News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

चाकू सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शातिर अभियुक्त की एक अदद चाकू सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व  पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे अवैध शस्त्र रखने वाले /शातिर अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा काली नदी पुल छपार रोड से करीब 200 मीटर पहले रोहाना कस्बे की तरफ सड़क से उतरकर कच्चे रास्ते पर थाना को0नगर मु0नगर, से अभि0 एजाज पुत्र आरिफ नि0-ग्राम खामपुर थाना छपार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 मोहित कुमार, उप0नि0 बच्चू सिंह, का0 राजू सिंह, रि.का. विनोद, चालक का. बाबी शामिल रहे।

 

गाय की करंट से मौत
जानसठ। कस्बे में सड़क किनारे रखे एक बिजली ट्रांसफार्मर से करंट लगने के कारण एक गाय की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग और प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। बताया गया है कि एक गाय मार्ग किनारे स्थित इस असुरक्षित ट्रांसफार्मर के पास से गुजर रही थी। तभी वह उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह ट्रांसफार्मर लंबे समय से बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के संचालित हो रहा है। कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद खुले और असुरक्षित ट्रांसफार्मरों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। नागरिकों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी सड़क किनारे रखे एक अन्य ट्रांसफार्मर से करंट लगने के कारण एक मासूम बच्चे की मौत हो चुकी है। उस घटना के बाद प्रशासन और बिजली विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन दिया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले और खतरनाक ट्रांसफार्मरों को तत्काल सुरक्षित किया जाए। उन्होंने सड़क किनारे रखे सभी ट्रांसफार्मरों के चारों ओर मजबूत सुरक्षा घेरा बनाने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

मंडी पुलिस ने मुठभेड में बाइक चोरी करने वाले दो शातिर दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 शातिर वाहन चोर अभियुक्तों को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल चोरी के 01 अभियोग का सफल अनावरण। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व चोरी की गयी 06 मोटरसाइकिल बरामद।  अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव तथा प्र0नि0 नई मण्डी आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा टिकैत चैक के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 02 शातिर वाहन चोर अभियुक्त, जिन्होंने जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों से कई मोटरसाइकिलें चोरी की हैं, एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउण्ड में बने खण्डहर में चोरी के वाहन छिपाकर रखे हुए हैं तथा आज उन्हें बेचने के लिए कहीं ले जाने की फिराक में हैं। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना नई मण्डी पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान कूकड़ी ग्राउण्ड पर पहुंची तथा घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया। स्वयं को पुलिस से घिरा देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी गयी, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण करने हेतु कई बार चेतावनी दी गयी, किन्तु बदमाश लगातार रुक-रुक कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते रहे। जिसके उपरान्त पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी सूक्ष्म जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा दोनो बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व चोरी की गयी 06 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त मुराद अली पुत्र जाहीद हसन निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना लकशर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड, मोनू पुत्र जसवीर निवासी ग्राम मिर्जा टिल्ला थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।   पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे तथा चोरी किए गए वाहनों को एनएच-58 स्थित एक खण्डहर में छिपाकर इकट्ठा करते थे। अभियुक्तगण आज उक्त चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ममें प्र0नि0 आनन्द देव मिश्रा , व0उ0नि0  गजेन्द्र सिंह, उ0नि0 आयुष त्यागी, शुभम चैहान, सन्दीप सिंह, का. अभिषेक नागर, सुभाष सागर, दिनेश, मुनेश कुमार, रोहित कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 

ठंडाई का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल गर्ग ने बताया कि गीता मनीषी महा मण्डलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष में नगर मे आयोजित किये जा रहे पंच दिवसीय कार्यकर्मों की श्रृंखला में आज 10 बजे से उत्तरी सिविल लाइन्स, फायर ब्रिगेड के बराबर वाली गली में छबील लगाकर ठंडाई वितरण का आयोजन किया गया।
राहगीरो,आसपास के वासियो, श्रीकृष्ण कृपा परिवार के सदस्यो आदि हजारो की संख्या मे जनमानस द्वारा ठंडे शर्बत का प्रसाद ग्रहण किया गया।अमरकांत गुप्ता एवं रामबीर सिंह द्वारा घर-घर गीता,हर घर गीता संकल्प के निमित्त अष्टादश श्लोकी गीता पाठ भाव पूर्वक कराया गया।इस अवसर पर नगर के अनेकों नगर के  सम्मानित गणमान्य जन उपस्थित रहे।छबीली मे ठंडाई वितरण के सफल आयोजन में श्यामलाल बंसल, सुरेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, लोकेश चंद्रा, एड अमरकांत गुप्ता, गिरीश अग्रवाल,अतुल गर्ग, रामबीर सिंह, अजय गर्ग, सुभाष गर्ग, संदीप सिंघल, स्वीटी,गोपाल मित्तल, आरके मलिक, राजेश वर्मा, विजय शंकर,सभासदपति शोभित गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा। अंत मे अतुल गर्ग, सुभाष गर्ग, राजेश वर्मा ने हे मेरे नाथ प्रार्थना कराकर कार्यक्रम को विश्राम दिया।

 

भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शुकतीर्थ में हुआ आयोजित
शुकतीर्थ। पावन तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित श्री दंडी आश्रम में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 2026 का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की रीति-नीति, कार्यशैली एवं राष्ट्रहित में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर सारगर्भित संवाद हुआ। इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं में नई चेतना, सकारात्मक ऊर्जा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य किया। प्रशिक्षण मे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, एमएलसी अशोक कटारिया, एमएलसी मोहित बेनीवाल उपस्थित रहे।  कार्यक्रम मे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, जिला महामंत्री सुनील दर्शन खटीक, अभिषेक चैधरी गुर्जर, पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, श्री मोहन तायल, शंकर भोला उपस्थित रहे।।

 

 

तितावी पुलिस ने मुठभेड में शातिर को दबोचाMuzaffarnagar News
तितावी। थाना तितावी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर चोर अभियुक्त को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 बिना नम्बर प्लेट स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकसंजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर तथा थानाध्यक्ष तितावी प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि दिनांक 13/14 मई की रात्रि में थाना तितावी पुलिस बघरा रोड से बाईपास अमीनगर जाने वाले कट पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक बिना नम्बर प्लेट मोटरसाइकिल आती हुए दिखाई दी जिसें पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया, परंतु उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल को न रोकते हुए वापस मोडकर भागने का प्रयास किया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा किया गया तो उक्त मोटरसाइकिल सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को आत्मसर्मपण की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाश पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 बिना नम्बर प्लेट स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद किये गयेे। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त  इंतजार उर्फ गुल्लू पुत्र शहिद उर्फ शहीद निवासी बघरा थाना तितावी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, उ.नि. अमित चैधरी, गौरव मलिक, है. का. अजीत, का. अरूण, रि.आ. विपिन थाना तितावी शामिल रहे।   घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का चोर व नकबजनी करने वाला अपराधी है जिसके विरूद्ध जनपद बागपत व मुजफ्फरनगर में एक दर्जन के करीब अभियोग पंजीकृत है।

 

वाहन चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सहायक संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी व उनकी टीम द्वारा वाहनो  की चैकिंग का सघन अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा व उनकी टीम द्वारा की गयी प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान स्कूली वाहनों की परमिट के चेकिंग के समय एक स्कूली वाहन जो कि स्कूल के कलर में बच्चों को स्कूल में ले जाते हुए पाया गया जिसका पंजीयन एंबुलेंस के रूप में पूर्व में था तथा बिना फिटनेस बिना परमिट बिना प्रदूषण एवं एनसीआर में लागू एनजीटी के विरुद्ध संचालित पाया गया। उक्त वाहन को थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली बच्चों को स्कूल में उतारते हुए निरुद्ध किया गया तथा उस पर 40250 का जुर्माना भी आरोपित किया गया। कर की गणना कार्यालय में की जाएगी। साथ ही साथ ऐसे सभी स्कूल स्वामियों को सावधान किया जाता है कि इस तरह की वाहनों का प्रयोग स्कूलों मे बच्चों के लाने ले जाने हेतु प्रयोग में ना लाएं। उनकी जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध मान्यता रद्द करने हेतु संस्तुति जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित की जाएगी

 

गोष्ठी में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा एएचटीयू टीम, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी व अन्य विभागों के साथ मासिक गोष्ठी का आयोजन, बाल सुरक्षा एवं मानव तस्करी रोकथाम को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। जनपद मुजफ्फरनगर में महिला एवं बाल सुरक्षा, मानव तस्करी रोकथाम तथा मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा एएचटीयू टीम, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बाल अपचारी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, कोटपा एक्ट एवं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई एवं विभागीय समन्वय स्थापित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एएचटीयू टीम, अभियोजन अधिकारी नितिन कुमार, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष श्रीमती रीना पवार, सचिन कुमार(चाइल्ड लाइन), गौरव मलिक(जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ), श्री गजेंद्र सिंह(कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन), वन स्टॉप सेंटर निरीक्षक श्रीमती रेनू सक्सेना, श्रीमती रितु चैधरी(दत्तक ग्रहण विभाग), गजल यासमीन(सामाजिक कार्यकर्ता), श्रीमती नीना त्यागी(जिला प्रोविजन सदस्य एवं जिला बाल संरक्षण इकाई),  श्री संदीप कुमार(श्रम विभाग) सहित जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

निशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के 27 वे स्थापना दिवस के शुभावसर पर, संगठन के द्वारा, प्रातः 9 बजे से, वर्धमान जैन धर्मशाला, निकट चैड़ी गली बिजली घर, नई मंडी मुजफ्फरनगर पर, वार्षिक, निशुल्क आंखें का विशाल कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि लोकप्रिय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल (व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार), पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, श्री राम ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के माननीय चेयरमैन डॉक्टर एस सी कुलश्रेष्ठ एवं बीजेपी जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी , जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल सिंह निर्वाल , नगर पालिका चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, मुजफ्फरनगर बुलेटिन के मुख्य संपादक अंकुर दुआ , वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति- गौरव स्वरूप, पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती अंजू अग्रवाल पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, प्रसिद्ध उद्योगपति भीम सैन कंसल, राकेश बिंदल, अंकुर गर्ग , पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्री मनमोहन जैन , अजय अग्रवाल सी ए , शिव नारायण अग्रवाल, कुश पुरी, संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग , प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल के द्वारा, संगठन के संस्थापक अध्यक्ष, व्यापारी हृदय सम्राट स्व. श्री नेकीराम गर्ग जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व  पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन, प्रदेश युवा महामंत्री जयवीर सिंह एवं नगर महामंत्री सुमित गर्ग ने किया । कैंप में मरीजों का रजिस्ट्रेशन- नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर वर्मा तथा अलमासपुर इकाई के महामंत्री सुनील सैनी ने किया। कैंप में प्रातः 11रू30 बजे तक डा. स्वाति अग्रवाल के द्वारा लगभग 290 ओपीडी और 36 मोतियाबिंद के ऑपरेशन के मरीज चैक किए जा चुके थे ।  मान्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में समाज सेवा के कार्य के लिए संगठन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सदैव साथ रहने का वायदा किया । संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रदेश संगठन  मंत्री हर्षवर्धन जैन एवं प्रदेश मंत्री ओमकार अहलावत, नई मंडी के अध्यक्ष प्रवीण जैन एवं संरक्षक कमल किशोर गोयल ने समस्त अतिथिगण का स्वागत किया तथा जिला अध्यक्ष रामकुमार तायल एवं नगर अध्यक्ष नरेंद्र मित्तल ने सभी का  आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक अग्रवाल, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पंकज अग्रवाल, जिला युवा अध्यक्ष सरदार तरणजीत सिंह, नगर युवा महामंत्री अभिषेक मित्तल नगर युवा कोषाध्यक्ष हर्ष सिंगल, प्रकाश मार्केट के अध्यक्ष हर्ष संगल , नगर मंत्री सोहनलाल गर्ग , कुलदीप मित्तल, डाक्टर एमके बंसल, कुलदीप गोयल, नीलकमल पुरी,बीजेपी नेता श्रीमोहन तायल, सुनील कुमार सैनी, सुनील तायल, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, पे्रमपाल सिंह संधावली, विकास गुप्ता, सभासद शोभित गुप्ता एवं अंचित मित्तल, जितेंद्र कुच्छल, राकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अमरजीत सिंह सिडाना, जिला महामंत्री बागेश अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल,  जिला वरिष्ठ ,राजीव गुप्ता, जिला युवा महामंत्री मोहित मलिक, नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल, सीए अजय अग्रवाल, डॉक्टर कमल गुप्ता,डॉक्टर विवेक,अजय गर्ग,नगर कोषाध्यक्ष प्रमोद गोयल, नई मंडी इकाई के अध्यक्ष प्रवीण जैन, नगर वरिष्ठ मंत्री सौरभ नरूला, इकाई अलमासपुर के अध्यक्ष चैधरी यशवीर सिंह राठी, प्रभारी शिवकुमार चैधरी एवं महामंत्री सुनील सैनी, ललित माहेश्वरी,सचिन अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, संजय मिश्रा,श्री कमल किशोर गोयल जी, विवेक कुच्छल, सपन गर्ग, अमित मित्तल, सोहन लाल गर्ग, नवीन मित्तल, हरीश चैधरी, संजय गर्ग, सुरेश जैन, विमल गुप्ता ,मयंक गर्ग,अमित अग्रवाल, बागेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष युवा रजीव सिंघल, कुलदीप मित्तल, मनोज सिंघल,राजेश भाटिया, हरिओम त्यागी अजय जैन, ईशु अग्रवाल,संजीव वर्मा, अनुराग सिंघल, राजकुमार गुप्ता, संजय मित्तल, दीपक अग्रवाल,मयंक सिंघल, समकित्त जैन मंडी युवा प्रभारी,अंकुर जैन,विनीत जैन,दीपक भंडारी, सचिन गोयल,अग्रिम सिंघल शिवचरण गर्ग,पवन गोयल आदि अनेकों महानुभाव उपस्थित रहे व सभी ने स्वादिष्ट जलपान का रसावादन किया और कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंसा की।

 

गरिमामयी वातावरण में हुआ भव्य पुरस्कार वितरण एवं दायित्व बोध समारोह मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद् मुजफ्फरनगर अमेटी द्वारा शाखा के पुरस्कार वितरण एवं 15वें दायित्व बोध समारोह का भव्य आयोजन अत्यंत गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शाखा के नव निर्वाचित अध्यक्ष अंशुल गोयल जी,सचिव पंकज गर्ग, कोषाध्यक्ष  निकुंज गर्ग,महिला सहभागिता संयोजिका श्रीमती ज्योति बंसल एवं उनकी कार्यकारिणी का अभिनंदन करते हुए नवीन सत्र 2026-27 के दायित्व ग्रहण कराए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुराग दुबलिश जी (राष्ट्रीय गतिविधि सह संयोजक सेवा) रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अचिंत कंसल जी (प्रांतीय उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश चन्द्र गुप्ता (प्रांतीय महासचिव) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवीण कुमार गुप्ता  (प्रांतीय वित्त सचिव) एवं श्रीमती आशा जैन (प्रांतीय संयोजिका महिला सहभागिता) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम चेयरमैन अतिन संगल के नेतृत्व में आयोजन को सफल बनाया गया। कार्यक्रम संयोजन में अंशुल जैन,शलभ गर्ग,अमित तायल,सचिन सिंघल,अकुल अग्रवाल,नवनीत मित्तल,अभिलक्ष मित्तल, विनय अग्रवाल एवं अंकित बंसल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर शाखा में 9 नए सदस्यों द्वारा सदस्यता ग्रहण कर परिषद् परिवार से जुड़ते हुए सेवा एवं संस्कार के संकल्प को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम में शाखा के समस्त सदस्यों एवं मातृशक्ति की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में परिषद् के सेवा, संस्कार एवं समर्पण के मूल्यों को समाज में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। महिला सहभागिता संयोजिका श्रीमती ज्योति बंसल के साथ श्रीमती महिमा मित्तल, आस्था बंसल, सौम्या गुप्ता एवं तृप्ति जैन द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत मनमोहक, भावपूर्ण एवं अविस्मरणीय रहा, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए शाखा परिवार ने समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

पेट्रोल -डीजल बचत हेतु दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण एवं आत्मनिर्भर भारत के आह्वान को ध्यान में रखते हुए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) सभी उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों से अपील करती है कि पेट्रोल एवं डीजल की बचत को एक राष्ट्रीय दायित्व के रूप में अपनाएं। ईंधन बचत केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित से जुड़ा विषय है। छोटे-छोटे प्रयासों से हम बड़े स्तर पर ऊर्जा संरक्षण कर सकते हैं। आईआईए द्वारा सुझाए गए प्रमुख उपाय-’ वाहनों की नियमित सर्विस एवं सही टायर प्रेशर बनाए रखें। अनावश्यक वाहन उपयोग एवं इंजन चालू रखने से बचें। कार-पूलिंग एवं साझा परिवहन को बढ़ावा दें।  उद्योगों में ऊर्जा दक्ष मशीनों एवं वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करें।  इलेक्ट्रिक गाड़ी स्कूटर का उपयोग करे। डिजिटल मीटिंग एवं ऑनलाइन कार्य प्रणाली को प्राथमिकता दें। लॉजिस्टिक्स एवं परिवहन की बेहतर योजना बनाकर ईंधन खपत कम करें। कर्मचारियों एवं श्रमिकों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाएं।
आइए, हम सभी मिलकर “ईंधन बचाओं देश मजबूत बनाओ” अभियान को सफल बनाएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 

आंधी से गिरे पेड व होर्डिग्सMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बीती रात आई तेज आॅधी और बारिश से पेड और होर्डिग गिर गए। कई जगह बिजली के तार टूट गए। आम के बाग मे भी काफी नुकसान हो गया।   बीती रात चली तेज हवा और बारिश से कई जगह नुकसान हो गया। कहीं होर्डिग गिर गए तो कहीं बिजली के तार टूटकर गिर गए। जिस कारण कई घन्टे बिजली व्यवस्था बाधित रही। जिसके चलते विघुतकर्मियो को काफी मशक्कत करनी पडी। जिसके बाद बिजली चालू हुई। वहीं तेज हवा से आम की फसल का भी काफी नुकसान हुआ। किसानो का कहना है कि आम की फसल तेज आॅधी से नष्ट हो गई। अन्यथा अच्छी-खासी फसल तैयार हो जाती। कई जगह पेड टूट कर गिर जाने से मार्ग बाधित हो गया। अधिकारियो के निर्देश पर कर्मचारियो ने ने क्रेन की मदद से उक्त पेड को हटवा कर यातायात सुचारू कराया।   बताया जाता है कि ककरौली क्षेत्र के समीपतर्वी गंाव खाईखेडा मे तेज अंाधी तूफान मे मजदूर इमरान के मकान पर लगी शेड वाली चादर गिरकर टूट गयी। जिससे चादर के नीचे रखा सामान खराब हो गया। गंाव के मुनाजिर की दुकान भी आॅधी के कारण गिर गयी। गनीमत रही कि इस हादसे मे कोई बडा नुकसान नही हुआ। तूफान का असर चरथावल-रोहाना मार्ग पर भी देखा गया। तेज आंधी के कारण कई विद्युत पोल टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हुआ और लंबा जाम लग गया। इसके अतिरिक्त, 33 केवी विद्युत लाइन के जंगल क्षेत्र में भी एक खंभा टूट गया, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई।

 

गन्ने की फसल को लेकर केंद्रीय मंत्राी जयंत चैधरी ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने प्रस्तावित गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 2026 के संबंध में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार  से महत्वपूर्ण चर्चा कर सुझाव और संशोधन हेतु प्रस्ताव दिए। घंटा भर चली चर्चा में सभी बिंदुओं पर गहनता से विचार विमर्श कर तय बिंदुओं को भारत सरकार के समक्ष  उठाने का आश्वासन दिया  चर्चा में कोल्हू,क्रेशर की परिभाषा,गन्ना मुल्य तय करते समय सभी सह उत्पादों को आधार बनाने, दो चीनी मिलों के बीच की दूरी बढ़ाने को समाप्त करने, कोल्हू,क्रेशर पर इंस्पेक्टर राज में कमी करते हुए राज्य के अधिकार पर छोड़ना, गन्ने के भुगतान, बकाया आदि का रियल टाइम डेटा बनाना आदि पर सहमति बनी   मंत्री से वार्ता सकारात्मक रही। यह बैठक भविष्य  में गन्ना किसानों के लिए कल्याणकारी साबित होगी ।

 

हादसे में घायल
मोरना। भोपा क्षेत्र में गंगनहर कांवड़ मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। सुबह के समय एक पिकअप वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बेलड़ा निवासी मोनू पुत्र रगबीर मंडी से ई-रिक्शा में सब्जी लेकर अपने गांव आ रहे थे। उनके साथ बेलड़ा निवासी परवेज़ भी रिक्शा में बैठे थे। भोपा-बेलड़ा के बीच गंगनहर कांवड़ मार्ग पर चलते समय पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रिक्शा में सवार युवक परवेज़ घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से भोपा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीकरी चैकी प्रभारी सपन चैधरी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाईं की जाएगी।

 

छात्रा गौरी गौड ने किया जनपद का नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सी.बी.एस.ई. 12 वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में एस.डी.पब्लिक स्कूल की छात्रा गौरी गौड ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विघालय एवं परिजनो का नाम रोशन किया। सी.बी.एस.ई 12 कक्षा का परिणाम घोषित होने से छात्र-छात्राओं मे उत्साह बना हुआ है। आईपीएल रोहाना के मुख्य लेखा अधिकारी तरूण गौड की पुत्री एस.डी.पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा गौरी गौड ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। छात्रा गौरी गौड ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा गुरूजनों को दिया। छात्रा गौरी गौड का कहना है कि वे आई.ए.एस अधिकारी बन देश सेवा करना चाहती है। विभिन्न अधिकारियों तथा समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्य लेखा अधिकारी तरूण गौड को अपनी शुभकामनाए दी।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21624 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + seventeen =