समाचार (Muzaffarnagar News)
सीबीएसई की मिली लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज को मान्यता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज को सीबीएसई की मान्यता मिल गयी है और कक्षा 10 और 12वीं के छात्र सीबीएसई के माध्यम से शीघ्र ही पढाई शुरू करेंगे। विद्यालय परिसर में आयोजित पे्रसवार्ता में बोलते हुए विद्या भारती के सचिव अरूण खण्डेलवाल ने बताया कि विद्या भारती के निर्देशन में पूरे देश में 13500 विद्यालय संचालित हो रहे है। इन स्कूलों के छात्र प्रतिवर्ष मैरिट में स्थान प्राप्त करते है। मुजफ्फरनगर में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर केशवपुरी के अलावा कुल मिलाकर पांच स्कूल संचालित हो रहे है। और इन स्कूलों के छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षाओं में जनपद मुजफ्फरनगर में मैरिट में स्थान प्राप्त करते है जो हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से विद्यालय परिवार सीबीएसई की मान्यता के लिए प्रयासरत था जो इस वर्ष सफल हो पाया है। स्कूल में इस वर्ष कक्षा छह से सीबीएसई की पढ़ाई शुरू होगी वहीं, कक्षा 9 व कक्षा 11 से सफल होकर जो विद्यार्थी अगली कक्षाओं में पहुंचे है फिलहाल इस बार उनकी यूपी बोर्ड की ही परीक्षा होगी इसके अलावा स्कूल सीबीएसई के आधार पर चलेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए जहां इंग्लिश लैब बना दी गयी है इससे हिंदी माध्यम से आने वाले बच्चे इंग्लिश लैब में विशेष शिक्षा प्राप्त करेंगे। इसके अलावा विद्यालय में रोबोटिक लैब भी स्थापित हो गयी है। प्रबंध समिति का प्रयास है कि छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाये तथा उन्हे संस्कारवान बनाया जाये। विद्यालय में संस्कारों का बड़ा महत्व है। यहां छात्र छात्राएं आपस में भाई बहन का सम्बोधन करते है वहीं सभी शिक्षकों को आचार्य कहा जाता है। पे्रसवार्ता के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक छात्र-छात्राओं को बहुत अधिक मेहनत से पढाते है जिसका परिणाम परीक्षा के दौरान मिलता है। स्कूल में अनुशासन का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जो भी हिंदी माध्यम के बच्चे कक्षा छह में प्रवेश लेंगे उन्हे विद्यालय की तरफ से अंगे्रजी का विशेष प्रशिक्षण निःशुल्क कराया जायेगा। पे्रसवार्ता में प्रबंध समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा, प्रबंधक उद्योगपति बाल बहादुर, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन व संघ के प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी ललित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
कन्याओं का पूजन कर पुलिस लाइन में उपहार भेंट किये
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में कन्या पूजन एवं महिला/बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। 27 मार्च को पावन पर्व रामनवमी के शुभ अवसर पर एवं मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, उनकी धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय, नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप एवं पुलिस अधीक्षक अपराध(नोडल अधिकारी मिशन शक्ति) श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से कन्या पूजन कर कन्याओं को उपहार भेंट करते हुए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 151 कन्याओं एवं 20 लांगूर का विधिवत पूजन किया गया तथा उन्हें सम्मानित करते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कन्याओं एवं उनके अभिभावकों को लघु फिल्म के माध्यम से “गुड टच-बैड टच” सहित महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। अधिकारियों द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जानसठ श्रीमती रूपाली राय चैधरी, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण सुदृढ़ हो सके।
यातायात के नियमों को जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। वासंतिक नवरात्र के अवसर पर ’मिशन शक्ति फेस -5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना सिविल लाइन में प्रभारी निरीक्षक व मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा ,सम्मान, स्वाबलंबन , यातायात के सभी नियमों के विषय में बताया गया व सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे-विधवा पेंशन योजना, वृध्दावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वल योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधान मंत्री जन अरोग्य योजना,नशा मुक्ति भारत अभियान आदि से अवगत कराते हुए तथा महिलाओं को उनकी सुरक्षा सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे-वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन नंबर -181, पुलिस आपातकालीन सेवा -112, स्वास्थ्य सेवा-102,108, ’मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर -1076, चाइल्ड लाइन 1098, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर आदि के बारे में जानकारी दी गयी और पंपलेट वितरित किए गए।
नगर में हो रही जाम की समस्या से निजात की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर में जहाँ तहां लग रहें जबरदस्त जाम के कारण आम नागरिक बेहद हलकान एवं परेशान हैं ट्रैफिक पुलिस के जवानों का इस स्तिथि में कहीं भी अता पता नहीं रहता हैं जिस कारण स्थिती बहुत ही भयावह हों जाती हैं ! अंसारी रोड़, मालवीय चोंक, कचहरी रोड़, आर्य समाज रोड़, मीनाक्षी चोंक से शिव मूर्ति, जिला अस्पताल एवं टाउन रोड़ बालाजी मंदिर से आर्य पूरी कि ओर जाने वाली रोड़ पर तो जाम कि यह हालत हैं कि यहाँ से वाहन तो क्या पैदल निकलना भी दुभर हैं जिससे आम नागरिकों के साथ साथ स्कूल कॉलेज के मासूम छात्र छात्राएं इस भीषण गर्मी में जाम के चक्र व्हू में काफी देर तक फंस कर गर्मी एवं प्यास के कारण बिलबिला उठते हैं !आज सर्जन नेटवर्क आर्यपुरी से बालाजी मंदिर टाउन रोड़ तक लगे जबरदस्त जाम मेसे निकलने में पत्रकार सुशील राजवंशी को भी लगभग आधा घंटा लग गया जिस कारण गर्मी की वजह से उनकी हालत खराब हों गयीं अतः जनहित में जिले के दोनों उच्चअधी कारियो से आशा हैं की वो तुरंत इस ओर ध्यान देकर नगर के नागरिकों को शहर में लगने वाले इस जाम से छुटकारा दिलाने का प्रयास करेंगे !
हादसे में दो घायल
चरथावल। सड़क हादसे में दो बाइक सवार चरथावल थानाभवन मार्ग पर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम नंगला राई के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दधेडू कला निवासी मोइन पुत्र नफीस को चोटें आई हैं। वहीं दूसरी बाइक सवार को भी गम्भीर चोट आई है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना चरथावल प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दाहिया पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की संभावना है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
मादक पदार्थो की मस्करी कर अवेध सम्पत्ति अर्जित करने पर 80 करोड की सम्पत्ति की जब्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत, मादक पदार्थों की तस्करी कर अवैध सम्पत्ति अर्जित करने वाले अभियुक्त की 80 करोड रुपये से अधिक की चल-अचल सम्पत्ति को जब्त किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन सवेरा के अन्तर्गत नशे का अवैध कारोबार करने वाले किंगपिन के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ में यह उत्तरी भारत में की गई प्रमुख कार्यवाहियों में एक तथा उत्तर प्रदेश में सम्पत्ति जब्तीकरण की सबसे बड़ी कार्यवाही हैं। जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त बाबू उर्फ रियाज उर्फ असफाक पुत्र सरताज निवासी पठेरा थाना फतेहपुर पूरवा जनपद बरेली हाल पता मौ0 अतिशाहबजान मीरानपुर कटरा थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर से सम्बन्धित करोडों रूपये कीमत की स्मैक बरामद की गयी थी जिसके सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करीध्विक्रय कर करोडों रूपयों की अवैध सम्पत्तियां अर्जित की गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु तथा अवैध आर्थिक लाभ से अर्जित की गयी सम्पत्तियों के जब्तीकरण हेतु कार्यवाही के लिये पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त बाबू उर्फ रियाज उर्फ सरताज उपरोक्त द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर अर्जित की गयी सम्पत्तियों की जांच की गयी तथा अभियुक्त बाबू उर्फ रियाज उर्फ सरताज उपरोक्त तथा उनके परिजनों व रिश्तेदारों के नाम पर अर्जित की गयी ऐसी सम्पत्तियों को चिन्हित कर रिपोर्ट तैयार की गयी। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 68(थ्) के तहत उक्त सम्पत्तियों के जब्तीकरण हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गयी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस द्वारा उक्त सम्पत्तियों के जब्तीकरण हेतु सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रभावी पैरवी एवं साक्ष्य प्रस्तुत किये गये। साक्ष्यों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा यह पाया गया कि उक्त अभियुक्त ने मादक पदार्थों की तस्करी के माध्यम से अवैध रूप से धन अर्जित कर स्वंय तथा परिजनों के नाम पर सम्पत्तियां खरीदी गयी हैं। इस पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा 24 मार्च को अभियुक्त बाबू उर्फ रियाज उर्फ सरताज उपरोक्त द्वारा स्वंय तथा परिजनों व रिश्तेदारों के नाम पर मादक पदाथों की विक्रय कर जनपद बरेली व शाहजहांपुर में अर्जित की गयी 34 अवैध सम्पत्तियों के जब्तीकरण के आदेश पारित किये गये। उक्त सम्पत्तियों का बाजार मूल्य 80 करोड रुपये से अधिक है।
गीतापाठ, संकीर्तन हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रामनवमी के शुभ अवसर पर श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर,भरतिया कॉलोनी मे गीतापाठ, संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर,भरतिया कॉलोनी मे मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य गीता पाठ एवं राम संकीर्तन का सुबह 10रू00 बजे से विद्वान पंडित पण्डित अरूण मिश्रा (स्वामी) जी के सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमे सैकडो की संख्या मे श्रद्धालुजनो ने भाग लिया ।जिसमे सर्व प्रथम विधिवत पूजन के पश्चात,अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना,ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र, गीता जी के बारहवे अध्याय (भक्तियोग),अष्टा दश श्लोकी गीतापाठ जी का पाठ भाव पूर्वक कराया गया । भजनों की श्रृंखला में विमल प्रताप, महेन्द्र रावत, अजय करुणा, अजय गर्ग जी द्वारा राम आयेंगे, प्रसिद्ध भजन प्रवाहक संजय अरोरा तथा राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रस्तुत राम जी के बधाई भजनो पर सभी उपस्थित श्रद्धालु जन भजन विभोर को कर तालियों के साथ नाचध्झूम उठे। कार्यक्रम के अंत मे पण्डित अरूण मिश्रा जी द्वारा सभी उपस्थित सम्मानित श्रद्धालुओ का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। श्री कृष्ण कृपा परिवार के रामबीर सिंह द्वारा सैकडो की संख्या मे उपस्थित श्रद्धालुओ का गीतापाठ के लाभ बताये कि नियमित गीतापाठ हमारे जीवन को बेहतर दिशा मे ले जाने मे सहायक होता है। अंत मे प्रसाद वितरण तथा भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करने के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गर्ग, अजय कुमार गर्ग, संजय मिश्रा,राकेश शर्मा, श्रीमोहन तायल , पण्डित अरूण मिश्रा, जितेन्द्र मिश्रा,विमल प्रताप, अजय करूणा, विपिन गुप्ता, मांगेराम, अशं, अंकित मिश्रा, अमित, प्रदीप, राजकुमार, अजय गर्ग, हरीश , संदीप, जितेंद्र , नवीन, प्रमोद, दीपक , हरीश चावला, मंयक त्यागी , कमल किशोर, गोपाल गर्ग, रीतू सिंघल, मिनाक्षी गर्ग, गरिमा गोयल, शिल्पा, उषारानी, सुशीला , केशना, अर्चना, अलका, मंजू, कविता, अनिता, कविता, सोनिया,उमा , लक्ष्मी , लता, कृष्णा, रश्मि , जनक दुलारी, बबीता, ममता, सुकर्मा शर्मा, रूपा, रितिका, शशी, प्रेमलता, रीता,नीलम, मंजू , माया तायल आदि सैकडों भक्तो का भरपूर सहयोग रहा। इस अवसर पर सचिव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण भी सम्मिलित हुए, गीतापाठ के सदस्यो द्वारा उन्हे गीतापाठ पत्रिका की प्रति भी भेंट की गयी।
निशुल्क त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर
मुजफ्फरनगर। बुरी आदतें पालना बहुत आसान है परंतु उनके साथ जीवन जीना बहुत कठिन है। उक्त विचार योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में संचालित निशुल्क त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर में व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो जल्दी से छुटती नहीं है जैसे शराब पीना, गुटखा खाना, धूम्रपान करना,जुआ खेलना आदि। यें आदतें मनुष्य जीवन में बहुत हानिकारक होती है और आपका विनाश कर सकती है इसलिए ऐसी बुरी आदतें न बनाए। अच्छी आदतों को पालना तो बहुत कठिन है परंतु उनके साथ जीवन जीना बहुत ही आसान है। जैसे रात को जल्दी सोना, सुबह जल्दी उठना, सत्य बोलना, ईमानदार रहना, मेहनत करना, माता-पिता की सेवा करना,अपने गुरुजनों का सम्मान करना, देशप्रेम,करुणा ,दया,तप, त्याग सहनशीलता आदि मानवीय गुणों को धारण करना आदि। अच्छी आदतें जीवन में सदा सुख देती है और बुरी आदतें जीवन को नर्क बना देती है। इसलिए बच्चों अपने जीवन में सदैव अच्छे गुणों को धारण करके अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाकर एक अच्छा नागरिक बनकर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र उत्थान के लिए कार्य करें। तभी हमारा मनुष्य जीवन पाना सार्थक होगा। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को सूर्य नमस्कार आसन, पश्चिमोत्तानासन, गर्भासन, कुक्कुट आसन, योग निद्रा आसन, चक्रासन आदि आसन करवाएं और बच्चों के बुद्धि विकासक प्राणायाम अनुलोम विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम करवाएं।
मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस) पंचम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहा गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डॉ. संदीप मित्तल एवं बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ संजीव तायल के करकमलों द्वारा किया गया। दोनों ही शिक्षाविदों ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्रों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि ष्सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सही दिशा में की गई मेहनत से मिलती है। आज के ये परिणाम छात्रों की लगन और उनके शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।वहीं बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ संजीव तायल ने कहा कि ष्तकनीकी शिक्षा इस दौर में कंप्यूटर साइंस के छात्रों के पास अपार संभावनाएं हैं। यदि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं। घोषित परिणामों में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस परीक्षा में प्रथम स्थान हर्षित शर्मा ने 86.33ः अंक प्राप्त कर हासिल किया। द्वितीय स्थान सुयश शर्मा ने 86.17ः अंकों के साथ प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान रिमिल ने 85.83ः अंक प्राप्त कर प्राप्त किया। इन तीनों मेधावी छात्रों को कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी टॉपर छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उन्होंने किस प्रकार नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के माध्यम से यह सफलता प्राप्त की। उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं साथियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । छात्रों ने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। किसी ने उच्च शिक्षा के लिए एम.सी.ए. करने की इच्छा व्यक्त की, तो किसी ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा साइंस एवं आईटी सेक्टर में करियर बनाने की बात कही। कुछ छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का भी संकल्प लिया। इस संवाद के माध्यम से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिली कि वे अपने लक्ष्य निर्धारित कर उसी दिशा में मेहनत करें।
कार्यक्रम के दौरान बीसीए एवं बी.एससी. (सी.एस.) विभाग के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिनमें चन्दना दीक्षित, रजत शर्मा, हर्षित गोयल, हर्षिता, निरंकार शर्मा, देवेश भारद्वाज, नवनीत चैहान, अंकुर अग्रवाल, अनुज गोयल, रोबिन मलिक, शेखर, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, अमित, सतीश, शशांक भारद्वाज, लवी वर्मा एवं पवन बालियान शामिल रहे। सभी शिक्षकों ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और गर्व से परिपूर्ण था ।
उपस्थित अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की और कॉलेज के शिक्षकों का आभार प्रकट किया, जिन्होंने छात्रों को सही दिशा प्रदान की । इस प्रकार के आयोजनों से न केवल छात्रों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। अंत में प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा यह विश्वास व्यक्त किया कि ये छात्र आगे चलकर समाज में एक महत्वपूर्ण योगदान देंगे । उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज हमेशा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा । कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया गया।
29 मार्च की दादरी समाजवादी समानता भाईचारा रैली की सफलता को हुई सपा की मीटिंग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि 29 मार्च को दादरी नोएडा में समाजवादी समानता भाईचारा रैली में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगमन की तैयारी हेतु समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया चैधरी एडवोकेट व संचालन जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी द्वारा किया गया। सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी ने कहा कि दादरी नोएडा में 29 मार्च की ष्समाजवादी समानता भाईचारा रैलीष् में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सुनने जनपद से हजारों लोग पहुंचकर रैली को ऐतिहासिक बनाएंगे। जिया चैधरी ने कहा कि जिले भर के सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से 300 से अधिक कारे व 50 बसे रैली में जाएंगी। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं सपा समर्थकों से भारी संख्या में दादरी रैली में पहुंचने का आह्वान किया। मीटिंग में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा,सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, चैधरी ओमपाल सिंह,जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,प्रदेश उपाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा मौलाना मौहम्मद नजर,प्रदेश उपाध्यक्ष सपा शिक्षक सभा सत्येंद्र पाल,सपा नेता असद पाशा, डॉ नरेश विश्वकर्मा,सलीम मलिक,सपा विधान सभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा,डॉ अविनाश कपिल, संजीव आर्य,याकूब चैधरी, सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक,सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष आयुष चैधरी, सपा नेता डॉ इसरार अल्वी, लोकेंद्र कुमार, इकबाल अहमद,सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह,अभिषेक गोयल एडवोकेट,अनुज गुर्जर, बालमुकुंद ग्रेड,पंकज सैनी,गजेंद्र प्रधान,चैधरी यशपाल सिंह,शकील त्यागी, डॉ हनीफ अंसारी एडवोकेट, मीर हसन, ऐश मोहम्मद मेवाती, युधिष्ठिर पहलवान, हाजी वसीम सिद्दीकी,शमीम अहमद,शेखर गुर्जर,रविंद पाल,नरेश पाल आदि मौजूद रहे।
झुके विद्युत पोल से हो सकता है हादसा, ग्रामीणों में दहशत
ककरौली। क्षेत्र के चैरावाला गांव में मोरना-जानसठ मार्ग पर तालाब के समीप खड़ा एक विद्युत पोल इन दिनों बड़े हादसे को दावत देता नजर आ रहा है। यह पोल काफी झुक चुका है। उसकी स्थिति इतनी ऐसी हो गई है कि उसके किसी भी समय गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसे सही कराने की मांग की है। यह विद्युत पोल किसी वाहन की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से यह नीचे की ओर मुड़ कर झुक गया है। पोल के झुकाव के कारण उस पर बंधी हाइटेंशन लाइन भी असुरक्षित स्थिति में है।
सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। यह मार्ग क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग है, जिस पर दिनभर आवागमन रहता है। ऐसे में झुका हुआ पोल किसी भी समय गिरकर जान-माल का नुकसान कर सकता है।
गांव निवासी मोहम्मद मुरसलीन का कहना है कि यह पोल पिछले काफी समय से इसी तरह झुका हुआ है, लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली है। अगर यह पोल गिरता है तो बड़ी जनहानि हो सकती है।
गांव निवासी जमशेद अली ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। हाइटेंशन विद्युत लाइन का पोल इस तरह झुका होना सीधे-सीधे लोगों की जान से खिलवाड़ है। यदि कोई बड़ा हादसा हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। इसे तत्काल बदला जाए।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बेहोश व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने रुड़की रोड से गुजरते समय सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े एक व्यक्ति को देखा। मंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और मौके पर पहुंचे। उन्होंने अचेत व्यक्ति की स्थिति का जायजा लिया और बिना देरी किए अधिकारियों व सहयोगियों को उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाने के निर्देश दिए। व्यक्ति को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। कपिल देव अग्रवाल ने चिकित्सकों को भी व्यक्ति का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली और भविष्य में ऐसी घटनाओं में जरूरतमंदों की तुरंत मदद करने की अपील की। मंत्री की इस त्वरित कार्रवाई और पहल की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है।
नगर की धार्मिक संस्थाओं को पालिका कर से मिलेगी मुक्ति
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और परंपरा के सम्मान को लेकर बड़ा निर्णय सामने आया। जनप्रतिनिधियों ने सनातन धर्म सभा सहित धार्मिक संस्थाओं को पालिका करों से मुक्त कराने का संकल्प लेकर श्रद्धालुओं के बीच नई उम्मीद जगाई। रामनवमी के पावन अवसर पर सनातन धर्म सभा भवन में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों की विधि-विधान से आरती और वंदना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, शोभित गुप्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान राम के चरणों में नमन कर समाज में धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा ने कहा कि सनातन धर्म सभा सहित अन्य धार्मिक संस्थाओं को पालिका के गृहकर और जलकर से मुक्त कराया जाएगा। यह घोषणा उस समय की गई जब सभा से जुड़े पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। बताया गया कि झांसी रानी चैक के निकट स्थित सनातन धर्म सभा पिछले 115 वर्षों से भगवान राम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन करती आ रही है। सभा से जुड़े लोगों ने इस परंपरा के बावजूद कर लगाए जाने पर नाराजगी जताई और इसे समाप्त करने की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप की अनुपस्थिति में यह संकल्प लिया गया है। प्रस्ताव को जल्द ही कमिश्नर की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा और स्वीकृति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं और सभा से जुड़े लोगों ने खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।


