News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

जिलाधिकारी व एसएसपी ने सुनी समस्याएंMuzaffarnagar News
जानसठ। तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनिल तेवतिया सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

 

सपा की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा नेता पवन बंसल के संचालन में संपन्न हुई। मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी व चरथावल सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए समाज के अधिकारों व आरक्षण तथा संविधान को बचाने की भाजपा साजिश से प्रमुखता से लड़ रहे हैं तथा इसी लड़ाई को बहुजन नायक कांशीराम लड़ते रहे लेकिन उनके विचारों संघर्ष को समाजवादी पार्टी रुकने नहीं देगी इसलिए मान्यवर कांशीराम जयंती 15 मार्च को समाजवादी पार्टी भव्य आयोजन से बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी। सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, सपा प्रदेश सचिव चैधरी इलम सिंह गुर्जर,  प्रदेश सचिव नौशाद अली, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,  पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी,  सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता मजबूती से अपने बूथ को मजबूत करने तथा पीडीए समाज को अपने साथ जोड़ने के लिए एकजुटता के साथ सक्रिय रहे।  मीटिंग में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा पूजा अनिल अंबेडकर का स्वागत करते हुए बधाई दी गई। मीटिंग में आमिर कासिम एडवोकेट, चैधरी विकिल गोल्डी अहलावत, तहसीन मंसूरी, सत्यदेव शर्मा, चैधरी अजय कुमार, डॉ अविनाश कपिल, संजीव आर्य, डॉ इसरार अल्वी, नावेद रंगरेज, सचिन पाल, मीर हसन, कपिल मलिक, लोकेंद्र कुमार, बालमुकुन्द ग्रेड, नदीम मलिक, पवन पाल, रजनीश यादव, कोमल वाल्मीकि,  रामपाल सिंह पाल, फिरोज अख्तर, पंकज सैनी,  श्यामसुन्दर, रविकांत त्यागी,  रमेश चंद शर्मा, अनुज गुर्जर, इमरान खान एडवोकेट,  डॉ अली शेर अंसारी, सैयद मौहम्मद मेंहदी,  अनैश निर्वाल, शादाब राणा,  तरुण सौदे एडवोकेट, जाउल चैधरी, बालेंद्र मौर्य, चैधरी मेहरबान, सनव्वर राणा राणा, अनुराग पाल, राव नफीस, गजेंद्र प्रधान, रेशु शर्मा,  समुंदर सेन सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लींग-2 में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की हुई जीतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में चल रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच नंबर 21 में क्रिकेट प्रेमियों को बेहद रोमांचक हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिल्वरटन पैंथर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। टीम की ओर से अमर सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 रन बनाए, जबकि शांतनु ने 23 और मोहम्मद दानिश ने 20 रनों का योगदान दिया। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में कार्तिक सिद्दू ने 2 विकेट, जबकि नफीस कुरैशी, लविश और कुशल यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया। 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी संभाली। कृष्णा वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 रन, जबकि मोहम्मद अदनान ने 25 और हर्षित बलियान ने 18 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। अंत में टीम ने 19.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सिल्वरटन पैंथर्स की ओर से शिवम शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट, जबकि विश्यांक चैधरी ने 3 विकेट हासिल किए। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए आनिक राणा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अंपायर अनिल रजा जैदी, रवि कौशिक और मोहम्मद शाहिद सैफी रहे, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी जे. पूरन यादव और पलक शर्मा ने संभाली। आज का मैन ऑफ द मैच आनिक राणा  को चुना गया यह मैन ऑफ द मैच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप ने दिया।फाइटर ऑफ़ द मैच का खिताब शिवम शर्मा को दिया गया।

 

 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना तितावी, पुलिस चैकी बघरा तथा तितावी टोल का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा थाना तितावी, पुलिस चैकी बघरा तथा तितावी टोल प्लाजा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना तितावी पहुंचकर थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। इस दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण तथा साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा पुलिस चैकी बघरा का निरीक्षण किया गया। चैकी कार्यालय, अभिलेखों तथा चैकी पर मौजूद पुलिस बल की उपस्थिति का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नियमित गश्त एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा तितावी टोल प्लाजा पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा टोल कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसके साथ ही महोदय द्वारा टोल पर वाहनों की चेकिंग कराई गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों/पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि टोल प्लाजा जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

 

महाराज अजमीढ़ देव के नाम पर चैक का प्रस्ताव पास कराने हेतु आभार जताया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । गंगा प्लाजा में आयोजित ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की आम सभा मेंऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया गया। सभा में मुजफ्फरनगर शहर में महाराज अजमीढ़ देव जी के नाम पर चैक निर्माण का प्रस्ताव पास कराने हेतु सभासद मनोज वर्मा का विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। घ्इस अवसर पर  उमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि यह समाज की सांस्कृतिक पहचान के लिए एक बड़ा कदम है। संगठन के पदाधिकारियों में मदनपाल वर्मा, पत्रकार राधेश्याम वर्मा, सुभाष चंद्र वर्मा, आचार्य राम कृष्ण, सुमन मांगेराम वर्मा, जयभगवान वर्मा, नरेश वर्मा सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने नगर पालिका मुजफ्फरनगर के सभासद मनोज वर्मा, नगर पालिका मुजफ्फरनगर अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप एवं राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए उनका अभिनंदन किया।

 

किसानों को दिया प्रशिक्षण
मोरना। नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत परियोजना के द्वितीय चरण में द्वितीय वर्ष का किसानों प्रशिक्षण देकर जैविक खेती के लाभ बताये गये।  मोरना ब्लॉक् क्षेत्र के गांव खरपौड मे नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत परियोजना के द्वितीय चरण में द्वितीय वर्ष का तृतीय जैविक विधि पर तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें
मुख्य प्रशिक्षक वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक सहयोगी संस्थान विट्रो बायोटेक्नोलॉजी लिमिटेड डॉ. जेपी शर्मा ने किसानों को जैविक विधि से गन्ने की बुवाई कैसे की जाए और जैविक विधि से गाने में जड़ से आने वाले रोग और बीमारियों को कैसा रोका जाए इस पर विस्तार से किसानों को बताया गया साथ ही किसानों को बताया गया कि परियोजना का द्वितीय वर्ष चल रहा है और परियोजना के द्वितीय वर्ष में किसानों को अनुदान धन राशि के रूप में 4000 का भुगतान किया जाता है।जिसमे बीज, मेंढ, जैविक खाद आदि कार्यों मे खर्च करना है।वहीं जिला प्रभारी पूनम यादव के द्वारा किसानों को जैविक खेती के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी गई प्रशिक्षण कार्यक्रम में समूह प्रभारी जितेंद्र कुमार प्रिंस सहित 60 से अधिक किसानों के द्वारा भाग लिया गया

 

महिला जागरूकता पर रैली का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बघरा में राव सेव यो० इकाई द्वारा सप्त दिवसीय विशेष शिविर का  आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ महाविद्यालय उपसचिव रमेश मालिक, प्राचार्य डा० ब्रज गोपाल शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डा० फरहाना राणा, डा० सतेन्द्र कुमार, विपिन कुमार, रंधीर सिंह, रोजी शर्मा, संजीव गर्ग  द्वारा माँ सरस्वती व स्वामी कल्याण देव जी महाराज के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के प्रथम चरण में चयनित गांव सैदपुरा महिला जागरूकता पर एक रैली का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम अधिकारी डा० फरहाना राणा ने  गांव में महिला जागरूकता अभियान के अन्तर्गत बताया कि जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी तब तक उनका शोषण होता रहेगा। इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक महिला जागरूक हो। अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें, तथा असामाजिक तत्वों से बचने के लिए तत्पर रहे। उन्होंने महिलाओं को आवश्यक हेल्प नंबर नोट कराया तथा कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में इन नंबरों पर कॉल करके अपेक्षित सहयोग प्राप्त किया जा सकता है । अपरिचित लोगों पर सहसा विश्वास न करने की सलाह दी। यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध लगे व अव्यावहारिक रूप से पेश आए तो तुरंत इसकी सूचना आवश्यक हेल्प नंबरों पर अवश्य दें। महाविद्यालय उपसचिव रमेश मालिक ने अपने संबोधन में कहा कि  नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वाबलंबन की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है। महिला जागरूकता, दक्षता, कौशल विकास, प्रशिक्षण, महिला उद्यमिता के प्रोत्साहन के लिए जागरूक किया । उन्होंने बताया कि  मिशन शक्ति अभियान का फोकस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। जबकि ऑपरेशन शक्ति का फोकस उन लोगों को सजा दिलाना और दंडित करना है जिन्होंने महिलाओं के साथ कोई दुव्र्यवहार या अपराध किया है। उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई और सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 181, 1076, 112 का उपयोग निसंकोच करें और पुलिस की सहायता लें। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ फरहाना राणा ने  सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में  डा० सतेन्द्र कुमार , डा० रश्मि तायल, शालीना, डा० विनीत कुमार, रंधीर कुमार, डा०  प्रदीप कुमार, विपिन कुमार, कु धीरज , रोजी, राजपाल सिंह, शेखर शर्मा, बालेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार, प्रमोद, श्रीमती मंतोष आदि  का सहयोग रहा।

 

 पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन की सफलता को हुई बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। स्थानीय रेलवे रोड स्थित एस.डी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग निकट रोडवेज परिसर में गुडविल सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सोसाइटी के पदाधिकारीयो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आगामी 8 मार्च को आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी के संबंध में संपन्न हुई जिसमें नगर व जनपद के पुष्प प्रेमियों तथा पर्यावरण विद् लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहयोग करने के अपील की गई है! गोष्टी के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के पुष्प गमले तथा नर्सरी के लिए पुरस्कार की भी घोषणा की गई है! बैठक में सर्वश्री होतीलाल शर्मा(सचिव) प्रो. अशोक जैन राजेंद्र साहनी श्री कृष्ण अग्रवाल डॉक्टर अशोक कुमार रचना जैन (प्रधानाचार्य) बी.एम गुप्ता मुनेश सिंगल मनोज जैन ल.के मित्तल सतीश मित्तल वैभव जैन अनिल गोपाल गर्ग मुकेश अरोड़ा आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे!

 

सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी
मुजफ्फरनगर। जिला अधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में बालिकाओं के लिए सैल्फ डिफेन्स में प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग प्रशिक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह यादव के द्वारा बाक्सिंग खेल का अभ्यास करवाया गया तथा श्री मनीष शर्मा एन०आई०एस० युष्श प्रशिक्षक द्वारा ग्रीन फील्ड स्कूल मुजप्फर नगर में  स्कूल की बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए  खेल का अभ्यास करवाया गया।  इस अवसर पर सभी खिलाडियों को सम्मानित किया गया व होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा मुजफ्फर नगर की शिक्षिका श्रीमति रीना चैहान जी को भी सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर कु० भावना  एंव प्रतिभा शर्मा जिला युवा अधिकारी माय भारत मुजफ्फर नगर आदि उपस्थित रहें।   इस अवसर पर डॉ राजीव कुमार बाल कल्याण समिति मुजफ्फर नगर द्वारा  उक्त कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया गया।

 

तहसील दिवस में सुनी समस्यायें
मुजफ्फरनगर। एसडीएम सदर ने तहसील समाधान दिवस पर जनसुनवाई कर कई समस्याओं का निस्तारण कराया तथा कुछ समस्याओं के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
  शासन के निर्देशो के अनुपालन मे जनहित मे प्रदेशभर की समस्त तहसीलों पर समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। जिसका उददेश्य फरियादियों की समस्याओ का  यथाशीघ्र निस्तारण कराना है। ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के लिए विभाग/अधिकारियों के चक्कर ना लगाने पडें। इसी संदर्भ मे आज तहसील सदर मे समाधान दिवस आयोजित हुआ। एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी व तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड ने तहसील पर पहंुचे नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया तथा शेष रह गई समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक मे तहसील के समस्त विभागों के अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

विकास भवन में ई-लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।जनपद में कृषि यंत्रों पर अनुदान योजना का लाभ देने के लिए कृषि विभाग द्वारा एक पारदर्शी ई-लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने की। इस प्रक्रिया के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने वाले किसानों का चयन किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चयनित और प्रतीक्षारत किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भेज दी गई है। ई-लॉटरी में चयनित किसानों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर अपने कृषि यंत्र का बिल अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें। यदि कोई चयनित किसान निर्धारित समय में बिल अपलोड नहीं करता है, तो ऐसी स्थिति में प्रतीक्षारत किसान का चयन स्वतः ही कर लिया जाएगा। इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया के दौरान उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक सहित पीएनवी के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या होने पर वे सीधे उप कृषि निदेशक, मुजफ्फरनगर के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

 

एडीएम व एसपी देहात ने सुनी समस्याएं
बुढ़ाना। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील बुढ़ाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में  अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा तहसील बुढ़ाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

 

सीमएओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का निरीक्षणMuzaffarnagar News
जानसठ। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को प्रदान की जा रही चिकित्सीय सेवाओं का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न विभागों जैसे ओपीडी, वार्ड, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण कक्ष तथा पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति एवं उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्जुन सिंह को अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं, ताकि गरीब एवं जरूरतमंद नागरिकों को सरकार की इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत पात्र परिवारों को जागरूक कर उनका पंजीकरण कराया जाए और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं। इसके साथ ही अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।

 

 

11 मार्च को महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप सुनेंगी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि उ०प्र० राज्य महिला आयोग, गोमतीनगर लखनऊ के द्वारा दिनांक-11.03.2026 को पूर्वान्हः 11 बजे जनपद में प्रदेश में महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से जनपद के सम्बंधित अधिकारियों के साथ राजकीय गेस्ट हाऊस में समीक्षा बैठक / जनसुनवाई / निरीक्षण किया जाना है। साथ ही यदि जनपद की किसी भी पीडित महिला/बालिकाओं को कोई समस्या है, तो मा० सदस्य श्रीमती सपना कश्यप, उ०प्र० राज्य महिला आयोग के समक्ष दिनांक- 11 मार्च को पूर्वान्हः 11 बजे स्थान लोक निर्माण विभाग, मुजफ्फरनगर के (निरीक्षण भवन) गेस्ट हाऊस पर प्रार्थना सहित उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को रख सकते है।

 

चार टयूबवेल पर चोरी से हड़कम्प
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव शुक्रतारी के जंगल में अज्ञात चोरों ने चार ट्यूबवेल से कीमती सामान चुरा लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। भोकरहेड़ी कस्बे के मोहल्ला सुभाष चैक के पूर्व सभासद राजीव चैधरी ने बताया कि शनिवार सुबह जब वे शुक्रतारी जंगल में स्थित अपनी ट्यूबवेल पर पहुंचे तो दरवाजा का ताला टूटा हुआ मिला। ट्यूबवेल से केबल और स्टार्टर सहित अन्य कीमती सामान गायब था। चोरों ने राजीव चैधरी के अलावा कस्बे के सत्येंद्र कुमार, मास्टर किशन वीर सिंह और पंडित बबला शर्मा की ट्यूबवेल को भी निशाना बनाया। राजीव चैधरी की सूचना पर शुक्रताल चैकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शुक्रताल चैकी प्रभारी विवेक चैधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

हादसे में कई घायल
चरथावल। विकासखंड में रोहाना तिराहे पर एक टेंपो और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में निर्धना गांव की कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में चार-पांच महिलाएं सवार थीं, जिनमें से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि एक मरीज की हालत स्थिर है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाले टेंपो को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस बीच, जिला पंचायत प्रत्याशी मास्टर आरिफ भी सीएससी पहुंचे और घायल मरीजों का हालचाल जाना।

 

मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का आरोपMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।दुकानदारों व मंदिर के पुजारी के बीच हुआ आपसी विवाद थाने तक जा पहुंचा। पुलिस दोनो पक्षों से बातचीत कर मामले की सुलझाने मे जुटी।
   सूत्रो के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के रूडकी रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के दुकानदारों का मंदिर के पुजारी के साथ किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। चर्चा रही कि इस मामले मे मारपीट की नौबत आ गई। रुड़की रोड स्थित रामपुरी में कुष्ठ आश्रम परिसर में बने राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि पुजारी मंदिर परिसर में ही रहते हैं। यह मंदिर उस स्थान पर बना हुआ है जहां बड़ी संख्या में कुष्ठ रोगी निवास करते हैं। पुजारी का आरोप है कि मंदिर के पास स्थित कुछ दुकानदारों के साथ आए दिन विवाद होता रहता है। इसी विवाद के चलते दुकानदारों ने उनके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग पुजारी के समर्थन में एकत्र हो गए और मंदिर पआरोप है कि मंदिर के दुकानदारो ने पुजारी के साथ मारपीट कर डाली। शोर-शराबे एवं हंगामे की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस पुजारी एवं दुकानदारो को थाने ले आई तथा दोनो पक्षों के बात सुनने के साथ समझौता कराने के प्रयास मे जुट गई।

 

युवक झुलसाः अस्पताल में भर्ती
चरथावल। हाईटेंशन तार की चपेट मे आकर एम मजदूर बुरी तरह झुलस गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
  मिली जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव निवासी युवक खेतो मे ईख बंाधने का काम करता है। बताया जाता है कि रोजाना की भंाति आज सुबह जब उक्त युवक रास्ते पर पत्ती बंाध रहा था कि इसी बीच वह खेत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाईन की चपेट मे आकर बुरी तरह झुलस गया। इस हादसे पर आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो सहित अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। गामीणो की सूचना पर पुलिस व परिजन भी घटना स्थल पर पहंुच गए। पुलिस द्वारा आनन-फानन मे बुरी तरह झुलसे उक्त युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहंा चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया।    

 

फरियादियों की एसपी सिटी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत द्वारा जनसुनवाई में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, प्राप्त जन शिकायतों का किया निस्तारण। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत द्वारा अपने  कार्यालय में जनसुनवाई में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया । जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया । एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत द्वारा संबंधित सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो साथ ही सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =