समाचार (Muzaffarnagar News)
तपती गर्मी से राहत को राहगीरों को शरबत पिलाया
छपार। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर स्थित छपार रामपुर तिराहा के निकटमीठे शरबत का प्याऊ लगाया। यह पहल आज शुरू की गयी।जिसमें जिलाध्यक्ष रजत निठारिया और जिला मीडिया प्रभारी कपिल अपनी टीम के साथ मौजूद थे। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रजत निठारिया ने बताया कि भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में लोगों की सेवा करने का यह एक अवसर है। उन्होंने कहा कि 42 डिग्री सेल्सियस के तापमान के बीच राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर ठंडक पहुंचाई जा रही है।इस पहल के तहत, टीम द्वारा यात्रियों को ठंडा पानी और मीठा शरबत उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें गर्मी से काफी राहत मिल रही है।
चलती कार बनी आग का गोला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हाईवे पर जा रही स्विफ्ट कार में अचानक लगी आग से हडकम्प मच गया। चलते वाहन मे धुंआ और लपटें उठती देख चालक ने तुरंत गाडी रोककर कूदकर अपनी जान बचाई।
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त मुजफ्फरनगर की और से खतौली की और जा रही स्विफ्ट कार में भैंसी कट फ्लाई ओवर के नीचे अचानक आग लग गई। चलते वाहन से धुंआ और लपटे उठती देख गाडी चालक के होश फाख्ता हो गए। गाडी मे आग लगने पर बुरी तरह घबराए गाडी चालक ने तुरंत गाडी रोककर तथा गाडी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे पर राहगीरों सहित कई लोग मौके पर इकटठा हो गए। नागरिकों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग को बुझाया। प्रारंभिक आशंका शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है। इस दौरान कई लोग मौके पर मौजूद रहे तथा स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई
धोखाधडी करने वाली तीन अभियुक्ता गिरफ्तार

छपार। थाना छपार पुलिस द्वारा सीधे-सादे परिवारों को शादी कराने के झांसे में लेकर धोखाधडी से आभूषण व नगदी लेकर फरार होने वाले गिरोह की 03 अभियुक्ता गिरफ्तार।गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से 01 मंगलसूत्र (पीली धातु), 01 जोडी झुमकी (पीली धातु), 01 अंगूठी (पीलीधातु), 01 जोडी पायल (सफेद धातु), 02 जोडी बिछुए (सफेद धातु) बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर व थानाध्यक्ष छपार मोहित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना छपार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 23 मई को वादी द्वारा थाना छपार पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी मुलाकात रविन्द्र पुत्र सग्गार निवासी ग्राम घुमावटी थाना छपार, मुफ्फरनगर से हुई। रविन्द्र द्वारा उनके पुत्र की शादी कराने के लिये एक रिश्ता बताया। उसने फोन पर एक लडकी सोनाक्षी का फोटो दिखाया तथा शादी कराने के नाम पर उनसे पैसे ले लिये। मेरे पुत्र व सोनाक्षी की हरिद्वार स्थित एक मैरिज होम में शादी हुई, शादी में हमारे द्वारा वधु को आभूषण दिये गये। शादी के बाद अगले दिन लडकी आभूषण लेकर फरार हो गयी। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छपार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 104/2026 धारा 318(4),61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 24.05.2026 को उक्त अभियोग में वांछित 03 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से 01 मंगलसूत्र (पीली धातु), 01 जोडी झुमकी (पीली धातु), 01 अंगूठी (पीलीधातु), 01 जोडी पायल (सफेद धातु), 02 जोडी बिछुए (सफेद धातु) बरामद किये गये। अभियुक्ताओं की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं का नामसोनाक्षी पुत्री वेदपाल निवासी दुर्गाविहार कस्बा व थाना नजीबाबाद, कामिनी पत्नी वेदपाल निवासी दुर्गाविहार कस्बा व थाना नजीबाबाद, आशा पत्नी राजेन्द्र निवासी दुर्गाविहार कस्बा व थाना नजीबाबाद, बिजनौर है। प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्ताओं द्वारा बताया गया कि उनका साधे सादे व ऐसे लोग जिनकी शादी नही हो रही होती को झांसे में लेकर शादी कराने का व उसके बाद नगदी व आभूषण लेकर फरार हो जाने वाला गिरोह है। रविन्द्र हमारा सहयोगी है । हमलोग मिलकर ऐसे परिवारों की तलाश करते हैं जहां शादी में दिक्कत होती हैं, उन्हे अपने झांसे में लेते हैं तथा सोनाक्षी का फोटो दिखाकर शादी तय करते हैं। उसके बाद खर्चे के नाम पर उनसे धनराशि लेते हैं तथा किसी मन्दिर/धर्मशाला में सोनाक्षी की शादी करा देते हैं। शादी के 01-02 दिन बाद ही सोनाक्षी मौका देखकर वहां से जेवरात व नगदी आदि लेकर फरार हो जाती है। घटना करने के बाद हम लोग कुछ दिन के लिये फरार हो जाते हैं तथा उसके बाद फिर से इसी प्रकार से धोखाधडी की घटना के लिये लोगों की तलाश करते हैं। हमारे द्वारा थानाक्षेत्र छपार में भी इसी प्रकार से घटना कारित की गयी थी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष मोहित कुमार, उ.नि. रूपेश कुमार, म.उ.नि. भावना सिंह, का. जितेन्द्र सिंह, का. रवेन्द्र सिंह, म.का. प्रियांशी, म0का0 आरती रानी थाना छपार शामिल रहे।
कार पर पेड गिरने से मचा हडकम्प
मीरापुर। गंगनहर पटरी काॅवड मार्ग से होकर जा रही कार के उपर अचानक पेड गिर जाने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर इकटठा हो गए। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को कोई गंभीर चोट नही आई।
बताया जाता है कि गंाव तुल्हैडी निवासी युवक पवन अपने बाबा सतपाल के साथ रविवार की सुबह कार द्वारा मीरापुर किसी काम से जा रहा था कि कार सवार ये दोनो जब सम्भलहेडा पुलिस चैकी क्षेत्र की कुतुबपुर नहर पटरी पर पहंुचे कि इसी बीच अचानक नहर के किनारे खडा यूके लिप्टिस का पेड उक्त कार पर गिर गया। इस हादसे से अन्य वाहन चालक भी हतभ्रत रह गए। ग्रामीणो ने कार के शीेशे तोडकर दादा-पोते को सकुशल बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दौरान कार सवार इन दोनो बाबा-पोते को कोई चोट नही आई। इस हादसे पर आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो सहित कई ग्रामीण मौके पर इकटठा हो गए। ग्रामीणो ने किसी प्रकार कार के ऊपर गिरे पेड को हटाया। जिसके बाद गंगनहर पटरी पर आवाजाही सुचारू हो सकी।
स्कूटी सवार घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्राईवेट बस की चपेट मे आकर स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना पुलिस चैकी एरिया मे तेजगति से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आकर स्कूटी सवार एक युवक घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे मे एक युवक घायल हो गया तथा उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे पर आसपाास के लोगो के साथ दुकानदार भी इकटठा हो गए। ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया तथा परिजनो को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर मौजूद रहे।
पेपर मिल के वेस्ट स्टाक में आग से हुआ नुकसान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ रोड स्थित एक पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टाॅक मे आग लग गई। हादसे की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहंुची तथा आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के वक्त थाना नई मन्डी क्षेत्र की जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर मे अज्ञात कारणो से लगी भीष्ण आग से हडकम्प मच गया। बताया जा रहा है कि आग दोपहर करीब 12 बजे लगी थी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन पेपर और वेस्ट मटेरियल में लगी आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की करीब कई गाड़ियां मौके पर लगाई गई हैं, जबकि आसपास की अन्य पेपर मिलों से भी फायर यूनिट बुलाई गई हैं। इसके अलावा शामली और मेरठ से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियां मंगाई गई हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह और फायर स्टेशन ऑफिसर रामकिशोर यादव खुद मौके पर मौजूद रहकर राहत और बचाव कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक तेज हवा की वजह से आग पर काबू पाने भारी परेशानी का सामना करना पडा। इस दौरान सीएफओ अनुराग सिंह, इंस्पैक्टर तथा साथी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नशीले पदार्थ सहित दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में फुगाना थानाध्यक्ष जयवीर सिंह नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाए हुए हैं और लगातार समय-समय पर नशे के सौदागरों को जेल भी भेज रहे हैं.। फुगाना थाना प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह व उनकी टीम ने ऑपरेशन सवेरा – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” चलाए जा रहे हैं अभियान में ऑपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत 01 शातिर मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 8.2 किलोग्राम अवैध मादक गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।अपर पुलिस महानिदेशक “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक “सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक व क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर, थानाध्यक्ष जयवीर सिह थाना फुगाना के कुशल नेतृत्व में थाना फुगाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।घटना का संक्षिप्त विवरण-थाना फुगाना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मेरठ करनाल हाइवे से ग्राम हबीबपुर सीकरी की तरफ जाने वाली रोड से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नसीम उर्फ तोतू पुत्र अनीस निवासी ग्राम लोई थाना फुगाना मु0नगर हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 8.2 किलोग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया हैं
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष जयवीर,उ0नि0 अजीत कुमार,उ0नि0 कौशेन्द्र तौमर,का0 अजय कुमार,का0 अजय कुमार,का0 रामेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे हैं।
सूरज की तपिश से हाल बेहाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चिलचिलाती गर्मी से हर कोई बेहाल है। तेजधूप और भीष्ण गर्मी का असर जनजीवन पर पूरी तरह नजर आ रहा है। हर कोई गर्मी से राहत पाने से जुगत मे है कि किसी प्रकार गर्मी से जान बचे। इस बार की गर्मी ने तौबा बुला दी है।
गंाव हो या शहर सब जगह एक सा नजारा है। अर्थात हर कोई धूप से बचाव के प्रयास मे है। दोपहर के वक्त बाजार का नजारा कुछ यूं होता है कि बाजार मे आजकल भीड पहले से काफी कम है। जो लोग जरूरी/मजबूरी मे बाजार का रूख करते हैं वो सिर पर टोपी, सूती कपडा सिर पर रखकर अथवा छाते का सहारा लेकर धूप से बचते नजर आते हैं। हर कोई इस भीष्ण गर्मी से त्रस्त है। क्या किया जा सकता है। मौसम हो अपना असर दिखाता ही है। अब हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर इस गर्मी से राहत कब मिलेगी। बरसात शुरू हो जाए तो गर्मी से राहत मिले। पिछले कई दिनो से 44-45 पारा चल रहा है। जिससे प्रचण्ड गर्मी है। गर्मी से बेजुबान प्राणी भी परेशान है जो दिनभर धूप से बचने के लिए इधर-उधर भटकते फिरते हैं।
197 मरीजों को मिला निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर में लाभ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर स्टार्स द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर में कुल 197 मरीजों की आंखों की जांच की गई और कई मरीजों को आगे ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। यह शिविर नेहरू नेत्र चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर के सहयोग से श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, अतिशय क्षेत्र, ग्राम बिहारी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. दीपक गुप्ता, रो. अनुज जैन एवं रो. तुषार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की विस्तृत जांच की और मोतियाबिंद से प्रभावित मरीजों को आगे निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी और पूरे दिन जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रही। क्लब अध्यक्ष रो. मनीष जैन ने बताया कि रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। शिविर में क्लब के अनेक सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। इनमें रो. दीपक गुप्ता, रो. नितिन मित्तल, रो. अनुज जैन, रो. कपिल गोयल, रो. पुनीत गर्ग, रो. मनीष जैन, रो. अचिन कंसल, रो. आदित्य अग्रवाल और रो. रोहित गोयल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रो. मनीष जैन ने चिकित्सक टीम, मंदिर प्रबंधन और सभी सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों ने भी रोटरी क्लब की सराहना की।
मानवीय पहल
पुलिस अधीक्षक नगर ने भीषण गर्मी में शहर के प्रमुख प्वाइंटों पर लगवाए गए शेड
मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी एवं तेज धूप के बीच ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों तथा आम राहगीरों को राहत प्रदान करने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर श्री अमृत जैन द्वारा एक सराहनीय एवं जनहितकारी पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के सहयोग से शहर के प्रमुख चैराहों, ड्यूटी प्वाइंटों एवं पुलिस चेकिंग स्थलों पर विशेष शेड लगवाए गए हैं, जिससे पुलिस बल एवं आमजन को तेज धूप से राहत मिल सकेगी। गौरतलब है कि वर्तमान समय में जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पुलिसकर्मी लगातार सड़क पर रहकर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा ड्यूटी एवं चेकिंग अभियान में मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा पुलिस जवानों के स्वास्थ्य एवं सुविधा के साथ-साथ राहगीरों की परेशानी को भी गंभीरता से लेते हुए यह मानवीय पहल की गई है। इस व्यवस्था से ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को छाया उपलब्ध होगी तथा राहगीरों को भी धूप से राहत मिलेगी। नगर क्षेत्र के मदन स्वीट्स के सामने, महावीर चैक, रोडवेज बस स्टैण्ड, अहिल्याबाई चैक, एसडी मार्केट, मीनाक्षी चैक, अस्पताल तिराहा, एसडी तिराहा, नॉवेल्टी चैक, प्रकाश चैक एवं राणा चैक सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर शेड स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस चेकिंग प्वाइंट बिलासपुर कट, गांधी कॉलोनी चैराहा, बच्चन सिंह पुलिया पचेण्डा रोड, विश्वकर्मा चैराहा, टिकैत चैक, अलमासपुर चैराहा एवं भोपा अंडरपास पर भी शेड लगवाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर की इस संवेदनशील एवं सकारात्मक पहल की पुलिसकर्मियों, स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों द्वारा सराहना की जा रही है। आमजन का कहना है कि पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा केवल कानून व्यवस्था ही नहीं बल्कि पुलिस बल एवं नागरिकों की सुविधा और स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
मुख्य बाजारों में पुलिस टीम के साथ की पैदल गश्त

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर पुलिस के निर्देशन में जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा बाजारों, मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, बैंक, एटीएम, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई तथा बिना कारण घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाए जाने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा आमजन से विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा छपार टोल प्लाजा क्षेत्र में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की भी चेकिंग की गई तथा ऐसे वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।
कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शनः नई मन्डी पुलिस ने कराया मामला शान्त

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अस्पताल के सफाईकर्मियो को बिना किसी पूर्व सूचना और कारण हटाए जाने से सफाईकर्मियो मे नाराजगी बन गई। सफाईकर्मियो ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहंुुची पुलिस ने हंगामा कर रहे कर्मचारियों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया।
नई मन्डी थाना क्षेत्र की जानसठ रोड स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियो को लेकर उस समय विवाद खडा हो गया कि जब अस्पताल मे तैनात कम्पनी द्वारा कई सफाईकर्मियो को डयूटीे से बाहर कर दिया। सफाईकर्मियो का आरोप है कि उन्हे बिना किसी पूर्व सूचना व कारण के एकाएक डयूटी से हटा दिया गया हैं। जिससे उनके सामने परिवार चलाने की समस्या बन गई है। सफाईकर्मियो ने अस्पताल के बाहर विरोध स्वरूप धरना-प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के फायर ब्रंाड युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमन बंसल ने तुरन्त लेबर इंस्पैक्टर बालेश कुमार को फोन कर इस मामले से अवगत कराया। वहीं दूसरी और धरना-प्रदर्शन की सूचना पर नई मन्डी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेबर इंस्पैक्टर बालेश कुमार एवं नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने कर्मचारियों से बात कर उनकी समस्या का समाधान कराया। जिसके बाद धरना समाप्त हो गया।
जाट महासभा ने स्वामी कल्याण देव की प्रतिमा लगाने की उठाई मांग
शुकदेव आश्रम में स्वामी ओमानंद से मिला प्रतिनिधिमंडल

शुकतीर्थ । पौराणिक शुकदेव आश्रम में जाट महासभा मुजफ्फरनगर के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने श्शिक्षा ऋषिश् परमपूज्य स्वामी कल्याण देव महाराज का वर्षों पुराना एक अत्यंत दुर्लभ व ऐतिहासिक चित्र स्वामी ओमानंद को सप्रेम भेंट किया। इस दौरान समाज और राष्ट्र निर्माण में स्वामी कल्याण देव के ऐतिहासिक अवदानों को याद करते हुए जिला मुख्यालय पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की पुरजोर मांग उठाई गई। मुलाकात के दौरान स्वामी कल्याण देव के शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान पर गहन चर्चा हुई। जाट महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वामी कल्याण देव केवल एक संत नहीं, बल्कि एक महान युगदृष्टा और समाज सुधारक थे। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बेहद पिछड़े और ग्रामीण अंचलों में सैकड़ों शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कर उस दौर में शिक्षा की अलख जगाई, जब यहाँ संसाधनों का घोर अभाव था। उनके इन भगीरथ प्रयासों के कारण ही इस क्षेत्र के लाखों विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर आज समाज और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रतिनिधिमंडल ने स्वामी ओमानंद महाराज के सम्मुख मुख्य रूप से दो मांगें रखीं। पहली मांग के तहत मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय के किसी प्रमुख चैराहे पर शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए। दूसरी मांग के रूप में, उनके महान कार्यों को सम्मान देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। इन दोनों ही गंभीर विषयों पर शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने बेहद सकारात्मक विचार व्यक्त किए और इस मुहिम को अपना पूर्ण सैद्धांतिक समर्थन दिया। जाट महासभा के पदाधिकारियों ने भावुक होते हुए कहा कि यह मुजफ्फरनगर जनपद का परम सौभाग्य है कि इस पावन धरा पर स्वामी कल्याण देव जैसे महान संत, परोपकारी और अद्वितीय शिक्षाविद् ने आकर समाज को एक नई और प्रगतिशील दिशा दी। उन्हें जनपद और पूरे देश में हमेशा एक सच्चे श्शिक्षा ऋषिश् के रूप में याद किया जाता रहेगा।इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान, महासचिव जयवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष राहुल पवार, युवा महासचिव विनीत बालियान और परवेश मलिक सहित कई गणमान्य लोग व आश्रम के सेवादार उपस्थित रहे।
शिवसेना मंडल अध्यक्ष की संस्तुति पर जनपद की युवा एवं महिला इकाई भंग
मुजफ्फरनगर। शिवसेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा व मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप की संस्तुती पर जिले की युवा इकाई व जिले की महिला इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के उद्देश्य से जिले की युवा इकाई व महिला इकाई को बंद कर दिया गया है अतरू एक माह के अंदर पुणेरू गठन किया जाएगा। शिवसेना नेता मनोज सैनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में शिवसेना लगातार हिंदुत्व के कार्य कर रही है और शिवसेना का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है परंतु कुछ पदाधिकारियों की असामान्य गतिविधियों के चलते जनपद की प्रकोष्ठ भंग की गए हैं शीघ्र ही सक्रिय व हिंदुत्व को समर्पित पदाधिकारियों को पुनः संगठन का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से शिवसेना नेता मनोज सैनी, प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप, जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, मंडल महासचिव पुष्पेंद्र सैनी, मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार, जिला सचिव गोपी वर्मा, युवा जिला सचिव विजय गौतम, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सैनी, प्रदीप कोरी, डॉ सचिन कुमार रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
मीरांपुर रामराज क्षेत्र में है समुचित चिकित्सा व्यवस्थाः सीएमओ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उल्लेखनीय है कि 22 मई को थानाक्षेत्र मीरापुर के अन्तर्गत कस्बा मीरापुर में कुछ बच्चे ठेले के साथ खेल रहे थे। खेलने के दौरान एक बच्चा ठेले से गर्दन में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे के परिजन उसे उपचार के लिये मवाना, मेरठ स्थित चिकित्सालय में ले गये तथा दौराने उपचार बच्चे के दुखद मृत्यु हो गयी। परिजनों द्वारा इस संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना/तहरीर नही दी गयी तथा बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें बच्चे को अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति द्वारा आरोप लगाये जा रहे हैं कि मीरापुर, विधानसभा मुजफ्फरनगर में कोई सरकारी चिकित्सालय नही है तथा बच्चे को मजबूरन उपचार हेतु मेरठ ले जाना पडा रहा है। उक्त के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी मुजफ्फरनगर सुनील कुमार तेवतिया द्वारा बताया गया कि मीरापुर विधानसभा के अन्तर्गत मीरापुर, जानसठ व रामराज में सरकारी अस्पताल संचालित है साथ ही मीरापुर में सीएसी संचालित है जहां चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। बच्चे के परिजनों द्वारा इनमें से किसी भी सरकारी अस्पताल में बच्चे को नही ले जाया गया तथा मवाना, मेरठ स्थित निजि चिकित्सालय में ले जाया गया। बच्चे के परिजनों के साथ अस्पताल ले जा रहे व्यक्ति द्वारा जनता में भ्रामक खबर पहुंचाने के उद्देश्य से वीडियो वायरल की गयी है। चिकित्सा विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा इस वीडियो व आरोपों का पूर्णतः खण्डन किया जाता है।
3 जून को आनलाइन छूटेगा मंगल बाजार पैठ का ठेका
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी से हुई वार्ता के क्रम में सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि प्रदर्शनी मैदान में प्रत्येक मंगलवार को लगने वाले मंगल पैंठ बाजार का ठेका वित्तीय वर्ष 2026-27 (01-04-2026 से 31-03-2027 तक) के लिये निर्धारित शर्तों के अधीन केवल ऑफलाईन टेन्डर/बोली प्रक्रिया द्वारा गठित समिति के माध्यम से दिनांक 03-06-2026 को अपरान्ह 02 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार मुजफ्फरनगर में छोडा जाना है। टेन्डर डालने हेतु निर्धारित शर्तों के अनुसार राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गये अंकन 50 लाख का हैसियत प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (शासनादेशानुसार हैसियत प्रमाण पत्र निर्धारित तीन वर्ष की अवधि तथा चरित्र प्रमाण पत्र निर्धारित दो वर्ष की अवधि से पूर्व का न हो) तथा पैन कार्ड, आधार कार्ड, जी0एस0टी0 पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगां। मंगल पैंठ बाजार ठेके के लिए सीलबन्द टैण्डर आमंत्रित किये जाते है। इच्छुक ठेकेदार अपने टैन्डर 03-06-2026 को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार मुजफ्फरनगर में रखे सील्ड बक्से में दोपहर 01 बजे से 02 बजे अपरान्ह तक डाल सकते है। टैण्डर उसी दिन 02 बजे निविदादाताओं की उपस्थिति में जिला पंचायत सभागार में खोलें जायेगे। टेन्डर की जमानत धनराशि को केवल एफ0डी0/बैंक गांरटी अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट एग्जीबेशन कमेटी मुजफ्फरनगर के नाम चसमकहमक (गिरवी) करनी होगीं। टैन्डर की अन्य विस्तृत शर्ते डिस्ट्रिक्ट एग्जीबिशन कमेटी मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट कार्यालय में देखी जा सकती है। टैण्डर सम्बंधी शर्ते एवं टैण्डर फार्म दिनांक 03-06-2026 दोपहर 12 बजे तक किसी भी कार्यालय दिवस /समय में कार्यालय डिस्ट्रिक्ट एग्जीबिशन कमेटी मुजफ्फरनगर/ कार्यालय जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर से टेन्डर फार्म मूल्य जमा कर प्राप्त किये जा सकते है। टैण्डर का ठेका/बोली पूरे वित्तीय वर्ष 2026-27 (01-04-2026 से 31-03-2027 तक) के लिये बोली जायेगी। टैण्डर प्रक्रिया में जितने मंगल बाजार नही लगेगे उनकी अनुपातिक धनराशि कम कर दी जायेगी।









