समाचार (Muzaffarnagar News)
पत्रकारिता जोखिमभरा और चुनौतीपूर्ण कार्यः मंत्री अनिल कुमार
विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएम-एसएसपी को किया सम्मानित
श्रीराम कालेज सभागार में डिस्ट्रिक्ट पे्रस क्लब ने मनाया पत्रकारिता दिवस

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पत्रकारिता का कार्य जोखिमभरा और चुनौतीपूर्ण है। कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका के बाद चैथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता ही है जिस पर समाज पूरी तरह से यकीन करता है। श्रीराम कालेज सभागार में डिस्ट्रिक्ट पे्रस क्लब द्वारा आयोजित मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बोलते हुए कहा कि आज हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण हो गये है। 30 मई 1826 को कानपुर निवासी पं. जुगलकिशोर शुक्ला ने कोलकत्ता से उदन्त मार्तन्ड नामक हिन्दी अखबार शुरू किया था। उस समय से अब तक हिन्दी पत्रकारिता ने अनेक उतार चढ़ाव झेले है। आज सोशल मीडिया का जमाना भी है लेकिन लोग फिर भी प्रिंट मीडिया पर ही पूरी तरह से यकीन करते है इसलिए हिन्दी पत्रकारिता से जुड़े पत्रकारेां की पूरी जिम्मेदारी है कि ये समाज को अपनी लेखनी के माध्यम से नई दिशा देने का काम करे। उन्होंने कहा कि समाज में जो भी कुरीतियां है उन्हे अधिकारियों के संज्ञान में लाने का काम पत्रकार करे। मंत्री अनिल कुमार ने कार्यक्रम के आयोजकों अरविंद भारद्वाज, रविंद्र चैधरी का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाये। उन्होंने कहा कि समाज में जो बुराईयां है उन्हे अपनी लेखनी के माध्यम से लिखकर अधिकारियों के संज्ञान में डाले ताकि उस पर कार्यवाही की जा सके तभी समाज से बुराईयों एवं कुरीतियों का समूल विनाश हो सकेगा। उन्होंने सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि पत्रकारों का दायित्व है कि समाज में जो भी अपराध हो रहे है उन्हे सही रूप में अधिकारियों के संज्ञान में लाये। पुलिस और प्रशासन जनता के हितों की रक्षा करने के लिए है जब उन्हे समाज के अपराधों का पता लगेगा तो वे उस पर कार्यवाही करेंगे। एसएसपी ने यह भी कहा कि हमारा उद्देश्य सभी को सुरक्षा ओर सम्मान देना है। दैनिक जागरण के प्रभारी आशु सिंह ने सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिंदी पत्रकारिता के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज ने कहा कि पत्रकार अपनी सोच सकारात्मक रखे क्योंकि पत्रकार ही एक ऐसा माध्यम है जो समाज में फैली गंदगी को लेखनी के माध्यम से दूर करता है। उन्होंने कार्यक्रम में आये लोगों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्रीराम कालेज के पत्रकारिता के छात्र सृष्टि खुराना, नीकू कुमार व अदिति सिंह ने भी पत्रकारिता पर अपने विचार रख सदन की तालियां बटोरी। श्रीराम कालेज की प्राचार्या श्रीमती पे्ररणा मित्तल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है इससे जुड़े सभी पत्रकार ईमानदारी और निर्भिकता से अपने दायित्व का निर्वहन करते है। कार्यक्रम के आयोजक डिस्ट्रिक्टर पे्रस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र चैधरी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकार पूरी ऊर्जा के साथ सकारात्मक रूप से कार्य करे जिससे समाज में उनकी एक अच्छी पहचान बनेगी। उन्होंने कार्यक्रम में सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मदन बालियान और शरद गोयल ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान सम्पादक श्रीमती चन्द्रकांता, पत्रकार अरविंद गुप्ता, विनोद पाराशर, पे्रमपाल सिंह संधावली, संजीव तोमर, भगत सिंह वर्मा, सचिन जौहरी, राकेश अस्थाना, दिनेश अस्थाना, राकेश शर्मा, श्यामाचरण पंवार, सतपाल सिंह, डा. संजीव गोल्डी, अनिल चैधरी(मुन्नू), पी.के.श्रीवास्तव, नरेश मित्तल, अमित सैनी, नरेश मित्तल, लोकेश भारद्वाज, संदीप वत्स (पंडित जी), सुनील चैधरी, राजू सिंह, गोपी सैनी, संदीप रंजन, सुशील त्यागी, रोहताश वर्मा, संदीप शर्मा, अमित, अमन कुमार, राहुल प्रजापति, अन्नू सैनी, हमदान खान, मंगल सिंह, अमित वर्मा, विजय शर्मा, विजय सैनी, सुशील, विजय कैमरिक, पंकज ऐरन, हरेंद्र बालियान, हिंमाशु पाल, गोपी सैनी, राशिद अली, वासु, संजय राठी, तवरेज, मौ. जफर, चांद मौहम्मद, नरेश मित्तल, पं. ब्रजमोहन शर्मा, समाजसेवी व्यापारी नेता अचिन्त मित्तल, एमडी यादव, कमल मित्तल, दिनेश कुमार बैटरी वाले, प्रवीन जैन चीनू, रोहित सिघल, अक्षय चैधरी बंटी, शामिल रहे। इसके अलावा श्रीराम कालेज के शिक्षकों रितू गर्ग, मयंक भारद्वाज, प्रवीन कुमार, संदीप शर्मा, सौरभ मित्तल आदि का विशेष सहयोग रहा।
हत्या मामले में मृत्युदण्ड व अर्थदण्ड की कराई गई सजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना सम्पादित कर तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी के तहत माननीय न्यायालय ने सुनाई सज़ा। वादी राजेन्द्र पुत्र झण्डू पाल निवासी मोहल्ला ब्राह्मणान, कस्बा व थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा थाना चरथावल पर लिखित तहरीर देकर सूचना दी गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक महिला एवं एक बच्चे की हत्या कर उनके शव उसके खेत में फेंक दिए गए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पर मु0अ0सं0 242/2011 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन एवं अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही में अभियुक्त रहीश उर्फ जहूर हसन पुत्र नत्थू बक्श निवासी ग्राम पराबहाउद्दीनपुर, थाना बिशारतगंज, जनपद बरेली का नाम प्रकाश में आया। थाना चरथावल पुलिस द्वारा दिनांक 11.12.2011 को अभियुक्त रहीश उर्फ जहूर हसन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थाना चरथावल पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा विवेचना पूर्ण होने पर अभियुक्त के विरुद्ध दिनांक 19.01.2012 को आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया।
अपराधियों को सजा दिलाने हेतु चलाये जा रहे रुव्चमतंजपवदब्वदअपबजपवद अभियान के अन्तर्गत हत्या जैसे जघन्य अपराध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक एवं पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर तथा थाना प्रभारी चरथावल श्री सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में थाना चरथावल स्तर से प्रभावी पैरवी की गयी तथा समस्त गवाहों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया गया। अभियोजन द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये गये। एडीजीसी श्री कुलदीप सिंह एवं कोर्ट पैरोकार है0का0 कुलदीप तोमर द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। अभियोजन व पुलिस की प्रभावी पैरवी तथा साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 30.05.2026 को माननीय न्यायाधीश श्री रवि कुमार दिवाकर माननीय न्यायालय एडीजे/एफटीसी कोर्ट नं0-3 मुजफ्फरनगर द्वारा आरोपी रहीश उर्फ जहूर हसन पुत्र नत्थू बक्श निवासी पराबाहुउद्दीनपुर थाना बिशारतगंज जनपद बरेली को मृत्युदण्ड व 06 लाख रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी से जघन्य अपराध कारित करने वाले उक्त आरोपी को सज़ा दिलाये जाने पर आमजन द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मज़बूत हुआ है।
जानसठ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर को दबोचा

जानसठ। थाना जानसठ पुलिस द्वारा 01 मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 5.320 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों /नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जानसठ विनोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जानसठ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 5.320 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 78/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त मुन्तियाज पुत्र वहीद सक्का निवासी ग्राम बयायच थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 पंकज शर्मा, उ.नि. दीपक शर्मा, है. का. प्रवीन नागर, का. अनुज कुमार, का. रोहित कुमार थाना जानसठ शामिल रहे।
जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक का विकास भवन में हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठकसी डी ओ कमल किशोर कंडारकर की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत एजेण्डा के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। जिसके लिए अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिये गये। बैठक में प्रस्तुत समस्या जानसठ रोड पर नैराना विद्युत सब-स्टेशन की 500 मी० लिंक रोड के निर्माण एवं पोल शिफ्टिंग हेतु एन०एच०ए०आई०, मेरठ एवं विद्युत विभाग की एक संयुक्त बैठक मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त अध्यक्ष महोदय द्वारा नैराना विद्युत उपकेन्द्र के सामने ओवरहेड लाईन शिफ्टिंग के संबन्ध में अलग से बैठक करने के निर्देश दिए गए। । इसके अलावा बैठक में मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों को उद्यमियों के साथ मासिक बैठक करते हुए विभाग से सम्बन्धित सभी समस्याओं को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया।
नोडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग को अध्यक्ष महोदय द्वारा धंधेडा रोड से इंडस्ट्रीज की तरफ जाने वाली सड़क पर जल्द काम शुरू करने हेतु कहा गया।मेरठ रोड पर अन्यत्र खड़े रहने वाले वाहनों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए एआरटीओ को निर्देश दिये गये।अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, मु०नगर को मै० राधा गोविन्द ऑटोमोबाइल्स प्रा०लि० मु०नगर की एन०ओ०सी० / मानचित्र सम्बन्धित विभागों से आख्या लेते हुए जारी करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में मै० बी०के०टाईल्स, मेरठ रोड के समीप लिंक रोड जो पूरी तरह टूट गयी है। इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, मु०नगर ने अवगत कराया कि सम्बन्धित सडक निर्माण कार्य का आगणन तैयार कर 15वें वित्त आयोग की संस्तुति 2025-26 के अन्तर्गत स्वीकृति हेतु जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। टेंडर प्रकिया पूर्ण होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा बैठक में अध्यक्ष द्वारा सभी औद्योगिक संगठनों का आह्वान किया कि औद्योगिक आस्थान के मुख्य मार्ग पर सौन्दर्यकरण कार्य में एम०डी०ए० एवं नगर पालिका के साथ मिल कर कार्य करें। बैठक का संचालन आशीष कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा किया गया। अन्त में सधन्यवाद बैठक समाप्त की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय सहित जिला स्तर के सभी अधिकारीगण के अतिरिक्त सभी औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
जयंती पर किया नमन
बुढाना। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 301 वी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शंकर पैलेस में पाल समाज ने भारी संख्या में सम्मिलित होकर जयंती मनाई। डॉ.विशाल कुमार पाल, नरेंद्र पाल, शंकर पाल, राकेश पाल(सभासद),संजीव पाल (डायरेक्टर), मास्टर सत्येंद्र पाल,सत्यपाल पाल (पूर्व जिलाध्यक्ष),डॉ.सोनू कश्यप,अनुज जैन, अजीत सिंह,प्रवीण कुमार,नीरज बहोत,लक्ष्मण वाल्मीकि, अंशुल पाल,नितिन शर्मा, योगेश प्रजापति, इमरान कुरैशी, सुरेश पाल आदि गणमान्य उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने अपने-अपने वक्तव्य में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया।
कई बार विवाद
जानसठ। तहसील के गांव खाईखेड़ा निवासी युवक ने एसडीएम रश्मि लांबा को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका मकान सरकारी योजना से बना हुआ है। उसके मकान के बराबर में बड़ा भाई अपने मकान का निर्माण करवा रहा है।
भाई उसके मकान का छज्जा भी तुड़वाने को कह रहा है। युवक पहले भी कई बार विवाद कर चुका है। विगत दिनों पीड़ित ने मकान का निर्माण कर रहे राजमिस्त्री से अपने मकान का ख्याल रखने के लिए कहा तो इसी बात पर भाई, उसकी पत्नी व उसके लड़के ने मारपीट कर उसको घायल कर दिया। बीच बचाव में उसके छोटे पुत्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया था। आरोप है कि भाई ने सका मकान पर कब्जा करने की तैयारी कर रहे हैं। पीड़ित ने एसडीएम से भाई और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है। एसडीएम ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।
शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग कार्यालय परिसर में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू सेवन न करने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विभागीय स्तर पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बैनर पर हस्ताक्षर कर तंबाकू मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों एवं उसके दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी सहित अनेक गंभीर रोगों का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को इस लत से दूर रखना है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं तंबाकू का सेवन न करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा,ए०आर०ओ० आनंद कुमार, स्टेनो पाकेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मोटापा रोग निवारण शिविर का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान पंजीकरण दिल्ली निशुल्क की एस डी मार्केट निकट शिव चैक योग क्लास में 1 जून से लेकर 5 जून तक पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर निशुल्क लगाया जा रहा है समय सुबह 5ः15 बजे से सुबह 6ः30 तक रहेगा आज एस डी मार्केट योग क्लास में जिले के योग अधिकारियों की एक मीटिंग जिला प्रधान श्री सुभाष गुप्ता जी की अध्यक्षता में हुई जिसमें पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर के संदर्भ में चर्चा हुई कि मोटापा एक विश्वव्यापी खास तौर भारतवर्ष में एक समस्या बनता जा रहा है मोटापा के कारण और भी बहुत से रोगों से मनुष्यग्रस्त होता जा रहा है जैसे डायबिटीज हार्ट समस्या हाई ब्लड प्रेशर घुटना दर्द आदि रोग पांच दिवसीय शिविर में योगासन प्राणायाम सूक्ष्म क्रियो एवं खानपान द्वारा उक्त रोगों से कैसे बच सकते हैं बताया जाएगा अतः हम मुजफ्फरनगर शहर वासियों से निवेदन करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में मोटापा रोग से ग्रसित सभी लोग पांच दिवसीय शिविर में पहुंचकर योग द्वारा बिना दवाई के मोटापा रोग से निजात पाए और जीवन भर स्वस्थ जीवन जिए यही भारतीय योग संस्थान का मूल उद्देश्य है।
पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि पुरुषोत्तम मास मे नगर के अलग-अलग क्षेत्रों/परिवारों में प्रतिदिन शोभायात्रा के साथ निशुल्क गीता पाठ (पुरुषोत्तम योग),संकीर्तन का जो आयोजन किया जा रहा है उसी श्रृंखला मे बारहवें दिवस भरतिया कॉलोनी मे श्री अजय कुमार गर्ग, हिमांशु गर्ग के सौजन्य से गीतापाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। गर्ग परिवार द्वारा गीताजी की शोभा यात्रा के उपरांत दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन कराया। सर्वप्रथम अतुल गर्ग ने गणेश वन्दना,सरस्वती वंदना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप ,पुरुषोत्तम योग का पाठ कराया गया। पंडित अरुण मिश्रा स्वामी जी ने गीताजी के पठन-पाठन एवं श्रवण के महत्व का विस्तार से वर्णन किया तथा सभी को नियमित गीतापाठ करने के लिए कहा। ’रामबीर सिंह ने घर-घर गीता, हर घर गीता के निमित्त उपस्थित श्रद्धालुओ को पुरुषोत्तम योग के पत्रक भी भेंट किये। महेन्द्र रावत तथा राजेश वर्मा तथा बहन गरिमा द्वारा प्रस्तुत भजन मैंने जब से गुरु जी तेरा नाम लिया, अभिमान दिखाना छोड़ दिया भजन सुनकर श्रद्धालुजन भक्तिरस मे सराबोर होकर नाच/झूम उठे। गीतापाठ मे अतुल गर्ग,रामबीर सिंह ,सुभाष गर्ग,गरिमा गोयल, मीनू गोयल, विपिन गुप्ता, विमल प्रताप ,अनीता गुप्ता, मीनाक्षी गर्ग, राजेश वर्मा, हिमांशु गर्ग,अजय कुमार गर्ग, मोनिका गोयल,पूनम गर्ग, कविता अग्रवाल,शशि बिंदल, मूर्ति, कमलेश बंसल, अल्का मित्तल,कुमुद गुप्ता,शशि बाला, रमन, खुशबू, मालती सैनी, सरस्वती, सारिका बंसल, डॉली जैन, हेमरानी, चांदनी गर्ग, मीनाक्षी शर्मा, प्राची रस्तोगी, रीता शर्मा, विजय शंकर शर्मा, जया,महेंद्र रावत तथा भारी संख्या मे कॉलोनी निवासी सम्मानित गणमान्य श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। आरती के उपरांत प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।
पुलिस बल के साथ निकाला एसपी सिटी ने फ्लैगमार्च

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र नई मंडी में किया गया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, अधीनस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर श्री अमृत जैन द्वारा थाना नई मंडी क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च थाना नई मंडी क्षेत्र के मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों गौशाला रोड, मॉल रोड, बैंक रोड, वकील रोड आदि स्थानों से होकर निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं रात्रि गश्त की स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने क्षेत्रीय जनता एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा आमजन की सुरक्षा हेतु पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव, प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी श्री आनन्ददेव मिश्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
छबील लगाकर शरबत बांटा
जानसठ। दर्शन आश्रम की और से दयाल पुरुष सन्त दर्शन सिंह जी महाराज की 37वीं बरसी के उपलक्ष्य में पानीपत खटीमा मार्ग पर छबील लगाकर लोगों को ठंडा शरबत पिलाया। इसका आयोजन सुखपाल अध्यक्ष, प्रेमपाल सचिव, राजीव पाल कोषाध्यक्ष, सत्यवीर सिंह उपाध्यक्ष, सतीश चन्द दर्शन विद्यालय प्रधानाचार्य, मन्नू, अमरपाल, अमन, सागर, राहुल, गगन, अंकित, सिद्धार्थ, अग्रिम, बबलू पाल, नव्या, अर्पूव पाल, अंगद, पीयूष व रविन कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।
ताला तोड़कर लाखों की चोरी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। अज्ञात चोरों ने मकान का मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे का कुंडा उखाड़कर पूरे घर को खंगाल डाला। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित शादाब किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। इसी बीच मौका पाकर चोरों ने मकान को खाली देखकर धावा बोल दिया। चोरों ने इत्मीनान से पूरे घर की तलाशी ली और अलमारी तथा गल्ले में रखी नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर घर से सोने के आभूषण, लगभग दस हजार रुपये की नकदी तथा तांबे की कीमती डेग समेत करीब पांच लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। वारदात का पता उस समय चला जब परिवार के सदस्य घर लौटे और मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और कमरे का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ भी की और मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है और उन्होंने पुलिस गश्त को और तेज करने की मांग की है।
मजदूरों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।बुढ़ाना रोड स्थित ग्राम काकड़ा के एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले दर्जनों मजदूर अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय पहुंचे। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तय की गई न्यूनतम मजदूरी के बावजूद भट्टा मालिक उनका आर्थिक शोषण कर रहे हैं और उनकी गाढ़ी कमाई में से जबरन कटौती की जा रही है। मजदूरों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में तुरंत दखल देने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मजदूरों द्वारा सौंपे गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, शासन द्वारा वर्तमान में ईंट पथाई की न्यूनतम मजदूरी 718.13 प्रति हजार ईंट घोषित की गई है। आरोप है कि बुढ़ाना रोड (ग्राम काकड़ा) स्थित एक व्यक्ति के ईंट भट्टे पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। भट्टा मालिक द्वारा ईंट पथाई की सरकारी दर (718.13) में से गारा बनाने के नाम पर 162 प्रति हजार ईंट की अवैध कटौती की जा रही है। मजदूरों को पूरी मजदूरी देने के बजाय इस राशि को काटकर भुगतान किया जा रहा है, जो सरासर अन्याय है। शिकायतकर्ता मजदूरों का कहना है कि न्यूनतम मजदूरी अधिनियमके तहत तय की गई राशि में से किसी भी प्रकार की कटौती करना एक दंडनीय अपराध है। किसी भी ईंट भट्टा मालिक को मजदूरों का शोषण करने का कानूनी अधिकार नहीं है। कलेक्ट्रेट पहुंचे मजदूरों ने साफ कहा कि महंगाई के इस दौर में सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी ही उनका एकमात्र सहारा है। अगर उसमें से भी ठेकेदार या भट्टा मालिक अवैध रूप से पैसे काटेंगे, तो उनके सामने भुखमरी की नौबत आ जाएगी। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जल्द ही पूरी मजदूरी नहीं दिलाई गई, तो वे काम बंद कर बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। कलेक्ट्रेट पहुंचे शमिकों में सुनील, नितिन, सोनू, बिजेन्द्र, राहुल, अनिल, शिवकुमार, रमेश, पप्पू, आनंदपाल, मिंटू, इकराम, बालेंद्र, बीरसेन, काला, ओमप्रकाश, सावन, आशीष, रमेशचंद समेत दर्जनों श्रमिक शामिल रहे।
ग्रीष्म ऋतु उत्सव का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद् हस्तिनापुर (विकास रत्न) प्रांत दिव्य शाखा मुजफ्फरनगर का ग्रीष्म ऋतु उत्सव परिवार सहित सुनहरी शाम के नाम से मूलचंद रिजॉट्र्स मेरठ रोड पर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गीत से की गयी। कार्यक्रम में शाखा के 40 परिवार के 100 सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती रश्मि मित्तल, श्रीमती नीना गोयल, श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती सिल्की जैन ने मिलकर सुंदर कार्यक्रम की व्यवस्था बनाई जिसमें शाखा के 40 से अधिक सदस्यों ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सभी को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समयबद्धता पुरस्कार शशिकांत मित्तल एवं श्रीमती मीनाक्षी मित्तल को दिया गया। लकी ड्रा के रूप में नवल अग्रवाल जी एवं मुकेश जैन जी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शाखा परिवार से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में नवल अग्रवाल (प्रां. प्रा. प्रा. विकास रत्न एवं विकास मित्र) के द्वारा शाखा के वरिष्ठ सदस्य आनंद चैहान जी के विकास रत्न बनने की घोषणा की गई सभी सदस्यों ने ताली बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया और उनको पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। शाखा सचिव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का अध्यक्ष जी की ओर से आभार व्यक्त किया गया और राष्ट्रगान के बाद सभी को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया गया।
चुराई कुर्बानी की खाल,दो गिरफ्तार एक फरार

भोप। क्षेत्र के गांव किशनपुर में ईद उल जुहा पर कुर्बानी के पशुओं की खाल को गड्ढे से निकालकर चोरी से बेचने का मामला प्रकाश में आया है।ग्रामीण ने गांव के ही पिता पुत्र व एक अन्य के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बकरीद पर उसके परिवार वालो ने पशुओं की कुर्बानी की थी। कुर्बानी के बाद करीब तीस खाल व अन्य अवशेष को उन्होंने एक प्लाट में खुदवाए गए गड्ढे में दफना दिया था। मोहसिन का आरोप है कि गांव के ही पिता पुत्र और तिस्सा निवासी द्वारा उसके द्वारा खुदवाए गए गड्ढे को पुनः खुलवाकर लगभग 30 पशुओं की खाल निकलवा ली और उन्हें बेच दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित पक्ष में रोष व्याप्त हो गया। पीड़ित आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तथा शनिवार को पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मजदूर की हत्या
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में एक मजदूर की निर्मम हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव का चोरी-छिपे अंतिम संस्कार करने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने श्मशान घाट में चिता पर रखे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली निवासी 35 वर्षीय अंकुर पुत्र पाल्ला शुकतीर्थ स्थित नक्षत्र वाटिका के समीप निर्माणाधीन गंगा घाट पर मजदूरी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने उसकी ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को पास के श्मशान घाट में ले गए और जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चिता पर रखे अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार सुबह निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार रोबिन ने भोपा थाने में तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में बताया गया कि आधी रात के समय उसे घटना की जानकारी मिली। जब वह मौके पर पहुंचा तो अंकुर के कमरे के आसपास खून फैला हुआ था। बाद में श्मशान घाट पहुंचने पर उसने देखा कि अंकुर का शव चिता पर अधजली अवस्था में रखा हुआ है और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मौजूद हैं।
प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि हत्या कहीं और करने के बाद आरोपियों ने शव को श्मशान घाट ले जाकर जला देने की कोशिश की, ताकि हत्या के साक्ष्य नष्ट किए जा सकें। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस सनसनीखेज वारदात से तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में भय और दहशत का माहौल है।













