News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी ने परेड की सलामी लीः कराई टोलीवार ड्रिलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिए टोलीवार करवायी गयी ड्रिल। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शाखाओं का निरीक्षण व अर्दली रूम लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा किया गया। तत्पश्चात एसएसपी द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में उपस्थित सभी वाहनों को संचालित कराकर उनके हूटर, लाइट, अन्य उपकरणों तथा वाहनों में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट आदि की स्थिति का परीक्षण किया गया। तत्पश्चात आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों एवं वाहन चालकगण को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को रेस्पांस टाइम बेहतर रखने, निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से मौजूद रहने तथा सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के पश्चात एसएपी द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय, बैरकों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात महोदय द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश कक्ष में अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया तथा रजिस्टर व अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

 

राज्यसभा सासंद दिनेश शर्मा करेंगे पुष्प नामक पुस्तक का विमोचनः मंत्री कपिलदेवMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद एवं उपसभापति राज्यसभा डॉ. दिनेश शर्मा से प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री एवं मुज़फ्फरनगर नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर मुज़फ्फरनगर में आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘अखंड रामायण पाठ’ हेतु सादर आमंत्रण प्रदान किया। यह पावन आयोजन संत स्वामी श्रीभगवान आश्रम के संत दीक्षा के तृतीय वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत अखंड रामायण पाठ, भजन-कीर्तन, हवन, पूजा-अर्चना एवं विशाल भंडारे के साथ-साथ ‘आत्मबोध-चेतना के पुष्प’ नामक आध्यात्मिक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। यह दिव्य आयोजन 10 एवं 11 मई 2026 को मुज़फ्फरनगर स्थित दिव्य योग ध्यान आश्रम, गली नं. 2, बचनसिंह कॉलोनी, पंचेण्डा रोड पर संपन्न होगा। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डॉ. दिनेश शर्मा जी को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराते हुए कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण और प्रसार का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से संत-महात्मा, धर्माचार्य, श्रद्धालु एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक सहभागिता करेंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सराहना की तथा कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक समरसता एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने में इस प्रकार के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व उपमुख्यमंत्री, सांसद एवं उपसभापति राज्यसभा डॉ. दिनेश शर्मा 11 मई 2026 को प्रातः 11 बजे स्वामी श्रीभगवान शर्मा जी के तृतीय दीक्षा दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। इससे पूर्व प्रातः 10ः30 बजे वे मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता भी करेंगे। नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी ने समस्त श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने एवं आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।

 

मादक पदार्थ तस्करों को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत 05 मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 12 किलो 998 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (09 किलो 846 ग्राम डोडा पोस्त व 03 किलो 152 ग्राम गांजा)- अनुमानित कीमत लगभग 6.5 लाख रुपये बरामद । पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों /नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ मिश्रा तथा थाना प्रभारी कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। घटना का संक्षिप्त विवरण- थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 05 अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त फारूख पुत्र युसुफ निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को न्यू गुडलक बारात घर के पास बने मन्दिर के पीछे खाली प्लाट से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया, इस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 199/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।   अभियुक्त वंश उर्फ वद्दू पुत्र सुनील निवासी ग्राम पिन्ना थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर उम्र 19 वर्ष व विशाल पुत्र संजय निवासी  ग्राम पिन्ना थाना कोतवाली नगर मु0नगर उम्र 23 वर्ष को 09 किलो 846 ग्राम डोडा पोस्ट सहित बुढाना शाहपुर रास्ते पर रेलवे लाईन के साथ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 200/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।  अभियुक्त असलम पुत्र नईमद्दीन निवासी लालमौहम्मद ढाकन चैक थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर उम्र करीब 27 वर्ष को 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त एक मो0सा0-को सहित चरथावल नियाजुपुरा रोड पर, शनिदेव मन्दिर के पीछे से गिरफ्तार किया गया, इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 201/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र ब्रहम सिंह निवासी ग्राम मटोर थाना दौराला जनपद मेरठ उम्र करीब-40 वर्ष को 802 ग्राम अवैध गांजा सहित सलेमपुर-लकडंसधा दधेडू हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 202/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्ता करने वाली पुलिस टीम में  प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. शशि कपूर, मिलन चैधरी, विक्रान्त कुमार, है. का. देवेन्द्र सैनी, का. वेदराम, सुधीर कुमार, अनुज, दिनेश गौतम, निवीन सैनी, सुल्तान सिंह थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।

 

मुजफ्फरनगर जनपद में रक्तदान पखवाड़े का हुआ शुभारंभWorld-Red-Cross-Day
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद में विभिन्न सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला अधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में जिला अस्पताल स्थित रेडक्रॉस भवन में मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस आंदोलन के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक तथा जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी पीके त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 8 मई से 22 मई तक आयोजित होने वाले रक्तदान पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाकर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी में रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक अरोड़ा ने रेडक्रॉस संस्था की भूमिका और कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रपति, प्रदेश में राज्यपाल तथा जिला स्तर पर जिलाधिकारी रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष होते हैं। उन्होंने घरेलू सुरक्षा, मरीजों की देखभाल, जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने तथा आपदा के समय राहत कार्यों में रेडक्रॉस की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के अनेक हिस्सों में युद्ध जैसी परिस्थितियां बनी हुई हैं। ऐसे समय में घायल सैनिकों और प्रभावित लोगों की देखभाल कर उन्हें जीवनदान देने के कार्य में रेडक्रॉस अग्रणी पंक्ति में खड़ा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के अधिकांश देश रेडक्रॉस की उपयोगिता और मानव सेवा के कार्यों को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया तथा लू से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान ट्रेजरर अशोक शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताया। कार्यक्रम में सुमित्रा देवी, डॉ. एसके अग्रवाल, इंजीनियर सुभाष चंद्र, अंशुमन शर्मा, डॉ. गीतांजलि वर्मा, कार्यालय अधीक्षक शिवराज सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मुजफ्फरनगर जनपद में में रक्तदान पखवाड़े का शुभारंभ

 

आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में प्रथम स्थान मिला मुजफ्फरनगर को
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर मुजफ्फरनगर पुलिस को प्रदेश भर में प्राप्त हुआ प्रथम स्थान। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध, गुणवत्ता के साथ व संतुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान हेतु समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) प्रचलित है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के प्रत्येक थाने द्वारा समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।  उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण, आईजीआरएस शाखा, थानों में नियुक्त आईजीआरएस कर्मचारीगण तथा समस्त जांचकर्ताओं के अथक प्रयास से समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध, पारदर्शी, गुणवत्ता के साथ व सन्तुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान करते हुये तथा बिना कोई प्रार्थना पत्र डिफाल्टर हुये मुजफ्फरनगर पुलिस को वर्ष 2026 के माह अप्रैल में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा सम्बन्धित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण के कार्यों की प्रसंशा करते हुये भविष्य में और भी बेहतर कार्यशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।   साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के सभी 22 थानों द्वारा भी प्रदेश भर में माह अप्रैल-2026 में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।

 

 रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर रखे विचार
जानसठ। क्षेत्र की एंबियंस एकेडमी स्कूल में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखें। रवींद्रनाथ टैगोर के विषय में बच्चों को उनके जीवन से संबंधित जानकारी दी।
कक्षा नो की छात्राओं आयशा, तेजस्विनी व कक्षा छह की छात्रा वैष्णवी ने रवींद्रनाथ टैगोर के विषय में बच्चों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रगान के रचयिता रवींद्रनाथ नाथ टैगोर का जन्मदिन सात मई को पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता में एक बंगाली परिवार में हुआ था। रवींद्रनाथ  टैगोर एक महान कवि, साहित्यकार संगीतकार और चित्रकार भी थे। उन्होंने अपने जीवन काल में 2000 से भी अधिक गीत, कविताएँ लिखी है। प्रबंधक भावेश गुप्ता व प्रधानाचार्य मनोज उर्फ मनु गुप्ता ने भी बच्चों को रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के उपलक्ष में जानकारी देते हुए बताया कि रवीन्द्रनाथ टैगोर को अपनी साहित्यिक रचनाओं पर नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें गुरुदेव की उपाधि महात्मा गांधी ने दी थी। उन्होने शान्ति निकेतन विश्वविद्यालय का निर्माण करवाया जिसमें महात्मा गांधी ने उनका सहयोग किया। जन-गण-मन और बांगला देश के राष्ट्रगान आमार सोनार बांग्ला के रचयिता भी वे ही है द्य अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें नाईटहुड की उपाधि दी थी। रवींद्रनाथ टैगौर जयंती पर और अधिक प्रकाश डालते हुए अध्यापकों ने बच्चों से प्रश्नोत्तर किए। अध्यापिका नेहा दुबे ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

 

पटका पहनाकर हुआ स्वागत
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रजि०) के अग्रवाल मार्केट स्थित चन्र्दशील डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री जयप्रकाश राणा को पटका पहनाकर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चैहान ने भव्य स्वागत किया, इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश पुंडीर भी उपस्थित रहे एवं राकेश पुंडीर (आयोजक) के द्वारा  नगला पिथौरा के इंटर कॉलेज के मैदान में दिनांक 17 मई 2026 को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती मनाने का आयोजन किया जा रहा है। सुभाष चैहान ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती में सभी जिले वासियों से अपील की, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा जो प्रोग्राम आयोजित हो रहा है उसमें अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता दर्ज करें। इस अवसर पर दिव्य प्रताप सोलंकी,संदीप चैहान, राजेंद्र चैहान, सचिन त्यागी, संजीव वर्मा, राजीव चैधरी, एवं दूधली से आए हुए भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य बृजपाल सिंह एवं उनके अन्य साथी भी उपस्थित रहे ।

 

बी0फार्मा चतुर्थवर्ष का परीक्षाफल घोषित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेशनल स्टडीज़ में अध्ययनरत बी.फार्माचतुर्थ वर्ष ;सत्र-2025.26द्ध के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविधालय लखनऊ द्वारा घोषित किया गया।परीक्षा परिणाम में इस वर्ष विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का मान बढ़ाया है।श्रेष्ठता सूचि के आधार पर टाॅपर्स छात्रांे को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्रन देकर सम्मानित किया गया। बी0फार्मा चतुर्थवर्ष केहर्षित82.85 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा वही शाहफाद ने 82.14 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय एवं तानियाने 79.57 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान परबाजी मारी। काॅलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कियह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी शिक्षको ने विद्यार्थियों के उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने इस अच्छे परीक्षाफल का पूरा श्रेय छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम एवंअनुशासन को दिया। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं स्टाॅफ, डाॅ0 वैशाली, डाॅ0 भूवनेन्द्र सिंह, डा0 पोपिन कुमार, डाॅ निशा सिंह, डाॅ0 पायल दीपक, डाॅकुलदीप सैनी, डाॅ हुमा सैफी, प्रवीन कुमार, ईशान अग्रवाल, मीनू देवी, रितू कौशिक, आसिफ खान, रवि कुमार, दीपिका, मौ0 जूबैर, मिनाता, नसीम अहमद, पल्लवी, अंशु पंवार, निदा बेबी, सुबोध कुमार, विनय कुमार, सना जैदी, सोनू कुमार, अक्षय वर्मा, एलिश, स्मृति माथूर, शुभम, शुभम शर्मा, शिवम, प्रतिक वर्मा, ऋतिक, मोहित सैनी, आदि उपस्थित रहे।

 

स्वागत व अभिनंदन समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन (रजि.) के पदाधिकारियों द्वारा नव नियुक्त शहर कोतवाल बृजेश शर्मा,नई मंडी थानाध्यक्ष आनंद देव मिश्रा, थानाध्यक्ष सिविल लाइन महावीर सिंह चैहान,थानाध्यक्ष खालापार बबलू सिंह वर्मा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति अध्यक्ष संजय मिश्रा,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,जिलाध्यक्ष सर्राफा एसो०पवन वर्मा,जिला महामंत्री विशाल जैन,संयोजक संयुक्त व्यापार संघ विक्की चावला,रवि शर्मा,युवा जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,जिला मंत्री सुनील अरोड़ा,राजेंद्र अरोरा,जिलाध्यक्ष उड़न दस्ता रोहित अरोड़ा,कोषाध्यक्ष विशाल जैन,नगर मंत्री इम्तियाज़ खान व हाजी साबू सहित पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाएं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अधिकारियों का स्वागत किया इस दौरान व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि नव नियुक्त अधिकारियों के नेतृत्व में क्षेत्र की कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा व्यापारियों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण प्राप्त होगा। नव नियुक्त शहर कोतवाल बृजेश शर्मा,थाना अध्यक्ष नई मंडी आनंद देव मिश्रा,थानाध्यक्ष सिविल लाइन महावीर सिंह चैहान,थानाध्यक्ष खालापार बबलू सिंह वर्मा ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के विकास एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

किसान हितों की लड़ाई को युवा संगठन से जुडकर मजबूत करेः राकेश टिकैतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मोरना ब्लॉक स्थित धीराहेड़ी गांव में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन विस्तार, युवा सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई। इसके अतिरिक्त, 15 मई को किसान मसीहा चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि और जून माह में हरिद्वार में प्रस्तावित चिंतन महाकुंभ पर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राजनीतिक तौर पर सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि भाजपा ने पूरे देश में भर्ती अभियान चला रखा है। जो भी इनके खिलाफ आवाज उठाता है, उसे अपनी पार्टी में शामिल करने की कोशिश होती है। तुम लोगों पर भी डोरे डाले जाएंगे, मंत्र फूंके जाएंगे, लेकिन इनके बहकावे में मत आना। राकेश टिकैत ने इस बात पर जोर दिया कि किसान आंदोलन की ताकत संगठन की एकजुटता में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने का आह्वान किया। टिकैत ने युवाओं से संगठन से जुड़ने और किसान हितों की लड़ाई को मजबूत करने का आग्रह भी किया। यह बैठक भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के निर्देश और जिलाध्यक्ष चैधरी नवीन राठी के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी के सौजन्य से आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में मोरना ब्लॉक के पदाधिकारी, किसान, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संगठन ने बताया कि इस तरह की सभाएं जिले के सभी ब्लॉकों में क्रमवार आयोजित की जा रही हैं।

 

जंगली कुत्तों ने किया नीलगाय को घायल
 चरथावल। कस्बे के पास एक खेत में जंगली कुत्तों के झुंड ने एक नीलगाय पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाने का प्रयास किया और तुरंत पशु प्रेमी सनी चोपड़ा को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर सनी चोपड़ा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से घायल नीलगाय को जंगली कुत्तों से बचाया। नीलगाय के शरीर पर हमले के कारण कई गहरे घाव हो गए थे। चोपड़ा ने तत्काल प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की और एक पशु चिकित्सक को बुलाया। पशु चिकित्सक द्वारा उपचार किए जाने के बाद नीलगाय की हालत में सुधार बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जंगली कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इससे वन्य जीवों के साथ-साथ किसानों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जंगली कुत्तों पर नियंत्रण करने की मांग की है।

 

डिजिटल लर्निंग को परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में बढ़ावा
मुजफ्फरनगर। शैक्षिक सत्र 2026-27 से परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए माध्यमिक विद्यालयों में आठ डिजिटल प्लेटफार्म का प्रयोग किया जाएगा। बोर्ड की ओर से आठ डिजिटल प्लेटफार्म को मंजूरी दिए जाने के बाद जिले के छात्र ईमेल आईडी के जरिए इनका प्रयोग कर सकेंगे। डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि विद्यालयों में आईसीटी लैब विकसित की गई हैं, जहां कंप्यूटर, इंटरनेट और स्मार्ट क्लासरूम के माध्यम से आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। माध्यमिक विद्यालयों के लिए स्वीकृत आठ प्लेटफॉर्म में दीक्षा, स्वयं, ई-पाठशाला, राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी, लोटस लर्निंग, जिज्ञासा और एसटीईएम शामिल हैं। इनसे बच्चों को ई-बुक्स, वीडियो, ऑडियो, कोडिंग, रोबोटिक्स, एआई और वैज्ञानिक गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। शुरुआती स्तर से डिजिटल शिक्षा मिलने पर छात्र न केवल तकनीक के प्रति जागरूक होंगे। इससे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के लिए भी बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे।
बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक सप्ताह में कम से कम एक दिन डिजिटल लर्निंग कक्षा संचालित होगी। इसके माध्यम से बच्चों को ई-कंटेंट, वीडियो लेक्चर, इंटरएक्टिव क्विज, स्मार्ट बोर्ड और डिजिटल टूल्स से पढ़ाया जाएगा। इससे बच्चों की विषयों को समझने की क्षमता बढ़ेगी और पढ़ाई अधिक रोचक बनेगी।

 

भजन भाव का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा दक्षिणी सिविल लाइन्स , गंगल वाली गली मे गीतापाठ एवं संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा। परमश्रद्धेय महामण्डलेश्वर  गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव  अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की सद्प्ररेणा से गीतापाठ, भजनभाव  का निशुल्क भव्य आयोजन डाॅ अरविंद अग्रवाल, गंगल वाली गली मे 10-मई 2026 रविवार को  सायं 06 बजे से 07ः30 बजे तक होना निश्चित हुआ है।जिसमें आप सभी परिवार एवं ईष्ट मित्रो सहित सादर आमंत्रित हैं।अधिक से अधिक संख्या मे पहुंच कर धर्म लाभ उठाए।  पितृ दोष निवारण और परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि हेतु गीता पाठ करे अथवा करवाये ।

 

 विशेष चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वाहनों से स्टंटबाजी पर रोक तथा यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद में विशेष अभियान चलाकर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, यातायात नियमों का पालन कराना तथा युवाओं द्वारा वाहनों का प्रयोग स्टंटबाजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने जैसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा। प्राय देखने में आया है कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने एवं रील/वीडियो बनाने के उद्देश्य से कुछ युवाओं द्वारा महेन्द्रा थार जैसी गाडियों का प्रयोग तेज गति से चलाने, खतरनाक स्टंट करने, हूटर लगाने तथा सार्वजनिक मार्गों पर यातायात व्यवस्था बाधित करने के लिए किया जा रहा है। इस प्रकार की गतिविधियां न केवल स्वयं वाहन चालकों के लिए बल्कि आम नागरिकों एवं अन्य वाहन चालकों के लिए भी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए प्रमुख चैराहों, बाजारों, हाईवे मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर थार वाहनों की गहन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान कुल 163 महैन्द्रा थार गाडियों को चेक किया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 05 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेज, नंबर प्लेट, मॉडिफिकेशन, काली फिल्म, हूटर एवं अन्य सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी न करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सोशल मीडिया पर लोकप्रियता प्राप्त करने हेतु खतरनाक गतिविधियों से बचने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा बनाए रखने हेतु ऐसे विशेष अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

 

बच्चे का मिला शव
बुढाना। थानाक्षेत्र बुढाना के ग्राम जौला निवासी फुरकान द्वारा थाना बुढाना पुलिस को बताया कि उनका 5 वर्षीय पुत्र गुम हो गया है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया तथा बच्चे की शीघ्र बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया व अन्य माध्यमों से भी जानकारी प्राप्त की गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तथ्य प्रकाश में आये कि वादी का बेटा अन्य बच्चों के साथ परासौली रजवाहे में नहा रहा था जहां वह नहाते समय डूब गया । बच्चे के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेजा गया है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा प्रत्येक बिन्दु पर गहनता से जांच करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =