समाचार (Muzaffarnagar News)
दो वाहन चोरी की घटनाओं का किया खुलासा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वाहन चोरी के 02 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 02 वाहन चोर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, यक्ष ऐप के माध्यम से की गयी थी अभियुक्तों की पहचान। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गयी 02 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 27 अप्रैल को वादी मौ0 शाकिर पुत्र फिरोज निवासी दीन मौहम्मद सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात द्वारा मेरी स्पलैण्डर मोटरसाइकिल चोरी कर ली गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 176/2026 धारा 303(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 27.04.2026 को ही द्वारा थानाक्षेत्र सिविल लाइन स्थित कचहरी परिसर में भी वाहन चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 102/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित पंजीकृत किया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सीसीटीवी के आधार पर उपरोक्त चोरी करने वाले अभियुक्तों की फोटो को यक्ष ऐप पर डालकर ट्रेस किया जिसके परिणामस्वरुप घटना में चोरी करने वाले अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की गयी तथा आज दिनांक 07.05.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 02 चोर अभियुक्तों को भारद्वाज मेडिकल वाली गली मौ0 रामपुरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गयी 02 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किये गये है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज अहमद पुत्र श्री जलील अहमद निवासी मौ0 नगर निगम कालोनी थाना पटेल नगर जिला देहरादून उत्तराखण्ड, मौ0 राशिद पुत्र श्री शईद अहमद मूल निवासी गली नं 03 महमूद नगर थाना सिविल लाइन मुजफ्फर नगर व वर्तमान पता वार्ड नं 78 कश्मीरी कालोनी निरंजनपुर थाना पटेल नगर देहरादून उत्तराखण्ड। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मौ0 राशिद अपने साथी फिरोज के साथ कचहरी में अपनी तारीख पर आया था इसी दौरान हम दोनों ने दिनांक 27.04.2026 को तारीख के दिन ही दो मोटरसाइकिलों को चोरी कर लिया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. सोनू कुमार, आयुष्मान शर्मा, का. विनीत, अंकित, अकरम थाना कोतवाली नगर शामिल रहे। उक्त सराहनीय कार्य में मुख्य भूमिका निभाने वाले उ0नि0 सोनू कुमार व उ0नि0 श्री आयुष्मान शर्मा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
क्रांतिसेना की बैठक का हुआ आयोजन
दर्जनों ने की पार्टी की सदस्यता ग्रहण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । क्रांतिसेना कार्यालय पर आयोजित बैठक में एक दर्ज़न से अधिक हिंदूवादियों ने क्रांतिसेना की सदस्य्ाता ग्रहण की, इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने सदस्य्ता ग्रहण करने वाले हिंदूवादीओ को भगवा पटका पहनाकर उन्हें क्रांतिसेना की सदस्य्ाता ग्रहण कराई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्रांतिसेना संघठन हिंदुत्व व जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहता है उन्होंने कहा कि हिंदुओं की एकजुटता के कारण बीजेपी आज देश के 22 राज्यों में सरकार चला रही है लेकिन 12 वर्षों की बीजेपी की केंद्रीय सत्ता में आज भी गौ हत्या गोतस्करी बांग्लादेशी घुसपेठियो को बाहर करने, बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे जस के तस हैं, आम जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से पूरी तरह तृस्त हैं उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से हिंदुओं को हिन्दुओ से लडाने वाले यूजीसी जैसे बिल के खिलाफ एकजुट होने, गौ हत्या गौतस्करी के साथ साथ आम जनता से जुड़े मुद्दों पर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा व जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने पार्टी में शामिल हुए होमगार्ड कंपनी कमांडर पुष्पेंद्र शर्मा, रमेश चंद गुप्ता, अनित शर्मा, तुषार अरोरा अरविन्द कौशिक, तुषार शर्मा, सचिन गुप्ता, पंडित दिनेश शास्त्री, हिंदू महासभा छोड़कर आए अभिनव त्यागी अमित धीमान, विनय कोरी को भगवा पटका पहनाकर उनका स्वागत किया, इस अवसर कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, जिलाअध्यक्ष मुकेश त्यागी महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चैहान जिला उपाध्यक्ष मंगतराम सोनकर नरेंद्र ठाकुर संजीव वर्मा उज्ज्वल पंडित, अमित मित्तल,राजेंद्र तायल, राकेश सोनकर, सुनील प्रजापति विकास चैहान प्रभात रावत ललित रूहेला शैलेंद्र विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे, बैठक की अध्यक्षता ललित मोहन शर्मा का संचालन वेद प्रकाश शर्मा ने किया।
हीरा-मोती, नंदिनी-पदमणि के माध्यम से काऊ सेन्चूरी में होगा पशुओं की नस्ल का सुधारः डा. संजीव बालियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । तुगलपुर कम्हेडा स्थित काऊ सेन्चूरी में गौवंशी पशुओं की नस्ल सुधार के लिए कार्यक्रम का शुभारम्भ हो गया है। थार पारकर नस्ल के दो बछडे और गिर नस्ल की दो बछिया कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से काऊ सेन्चूरी में पैदा हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने आज गौवर्धन गौ सेवा समिति के सदस्यों के साथ काऊ सेन्चूरी का दौरा किया और इस पूरे अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
डा. संजीव बालियान ने बताया कि नेशनल डेयरी डवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से निराश्रित गौवंश में नस्ल सुधार के लिए कार्यक्रम चलाया गया है। इसमे पूरे जनपद में जहां तहां से पकड़कर काऊ सेन्चूरी भेजे गये गौवंशीय पशुओं में बछिया का चयन कर उनको कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से नस्ल सुधार के लिए उपयोग किया जायेगा। ऐसे 500 पशुओं के लिए नेशनल डेयरी डवेपलमेंट बोर्ड ने हरित प्रदेश सहकारी समिति को मानित किया है जिसमें एक पशु की गर्भाधान का खर्च 25 हजार रूपये आयेगा। ऐसे 161 पशुओं को अब तक गर्भ धारण कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान के सहयोग से कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से दो बछड़े हीरा और मोती तथा दो बछिया पदमणि और नंदिनी पैदा हुए है जिन्हे पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने सभी को दिखाया। उन्होंने बताया कि उन्नत किस्म के सांड का और उन्नत किस्म की गाय का सीमन लेकर इन्हे कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से नस्ल सुधार कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है और भविष्य में जब ये देानों बछिया गाय बनेगी तो अभी से भविष्यवाणी है कि यह प्रतिदिन बीस से 25 लीटर के बीच दूध उत्पादन करेगी और जो बछड़े नस्ल सुधार कार्यक्रम में पैदा किये गये है उन्हे नेशनल डेयरी डेवलपरमेंट बोर्ड लेगा और उनसे नस्ल सुधार कार्यक्रम को बढाया जायेगा। उन्होंने कहा कि काऊ सेन्चूरी को आत्मनिर्भरत की ओर अग्रसर करने के लिए यहां पर गैस प्लांट भी लगाने का अभियान शुरू किया गया है लेकिन प्रदेश सरकार की अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण काम रूका हुआ है इसके अलावा यहां पर हरे चारे से साइलेेज बनाने की मशीन भी लगा दी गयी है जिससे भविष्य में पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या समाप्त हो जायेगी। इस अवसर पर गोवर्धन गो सेवा समिति के संरक्षक व समाजसेवी भीमसैन कंसल, सचिव विपुल भटनागर, डा. शुभम मलिक, गन्ना समिति के चेयरमैन शंकर सिंह भोला आदि मौजूद रहे।
काऊ सेन्चूरी मेें खुलेगा ट्रेनिंग सैन्टर
मुजफ्फरनगर। पूर्व मंत्री डा. संजीव बालियान ने बताया कि काऊ सेन्चूरी परिसर में ही नेशनल डेयरी डेवपलमेंट बोर्ड द्वारा एक ट्रेनिंग सैन्टर बनाया जा रहा है जिसमें मैैत्री के नाम से जाने जाने वाले पशु मित्रों को तीन माह की ट्रेनिंग दी जायेगी और उन्हे प्रमाण पत्र दिया जायेगा। जिसके बाद वह ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की चिकित्सा करने के लिए मान्य होंगे। इस प्रोजेक्ट पर 14 करोड रूपये खर्च किये जा रहे है और यह अगले तीन माह में तैयार होने के बाद शुरू हो जायेगा। इसके साथ ही परिसर में 80 प्रशिक्षण लेने वाले लोगों के लिए छात्रावास और शिक्षकों के आवास की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी।
जनपद के कृषि स्नातको हेतु स्वरोजगार का सुनहरा अवसर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । प्रमोद सिरीही उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि निदेशलय उत्तर प्रदेश (चावल-अनुभाग), के पत्रांक-चावल-80 / प्र०कृ० उ० स्वा०यो० / (एग्रीजंक्शन) 2026-27/ लखनऊ दिनांक-05.05.2025 के द्वारा योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि स्नातको को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश के साथ-साथ कृषि प्रसार सेवायें उपलब्ध कराने के उद्देशाय से प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना प्रदेश के समस्त जनपदों में संचालित है। पात्रताः- उत्तर प्रदेश में निसास करने वाले बेरोजगार जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों यथा कृषि व्यवसाय प्रबन्धन-उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गी पालन, जो किसी राज्य / केन्द्र विशावविद्यलाय से डिग्रीधारी है, जो आई०सी०ए०आर० / यू०जी०सी० द्वारा मान्यता प्राप्त हों, पात्र होंगे। आयु 40 वर्ष से अधिक न हो अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिलाओं को आयु में अधिकतम 05 वर्ष की छुट। चयन प्रकियाः- जनपद स्तर पर जिलाधिकारी / मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा चयन। आवेदन प्रकियाः आवेदनकर्ता द्वारा आवेदन कृषि विभाग की विभागीय वेबसाइड ीजजचरूध्ध्ंहतपबनसजनतमण्नचण्
एशिया प्रसिद्ध गुड मंडी में स्थित गोदाम में लगी भीषण आग
लाखों के नुकसान की आशंका
आग बुझाने को 6 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर 7 घण्टो में आग पर पाया काबू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एशिया प्रसिद्ध गुड मंडी में स्थित एक बारदाने के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक भीषण आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया की आग की लपटे दूर-दूर से दिखाई देने लगी आसपास के दुकानदारों सहित कॉलोनी वासियों ने आग लगने की सूचना स्थानीय पुलिस सहित दमकल विभाग को भी दी जहां सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मोके पर पहुंच आग बुझाने में जुटी है । बड़ी संख्या में दमकल कर्मी मौके पर मौजूद कई घण्टो के अथक प्रयास से आग पर पाया गया काबू लाखों के नुकसान की आशंका।
दरअसल पुरा मामला मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एशिया प्रसिद्ध गुड मंडी का है जहां गुड मंडी में स्थित गेट नंबर 5 के समीप भोर काल में एक किर्याना की दुकान (गोदाम) में शार्ट शर्किट के चलते एका एक भीषण आग लग गई आग लगते ही स्थानीय मौहल्ला वासियों सहित मण्डी समिति के चैकीदारों द्वारा घटना की सूचना दुकानदार सहित स्थानीय पुलिस एंव दमकल विभाग को दी गई । जहां घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन के करीब गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया यहां पहुंचे दमकल विभाग अधिकारियों ने बताया कि भोर काल में लगभग डेढ़ 2रू00 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी इसके चलते मौके पर पहुंचे हैं आधा दर्जन के करीब दमकल विभाग की गाड़ियां एवं कुछ फैक्ट्री से भी फायर टेंडर मंगवाए गए हैं। लगभग 7 घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया है यह दुकान और गोदाम बारदाना, प्लास्टिक के दोने पत्तल आदि की दुकान थी जिसमें भीषण आग लग गई थी आग पर काबू पा लिया गया है। यहां पीड़ित दुकानदार एंव व्यापारी शुभम गुप्ता ने बताया कि रात्रि में हमें सूचना मिली थी दुकान में आग लगी है मौके पर पहुंचे थे आंधी तूफान के चलते दुकान में लगे मीटर और तारों में शार्ट शर्किट हुआ है जिसमें भीषण आग लग गई यहां किसानों के लिए रस्से, तिरपाल गुड़ ,खल, चोकर आदि की हमारी यह दुकान है नुकसान का आकलन अभी नहीं किया है लेकिन हमारा तो पूरा व्यापार ही चैपट हो गया। उधर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग अधिकारी आरके यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि देखिए आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी हम लोग रात्रि से ही यहां मौजूद हैं आधा दर्जन के करीब गाड़ियां आग बुझाने में लगी है दुकान काफी बड़ी है दोनों तरफ से आग बुझाने का प्रयास किया गया है फिलहाल आग पर पूर्णतरू कंट्रोल कर लिया गया है दुकान में प्लास्टिक का ज्यादा सामान था काफी भरा हुआ था जिस कारण धुंआ और आग एकाएक बढ़ गई लोगों को समय-समय पर हम लोग जागरुक भी करते रहते हैं लेकिन अब गुड मंडी में भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। उधर मौके पर पहुंचे खाद्यान्न विभाग से जुड़े जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुशल ने जानकारी देते हुए बताया कि देखिए हम लोग यहां आए हैं मंत्री कपिल देव अग्रवाल से भी उक्त व्यापारी के बारे में बातचीत की गई है मंत्री की तरफ से आकर पीड़ित व्यापारी को आश्वासन दिया जा रहा है दमकल विभाग की रिपोर्ट के साथ-साथ गुड मंडी अधिकारियों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर ही शासन स्तर से उक्त पीड़ित व्यापारी को मदद दिलाये जाने का प्रयास किया जाएगा। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एशिया प्रसिद्ध गुड मंडी स्थित शुभम गुप्ता नामक व्यापारी की दुकान (बारदाने,दोने पत्तल,तिरपाल) के गोदाम में लगी है भीषण आग।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने की व्यापारियों से मुलाकात
मुजफ्फरनगर। कृषि उत्पाद नवीन मंडी स्थल में देर रात लगी भीषण आग की अत्यंत दुखद सूचना प्राप्त होते ही उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार जी तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा प्रभावित व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है। इस कठिन घड़ी में हम सभी प्रभावित व्यापारियों एवं परिवारों के साथ पूरी मजबूती और संवेदना के साथ खड़े हैं।
संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने,नुकसान का शीघ्र आकलन करने तथा प्रभावित परिवारों एवं व्यापारियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
भाजपा की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर।गंाधी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर नई मन्डी मंडल की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त भोपा रोड गंाधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर नई मन्डी मण्डल की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक मे नामित सभासदो को भी सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नई मन्डी मण्डल अध्यक्ष प्रवीण खेडा ने की। बैठक मे पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, अध्यक्ष प्रवीण खेडा, हरीश गुप्ता, आदेश गौतम, सभासद अमित पटपटिया, नामित सभासद बोबी, भाजपा नेता घनश्याम भगत, योगेश मित्तल ने अपने विचार रखे। बैठक मे संगठन की मजबूरी तथा कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बारिश व तेज हवाओं से बदला मौसम का मिजाज
चरथावल। क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। बाजारों में लोगों को बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की तलाश में इधर-उधर भागना पड़ा।बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है।स्थानीय लोगों, बच्चों और युवाओं ने भी अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन का आनंद लिया। क्षेत्र में लोगों ने इस बदलाव से राहत महसूस की।
खालापार पुलिस ने शातिर को तमंचा, कारतूस सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना खालापार पुलिस द्वारा अभियान के दौरान 01 अभियुक्त को 01 अदद अवैध तमंचा 315 व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बबलू वर्मा के नेतृत्व में जनपद मे वारन्टी एंव शातिर अभियुक्त गण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना खालापार पुलिस टीम के द्वारा 01 अदद अवैध तमंचा 315 व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर साथ वहलना पुल के नीचे शामली बाईपास रोड पर से गिफ्तार किया गया , अभियुक्त को समय से मा0न्यायालय मु0नगर के समक्ष पेश किया जायेगा । गिरफ्तार अभि0 पिंकू पुत्र राजसिंह निवासी ग्राम वहलना थाना खालापार। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 महेन्द्र प्रताप सिंह, है. क. राहुल कुमार, निखिल तेवतिया शामिल रहे।
तेज हवाओं से बदला मौसम
चरथावल। क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। बाजारों में लोगों को बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की तलाश में इधर-उधर भागना पड़ा।बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है।स्थानीय लोगों, बच्चों और युवाओं ने भी अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन का आनंद लिया। क्षेत्र में लोगों ने इस बदलाव से राहत महसूस की।
नवागंतुक जज का किया सम्मान
बुढ़ाना। तहसील परिसर स्थित बार सभागार में बुढ़ाना बार एसोसिएशन द्वारा नवागंतुक सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अमित यादव के सम्मान में एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखने और वादकारियों को सुलभ न्याय दिलाने के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल पर विशेष बल दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सिविल जज अमित यादव ने कहा कि बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू और एक-दूसरे के पूरक हैं। हमारा साझा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक त्वरित और पारदर्शी न्याय पहुँचाना है। अधिवक्ताओं के सहयोग के बिना न्याय की परिकल्पना अधूरी है।
कार्यक्रम के दौरान न्यायिक चर्चाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक छटा भी बिखरी। वरिष्ठ अधिवक्ता अवध बिहारी गर्ग और प्रशांत शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज में सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभागार में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया और माहौल को खुशनुमा बना दिया। बार महासचिव सुभाष राठी ने कुशलतापूर्वक कार्यक्रम का संचालन करते हुए बार और बेंच के बीच के सेतु को और मजबूत करने की बात कही। बार अध्यक्ष सुरेशपाल वर्मा सहित पूर्व अध्यक्षों बाबू सिंह राठी, विनोद त्यागी और अशोक राठी ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने नवागंतुक जज को बार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर शौ सिंह राणा, श्यामवीर सिंह, त्रिलोकचंद सैनी, दीपक राठी, संजीव कुमार, सीमा चैधरी, फिरोज मंसूरी, विकास त्यागी, ओमपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
सुन्दरकाण्ड का पाठ 15 को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।। परमपूज्य गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज जी के अवतरण दिवस के उपलक्ष मे 15 मई दिन शुक्रवार को श्री सुन्दर कांड हवन/यज्ञ प्रातःसाढ़े सात बजे श्री मदनानन्द वानप्रस्थ वृद्ध आश्रम,गौशाला रोड पर श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार एवं मानव कल्याण परिषद, मुजफ्फरनगर के सौजन्य से उत्साह पूर्वक आयोजित किया जायेगा। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि निश्चित समयानुसार यज्ञ में सपरिवार इष्ट मित्रों सहित उपस्थित होकर यज्ञ मे आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाए।यज्ञ के उपरांत 08ः30 बजे से वही निकट मे जो गौशाला है वहां पर गौ सेवा का कार्यक्रम भी है।


