News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पटका पहनाकर किया स्वागत
भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भगवान मनकामेश्वर महादेव मंदिर में आज मंगलवार के पावन अवसर पर पंडित अरुण मिश्रा, पंडित जितेंद्र मिश्रा, पंडित विजेंद्र मिश्रा एवं उनकी समस्त टीम द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का सुंदर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति एवं गीता पाठ से जुड़े सभी सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष आनंद देव मिश्रा, इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह जी एवं उनकी पूरी टीम का मंदिर परिसर में आगमन हुआ, जिनका श्रद्धापूर्वक सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से व्यापारी नेता संजय मिश्रा, रवि शर्मा जी, रोहित शर्मा जी, अमित शर्मा जी सहित भरतिया कॉलोनी के सम्मानित नागरिक, मातृशक्ति एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हनुमान जी महाराज की कृपा से समस्त क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे।

 

 कार्यकाल बढ़ने पर धन्यवाद सभा आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाए जाने पर दूधली के ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर के आवास पर धन्यवाद कार्यक्रम का किया आयोजन। जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव  दूधली में ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर के आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर सुभाष चैहान का ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए गांव में हुए विकास कार्यों को गिनाया। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व प्रधानों की तुलना में वर्तमान कार्यकाल में गांव में अधिक विकास कार्य हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री  सुरेंद्र कश्यप, जिला कार्यकारिणी सदस्य ब्रजपाल सिंह पुंडीर , ठाकुर दिवाकर सोलंकी, ठाकुर दिव्यप्रताप राणा, सतीश पुंडीर, उदयराज सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद सभा में मौजूद ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर को कार्यकाल बढ़ने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में गांव के विकास कार्य आगे भी जारी रहने की उम्मीद जताई।

 

शरबत की छबील लगाकर बुझाई प्यासMuzaffarnagar News
मोरना। तपती गर्मी व तेज़ गर्म लू के बीच समाजसेवियों द्वारा भोकरहेडी -मोरना मार्ग पर   ठंडे व मीठे शरबत की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई गयी। मोरना क्षेत्र के गांव वज़ीराबाद में मुख्य मार्ग पर बुधवार को ठंडे मीठे शरबत की छबील लगाई गयी। ग्रामीणों ने  राहगीरों को रोक-रोककर ठंडा शरबत पिलाया गया।सुबह से दोपहर तक लगाई गयी छबील में हज़ारों व्यक्तियों की प्यास बुझाकर पुण्य लाभ लिया।भाजपा कार्यकर्ता अनुज गोयल ने बताया कि तेज़ गर्मी में प्रत्येक को अधिक से अधिक पानी का सेवन करना ज़रूरी है।तेज़ गर्मी में मार्गाे से गुजर रहे वाहनो में सवार यात्रियों, वाहन चालकों,ग्रामीणों आदि के लिये शरबत की व्यवस्था की गयी।यह सुविधा आगे भी जारी रहेगी।इस अवसर पर मदन सिंह, रविंद्र सिंह,अनुज गोयल,आदेश गोयल,सोनू कश्यप, डिंपल कुमार ,हार्दिक कुमार,  अवनी गोयल, आयुष गोयल, सुधीर कुमार ,सचिन कुमार ,कपिल कुमार ,विक्की कुमार,कार्तिक, अनमोल कुमार आदि मौजूद रहे।

 

हज़ारों की ठगी
मोरना। चोरावाला गांव में फेरीवाला बनकर आये दो युवको ने महिला के साथ हज़ारों की ठगी कर डाली। अरोपी पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये।पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।  ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चैरावाला निवासी बालेश्वरी ने तहरीर लिखकर बताया कि मंगलवार की सुबह सवेरे उसके के पास एक कपड़ा बेचने वाला आया जिसने कहा कि कपड़ों का यह बैग 5500 रुपये में बेंच  रहा है।तभी उसका एक और साथी महिला के पास आया और बोला कि यह कपड़ों का बैग आप ले लो और उसके बाद में आपको 5500 रुपये देकर यह बैग ले लूंगा।क्योंकि यह व्यक्ति मुझे नहीं देगा। आप लेकर मुझे दे दो महिला ने 5500 रुपये देकर कपड़ों का बैग खरीद लिया।दो मिनट में पैसे लेकर आने का बहाना बनाकर दोनो वहां से चले गये।जिसके बाद महिला को ठगे जाने का अहसास हुआ।अरोपी ठग पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

 गर्मी के प्रकोप से जीना हुआ मुहालMuzaffarnagar News Summer
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दिन प्रतिदिन गर्मी का प्रकोप बढता जा रहा है। आसमान से बरसती आग से हर कोई त्रस्त है।
  मई की इस भीषण गर्मी ने अब लोगों का इम्तिहान लेना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक, सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आलम यह है कि सुबह 10 बजते ही धूप चुभने लगती है और दोपहर होते-होते आसमान से आग बरसने का अहसास होने लगता है। इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी इस प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं। प्यास से बेहाल पक्षी पेड़ों से गिर रहे हैं, जबकि आवारा पशु पानी की तलाश में भटकने को मजबूर हैं। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इस मौसम में हीट स्ट्रोक (लू लगना) का खतरा सबसे ज्यादा है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।ज्येष्ठ माह मे पड रही इस भीष्ण गर्मी के दृष्टिगत विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ, स्कूल/काॅलेज के बच्चों द्वारा निशुल्क जल सेवा/छबील लगाकर मीठे शर्बत का वितरण किया जा रहा है। गर्मी के चलते मानवता से प्रेरित हो संस्थाए सेवा कार्य मे जुटी हैं। इसी क्रम मे आ ज पदमिनी एकादशी पर पर परिक्रमा मार्ग, जानसठ रोड पर  स्कूली छात्राओं ने पुण्यदायी छबील का आयोजन किया।

 

पुण्यतिथि पर किया नमन
मुजफ्फरनगर। आधुनिक भारत के निर्माता पं जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर आज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया, वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल सहित अनेकों कांग्रेसियो ने जिला कांग्रेस कमेटी के भगतसिंह रोड स्थित कार्यालय पहुंचकर स्व० नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष नौशाद अल्वी कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सद्दाम सिद्दिकी, हर्षवर्धन त्यागी, अफसाना अंसारी,  शाकिब अंसारी, शमशेर अल्वी ,ब्रिजेश कुमार,अजीम सिद्दीकी, इंतजार अल्वी, मनोज कुमार सहित अनेको कांग्रेसी नेताओं ने दिवंगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 औषधि भंडारण एवं उपलब्धता व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर स्थित सीएमएसडी स्टोर तथा बामनहेरी स्थित केंद्रीय ड्रग वेयरहाउस का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दवाइयों की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, एक्सपायरी डेट, स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय परिसर स्थित सीएमएसडी स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार की आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा दवाओं के रख-रखाव, स्टॉक प्रबंधन एवं रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में मरीजों को दवाइयों की कमी का सामना न करना पड़े तथा दवाओं की गुणवत्ता एवं समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान महोदय डॉ. सुनील तेवतिया ने विशेष रूप से दवाइयों की एक्सपायरी डेट की जांच कराई तथा निर्देश दिए कि एक्सपायर होने वाली दवाओं का समय से पृथक्करण एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्टोर में साफ-सफाई, तापमान नियंत्रण एवं दवाइयों के सुरक्षित भंडारण संबंधी व्यवस्थाओं को भी परखा गया।
इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी बामनहेरी स्थित केंद्रीय ड्रग वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया गया, जहां से पूरे जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं चिकित्सालयों को दवाइयों की आपूर्ति की जाती है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाइयों के स्टॉक, वितरण प्रणाली, उपलब्धता एवं भंडारण की व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य इकाइयों तक समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए दवाइयों की उपलब्धता एवं पारदर्शी स्टॉक प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से स्टोर एवं वेयरहाउस का निरीक्षण करने तथा सभी व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

जौली में मजलिस ए चेहलुम सैय्यद मुख्तार हुसैन का आयोजन
भोपा। जौली गांव में समाजसेवी सैय्यद मुख्तार हुसैन   के चेहल्लुम के अवसर पर मजलिस ए शोहदाए करबला का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र व दूर दराज से आये व्यक्तियों ने भाग लिया।
मजलिस का आगाज़ हसन अली द्वारा सोज ख्वानी कर किया गया ।पेशखानी तकी बादशाह ने की मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना वसी हसन खान ने कहा कि हजरत  इमाम हुसैन के साथ जिस तरह जुल्म हुए ओर उन्होंने ज़ालिम से समझौता नहीं किया। उससे प्रेरित होकर ईरान में आयतुल्ला सैय्यद अली खामनाई ने भी अपने परिवार सहित सब की कुर्बानी पेश की लेकिन जालिमों के आगे सर नहीं झुकाया। इससे हमें ये सीख लेनी चाहिए कि कितना भी बड़ा ज़ालिम तुम्हारे सामने हो हक़ का रास्ता न छोड़े।मजलिस में बड़ी संख्या में  व्यक्तियों ने भाग लिया।जिसमें मुख्य रूप से अधिवक्ता अजादार  हुसैन, सपा नेता अली जामिन ज़ैदी, डॉ. अंजुम ज़ैदी, शैदा अली,अधिवक्ता ज़िया मेंहदी ज़ैदी, शबाब आलम, हनी, असरम, मजाहिर अब्बास, हैदर मेंहदी, अली रजा, ज़ैगम हुसैन, इसरार हुसैन आदि मौजूद रहे।

 

वांरटी दबोचे
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार चलाये जा रहे शातिर अपराधियो /वारण्टी/वाछित के धरपकड अभियान मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन मे एंव क्षेत्राधिकारी खतौली एंव प्रभारी निरीक्षक खतौली दिनेश चन्द्र के नेतृत्व मे थाना खतौली पुलिस द्वारा अभियान के तहत अभियुक्त जैद पुत्र फुरकान निवासी मौहल्ला काजियान कस्बा व थाना खतौली , चांद पुत्र राशिद निवासी ग्राम सिकन्दरपुर कलां थाना  रतनपुरी जिला मु0नगर  को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 तेजवीर सिंह, उ0नि0 रजत सिंह, है0का0 अमित चैधरी, का0 योगेन्द्र कुमार, का0 हेमन्त चैधरी, रि0का0 जतिन कुमार शामिल रहे।                    

 

पुण्यतिथि पर  शिकंजी का किया वितरण
मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय बाबू अशोक कुमार गुप्ता की 9 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों द्वारा नींबू एवं पुदीना शिकंजी का वितरण किया गया इस भीषण गर्मी में हजारों राहगीरों ने यह शिकंजी पीकर अपनी प्यास बुझाई ! सदर बाजार में श्री राम टाइलस के सामने आयोजित हुवे इस पुनीत कार्य में परिवार के अमित गुप्ता, शलभ गुप्ता एडवोकेट सहित आर  पी गर्ग, जनार्दन विश्व कर्मा, विपिन गुप्ता , गौरव स्वरूप आदि अनेक लोगों ने हिस्सा लिया ! इसी कड़ी में आज होम्योपैथिक के प्रसिद्ध चिकित्सक कमल गुप्ता द्वारा भी न्यू मंडी मेहता क्लब के सामने निःशुल्क गन्ने का रस वितरित किया गया!

 

कराटे पदक विजेताओं का किया गया सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गत माह वर्धमान हॉस्पिटल में इंटरनेशनल कराटे अकेडमी ऑफ़ इंडिया द्वारा बेल्ट सेरेमनी, काता चैंपियनशिप एवं कुमीते चैंपियनशिप आदि उच्च स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए थे यह सभी कार्यक्रम डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा चीफ़ इंस्ट्रक्टर सैंनसाई अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में सफलता पूर्वक आयोजित हुए थे इनमें आर्यपुरी अकेडमी, ब्रांच 1 नई मंडी, ब्रांच 2 गांधी कॉलोनी, ब्रांच 3 द्वारिका सिटी के 250 खिलाड़ियों ने भाग लेकर संडे का फंडे कार्यक्रम में जबरदस्त शानदार व दमदार प्रदर्शन करते हुए सैकड़ो पदक जीत कर अपने जनपद का नाम रोशन किया था कार्यक्रमों की श्रृंखला में द्वारिका सिटी ब्रांच के कराटे खिलाड़ियों द्वारा निरंतर सफलता हासिल करने पर भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बसाओ के अन्तर्गत आत्मरक्षा कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी ने सम्मानित किया मुख्य अतिथि प्रीति शर्मा (महिला से सहभागिता शक्ति शाखा) कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर पारुल जैन, अध्यक्ष विवेक वर्मा, सचिव प्रदीप गर्ग, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, एवं महिला सहभागिता पारुल गुप्ता जी रही इस अवसर पर उन्होंने लाखों बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने पर कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा तथा उनके सुपुत्र सैनसाई अभिषेक शर्मा को उच्च स्तरीय सम्मान दिया कार्यक्रम में द्वारिका सिटी सोसायटी के अध्यक्ष श्री अमित वत्स एवं महासचिव श्री मनोज कुमार जी ने मौजूद रहकर द्वारिका सिटी ब्रांच के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया एवं कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा और सैनसाई अभिषेक शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

 

बीमारियों से बचाव का उचित दिनचर्या ही रास्ता
मुजफ्फरनगर। जिनकी दिनचर्या नियमित रहती है वह कभी बीमार नहीं होते। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में संचालित पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर के तीसरे दिन व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक किए जाने वाले कार्य दिनचर्या के अंतर्गत आते हैं। जो व्यक्ति प्रातरू ब्रह्म मुहूर्त में नियमित समय पर जागकर ,उषापान करके ,दैनिक शौच आदि से निवृत होकर ईश्वर उपासना करके, नियमित योग अभ्यास करते हैं वह सदैव स्वस्थ रहते हैं। नियत समय पर भोजन करना, नियत समय पर सोना,भोजन को चबा-चबा कर खाना, भोजन न अधिक गर्म हो न अधिक ठंडा हो,भूख से एक रोटी कम खाना, सप्ताह में एक दिन उपवास रखना आदि नियमों का पालन करके हम अपने शरीर को स्वस्थ और सुडौल बना सकते हैं। गरिष्ठ भोजन,अधिक तला भुना, फास्ट फूड, डिब्बा बंद भोजन हमारे स्वास्थ्य को बिगाड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए इनका सर्वथा त्याग करना चाहिए। नियमित योग अभ्यास करने से हमारे शरीर की समस्त ग्रंथियां सुचारू रूप से कार्य करती है। जिससे शरीर में वात, पित्त और कफ संतुलित रहते हैं। 24 घंटे में एक घंटा अपने शरीर को देकर आप शारीरिक और मानसिक रोगों से पूर्ण रूप से बच सकते हैं।
   सर्वप्रथम आचार्य रामकिशन सुमन ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई ।जिला मंत्री राजीव रघुवंशी ने सूक्ष्म क्रियाएं करवाई। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कमर चक्रासन, चक्की चालन आसन ,वज्रासन , उष्ट्रासन तथा मंडूक आसन करवाएं। जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने सर्पासन,पवनमुक्त आसन, मर्कट आसन, शवासन तथा कपालभाति और उज्जायी प्राणायाम करवाएं। ध्यान योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने करवाया। इस अवसर पर वसुंधरा कॉलोनी से डॉक्टर जीत सिंह तोमर,जाट कॉलोनी से क्षेत्रीय प्रधान रतन सिंह,गांधीनगर से क्षेत्रीय प्रधान रामकुमार राठी, केंद्र प्रमुख बृजेश कुमार, कृष्णापुरी से क्षेत्रीय मंत्री रामपाल शर्मा,केंद्र प्रमुख राकेश गोयल,वेद प्रकाश, शांति नगर से सुक्रमपाल राठी, फ्रेंड्स कॉलोनी से त्यागी, खेडी दूधाधारी से मनोज चैधरी, अर्चिता मित्तल,मंजु चैधरी,रविता बालियान,मुनेश मान आदि काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जिसमें केंद्र प्रमुख कविंद्र बालियान,क्षेत्रीय प्रधान नीरज बंसल,कुलदीप मित्तल, देवेंद्र बालियान का सहयोग रहा।

 

एडीजी व एसएसपी ने किया ईद पर्व के मद्देनजर फ्लैगमार्चMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ईद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ भानु भास्कर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिनस्थों को ब्रीफ कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। आगामी ईद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ भानु भास्कर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया तथा संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल चैबे, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी जानसठ सहित भारी संख्या में पुलिस बल दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस रहा। फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख भीड-भाड वाले क्षेत्रों खालापार, मीनाक्षी चैक, फक्करशाह चैक, शिव चैक, शामली स्टैण्ड, ईदगाह, हनुमान चैक, झांसी की रानी तथा रोडवेज बस स्टैण्ड आदि स्थानों से होकर निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया तथा लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। अपर पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शिव चैक स्थित भगवान शिव मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की कामना की। इसके उपरांत अधिकारियों द्वारा ईदगाह पहुंचकर धर्मगुरुओं एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से वार्ता की गई तथा आगामी ईद पर्व को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन्स के अनुरुप, शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने हेतु सहयोग की अपील की गई। फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने हेतु वज्र वाहनों की भी तैनाती की गई थी। दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस पुलिस बल को किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने हेतु पूरी तरह तैयार रखा गया। साथ ही ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। अपर पुलिस महानिदेशक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा सौहार्द बिगाडने का प्रयास करने वालों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। फ्लैग मार्च के समापन उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन से संवाद स्थापित करने तथा किसी भी स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करता है कि सभी लोग आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 पर दें।

 

भीषण गर्मी में राहत को पालिका की पहल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सूरज की तपिश और आसमान से बरसती आग ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच राहगीरों को राहत देने के लिए नगरपालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। नगर में जगह-जगह शुद्ध और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है, ताकि चिलचिलाती धूप में प्यास से व्याकुल लोगों को राहत मिल सके। इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि आधुनिकता के दौर में भी चेयरमैन ने स्वास्थ्य और परंपरा का ध्यान रखा है। नगर के प्रमुख चैराहों पर प्राकृतिक रूप से ठंडे और स्वास्थ्यवर्धक माटी के घड़ों (मटकों) से पेयजल की व्यवस्था कराई गई है। मिट्टी के घड़ों का पानी न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी सर्वाेत्तम माना जाता है। नगरपालिका की ओर से शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में जगह-जगह ठंडे पानी के कैम्पर्स रखवाए जा रहे हैं। राहगीरों के लिए यह व्यवस्था किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। पालिका चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि इस भीषण गर्मी में कोई भी व्यक्ति प्यास से न जूझे। मिट्टी के घड़ों की व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि राहगीरों को प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक पानी मिल सके। अभियान की मुख्य विशेषताएं-प्राकृतिक शीतलताः प्रमुख चैराहों पर रखे गए मिट्टी के घड़े। शहर के मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कैम्पर्स की तैनाती।  मजदूरों, रिक्शा चालकों और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को सीधा लाभ। नगरपालिका की इस पहल की आम जनता और राहगीरों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में इस तरह के इंतजाम मानवीय संवेदनाओं को दर्शाते हैं।

 

भाजपा नेता विनीत शारदा व्यापारी नेता प्रदीप मित्तल के घर पहुंचे
मुजफ्फरनगर। सर्राफा व्यापारी प्रदीप कुमार मित्तल जी के यहां कल घटित हुई हृदय विदारक घटना उपरांत आज पंचशील कॉलोनी स्थित उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीता अग्रवाल शारदा, क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुनील तायल, जिला सहसंयोजक आशीष तोमर, ब्रजकिशोर गुप्ता,तरुण मित्तल, संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति संयोजक शलभ गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, अनिल सिंघल,शिव कुमार सिंघल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ मंडल संयोजक प्रवीण वर्मा,विवेक सिंघल, संजय शर्मा, उद्योगपति अमित गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, समाजसेवी अजय स्वरूप बंसल, रामकुमार तायल, जयवीर सिंह सहित अनेकों समाजसेवियों एवं गणमान्यों द्वारा उनके आवास पर पहुंचकर परिवार जनों का कुशल क्षेम जानते हुए घटना की जानकारी ली गई। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से फोन पर वार्ता करते हुए आरोपी पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने को बोला गया एवं उपस्थित सभी के द्वारा इस विकट घड़ी में प्रदीप मित्तल के साथ खड़े रहने की बात की गई।

 

बिजनौर सांसद चंदन चैहान ने की सीएम योगी से मुलाकात
क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को लेकर सौंपा मांग पत्र
लखनऊ/मुजफ्फरनगर। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को रफ्तार देने के लिए क्षेत्रीय सांसद चंदन चैहान ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच करीब 25 मिनट तक चली इस उच्च स्तरीय मुलाकात में बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे के विकास और विभिन्न जनसमस्याओं पर बेहद सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सांसद ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की जनता की प्रमुख मांगों से जुड़ा एक मांग पत्र भी सौंपा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुलाकात के दौरान सांसद चंदन चैहान ने बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सड़क, सुदृढ़ बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार की डबल इंजन योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँच रहा है। मुख्यमंत्री से मिले प्रोत्साहन के बाद सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का कुशल मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव हमारे क्षेत्र के विकास को एक नई और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उनके विजनरी नेतृत्व के कारण ही आज बिजनौर लोकसभा क्षेत्र विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में सांसद चंदन चैहान ने बिजनौर की जनता से जुड़ी कई बड़ी और पुरानी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष बेहद मजबूती से रखा। सौंपे गए मांग पत्र में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों को शामिल किया गया है।

