News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ओवरलोड वाहनों से वसूला जुर्माना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शासन के निर्देशो के क्रम मे तथा जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी व उनकी टीम द्वारा छपार टोल प्लाजा क्षेत्र मे ओवरलोड खनन वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। छपार टोल प्लाजा से 1/2 किलोमीटर दूर आठ गाड़ियों का चालान किया गया जिसको पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया। एक अन्य वाहन जो कि मालवाहन था उसका भी चालान किया गया। कुल नौ वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई। प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान  सी ओ ट्रैफिक रवींद्र प्रताप सिंह एवं यातायात निरीक्षक राकेश मेजर तथा खनन अधिकारी आशीष चिरौलिया के साथ यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान इन सभी वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा 8,57,000 का जुर्माना आरोपित किया गया तथा सभी ऐसे वाहन चालकों को हिदायत दी कि वाहन की क्षमता से ज्यादा वजन लेकर वाहन का संचालन न करे। संचालन करने पर कार्रवाई बार बार होने पर ऐसे वाहनों को स्क्रैप करके कटवाया भी जा सकता है। 

 

अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व ने जनगणना सेल का किया औचक निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व महोदय द्वारा नगरपालिका परिषद  मुज़फ्फरनगर में  संचालित जनगणना सेल का औचक निरीक्षण किया गया। जनगणना के कार्य मे डृयूटी पर लगाये गये कार्मिको की अनुपस्थिति पर अंसतोष व्यक्त करते हुए कार्मिको के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व/जिला जनगणना अधिकारी श्री अनिरूद्ध प्रताप सिंह द्वारा नगरपालिका परिषद मुज़फ्फरनगर में जनगणना सेल का औचक निरीक्षण किया गयाॉ निरीक्षण के दौरान जनगणना कार्यों की प्रगति, अभिलेखों के रख-रखाव, कार्मिकों की उपस्थिति तथा कार्य संचालन व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया गया।  निरीक्षण के समय यह तथ्य संज्ञान में आया कि जनगणना कार्य हेतु नामित किए गए कर्मचारी अब तक अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए हैं तथा संबंधित कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई। इस स्थिति पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महोदय द्वारा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। जनगणना कार्य शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा सभी नामित कार्मिकों का समयबद्ध रूप से ड्यूटी ज्वाइन करना अनिवार्य है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन कर्मचारियों द्वारा अब तक जनगणना ड्यूटी ज्वाइन नहीं की गई है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही अनुपस्थित कार्मिकों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान जनगणना सेल में उपलब्ध व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि जनगणना कार्य समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।     इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद मु०नगर श्रीमती प्रज्ञा सिंहॉ  जिला प्रभारी, जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश श्री गौरव गुंजन तथा संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

गौशाला का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। पशु चिकित्सा अधिकारी डूंगर द्वारा कान्हा गोशाला ,सिसौली का निरीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर वैभव आर्य पशु चिकित्सा अधिकारी डूंगर द्वारा कान्हा गोशाला ,सिसौली का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान  सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाॉ केयरटेकर उपस्थित मिलेॉ गर्मी से बचाव के लिए शेड उपलब्ध है व पंखे लगे है।      इसके अतिरिक्त डॉक्टर अजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर  द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान  सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । महोदय द्वारा समस्त व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया व गर्मी से बचाव की पूर्ण व्यवस्था पायी गयी।

 

शातिर चोर मुठभेड में दबोचाMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। पुलिस और बदमाशों के बीच एक और मुठभेड़ हो गई। बुढाना कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे शातिर बदमाश शाहनवाज को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह के अनुसार थाना बुढाना पुलिस बुढाना-बसी रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बाइक सवार बदमाश शाहनवाज पुत्र तरीकत, निवासी सरूरपुर, ज़िला मेरठ गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। सीओ के मुताबिक घायल बदमाश शाहनवाज एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और हालिया घटनाओं में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

वांछित को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में शातिर वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के निकट पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा व थाना प्रभारी सिविल लाइन महावीर सिंह चैहान के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 25 मई को थाना सिविल लाइन पुलिस को पंचशील कालोनी मे 01 व्यक्ति द्वारा फायरिंग करने जिसमें 03 महिलाओं के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन व स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही फारेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकल्न की कार्यवाही की गयी एवं स्थानीय पुलिस द्वारा घायल महिलाओं को बिना देर किये अस्पताल पहुंचाया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी तथा फायरिंग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 लाइसेंसी रिवाल्वर, 02 जिन्दा व 04 खोखा कारतूस बरामद किये गये। इस सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा  मु0अ0सं0 128/2026 धारा – 109(1)/333/352/351(3)/49 बी0एन0एस0 व 27/30 आम्र्स एक्ट पंजीकृत किया गया है तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।  जांच से ये तथ्य प्रकाश में आए कि अनन्त मित्तल की शादी वर्ष 2012 में राधिका मित्तल पुत्री प्रदीप कुमार मित्तल निवासी पंचशील कॉलोनी थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर से शादी हुई थी । वर्तमान में दोनो पति-पत्नी में विवाद चल रहा है तथा बच्चे की कस्टडी हेतु मा0 उच्च न्या0 इलाहाबाद में वाद विचाराधीन है। 25 मई को अपने पुत्र का जन्मदिन मनाने के उद्देश्य से अनन्त मित्तल अपने पुत्र के साथ देहरादून से मुजफ्फरनगर अपनी ससुराल आया था जहाँ पर किसी बात को लेकर हुए झगड़े, वाद-विवाद में उसके द्वारा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी सास, चचिया सास तथा पत्नी की भाभी को गोली मारकर घायल कर दिया । गिरफ्तार अभियुक्तअनंत विजय मित्तल पुत्र नवनीत मित्तल नि0 28 लाल थप्पड थाना डोइवाला जनपद देहरादून। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चैहान, उ.नि. अरूण चाहर, का सत्यवीर, है. का. सौरभ कुमार थाना सिविल लाइन शामिल रहे।

 

सिविल लाइन पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री चलाने वाले शातिर दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । थाना सिविल लाईन पुलिस ने शहर की जड़ में चल रही अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री भंडाफोड़ कर मुठभेड़ 02 अभियुक्तगण घायल सहित कुल 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से कुल 15 तमंचे व 02 पिस्टल बने हुए, 04 तमन्चे अधबने, कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व 01 इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद किए गए हैं। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संधावली कट के पास कुछ व्यक्ति अवैध असलाह बना रहे हैं । इस सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान संधावली कट के पास बने खण्डहर के पास पहुंचे जिसमें से कुछ रोशनी व खटखट की आवाज आ रही थी । पुलिस टीम द्वारा बन्द पडी फैक्ट्री के कमरे की घेराबंदी की गयी । तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर चिल्लाया जिस पर चार बदमाशों द्वारा कमरे की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया गया तथा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दो बदमाश 01. शमीम उर्फ सोनू पुत्र मेहरदीन व 02. विशाल पुत्र बबलू घायल हो गए तथा 02 अभियुक्तगण 03. अदनान पुत्र मन्साद व 04. मुर्सलीन पुत्र शफीक को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है । घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 15 तमंचे व 02 पिस्टल बने हुए, 04 तमन्चे अधबने, कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण तथा 01 इलैक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गयी है । घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शमीम उर्फ सोनू पुत्र मेहरदीन निवासी सोन्टा थाना बाबरी जिला शामली हाल नसीरपुर रोड मासूम त्यागी घर्मकाँटा के पास सुभाषनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ( घायल ), विशाल पुत्र बबलू निवासी खुब्बापुर थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर ( घायल), अदनान पुत्र मन्साद निवासी ग्राम हुसैनपुर बोपाडा थाना मन्सूरपुर मुजफ्फरनगर, मुर्सलीन पुत्र शफीक निवासी मौ0 सुभाषनगर थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर । प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका अवैध शस्त्रों के निर्माण का एक संगठित गिरोह है। हमलोग अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हैं तथा उन्हे मांग के आधार पर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। हम लोग सुनसान स्थान पर अवैध शस्त्र निर्माण की फैक्ट्री लगाते हैं। हमलोग पुलिस से बचने के लिये अपनी स्थान बदलते रहते हैं। आज हम फैक्ट्री में अवैध शस्त्रों के निर्माण कर रहे थे कि पुलिस द्वारा हमे पकड लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना सिविल लाईन पुलिस टीम को 25,000/- रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

 

पैग़ाम-ए-इंसानियत ने शुरू की ठंडे पानी की छबील
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भीषण गर्मी और तेज़ धूप के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था पैग़ाम-ए-इंसानियत द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी ठंडे पेयजल सेवा अभियान की शुरुआत की गई। संस्था की ओर से मंसूरपुर टैक्सी-टैम्पो स्टैंड, मेरठ रोड पर राहगीरों, वाहन चालकों और आम लोगों के लिए ठंडे पानी की सबील का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष हाजी आसिफ़ राही ने कहा कि इंसानियत की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भीषण गर्मी में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना एक छोटी लेकिन बेहद महत्वपूर्ण सेवा है। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से लगातार गर्मी के मौसम में इस प्रकार की जनसेवा करती आ रही है और यह सेवा बरसात शुरू होने तक लगातार जारी रहेगी। हाजी आसिफ़ राही ने विशेष रूप से बताया कि इस बार लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बर्फ से तैयार पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कई बार बर्फ से तैयार पानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और बीमारियों का कारण बन सकता है, इसलिए संस्था ने शुद्धता और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए आरओ प्यूरीफायर से तैयार स्वच्छ पानी के कैम्पर की व्यवस्था की है, जो पूरे समय लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि पैग़ाम-ए-इंसानियत का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं बल्कि समाज में भाईचारा, इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देना भी है। संस्था लगातार जरूरतमंदों की सहायता और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी सराहना की और संस्था के प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में सैक्यूलर फ्रंट के संयोजक गौहर सिद्दीकी, जमीयत से इकराम कस्सार, समाजसेवी दिलशाद पहलवान, दिलशाद अंसारी, इशरत त्यागी, अमीर आज़म (कल्लू), आज़म खान, अज़ीम खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। तपती गर्मी में ठंडे पानी की यह सेवा न सिर्फ लोगों को राहत दे रही है, बल्कि हाजी आसिफ़ राही और उनकी संस्था पैग़ाम-ए-इंसानियत द्वारा समाज सेवा और इंसानियत की मिसाल भी पेश कर रही है।

 

धूप से नागरिक परेशानः बच्चों ने बाथ टब का लिया सहारा
मुजफ्फरनगर। सूरज के तीखे तेवर और भीषण लू ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दोपहर होते ही सड़कें सूनी हो रही हैं और लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में कैद होने को मजबूर हैं। बढ़ते तापमान और उमस के कारण अस्पतालों में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। राहगीरों के लिए धूप में निकलना दूभर हो गया है, जिससे कामकाज पर भी बुरा असर पड़ रहा है। जहाँ बड़े इस मौसम से परेशान हैं, वहीं बच्चों ने गर्मी का तोड़ निकाल लिया है। घरों के आंगन और छतों पर छोटे-छोटे पानी के टब सजाए गए हैं। बच्चे घंटों इन टबों में नहाकर और पानी से खेलकर गर्मी को मात दे रहे हैं। छपाछप करते इन बच्चों की मस्ती और खिलखिलाहट ने इस तपते मौसम में भी माहौल को खुशनुमा बना दिया है। हालांकि प्रसिद्ध चिकित्सकों के अनुसार दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।

 

15 जुलाई तक करे उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग पुरस्कार हेतु आवेदनः दीक्षा उपाध्याय
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दीक्षा उपाध्याय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मुजफ्फरनगर ने जारी पे्रस विज्ञप्ति में कहा कि जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार 12 विभिन्न श्रेणियों में पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी/स्वैच्छिक संगठन कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, मुजफ्फरनगर में अपना आवेदन पूर्ण विवरण /अभिलेखों सहित दिनांक 15 जुलाई 2024 तक जमा कराना सुनिश्चित करें। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए निम्नलिखित श्रेणियां निर्धारित हैंः-
दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सवैश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोेजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणाश्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वाेत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।  राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम दिनांक 15 जुलाई 2026 निर्धारित है। उपरोक्त के संबंध में अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र हेतु कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, मुजफ्फरनगर से सम्पर्क करें।

 

