एफबी 8450 बरामद किये गये। घायल अभियुक्तगण को पुलिस टीम द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त आमिर उर्फ बाटा पुत्र लियाकत निवासी मंदवाडा रोड कस्बा व थाना बुढ़ाना, समद उर्फ चीस पुत्र शमीम नि0गण मंदवाडा रोड कस्बा व थाना बुढ़ाना है। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि आमिर उर्फ बाटा का वादी दानिश उपरोक्त के साथ पूर्व मे विवाद चल रहा है जिसमें वादी के ऊपर दबाव बनाने व डराने के उद्देश्य से हमने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमम में प्र0नि0 सुभाष अत्री, उ0नि0 छविकांत, ललित कुमार, संदीप सिंह, आशीष चैधरी, है0का0 नीरज त्यागी, संजय, अमरदीप, निर्वेश, का0 नकुल सांगवान, विजय कुमार, गौरव पूनिया थाना बुढ़ाना शामिल रहे।
महन्त पर जानलेवा हमला करने और मूर्ति खंडित करने वाले दबोचे
शाहपुर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मंदिर के महन्त पर जानलेवा हमला करने व मूर्ति को खण्डित करने वाले 03 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह तथा थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । उल्लेखनीय है कि 16 फरवरी को वादी शिव मंदिर के महंत पुष्कर नाथ द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अभियुक्तगण सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र धर्मसिंह, अजय पुत्र तेजवीर निवासीगण ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर, अरुण उर्फ कलुआ पुत्र राजवीर निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मंसूरपुर द्वारा उनके साथ गाली गलौच की गयी, विरोध करने पर लाठी डन्डो से जानलेवा हमला किया गया, तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी तथा मंदिर में लगी कार्तिकेय की मूर्ति को खण्डित कर देने की घटना कारित की गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 45/2026 धारा 115(2)/109(1)/298/351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना शाहपुर पर टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उक्त अभियोग में वांछित तीनों को ग्राम हरसौली जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग मंदिर के महंत से खुश नहीं थे तथा उसे वहां से हटाना चाहते थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने 16 फरवरी को महंत के साथ मारपीट की एवं फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। आज उक्त सभी कहीं भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विकास चैधरी, अभिषेक गुप्ता, का. ललित भाटी, साबिर अली थाना शाहपुर शामिल रहे।
दुकानों के आगे किये अतिक्रमण को हटवाया
जानसठ। एसडीएम की मौजूदगी मे एनएचएआई और स्थानीय पुलिस ने नेशनल हाईवे से अतिक्रमण हटवाया।
आला अधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम जानसठ राजकुमार भारती के नेतृत्व मे नेशनल हाईवे अथाॅरिटी और स्थानीय पुलिस ने नेशनल हाईवे 709 एडी से अतिक्रमण हटवाया। बताया जाता है कि नेशनल हाईवे के समीप पिछले कुछ समय से अतिक्रमण की शिकायते मिल रही थी। जिसका प्रशासन ने संज्ञान लिया तथा अधिकारियों की मौजूदगी मे पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान से दुकान से आगे तक सामान रखने वाले दुकानदारो मे हडकम्प मच गया।
आपरेशन चक्रव्यूह के दौरान शातिर वांरटी दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पुलिस द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के दौरान 01 वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मु0नगर के नेतृत्व में जनपद मे वारन्टी एवं वाँछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा 01 एनबीडब्लू वारंटी विनोद कुमार पुत्र प्रकाशा निवासी ग्राम पिन्ना थाना कोतवाली नगर मु0नगर उम्र 45 वर्ष । समबन्धित गैर जमानती वारंट वाद संख्या-1370/9/04 धारा-7/16 च्थ् एक्ट थाना कोतवाली नगर मु0नगर को ग्राम पीनना से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 मिलन चैधरी, का0 अरविन्द कुमार शामिल रहे।
विशाल जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल द्वारा समाज में बढ़ती मोबाइल फोन की लत एवं उसके बच्चों पर पड़ रहे दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में कक्षा अष्टम तक के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं जोश के साथ सहभागिता की। विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण भी विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर उपस्थित रहे। रैली का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक श्रीमती अलका जैन एवं के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर गंधर गौतम जैन द्वारा नीले, काले एवं सफेद गुब्बारे उड़ाकर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ, संस्कारित एवं संतुलित भविष्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा डिजिटल अनुशासन वर्तमान समय की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता है। रैली प्रातः 10 बजे विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर हनुमान चैक, भगत सिंह मार्ग तथा शिव चैक मार्ग से होती हुई शिव चैक के पास गोस्वामी तुलसी पार्क पर जाकर संपन्न हुई। विद्यार्थियों के हाथों में आकर्षक बैनर, जागरूकता पोस्टर, काले ध्वज एवं प्रभावशाली नारे लिखी तख्तियाँ थीं। बच्चे दुकानों एवं राहगीरों को मोबाइल फोन के अत्यधिक प्रयोग से होने वाली हानियों के संबंध में पर्चे भी वितरित कर रहे थे। विशेष रूप से विद्यार्थियों ने दुकानदारों एवं नागरिकों से हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से यह शपथ भी दिलवाई कि वे अपने छोटे बच्चों को अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन उपलब्ध नहीं कराएंगे तथा उनके स्वस्थ एवं संतुलित विकास के लिए समय और संस्कार प्रदान करेंगे। नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर कर इस सामाजिक संकल्प का समर्थन किया। रैली के दौरान बच्चों का अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह देखते ही बनता था। उनका अनुशासित संचलन और एक स्वर में लगाए गए नारे कृ “मोबाइल छोड़ो, किताबों से नाता जोड़ो”, “स्वस्थ बचपन दृ उज्ज्वल भविष्य”, “मम्मी पापा दूर हैं कृ मोबाइल का कसूर है”, “परिवार हमारा कहाँ गया३ मोबाइल उसको खो गया” कृ ने पूरे क्षेत्र का ध्यान आकर्षित किया तथा जनमानस को गहराई से प्रभावित किया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक श्री विश्वदीप गोयल जी, प्रदेश वरिष्ठ मंत्री श्री शिशु कांत गर्ग अधिवक्ता , रमा नगर पूर्व पंचायत अध्यक्षा एवं विभोर सिंघल, रुपेंद्र सैनी , विभोर सिंगल, प्रशांत चैधरी, मोहित मलिक, योगेश मित्तल सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समापन समारोह का सफल संचालन भूपेंद्र शर्मा जी द्वारा किया गया। विद्यालय की निदेशक श्रीमती अलका जैन ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए संदेश दिया कि बच्चों के सामने मोबाइल फोन का उपयोग यथासंभव कम किया जाए तथा परिवार में डिजिटल अनुशासन का वातावरण बनाया जाए, क्योंकि बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने घर में देखते हैं। रैली को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण का विशेष योगदान रहा। विशेष रूप से श्री गंधर गौतम जैन, श्रीमती नीतू सिंगल , श्रीमती सोनिका गोयल, नेहा, उर्वशी, शालिनी कौशिक, रीमा गर्ग तथा प्रदीप सैनी का सहयोग सराहनीय रहा, जिनके मार्गदर्शन एवं समर्पण से आयोजन सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने अपने अभिभावकों के नाम एक भावुक पत्र भी लिखा, जिसमें उन्होंने विनम्र निवेदन किया कि उन्हें अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन न दिया जाए तथा उन्हें अधिक समय, स्नेह और मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। विद्यार्थियों की इस भावनात्मक अपील ने उपस्थित नागरिकों को गहराई से प्रभावित किया। रैली के समापन पर बच्चों ने प्रतीकात्मक रूप से अपने हाथों में लिए मोबाइल फोन को डस्टबिन में डालकर यह प्रतिज्ञा ली कि वे आज से मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे और अपने समय का सदुपयोग अध्ययन एवं रचनात्मक कार्यों में करेंगे। रैली की सफलता में स्थानीय पुलिस प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए विद्यालय परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है। विद्यालय प्रशासन का दृढ़ विश्वास है कि यदि समाज, अभिभावक और विद्यालय मिलकर प्रयास करें, तो बच्चों को मोबाइल की लत से बचाया जा सकता है और उन्हें एक स्वस्थ, संतुलित एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान किया जा सकता है। यह रैली उसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण, प्रेरणादायी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से परिपूर्ण कदम है।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में े एन एस एस वालंटियर्स द्वारा प्रतिभाग किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में डॉ राजीव कुमार द्वारा महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (प्रतितोष, प्रतिषेध एवम निवारण) अधिनियम 2013 के अन्तर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें डी ए वी पीजी कॉलेज, मुज़फ्फर नगर के एन एस एस वालंटियर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। अधिनियम का उद्देश्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, गरिमापूर्ण और अनुकूल कार्य वातावरण बनाना तथा उन्हें यौन उत्पीडन के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करना है। उक्त कार्यशाला में उपस्थित सभी को डॉ राजीव कुमार सदस्य द्वारा पॉश एक्ट 2013 के अंतर्गत महिलाओं की कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं गरिमा हेतु सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों/संगठनों/ शैक्षणिक संस्थानों/ कार्यालयों/ अस्पतालों व असंगठित क्षेत्रों /अन्य कार्यस्थलों पर आंतरिक समिति व जनपद स्तर पर गठित स्थानीय समिति, ैभ्म.ठवग तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों के विषय में जानकारी प्रदान की गई। महिला सुरक्षा एवं सम्मान विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन, सफल प्रतिभागियों नबिया, गुलजंहा, प्रीति,वंशिका, कायम व सुम्बुल को सम्मानित किया गया। मुज़फ्फर नगर के शैक्षिक संग्रहालय में पॉश अधिनियम 2013 पर आयोजित कार्यशाला में डी ए वी पी जी कॉलेज, मुज़फ्फर नगर के एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी, अन्य प्रोफेसर व वालंटियर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यशाला में डी ए वी पीजी कॉलेज, मुज़फ्फर नगर के प्राचार्य प्रो. डॉ योगेश कुमार के मार्गदर्शन में एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. डॉ संजीव कुमार, प्रो. डॉ रचना त्यागी, प्रो. डॉ योगेश, प्रो. डॉ आसिफ व वालंटियर पलक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जनजागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजनः प्रतिभाशाली बालिकाओं को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवम मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में कम्पोजिट स्कूल अलमासपुर में डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फर नगर के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह की रोकथाम हेतु बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, पुलिस आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया एवं बताया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह अपराध है जिसमें 02 वर्ष की सजा व 01 लाख रूपए का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। भारत में शादी हेतु लड़के की आयु 21 वर्ष व लडकी की आयु 18 वर्ष है। उक्त कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार के मार्गदर्शन में विद्यालय स्टाफ श्रीमती वंदना, श्रीमती उपमा व श्रीमती सुरुचि का विशेष सहयोग रहा। प्रतिभाशाली बालिकाओं प्रिंसी, वंशिका, परिधि, स्वाति, वीरा व खुशबू को फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। बालक/बालिका शिक्षा ,सुरक्षा, सम्मान,संरक्षण व स्वावलंबन हेतु जिला बाल सरंक्षण अधिकारी संजय कुमार एवं बाल कल्याण समिति सदस्य डा राजीव कुमार द्वारा उक्त जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
छत्रपति शिवाजी महाराज की शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रकाश चैक स्थित शिवसेना कार्यालय पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यालय परिसर को भगवा ध्वज और फूल-मालाओं से सजाया गया तथा शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और शिवाजी महाराज के जयघोष के साथ हुई। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।स अवसर पर शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्र, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वे एक महान योद्धा ही नहीं बल्कि दूरदर्शी प्रशासक भी थे। उनके साहस, नीति और संगठन क्षमता से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवसेना शिवाजी महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जतिन वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस का परिचय दिया और स्वराज की स्थापना कर इतिहास रच दिया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने और शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम में उत्साह व श्रद्धा का वातावरण बना रहा इस दौरान विनय कुमार लक्ष्य प्रिंस शैलेंद्र मनोज कुमार प्रिंस निकुंज चैहान मनोज चैधरी ललित रुहेला अमित कुमार सूरज सेटी आदि पदाधिकारी मौजूदरहे
जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
चरथावल। नगर पंचायत कार्यालय चरथावल में आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का विषय “एएम पर प्रहार३ एंटीबायोटिक्स, लापरवाही नहीं चलेगी” था।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और डॉक्टर की सलाह के बिना अंग्रेजी दवाइयों का सेवन न करने का आग्रह किया। गर्ग ने बताया कि एंटीबायोटिक के अनियंत्रित उपयोग से शरीर में दवा प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सकती है, जिससे भविष्य में गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष इस्लामुद्दीन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत आम नागरिकों को सही स्वास्थ्य जानकारी प्रदान करने के लिए समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम के समापन पर, उपस्थित सभी लोगों ने एंटीबायोटिक दवाओं का सही उपयोग करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
‘‘शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में विद्यार्थियों के लिए ‘‘स्काई इज द लिमिट कार्यशाला’’ एवं ‘‘शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिक्षाविद् एवं प्रशिक्षक विजय राज, धीरज बालियान, जितेन्द्र कुमार, अमित शर्मा, आकांश शर्मा एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया है। इस कार्यशाला की थीम ‘स्काई इज द लिमिट’ इसका अर्थ है- विचारों का विस्तार बहुत व्यापक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान की जनरेशन पूर्व समय की जनरेशन से लगभग 10 वर्ष से आगे है। आज के युग में विद्यार्थियों के पास अपने ज्ञान का विस्तार करने के लिए अनेकों संसाधन उपलब्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम एवं प्रसिद्ध महिला मुक्केबाज मैरीकॉम सहित अनेक महान पुरूषों एवं उनके संघर्ष की ज्ञानवर्धक कहानियाँ बतायी जो विद्यार्थियों को मुश्किल परिस्थियों में समस्याओं से उभरने के लिए प्रेरित करेगी। तत्पश्चात् विद्यार्थियों ने फीडबैक में अपने सुझाव दिये, जिसमें कक्षा-8 से अनुश्री दहिया ने बताया कि हमें विचारों को बांधकर नहीं रखना चाहिए और एक सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढना चाहिए। विजय राज ने शिक्षण प्रक्षिशण कार्यक्रम के दौरान बताया कि जिस प्रकार आप विद्यालय के सभी बच्चों का ध्यान रखेगें, उसी प्रकार अन्य भी आपके बच्चों का ध्यान रखेगें। उनके अनुसार जैसा हम करते है उसके फलस्वरूप वैसा ही हमें वापस प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि शिक्षण एक गंभीर पेशा है, उनके अनुसार एक शिक्षक को कक्षा में प्रवेश करने से पहले अपने उद्देश्य के विषय में भी सोचना चाहिए अर्थात् कक्षा में एक उद्देश्य के साथ प्रवेश करना चाहिए। जीवन में कुछ प्राप्त करने के लिए बहुत संघर्ष और अनुभव की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि मनुष्य के जीवन में उसके चारों ओर के वातावरण का प्रभाव उसके वास्तविक जीवन पर पडता है, अर्थात् अच्छा व्यक्ति अच्छे व्यक्तित्व को आकर्षित करता है जबकि बुरा व्यक्ति बुरे व्यक्तित्व को आकर्षित करता है। कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति का अपने नजरिये के अनुसार आंकलण करता है। इस कार्यशाला के माध्यम से उन्होंने बताया कि शिक्षक को अपने शिक्षण कार्य की गरिमा, जिम्मेदारियों तथा उसके व्यवसाय के महत्व को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए। शिक्षक के जीवन में एक संतुलन होना अति आवश्यक है एक व्यक्ति को जीवन में सफल होने के लिए अच्छे व्यक्तित्व और अच्छे नजरिये दोनों की ही आवश्यकता होती है।
उन्होंने बताया कि कक्षा में विद्यार्थियों को एकाग्र करने के लिए प्रतिदिन एक एक्टिविटी आवश्यक रूप से करानी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों का ध्यान केन्द्रित किया जा सकें, तत्पश्यात् एक साप्ताहिक फीडबैक भी आवश्यक रूप से लेना चाहिए, ताकि उसके पश्चात् बच्चों को सुनिश्चित पथ पर लाया जा सकें। उन्होंने बताया कि एक शिक्षक नजरिया सदैव सकारात्मक होना चाहिए। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया एवं समस्त स्टाफ विजय कुमार राज को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभम कुमार, प्रीतम कुमार मिश्रा, रीना चैहान, सचिन कश्यप का विशेष सहयोग रहा।
जिला आबकारी अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद के समस्त थोक मदिरा अनुज्ञापियों की बैठक जिला आबकारी अधिकारी की अध्यक्षता में कार्यालय जिला आबकारी में ली गयी। अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी में जनपद के समस्त थोक मदिरा अनुज्ञापियों की बैठक जिला आबकारी अधिकारी की अध्यक्षता में ली गयी। बैठक में उनके साथ आबकारी नीति 2026-27 पर चर्चा की गयी एवं उन्हें नई आबकारी नीति के मुख्य बिंदुओं से निम्नानुसार अवगत कराया गयाः सर्वप्रथम आबकारी नीति वर्ष 2026-27 में दिये गये प्राविधानुसार थोक अनुज्ञापनों की वर्ष 2026-27 हेतु लाइसेंस फीस में हुये बदवाल के सम्बन्ध में समस्त अनुज्ञापियों को अवगत कराया गया। थोक अनुज्ञापियों से अनुज्ञापनों के नवीनीकरण कराये जाने हेतु अपील की गयी एवं उनके द्वारा वर्ष 2025-26 की दुकानों की समस्त देयताएं तत्काल बेबाक कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थोक अनुज्ञापनों पर अवशेष स्टॉक के निस्तारण के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। थोक अनुज्ञापनों से आसवनियों को वर्ष 2025-26 हेतु इण्डेन्ट लगाये जाने की अन्तिम तिथि एवं वर्ष 2026-27 हेतु इण्डेन्ट लगाये जाने की प्रथम तिथि आदि के सम्बन्ध में भी जानकारी प्रदान की गयी। अंत मे उपस्थित अनुज्ञापियों प्रश्नों को आमंत्रित किया गया,मौके पर उन्हें समाधान/उत्तर दिया गया ।
अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश
बुढाना। फुगाना पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर लोगों से 80 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की थी। पुलिस ने गिरोह के 6 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार भारत सरकार के गृह मंत्रालय के ऑनलाइन पोर्टल “प्रतिबिंब” पर दर्ज शिकायतों के आधार पर जांच शुरू हुई। जांच में सामने आया कि ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर और बैंक खाते मुजफ्फरनगर जनपद में सक्रिय थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, 13 सिम कार्ड, 2 आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, दो चेक बुक, एक पासबुक और 7 बैंकों की प्री-एक्टिवेटेड किट बरामद की गई। साथ ही की-बोर्ड, माउस, वाई-फाई राउटर, मॉनिटर, सीपीयू, प्रिंटर और 5610 रुपये नकद भी जब्त हुए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी भोले-भाले लोगों से बैंक खाते, सिम और एटीएम कार्ड किराये पर लेते थे। इसके बाद देश-विदेश में बैठे साइबर अपराधियों के जरिए ठगी की रकम इन खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। पुलिस ने अक्षय पुत्र ऋषिपाल (फुगाना), हर्ष आर्य पुत्र विकास कुमार (सिकंदरपुर), भव्यांश पुत्र गौरव (बेलड़ा), सचिन पुत्र समयप्रकाश (नंदग्राम, गाजियाबाद), हरेन्द्र पुत्र योगेंद्र (तुगलकपुर, हरिद्वार) और आर्यन पुत्र दीपक चैधरी (गांधीनगर, नई मंडी) को गिरफ्तार किया है जबकि राजा (करौदा महाजन, फुगाना) और अनुराग (गाजियाबाद) मौके से फरार हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना की निगरानी में फुगाना थाना प्रभारी और साइबर टीम द्वारा की गई।
गिरोह ठगी की रकम में से कुछ हिस्सा कमीशन के रूप में रखता था और शेष धनराशि अन्य लोगों तक पहुंचा देता था। फर्जी हस्ताक्षर कर एटीएम कार्ड से नकदी निकासी भी की जाती थी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पिछले दो माह में करीब 30 लाख रुपये के लेन-देन में शामिल रहे हैं। जांच में 85 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी से जुड़ी लगभग 70 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें से करीब 60 लाख रुपये आरोपियों द्वारा इस्तेमाल खातों में आये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरोह के नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश जारी है।
26 को भूतपूर्व सैनिको, सैनिक आश्रितो, शहीद सैनिको की पत्नियो की समस्या का निराकरण हेतु होगी बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । कर्नल /अ०प्रा० जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, श्री राजीव चैहान ने बताया है कि जनपद गुजफफरनगर के भूतपूर्व सैनिको, सैनिक आश्रितो, शहीद सैनिको की पत्नियो को सूचित किया है, कि दिंनाकः 26 फरवरी समय प्रातः 11.00 बजे कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास, मु०नगर में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। अतः आप सभी से अनुरोध है कि आप अपनी निम्नलिखित समस्याओ के निराकरण हेतु इस बैठक में समय से उपस्थित होकर लिखित में अपनी समस्याओ का ब्यौरा प्रस्तुत करें।उन्होंने कहा कि भूमि विवाद संबंधी समस्या, पुलिस सुरक्षा संबंधी समस्या, बैंक से ऋण संबंधी समस्या, पेंशन संबंधी समस्या, शिक्षा संबंधी समस्या, चिकित्सा संबंधी समस्या, आर्थिक अनुदान संबंधी समस्या एवं सैनिको से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतो का निराकरण किया जाएगा।


