समाचार (Muzaffarnagar News)
शातिर हत्याभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेड़ा विजय कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सिखेड़ा एवं थाना भोपा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 25मई को वादी मगन सिंह पुत्र धारा सिंह निवासी ग्राम बेहडा आस्सा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिखेड़ा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि 18मई कोे उसका पुत्र विकसित उर्फ रोकी बड़ौत होते हुए ऋषिकेश जाने के लिए कहकर घर से निकला था परन्तु तब से न तो उसका फोन ही लग रहा है और न ही वह वापस आया है । थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर विकसित उपरोक्त की तलाश की जा रही थी । इसी क्रम में 30 मई को वादी द्वारा थाना सिखेड़ा पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि वादी को आशंका है कि विकसित की पत्नी रेनू द्वारा रेनू के पूर्व पति के बेटे बादल तथा उसकी पत्नी निशा व अन्य साथियों के साथ मिलकर विकसित की हत्या करने के उद्देश्य से अपहरण किया गया है तथा कोई गंभीर घटना कारित कर दी गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीमें गठित की गयी थीं । थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की सुरागरसी-पतारसी हेतु थानाक्षेत्र में तलाश/गश्त की जा रही थी । इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त घटना में सम्मिलित अभियुक्तगण द्वारा गुमशुदा विकसित की हत्या कर उसका शव थानाक्षेत्र भोपा के ग्राम कादी पुर के जंगल में एक खेत में दबा दिया है तथा 01 अभियुक्त सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को खुर्दबुर्द करने वाला है । इस सूचना पर थाना सिखेड़ा पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना भोपा से सम्पर्क पर थाना भोपा पुलिस बल को साथ लिया गया तथा थाना सिखेड़ा एवं थाना भोपा पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मुखबिर के बताए स्थान ग्राम कादीपुर के जंगल में शुभम के खेत पर पहुंचे, वहाँ पर मौजूद 01 व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी । जिसमें वह बदमाश मोन्टी उर्फ अभि त्यागी पुत्र सुन्दर त्यागी घायल हो गया । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही से मृतक का शव तथा 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा एवं थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त मोन्टी उर्फ अभि त्यागी पुत्र सुन्दर त्यागी निवासी ग्राम मलपुरा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर । प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान घायल / गिरफ्तार अभियुक्त मोन्टी उर्फ अभि त्यागी उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मृतक विकसित की पत्नी रेनू व रेनू के पूर्व पति के बेटे बादल तथा बादल की पत्नी निशा व मेरे द्वारा विकसित को बड़ौत ले जाकर उसकी हत्या कर दी गयी तथा सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को ग्राम कादी पुर में शुभम के खेत में गड्डे में दबा दिया था । आज मैं शव को खुर्दबुर्द करने के उद्देश्य से आया था कि पुलिस ने पकड़ लिया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 नेमपाल सिंह, उ.नि. अरूण कुमार, आकाश शर्मा, है0का0 सूरज सिंह, नरेन्द्र सिंह, आदित्य, विनय, का. अमित कुमार, प्रवीण कुमार थाना सिखेड़ा शामिल रहे।
अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिलने से हड़कम्प

बुढ़ाना। जनपद के थाना बुढ़ाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चन्हेड़ी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब मंगलवार की सुबह बकता एवं सटेड़ी रजवाहा पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ। इस खौफनाक मंजर को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत और भय का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मौके का मुआयना किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह ग्राम चन्हेड़ी के चैकीदार ने बकता-सटेड़ी रजवाहा पुल के नीचे झाड़ियों में एक शव पड़ा देखा, जिसके कुछ हिस्से बुरी तरह जले हुए थे। चैकीदार ने तुरंत इसकी सूचना बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी देहात) अक्षय संजय महाडीक और क्षेत्राधिकारी (सीओ) बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गया। सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव अधजली अवस्था में झाड़ियों से बरामद हुआ है, जिससे साफ है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने का प्रयास किया गया। फोरेंसिक टीम ने सभी जरूरी साक्ष्य संकलित कर लिए हैं। आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हमारी पहली प्राथमिकता मृतक की शिनाख्त और आरोपियों की गिरफ्तारी है। जल्द ही इस अंधी हत्या का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का बेहद सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। शव की हालत को देखकर प्रथम दृष्टया यह साफ प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और की गई और फिर साक्ष्य (सबूत) छिपाने के उद्देश्य से शव को यहाँ लाकर आग लगा दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिंगरप्रिंट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को अविलंब मौके पर बुलाया गया। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की तकनीकी टीम ने साक्ष्य एकत्र करने शुरु कर दिये हैं। इस टीम ने अधजली राख के सैंपल, मृतक के जले हुए वस्त्रों के टुकड़े और अन्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक नमूने एकत्रित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। शव के काफी हद तक जल जाने के कारण मृतक की पहचान (शिनाख्त) नहीं हो सकी है। बुढ़ाना पुलिस आसपास के सभी गांवों और थानों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान स्थापित की जा सके। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
अन्तर्राज्यीय खाद की कालाबाजारी करने वाले शातिर दबोचे
06 माह में इस गिरोह द्वारा लगभग 15.12 लाख किलोग्राम अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी किए जाने का खुलासा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना जानसठ पुलिस एवं एसओजी देहात की संयुक्त कार्रवाई में खाद की कालाबाजारी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 08 अभियुक्त गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 454 कट्टे(20,430 किलोग्राम) अनुदानित यूरिया, 02 पिकअप, 01 कैंटर, 01 कार तथा फर्जी बिल (अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रूपये) बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महादिक अक्षय संजय, क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना जानसठ श्री विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना जानसठ पुलिस एवं एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा की गयी कार्यवाही। थाना जानसठ पुलिस टीम द्वारा कवाल पुल की नीचे चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान एसओजी देहात टीम द्वारा मौके पर अवगत कराया गया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई है कि 01 सफेद रंग की औरा गाड़ी जिसमें 02 व्यक्ति सवार हैं जो उनके पीछे चल रही 03 अन्य गाड़ियों, जिनमें कालाबाजारी करके लाया गया किसानों का अनुदानित यूरिया भरा है, को आगे-आगे चल कर स्थिति से अवगत करा रहे हैं । इस सूचना पर थाना जानसठ पुलिस टीम द्वारा जिला कृषि अधिकारी श्री राहुल तेवतिया को सूचित कर मौके पर आने हेतु अनुरोध किया गया तथा थाना जानसठ पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान कवाल पुल से पहले जानसठ की तरफ हाईवे पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी गयी । कुछ समय पश्चात जानसठ की तरफे से एक सफेद रंग की औरा गाड़ी आती दिखाई दी जिसके पीछे कुछ दूरी पर 01 कैंटर व 02 पिकअप गाड़िया चल रही थीं । नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चारों गाड़ियों को बैरियर लगा कर रोक लिया तथा एक बारगी दबिश देकर चारों गाड़ियों में सवार 05 व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया। वाहनों की तलाशी लेने पर औरा गाड़ी से 04 कट्टे, कैंटर से 350 कट्टे तथा दोनो पिकअप गाड़ियों से 100 कट्टे अनुदानित यूरिया बरामद किया गया । पकड़े गए व्यक्तियों द्वारा बरामद यूरिया के सम्बन्ध में 03 बिल दिखाए गए जिन्हें जिला कृषि अधिकारी द्वारा जांचोपरान्त फर्जी बताया गया । गिरफ्तार अभियुक्त तनवीर तेली पुत्र रफीक अहमद निवासी पडौली रोड, नागल थाना नागल, सहारनपुर, राहिल राणा पुत्र अशरफ निवासी दौलतपुर थाना सदर, यमुनानगर, हरियाणा, रियासत पुत्र करामत अली निवासी चैंदाहेड़ी थाना देवबंद, सहारनपुर, मोहित पुत्र रामशरण निवासी तिगरा थाना सदर, यमुनानगर, हरियाणा, मनीष पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी सादीपुर थाना सदर, यमुनानगर, हरियाणा, सौरभ उर्फ हिमांशु पुत्र राकेश निवासी नेहरु चैक भौकरहेड़ी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर, रोहन उर्फ प्रियांशु पुत्र संजय कुमार निवासी नगला लक्खूपुरा, दक्षिणी भौकरहेड़ी थाना भोपा, सूर्य प्रताप उर्फ तुषार पुत्र रामकुमार निवासी मजलिसफुर तौफीर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। अपराध करने का तरीका- अभियुक्तगण का एक संगठित गिरोह है । अभियुक्तगण किसानो के लिए अनुदानित यूरिया को अवैध तरीके से सौरभ उर्फ हिमांशु पुत्र राकेश निवासी नेहरु चैक भौकरहेड़ी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर , रोहन उर्फ प्रियांशु पुत्र संजय कुमार निवासी नगला लक्खूपुरा, दक्षिणी भौकरहेड़ी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर व 3.सूर्य प्रताप उर्फ तुषार पुत्र रामकुमार निवासी मजलिसफुर तौफीर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर की खाद की दुकान से निर्धारित दाम से अधिक दाम में खरीदते थे। अभियुक्तगण पुलिस से बचने के लिए मालवाहक वाहनों के आगे औरा गाडी लगाकर रैकी कराते थे। रास्ते में कोई परेशानी न हो इसके लिए फर्जी बिल भी इन्हीं दुकानदारों से बनवा लेते थे। एक अन्य साथी संजय निवासी कानो वाली रायसी लक्सर, हरिद्वार भी अभियुक्तगण के साथ काम करता है जो आज नहीं आया था। खाद बेचकर जो भी मुनाफा होता था उसे सभी लोग काम के हिसाब से आपस में बांट लेते थे। पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि प्लाईबुड फैक्टरियों मे ग्लू बनाने के लिए इण्डस्ट्रिीयल टेक्निकल ग्रेड-1 यूरिया का प्रयोग किया जाता है जिससे बने ग्लू का ग्रेड-1 यूरिया का 80-100 रूपये प्रति किलोग्राम खर्चा आता है। जबकि किसानो का आवंटित यूरिया से ग्लू बनाने का खर्चा 5-6 रूपये प्रति किलोग्राम पडता है। इसलिए प्लाईवुड फैक्ट्रिीयो में इसकी बहुत मांग ज्यादा होती है। जिसके चलते यूरिया की कालाबाजारी की जा रही थी। अभियुक्तगण द्वारा विगत 06 माह में लगभग 15.12 लाख किलोग्राम अनुदानित यूरिया की कालाबाजी की जानकारी हुई है । जिसमें से 20.43 हजार किलोग्राम यूरिया थाना जानसठ पुलिस द्वारा बरामद किया गया है । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तगण सौरभ उर्फ हिमांशु, रोहन उर्फ प्रियांशु व 3. सूर्य प्रताप उर्फ तुषार पुत्र रामकुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में उ0नि0 पंकज शर्मा, दीपक शर्मा, अक्षय कुमार, मोहित चैधरी, है. का. रोहताश, का. रोहित कुमार, अनुज कुमार, रामप्रकाश कुंतल, का. अभिषेक शर्मा, प्रशन्त सिरोही, ललित मोरल, अशफाक शामिल रहे। थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर महोदय द्वारा उत्साहवर्धन हेतु 25,000/- रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
झुमकी छीनने वाले शातिर दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्र एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन महावीर सिंह चैहान के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि थाना सिविल लाईन पुलिस संधावली कट के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक मोटरसाईकिल सवार को चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर भागने का प्रयास किया। बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा किया गया, पुलिस टीम से खुद को घिरता देख बदमाश द्वारा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी। जिसमें बदमाश के बाये पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साईकिल व 11,500/-(कुण्डल बेचकर अर्जित किए गए) बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त तहसीन उर्फ तासीन पुत्र यासीन निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि 27 मई को उसने स्टेडियम के पास सड़क पर स्कूटी सवार एक महिला के साथ चलते-चलते अपनी मोटरसाइकिल बराबर में लगाकर उसके कान से सोने का कुण्डल झपट लिया था। उक्त कुण्डल को उसने एक राहगीर अज्ञात व्यक्ति को 20,000/- रुपये में बेच दिया था। अभियुक्त के कब्जे से बरामद 11,500/- रुपये उक्त कुण्डल को बेचकर प्राप्त धनराशि में से हैं, जबकि शेष धनराशि उसने ईद के त्यौहार पर खर्च कर दी। अभियुक्त ने यह भी बताया कि बरामद मोटरसाइकिल उसने जनपद गाजियाबाद क्षेत्र से चोरी की थी तथा पुलिस से बचने के लिए मै आज कही भागने की फिराक मे था कि पुलिस ने मुझे पकड लिया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त थाना शाहपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसका हिस्ट्रीशीट नम्बर 29ए पंजीकृत है। अभियुक्त के विरुद्ध छिनैती, आम्र्स एक्ट, गौ हत्या सहित विभिन्न संगीन धाराओं में करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 महावीर सिंह चैहान थाना सिविल लाईन, व0उ0नि0 प्रवीण कुमार शर्मा, उ.नि. अरूण चाहर, का. अंकित चैधरी, सुधीर कुमार, ब्रहमदेव, सैनी कुमार, मोहित यादव थाना सिविल लाईन शामिल रहे।
योगासन प्राणायाम कराये
मुजफ्फरनगर। एसडी मार्केट निकट शिव चैक भारतीय योग संस्थान निशुल्क योग क्लास में मोटापा रोग निवारण शिविर के दूसरे दिन काफी संख्या में मोटापा रोग से ग्रसित स्त्री पुरुषों ने आकर मोटापा कम करने के लिए सूक्ष्म क्रियाएं योगासन प्राणायाम आदि क्रियाएं बड़े मनोयोग से की विनय कुमार वर्मा ने गहरी लंबे सांसों का अभ्यास ओम की ध्वनि गायत्री मंत्र भावार्थ सहित कराकर किया जिला मंत्री श्री प्रेम सिंह राणा ने विभिन्न योगासन मोटापा कम करने के कराए हास्य आसान दिनेश सिंघल ने कराया योगाचार्य ज्ञानचंद अरोड़ा जी ने सभी योग साधकों का मार्गदर्शन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान श्री सुभाष गुप्ता जी ने की सुभाष गुप्ता जी ने भारतीय योग संस्थान की योग मंजरी का परिचय कराया भारतीय योग संस्थान 1 वर्ष में चार योग मजरिया प्रकाशित करता है योग मंजरी के माध्यम से योग साधकों को योग के बारे में बहुत जानकारियां मिलती है कि हम कैसे स्वस्थ जीवन जिए जिला प्रधान सुभाष गुप्ता जी ने समझाया कि हमारा भोजन कैसा हो हमेशा हल्का भोजन खाएं गरिष्ठ भोजन न खाएं फाइबर वाला भोजन अधिक मात्रा में खाएं सलाद फलों का अधिक सेवन करें पानी उचित मात्रा में की है पानी भोजन से आधा घंटा पहले ले या भोजन के 1 घंटे बाद में यदि हम उक्त सावधानी बरतेंगे तो मोटापा रोग से ग्रसित नहीं होंगे आज दूसरे दिन के शिविर को सफल बनाने में जिला संयोजक प्रोफेसर आरके गर्ग पूर्व पंचायत प्रशासनिक अधिकारी श्री राकेश शर्मा श्री धर्मवीर पाल अगम प्रकाश मित्र सेन राजकुमार पाल विनोद बंसल रतनपाल डॉक्टर प्रमोद कुमार सुधीर शर्मा बीके ग्रेवाल रेनू तायल विनीत मित्तल प्रमिला राय सुधा गर्ग शशि जैन दीपाली गर्ग दीप्ति मित्तल ममता शर्मा संतोष देवी आदि का पूर्ण सहयोग रहा
क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।क्रांतिसेना द्वारा चलाये जा रहे सदस्य्ता अभियान के तहत आज जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी की उपस्थिति में व युवा जिलाध्यक्ष विकास पुंडीर के नेतृत्व में एक दर्ज़ेन से अधिक हिंदूवादी युवाओं ने क्रांतिसेना की सदस्य्ाता ग्रहण की, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहाँ कि संघठन के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के नेरतत्व में क्रांतिसेना परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है, संघठन व संघठन अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा स्पष्टवादी नीतियों, हिंदुत्व व जनहित के लिए आवाज उठाने की मुहिम के कारण बड़ी संख्या में युवाओं का क्रांतिसेना से जुड़ना लगातार जारी है, बाद में संघठन की सदस्य्ता ग्रहण करने वाले सभी हिंदूवादी युवाओ प्रधूमन् पुंडीर, कल्लू पंडित, विजय सैनी, अर्जुन, राजबीर नीरज, मनीष ठाकुर, अभी पुंडीर, कुणाल, शिवम् सत्यम, रोहित पुंडीर, अरुण पुंडीर आदि का जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, युवा जिलाध्यक्ष विकास पुंडीर, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चैहान, महानगर उपाध्यक्ष उज्जवल पंडित आदि ने भगवा पटका पहनाकर क्रांतिसेना की सदस्य्ता दिलाई, इस अवसर पर ललित रुहेला, शेलन्द्र विश्वकर्मा संजय आदि उपस्थित रहे
फास्ट फूड का सेवन सेहत के लिए हानिकारक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन ,कटि चक्रासन, त्रिकोणासन ,सूर्य नमस्कार आसन, पश्चिमोत्तानासन ,कमर चक्रासन ,योग मुद्रासन ,वज्रासन उष्ट्रासन , शशकासन,धनुरासन ,चक्रासन ,स्थिर नौकासन तथा शवासन करवाएं। बच्चों की बुद्धि वर्धक तथा यार दास्त बढ़ाने वाले अनुलोम विलोम,कपालभाति तथा भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान भी करवाया गया। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने भोजन विषय पर बताया कि ईश्वर ने मनुष्य को शुद्ध शाकाहारी भोजन को पचाने के अंग दिए हैं। इसलिए हमें शुद्ध शाकाहारी और सात्विक भोजन ही करना चाहिए।जैसा खाए अन्न वैसा बने मन।भोजन करते समय मोबाइल देखना ,टीवी देखना ,गुस्सा करना और तनाव में रहना बहुत ही हानिकारक है ।ऐसा करने से भोजन से शरीर में बनने वाले रस ,रक्त, मास, मेद,मज्जा ,अस्थि तथा शुक्र सभी सात धातुओं में विकार आ जाता है जिससे बालकों की शारीरिक वृद्धि तथा मानसिक विकास रुक जाता है। फास्ट फूड, पैकेट बंद खाद्य पदार्थ ,कोका-कोला आदि ठंडे पेय पदार्थ तथा चाय बालकों के स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है इसलिए हमें कभी भी इनका सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि किशोर बालक एवं बालिकाओं के लिए चरित्र निर्माण योग शिविर प्रातः 6 बजे से 7ः30 बजे तक प्रतिदिन संचालित होता है।अंत में ओम ध्वनि और शांति पाठ से योग साधना का समापन हुआ।
गौशाला का किया निरीक्षण
मीरांपुर। पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर अजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाॉ केयरटेकर उपस्थित मिल। गर्मी से बचाव के पूर्ण इंतजाम है।
बाइक सवार हादसे में हुआ घायल

सिखेड़ा। थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। सिखेड़ा गांव के बाहरी छोर पर स्थित ओवरब्रिज के नीचे ओवरटेक करते समय एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर सवार दो युवक ओवरब्रिज के नीचे से गुजर रहे थे। तभी बगल से गुजर रही एक कार ने ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में बाइक चला रहे सिखेड़ा निवासी सौरभ के सिर में गंभीर चोटें आईं। बाइक पर पीछे बैठा इंतज़ार भी सड़क पर गिरा, हालांकि वह गंभीर चोटों से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद पीआरवी पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने घायल सौरभ को अपनी पीआरवी वाहन से जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सौरभ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले वाहन तथा उसके चालक की तलाश जारी है।
शिव मंदिर के बाहर ग्रामीणों ने राहगीरों को शरबत पिलाया
जानसठ। बढ़ती गर्मी से राहगीरों को राहत देने के लिए क्षेत्र की ग्राम पंचायत महलकी में ग्रामीणों ने शिव मंदिर के बाहर मीठा शरबत वितरित किया। सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों को शरबत पिलाया गया। राहगीरों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना की। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए उन्होंने आपसी सहयोग से यह शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। उनका कहना था कि यह पहल श्जन सेवा ही नर सेवाश् के संदेश को दर्शाती है। इस कार्य में ग्राम प्रधान नरेंद्र, प्रेम कश्यप, प्रमोद कश्यप, गुरुवचन सिंह, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, ऋषिपाल सिंह, सोमपाल सिंह और उदय पाल सिंह सहित कई अन्य ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
होम कंपोस्टर जागरूकता एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं आई टी सी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड संख्या-2, अलमासपुर द्वितीय में स्वच्छता चैंपियन श्रीमती दीपाली वत्स के आवास पर होम कंपोस्टर जागरूकता एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को घर पर निकलने वाले गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण (सोर्स सेग्रीगेशन) तथा होम कम्पोस्टिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता अपनाने, कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पात्र परिवारों को होम कंपोस्टर वितरित किए गए इस अवसर पर स्वच्छता चैंपियन श्रीमती दीपाली वत्स, बाबू श्रीमती रुचि शर्मा, कपिल, आई टी सी मिशन सुनहरा कल से दीपक सैनी, आदि मौजूद रहे।
पुरुषोत्तम मास मे हरि भक्ति से ग्रहदोष,मानसिक अशांति, पारिवारिक क्लेश शांत होते हैः रामबीर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि पुरुषोत्तम मास मे नगर के अलग-अलग क्षेत्रों/परिवारों में प्रतिदिन शोभायात्रा के साथ निरूशुल्क गीता पाठ(पुरुषोत्तम योग),संकीर्तन का जो आयोजन किया जा रहा है उसी श्रृंखला मे सोलहवें दिन 01 जून 2026 दिन सोमवार को पुरूषार्थी कॉलोनी,नुमाइश कैंप में श्रीमती सुनीता अरोड़ा के सौजन्य से गीता पाठ एवं भजनभाव का आयोजन किया गया। गीताजी की शोभा यात्रा निकालकर दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन कराया गया। सर्वप्रथम अतुल गर्ग ने गणेश वन्दना,माँ शारदा का गुणगान, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप , पुरुषोत्तम योग , भगवत स्तुति गीता मन्त्र का पाठ भाव पूर्वक कराया गया। रामबीर सिंह ने बताया कि ब्रह्मवैवर्त पुराण मे वर्णन है कि पुरुषोत्तम मास मे हरि-भक्ति से ग्रहदोष, मानसिक अशांति, पारिवारिक क्लेश शांत होते है। तथा उपस्थित श्रद्धालुओ को पुरुषोत्तम योग अध्याय के पत्रक भी भेंट किए गए। महेंद्र रावत,सुभाष गर्ग,अजय गर्ग, विमल प्रताप ,राजेश वर्मा तथा बहन सुनीता द्वारा प्रस्तुत शिव ऐसा दो वरदान, गुणगान तुम्हारा करता रहूँ आदि भजनभाव को सुनकर श्रद्धालुजन भक्ति भाव मे ओत-प्रोत होकर नाच उठे। गीतापाठ मे अतुल गर्ग,रामबीर सिंह ,सुभाष गर्ग,महेन्द्र रावत, विपिन गुप्ता, विमल प्रताप , मीनाक्षी गर्ग, राजेश वर्मा, सुनीता अरोरा,रंजू झा,रिंकू गंभीर, हरिप्रसाद, विनोद आहूजा, कुश वर्मा, शुभ लता, मंजू त्यागी, गीता, नीरा त्यागी, दीपिका आहूजा,वैभवी आहूजा तथा काफी संख्या मे नुमाइश कैंप वासी श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। आरती के उपरांत प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।
वाहन चोरी के अभियोग का सफल अनावरण
शातिर वाहन चोर अभियुक्त घायल सहित कुल 02 अभियुक्त गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शाहबुद्दीनपुर रोड पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान 02 मोटरसाइकिलें आती दिखाई दीं जिन्हें नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके तथा मोटरसाइकिलों को मिमलाना जाने वाले रास्ते पर मोड़ कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया गया। कुछ दूरी पर जाकर उक्त दोनो मोटरसाइकिलें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा कर गिर गयी जिस पर मोटरसाइकिलों पर सवार 02 व्यक्ति मोटरसाइकिलों को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी । जिसमें एक बदमाश मुकेश ठाकुर पुत्र लल्लू ठाकुर घायल हो गया तथा 01 अभियुक्त को कॉम्बिंग के दौरान मौके से गिरफ्तार किया गया है । घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के 03 मोबाईल फोन , 01 टैबलैट, 01 पे-टीएम मशीन व 01 मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश ठाकुर पुत्र श्री लल्लू ठाकुर निवासी गाजीपुर मण्डी थाना गाजीपुर मण्डी पूर्वी दिल्ली (घायल), अमित कश्यप पुत्र उदयवीर कश्यप निवासी खिचडीपुर थाना गाजीपुर मण्डी पूर्वी दिल्ली मूल पता ग्राम मलेडी थाना गढी पुख्ता शामली । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. सोनू कुमार, आयुष्मान शर्मा, का. विनीत कुमार, अंकित, मनवीर सिंह, अजय कुमार थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।
मजदूर की मौत
भौराकला। भटटे पर ईट निकालते समय दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार भौराकला थाना क्षेत्र के ग्राम सिसौली मे एक भटटे पर काम करने वाले मजदूर मंागा पुत्र मलखान की ईट निकलते समय दीवार गिरने से मौत हो गई। इस हादसे से भटटा श्रमिको मे हडकम्प मच गया। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणो सहित दर्जनो लोग मौके पर इकटठा हो गए। वहीं दूसरी और जब परिजनो को इसकी सूचना मिली तो घर मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। परिजन तुरंत ही मौके पर पहुंचे। इसी बीच मामले की जानकारी मिलते ही एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक, सीओ फुगाना यतेन्द्र नागर व इंस्पैक्टर थाना भौराकलंा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
बेकाबू कार की टक्कर से एक की मौत, एक घायल
शाहपुर। कस्बा शाहपुर के मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित इंडेन गैस एजेंसी गोदाम के बाहर मंगलवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया। यहाँ गैस सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़े निर्दाेष ग्राहकों को एक बेकाबू कार ने बेरहमी से रौंद डाला। हादसा इतना अचानक और भीषण था कि लाइन में खड़े लोग हक्के बक्के रह गये। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल (हायर सेंटर) रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर रोजाना की तरह लोग सिलेंडर लेने के लिए कतार में लगे हुए थे। इसी दौरान कार चालक अपनी गाड़ी को मुजफ्फरनगर रोड से गैस गोदाम के परिसर के अंदर ले जाने का प्रयास कर रहा था। मोड़ पर अचानक कार की रफ्तार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार सीधे कतार में खड़े ग्राहकों की तरफ होते हुए आगे निकल गई।
टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। कार की चपेट में आने से पलड़ी गांव के निवासी युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, सोरम गांव के रहने वाला व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत स्थानीय लोग और एजेंसी के कर्मचारी मदद के लिए दौड़े। लहूलुहान हालत में शेखर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मुजफ्फरनगर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और एक गंभीर घायल है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। आरोपी कार और चालक के संबंध में वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। हादसे के बाद मुजफ्फरनगर रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, लेकिन शाहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला और भीड़ को नियंत्रित किया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बुढ़ाना के क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने भी तत्काल घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवारों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतक के गांव पलड़ी में कोहराम मचा हुआ है।
वर्ष 2026-27 में एक जनपद एक उत्पाद योजना से सम्बन्धित टूल किट एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आॅनलाईन आवेदन पत्रा आमंत्रित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, ने बताया है कि वर्ष 2026-27 में ष्एक जनपद एक उत्पाद योजना से सम्बन्धित टूल किट एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु ओ०डी०ओ०पी० प्रकोष्ठ, लखनऊ के पत्रांक 42 दिनांक 30.04.2026 द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं। इस योजना का उद्देशय जनपद के अन्तर्गत परम्परागत गुड़ उत्पाद को बढावा देने तथा उनसे जुडे हुए लोगों का जीवन स्तर उन्नयन हेतु इस योजना का लाभ दिया जाना है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को उ०प्र० का मूल निवासी होना चाहिए। इस योजना के अन्तर्गत ऐसे सभी आवेदक पात्र होगें जो जनपद के स्थाई निवासी है तथा आयु कम-से-कम 18 वर्ष है। शैक्षिक योग्यता वांछित नहीं है। आवेदक के कौषल वृद्धि के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षार्थियों का चयन शासन द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से किया जायेगा। उपरोक्त योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु ऐसे व्यक्ति/महिला पात्र होगें तो गुड़ उद्योग से जुडे हुए हों तथा इसके पूर्व केन्द्र अथवा राज्य सरकार द्वारा समान प्रकृति की किसी भी योजना का लाभ विगत 02 वर्ष में प्राप्त नहीं किये हों, पात्र व्यक्ति/महिला अपना आवेदन पत्र (आधार कार्ड, फोटो, बैंक पास बुक की फोटो प्रति एवं घोषणा पत्र) के साथ उेउमण्नचण्हवअण्पद पर 20.06.2026 तक ऑन लाईन कर सकते है। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, औद्योगिक आस्थान मेरठ रोड, कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।