 

जिस देश में,जिस भेष में, जिस धाम में रहो, राधा रमण, राधा रमण,राधा रमण कहोः पं अरूण मिश्रा स्वामी जी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।  श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि पुरुषोत्तम मास मे  नगर के अलग-अलग  क्षेत्रों/परिवारों में प्रतिदिन शोभायात्रा के साथ निरूशुल्क गीता पाठ(पुरुषोत्तम योग),संकीर्तन का जो आयोजन किया जा रहा है उसी श्रृंखला मे दसवें दिवस का पाठ  पंडित अरुण मिश्रा स्वामी जी किसान निधि में मनकामेश्वर महादेव शिव मंदिर भरतिया कॉलोनी निकट गणपति धाम मे सांय 06 बजे से भव्य रूप से आयोजित किया गया।  भगवताचार्य पण्डित अरूण मिश्रा जी द्वारा गीताजी की  शोभा यात्रा निकाली गई ।तदुपरांत दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन किया गया। सर्वप्रथम अतुल गर्ग ने गणेश वन्दना, राजेश कुमार द्वारा माँ सरस्वती का गुणगान, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, पुरुषोत्तम योग का पाठ, कृष्ण जी के विराट स्वरूप के भगवत स्तुति गीता मन्त्र  कराये गये।पण्डित जी द्वारा बडे मंगलवार की  महिमा बताई गई। रामबीर सिंह ने बताया कि गीताजी का नित्य पाठ जीवन में सकारात्मकता, मानसिक शांति, और स्पष्ट दृष्टिकोण लाता है। तथा सबको गीतापाठ के पत्रक भेंट किये गये।भजन भाव मे  सुभाष गर्ग, विमल प्रताप सिंह, प्रसिद्घ भजन प्रवाहक एवं रंगमंच कलाकार गायक अजय गर्ग तथा राजेश वर्मा तथा पण्डित अरूण मिश्रा  स्वामी जी के भजन जिस देश में,जिस भेष में, जिस धाम में रहो, राधा रमण,राधा रमण,राधा रमण कहो’सुनकर खचाखच भरे मन्दिर परिसर मे श्रद्धालु जन भाव विभोर होकर नाच/झूम उठे। गीतापाठ मे अतुल कुमार गर्ग,रामबीर सिंह , सुभाष गर्ग, विपिन गुप्ता, विमल प्रताप सिंह ,अजय गर्ग, मिनाक्षी गर्ग, राजेश वर्मा ,गरिमा गोयल,पं रामचंद्र मिश्रा,पं अरविंद मिश्रा, रामदुलारी, प्रभा तायल, सुषमा ऐरन,कलानिधि,मीनू, अजय कुमार गर्ग,अनीता गुप्ता, जनक दुलारी,कृष्णा देवी, महेंद्र शर्मा, मिथिलेश शर्मा, विनायक मिश्रा, अंकित मिश्रा,हेमरानी,रविशंकर मिश्रा आदि सैकडो की संख्या मे श्रद्धालुओ ने भाग लिया।

 

रोहतक के लिए रोडवेज बस का संचालन जल्द होगा शुरू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर से जल्द ही हरियाणा के रोहतक शहर तक जाने वाली रोडवेज बस का संचालन शुरू किया जाएगा। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के अधिकारियों ने बस के रोजाना संचालन के लिए अनुमति ली है। अभी तक जिले से रोहतक के लिए कोई बस नहीं जाती थी। लोगों को रोहतक जाने के लिए कई बार बस बदलनी पड़ती थी। इस समस्या का समाधान करने के लिए नई रोडवेज बस चलाने का निर्णय लिया गया। मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि एक रोडवेज बस का संचालन करने की अनुमति मिल गई है। जल्द ही किराया तय कर बस का संचालन शुरू किया जाएगा।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21804 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − eleven =