समाचार (Muzaffarnagar News)
हाईवे के निर्माण में रोड़ा बना टावर जमींदोज
फुगाना। जनपद के फुगाना थाना क्षेत्र अंतर्गत मेरठ-करनाल हाईवे के चैड़ीकरण और निर्माण कार्य को गति देने के लिए जिला प्रशासन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक बड़ी संयुक्त कार्यवाही को अंजाम दिया। हाईवे के बीचों-बीच बाधा बन रहे एक टावर को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह टावर न केवल निर्माण कार्य में देरी का कारण बन रहा था, बल्कि आए दिन होने वाले सड़क हादसों का भी मुख्य केंद्र बना हुआ था। टावर गिराए जाने से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी प्रकार की जनहानि को रोकने के लिए आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया था और यातायात को कुछ समय के लिए डायवर्ट किया गया। यहां एसडीएम सीओ की मौजूदगी में भारी पुलिस फोर्स एवं नेशनल हाईवे अथॉरिटी से जुड़ी टीम भी मौके पर मौजूद रही अधिकारियों का कहना है कि अब दोनों हाईवे निर्माण में तेजी लाई जाएगी और जो निर्माण कार्य रुका हुआ था उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। हाईवे का निर्माण कार्य इस टावर की वजह से लंबे समय से अटका हुआ था। अब रास्ता साफ होने के बाद सड़क निर्माण के शेष काम में तेजी आने की उम्मीद है। टावर हाईवे के एलाइनमेंट के बीच में आ रहा था, जिससे वाहनों के टकराने का खतरा बना रहता था। इसे हटाए जाने से अब सफर सुरक्षित होगा। पूरी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। हाईवे निर्माण में लगी टीम ने अब इस पैच पर काम शुरू करने की तैयारी कर ली है, जिससे मेरठ से करनाल की ओर जाने वाले यात्रियों को जल्द ही बेहतर और बाधा रहित सड़क की सौगात मिलेगी।
दो शातिरों को चोरी की बाइक सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना को0नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से मोटर साईकिल की चोरी की घटना का 24 घंटे मे अनावरण कर दो अभियुक्त गण की मय चोरी की मो0सा0 सहित गिरफ्तार किया। सूरज पुत्र विनोद निवासी उत्तरी रामपुरी थाना को0नगर मु0नगर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुन्दन पुत्र प्रेम, हरिया पुत्र केवल निवासी गण झुग्गी झोपड़ी रूडकी चुंगी थाना को0नगर मु0नगर के द्वारा उसकी मो0सा0 स्प्लेंडर प्लस रंग को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में दिया । जिसके आधार पर मामला पंजीकृत किया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बबलु सिंह वर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्र में शातिर चोर कुन्दन पुत्र प्रेम, हरिया पुत्र केवल निवासी गण झुग्गी झोपड़ी रूडकी चुंगी थाना को0नगर मु0नगर की गिरफ्तारी व मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित मोटरसाईकिल की बरामदगी हेतु थाना स्तर से टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर ही मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा, उ0नि0 दीपक कुमार, का. सुरेश यादव, रविन्द्र कुमार, सचिन चैधरी शामिल रहे।
पुलिस लाइन में आयोजित हुआ ”आर्ट आॅफ लिविंग“ कार्यक्रम का समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डॉ० नीलम राय द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों हेतु आयोजित “आर्ट ऑफ लिविंग” कार्यक्रम का सफल समापन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डॉ० नीलम राय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों के लिए आयोजित “आर्ट ऑफ लिविंग” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम दिनांक 03.04.2026 से 05.04.2026 तक संचालित किया गया। समापन अवसर पर आयोजित सत्र में प्रशिक्षु आरक्षियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से योग, ध्यान एवं प्राणायाम का नियमित अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन एवं शवासन जैसे महत्वपूर्ण योग आसनों का अभ्यास भी कराया गया। इन अभ्यासों के माध्यम से आरक्षियों को तनाव प्रबंधन, एकाग्रता में वृद्धि तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के प्रभावी उपायों की जानकारी प्राप्त हुई। इस अवसर पर डॉ० नीलम राय द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि नियमित योग एवं ध्यान न केवल शारीरिक फिटनेस को सुदृढ़ करता है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास एवं कार्यक्षमता में भी वृद्धि करता है, जो पुलिस सेवा जैसे चुनौतीपूर्ण एवं दायित्वपूर्ण कार्यक्षेत्र में अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं जनहितकारी बताया गया।
महर्षि कश्यप व राजा निषादराज की जयंती समाजवादी पार्टी ने मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सप्त ऋषि महर्षि कश्यप व महाराजा निषादराज जी की जयंती समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट की अध्यक्षता में हर्ष के साथ मनाई गई। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट व समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि महर्षि कश्यप को इतिहास के महानतम ऋषियों में माना गया। उनको वेदों में पूजे जाने वाले सात ज्ञानी ऋषियों के पौराणिक सप्तऋषि में उनको महत्वपूर्ण स्थान माना गया। जिया चैधरी व धनवीर कश्यप ने महाराज निषाद राज को राम, सीता तथा लक्ष्मण को वनवास काल में केवट राज जी से कहकर गंगा को पार करवाया था। महाराज निषादराज कोल. भील.बिंद.केवट. मल्लाह. मझवार.कहार व गोंडिया. मछुआरा.आदिवासी. मूलनिवासी के राजा थे। समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए हर्षाैल्लास के साथ जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी, जिला उपाध्यक्ष चैधरी ओमपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पंवार नीटू, समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर, सपा जिला सचिव लोकेंद्र कुमार सिमरथी, सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह, गगन महावी, सतीश चंद जैन, हनीफ इदरीसी, युधिष्ठिर पहलवान, फरमान अंसारी मोनू, सागर कश्यप, शाहिद गौर, अब्दुल वहाब त्यागी, बैरम खान, राजकुमार, बिजेंद्र कुमार, भोपाल, वेदपाल सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला की टैªक पर पैर फिसलने से महिला की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।टेªन मे चढते वक्त रेलवे टैªक मे पैर फंस जाने से हादसे के तहत महिला की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर टेªन मे चढते वक्त रेलवे टैªक पर पैर फंस जाने से हादसे मे उक्त महिला के दोनो पैर कट गए। इस हादसे पर यात्रियों सहित कई लोग मौके पर इकटठा हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही थाना आरपीएफ पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहंा डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा जब मृतका के सम्बन्ध मे जानकारी ली गई तो मृतका की पहचान मूलरूप से निकटवर्ती जनपद सहारनपुर के थाना सरसावा के गंाव मंदौड निवासी करीब 50 वर्षीय सुनीता पत्नि ओमपाल के रूप मे हुई। पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहंुच गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
महर्षि कश्यप की धूमधाम के साथ निकली शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर आज मुजफ्फरनगर में भव्य यात्रा और समारोह का आयोजन किया जा रहा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के शामली अड्डे के पास स्थित महर्षि कश्यप चैक पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल की मौजूदगी मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महर्षि कश्यप जयंती को लेकर समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान समाज के जिम्मेदार लोगों, पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी और श्रद्धालु महर्षि कश्यप के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार यात्रा और समारोह को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई वहीं व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी सतर्क नजर असश्े। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। विभिन्न बैण्ड-बाजों व झाॅकियो के साथ महर्षि कश्यप की शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। जिसमे समाज के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
12 को होगी जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। योगासन स्पोर्ट एलाइंस संगठन जिला मुजफ्फरनगर की एक आवश्यक बैठक जय श्री फाउंडेशन बालाजी चैक नई मंडी मुजफ्फरनगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने की।बैठक का एजेंडा 12 अप्रैल 2026 को चैधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर में होने जा रही जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता को विधिवत एवं सफलतापूर्वक संपन्न करना, मुख्य अतिथियों को आमंत्रित करना तथा विद्यालयों में प्रतियोगिता के बारे में सूचना देना रहा। इस अवसर पर जिला सचिव सीमा सिंह ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि योगासन प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागियों को प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि योग एक जीवन जीने की कला है। सांसों का संगीत है योग, तन मन का गीत है योग।
कैप्टन कुलदीप सिंह ने युवा पीढ़ी को मोबाइल और नशा छोड़कर सुबह 1 घंटा योगासन अपने की अपील की।
अध्यक्ष योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि योग एक ऐसी विधा है जिससे व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक तथा आध्यात्मिक विकास होता है शरीर को स्वस्थ तथा सुडौल बनाने के लिए प्रतिदिन नियमित रूप से योग अभ्यास करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से फेडरेशन की जिला सचिव सीमा सिंह, अध्यक्ष कैप्टन कुलदीप सिंह, संगठन सचिव श्रीमती छवि मलिक ,संरक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ,अमर मलिक आदि उपस्थित रहे।
फूल मालाओं से किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।वाराणसी में आयोजित अंडर-20 उत्तर प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद मुजफ्फरनगर लौटे पहलवानों का पचेंडा बाईपास पर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
यह प्रतियोगिता 31 मार्च से 2 अप्रैल तक वाराणसी में आयोजित की गई थी। इसमें मुजफ्फरनगर के पहलवानों ने कुल दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। शहीद बच्चन सिंह एवं स्वर्गीय अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति से जुड़े हिमांशु पहलवान ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, गामिनी पहलवान ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त, हर्षिता तोमर ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। अखाड़ा समिति के सचिव युधिष्ठिर पहलवान ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि की सराहना की। मोनिका सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि ये खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अर्जुन पहलवान ने हिमांशु के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मेधावियों केा किया सम्मानित
मोरना। बस स्टैंड के पास शुक्रताल मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन सरला देवी वामन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा एक से पांच तक के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि चेयरमैन सरला देवी वामन ने कहा कि प्रदर्शित मॉडल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने वाला बताया। प्रधानाध्यापिका आभा शर्मा ने परीक्षाफल की घोषणा करते हुए बताया कि कक्षा एक में दीपांशी, कार्तिक, अदिति; कक्षा दो में दिव्यांशी, फरहान, नताशा; कक्षा तीन में लक्की, जस्सी, अलहमा; और कक्षा चार में रावी, विशाल, सुहाना, जानकी, अरुण व जानवी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जानकी, गुंजन, विद्या, अदिति, सनाया, अर्पिता व जानवी जैसे विद्यार्थियों ने पर्यावरण प्रदूषण, वॉटर कंजर्वेशन, जल संरक्षण, फूड पिरामिड, इंडिया गेट, बौद्ध स्तूप, कुतुबमीनार और जल चक्र जैसे विषयों पर सुंदर मॉडल प्रदर्शित किए। वार्षिकोत्सव के समापन पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में जीवा, आर्यन, फरहान ने लड़कों की श्रेणी में, जबकि जानवी, जानकी व जस्सी ने लड़कियों की श्रेणी में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जानवी, अदिति, गुंजन, जानवी ने श्यानी सी उमर मेंश् गाने पर और अरुण व सनाया ने श्वो किसना हैश् पर प्रेरक कविता के रूप में अपनी प्रस्तुति दी। इसी दौरान चेयरमैन सरला देवी ने श्स्कूल चलो अभियानश् का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर मनोज शर्मा, सचिन कुमार वामन, सभासद मुस्तकीम अब्बासी, दीपक कुमार, प्रवेश दीदी, लविशा रानी, रेनू धीमान और नसीम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
छात्रों और शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। महामना मालवीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों और शिक्षकों को जागरूक करने हेतु एक सेमिनार आयोजित की गई। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर की प्रवक्ता श्रीमती सुचित्रा सैनी, जागरूकता अभियान की मुख्य सदस्य श्रीमती मिथलेश सिंह एवं श्रीमती मधु जी ने व्याख्यान प्रस्तुत किए । घरों में एकत्रित होने वाले कूड़े का निस्तारण , पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग और प्लास्टिक की बोतलों का रि यूज कर वेस्ट मटेरियल तैयार करना इस सेमिनार के मुख्य विषय रहे । प्रधानाचार्य डॉ रंजन सिंहपुंडीर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों को जागरूकता अभियान से जुड़ने के लिए के प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिसः मामले की जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। लाखों की लूट की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित निकटवर्ती गंाव पिनना निवासी रवि कश्यप के घर करीब 15 लाख की डकैती की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। महिला के अनुसार, वह घर से दवाई लेने बाहर गई हुई थी। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने घर में प्रवेश किया। बदमाशों ने घर में मौजूद उसके पति और बच्चों को बंधक बना लिया। आरोप है कि लुटेरों ने अलमारी और संदूक के ताले तोड़े और कीमती जेवरात भी निकाल लिए और फरार हो गए। मामले में नया मोड़ तब आया जब महिला ने इस पूरी साजिश के पीछे अपने ही ससुराल पक्ष के लोगों पर आशंका जताई। महिला का कहना है कि लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते उसके पति के रिश्तेदारों ने ही इस घटना को अंजाम दिलवाया हो सकता है। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को संदिग्ध माना है, जिसके पीछे मुख्य कारण ये हैं डकैती जैसी बड़ी वारदात होने के कई घंटों बाद पुलिस को सूचित किया गया, जो सामान्य व्यवहार नहीं है। परिवार के भीतर चल रहा संपत्ति या आपसी विवाद इस कहानी को बनावटी होने की ओर इशारा कर रहा है। प्रधान रामकुमार ने बताया कि पिनना शांत गांव है और यहाँ पहले कभी ऐसी वारदात नहीं हुई, जिससे पुलिस की शंका और गहरा गई है। नगर कोतवाली पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घर से फिंगरप्रिंट्स और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है कि क्या वाकई कोई बाहरी गैंग घर में घुसा था या फिर पारिवारिक विवाद के चलते लूट का ड्रामा रचा गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया जाएगा। यदि सूचना झूठी पाई गई, तो गुमराह करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही होगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित
मुजफ्फरनगर। मंडलों के प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला में खतौली विधान सभा के मंसूरपुर मंडल एवं तिसंग मंडल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में खतौली स्थित के. के.पब्लिक स्कूल में भा.ज.पा.की कार्य पद्धति विषय पर प्रतिभागी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष विषय रखा । इस अवसर पर मंडल प्रभारी नकुल उपाध्याय,तथा कार्तिक काकरान, मंडल प्रवासी अनुज सहरावत, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र चैधरी ,अरुण कुमार एवं अपेक्षित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे । दोनों सत्रों की अध्यक्षता क्रमशः राजेंद्र सिंह एवं धर्मपाल सिंह ने की।
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। शहर के प्रतिष्ठित होली एंजेल्स कॉन्वेंट स्कूल में सेवा और समर्पण की भावना देखने को मिली। विद्यालय परिसर में सरकारी अस्पताल के सहयोग से एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर लोगों को जागरूक करना था। सरकारी अस्पताल से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। रक्तदान से पहले प्रत्येक दाता की स्वास्थ्य जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रक्तदान प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित हो। शिविर में पर्याप्त मात्रा में रक्त संग्रहित किया गया, जो जिले के जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगा। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के छात्रों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने रक्तदान करने आए लोगों का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ पोस्टर और घोषणाओं के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने का कार्य किया। छात्रों का यह उत्साह देखकर वहां उपस्थित सभी लोग अभिभूत नजर आए। रक्तदान के बाद प्रत्येक दाता को जलपान कराकर उनका सम्मान भी किया गया। विद्यालय की मैनेजर सिस्टर प्रसन्ना एवं प्रधानाचार्या सिस्टर जूली ने आयोजन की सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सरकारी अस्पताल की टीम और शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ष्रक्तदान महादान है। विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि छात्रों में समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवता की भावना को विकसित करना भी है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सेवा का संदेश फैलाते हैं।