प्रशिक्षण वर्ग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया आरम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित संघ शिक्षा वर्ग(विशेष)का प्रारंभ यज्ञ कर किया गया।  प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य स्वयंसेवकों में अनुशासन, संगठन क्षमता, सेवा भाव एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को विकसित करना है। इस प्रकार के वर्गों के माध्यम से युवाओं को शारीरिक, बौद्धिक एवं सामाजिक दृष्टि से सक्षम बनाया जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रत्येक वर्ष अपने कार्यकर्ताओं को बौद्धिक व शारीरिक रूप से प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन करता है। इसी श्रृंखला में आज से प्रारंभ होकर यह प्रशिक्षण वर्ग 9 जून को पूर्ण होगा। प्रशिक्षण वर्ग में मेरठ प्रांत के 28 जिलों के कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।प्रशिक्षण वर्ग में एक दिनचर्या का पालन करते हुए सभी स्वयंसेवक प्रशिक्षण लेंगे। कार्यक्रम में संजय लखान जिला कार्यवाह लक्ष्मीनगर व श्रीमन राकेश कुमार माननीय संचालक लक्ष्मीनगर नगर सपत्नीक यजमान रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय प्रांत संघचालक मेरठ प्रांत श्रीमान प्रेम सिंह , जिला संघ चालक  डॉक्टर तेजवीर, प्रांत प्रचारक मेरठ प्रांत अनिल कुमार, सह प्रांत प्रचारक मेरठ प्रांत आनंद कुमार, मेरठ प्रांत बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार, मेरठ प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप कुमार, विभाग कार्यवाह लक्ष्मीनगर प्रमोद कुमार, विभाग प्रचारक लक्ष्मीनगर भूपेंद्र कुमार,विभाग सेवा प्रमुख ब्रिजेश जी, विभाग व्यवस्था प्रमुख राजसिंह जी,सह जिला कार्यवाह लक्ष्मीनगर सतीश कुमार, जिला प्रचार प्रमुख योगेंद्र कुमार, सह जिला प्रचार प्रमुख सीताराम शर्मा,नगर प्रचार प्रमुख हेमू विक्रमादित्य,नगर प्रचारक आयुष,नितिन कुमार,सुभाष शर्मा जी, गौरव स्वरुप जी,रोहिल वाल्मीकि,अशोक कंसल जी आदि व अन्य संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बैडमिन्टन चैपियनशिप हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्थानिय एस स्क्वायर काॅंवैन्ट स्कुल” लाल बाग, गांधी काॅलोनी, मुजफ्फरनगर में दिनाक 24-.25 मई 2026 क¨ द¨ दिवसीय बालक/बालिका की “ख्¨ल¨ं एस स्क्वायर प्रीलीग स्टेट बैडमिन्टन चैपियनशिप” अण्डर-9,11,13,15 तथा 19 प्रस्तावित का आय¨जन मुख्य अतिथि वरिष्ठ क¨च प्रम¨द श्रीवास्तव मिर्जांपुर द्वारा तथा अध्यक्षता पूर्व वरिष्ठ साई क¨च एम एम पाण्ङे मेरठ द्वारा राष्टीय तथा अंतर राष्टीय ख्¨ल¨ं में बालक/बालिकाअ¨ं क¨ प्रतिाभाग कराने के उददेश्य¨ की गई  जिसका समापन आज देर रात मे माननीय वरिष्ट बैडमिन्टन खिलाडी ंश्री नरेद्र भारती (भुरली) के कर कमल¨ द्वारा सम्पन हुआ अध्यक्षता डाँं0 समय सिंह, द्वारा की गई बालक¨ के ग्रूप अण्डर-19 में शलकम©र्य, र्मिजापुर ने प्रथम अरनव, मुजफ्फरनगर ने द्वितीय काव्य जैन ने तृतीय तथा करनवीर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया दूसरी अ¨र बालिका ग्रूप मे जानवी ने शिवान्गी क¨ 21-19,19-21, 23-21 से हराकर प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया अण्डर-15 में आर्यन म©र्य, र्मिजापुर ने प्रथम श्रीयान्श गुप्ता ,मिर्जांपुर ने द्वितीय शलक म©र्य, मिर्जांपुर ने तृतीय तथा अन्श गुप्ता, मेरठ ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया दूसरी अ¨र बालिका दिव्या राना, मुजफ्फरनगर अण्डर-17 तथा शिवान्गी, मुजफ्फरनगर अण्डर-13 ने अपने में ग्रूप मे क¨ई खिलाडी न ह¨ने के कारण ग¨ल्ड मेडल देकर समानित किया बालक¨ के ग्रूप अण्डर-15,17 तथा 19 डबल्स में एक-एक टीम ह¨ने के कारण¨ से उनक¨ श¨मेच खिलाकर उनकी एटरी फीस वापस कर दी गई केवल अण्डर-13 डबल्स की प्रतिय¨गिता में काव्य जैन तथा करनवीर, मुजफ्फरनगर ने प्रथम, अरनव तथा अरनव सर¨हा, मुजफ्फरनगर ने दितीय तथा निवीध बन्सल, मेरठ तथा अन्श गुप्ता, मेरठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी खिलाडीय¨ं ने अपने अपने मेच¨ं मे जीतने के लिए प्रयासरत रहे मुख्य अतिथि माननीय ने ख्¨ल¨ के महत्व क¨ समझाया तथा प्र¨० (डाँं0) समय सिंह, ने हर महीने ऐसी प्रतिय¨गीता ह¨ना अ©र उनमे प्रतिभाग करने के लाभ¨ं के बारे बताया कि जैसे पढने मे बच्चे का स्तर जानने के लिए परीक्षा ह¨ना आवश्यक है ठीक वैसे ही प्रतिय¨गिताअ¨ं में प्रतिभाग करना आवश्यक है क्य¨ंकि एक प्रतिय¨गितां में प्रतिभाग करना सात दिन की प्रक्टिस के बराबर ह¨ता है सी ए सुनील गुप्ता, डाॅ० सुब¨ध त्यागी निदर्¨स आदि ने इस आय¨जन की अ¨र र्मिजापुर तराा मेरठ से आये सभी खिलाडीय¨ं की सहराना की अ¨र आगे भी गफल ह¨ने की शुभकामना की।

 

ग्राम प्रधानों के कार्यकाल में 6 माह की वृद्धि
मुज़फ्फरनगर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर न हो पाने के कारण प्रदेश सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ा दिया गया है। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा था, ऐसे में शासन द्वारा जारी आदेश के बाद वर्तमान ग्राम प्रधान अब आगामी छह माह तक अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। इस निर्णय के पीछे मुज़फ्फरनगर जनपद के ग्राम प्रधानों की मांग और मंत्री कपिल देव अग्रवाल के विशेष प्रयास अहम रहे। कुछ दिन पूर्व जनपद के ग्राम प्रधानों ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की थी। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर ग्राम प्रधानों के कार्यकाल में वृद्धि करने का अनुरोध किया था। मंत्री कपिल देव अग्रवाल के इस प्रयास को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक निर्णय लिया, जिससे प्रदेश के हजारों ग्राम प्रधानों को राहत मिली है। इस फैसले से न केवल पंचायत स्तर पर प्रशासनिक निरंतरता बनी रहेगी, बल्कि विकास कार्यों में भी किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय ग्राम पंचायतों की मजबूती और ग्रामीण विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान ही गांवों के विकास की आधारशिला होते हैं, और उनके अनुभव का लाभ निरंतर मिलता रहना आवश्यक है। यह निर्णय प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू प्रशासन और विकास कार्यों को निरंतर बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 विश्व थायरॉयड दिवस पर सेमिनार हुई आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विश्व थायरॉयड दिवस के उपलक्ष्य में जिला महिला चिकित्सालय के मीटिंग हॉल में एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय पर राज्य स्तरीय निर्देशों के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका (सीएमएस) डॉ. आभा आत्रेय की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों और पैरामेडिकल टीम को नवजात शिशुओं को जन्मजात थायरॉयड की कमी से सुरक्षित रखने के गुर सिखाए गए। सेमिनार में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि प्रसव के तुरंत बाद की जाने वाली एक साधारण सी जांच नवजात शिशु को आजीवन दिव्यांगता और मानसिक मंदता से बचाकर उसका पूरा भविष्य संवार सकती है। जन्मजात हाइपोथायरॉयडिज्म-नवजातों में प्रारंभिक निदान एवं प्रबंधनष् विषय पर केंद्रित इस सेमिनार का संचालन करते हुए एसएनसीयू के नोडल ऑफिसर डॉ. अनुज राजवंशी ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि जन्मजात हाइपोथायरॉयडिज्म यानी शरीर में थायरॉयड हार्माेन की कमी यदि जन्म के ठीक बाद शुरुआती दो हफ्तों में पकड़ में न आए, तो इसका बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास पर बेहद विनाशकारी और अपरिवर्तनीय प्रभाव पड़ता है। एसएनसीयू के नोडल ऑफिसर डॉ. अनुज राजवंशी ने कहा कि थायरॉयड हार्माेन की कमी से ग्रसित बच्चा हमेशा के लिए मंदबुद्धि (मानसिक रूप से दिव्यांग) हो सकता है और उसकी शारीरिक लंबाई भी रुक सकती है। राहत की बात यह है कि यदि जन्म के 2 से 3 सप्ताह के भीतर ही स्क्रीनिंग के जरिए इस बीमारी को पकड़ लिया जाए और तुरंत इलाज शुरू हो, तो बच्चा आम बच्चों की तरह बिल्कुल सामान्य, स्वस्थ और बुद्धिवान जीवन जी सकता है।
सेमिनार में उपस्थित डॉ. फैजल परवेज, डॉ. राधा चैधरी, डॉ. नीरज, डॉ. संयम, डॉ. भावना और डॉ. स्वाति सहित सभी वरिष्ठ स्त्री व बाल रोग विशेषज्ञों ने स्टाफ को नवजात स्क्रीनिंग की बारीक प्रक्रिया समझाई। चिकित्साकर्मियों को निर्देशित किया गया कि अस्पताल में प्रसव (डिलीवरी) के 48 से 72 घंटे के भीतर हर हाल में नवजात शिशु की एड़ी से खून की कुछ बूंदें लेकर हील प्रिक थायरॉयड टेस्ट सुनिश्चित किया जाए।सीएमएस डॉ. आभा आत्रेय ने कड़े लहजे में कहा कि जिला महिला अस्पताल में होने वाली प्रत्येक डिलीवरी में नवजात की थायरॉयड स्क्रीनिंग को 100प्रतिशत अनिवार्य कर दिया गया है। हमारा लक्ष्य है कि जिले का एक भी नवजात शिशु इस आवश्यक जांच से वंचित न रहे, क्योंकि लापरवाही की कीमत एक मासूम को अपनी पूरी जिंदगी देकर चुकानी पड़ सकती है। चिकित्सकों ने बताया कि यह एक ऐसी गंभीर चिकित्सकीय स्थिति है जिसमें नवजात शिशु की थायरॉयड ग्रंथि या तो गर्भ में ठीक से विकसित नहीं होती या फिर वह पर्याप्त मात्रा में आवश्यक थायरॉयड हार्माेन का निर्माण नहीं कर पाती। वैश्विक आंकड़ों के अनुसार, हर 3000 से 4000 नवजातों में से 1 बच्चा इस जन्मजात विकार का शिकार होता है। इस बीमारी का सबसे खतरनाक पहलू यह है कि जन्म के समय बच्चा बिल्कुल सामान्य और सुंदर दिखाई देता है, इसके कोई बाहरी लक्षण तुरंत नजर नहीं आते। यह अंदर ही अंदर बच्चे के मस्तिष्क को नुकसान पहुँचाती है। समय पर इलाज न मिलने से बच्चे को स्थायी मानसिक विकलांगता, बहरापन और बौनापन जैसी बीमारियाँ घेर लेती हैं, जबकि इसका इलाज बेहद सुलभ और आसान है, जिसमें डॉक्टर की सलाह पर रोजाना सिर्फ एक छोटी सी गोली शिशु को देनी होती है।
सेमिनार के अंत में डॉ. अनुज राजवंशी ने जिले के तमाम अभिभावकों और प्रसूताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि यदि आपके घर या पड़ोस में किसी भी बच्चे का जन्म होता है, तो निजी या सरकारी अस्पताल से छुट्टी (डिस्चार्ज) मिलने से पहले बच्चे का थायरॉयड टेस्ट जरूर करवाएं। सरकारी अस्पतालों में यह पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है। आपके सजगता के 5 मिनट बच्चे को मंदबुद्धि होने से बचा सकते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने जिले में शत-प्रतिशत नवजात स्क्रीनिंग का लक्ष्य हासिल करने का सामूहिक संकल्प लिया।

 

अज्ञात वाहन की टक्कर से पहाड़ा की मौत
भोपां। भोपा-बेलड़ा गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग पर सोमवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पहाड़ा (वन्यजीव) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बताया गया कि बेलड़ा निवासी एक वकील रात के समय इस मार्ग से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े पहाड़ा को देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचित किया। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया।  वन विभाग के अधिकारी कर्मवीर सिंह के अनुसार, वन्यजीव की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। विभाग ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृत पहाड़ा का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने कांवड़ पटरी मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

 

स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खतौली विधानसभा क्षेत्र के गांव मीरपुर दलपत में सर्वजातीय तीसँग बावना मंच के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के गणमान्य लोगों, युवाओं और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। आयोजन का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी रविंद्र सिंह गुर्जर रहे, जिनका मंच पर पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैधरी चरण सिंह सैनी एवं मंत्री उधम सिंह ने की, जबकि संचालन धर्मेंद्र तोमर ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया।  उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकता, संघर्ष और सकारात्मक सोच सबसे बड़ी ताकत होती है। युवाओं को समाज सेवा और संगठन से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी यदि सामाजिक जिम्मेदारियों को समझे तो समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा मिल सकती है। चैधरी रविंद्र सिंह गुर्जर के संबोधन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में खासा उत्साह भर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में भाईचारे, सामाजिक समरसता और संगठित समाज की आवश्यकता को विस्तार से रखा।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आयोजन समिति और उपस्थित सर्वसमाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में प्रेम, एकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और लोगों ने सामाजिक एकजुटता के संकल्प को दोहराया।

 

खम्बा दे रहा हादसे को न्यौता
मुजफ्फरनगर। सडक की और झुका आडा-टेढा खम्बा शायद किसे हादसे की इन्तजार मे है। सथानीय निवासियो ने सम्बन्धित विभाग से इस और गंभीरता से ध्यान देने की मंाग की।
  नई मन्डी थाना क्षेत्र की गऊशाला रोड व्यस्ततम बाजार है। इस पर हर समय भारी टैªफिक व जाम लगा रहता है। टेलीफोन का ये खम्बा नीचे से गल कर मुड गया है और किसी बडे हादसे की इंतजार मे है। आसपास के लोगों का कहना है कि सम्बन्धित विभाग को अतिशीघ्र इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक  आहूत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक  जिलाधिकारी आवास सभागार कक्ष में आहूत की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत तथा प्रमुख क्षेत्र पंचायत जानसठ व मोरना एवं अन्य उपस्थित रहे । बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया कि व्यक्तिगत शौचालयों के पात्र लाभार्थियों का चयन कर धनराशि हस्तांतरित करते हुए गुणवत्तापूर्वक शौचालय का निर्माण कराया जाए एवं जो शौचालय पूर्व में निर्मित कराए गए है उनकी क्रियाशीलता का सत्यापन करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए साथ ही सहायक विकास अधिकारी पंचायत,खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारियों को  निर्देश दिये गये कि वे सामुदायिक शौचालय की क्रियाशीलता का भी सत्यापन करके रिपोर्ट प्रस्तुत करे इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्राथमिकता के आधार पर 90 ग्रामों का चयन करते हुए उनमें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराकर सेग्रीगेशन सेंटर पर प्रथक्कीकरण करते हुए ओ एस आर प्राप्त की जाए और चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उपरोक्त कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता पायी जाती है तो संबंधित विभाग के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायलMuzaffarnagar News
शाहपुर। थाना शाहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि तीन अन्य को कॉम्बिंग अभियान के दौरान दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक गौवंश, अवैध हथियार, गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है।   थाना शाहपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि निरमानी गेट के पास बाबूजी पेट्रोल पंप के सामने कच्चे रास्ते पर नाले के पास कुछ लोग गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आसिफ पुत्र इरफान और सादिक पुत्र इरफान गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान चलाकर तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने एक गौवंश को सुरक्षित बरामद किया, साथ ही अवैध शस्त्र, कारतूस, गौकशी के उपकरण, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी कब्जे में ली गई है। क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र सिंह पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके नेटवर्क की भी जांच कर रही है

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21799 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =