News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मुठभेड में एक शातिर घायल सहित दो गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 वांछित अभियुक्त घायल सहित कुल 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।  गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद  संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा प्र0नि0 सिविल लाईन श्री आशुतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 04. मार्च को वादी श्री राजीव जैन पुत्र धर्मचन्द्र जैन निवासी पटेलनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मुझे मो0नं0- 7078605136 से जान से मारने की धमकी देने व जान बचाने के नाम पर 10 लाख रूपये की अवैध मांग की जा रही है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 51/2026 धारा 308(5),351(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना सिविल लाईन पर पुलिस टीम का गठन किया गया।  थाना सिविल लाईन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राजीव जैन को धमकी देने व रंगदारी मांगने वाले अभियुक्तगण किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में बामहेडी रेलवे स्टेशन, रेलवे लाईन  के पास खडे है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना सिविल लाईन पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची जहां 02 व्यक्ति रेलवे लाईन के पास खडे हुए थे। पुलिस को देखते ही दोनो व्यक्ति सकपका कर जंगल की ओर भागने लगे तथा पेड़ो की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाशों पर चेतावनी का काई असर नही हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशो की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश प्रताप चैधरी उर्फ बदमाशो का देवता पुत्र नरेश पाल निवासी हुसैनपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचे मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को पुलिस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के फारवर्ड व वेकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त प्रताप चैधरी उर्फ बदमाशो का देवता पुत्र नरेश पाल निवासी हुसैनपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर(घायल), रवि उर्फ सूटर पुत्र रनवीर निवासी बाखरपुर थाना बालेनी जनपद बागपत।
जिनके कब्जे से 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन बरामद किया। प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दोनो, लोगो को मारने की सुपारी लेते है अभियुक्त प्रताप द्वारा बताया कि जब मै जेल मे था तो अतुल कुमार नाम का व्यक्ति मुझे मिला जिसने मुझे राजीव जैन निवासी उपरोक्त को 20 लाख रूपये मे जान से मारने की सुपारी दी थी हम दोनो ने मिलकर दिनांक 04.03.2026 को राजीव जैन उपरोक्त को फोन से 10 लाख रूपये रंगदारी की मांग की थी तथा आज हम दोनो इस काम को अंजाम देने के लिए जा रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया।
घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रशान्त कुमार गिरी, सतेन्द्र सिंह ढिल्लो, पंकज सागर, का. अंकित कुमार, मोहित कुमार, सुधीर कुमार, ब्रहमदेव थाना सिविल लाईन व कां0 अंकुर थाना सिविल लाईन शामिल रहे।

 

फरियादियों की एसएसपी ने जनसमस्याएं सुनीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा अपने  कार्यालय में जनसुनवाई में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया । जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया । एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो साथ ही सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

 

पालिक का अहम कदमः अब होगी गारबेज ई-रिक्शा सेवा शुरू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मुजफ्फरनगर शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर चुकी नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप अब एक और अहम कदम उठाने जा रही है। शहर की तंग और छोटी गलियों तक सफाई व्यवस्था का असरदार प्रभाव पहुंचाने के लिए जल्द ही गारबेज ई-रिक्शा सेवा शुरू की जा रही है, जिससे शहर के सभी 55 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और नालियों की सफाई को और प्रभावी बनाने में मदद मिलने के साथ ही स्वच्छता के लिए बनी कई गंभीर समस्याओं का समाधान भी होगा। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के तहत नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप लगातार नई पहल कर शहरवासियों का जीवन स्तर संवारने के प्रयास कर रही हंै। इसी कड़ी में अब शहर की छोटी और तंग गलियों में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गारबेज ई-रिक्शा सेवा शुरू की जा रही है। नगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने 15वें वित्त आयोग से प्राप्त निधि के अंतर्गत करीब दो करोड़ रुपये की लागत से 55 गारबेज ई-रिक्शा खरीदी हैं। फिलहाल इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में एक-एक गारबेज ई-रिक्शा उपलब्ध कराई जाएगी, जो दिनभर वार्ड की गलियों में घूमकर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण करेगी। इसके साथ ही इन गारबेज ई-रिक्शा के माध्यम से छोटी गलियों में जमा कूड़ा-करकट और नालियों की सिल्ट भी एकत्र की जाएगी। इससे उन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था मजबूत होगी, जहां बड़े कूड़ा वाहनों की पहुंच नहीं हो पाती थी। इसके शुरू होने से सफाई कर्मचारियों को तंग गलियों में हाथ से रेहड़ा खींचकर कूड़ा उठाने की मजबूरी से भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही छोटी गलियों में सफाई के लिए लगाए गए निजी रेहड़ा सफाई कर्मियों की समस्या का भी समाधान होगा और हर घर तक नगरपालिका की सफाई टीम की पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। यदि शहरवासियों से इस सेवा को अच्छा प्रतिसाद मिलता है, तो भविष्य में ई-रिक्शा की संख्या और बढ़ाने की योजना है। इस पहल से स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग सुधारने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि हमारे द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य मार्गों से कूड़ा डलावघर बंद कराए गए हैं और उनका सौंदर्यीकरण कराया गया है। कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जबकि वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए एयर मिस्ट टावर भी लगाए गए हैं। अब शहर की छोटी गलियों में स्वच्छता का उजियारा करने के उद्देश्य से करीब 1.80 करोड़ रुपये की लागत से 55 गारबेज ई-रिक्शा खरीदी गई हैं। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन के भीतर गारबेज ई-रिक्शा सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा, जिससे शहर की छोटी गलियों तक भी नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

 

टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से मेडिकल मावेरिक्स ने हराया
मुजफ्फरनगर। चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में खेले जा रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लींग-2 के मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए दिनेश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेडिकल मावेरिक्स की टीम ने 19.5 ओवर में 138 रन बनाए। टीम की ओर से यशु प्रधान ने 40 गेंदों में 48 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा वैभव त्यागी ने 19 और आदित्य शर्मा ने 25 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी फाल्कन्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 123 रन ही बना सकी और मैच 15 रन से हार गई। टीम की ओर से सार्थक चचेत ने 27 रन और दिनेश कुमार ने 25 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। मेडिकल मावेरिक्स की ओर से गेंदबाजी में दिनेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद तालिब, दिव्यांश राजपूत और वैभव त्यागी ने भी महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ मेडिकल मावेरिक्स ने लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली और दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।  इस मैच के मैन ऑफ द मैच दिनेश रहे यह पुरस्कार डॉ सुभाष शर्मा वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता के द्वारा दिया गया। सार्थक को फाइटर ऑफ़ द मैच चुना गया यह पुरस्कार उन्हें भूपेंद्र यादव क्रीडाधिकारी के द्वारा दिया गया।

 

फेडरेशन सभागार में जिलाधिकारी ने ली बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता एवम् डिप्टी कमिश्नर जीएसटी शोभित श्रीवास्तव के संचालन में व्यापार बंधू की बैठक फेडरेशन सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने महावीर चैक तथा टाऊन हाल फीडर की बेपटरी विद्युत सप्लाई का मुद्दा उठाया, साथ ही आने वाली गर्मियों में सुचारू विद्युत सप्लाई का अश्वासन चाहा। तथा अटल मीनाक्षी चैक से ईदगाह, मालवीय चैक से पुलिस लाइन, बुलेटिन वाली गली के सड़कों का मुद्दा जोर शोर से उठाया। संयुक्त व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय मित्तल व श्याम सिंह सैनी ने गुड मंडी में गुड़ न आने, गुड़ माफियाओं द्वारा गुड़ सीधे बाहर भेजे जाने, मंडी समिति की दुकानों में पार्टनर जोड़ने, मंडी समिति की दुकानों के किराए पर आई टी सी न मिलने , मानवीय भूल के छोटे मुद्दों पर अनाप शनाप जीएसटी लगाने के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया। जिलाधिकारी ने सभी विषयों का गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को अविलंब व्यापारियों की परेशानी दूर करने के आदेश दिए। साथ ही नगर पालिका को सभी नालों की तल झाड़ सफाई मानसून आने से पहले करने के आदेश दिए। एवम् किसी भी निर्माण कार्य अथवा सफ़ाई कार्य में ढिलाई न बरतने के आदेश दिए। अत्यन्त सौहार्द पूर्ण वातावरण में बैठक का समापन हुआ।

 

अलग अलग स्थानों पर दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद में अलग-अलग क्षेत्रो मे दो विवाहिताओं कीे संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत के मामले से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजनो ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मंाग की।
   मिली जानकारी के अनुसार मंसूरपुर स्थित गोविंदपुरी काॅलोनी करीब 24 वर्षीय रीना पत्नि करण प्रजापति की बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई। परिजनो का आरोप है कि पति  और ससुराल पक्ष के लोगों ने रीना के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत बिगड जाने पर उसे उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली के अस्पताल मे भिजवाया गया। जहंा उपचार के दौरान विवाहित की मौत हो गई। मृतका के पिता धर्मसिंह निवासी गंाव रूकनपुर खेडी थाना खतौली ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक् त दहेज की माग को लेकर परेशान कर रहे थे और अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। उन्होने बताया कि रीना की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व रीना के पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी। उसकी हालत बिगडने पर उसे दिल्ली अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहंा मौत के बाद मायके वाले शव लेकर देर रात मंसूरपुर थाने पहंुच गए और आरोपी पति एवं ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की। पुलिस द्वारा समझाने बुझाने पर किसी प्रकार मामला शान्त हो पाया। परिजनो ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की जंाच पडताल शुरू की।
 एक अन्य घटना मे बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर की है। यहां 26 वर्षीय रूबी कश्यप की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रूबी की शादी करीब तीन वर्ष पहले इसी गांव में हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पूर्व रूबी के परिजनों ने ससुराल के लोगों के खिलाफ हत्या करने के आरोप लगाये और हंगामा किया। दोनों मामलों में पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

 

तीसरे जुम्मे की नमाज में अमन चैन की दुआ की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पवित्र रमजान माह के तीसरेजूमे को जनपदभर मे विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच जूमे की नमाज अदा की गई। रमजान के तीसरे जुम्मे की नमाज शुक्रवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।  जूमे की नमाज के चलते जिला पुलिस-प्रशासन एवं पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित कर दी गई। पालिका प्रशासन द्वारा जूमे की नमाज के मददेनजर सभी मस्जिदों के आसपास उचित साफ-सफाई व्यवस्था करायी गई तथा कली का छिडकाव कराया गया। वहीं नमाज के वक्त यातायात व्यवस्था एवं मस्जिदो के आसपास पुलिस व्यवस्था रही। जूमे की नमाज के कारण प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए पुख्ता की गई। सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच जूमे की नमाज अदा हुई। पुलिस अधिकारियों ने पूरे दिन निगरानी की। दोपहर बाद मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ जुटने लगी थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने पहले ही क्षेत्र के धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी।  जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर धर्मगुरुओं ने भी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया।

 

 ‘रूलर ट्रांसफोर्मेशन’ विषय पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया है कि ग्रामीण भारत के समग्र और सतत विकास के उद्देश्य से आज जनपद के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर ‘रूलर ट्रांसफोर्मेशन’ विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । विशेष कार्यक्रम में लगभग 570 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया , भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्रामीण भारत देश की आत्मा है और इसके सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, डिजिटल कनेक्टिविटी, कृषि नवाचार, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने ‘रूलर ट्रांसफोर्मेशन’ को केवल बुनियादी ढांचे के विकास तक सीमित न मानते हुए इसे सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी बदलाव का व्यापक अभियान बताया। उन्होंने ग्राम पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और किसानों की सक्रिय भागीदारी को इस परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति बताया। अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री जी ने ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास, स्थानीय उद्यमिता, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत के गांव आत्मनिर्भरता और नवाचार के केंद्र बनेंगे। कार्यक्रम के दौरान जनपद के प्रत्येक विकासखंड में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, किसानों, स्वयं सहायता समूहों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और ग्रामीण विकास के लिए सरकार की विभिन्न पहलों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सभी हितधारकों से आह्वान किया कि वे ग्रामीण परिवर्तन के इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

बच्चों को दी विदाई पार्टी
मीरापुर। कस्बे के किड्स केयर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में आज आठवीं कक्षा की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में सातवीं क्लास के बच्चों ने आठवीं क्लास के बच्चों को विदाई पार्टी दी। सातवीं क्लास के बच्चों ने आठवीं क्लास के बच्चों का तिलक लगाकर वेलकम किया। इस समारोह में सातवीं क्लास के बच्चों ने आठवीं क्लास के बच्चों के लिए नृत्य सिंगिंग और एक्ट की परफॉर्मेंस दी। इस दौरान बच्चों को कुछ टैगलाइन देकर उन्हें स्कूल प्रधानाचार्य श्री मंजू डागा जी, करुणा महेश्वरी, सरिता डागा जी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं दूसरी और मिस्टर और मिस फेयरवेल का चयन किया गया जिसमें बच्चों से जनरल नॉलेज के क्वेश्चन पूछे गए और उसके नतीजे में आठवीं क्लास की आस्था मिस फेयरवेल रही। और अंशुल मिस्टर फेयरवेल रहे। वहीं दूसरी ओर आठवीं क्लास की अनुष्का की मेहनत लगन और क्लास की सबसे होशियार बच्ची होने के कारण उसे मिस किड्स केयर का खिताब दिया गया। और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को लंच कराया गया और अंत में स्कूल प्रधानाचार्य श्री मंजू डागा जी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

दुर्गा मेला में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड
मुज़फ्फरनगर। जानसठ के ग्राम तिसंग मे लगे पांच दिवसीय दुर्गा देवी मेले मेँ आज दूसरे दिन श्रद्धालुओं का रेला लगा और माँ दुर्गा देवी के मंदिर मे प्रसाद चढ़ा ने वालों क़ी काफी भीड़ रही यहाँ मंदिर मेँ काफी दूर-दूर से भक्तजन आकर अपनी मनोकामना पूर्ण हेतु प्रसाद चढ़ाने  आते हैं मेले मेँ लगे अनेक मनोरंजन के साधनों का लोग आनंद उठा रहें हैं और अनेक लगी दुकानों से खरीददारी भी कर रहें हैं मेले मेँ सुरक्षा के लिए भारी संख्या मेँ पुलिस बल तैनात है इस मेले को ग्राम सभा तिसंग आयोजित करती हैं !

 

 सड़क हादसे में घायल
चरथावल। सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चरथावल विकासखंड क्षेत्र में शुक्रवार को कुटेसरा-पावती मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया और उसे गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की तेज गति के कारण संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सड़क से हटाकर किनारे किया। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए निजी संसाधनों की मदद से घायल युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फिलहाल, युवक का उपचार जारी है और उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

 

विभिन्न भार वर्गों में होंगे मुकाबलेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।जनपद के युवाओं को खेल मंच उपलब्ध कराने और कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 मार्च को मुजफ्फरनगर में भव्य कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पहलवानी का यह अखाड़ा संभल हिंसा के बाद यूपी पुलिस के आइकन बने ओलम्पियन एएसपी अनुज चैधरी सजा रहे हैं। इस कुश्ती प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं के कई भार वर्गों में मुकाबले होंगे, जिनमें आसपास के जिलों के पहलवान भी भाग लेंगे। बालिकाओं की कुश्ती विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी। ओलम्पियन अनुज इंटरनेशनल ट्रस्ट द्वारा युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता कुश्ती उत्थान समिति के तत्वावधान में 8 मार्च को दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित बढेड़ी गेट के पास मॉर्डन पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त डीजीपी आईपीएस डॉ. डीएस चैहान करेंगे। कार्यक्रम में ओलम्पियन और फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चैधरी भी मौजूद रहेंगे। आयोजन की जानकारी सदर ब्लॉक प्रमुख पति अमित चैधरी ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बालिकाओं के कुश्ती मुकाबले होंगे। बालिकाओं के लिए 50, 55, 56 और 62 किलोग्राम भार वर्ग में ओपन मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। बालक वर्ग में अंडर-12 के प्रतिभागियों के लिए 35, 40 और 45 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। अंडर-15 वर्ग के पहलवानों के लिए 48, 52, 57, 62 और 68 किलोग्राम तथा अंडर-17 वर्ग में 80 और 92 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले कराए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को लेकर मुजफ्फरनगर के साथ-साथ आसपास के जिलों के खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह है। इस कुश्ती प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में पहलवानों के भाग लेने की संभावना है। एएसपी अनुज चैधरी का पैतृक गांव बढेड़ी है। संभल हिंसा के बाद उनकी कार्यशैली के चलते वे यूपी पुलिस के एक प्रमुख चेहरे के रूप में भी चर्चित रहे हैं। ऐसे में उनके द्वारा आयोजित कराई जा रही यह कुश्ती प्रतियोगिता विशेष आकर्षण बन चुकी है, आयोजकों का मानना है कि इस प्रतियोगिता से क्षेत्र के युवाओं को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

 

समस्या का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। एसपी देहात आदित्य बंसल ने जन शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण कराया।
  कचहरी में एसएसपी कार्यालय परिसर स्थित अपने कार्यालय पर एसपी देहात आदित्य बंसल ने जनसुनवाई की। एसपी देहात आदित्य बंसल ने अपने कार्यालय पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया तथा अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में दो दिवसीय बालिका खो-खो टूर्नामेंट का शुभारम्भMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में दो दिवसीय खो-खो टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ। आज इस प्रतियोगिता का पहला दिन था, जिसमें विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। मैच की शुरुआत में सभी टीमों का स्वागत प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल, बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह तथा बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ संजीव तायल द्वारा किया गया।  डॉ संगीता गुप्ता, चन्दना दीक्षित, प्राची एवम हर्षिता के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय लिया गया और उनका उत्साह वर्दन किया गया इस अवसर पर दोनों टीमों के कप्तानों ने अपनी-अपनी टीम के खिलाड़ियों का परिचय कराया तथा खेल भावना को प्रदर्शित करते हुए एक-दूसरे से हाथ मिलाकर मैच की शुरुआत की ।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद गतिविधियाँ विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निष्पक्ष और उत्साहपूर्ण तरीके से प्रतियोगिता में भाग लेने की शुभकामनाएँ दीं ।  बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही उन्होंने सभी टीमों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ संजीव तायलने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ाती हैं तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं । उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की।
पहले मैच में बीसीए ए टीम और बीबीए टीम के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में बीसीए ए टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 पारी और 6 अंकों से जीत हासिल की। दूसरे मैच में बीसीए बी टीम और बी.एससी. (सी.एस.) टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में टॉस बीसीए बी टीम ने जीता। मैच में बीसीए बी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 4-9 और 13-7 अंकों से जीत दर्ज की।
इस प्रतियोगिता में स्पोट्र्स ऑफिसर लवी वर्मा मैडम की देखरेख में प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया। बीसीए ए टीम की कोऑर्डिनेटर चन्दना दीक्षित, बीसीए बी टीम के कोऑर्डिनेटर अनुज गोयल, बी.एससी. (सी.एस.) टीम की कोऑर्डिनेटर हर्षिता गर्ग रहीं तथा बीबीए टीम की कोऑर्डिनेटर प्राची रहीं ।
प्रतियोगिता के संचालन में मुख्य रेफरी अंकित धामा रहे। मैच के अम्पायर रोहित कुमार और कार्तिक रहे। मैच के स्कोरर नैना और टाइमकीपर बुलबुल रहीं। इस अवसर पर बीबीए, बीसीए एवं बी.एससी. (सी.एस.) विभाग के सभी प्राध्यापकगण, कार्यालय स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे और सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया ।  कॉलेज में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया । प्रतियोगिता का दूसरा दिन कल आयोजित किया जाएगा।

 

एडीएम ने सुनी समस्यायें
मुजफ्फरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने कचहरी परिसर स्थित अपने कार्यालय पर जन सुनवाई करते हुए साथ ही  जन शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण कराया तथा विभागीय कार्य निपटाए। इस दौरान एडीएम गजेन्द्र कुमार के साथ सिटी मजिस्टेªट पंकज प्रकाश राठौर व नवागंतुक एसडीएम ललित कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।

 

नजला, खांसी और बुखार के तापमान के साथ बढे मरीज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)तापमान बढ़ने के साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी बढ़ गया है। लोगों को नजला, खांसी और बुखार घेर रहा है। इसका कारण अचानक से ठंडी चीजों का सेवन माना जा रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है। तेज धूप के कारण शरीर पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ने का खतरा पैदा हो रहा है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेंद्र त्रिखा इस मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सभी लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। बताया कि मौसम परिवर्तन और लगातार बढ़ रहे तापमान से प्रभावित मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
आइस्क्रीम और ठंडे पानी के सेवन से लोगों को नजला, खांसी जकड़ रहा है। वायरल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ गया है। खानपान में बदलाव के कारण पेट संबंधी बीमारियां भी परेशान कर रही हैं।
डॉ.योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ अक्सर बाहर रहने वाले लोगों में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। आमतौर पर शरीर से पसीने के रूप में गर्मी निकलती रहती है, लेकिन कुछ स्थितियों में शरीर स्वाभाविक रूप से ठंडक नहीं ले पाता। इसके कारण यह समस्या होती है। ऐसे में पानी का सेवन करते रहें। खीरा आदि का सेवन करें।
बढ़ते तापमान में बरतें सावधानी, करें ये उपाय
– ठंडे के पानी के सेवन और कोल्ड ड्रिंक से करें परहेज।
– धूप के समय घर से बाहर निकलें तो शुद्ध पानी पीते रहें।
– घर में रखा बासी भोजन न करें, कर सकता है बीमार।

 

कल होगा गीता पाठ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शकुन्तला मन्दिर मे श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा निःशुल्क गीतापाठ एवं संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा। गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया की साप्ताहिक / एकादशी/विशेष पर्व पर निरूशुल्क गीतापाठ,भजन भाव की श्रृंखला मे रविवार का साप्ताहिक गीतापाठ  एवं संकीर्तन का आयोजन 08 मार्च 2026 ,रविवार को सायं 06 बजकर 30 बजे से 7;30 बजे तक होना निश्चित हुआ है।जिसमें आप सपरिवार, ईष्ट मित्रो सहित सादर आमंत्रित हैं।आपसे अनुरोध है कि पाठ मे अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाए एवं गीतामनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज के जीओ गीता के माध्यम से गीताजी का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने का जो सफल वैश्विक प्रयास किया है/किया जा रहा है तथा बहुत से देशों मे गीताजी का पठन/पाठन किया जा रहा है। उसमे सहयोग के लिए आओ जीओ गीता के साथ जुडे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 1 =