News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में वृहद रोजगार मेला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मुजफ्फरनगर में दिनांक 19 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले मेगा जॉब फेयर-2026 (वृहद रोजगार मेला) के सफल संचालन एवं व्यापक जानकारी साझा करने हेतु एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मुजफ्फरनगर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी, श्रीमती पारूल सिंघल व संस्थान के उपाध्यक्ष, श्री विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से मीडिया को इस महत्वपूर्ण आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह मेगा जॉब फेयर युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की 80 से अधिक कम्पनियां लगभग 5000 विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार/परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। जिसमें लारसन एंड टरबो, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, स्वराज मोटर्स, चेतू आईटी कंपनी, फेस्पी, के.के.सी. एस्टरप्राइजेज, एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस, हॉली हकर््स, पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि., फिलिप कार्ड, एलआईसी, डिक्सन टेक्नोलॉजी आई स्नाइपर आदि शामिल है। रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आई.टी.आई., और डिप्लोमा आदि योग्यता धारक अभ्यर्थियों के लिए एग्जीक्यूटीव टैक्निकल असिस्टेंट, फील्ड एग्जीक्यूटिव, इंश्योरेंस एडवाइजर समेत विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल तवरहंतेंदहंउ.नच.हवअ.पद पर जाबसीकर के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण कर कार्यक्रम में भाग ले सकते है। अभ्यर्थीयों को मेले में प्रतिभाग करने के लिये अपने साथ बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, फोटो आईडी आदि आवश्यक दस्तावेज अवश्य लेकर आने होंगे। सभी अभ्र्यीयों के लिये वृहद रोजगार मेला में प्रतिभाग एवं चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होगी और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिये जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
प्रेस वार्ता के दौरान कॉलेज प्रशासन ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

 

 वर वधु को दिया आशीर्वादMuzaffarnagar News
मोरना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत मोरना में 91 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति से सम्पन्न  कराया गया इस दौरान गणमान्य व्यक्तियों ने वर वधु को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।शादी का खर्च सरकार द्वारा वहन किया गया।
मोरना में शुक्रताल मार्ग पर स्थित लव पैराडाइज़ बैंकट हॉल में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 51 हिन्दू व 40 मुस्लिम जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया।इस दौरान दुल्हन को 60 हजार रुपये राशि व 25 हजार रुपये राशि का सामान दिया गया।जिसमें आम ज़रूरत की 24 वस्तुएं चांदी के आभूषण तथा मिठाई की टोकरी व ड्राई फ्रूट का पैकेट प्रदान किये गये।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि केन्द्र व राज्य की सरकार प्रत्येक परिवार के कल्याण को लेकर प्रयासरत है।निर्धन परिवार की कन्याओं के लिए अब अनुदान राशि को बढ़ाकर एक लाख कर दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर देश भूषण ,जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश दुबे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपराजिता आर्यन,ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी,विधायक प्रतिनिधि सुप्रिया पाल, एडीओ पंचायत योगेश्वर दत्त त्यागी,एडीओ समाज कल्याण प्रदीप चंदेल,एडीओ सुरेंद्र सिंह, भाजपा से रामकुमार शर्मा ,मंडल अध्यक्ष अरुण पाल ,अंकुल चंद शर्मा,लिपिक योगेंद्र सिंह ,लेखाकार मनोज वालिया, ग्राम सचिव जोगेंद्र सिंह, प्रांजल कुमार, योगेश धीमान ,योगेश सहरावत ,सुरजीत, प्रेम कुमार, अशरफ अंसारी ,नवीन कुमार, मोहित गौतम ,इंदु देशवाल,अजय कृष्ण शास्त्री,अंजुम प्रधान,आलोक प्रधान,सुरेन्द्र प्रधान, आदि मौजूद रहे।
पण्डित प्रभात कौशिक,अर्पित कपिल, नीरज शर्मा,अमित वत्स ने मंत्रोच्चार किया व कारी शौकत अली अंसारी ने निकाह पढ़ाया।
कार्यक्रम का संचालन आज़ादवीर सिंह ने किया

 

दो छात्राओं का नवोदय विद्यालय में चयन, विद्यालय में खुशी का माहौलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद मुजफ्फरनगर के कम्पोजिट विद्यालय सीमली के लिए आज अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय की दो छात्राओं इंशा पुत्री डा रिजवान निवासी सीमली गांव एवं आरोही गोदिया पुत्री कपिल कुमार निवासी सीमली गांव का चयन नवोदय विद्यालय बघरा में कक्षा 6 के लिए हुआ है। दोनों छात्राओं की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से विद्यालय परिवार व गांव क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविन्द्र सिह व शिक्षकों ने बताया कि दोनों छात्राएं प्रारंभ से ही पढ़ाई में मेधावी, अनुशासित और परिश्रमी रही हैं। उनकी निरंतर मेहनत, लगन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप उन्होंने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, अपने अभिभावकों तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हेमलता मैडम ने अपने निर्देशन मे व्यक्तिगत रूप से तैयारी कराई!
डा० संजीव ने बच्चो का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में उपलब्ध उच्च शैक्षिक गुणवत्ता और सकारात्मक शैक्षिक माहौल का भी इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विद्यालय परिवार बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रविन्द्र सिंह ने दोनों छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। कक्षा 5 की प्रभारी मैडम हेमलता ने भी छात्राओं की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना की।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक डॉ. संजीव कुमार.. जगत सिंह, रवि कुमार, ज्योति विश्नोई, शिवानी, दीपिका, कविता, प्रदीप कुमार एवं लोकेन्द्र कुमार ने भी दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और वे भी इसी प्रकार मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं के अभिभावकों को भी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।

 

छात्रों ने देखा राष्ट्रपति भवन का वैभव
भोपा। सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण और गौरवशाली स्थल, राष्ट्रपति भवन का एक विस्तृत शैक्षणिक भ्रमण किया। यात्रा के दौरान बच्चों में भारी उत्साह बना रहा।
इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन के पाँच प्रमुख कक्षों का दौरा किया, जहाँ राष्ट्रपति भवन द्वारा नियुक्त एक विशेष गाइड ने हर भाग का विस्तार से परिचय कराया और दरबार हॉल की गरिमा, अशोक हॉल की अद्भुत कलाकारी तथा भवन की वास्तुकला के पीछे छिपे ऐतिहासिक तथ्यों को सरल भाषा में समझाया। छात्रों को यह भी बताया गया कि यहीं पर देश के महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। गाइड ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की पूरी प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया, जिससे छात्रों ने जाना कि नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री किस प्रकार राष्ट्रपति के समक्ष शपथ लेते हैं, साथ ही उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिए गए प्रथम शपथ समारोह के ऐतिहासिक महत्व को भी समझा। भ्रमण के दौरान छात्रों को यह भी दिखाया गया कि राष्ट्रपति भवन में अन्य देशों से आने वाले विशिष्ट अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था कहाँ होती है और वे राष्ट्रपति से किस स्थान पर औपचारिक मुलाकात करते हैं, जिससे विद्यार्थियों को भारत की कूटनीतिक परंपराओं की झलक मिली। इस अवसर पर छात्रों को भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन संघर्ष, सादगी और उनके प्रेरणादायक सफर के बारे में भी बताया गया, जिसने उन्हें कड़ी मेहनत और ईमानदारी का संदेश दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति संग्रहालय में डिजिटल माध्यमों से भारत के इतिहास को करीब से देखा और फिर अमृत उद्यान की सैर की, जहाँ रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 इंडिया गेट पर  अमर जवान ज्योति और राष्ट्रीय समर स्मारक के सामने खड़े होकर छात्रों ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों ने राष्ट्रपति भवन से जुड़ी समस्त ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक जानकारियाँ प्राप्त कीं। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को “अविस्मरणीय, ज्ञानवर्धक और गौरवपूर्ण” बताते हुए कहा कि इस यात्रा ने उन्हें अपने देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी का एहसास कराया।

 

पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। -खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। मौके से 01 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।
खतौली पुलिस मुठभेड़ में आरोपी से अवैध तमंचा, कारतूस, जेवर और नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार यह सामान आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक गले की कंठी मय लॉकेट, दो कान की छुमकी, एक जोड़ी पाजेब, घ्4420 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। यह बरामदगी आवास विकास कॉलोनी, खतौली से दिन में हुई चोरी की घटना से संबंधित बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश उर्फ काला पुत्र वारिस उर्फ वसीम निवासी गली नंबर 5, हुँमायु नगर थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बीएनएस और अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं।

 

निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डॉ सत्येंद्र चैधरी, द्वारा संस्था  का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय किशोरो की भोजन एवं संबंधित प्रकरण के साथ किशोरो की पत्रावली का भी निरीक्षण किया गया, माननीय द्वारा  संस्था में किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं के विषय में भी किशोरो से जानकारी ली गई तथा पूर्व निर्देशों का अनुपालन भी देखा गया, निरीक्षण के समय संस्था प्रभारी श्री मोहित कुमार, सहायक अध्यापक श्री राकेश कुमार,  श्री प्रदीप कुमार श्री संजय कुमार एवं श्री सुरजीत कुमार तथा सभी सुरक्षाबल उपस्थित रहे ।

 

 पुलिस बल के साथ किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
 जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा आज दिनांक 17.03.2026 को पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, बाजार क्षेत्र की स्थिति, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, ट्रैफिक नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थानों की निगरानी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की प्रभावी चेकिंग करें, एवं किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चैबे सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0मिश्रा सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगगण भी उपस्थित रहे।

 

बीसीए पंचम सेमेस्टर के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आज बीसीए पंचम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के बीबीए – बीसीए कॉन्फ्रेंस हॉल में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना तथा अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था ।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल तथा बीसीए / बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस) विभागाध्यक्ष डॉ संजीव तायलद्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर दोनों ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की वास्तविक पहचान उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों से होती है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल को लगातार विकसित करते रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है । यदि विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें तो वे निश्चित रूप से अपने जीवन में उच्चतम सफलता प्राप्त कर सकते हैं ।
इस अवसर पर बीसीए एवं बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस) विभागाध्यक्ष डॉ संजीव तायल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय सूचना प्रौद्योगिकी का युग है और कंप्यूटर शिक्षा का महत्व दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें, बल्कि नई तकनीकों और आधुनिक ज्ञान को भी सीखने का प्रयास करें। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे कॉलेज के लिए गर्व का विषय है ।
घोषित परिणाम के अनुसार बीसीए पंचम सेमेस्टर में आयुषी भूपेंद्र ने 71.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुष्का चैधरी ने 69.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि राशी मित्तल ने 69.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान इन सभी मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आयुषी भूपेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के माध्यम से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है। उन्होंने अपने जूनियर विद्यार्थियों को भी यह संदेश दिया कि यदि वे अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और निरंतर मेहनत करते रहें तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। आयुषी ने अपने भविष्य की योजनाओं के
बारे में बताते हुए कहा कि वह कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में आगे की पढ़ाई कर आईटी सेक्टर में एक सफल करियर बनाना चाहती हैं । द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनुष्का चैधरी ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत के साथ-साथ धैर्य और सकारात्मक सोच की भी आवश्यकता होती है। उन्होंने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को अपनी सफलता का मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में कंप्यूटर क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर एक सफल प्रोफेशनल बनना चाहती हैं । तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा राशी मित्तल ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने साथियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका सामना करना चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि वह भी आईटी क्षेत्र में आगे बढ़कर एक सफल करियर बनाना चाहती हैं । ,
इस वर्ष बीसीए पंचम सेमेस्टर के परिणाम में विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कुल मिलाकर लगभग 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी के अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की, जो कि विभाग के लिए गर्व की बात है। इस उपलब्धि से यह स्पष्ट होता है कि कॉलेज में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है । कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य और विभागाध्यक्ष ने सभी विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ।
इस अवसर पर बीसीए एवं बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस) विभाग के सभी शिक्षकगण तथा कॉलेज के कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों में चन्दना दीक्षित, हिमांशु शर्मा, रजत शर्मा, हर्षित गोयल, हर्षिता, निरंकार शर्मा, देवेश भारद्वाज, नवनीत चैहान, अंकुर अग्रवाल, अनुज गोयल, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, शेखर, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, अमित, सतीश, शशांक भारद्वाज, लवी वर्मा एवं पवन बालियान सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ ।  

 

पुलिस लाइन में एसएसपी ने ली क्राइम मीटिंगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा -निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण, महिला सुरक्षा तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चैबे, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, एसओजी प्रभारी व जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
 सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ अपराध गोष्ठी का प्रारम्भ किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा सभी को क्षेत्र के टॉप-10/हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके क्रियाकलापों की निगरानी करने, असामाजिक तत्वों पर विधिक कार्यवाही करने, थानाक्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रहरियों, पुलिस मित्रों आदि के साथ गोष्ठी आयोजित कर आपसी समन्वय स्थापित करने सहित थानाक्षेत्र में शराब, खनन, पशु तस्करी, शस्त्र तस्करी आदि अपराधो में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर अधि0 के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा महिला की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिये चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एन्टी रोमियो स्कवॉड, महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी-अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं के सुरक्षार्थ यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं थाने के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया।
 तत्पश्चात  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले आगन्तुकों/फरियादियों/जनप्रतिनिधियों के साथ विनम्र व्यवहार/शालीन व्यवहार करने एवं स्वच्छ वातावरण स्थापित कर उनके बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेय जल, प्रसाधन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे कि आमजनता बिना किसी भय के अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु थानो पर आ सके। थाने पर आने वाले समस्त आगन्तुकों/फरियादियों की शालीनतापूर्वक समस्याओं को सुनकर तत्काल निष्पक्ष आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को डायल -112 के अन्तर्गत जनपद में संचालित पी0आर0वी0 वाहनों के रूट की समीक्षा कर नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया तथा जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रभारी यातायात/प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।महोदय द्वारा थानो पर लंबित विवेचनाऐं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई तथा कार्य योजना बनाकर गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, विशेष रूप से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पोक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा व मादक पदार्थ की बिक्री आदि संगठित अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर ऐसे अपराधों में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी करने कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही महोदय द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि उच्चाधिकारीगण द्वारा जनपद में चलाये जा रहे विशेष अभियानों (लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, लंबित माल निस्तारण, हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन तथा शराब/गौतस्करों का सत्यापन, ऑपरेशन सवेरा) पर गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए प्राप्त दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि किसी भी स्तर भ्रष्टाचार नही होना चाहिए यदि ऐसा पाया जाता है तो ऐसे पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। अंत में महोदय द्वारा आगामी पर्व व त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु समस्त अधिनस्थों को बाजारों, भीड़भाड़ व संवदेनशील स्थानों पर नियमित गश्त करने, मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों को और प्रभावी ढंग से कार्य करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उत्क्रष्ठ/सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया गया ।

 

ट्राइसाइकिल देकर मदद की, चेहरे पर छाई खुशी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने एक जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्ति को ट्राइसाइकिल प्रदान की है।  दिव्यांग व्यक्ति अध्यक्ष के आवास पर पहुंचा और अपनी समस्या बताई। दिव्यांग ने अध्यक्ष को बताया कि उसे चलने-फिरने में काफी कठिनाई होती है, जिसके कारण वह अपने छोटे-मोटे दैनिक कार्य भी ठीक से नहीं कर पाता। अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने उसकी बात सुनने के बाद तत्काल ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई।
ट्राइसाइकिल मिलने के बाद दिव्यांग व्यक्ति ने अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उसने कहा कि इस सहायता से अब उसे आवागमन में सुविधा होगी और वह अपने काम आसानी से कर पाएगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मौके पर मौजूद लोगों ने भी अध्यक्ष की इस पहल की सराहना की।

 

 

‘अमेटी’ शाखा ने ‘सम्मान एवं आभार समारोह’ के साथ मनाया सफल सेवा सत्र का जश्न
सदस्यों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद् मुजफ्फरनगर की श्अमेटीश् शाखा द्वारा सत्र 2025-26 की सफल पूर्णता की ओर अग्रसर होते हुए आज एक विशेष श्सम्मान एवं आभार समारोहश् (भ्वदवनत ंदक ळतंजपजनकम ब्मतमउवदल) का भव्य आयोजन किया गया। शहर के होटल स्वर्ण इन के अम्बर हॉल में आयोजित इस श्प्रभात भोजश् कार्यक्रम में परिषद् के सदस्यों के प्रति उनके वर्षभर के सहयोग और समर्पण के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष मितिन मित्तल द्वारा स्वागत संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने बीते वर्ष के दौरान शाखा द्वारा किए गए ऐतिहासिक सेवा कार्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि ष्अमेटी की सफलता का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि हर उस सदस्य परिवार को जाता है जिसने कंधे से कंधा मिलाकर श्सेवा और संस्कारश् के संकल्प को पूरा किया।ष्
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ-व्यक्तिगत सम्मान अध्यक्ष मितिन मित्तल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी 28 युगल सदस्यों (ब्वनचसमे) को मंच पर आमंत्रित कर व्यक्तिगत रूप से उनका आभार व्यक्त किया। परिषद् के प्रति उनकी निष्ठा के सम्मान में प्रत्येक परिवार को एक स्मृति स्वरूप उपहार भेंट किया गया।
स्टैंडिंग ओवेशन सत्र 2025-26 के दौरान अध्यक्ष मितिन मित्तल के कुशल नेतृत्व और सेवा कार्यों की लंबी श्रृंखला को देखते हुए, सभी उपस्थित सदस्यों ने खड़े होकर (ैजंदकपदह व्अंजपवद) उनके प्रति अपना सम्मान और आभार प्रकट किया।
प्रभात भोज समारोह का समापन एक भव्य और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट (प्रभात भोज) के साथ हुआ, जहाँ सभी सदस्यों ने आपसी चर्चा और स्नेह के साथ सुबह का आनंद लिया।
इस अवसर पर सचिव संवित जैन, कोषाध्यक्ष उमंग गोयल और महिला संयोजिका श्रीमती सुरभि अग्रवाल ने वर्ष भर टीम अमेटी को मिले अटूट विश्वास के लिए सभी मातृशक्ति और बंधुओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने इस सत्र को श्अविस्मरणीयश् बताते हुए आगामी नेतृत्व के लिए भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

 

19 मार्च से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ
चैत्र नवरात्रि पर्व 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व के लिए घरों और बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह पर्व हिंदू नववर्ष के आरंभ का प्रतीक भी माना जाता है। जिले भर में घरों, मंदिरों और बाजारों में तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालु माता रानी के स्वागत के लिए पूजा सामग्री, सजावट और व्रत से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी करने में जुट गए हैं।
शहर के भगत सिंह रोड, नई मंडी, गांधी कॉलोनी, आनंदपुरी, दाल मंडी के बाजार में में नवरात्रि पर्व के लिए दुकानदारों ने तैयारी कर ली है। दुकानों पर नारियल चुनरी के साथ पूजा सामग्री की महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। नवरात्रि के दिनों में वाहन की खरीदारी, गृहप्रवेश और नए प्रतिष्ठानों के शुभारंभ के लिए भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
सुबह 6ः52 बजे से 10ः26 बजे तक कलश स्थापना का मुहूर्त
धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिष पंडित हेमंत वशिष्ठ ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना का विशेष महत्व होता है। यह माता दुर्गा के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मार्च को प्रतिपदा तिथि में सुबह 6ः52 बजे से 10ः26 बजे तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस समय में विधि-विधान से कलश स्थापित कर माता रानी की पूजा आरंभ करना अत्यंत फलदायी माना गया है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार प्रतिपदा तिथि को सृष्टि की रचना का प्रारंभ माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना शुरू की थी, इसलिए यह दिन नवआरंभ और सृजन का प्रतीक है।
अभिजीत मुहूर्त का भी है विकल्प
शुकतीर्थ स्थित ब्रह्मविद्यापीठ के आचार्य अशोक शुक्ल ने बताया कि यदि किसी कारणवश श्रद्धालु निर्धारित प्रातःकालीन मुहूर्त में कलश स्थापना नहीं कर पाते हैं, तो वह अभिजीत मुहूर्त में भी यह शुभ कार्य कर सकते हैं। 19 मार्च को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12ः03 बजे से 12ः51 बजे तक रहेगा। यह मुहूर्त अत्यंत शुभ और विजयी माना जाता है, जिसमें किए गए कार्यों में सफलता की प्राप्ति होती है। पहले दिन की पूजा मां शैलपुत्री की होगी। इसके बाद क्रमशः ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और अंतिम दिन सिद्धिदात्री की पूजा के साथ समापन होगा।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =