समाचार (Muzaffarnagar News)
पत्नी की हत्या
छपार। थाना क्षेत्र के गांव सिंभालकी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं। पुलिस को गांव सिंभालकी से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। डायल 112 और थाना छपार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी पति पूरन सिंह उर्फ पिंटू (50) ने अपनी पत्नी सविता (45) की खुर्पी मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना के समय घर पर परिवार के दोनों बच्चे मौजूद नहीं थे, केवल 90 वर्षीय सास मौजूद थीं, जो शायद सदमे में थीं और घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूरन सिंह शराब पीने का आदी है और संभवतः इसी आदत के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया। नशे की हालत में उसने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जो जांच में सहायक होंगे। सीओ सदर डॉक्टर रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी पूरन सिंह की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। थाना छपार पर पुलिस की दो विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो फरार आरोपी की तलाश में विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का लक्ष्य जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाना है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। यह घटना एक बार फिर पारिवारिक हिंसा और नशे की लत के खतरनाक परिणामों को उजागर करती है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश जारी है और उम्मीद है कि वह जल्द ही कानून के शिकंजे में होगा। इस दुखद घटना ने सिंभालकी गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है।
अन्तर्जनपदीय चोर पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार
शाहपुर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान अन्तर्जनपदीय स्तर के 02 शातिर चोर अभियुक्तगण घायल सहित कुल 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी सैंट्रो कार तथा अवैध शस्त्र किए गए बरामद । अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महादिक अक्षय संजय, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह तथा थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।11. अप्रैल को वादी शाहबेज खान निवासी जाहिद खान निवासी ग्राम बसीकलां थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा घेर का ताला तोड़कर वादी की सैंट्रो कार चोरी करने की घटना कारित की गयी है । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी । रात्रि को थाना शाहपुर पुलिस टीम द्वारा सोरम पुलिया पर चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान धनायन की तरफ से 01 कार को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो कार सवार नहीं रुके तथा कार को चांदपुर का तरफ कच्ची सड़क पर मोड़कर भागने लगे । थाना शाहपुर पुलिस टीम द्वारा उक्त कार का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर जाकर उक्त कार तेज गति होने के कारण रास्ते से नीचे उतरकर बंद हो गई । जिस पर 03 व्यक्ति कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी । परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी को कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबीव फायरिंग की गयी जिसमें 02 बदमाश तालिब पुत्र मुस्तफा व नाजिम पुत्र बाबू अली घायल हो गए तथा तीसरे बदमाश पोली उर्फ जूबेर पुत्र इमरान उर्फ मानू को मौके से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी 01 सैंट्रो कार व 03 तमंचे मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए । घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री आनन्द कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर । राहुल कुमार, अभिषेक चैधरी, है. का. रोहताश कुमार, पे्रमचन्द्र शर्मा, ललित कुमार, का. प्रशान्त सिरोही, शिवम यादव, मो. अलीम, सोमवीर सिंह थाना शाहपुर शामिल रहे।
सीएम के दौरे को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का व्यापक एवं गहन निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन के दौरान दो प्रमुख स्थानों नुमाइश ग्राउंड एवं अहिल्याबाई चैक पर कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इन कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों स्थलों के निकट सेफ हाउस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नुमाइश ग्राउंड के निकट स्थित संतोष हॉस्पिटल में बनाए गए सेफ हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक उपकरणों, दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस व्यवस्था, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती तथा साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से सक्रिय एवं मानकों के अनुरूप रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसी क्रम में, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अहिल्याबाई चैक के समीप स्थित जिला चिकित्सालय में बनाए गए सेफ हाउस का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां उपलब्ध संसाधनों, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता तथा मरीजों के त्वरित उपचार हेतु की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित इमरजेंसी वार्ड का भी गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं को 24गुणा7 पूरी सतर्कता के साथ संचालित करने, जीवनरक्षक दवाओं एवं उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सभी चिकित्सकीय स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की चिकित्सीय आपात स्थिति से निपटने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुदृढ़ एवं क्रियाशील रहें। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जनपद में उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।
रालोद की बैठक का हुआ अयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सरकुलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रालोद सुप्रीमो जयंत चैधरी के आगमन के संदर्भ में राष्ट्रीय लोकदल की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव पंडित उमादत्त शर्मा ने की व संचालन प्रोफेशनल मंच के जिला अध्यक्ष योगेंद्र कंबोज ने किया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को टोपी झंडे में पटकों का भी वितरण किया गया। इस बैठक में उपस्थित पदाधिकारी ने एक स्वर से कहा कि जयंत चैधरी की जनसभा में रालोद अपनी भागीदारी को निभाते हुए पूरा शक्ति प्रदर्शन करेगा और भारी संख्या में बुढ़ाना, शाहपुर, चरथावल थाना भवन आदि क्षेत्रों से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस बैठक में प्रोफेशनल मंच के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण दहिया एडवोकेट, सुधीर भारती, धर्मेंद्र मलिक, अजय जैन, अश्वनी तोमर जिला अध्यक्ष बागपत, अमित सांगवान, दिनेश शर्मा, क्षेत्रीय महासचिव चंद्रवीर, हंसराज जावला, राजीव त्यागी, शारिख खान ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में मंच के उपाध्यक्ष रॉबिन लाटियान एडवोकेट, सैनिक प्रकोष्ठ के कैप्टन केपी सिंह, राकेश बालियान, संजीव कंबोज उर्फ पिंटू, खुर्रम जमाल, मोहम्मद हुसैन, तौसीफ जमाल, फारूक अख्तर, कार्यालय प्रभारी लुकमान आदि का व्यवस्था बनाने में पूर्ण सहयोग रहा। अपने संबोधन में प्रदेश महासचिव पंडित उमादत्त शर्मा ने कहस लोकदल के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह जयंत चैधरी की सभा के लिए पूर्ण तैयारी रखे और अपने सहयोगियों के साथ जनसभा में उनके विचारों को सुने। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर भीष्म सिंह ने भी रालोद कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। पंडित उमादत शर्मा ने जानकारी दी कि गांवों से ट्रैक्टर ट्रालियों से और बुढ़ाना से 10 बसे और शाहपुर चरथावल आदि जगहों से भी ट्रैक्टर ट्राली में बसों से कार्यकर्ताओं का आवागमन रहेगा। अंत में प्रोफेशनल मंच के जिला अध्यक्ष योगेंद्र कंबोज एडवोकेट ने कार्यालय में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उनका जिला अध्यक्ष संजय राठी ने हृदय राठी से आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया और सभी से जनसभा में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।
दिव्यांगजनो को सांसद ने बांटी ट्राई साइकिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सांसद हरेंद्र मलिक ने अपने आवास पर दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया। सपा विधायक पंकज मलिक ने भी बांटी सांसद पिता के साथ दिव्यांगजनो को ट्राई साइकिल। दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने अपने पिता हरेंद्र मलिक के साथ मिलकर लाभार्थियों को ट्राई साइकिल सौंपी। लाभार्थियों ने इस सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक पंकज मलिक ने जानकारी दी कि जिले के छात्रों के माध्यम से लगभग 10 दिव्यांगजनों की सूची तैयार की गई थी, जिन्हें ये ट्राई साइकिलें वितरित की गई हैं।
मंत्री ने किया अहिल्याबाई चैक का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम को लेकर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल लगातार निरीक्षण कर रहे है। देर रात 1 बजे अहिल्याबाई चैक पर अहिल्याबाई जी की प्रतिमा स्थल पर निरीक्षण करने के लिए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल पहुंचे। उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी का मुजफ्फरनगर आगमन होगा।
सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर पालिका अध्यक्ष, भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासनिक और नगर पालिका स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में सीएम योगी आदित्यनाथ के ऐतिहासिक स्वागत एवं अभिनंदन के लिए चल रही नगर की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शनिवार की शाम विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक निर्देश जारी किए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और सभासद भी साथ रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्सव जैसा वातावरण है।मुजफ्फरनगर शहर में 13 अपै्रल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्र सरकार में कौशल विकास राज्यमंत्री चैधरी जयंत सिंह के आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप नगर भ्रमण पर निकलीं और उनके द्वारा नगरपालिका परिषद द्वारा लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के भव्य स्मारक के अनावरण की तैयारियों को विशेष रूप से परखा गया। मीनाक्षी स्वरूप ने देवी अहिल्याबाई होल्कर चैराहे पर चल रहे चैड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न होने चाहिए।इसके बाद उन्होंने नुमाइश ग्राउंड पहुंचकर जनसभा स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंच, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजलापूर्ति और आमजन की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मुजफ्फरनगर के लिए यह गौरव का अवसर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के भव्य स्मारक का अनावरण करेंगे। यह स्मारक न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि नगर के सौंदर्यकरण और विकास का भी उदाहरण है। यह स्मारक सनातन संस्कृति के संरक्षण और धर्म के प्रति समर्पण की प्रतीक मानी जाने वाली महान शासक अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में नगरपालिका द्वारा तैयार किया गया है।उन्होंने कहा कि नगरपालिका परिषद ने इसके निर्माण, जीर्णाेद्धार और सौंदर्यकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और भविष्य में भी शहर के विकास के लिए इसी तरह कार्य करती रहेगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में जनसभा में पहुंचकर सीएम योगी के विचारों को सुनें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष जयंत चैधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के साथ-साथ जनउत्साह भी चरम पर है, यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाया जायेगा। इस दौरान मीनाक्षी स्वरूप ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद बिजेन्द्र पाल के आकस्मिक निधन पर उनके केवलपुरी स्थित आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, रविकांत शर्मा, शौकत अंसारी, अमित शर्मा, सभासद पति कपिल पाल, ललित कुमार, भाजपा नेता डॉ. देशबंधु तोमर, सुखबीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अभिनंदन कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। इनर व्हील क्लब मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट 310 के द्वारा पूर्व प्रेजिडेंट कुमुद गोयल का अभिनंदन कार्यक्रम रोटरी इनर व्हील भवन सरकुलर रोड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गरिमामयी तरीके से क्लब सेक्रेटरी भावना सिंह द्वारा प्रेसिडेंट नीलिमा शर्मा को कॉलर पहनाकर की गई कुमुद गोयल को लाइव टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। सन 1984-85 की इनर व्हील प्रेसिडेंट श्रीमती कुमुद गोयल पत्नी रोटेरियन राकेश गोयल (के. संस) को अभिनंदन पत्र,शॉल व माला पहनकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने तालियां बजाकर कुमुद गोयल को बधाई दी व उन्हें सामाजिक व इनर व्हील क्लब की 52 वर्षों की सेवा करने पर सराहना करी इस समारोह में डॉ दीप्ति अग्रवाल, संतोष शर्मा, दीपिका गोयल,सरिता स्वरुप,दिव्या गोयल,अंजलि गोयल, ऋतु जैन,विभा गर्ग, डॉ मंजुला गौर, सीमा गुप्ता, अमिता गर्ग, पारुल मित्तल आदि मौजूद रहे।
दो शातिर ठग दबोचे
तितावी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar)। थाना तितावी पुलिस द्वारा फर्जी बेनामा कराकर योजनाबद्ध तरीके से लाखों की ठगी करने वाले लेखपाल सहित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महादिक अक्षय संजय, क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर तथा थानाध्यक्ष तितावी पवन कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 03 अप्रैल को वादी नन्द किशोर पुण्डीर पुत्र स्व0 अमी सिंह निवासी ग्राम महावतपुर जनपद शामली द्वारा थाना तितावी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मेरी रिश्तेदारी ग्राम लखान थानाक्षेत्र तितावी में होने के कारण अभियुक्त तरूण कुमार पुत्र श्री मोहन से जान पहचान थी। तरूण ने अपनी मजबूरी बताकर गांव के लेखसिंह आदि के समक्ष अपनी जमीन बेचने की इच्छा बतायी। मुझे जमीन की आवश्यकता थी तो मैनें दिनांक 01.07.2022 को तरूण की जमीन देखी तथा जमीन मुझे पसंद आ गयी। दिनांक 05.07.2022 को तरूण जमीन के खसरा नम्बर आदि लेकर आया तथा उसके साथ लेखपाल तेजस्वी, अशोक सिंह, लेखसिंह व नरेन्द्र पुत्र प्रेमपाल निवासी रोनीहरजीपुर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर भी आये। जब प्रार्थी ने लेखपाल तेजस्वी से जमीन के कागजात के बारे में पूछा तो उन्होने सभी कागजात का सही होना बताया तथा कहा कि जमीन का दाखिल खारिज व कब्जा दिलाने की समस्त जिम्मेदारी मेरी है। दिनांक 08.07.2022 को तरूण उपरोक्त के साथ 4,70,000/- प्रति बीघा के हिसाब से जमीन खरीदना तय हुआ तथा प्रार्थी ने सर्किल रेट के हिसाब से 8,00,000/- का चैक व आई0एम0पी0एस0 तथा शेष 10,50,000/- रूपये नगद दिए। उक्त बैनामें में गवाही तरूण व तेजस्वी के मित्रों पूरन सिंह पुत्र बलजीत निवासी गंगापुरम, मुजफ्फरनगर व राहुल पुत्र यशपाल निवासी ग्राम मुकन्दपुर थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ने दी। प्रार्थी ने दूसरा बैनामा दिनांक 22.08.2022 को किया जिसमें 2,50,000/- रूपये चैक से व 7,05,000/- रूपये नगद गवाहान रणधीर व पंकज कुमार के समक्ष दिए। जब प्रार्थी ने तरूण व लेखपाल तेजस्वी से दाखिल खारिज व जमीन की नपाई की बात की तो उन्होने कहा कि अभी समय लगेगा आप चाहे तो के0सी0सी0 बनवा सकते है। दिनांक 29.01.2023 को लेखपाल तेजस्वी ने खरीदी गयी जमीन के दो हिस्से प्रमाण पत्र अपनी मोहर व हस्ताक्षर कर दे दिये। प्रार्थी ने जब पुनः तरूण व लेखपाल तेजस्वी से कब्जा दिलाने व दाखिल खारिज की बात की तो यह लोग बहाना बनाने लगे। शक होने पर प्रार्थी ने जानकारी की तो पता चला कि ये लोग अपने साथियों के साथ एक भूमाफिया गैंग चलाते है तथा भोले-भाले लोगो के साथ योजनाबद्ध तरीके से फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधडी करते है। प्रार्थी जब भी जमीन या अपने रूपयों की मांग करता है तो लोग प्रार्थी गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देते है। दिनांक 01.09.2025 को तरूण उपरोक्त अपने अन्य साथियों के साथ प्रार्थी के नई मण्डी स्थित मकान पर फैसला करने के बहाने आया तथा धमकी देते हुए कहने लगा कि तू मुझे व लेखपाल तेजस्वी को बदनाम कर रहा है। यदि तूने हमारे खिलाफ कोई कार्यवाही की तो तूझे व तेरे परिवार को जान से मार देंगे। गिरफ्तार अभियुक्त तरूण पुत्र मोहन निवासी ग्राम लखान थाना तितावी, तेजस्वी निवासी रोनीहरजीपुर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 अजयपाल यादव, उ.नि. अनुभव चैधरी, का. नवीन, मोहन थाना तितावी शामिल रहे।
कार्यशाला का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री राम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित “एप्लीकेशन ऑफ़ ए इन जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया। हाइब्रिड मोड में आयोजित इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं मीडिया से जुड़े प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला के अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात विशेषज्ञों ने अपने-अपने विचार रखते हुए पत्रकारिता एवं संचार के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए आई) के बढ़ते प्रभाव, उपयोगिता एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ रमेश चंद कश्यप विभागाध्यक्ष एआईएमएल विभाग श्री राम कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग ने अपने वक्तव्य में कहा कि ए आई आज के समय में केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि मीडिया इंडस्ट्री का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। उन्होंने बताया कि मशीन लर्निंग एवं डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से समाचारों का विश्लेषण अधिक सटीक और तेज़ी से किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को अपनाने और स्वयं को अपडेट रखने की सलाह दी।
रुचि राय प्रवक्ता कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग श्री राम कॉलेज ने तकनीकी पक्ष पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ए आई टूल्स जैसे कंटेंट जनरेशन, ऑटोमेशन और डेटा प्रोसेसिंग आज के मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए बेहद उपयोगी हैं। उन्होंने छात्रों को विभिन्न डिजिटल टूल्स के व्यावहारिक उपयोग के बारे में जानकारी दी और बताया कि कैसे ये टूल्स कार्य को सरल और प्रभावी बना सकते हैं।
डॉ. ओमप्रकाश कुशवाहा विभागाध्यक्ष पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग श्री राम कॉलेज ने अपने संबोधन में कहा कि ए आई के उपयोग से पत्रकारिता में नई संभावनाएं खुल रही हैं, लेकिन इसके साथ नैतिकता का ध्यान रखना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने फेक न्यूज और गलत जानकारी से बचने के लिए फैक्ट-चेकिंग के महत्व पर विशेष जोर दिया और छात्रों को जिम्मेदार पत्रकार बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और कार्यशाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया। सभी प्रतिभागियों ने ए आई से संबंधित नई जानकारियां प्राप्त कर अपने कौशल को विकसित करने का अवसर पाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश कुशवाहा ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर डीन आइक्यूएसी डॉ विनीत शर्मा, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रवक्ता कहकशा मिर्जा, शिवानी बर्मन, मयंक वर्मा आदि उपस्थित रहे
शुकतीर्थ में धूमधाम मनाया जाएगा मां बगलामुखी पीतांबरा जयंती महोत्सव
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित पांडव कालीन माता पार्वती मंदिर में मां बगलामुखी पीतांबरा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें श्रीमद भागवत कथा के अलावा रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है।
धाम के संस्थापक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. अयोध्या प्रसाद मिश्र महाराज ने बताया कि गत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी 17 से 24 अप्रैल तक मां बगलामुखी पीतांबरा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें 17 अप्रैल को कलश स्थापना समारोह के बाद नगरी में बैंडबाजों के बीच शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद बनारस तीर्थ के स्वामी ज्ञानेश्वरानन्द महाराज के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। चित्रकूट धाम के आचार्य देवशरण त्रिपाठी के द्वारा दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान की अमृत वर्षा की जाएगी तथा प्रात नौ बजे से 10रू 30 तक
दैनिक हवन का होगा। महोत्सव में 18 से 23अप्रैल तक रात्रि में चित्रकूट के कलाकारों के द्वारा श्री रामलीला का मंचन किया जाएगा। समापन पर 24 अप्रैल को मां बगलामुखी की 81 फुट ऊंची मूर्ति का चरणाभिषेक होगा, जिसके बाद संतों के प्रवचन होंगे तथा महाप्रसाद भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी जोरों से चल रही है। श्रद्धालुओं के रहने ठहरने की व्यवस्था आश्रम में ही की जाएगी।
चैकिंग अभियान चलाया
मीरापुर। पुलिस ने भूम्मा अड्डे पर दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे। यह अभियान मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, एसपी देहात अक्षय संजय और सीओ जानसठ रूपाली राय के दिशा-निर्देश पर चलाया गया। मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में किथौड़ा चैकी प्रभारी मोहित कुमार ने इस चेकिंग को अंजाम दिया। चेकिंग के दौरान मीरापुर पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवश्यक कागजात की जांच की।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए गए।
मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इस दौरान एसआई प्रवीण कुमार, एसआई युवराज और कुँवर पाल सिंह भी मौजूद रहे।
संचारी रोगों की रोकथाम के लिए फाॅगिंग
चरथावल। न्याय पंचायत बिरालसी के अंतर्गत ग्राम पंचायत रोनी हरजीपुर में मौसमी बदलाव को देखते हुए संचारी रोगों की रोकथाम के लिए फॉगिंग का कार्य कराया गया। यह कदम गांव में बढ़ते मच्छरों और संक्रमण के खतरे को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया, ताकि ग्रामीणों को बीमारियों से बचाया जा सके। ग्राम प्रधान विनोद फोजी ने सभी ग्रामवासियों से अपने आसपास विशेष रूप से साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि छतों पर रखे पुराने टायरों, कूलर, गमलों और अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने दें, क्योंकि यह मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण बनते हैं। इसके अतिरिक्त, ग्राम प्रधान ने फ्रिज और कूलर आदि की नियमित सफाई करने, पूरे बाजू के कपड़े पहनने और मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं जागरूक बने और दूसरों को भी जागरूक करे, तभी गांव को बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। ग्राम पंचायत की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का भरोसा जताया।
पालिका चेयरमैन ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।नगर पालिका परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 13 अप्रैल को पधार रहे उत्तर प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान शहर की स्वच्छता, सड़कों की सुदृढ़ व्यवस्था, पेयजल की समुचित उपलब्धता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री जी के आगमन पर नगर की छवि उत्कृष्ट दिखाई दे, इसके लिए सभी विभाग पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में नगर पालिका ईओ व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अब युवक ने दुकान से घड़ी उड़ाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हैरानी की बात यह है कि अब चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने सीधे कोतवाली गेट के बाहर ही वारदात को अंजाम दे दिया। ताजा मामला कोतवाली गेट के बाहर स्थित कॉर्नर की “लिमरा लेदर” दुकान का है, जहां एक युवक बड़ी ही सफाई से घड़ी चोरी करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना 6 अप्रैल की बताई जा रही है, लेकिन अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक दुकान पर सामान देखने के बहाने आते हैं। इसी दौरान एक युवक मौके का फायदा उठाते हुए चुपके से घड़ी उठा लेता है और बिना किसी शक के अपने साथियों के साथ वहां से निकल जाता है। इससे पहले शिव चैक क्षेत्र में बुर्काधारी महिला गैंग द्वारा बैग और कॉस्मेटिक आइटम समेत अन्य सामान चोरी करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गोल मार्केट, भगत सिंह रोड और रुड़की रोड पर लगातार हो रही वारदातों के बीच अब कोतवाली गेट के बाहर हुई यह घटना पुलिस के लिए सीधी चुनौती बनकर सामने आई है। चैंकाने वाली बात यह भी है कि यह पूरा इलाका शिव चैक स्थित आबकारी पुलिस चैकी के अंतर्गत आता है, जहां पहले से ही लगातार घटनाएं हो रही हैं। हैरत इस बात की है कि ये सभी घटनाएं चैकी से औसतन 200 से 300 मीटर की दूरी पर घटित हुई है। इसके बावजूद पुलिस चोरों पर कोई ठोस लगाम नहीं लग पा रही है, जिससे व्यापारियों और आम लोगों में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।
चोरी की गाडी समेत दो शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना बुढाना पुलिस द्वारा लग्जरी गाडियों को चोरी कर तथा चेसिस नंबर बदलकर व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वाहनों को बेचने वाले अन्तर्राज्यीय स्तर के वाहन चोर गिरोह के 02 शातिर चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 फॉरच्यूनर गाडी बरामद(अनुमानित कीमत करीब 1.80 करोड रूपये) बरामद की हैं। थाना बुढाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ दिन से एक अन्तर्राज्यीय स्तर का गैंग सक्रिय है जो चोरी व फाईनेन्स के वाहनो को खरीदकर उनके फर्जी तरीके से इंजन व चैसिस नम्बर बदलकर तथा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेचने का कार्य करता है, तथा उन्होनें बुढाना-कांधला मार्ग से विज्ञाना मार्ग पर पडने वाले खंडहर में इन गाडियों को बेचने के लिये एकत्रित किए हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश दी गयी तथा वहां पर मौजूद 02 व्यक्तियों को भागने का अवसर दिए बिना गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 03 फॉरच्यूनर गाडियां बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ’गिरफ्तार अभियुक्त आदिल पुत्र जावेद अहमद निवासी करालपुरा दनऊ तहसील व थाना कोहिमू जिला कुलगाम, कश्मीर, मनीष पुत्र ब्रजपाल निवासी औरंगाबाद फजलगढ थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद हाल पता गृहम कालोनी 183 बिजली बम्बा बाईपास थाना लोहिया नगर जिला मेरठ,है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण अन्तर्राज्यीय स्तर के शातिर अभियुक्तगण हैं, इनके विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह है जिसमें शामिल सभी व्यक्तियों के अलग-अलग काम निर्धारित हैं। हमारे अन्य साथी हमे वाहन चोरी कर उपलब्ध कराते हैं उसके बाद हम चोरी किए गये वाहनों के चेसिस नंबर मिटा देते हैं तथा वाहनों की फर्जी नंबर प्लेट व दस्तावेज तैयार करते हैं। उसके बाद हम अपने अन्य साथियों की सहायता से ग्राहक खोजते हैं तथा उन्हे ये वाहन बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं तथा अर्जित किए गए लाभ को आपस में बांट लेते हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सुभाष अत्री, उ0नि0 सन्दीप कुमार, ललित कुमार,, आशीष चैधरी, तेजवीर सिंह, है. का. पुष्पेंद्र, संजय कुमार, सुनील कुमार, अमरदीप सिंह थाना बुढाना, है0का0 विकास चैधरी सर्विलांस सैल, का0 नकुल कुमार, अस्फाक अली, केतन कुमार थाना बुढाना, शामिल रहे। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना बुढ़ाना पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 15,000/- (पंद्रह हजार रुपये) के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
सीएम योगी व केंद्रीय मंत्री जयन्त चैधरी के आगमन की तैयारियां पूर्ण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री जयंत चैधरी के जनपद आगमन सम्बन्धी सभी व्यवस्थाए पूर्ण कर ली गई है। आला अधिकारियो जनसभा स्थल एवं देवी अहिल्याबाई चैक पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यना एवं रालोद प्रमुख तथा केन्द्रीय राज्यमंत्री जयन्त चैधरी 13 अप्रैल 2024 को मुजफ्फरनगर आ रहे हैं। जहंा वे रूडकी रोड अहिल्याई चैक पर देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण एवं प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम, नुमाईश मैदान मे जनसभा को सम्बोधित करेंगे तथा वृहद रोजगार मेले में मंच के माध्यम से युवाआंे को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
इन दोनो नेताओं के जनपद आगमन सम्बन्धी कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, एडीजी मेरठ जोन भास्कर भानू, मण्डलायुक्त सहारनपुर डा.रूपेश कुमार, डीआईजी सहारपुर अभिषेक सिंह, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर, एडीएम प्रशासन संजय सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्टेªट पंकज प्रकाश राठौर, सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप,भाजपा नेता गौरव स्वरूप, ईओ पालिका प्रज्ञा ंिसह आदि ने कार्यक्रम स्थल पर पहुच कर व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिनस्थों को निर्देशित किया। सीएम योगी एवं केन्द्रीय मंत्री जयन्त चैधरी के दौरे को लेकर पिछले कई दिनो से व्यवस्था कराई जा रही है।


