समाचार (Muzaffarnagar News)
नशामुक्ति को दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम द्वारा नशा मुक्ति आश्रम का निरीक्षण किया गया तथा नशा न करने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गयी। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु संचालित ऑपरेशन सवेरा अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण एवं पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक एंटी नारकोटिक्स मुनीश कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ जीवन रेखा नशा मुक्ति आश्रम, रामपुर तिराहा, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आश्रम में नशा त्याग हेतु निवासरत 29 व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी को नशा न करने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ जन-जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।
मुठभैड में इनामी घायल सहित दो दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्त घायल सहित कुल 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0मिश्रा व थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि थाना कोतवालीनगर पुलिस टीम द्वारा न्याजुपुरा-चरथवाल रोड, काली नदी पुल पर चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान 01 मोटर साईकिल पर 02 लोग आते दिखाई दिए जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया परन्तु मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके तथा मोटरसाइकिल को न्याजुपुरा की तरफ कच्चे रास्ते पर मोड़कर भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर जाकर बारिश के कारण रास्ता खरबे होने से मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी जिस पर दोनो व्यक्ति मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश समीर उर्फ फोजी पुत्र हनीफ उर्फ लाला घायल हो गया तथा दूसरे अभियुक्त रोहित पुत्र निर्भय सिंह को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल व 02 तमंचे मय 02 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त समीर उर्फ फोजी पुत्र हनीफ उर्फ लाला निवासी शीतला नगर , नई आबादी कस्बा व थाना खतौली (घायल, वांछित एवं पुरस्कार घोषित), रोहित पुत्र निर्भय सिंह निवासी ग्राम जीवना थाना मंसूरपुर, हाल पता आनन्द विहार नियर भूड चैकी थाना खतौली मुजफ्फरनगर । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त समीर उर्फ फोजी उपरोक्त थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 286/2026 धारा 3/5/25 आयुध अधि0 में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मुजफ्फरनगर द्वारा 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 बृजेश कुमार शर्मा, उ0नि0 शशि कपूर, का. नवीन सैनी, सुल्तान, टिंकू थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।
एसपी सिटी ने कांवड यात्रा का परखा रूट
मुजफ्फरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग एवं प्रमुख स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, सुचारु एवं दुर्घटनामुक्त ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग, खतौली गंगनहर पुल एवं सठेड़ी गंगनहर पुल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान गंगनहर में बढ़े हुए जलस्तर का भी निरीक्षण किया गया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे। विशेष रूप से गंगनहर में बढ़े जलस्तर को देखते हुए श्रद्धालुओं को निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर स्नान अथवा गंगनहर के निकट अनावश्यक रूप से जाने से रोकने, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग एवं निगरानी सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही यात्रा मार्ग पर सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नई मंडी श्री राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ की बैठक
पुरकाजी। लगातार बारिश के बाद खादर क्षेत्र में बढ़ते जलभराव के कारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को सदर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रवीण द्विवेदी और नायब तहसीलदार अमित कुमार ने पुरकाजी के खादर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संवेदनशील गांवों का दौरा कर जलभराव की स्थिति, राहत एवं बचाव की तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने राजस्व विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, नाव, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखी जाए। एसडीएम प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि प्रशासन खादर क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रहा है। सभी संबंधित विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जलस्तर बढ़ता है, तो तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएंगे। एसडीएम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
नायब तहसीलदार अमित कुमार ने जानकारी दी कि राजस्व टीम को गांव-गांव निगरानी करने और जलभराव की स्थिति की नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी नागरिक को परेशानी न हो और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खादर क्षेत्र के हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
इंस्पेक्टर ने समस्याएं सुनी
मीरांपुर। थाना प्रांगण में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने क्षेत्र के लोगों की जन समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, बिजली, पानी और आपसी रंजिश से संबंधित मामले शामिल थे। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर इन शिकायतों का अवलोकन किया। शेष 11 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निपटारा करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और इसकी आख्या उच्च अधिकारियों को भेजी जाए। इस अवसर पर इंस्पेक्टर क्राइम सुनील कुमार मिश्रा, एसएसआई महेंद्र सिंह गौतम, एसआई वीरेंद्र सिंह चैधरी, लेखपाल ओमवीर सिंह और लेखपाल सुरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मी मौजूद रहे। समाधान दिवस में आए फरियादियों ने पुलिस और प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
ग्रामीणों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा
मुजफ्फरनगर/जानसठ। जनपद में लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। शनिवार को जानसठ उपजिलाधिकारी रश्मि लाम्बा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम बाढ़ प्रभावित ग्राम देवल पहुंची, जहां अधिकारियों ने राहत कार्यों का जायजा लेने के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया और उनकी समस्याएं सुनकर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। एसडीएम रश्मि लाम्बा के साथ तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, नायब तहसीलदार अजय कुमार तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गांव में जलभराव और बाढ़ से प्रभावित हालात का निरीक्षण किया तथा राहत व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
वृक्षारोपण महाअभियान में अमूल्य योगदान देे नागरिकः मंत्री कपिलदेव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद मुजफ्फरनगर के सभी नागरिकों, उद्योगपतियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, किसानों, सभी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से कल, 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले ष्एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की भावुक अपील की है। सामाजिक वानिकी प्रभाग, मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित यह भव्य वृक्षारोपण महाअभियान बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पार्क-1 में प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा। इस पुनीत अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर स्वयं पौधारोपण करेंगे और अभियान का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ जनपद के समस्त जनप्रतिनिधि भी इस पावन अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। महाअभियान की पूर्व संध्या पर अपना संदेश देते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या, तीव्र औद्योगिकीकरण और वनों के निरंतर घटने से आज हमारे सामने प्रदूषण, सूखा, बाढ़ और भू-क्षरण जैसी गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियाँ खड़ी हो गई हैं। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और अपनी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र अचूक उपाय है। उन्होंने जनपदवासियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें श्हरित धरती – समृद्ध भविष्यश् की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पूजनीय माता जी के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। जनपद मुजफ्फरनगर में सामाजिक वानिकी के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित करते हुए अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में वनों की कमी को दूर करने तथा बंजर भूमि, नहरों, रेलवे लाइनों और सड़कों के किनारे हरित पट्टी विकसित करने के उद्देश्य से वर्ष 1979 से विश्व बैंक पोषित सामाजिक वानिकी योजना संचालित की जा रही है। वर्तमान में मुजफ्फरनगर, जानसठ, मोरना और बुढ़ाना रेंजों के माध्यम से विभाग निरंतर वनावरण बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य वन नीति-2017 के अनुरूप जन-सामान्य के सहयोग से वानिकी को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में इस वर्ष 2026-27 में जनपद मुजफ्फरनगर में 412.31 हेक्टेयर अग्रिम मृदा कार्य तथा 5,00,000 (पांच लाख) नवीन पौधों के रोपण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस महाअभियान को गति देने के लिए विभागीय पौधशालाओं में अत्यंत रियायती दरों पर वितरण हेतु 52,64,863 (बावन लाख चैंसठ हजार आठ सौ तिरसठ) उच्च गुणवत्ता वाले पौधे पूरी तरह उपलब्ध हैं।
‘वृक्षारोपण महायज्ञ’ पर वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’ कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष त्यागी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओ के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर ने बताया कि पेड़ पौधों से शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्राप्त होती है । जहाँ पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों से जूझ रही है वहीं दूसरी ओर आमजन को पर्यावरण को लेकर जागरुक होने की खास जरुरत है। मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है, इसीलिए एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की संकल्पना अधूरी है । पृथ्वी पर सभी जीव जंतुओं एव वृक्षो का जीवन बनाये रखने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है । पेड़ पौधों से ही हमारा जीवन है ।
छात्राओं का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा घोषित सत्र 2025 2026 के परीक्षाफल में एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी०एस०सी० (गृहविज्ञान) अन्तिम वर्ष का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा एवं सभी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्तिम वर्ष की छात्रा रीतिका ने 76 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, अमृत सिंह ने 67 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान व सृष्टि एवं फरहा ने संयुक्त रूप से 66 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सचिन गोयल, डीन डा० नवनीत वर्मा एवं संकाय की समस्त शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-प – पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। सभी छात्राओं ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय प्-पिता व महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों को दिया । अपने माता- प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने सभी छात्राओं को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उत्कृष्ट प्रदर्शन छात्राओं व सभी शिक्षकों के कठिन परिश्रम का परिणाम है तथा भविष्य में भी सभी छात्राओं को इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाये रखने के लिए कठोर परिश्रम करना होगा तथा साथ ही साथ यह भी बताया कि समर्पण सफलता की यात्रा का एकमात्र यंत्र हैं व उत्साह और कड़ी मेहनत के बिना कोई भी सफलता हासिल नही कर सकता । अतः उन्हें भविष्य में इसी प्रकार से नित नई ऊचांईयों को पाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए ।
इस अवसर पर अंजू कुमारी, नीतू शर्मा, शिवांगी वशिष्ठ, शिवांगी पुण्डीर, शाजिया रहबर, डा0 श्वेता संगल, ओंमकार सिंह, कृष्ण कुमार, आशीष पाल, नितीन गोयल, राधिका धीमान व महक आदि मौजूद रहे ।
शुक्रताल में भंडारा का हुआ आयोजन
मुज़फ्फरनगर। सेवा को समर्पित लायन्स क्लब मुज़फ्फरनगर उन्नति द्वारा शुक्रताल में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण भाव से श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस सेवा कार्य में क्लब के अध्यक्ष लायन मनीष जैन, सचिव लायन दिनेश गर्ग, कोषाध्यक्ष लायन रोहित गर्ग, रीजन चेयरपर्सन लायन मनीष बंसल तथा पूर्व अध्यक्ष लायन अमित मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे ये जानकारी क्लब के मीडिया चेयरमैन एवं डिप्टी डिस्ट्रिक गवर्नर लायन अनिल कंसल ने दी। मातृशक्ति की ओर से लायन अर्चना जैन, लायन पूजा सिंघल, लायन प्रतिभा बंसल एवं लायन नेहा गर्ग ने भी सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर अनेक गणमान्य सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया। सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा को सर्वाेच्च धर्म बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं सामाजिक सेवा कार्य निरंतर करने का संकल्प लिया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया तथा लायन्स क्लब मुज़फ्फरनगर उन्नति के इस सेवा प्रयास की सराहना की।
समधान दिवस पर एसपी ग्रामीण ने सुनीं जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना भोपा पर समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा थाना भोपा पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान महोदय द्वारा जन जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा मौजूद समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
एमबी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल की बेटी सरगम ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर परिवार का बढ़ाया मान
मुजफ्फरनगर। शिक्षा के क्षेत्र में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। मिमलाना रोड स्थित एमबी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल मंजरी वत्स की सुपुत्री सरगम ने सफलतापूर्वक पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्राप्त कर अपने परिवार, शिक्षकों तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सरगम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने इसे कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया। प्रिंसिपल मंजरी वत्स ने अपनी बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। सरगम की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ विद्यालय परिवार भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करेगी। इस अवसर पर सभी शुभचिंतकों ने सरगम को पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।
21वीं सदी के शिक्षण कौशलों पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर में शिक्षकों के व्यावसायिक विकास एवं समकालीन शिक्षण पद्धतियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अंजली आनंद तथा इंडियानिका लर्निंग के प्रख्यात प्रशिक्षक एवं मुख्य वक्ता श्री अली ज़ामा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत प्रधानाचार्या एवं उप-प्रधानाचार्या ने मुख्य वक्ता श्री अली ज़ामा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यशाला में श्री अली ज़ामा ने श्ैसवू स्मंतदमते ंदक भ्ंचचल ब्संेेतववउे ूपजी 21ेज ब्मदजनतल ैापससेश् विषय पर शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए धीमी गति से सीखने वाले विद्यार्थियों की अधिगम आवश्यकताओं, प्रभावी कक्षा-प्रबंधन तथा विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। थ्पदहमत ज्ूपेज ।बजपअपजलए ैजतववच ज्मेजए ॅंसा.ैजवच.छंउम.ब्संचए ैचमसस म्दमतहप्रमत जैसी सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने शिक्षकों को अनुभवात्मक शिक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। साथ ही टपेनंसए ।नकपजवतल एवं ज्ञपदमेजीमजपब स्मंतदपदह ैजलसमे के प्रभावी उपयोग से शिक्षण को अधिक रोचक, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के व्यावहारिक उपाय भी साझा किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने कहा कि शिक्षकों का सतत प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है। उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अंजली आनंद ने विद्यार्थियों की विविध अधिगम आवश्यकताओं के अनुरूप समावेशी, सकारात्मक एवं आनंदमय शिक्षण वातावरण विकसित करने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के करियर परामर्श एवं प्रवेश प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती रूबी मलिक ने गरिमापूर्ण ढंग से किया। कार्यशाला में विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं व्यवहारिक बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।
वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत डी एस पब्लिक स्कूल मे हुआ वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। यहां डी एस पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महा अभियान, वृक्षारोपण महायज्ञ के संदर्भ में डी एस पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा के निर्देशन में तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से , विद्यालय के विद्यार्थियों ने विद्यालय मैदान पर वृक्षारोपण करके इस महा अभियान में अपना सक्रिय सहयोग देकर इस पुनीत कार्य में भाग लिया।
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने विद्यार्थियों को इस वृक्षारोपण अभियान के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूरे सप्ताह भर तक चलेगा। उन्होंने सभी से पूरे मनोयोग से इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आवाह्न किया घ् । स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व के विषय में समझाते हुए बताया कि जीवन के लिए वृक्षों का होना पहली आवश्यकता है। वृक्षों से हमें अनगिनत फायदे होते हैं। वृक्षों से जीवन के लिए आवश्यक प्राण वायु तो मिलती ही है इसके अतिरिक्त वृक्ष अनेकों जीवधारियों को आश्रय भी प्रदान करते हैं। वृक्षों से ही हमें खाने के लिए भोजन, पहनने के लिए रेशे, रोगों से बचाव के लिए औषधियां एवं जीवन के लिए अन्य सभी आवश्यक साधन मिलते हैं। वृक्ष तापमान को नियंत्रित कर वर्षा करने में भी सहायक होते हैं एवं भूमि का कटाव रोककर भूमि की उर्वरा शक्ति को नष्ट होने से बचाते हैं। प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने विद्यार्थियों से आवाह्न किया कि वह स्वयं तो इस वृक्षारोपण अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाए ही साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित एवं जागरूक करें। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मियों से भी इस वृक्षारोपण अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आवाह्न किया।
श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की गुरु पूर्णिमा के संबंध में बैठक अब 12 को
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग में बताया कि 21 जुलाई 2026, मंगलवार को महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य में गांधी कॉलोनी, पचेड़ा रोड, बारात घर में गुरु पूर्णिमा (व्यास पूर्णिमा) का आयोजन सांय 03 बजे से होगा।समस्त पदाधिकारी गण एवं सदस्यों की आम बैठक सिटी सेंटर के सामने सुरेंद्र अग्रवाल जी संरक्षक के कोल्ड स्टोरेज के कार्यालय मे 11 जौलाई 2026 को होनी निश्चित हुई थी। परंतु विगत तीन दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण अब बैठक 12 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे करने का निर्णय लिया गया है। अतरू आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि समय पर पहुंचने की कृपा करे ताकि गुरू पूर्णिमा के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा सके।
12000 करोड़ के दिल्ली.देहरादून एक्सप्रेसवे की खुलेगी पोलए सड़क धंसने के बाद…
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दिल्ली.देहरादून एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद छभ्।प् हरकत में आ गया है। एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की जांच के लिए ैप्ज् गठित कर दी है। इसमें एनएचएआई के अधिकारीए पूर्व अधिकारी और प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हैं। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि यह जांच दल रात के समय एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की जांच करेगाए जिसके लिए अधिकतम छह घंटे का रूट डायवर्जन लागू रहेगा। बागपत से होकर गुजर रहे दिल्ली.देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण 12000 करोड़ की लागत से हुआ है। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर पहुंचकर उद्घाटन किया था। उसी रोज केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पूरे एक्सप्रेसवे का कार से निरीक्षण किया था। वर्तमान में इस एक्सप्रेसवे से रोजाना 25 से 30 हजार वाहन फर्राटा भर रहे हैं। इस बीच मानसून की पहली बारिश के साथ ही एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे। पिछले दिनों मुजफ्फरनगर की सीमा में एक्सप्रेसवे की सड़क पर बड़े.बड़े गड्डे बन गए थे। एनएचएआई अधिकारियों में हड़कंप मच गया था।
कई ठेकेदारों के फर्म ब्लैकलिस्ट
आनन.फानन में एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाली कंपनी समेत कई को नोटिस जारी किए गए। कई ठेकेदारों की फर्मों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। इसके बाद गांगनौली समेत कई अन्य स्थानों पर एक्सप्रेस.वे किनारे बनाई गए मिट्टी के पुस्तों पर कटान होने से गहरे.गहरे गड्डे बन गए थे। एक्सप्रेसवे के किनारे पर लगी रेलिंग भी धंस गई हैए जिससे वहां हादसों का खतरा बन गया था। सोशल मीडिया पर इनकी वीडियो भी वायरल हुईए जिसके बाद एनएचएआई हरकत में आ गया है। दिल्ली.देहरादून एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की जानकारी करने के लिए एसआईटी का गठन कर दिया हैए जो रात में विशेष तकनीकी ऑडिट करेगी।
23 स्थानों का एसआईटी करेगी ऑडिट
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह जांच दल एक्सप्रेसवे का तकनीकी ऑडिट करेगाए जिसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कोर कटिंग और सड़क की परत की जाएगी। किनारे की लाइनए मध्य रेखा और सेंटर लाइन पर क्रस्ट कटिंग की जाएगी। कुल 23 स्थानों पर यह ऑडिट किया जाएगा। प्रत्येक स्थान से दो से तीन नमूने लिए जाएंगेए जिनका उद्देश्य राजमार्ग की गुणवत्ता एवं सड़क की परतों की संरचना का परीक्षण करना है। क्रस्ट कटिंग का कार्य रात्रि के समय समुचित यातायात डायवर्जन के साथ किया जाएगा। कोई भी डायवर्जन छह घंटे से अधिक नहीं रहेगा। इससे यातायात पर न्यूनतम प्रभाव सुनिश्चित होगा। इस जांच दल में एक स्वतंत्र तकनीकी ऑडिट एजेंसीए एनएचएआई का एक इंजिनियरए एक सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता ;स्वतंत्र स्पेशलिस्ट के रूप मेंद्ध और प्राधिकरण अभियंता का एक प्रतिनिधि शामिल रहेगा। बताया कि जांच में यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसका सुधार संबंधित ठेकेदार की लागत एवं जोखिम पर तुरंत कराया जाएगा।


