समाचार (Muzaffarnagar News)
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर भ्रमण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मजलिसपुर तौफीर के महाराज नगर (नया गांव) में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों से जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने वार्ता कर तहसील अधिकारियों को त्वरित रूप से प्रभावित किसानों के खेतों का सर्वे करने और किसानों से मिलने का निर्देश दिया है ।डा.निर्वाल को ग्राम प्रधान योगेश कुमार चौहान, राहुल सैनी, राजसिंह ,पवन कुमार ,गजेंद्र चौहान द्वारा ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति से अवगत कराया । जिला पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर ही तहसील अधिकारियों से वार्ता की और अविलंब ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों से मिलकर सर्वे करने को कहा ।इस अवसर पर भा.ज.पा. कार्यकर्ता रामकुमार शर्मा , रविन्द्र चौधरी एवं महिपाल राठी भी उपस्थित रहे।
आशादीप मंदबुद्धि एवं मूक-बधिर दिव्यांग संस्थान में यज्ञ हवन के साथ सत्र का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आशादीप मूक-बधिर एवं मन्द बुद्धि दिव्यांग प्रशिक्षण संस्थान,जानसठ रोड मुजफ्फरनगर मे नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ यज्ञ हवन-पूजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर पण्डित दिनेश शास्त्री जी ने यजमान श्रीमति एवं श्री रामबीर सिंह से पूजन कराकर हवन का शुभारंभ किया।सर्वप्रथम संस्थान के अध्यक्ष इंजी. लोकेश चंद्रा,संरक्षक सुरेंद्र अग्रवाल,उपाध्यक्ष इंजी बीआर शर्मा, मंत्री इंजी आरके गोयल, उप मंत्री इंजी पीके गुप्ता, श्यामलाल बंसल, इंजी केके शर्मा,रामबीर सिंह,राजकुमारी, प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया। समस्त पदाधिकारीगण एवं संस्थान के स्टाफ ने बच्चों के साथ हवन में आहुतियों के साथ हवन सम्पन्न हुआ।श्रीमति राजकुमारी ने समस्त दिव्यांग बालक-बालिकाओ एवं स्टाफ को चाकलेट आदि का वितरण भी किया। आरती के उपरांत सभी उपस्थित सम्मानित गणमान्य जनों,बच्चों एवं स्टाफ को मिष्ठान प्रसाद वितरण किया गया ।कार्यक्रम के सफल आयोजन मे प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा, शिक्षिका रीना चौधरी,शिवानी त्यागी,जीवनी बंसल, मीना सिंह, पवन बंसल, मुरली, सोनी, कपिल, सचिन, राजेश ,अंजू पाल, प्रतीक आदि का विशेष सहयोग रहा।
श्रद्धालु ने सुनी शिव विवाह का प्रसंग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के महामंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि गीतापाठ परिवार के सदस्यो ने पुरूषार्थी पब्लिक स्कूल, शिक्षक कॉलोनी मे राम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पण्डित कृष्णानन्द जी शुकतीर्थ को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया , तत्पश्चात ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जाप एवं अष्टादश श्लोकी गीता पाठ का आयोजन भी किया गया।रामकथा के साथ गीतापाठ का भाव पूर्वक पाठ करके समस्त श्रद्धालुजन भाव विभोर हो उठे। रामबीर सिंह द्वारा घर-घर गीता,हर घर गीता के निमित्त उपस्थित सभी भक्तो को अष्टादश श्लोकी गीतापाठ के पत्रक भी भेंट किये।कथा मे सैकडो की संख्या मे सम्मानित जन एवं मातृशक्ति सम्मिलित हुए।कथा व्यास पण्डित कृष्णानंद जी शुकतीर्थ द्वारा कथा के दूसरे दिन के प्रसंग मे सती चरित्र एवं शिव विवाह का बहुत ही सुंदर वर्णन किया जिसे सुनकर सभी श्रद्धालु जन भक्ति रस में सराबोर हो गये। राम कथा एवं गीतापाठ मे श्रीकृष्ण कृपा परिवार के अतुल गर्ग,रामबीर सिंह, सुभाष गर्ग,अजय गर्ग, विपिन गुप्ता, विमल प्रताप, अमरीश त्यागी, सुनीता, मिथिलेश, धर्मेंद्र, अमित अग्रवाल, अर्चना , प्रदीप कुमार , विजय जैन, अनीता , नमन,संजय मिश्रा पण्डितजी, पं0 आशुतोष मिश्रा, मिनाक्षी,गरिमा गोयल आदि एवं जय सियाराम सेवा ट्रस्ट, शिक्षक कॉलोनी के पदाधिकारीगण, सदस्यों एवं काफी संख्या मे स्थानीय कॉलोनीवासी राम, कृष्ण भक्त श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अन्त मे कार्यक्रम के विश्राम पर सभी उपस्थित श्रोताओ को प्रसाद वितरण किया गया।
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। प्राइवेट स्कूलों द्वारा महंगी किताबें बेचे जाने के विरोध में अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भारतीय किसान मजदूर (संयुक्त मोर्चा) के बैनर तले अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निजी स्कूलों पर किताबों की कीमतों में भारी लूट का आरोप लगाया। ज्ञापन में कहा गया है कि नए शैक्षिक सत्र में बच्चों के अगली कक्षा में प्रवेश के साथ ही अभिभावकों को नई किताबें खरीदनी पड़ती हैं। प्राइवेट स्कूलों ने अपने निर्धारित बुक स्टोर तय कर दिए हैं, जहां से अभिभावकों को किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। अभिभावकों का आरोप है कि जिन किताबों की कीमत बाजार में कम है, वही किताबें स्कूलों द्वारा तय दुकानों पर कई गुना महंगे दामों में बेची जा रही हैं। उन्होंने बताया कि किताबों कहीं अधिक रेट वसूले जा रहेह ै। जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। अभिभावकों ने कहा कि महंगाई के इस दौर में बच्चों की पढ़ाई कराना पहले ही मुश्किल है, और स्कूलों की यह मनमानी स्थिति को और बिगाड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो अभिभावक बच्चों को स्कूल से निकालने तक को मजबूर हो सकते हैं। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि इस मामले की जांच कर दोषी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके और अभिभावकों को राहत मिल सके।
जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया । जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया । डीएम उमेश मिश्रा द्वारा सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने ब्लॉक व तहसील क्षेत्र से डीएम कार्यालय आने की आवश्यकता न हो साथ ही सभी प्रशासनिक अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान ब्लॉक स्तर व तहसील स्तर से हो सकता है उनका समाधान उसी स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे
एसपी देहात का स्थानान्तरण होने पर हुआ विदाई समारोह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल का पुलिस अधीक्षक नगर जनपद अलीगढ़ के पद पर स्थानान्तरण होने के उपलक्ष्य में किया गया विदाई समारोह का आयोजन, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सहित अधिकारियों/कर्मचारियों ने उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए दी विदाई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल का जनपद मुजफ्फरनगर से पुलिस अधीक्षक नगर जनपद अलीगढ़ के पद पर स्थानान्तरण होने के फलस्वरुप रिजर्व पुलिस लाईन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य बंसल को फूल माला पहनाकर, स्मृतिचिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को याद किया तथा भविष्य में ऐसे ही अपने कार्यों से पुलिस विभाग की सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी गयी। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय, मुख्य विकास अधिकारी श्री कमल किशोर कंडारकर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री यतेन्द्र नागर, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री अनुराग चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिकारीगण के परिजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक आदित्य बंसल को फूल माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी गई।
एसपी देहात ने सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया । जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया । एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो साथ ही सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें
भाजपा के 47वां स्थापना दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
देश-प्रदेश के साथ-साथ जनपद में भजपा का स्थापना दिवस बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। जनपद सहित गॉधीनगर स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें प्रेदश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल र, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, जिला मंत्री शरद शर्मा आदि ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बडा दल है। जो सेवा, समर्पण और राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ कार्य करती है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी के रूप मे उभरी एवं वतर्तमान में सेवा,समर्पण एवं जनकल्याण के भाव के साथ सेवा कार्य कर रही है। पार्टी अपने सैद्धांतिक मूल्यो पर कार्य करती है। जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सेनी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी ने संगठन को जन-जन तक पहुंचाया और भाजपा को राष्ट्रीय राजनीति में सशक्त पहचान दिलाई। उन्होंने बैठक के माध्यम से पार्टी व संगठन को ओर अधिक मजबूती देने के साथ-साथ जनसेवा की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता डा. सुभाषचंद शर्मा, एमएलसी श्रीमती वंदना वर्मा, भाजपा नेता संजय गर्ग, श्रीमोहन तायल, डा. पुरूषोत्तम गौतम आदि ने भी सम्बोधित किया।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। नुमाइश मैदान में उनके हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए हेलीपेड बनाया जा रहा है, साथ ही कार्यक्रम स्थल पर टेंट आदि की व्यवस्था भी तेजी से की जा रही है।
मुख्यमंत्री इस दौरान रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मुख्य विकास अधिकारी कमलकिशोर कंडारकर व एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यक्रम स्थल पर हर व्यवस्था को बारीकी से परखा और समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
सुजडू चौराहे पर अशोक स्तंभ की पुनः स्थापना की मांग
मुजफ्फरनगर। अशोक स्तंभ को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। सम्राट अशोक स्तंभ पुनः निर्माण संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें सुजडू चौराहे पर अशोक स्तंभ की दोबारा स्थापना की मांग की गई है। समिति ने अपने ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के सुजडू चौराहे पर पहले राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ स्थापित था। इसे हाल ही में हटा दिया गया है। समिति का आरोप है कि यह कार्रवाई असंवैधानिक तरीके से की गई, जिससे स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, नगर पालिका अध्यक्ष ने पहले सौंदर्यीकरण के नाम पर स्तंभ हटाने की बात कही थी। उन्होंने जल्द ही इसे फिर से स्थापित करने का आश्वासन भी दिया था। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही अशोक स्तंभ की पुनः स्थापना नहीं की गई, तो यह मुद्दा जन आंदोलन का रूप ले सकता है। समिति ने मांग की है कि अशोक स्तंभ को सम्मानपूर्वक उसी स्थान पर पुनः स्थापित किया जाए और इस पूरे प्रकरण में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए। इस दौरान मुख्य रूप से एडवोकेट राकेश सैनी, सोनू सुदर्शन, सोनू मूंछ, अखिलेश जाटव, अंकुर सैनी, प्रदीप सैनी, वीरेंद्र त्यागी, गौतम कुमार, सचिन ठाकुर हिमांशु सैनी, कपूर जोगी, प्रदीप कोंरी, आशीष शर्मा, बृजपाल सैनी, सोनू कश्यप, सुखपाल सैनी, नितिन सैनी, अरविंद सैनी, सेंपल सैनी, लकी सैनी, जगतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
श्री परशुराम जी की शोभायात्रा के संबंध में की बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वैदिक युवा ब्राह्मण महासभा की एक सभा मेहता क्लब में आयोजित की गई जिसमें अंकित वशिष्ठ की अध्यक्षता में आगामी श्री परशुराम जी की शोभायात्रा के संबंध में समस्त युवा ब्राह्मण के साथ मीटिंग की गई जिसमें 10 अप्रैल को ध्वज यात्रा में सहभागिता हेतु प्रातः 9 बजे भारतीय कॉलोनी मैं पदयात्रा निजी मोटरसाइकिलो से झंडा यात्रा में सहभागिता एवं 17 अप्रैल को समस्त ब्राह्मणों द्वारा शोभा यात्रा में पदयात्रा अपने निजी वाहन एवं गाड़ी पिकअप के साथ शोभा यात्रा में प्रदर्शन सहभागिता निभाएंगे आयोजन समिति के सदस्य श्री संजय मिश्रा जी भी मेहता क्लब में आकर सभी ब्राह्मणों को सम्मान देते हुए सहभागिता निभाने का अवसर दिया और आमंत्रण पत्र देकर सम्मानित किया आगामी यात्रा का मुख्य कार्यकारिणी अध्यक्ष पंडित आशीष मिश्रा जी को और उपमुख्य कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री पंडित अमित तिवारी को प्रतिनियुक्ति किया गया मुख्य कार्यकारणी समिति के सदस्य अनुज त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, धीरज शुक्ला, आनंद राज वत्स, राकेश दुबे, विपिन पांडे, रवि शंकर दुबे, शुभम चतुर्वेदी, अमरजीत उपाध्याय, गिरिराज उपाध्याय, दीपक तिवारी, राजेश पांडे, संतोष तिवारी, दयाशंकर मिश्रा, अजय तिवारी, मोनू मिश्रा मौजूद रहे।
कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डी.ए.वी. कॉलेज, मुज़फ्फरनगर एवं माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं नवगठित शिक्षक संघ कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “शिक्षा के बदलते आयाम और शिक्षक की भूमिका छम्च् 2020 के संदर्भ में” रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। इसके पश्चात सेमिनार संयोजक प्रो देवेश त्यागी द्वारा सेमिनार के विषय मे जानकारी साझा की गई। प्रबंध समिति सचिव डॉ एम के बंसल ने अपने स्वागत भाषण मे सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की माननीया कुलपति प्रो. विमला वाई. रहीं। प्रो संजीव कुमार द्वारा उनका परिचय पढ़ा गया। प्रो विमला वाई ने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन में शिक्षकों को धुरी बताते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे फुपुक्टा महामंत्री प्रो. प्रदीप कुमार सिंह का परिचय प्रो अमित मलिक के द्वारा पढ़ा गया। प्रो प्रदीप सिंह ने शिक्षकों के हितों और उनकी बदलती भूमिका पर विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा की गई। इस अवसर पर माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डैन्ज्।) की नवगठित कार्यकारिणी का आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। संगोष्ठी के विशेष सत्र में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डैन्ज्।) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फुपुक्टा महामंत्री प्रो. प्रदीप कुमार सिंह ने पद की शपथ दिलाई । शपथ ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे। अध्यक्षः डॉ. जयविंदर तोमर, महामंत्रीः डॉ. सुभाष चंद्रा, उपाध्यक्षः डॉ. आभा सैनी, डॉ. दिनकर मलिक एवं डॉ. मनु गुप्ता, संयुक्त सचिवरू डॉ. सुभाष विकल एवं डॉ. ध्रुव गुप्ता, डॉ नीतू वर्मा, कोषाध्यक्षरू डॉ. वंदना शर्मा फुपुक्टा प्रतिनिधिः डॉ. टेशु शर्मा एवं डॉ. पंकज उप्रेती कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार ने महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों को साझा करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक सचिव प्रो. संगीता श्रीवास्तव एवं डॉ सत्येंद्र कुमार द्वारा किया गया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के सैकड़ों प्राध्यापक और शोधार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने संगोष्ठी के दौरान अपने शोध पत्र और विचार साझा किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो नवीन शर्मा, प्रो विपिन जैन प्रो. रामकिशन शर्मा, डॉ. सतेंद्र कुमार, प्रो वेदपाल, प्रो ओम दत्त, डॉ राहुल शर्मा, पुष्पेंदर वासिष्ठ, डीडी मिश्रा, एवं अन्य सभी शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा जन सुनवाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा जन सुनवाई करते हुए साथ ही जन शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण करते हुए साथ ही विभागीय कार्य भी निपटाते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलेगा जिसमें बच्चों को एडमिशन दिलवाकर स्कूल भेजने का कार्य किया जाएगा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बच्चों की शिक्षा को लेकर गम्भीर है। मुख्यमंत्री जी चाहते हे हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले। इसी क्रम में जागरूकता के लिए जगह जगह बैनर लगाए गए हे ओर 200 विद्यालयों में पेंटिंग संबंधी कार्य कराया जा रहा हे ओर एलईडी वैन लगातार लोगो को स्कूल चलो अभियान के प्रति जागरूक कर रही हे
बाइक फिसली युवक हुआ घायल
मंसूरपुर। बाईक फिसलने से युवक घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया।
क्षेत्र के गांव जौहरा निवासी युवक मुकेश पुत्र प्रेमनारायण बाईक द्वारा खतौली रिश्तेदारी से लौटते वक्त मिल मन्सूरपुर बाजार के समीप अचानक बाईक फिसल जाने से घायल हो गया। बाजार के दुकानदारों ने घायल युवक को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया तथा परिजनो को इसकी सूचना दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण भी मैडिकल कॉलेज पहुंच गए।
गांधी कॉलोनी में बंदरों व आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान लोगों का धरना
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी क्षेत्र में बंदरों और आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लक्ष्मीनारायण मंदिर के बाहर क्षेत्रवासियों ने धरना प्रदर्शन किया।
धरने का नेतृत्व पवन छाबड़ा बंटी, अमित मैनी, सन्नी कपूर आदि ने किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नाराजगी जताई। तख्तियों पर “नगर पालिका अब तो जाग जाओ”, “बंदरों से निजात दिलाओ” और “कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलाओ” जैसे नारे लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोग घरों से निकलने में भी डरने लगे हैं। कई बार बच्चों और बुजुर्गों पर हमले की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन नगर पालिका द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका चेयरमैन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाए और आवारा कुत्तों पर भी नियंत्रण किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।


