News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मारपीट करने वाले को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । 29 अप्रैल को थानाक्षेत्र सिविल लाईन के रेलवे रोड पर 01 युवक द्वारा दूसरे युवक की पिटाई का 01 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा तत्काल उक्त वीडियो का संज्ञान लिया गया तथा मौके पर जाकर जानकारी की गयी। पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मारपीट करने वाले युवक वसीम पुत्र सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है । मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है, पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

 

स्कूल मे चल रही धंाधलियो का आरोप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । हसन हुसैन एजेकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा संचालित बचपन प्ले स्कूल व आॅक्स फोल्ड स्कूल मे चल रही धंाधलियो का आरोप ट्रस्ट के  आजीवन सदस्य मुदस्सीर हुसैन ने बताया कि शुरू से ही वे इस स्कूल मे अवैतनिक डायरेक्टर हैं। और इन स्कूलो का निर्माण उन्ही के द्वारा कराया गया है।
 रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट मे पत्रकार वार्ता मे मुदस्सीर हुसैन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त संस्था को पब्लिक चेरीटेबल ट्रस्ट के स्वरूप को परिवतित् कर पारिवारिक ट्रस्ट बनाने का प्रयास किया जा रह है।मूल संस्था की करोडो की सम्पत्ति को अपनी निजी सम्पत्ति बनाने की कोशिश की जा रही हैं। मूल ट्रस्ट  जिसका रजिस्टेªशन संख्या 31 है। उसके द्वारा विघालय का संचालन किया जा रहा था। लेकिन ट्रस्ट के ही कुछ लोगो ने वर्ष 2025 मे 17 जौलाई और 28 अक्टूबर को दो नए ट्रस्ट बना दिए गए तथा पुराने ट्रस्टियों को दरकिनार कर दिया गया। नए ट्रस्ट मे पेनकार्ड का दुरूपयोग किया गया। नवम्बर 2000 के दौरान लद्धावाला की केनरा बैंक  शाखा मे तीन नए खाते खोले गए। उन्होने आरोप  लगाया कि स्कूल के पुराने खाते मे पैसे जमा कराने के बजाए नए खातो मे स्कूल की फीस निजी खातो मे ट्रास्फर करायी ग यी। तथा करीब 15 लाख रूपये की धनराशि संस्था के पुराने खाते पीएनबी से अपने निजी खातो मे स्थानान्तरित करा दी गई। ट्रस्ट से सम्बन्धित लगभग 400 गज के प्लाट के किराये मे मनमानी की जा रही है। मुदस्सीर हुसैन ने बताया कि यह सभी श्किायते, डीएम,एसएसपी, तहसील रजिस्ट्रार व बीएसए को कर दी गई है। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी इसकी निष्पक्ष जंाच कराये। इस दौरान मुज्जमिल हुसैन आदि मौजूद रहे।

 

सीज वाहनों के भंडारण स्थल पर लगी आगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित पुलिस चैकी परिसर में सीज और मुकदमों से संबंधित खड़े वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। आग की ऊंची लपटें और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (ब्थ्व्) अनुराग कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 3 से 4 वाहन आग की चपेट में आए हैं, जिन्हें आंशिक से लेकर गंभीर नुकसान हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी राहगीर द्वारा फेंकी गई बीड़ी या सिगरेट से आग भड़क सकती है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

 

युवक झुलसा
चरथावल। विघुत ट्रान्सफार्मर पर काम रहा युवक बुरी तरह झुलस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
 मिली जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव अकबरगढ मे विघुत विभाग के ट्रान्सफार्मर की चपेट मे आकर सुधीर नामक युवक घायल हो गया। इस हादसे पर आसपास के खेतो मे काम कर रहे कई ग्रामीण मौके पर इकटठा हो गए। ग्रामीणो ने आनन-फानन मे घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनो को हादसे की सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।

 

जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रस्तुत एजेण्डा के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिये गये। बैठक में प्रस्तुत समस्या जानसठ रोड पर नैराना विद्युत सब-स्टेशन की 500 मी० लिंक रोड के निर्माण हेतु एन०एच०ए०आई०, मेरठ एवं विद्युत विभाग को संयुक्त रूप से एस्टीमेट तैयार कर कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने नैराना विद्युत उपकेन्द्र के सामने ओवरहेड लाईन शिफ्टिंग के संबन्ध में अलग से बैठक करने के निर्देश दिए गए। ग्राम वहलना स्थित जैन मंदिर के पास फैली गंदगी को तत्काल साफ करने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कहा गया। इसके अलावा बैठक में मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों को उद्यमियों के साथ मासिक बैठक करते हुए विभाग से सम्बन्धित सभी समस्याओं को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया। मेरठ रोड पर अन्यत्र खड़े रहने वाले वाहनों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए एआरटीओ को निर्देश दिये गये।अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, मु०नगर को मै० राधा गोविन्द ऑटोमोबाइल्स प्रा०लि० मु०नगर की एन०ओ०सी० / मानचित्र सम्बन्धित विभागों से आख्या लेते हुए जारी करने के निर्देश दिये गये। मै० बी०के०टाईल्स, मेरठ रोड के समीप लिंक रोड जो पूरी तरह टूट गयी है। इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, मु०नगर ने अवगत कराया कि सम्बन्धित सडक निर्माण कार्य का आगणन तैयार कर 15वें वित्त आयोग की संस्तुति 2025-26 के अन्तर्गत स्वीकृति हेतु जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है एवं इसका टेंडर भी जारी हो चुका है। उन्होंने सभी औद्योगिक संगठनों का आह्वान किया कि औद्योगिक आस्थान के मुख्य मार्ग पर सौन्दर्यकरण कार्य में एम०डी०ए० एवं नगर पालिका के साथ मिल कर कार्य करें।  बैठक का संचालन आशीष कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा किया गया।  बैठक में जिला स्तर के सभी संबंधित अधिकारीगण के अतिरिक्त सभी औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
़़

 

विख्यात संत मोरारी बापू करेंगे कथाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । विश्व विख्यात कथा व्यास मोरारी बापू आगामी 2 से 10 मई तक शुकतीर्थ की पावन धरा पर भव्य श्रीराम कथा का श्रृद्धालुओ को रसपान करायेंगे। रर
 रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीराम कथा समिति शुक्रताल के पदाधिकारी प्रदीप जिन्दल व जिनेन्द्र गर्ग ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि विश्व विख्यात कथा व्यास मोरारी बापू 2 मई से 10 मई तक शुकतीर्थ के श्री शुकदेव आश्रम मे श्रीराम कथा का कथामृत पिलायेंगे। उन्होने बताया कि मोरारी बापू ने अपने जीवनकाल मे अब तक 376 राम कथाए की हैं। शुकतीर्थ मे यह उनकी 977 वीं कथा हैं। उन्होने बताया कि मूलरूप से गुजरात निवासी तथा वर्तमान मे युगान्डा अफ्रीका के प्रमुख व्यवसायी चेतन भाई कथा के मुख्य यजमान हैं। समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि शुकतीर्थ मे पूज्य बापू जी की यह छठी रामकथा हैं। उन्होने बताया कि यह कथा 2 मई को शाम 4 बजे से सात बजे तक होगी। 3 मई से 10 मई तक कथा का समय सवेरे 10 बजे से दोपहर डेढ बजे तक रहेगा कथा मे देश के अलावा इंग्लैड, अमेरिका, कनाडा, स्वीटजरलैण्ड के अलावा विभिन्न देशो के श्रृद्धालु मोरारी बापू की कथा सुनने के लिए शुकतीर्थ आयेंगे। विभिन्न चैनलो के माध्यम से इस कथा का सीधा प्रसारण 170 देशो मे होगा। समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि कथा के लिए एसी पंडाल बनाया गया है। तथा साफ-सफाई से लेकर भक्तो के ठहरने की पूरी व्यवस्था कर दी गई हैं। कथा मे आने जाने के लिए मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ, मीरापुर, रामराज, खतौली, भोपा-मोरना, चरथावल आदि स्थानो से श्रद्धालुओ के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। प्रतिदिन कथा के उपरंात भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। उन्होने यह बताया कि कथा मे देश के कई बडे उघोगपति एवं फिल्म लाईन से जुडे कई दिग्गत कलाकार भी कथा मे शामिल होंगे। उन्होने यह भी बताया कि गंगा आरती के लिए रूडकी से गंगा की धारा शुक्रताल मे आ गयी है। बापू जी के ठहरने के लिए गंगा तट पर श्री राम कुटीर नाम से कुटिया बनाई गई है। कथा मे महिला पुरूषो के बैठने के लिए उचित एवं अलग अलग व्यवस्था की गई है। इस कथा के आयोजन हेतु श्री राम कथा समिति द्वारा किसी प्रकार का कोई चन्दा नही लिया है। सम्पूर्ण व्यवस्था समिति द्वारा की गई हैं। प्रेसवार्ता मे मोैजूद जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा श्रद्धाुलओं के लिए सफाई व्यवस्था करायी गई है। जिला पंचायत का गेस्ट हाउस भी कथा मे आने वालो के लिए खुला रहेगा। साथ ही जिला पंचायत  टेंकर के द्वारा पानी की व्यवस्था करेगी।

 

एस एस पी व  एस पी सिटी का व्यापारी नेताओं द्वारा किया स्वगात
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति संजय मिश्रा,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला महामंत्री विशाल जैन,जिलाध्यक्ष सर्राफा एसोव पवन वर्मा,युवा जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,युवा जिला महामंत्री भूपेंद्र गोयल द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के एस एस पी संजय वर्मा एवं नवागंतुक एस पी सिटी अमृत जैन जी का स्वागत सम्मान किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ संजय मिश्रा ने कहा कि इनके कुशल नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्यप्रणाली अत्यंत सराहनीय है,कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में उनकी टीम निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही है,एस एस पी संजय कुमार वर्मा द्वारा ऑपरेशन सवेरा के तहत नशीले पदार्थ एवं अवैध हथियारों से जुड़े अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि माव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सक्षम एवं दृढ़ नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनहित एवं सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास वास्तव में प्रशंसनीय हैं,पवन वर्मा एवं विशाल जैन द्वारा पुलिस प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अनेकों साइबर क्राइम के जल्द खुलासे एवं अपराधियों की धर पकड़ से आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

 

घर में हुई चोरी का खालापार पुलिस ने किया खुलासाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना खालापार पुलिस द्वारा घर में चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर किया सफल अनावरण, 01 चोर अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से 6,50,000 रुपये नगद, 02 कंगन पीली धातु, 01 अंगूठी पीली धातु, 01माथे का टीका पीली धातु बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा, थाना प्रभारी खालापार बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना खालापार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 29 अप्रैल को वादी जुबैर पुत्र खालिद निवासी सुजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खालापार पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ 26 से 28 अप्रैल तक आयोजन में गये हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के लोकर से 07 लाख रुपये नगद व आभूषण चोरी करने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खालापार पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0स0 72/2026 धारा 305(क) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियोग के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा आज दिनांक 30.04.2026 को उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को शामली बाइपास रोड पर वहलना पुल के नीचे से गिऱफ्तार किया गया। अभियु्क्त के कब्जे से उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित 6.5 लाख रुपये नगद व आभूषण बरामद किये गये। अभियुक्त से बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त  नदीम पुत्र नईम निवासी चिल्ड्रन हैप्पी होम इन्टर कॉलेज के सामने अम्बा विहार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वादी जुबैर के पिता रिश्ते में उसके मामा लगते है। रिश्तेदारी के कारण मेरा उनके घर पर आना जाना है। दिनांक 26.04.2026 को हम सब लोग शादी में गये है परन्तु जुबैर परिवार के साथ वही रुक गया और मैं वापस आ गया। मुझे जानकारी थी कि मेरे मामा पैसे व जेवरात कहां रखते है तो मैं सीधा अपने मामा के घर गया और लॉकर से रुपये व जेवरात चोरी करके ले गया। जब मुझे जानकारी मिली कि जुबैर ने थाने पर मुकदमा लिखा दिया है तो मैं यहां से भागने की फिराक में था कि तभी पुलिस ने मुझे पकड लिया। मुझसे से जो रुपये व आभूषण बरामद हुए है यह वही है जो मैने अपने मामा के घर से चुराये थे।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विकास सिंघल, है. का. राहुल कुमार, अरविन्द कुमार, का. सौरभ कुमार, सौरभ गौर थाना खालापार शामिल रहे।

 

फरियादियों की सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जन शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जन शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महिला अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल श्क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया।

 

 सेवानिवृत्ति पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल-माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई। उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की गयी।  सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी। विदाई समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।  सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के नाम व नियुक्ति स्थल-म0उ0नि0 श्रीमती राजेश थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति), उ0नि0 ना0पु0 लक्ष्मी नरायन थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)।

 

राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर संस्था का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। अपर जिला जज श्रीमती  ज्योत्सना शिवांच, माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉक्टर सत्येंद्र कुमार चैधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती अनिष्का चैधरी एवं माननीय एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन, सुश्री सोनम गुप्ता द्वारा  राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर संस्था का निरीक्षण किया गया। संस्था में निरुद्ध किशोरो की पत्रावली एवं कार्यालय पत्रावली का अवलोकन किया गया। संस्था निरुद्ध किशोरो से एक-एक कर संस्था में रहन-सहन, शिक्षा व्यवस्था और उनकी किस विषय में रुचि के विषय में जानकारी ली गई, निरीक्षण के समय संस्था प्रभारी मोहित कुमार, मनोचिकित्सक जिला चिकित्सालय डॉक्टर अर्पण जैन, सहायक अध्यापक राकेश कुमार, संस्था कर्मचारी नीरज कुमार, सफाई कर्मचारी सुरजीत कुमार तथा समस्त सुरक्षा बल उपस्थित रहा।

 

कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी देने के वांछित को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने वाले 02 वांछित अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।  वादिया निवासी सरवर पीर थाना कोतवाली जनपद शामली द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अभियुक्तगण आसिफ पुत्र नौशाद निवासी पीर के सामने मौहल्ला किदवईनगर थाना खालापार, मुजफ्फरनगर व फरमान पुत्र इरशाद निवासी सरकारी स्कूल वाली गली न्याजुपुरा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा वादिया की नाबालिग भांजी के साथ अलग-अलग स्थानों पर जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0स0-183/2026 धारा- 65(1)/115(2)/351(3) बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर काली नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  गिरफ्तार अभियुक्त फरमान पुत्र इरशाद निवासी सरकारी स्कूल से पहली गली मौहल्ला न्याजुपुरा किराये का मकान, आसिफ पुत्र नौशाद निवासी मौहल्ला किदवई नगर पीर के सामने थाना खालापार, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 22 वर्ष। गिरफ्ता करने वाली पुलिस टीम में  प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. विक्रान्त कुमार, का. प्रिन्स कुमार, वेदराम, अरमदीप, म.का. बेबी थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।

 

 प्रतियोगिता हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । द दून वैली पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें   कक्षा 6 से 8 तक के एक्वा, एरीज, दिवम, इग्नीज एवं टेरा हाउस के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिखायाद्य मैच की शुरुआत उप प्रधानाचार्या मिस ईवा गुप्ता जी द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए किया गया।। बच्चों को खेल के नियमों का ज्ञान मुख्य कोच मि. गौरव और मिस आयुषी द्वारा दिया गया । मैच में छात्रों में प्रथम स्थान दिवम सदन, द्वितीय स्थान  एक्वा सदन और  तृतीय स्थान इग्निस सदन ने प्राप्त किया। इसी शृंखला में छात्राओं में प्रथम स्थान एरीज सदन द्वितीय स्थान  टेरा सदन और तृतीय स्थान इग्निस सदन ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग सिंघल, उप प्रधानाचार्या भी उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी विजयी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, और खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

मजदूर दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पी.आर.पब्लिक स्कूल ने मनाया मजदूर दिवस मुजफ्फरनगर के पचेंड़ा रोड स्थित पी.आर.पब्लिक  स्कूल में मजदूर दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों आंचल गुप्ता और शंकर शर्मा द्वारा कहानी और घटनाओं के माध्यम से मजदूर दिवस के महत्व को समझाया गया। बच्चों ने विद्यालय के सहायक कर्मचारियों का भाषण  और कार्ड आदि के माध्यम से धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया ।मजदूर दिवस को केवल एक आयोजन के रूप में नहीं बल्कि बच्चों को श्रमिकों के प्रयास को पहचानने और उनका सम्मान करना सीखाना है। विद्यालय प्रबंधक अशोक सिंघल जी और प्रधानाचार्य अनघ सिंघल जी द्वारा सभी विद्यालय सहायक कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी ने अपने वक्तव्य में कहा- मजदूर दिवस एक संदेश है। श्रमिकों के साथ समानता और न्याय पूर्ण व्यवहार करने तथा उनके योगदान की सराहना करने का। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल जी ने बच्चों से कहा कि हम अक्सर उन सेवाओं  पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जो हमारे दैनिक जीवन को सरल बनाती हैं ।पौष्टिक भोजन, साफ सडके, कपड़े हमें श्रमिकों की कड़ी मेहनत के कारण ही आसानी से प्राप्त होते हैं इसलिए हमें श्रमिकों  के अधिकारों सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए। हमें उन्हें किसी एक विशेष दिन पर नहीं बल्कि प्रतिदिन उनके सेवाओं के लिए धन्यवाद करना चाहिए।

 

नवनियुक्त एसडीएम का स्वागत
जानसठ। तहसील की नवनियुक्त एसडीएम लक्ष्मी लाम्भा का बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान क्षेत्र की कई अहम जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया जिस में ग्राम टन्ढ़ेड़ा के कब्रिस्तान में हाई मास्ट लाइट लगाए जाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।
एसडीएम लक्ष्मी लाम्भा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उनकी कार्यशैली और व्यवहार से क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है। लोगों ने उन्हें नवयुग की ईमानदार,सक्रिय और जनता की आवाज सुनने वाली शानदार अधिकारी बताया। इस मौके पर अंकित जावला (तहसील अध्यक्ष, जानसठ), पूर्व तहसील संगठन मंत्री सद्दाम हुसैन, नदीम अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ‘विश्व श्रमिक दिवस’ एवं ‘बु( पूर्णिमा’ मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में ‘विश्व श्रमिक दिवस’ एवं ‘बुद्ध पूर्णिमा’ की पूर्व वेला अत्यंत उत्साह, उमंग एवं प्रेरणादायी वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमान योगेश जी ने ‘विश्व श्रमिक दिवस’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, श्रमिक दिवस कब से मनाया जा रहा है, इसके पीछे का उद्देश्य क्या है तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि श्रमिक किसी भी देश की प्रगति की मजबूत नींव होते हैं और उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उनके ओजस्वी एवं प्रेरणादायी विचारों ने सभी को श्रम के प्रति सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। इसी क्रम में ‘बुद्ध पूर्णिमा’ की पूर्व वेला पर आचार्या श्रीमती पारूल चैधरी जी ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके आदर्शों एवं उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए सभी को सत्य, अहिंसा, करुणा एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि भगवान बुद्ध का जीवन संपूर्ण मानव समाज के लिए शांति और सद्भाव का संदेश देता है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना शर्मा जी ने सभी को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों से विद्यार्थियों एवं समाज में सकारात्मक संस्कारों का विकास होता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि कार्यक्रम में बताई गई शिक्षाओं और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

 बाजारों में बढ़ती गर्मी से रौनकः पंखे, कूलर और एसी की मांग बढ़ी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जैसे-जैसे गर्मी अपने तेवर दिखा रही है, बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों ने राहत के साधनों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। इसके चलते इन दिनों बाजारों में पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। दुकानदारों के चेहरों पर भी इस सीजन को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है।  स्थानीय बाजारों में इन दिनों पंखे 1,500 से 2,800 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं जबकि कूलर की कीमतें पांच हजार रुपये से शुरू होकर 15 हजार रुपये तक पहुंच गई हैं। इसके अलावा एसी भी विभिन्न कंपनियों और फीचर्स के हिसाब से अलग- अलग कीमतों पर उपलब्ध हैं। इनकी कीमत करीब 34 हजार से 45 हजार रुपये के बीच बताई जा रही है। दुकानदारों के अनुसार इस साल कीमतों में पिछले वर्ष के मुकाबले कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है जबकि मांग में स्पष्ट तेजी देखी जा रही है।
स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार का कहना है कि इस बार गर्मी जल्दी शुरू हो गई है, इससे सीजन भी पहले ही शुरू हो गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद है और खासकर कूलर व पंखों की मांग ज्यादा है, क्योंकि ये आम आदमी की पहुंच में होते हैं। अजय इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के संचालक अजय गोयल ने कहा कि एसी की बिक्री भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। लोग अब सुविधा और क्वालिटी को ध्यान में रखकर खरीदारी कर रहे हैं। कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर जरूर आया है लेकिन ग्राहक अब बेहतर फीचर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं।
ग्राहक प्रशांत गुप्ता के अनुसार गर्मी काफी बढ़ गई है। राहत के लिए कूलर लेना जरूरी हो गया है। बाजार में कई विकल्प उपलब्ध हैं, इससे बजट के अनुसार खरीदारी करना आसान हो गया है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =