खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

50  किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास से एक कार सवार तीन युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 लाख रुपये मूल्य का 50 किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली आई-10 कार बरामद की गई है। थाना सिविल लाईन पुलिस व एसओजी टीम जनपद में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत मुखबिर की सूचना पर बामनहेडी रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध आई-10 कार को चेकिंग हेतु रोका गया तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा की उपस्थिति में गाडी को चैक किया गया तो उसमें 50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम व एसओजी टीम द्वारा मौके से ही 03 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया  गया। गिरफ्तार अभियुक्त  मिथलेश पुत्र कान्ते सिंह नि0 चाकघाट थाना चाकघाट जिला रीवा मध्य प्रदेश, रोहित उर्फ मुन्ना पुत्र सीताराम निवासी पकडी बाजार थाना पकडी बाजार जिला शिवान (बिहार), संदीप पुत्र हरिराम निवासी रिविल गंज थाना रिविल गंज जिला छपरा (बिहार), ममता यादव निवासी ग्राम जुटमिल थाना जुटमिल जिला रायगढ (छत्तीगढ) है।  प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि यह गांजा वीरेश कुमार महतो उर्फ राजा निवासी झण्डापुर थाना साहिबाबाद कमिश्नरेट गाजियाबाद का है, तथा इसका दूसरा पार्टनर महेश यादव उर्फ डीपी यादव निवासी लोनी कमिश्नरेट गाजियाबाद है । यह कार भी वीरेश कुमार महतो उर्फ राजा की ही है । वीरेश कुमार महतो व महेश दोनों मिलकर गांजे का अवैध धन्धा करते हैं । महेश यादव पैसा लेकर छत्तीसगढ आता है, और गांजा खरीदकर कार मे रखकर हमें कार गाजियाबाद पहुंचाने के लिये दे देता है हम जब कार को गाजियाबाद पहुंचा देते हैं तो प्रत्येक चक्कर के हमें प्रत्येक व्यक्ति तो 10-10 हजार रुपये वीरेश महतो उर्फ राजा देता है, तथा ममता यादव से गाडी में आने का कारण पूछा तो इसके द्वारा बताया गया कि मैं इसलिये गाडी में बैठकर आती हूँ, कि गाडी में महिला होने के कारण पुलिस आदि कोई भी अधिकारी शक नहीं करता है, मुझे प्रत्येक चक्कर के 06 हजार रुपये वीरेश कुमार महतो उर्फ राजा देता है ।  थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है साथ ही इस गिरोह में वांछित अभियुक्तगण वीरेश कुमार महतो ऊऱ्फ राजा एवं महेश यादव उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी है। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के  लिंको की जांच की जा रही है। इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना सिविल लाइन के उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार, खुशीलाल, कांस्टेबल मनीष अत्री, योगेंद्र और महिला कांस्टेबल रेशु व स्वाति शामिल थीं। वहीं, एसओजी प्रभारी मोहित सिंह, उप-निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल पिंटू और कांस्टेबल ललित ने भी इस ऑपरेशन में शामिल रहे।

 

भाजपा नेता गौरव स्वरूप को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष महाराज अजमीढ़ देव जी की भव्य मूर्ति स्थापना की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस संबंध में अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज संगठन और भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकप्रिय नेता गौरव स्वरूप से मुलाकात कर उन्हें शासन से स्वीकृति दिलाने हेतु एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि मुजफ्फरनगर शहर में शामली रोड पर स्थित काली नदी के पश्चिमी छोर पर, दोनों पुलों के बीच के स्थान पर महाराज अजमीढ़ देव जी की मूर्ति स्थापित की जाए। समाज के लोगों का कहना है कि यह स्थान मूर्ति स्थापना के लिए बेहद उपयुक्त है और इससे समाज की धरोहर तथा सांस्कृतिक पहचान को एक नया आयाम मिलेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से मनोज कुमार वर्मा (सभासद),  कंवरपाल वर्मा (भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी), अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज संगठन, मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।  इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के वक्ताओं ने कहा कि महाराज अजमीढ़ देव जी समाज के पथ प्रदर्शक और आदि पुरुष हैं। उनकी मूर्ति की स्थापना से आने वाली पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास की प्रेरणा मिलेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

एसडीएम सदर ने किया बझेड़ी बाईपास का  औचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर का जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रशासनिक अमला लगातार कांवड़ मार्गों का जायजा ले रहा है ताकि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी ने बझेड़ी बाईपास कांवड़ मार्ग का सघन निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी ने कांवड़ मार्ग की सड़कों की स्थिति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था (स्ट्रीट लाइट्स) और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। सड़कों के गड्ढों को भरने, मार्ग में पड़ने वाले बिजली के ढीले तारों को ठीक करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। एसडीएम सदर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता कांवड़ यात्रा को बिना किसी बाधा के सकुशल संपन्न कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी दिनों में भी कांवड़ मार्गों का लगातार औचक निरीक्षण जारी रहेगा ताकि जमीनी स्तर पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद रहें।

 

बिजली समस्या को लेकर पहुंचे कार्यालय
मुजफ्फरनगर। व्यापारियों की आवाज व्यापार की सदर बाजार इकाई के पदाधिकारीगण बिजली की समस्या अघोषित लगातार कटौती को लेकर टाउन हॉल स्थित बिजली के दफ्तर पहुंचे। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने बताया कि सदर बाजार के व्यापारियों ने मुझे अवगत कराया कि सदर बाजार की पिछले 3 दिनों से बिजली की स्थिति बड़ी खराब है जिससे व्यापारियों का इस भीषण गर्मी में व्यापार करना बेहाल हो गया। उन्होंने कहा कि आगामी कावड़ यात्रा के दौरान मार्ग बंद हो जायेगा तब भी व्यापार बंद हो जाएगा अब बिजली विभाग की अघोषित कटौती से व्यापार करना मुश्किल हो गया जब दफ्तर में जाओ तो अधिकारी नहीं मिलते है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश है इसके बावजूद भी बिजली नहीं मिल पा रही है व्यवस्था नहीं सुधरती तो व्यापारी को आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मुख्य रूप से शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा आकाश अग्रवाल, अक्षित अग्रवाल, अंकुर गोयल, अतुल सिंघल,वैभव त्यागी ,विनीत धीमान, मनीष सिंहल, राजेश सिंहल,संजू गुप्ता,रमित मित्तल, परवीन तायल, परवीन उपाध्याय आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।

 

14 को होगी बैठक
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल  के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष रिपिन कंसल, प्रदेश महिला अध्यक्ष अनीता जायसवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता बैठक में उपस्थित रहेंगे तथा व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर  उनका निराकरण कराएँगे तथा स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ के बारे में भी जानकारी देंगे।

 

समस्याओं से कराया अवगत
मुज़फ्फरनगर। नवीन मंडी व्यापार संघ ने कृषि उत्पादन मंडी समिति, मुज़फ्फरनगर की सचिव को ज्ञापन सौंपकर मंडी परिसर में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा एवं मंत्री मनीष चैधरी ने राघव मिश्रा ने बताया कि मंडी परिसर में अनेक दुकानों एवं गोदामों की छतें वर्षा के दौरान अत्यधिक टपक रही हैं, जिससे व्यापारियों का माल भीगकर खराब हो रहा है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि जिन दुकानों के सामने फड़ निर्माण कार्य अधूरा है, उसे शीघ्र पूरा कराया जाए। साथ ही पूर्व में सड़क निर्माण के दौरान छूट गए कनेक्टिंग सड़क के हिस्सों का निर्माण, शौचालयों के गड्ढों की सफाई, आवश्यक स्थानों पर स्लैब निर्माण तथा दुकानों एवं गोदामों की छतों की मरम्मत कराई जाए। इसके अतिरिक्त छतों एवं वर्षा जल निकासी व्यवस्था की समुचित सफाई भी कराई जाए, ताकि जलभराव और रिसाव की समस्या से व्यापारियों को राहत मिल सके। नवीन मंडी व्यापार संघ ने मंडी प्रशासन से आग्रह किया है कि वर्षा ऋतु को देखते हुए व्यापारियों के हित में इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, जिससे व्यापारियों के माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और मंडी परिसर में व्यापारिक गतिविधियाँ सुचारु रूप से संचालित होती रहें।

 

एसपी सिटी व नगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर एवं नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से  पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन एवं नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौर द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण द्वारा शिव चैक, मीनाक्षी चैक, बागोवाली चैराहा, बझेड़ी फाटक, मदीना चैक, अस्पताल तिराहा, नॉवेल्टी चैक सहित कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, डायवर्जन, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव, नगर पालिका के अधिकारी, बिजली विभाग के अधिकारी, पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।  इस दौरान अधिकारीगण द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे। कांवड़ मार्ग पर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी यातायात संचालन, अस्थायी अतिक्रमण हटाने, आवश्यक संकेतक बोर्ड लगाने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। पुलिस अधीक्षक नगर ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें। जनपद पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

 

महिला की मौत से मचा कोहराम
जानसठ। मीरापुर क्षेत्र के कैथोडॉ गांव में बिजली का करंट लगने से एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव कैथोडा निवासी अख्तरी पत्नी अनीस सलमानी अपने घर में इनवर्टर में बिजली के तार लगा रही थीं। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं। घर में मौजूद महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह महिला को बचाने का प्रयास किया और तुरंत डॉक्टर को बुलाया।
अख्तरी को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।  जानकारी के अनुसार, गांव कैथोडा निवासी अख्तरी पत्नी अनीस सलमानी अपने घर में इनवर्टर में बिजली के तार लगा रही थीं। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं।
घर में मौजूद महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह महिला को बचाने का प्रयास किया और तुरंत डॉक्टर को बुलाया। अख्तरी को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

 

सीडीओ ने पंचायत सचिवालय, कुकड़ा का किया स्थलीय निरीक्षणMuzaffarnagar News
शाहपुर। मुख्य विकास अधिकारी कमलकिशोर कंडारकर  द्वारा विकास खण्ड शाहपुर अंतर्गत पंचायत सचिवालय, काकड़ा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्ष 1966 में निर्मित पंचायत सचिवालय भवन अत्यंत जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। भवन की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उसका नियमित उपयोग नहीं किया जा रहा है तथा ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम प्रधान द्वारा भी पंचायत सचिवालय से नियमित रूप से कार्य संपादित नहीं किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी, शाहपुर एवं सहायक खण्ड विकास अधिकारी (पंचायत)को निर्देशित किया कि जर्जर भवन का सक्षम प्राधिकारी से नियमानुसार तकनीकी मूल्यांकन (ैजतनबजनतंस ।ेेमेेउमदज) कराया जाए तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से भवन के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कराते हुए नवीन पंचायत सचिवालय के निर्माण हेतु प्रस्ताव तत्काल तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाए, जिससे ग्रामवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित पंचायत सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता से दूरभाष पर वार्ता कर संबंधित अभियन्ता को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए, ताकि भवन का तकनीकी निरीक्षण एवं आवश्यक परीक्षण शीघ्र कराया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी, मुजफ्फरनगर को निर्देशित किया कि समस्त औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा नवीन पंचायत सचिवालय निर्माण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनावश्यक विलम्ब न होने पाए।

 

…भजनों पर झूम उठे सैकड़ों श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि साप्ताहिक/एकादशी/विशेष पर्व पर गीतापाठ की श्रृंखला मे सांय 06 बजे से दक्षिणी सिविल लाइन्स मे वरिष्ठ समाजसेवी देवराज पंवार के सौजन्य से एवं भगवताचार्य पं होती लाल शर्मा के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम पंवार परिवार द्वारा दीप प्रज्वलन/विधिवत पूजन के उपरांत अतुल गर्ग द्वारा गणेश स्तुति,माँ शारदा की वन्दना,ओम नमो भगवते वासुदेवाय,कृष्ण कृपा अमृत,  अष्टादश श्लोकी गीतापाठ श्रद्धा भाव पूर्वक कराया गया। पं होतीलाल शर्मा ने जीवन में गीताजी का महत्व समझाया। गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह ने बताया कि महाराज श्री का यह संदेश कि पुरुषार्थी और परमार्थी बने। प्रमादी और स्वार्थी नहीं हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत है। तत्पश्चात भजनभाव मे सुभाष गर्ग,विमल प्रताप,अजय गर्ग भावना, संजय ,राजेश वर्मा, महेन्द्र रावत के भजनों ने सभी उपस्थित श्रोताओ को भक्ति रस मे सराबोर कर दिया गया तथा सभी श्रद्धालुजन तालियां बजाते हुए नाच/झूम उठे। नगर  मे गीतापाठ करके घर -घर गीता, हर घर गीता का  समाज कल्याण का जो सार्थक प्रयास किया जा रहा है, उसके लिए गीतापाठ परिवार के सदस्यो को पंवार साहब द्वारा पटका पहनाकर एवं राधा कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।आरती के उपरांत  प्रसाद वितरण कर  कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। गीतापाठ  में अतुल गर्ग, रामबीर सिंह, देवराज पंवार, उदितराज पंवार,सुभाष गर्ग, अजय गर्ग, महेंद्र रावत,विमल प्रताप,अशोक कुमार गुप्ता, इंजी लोकेश चंद्रा, सुशीला अग्रवाल पूर्व विधायक, विपिन गुप्ता, सनसबीर बालियान, सोनिया रीता,राजबाला,रेणुका जैमिनी, नारायण भारद्वाज, ईश्वरचंद,भावना, अनिल, अशोक गुप्ता,बोहरणलाल, सीताराम,उर्मिला,संजीव वर्मा,होती लाल शर्मा, राजेश वर्मा,हरिरटन शर्मा,बालकराम, अमरीश पालीवाल,जगपाल आदि तथा संख्या मे मातृ शक्ति उपस्थित रही।

 

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में भारतीय मानक ब्यूरो शाखा देहरादून के तत्वाधान में स्टैण्डर्ड राईटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा विद्यार्थियों में गुणवत्ता, सुरक्षा तथा मानवीकरण के प्रति जागरूकता बढाने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय से स्टैन्डर्ड क्लब के 90 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ रिर्साेस पर्सन सूची द्विवेदी, रूपेश कुमार, शुभम कुमार एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सूची द्विवेदी ने क्लब के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो औद्योगिक और उपभोक्ता वस्तुओं के लिए वैज्ञानिक आधार पर मानक निर्धारित करता है। प्रमाणित उत्पाद गुणवत्ता के अनुरूप नहीं होने पर उपभोक्ता बी0आई0एस0 कार्यालय में भी शिकायत कर सकता है, यह ऐसा मंच है जहाँ सरकार उद्योग, संघों और उपभोक्ताओं के परामर्श से गुणवत्ता के राष्ट्रीय मानक स्थापित करती है, जो अन्र्तराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होते है। भारतीय मानक ब्यूरो (बी0आई0एस0)  भारत में राष्ट्रीय मानक निर्धारित करने वाली संस्था है। यह उपभोक्ता मामलों, खाद्य, वितरण मंत्रालयों के अधीन कार्य करती है। बी0आई0एस0 विभिन्न राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और अभियान जैसे – डिजिटल इंडिया, मेकिंग इण्डिया आदि सरकारी पहलों को सम्बोधित करने का कार्य करती है। बी0आई0एस0 के द्वारा बी0आई0एस0 केयर का एक मोबाइल ऐप बनाया गया है जिसके माध्यम से विद्यार्थी अभिभावकों को जागरूक करने का कार्य करेगें। बी0आई0एस0 ऐप के द्वारा विद्यार्थी या अभिभावकों को निम्नलिखित जानकारी प्रदान कराती है। जैसे – उत्पाद की खरीदारी करते समय आप उत्पाद तथा गुणवत्ता को लेकर अक्सर परेशान होते है लेकिन अब आपको परेशान होने के जरूरत नहीं है। बी0आई0एस0 केयर ऐप के द्वारा आप यह पता कर पायेगें कि आपने जो उत्पाद खरीदा है वह शुद्धतापूर्ण या गुणवत्ता पूर्ण है या नहीं। इस ऐप के माध्यम से किसी भी उत्पाद का लाइसेंस नम्बर, हॉलमार्क, एच0यू0आई0डी0 आदि मानकों की जांच भी की जा सकती है। बी0आई0एस0 केयर ऐप के द्वारा पानी की शुद्धता एवं गुणवत्ता मानको की जांच की जा सकती है, प्रेशर कूकर, आभूषण, खाद्य पदार्थ, विद्युत उपकरण इत्यादि की गुणवत्ता की जांच भी की सकती है।प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में निवेदी, अंशिका, वर्तिका, निकिता ने प्रथम स्थान, इच्छा, आरव, जतिन, जानवी ने द्वितीय स्थान, वंशिका खाटियान, जिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों को भिन्न-भिन्न पुरस्कारों एवं प्रशस्ति-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।  कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य द्वारा रिसोर्स पर्सन सूचि द्विवेदी को सम्मान चिह्न भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेश कुमार, सचिन कुमार, शुभम कुमार, नितिन बालियान, जितेन्द्र कुमार, अमित शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

हादसे में रेहडा चालक की मौत
रतनपुरी। गांव मुजाहिदपुर में वाशिंग मशीन और अलमारी लेकर जा रहा रेहड़ा देर रात बड़सू रजबहे की पटरी पर पलट गया। रेहड़े के नीचे दबने से रेहड़ा चालक खतौली के देवीदास मोहल्ला निवासी बाबूराम ( 60) की मौत हो गई। मृतक के बेटे सोनी ने बताया कि उसके पिता बाबूराम खतौली स्थित अमृत रेडियोज की दुकान पर रेहड़े में सामान लाने ले जाने का काम करते थे। शनिवार देर शाम उसके रेहडे में वाशिंग मशीन और अलमारी लेकर निकले। जब वह रजबहा पटरी पर मुजाहिदपुर के पास पहुंचे, तो उनका रेहडा अनियंत्रित होकर रजबहा पटरी के किनारे गहरे खेत में पलट गया। रेहडे के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। खेत में पड़े होने के कारण राहगीर उन्हें नही देख सके। जिस कारण किसी को उनके दबे होने का पता ही नहीं चल सका। देर रात जब उसके पिता वापस नही लौटे, तो उन्होंने आसपास उनकी तलाश की। सुबह के समय एक अन्य साथी रेहडा चालक उन्हें बताया कि उसके पिता मुजाहिदपुर सामान लेकर गए थे। इसके बाद सुबह के समय वह अपने पिता को ढूंढ़ते हुए बड़सू रजबहा पटरी मार्ग पर पहुंचे, तो वहां पुलिसकर्मी उनके पिता के शव को रेहडे के नीचे से निकाल रहे थे। पुलिस द्वारा उनका शव खतौली सीएचसी भेजा गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

 

वेशभूषा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) छात्राओं में अनुशासन, स्वच्छता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालयी वेशभूषा प्रतियोगिता का नई मंडी स्थित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक की सभी छात्राओं ने निर्धारित विद्यालयी वेशभूषा में भाग लिया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा का चयन करना नहीं था, बल्कि छात्राओं में स्वच्छता, समयपालन, आत्मविश्वास, अनुशासन और विद्यालय के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। विभाग प्रमुख रेशू सैनी के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का मूल्यांकन शालिनी ठाकुर, निर्मला शर्मा और अर्चना शर्मा ने किया। चयन समिति ने छात्राओं की वेशभूषा, स्वच्छता, प्रस्तुति, व्यक्तित्व और अनुशासन के आधार पर विजेताओं का चयन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने कहा कि विद्यालयी वेशभूषा केवल एक ड्रेस नहीं, बल्कि समानता, अनुशासन और भारतीय संस्कारों की पहचान है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यदि छोटी-छोटी बातों में अनुशासन अपनाते हैं तो यही आदतें आगे चलकर उनके व्यक्तित्व और सफलता की मजबूत नींव बनती हैं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी आचार्यगण और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

 

सुख-समृद्धि की कामना
बुढ़ाना। कस्बे के प्राचीन भूमिया खेड़ा परिसर में सोमवार को वार्षिक हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बुढ़ाना सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से हवन संपन्न हुआ। इसके तुरंत बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया। पूरे आयोजन के दौरान भूमिया खेड़ा परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। लोगों ने भगवान का पूजन-अर्चन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के संचालक राजू संगल ने बताया कि भूमिया खेड़ा पर हवन-पूजन और भंडारे की यह परंपरा पिछले कई दशकों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आकर पूजा-अर्चना करते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, भूमिया खेड़ा से एक पुरानी मान्यता भी जुड़ी हुई है। यह माना जाता है कि यहां हवन-पूजन और भंडारे के आयोजन के बाद वर्षा अवश्य होती है। इसी आस्था के कारण हर वर्ष हजारों श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल होते हैं। आयोजन को सफल बनाने में राजू संगल, राहुल लाला, सुनील जाटव, प्रमोद कुमार, सोनू कुमार, सुंदर कुमार, अजय तांसारिया, गौरव पंवार, सुशील त्यागी, आकाश त्यागी, पुष्पेंद्र त्यागी और वैभव संगल सहित कई अन्य लोगों ने सहयोग किया।

 

भूराहेड़ी चेक पोस्ट के पास बोलेरो पलटी
पुरकाजी। दिल्ली से हरिद्वार जा रही एक बोलेरो कार भूराहेड़ी चेक पोस्ट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दिल्ली के दो युवक घायल हो गए, जबकि एक युवक सुरक्षित बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बुलेरो में चार दोस्त दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। पुरकाजी क्षेत्र के भूराहेड़ी चेक पोस्ट के पास पहुंचते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी पहले डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऋतिक पुत्र सतेंद्र और विकास पुत्र बलवान, दोनों निवासी दिल्ली, घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के कारण उन्हें जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। वहीं, रोहित पुत्र कुलदीप, निवासी दिल्ली, इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुरकाजी थानाध्यक्ष मनविंदर सिंह भाटी ने बताया कि घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

शिवसेना की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शिवसेना नेता मनोज सैनी के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे सदस्य का अभियान के तहत लगातार जिले में हिंदूवादी विचारधारा से परिपूर्ण हिंदू वीर  शिवसेना से जुड़ रहे हैं इसी क्रम में आज शिव सेना की एक बैठक युवा जिला अध्यक्ष शुभम पाल के नेतृत्व में गाँव बिलासपुर शिव मंदिर प्रांगण में हुई  जिसमें एक दर्जन से अधिक युवाओं ने शिवसेना की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।  इसी उपरांत शिवसेना में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे  कार्यकर्ताओं को शिवसेना में अहम भूमिका प्रदान की जिसमें शिवसेना युवा जिला अध्यक्ष शुभम पाल ने  सागर पाल को युवा नगर अध्यक्ष, विनय पाल को युवा जिला सचिव, अक्षय ठाकुर युवा जिला सचिव, अंकुश गुप्ता युवा जिला महासचिव, अभिषेक पाल युवा जिला सचिव, कपिल पाल युवा जिला सचिव, अभिजीत युवा जिला उपाध्याय, दीपक सैनी युवा जिला उपाध्याय, विशाल सैनी युवा जिला उपाध्याय, अक्षय कुमार युवा जिला उपाध्याय, अक्षय युवा जिला संगठन मंत्री, मिलन युवा जिला मीडिया प्रभारी, सुमित धीमन युवा जिला सोशल मीडिया प्रभारी, आदि के पदों पर नियुक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ सचिन कुमार, राजकुमार सैनी, अनिल शर्मा, गोपी वर्मा, अमित कुमार, राहुल पाल, रविंद्र शर्मा, अंकुश गुप्ता, अक्षय ठाकुर, कपिल पाल, अभिजीत कुमार, दीपक सैनी, अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।

 

संचारी रोग नियंत्राण कार्यक्रम के तहत हुई प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर।  उत्तर प्रदेश शासन तथा जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में डी ए वी इण्टर कॉलेज  कॉलेज मुजफ्फरनगर में संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के उपलक्ष में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस उपलक्ष में छात्रों द्वारा बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से कैसे बचा जाए इन सभी का चित्रण प्रतिभागी ने अपने प्रतियोगिता के विषय को बनाया इस संबंध में संबंधित प्रधानाचार्य श्री प्रवीण कुमार शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि क्योंकि बरसात के मौसम में विभिन्न रोग हो जाते है जिससे हमें बचाव करना है।कार्यक्रम का संचालन तथा संयोजन प्रवीण कुमार सैनी ने किया इस अवसर पर अमित त्यागी, आयुषी धीमान, ब्रह्मदत्त शर्मा, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

 

महिला थाना पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में वारण्टी/वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अन्र्तगत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के कुशल पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं प्र0नि0 महिला थाना श्रीमती संगीता डागर के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के अन्र्तगत महिला थाना पुलिस द्वारा वाद संख्या 7532/24 मु0अ0सं0 269/23 धारा 498ए,323,504,506 भादवि व 3/4 दहेज अधिनियम में वारण्टी 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में महिला थाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 ब्रजपाल सिंह, है. का. सोनवीर सिंह, म.हो.गा. मंजू रानी महिला थाना शामिल रही।

 

गऊ सेवा का आयोजन
मुजफ्फनगर। भारत विकास परिषद ’शक्ति शाखा’के सौजन्य से अपने स्थाई प्रकल्प के अन्तर्गत ’गऊ सेवा का आयोजन नई मण्डी गऊ शाला मुजफ्फरनगर मे आयोजित किया गया । जिसके आयोजक शक्ति शाखा के शाखा अध्यक्ष  राजीव मित्तल एवं श्रीमती स्वाति अग्रवाल जी रहे ।।कार्यक्रम मे शाखा संरक्षक ’श्री विशाल शर्मा जी ने कार्यक्रम का संचालन किया ओर गौ सेवा के महत्व को बताया एवम  कार्यक्रम में शाखा  के सदस्यो ने बढ़चढ़कर भाग लिया ओर कार्य क्रम को सफल बनाने मे सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत मे शाखा अध्यक्ष राजीव मित्तल जी ने सभी सम्मानित सदस्यो एवम दायित्व धारियो का सुन्दर आयोजन सम्पन्न कराने के लिए आभार प्रकट किया सबको धन्यवाद दिया ओर सबसे अपने शक्ति परिवार मे ओर सदस्य जोडने की अपील की ओर इसो तरह से आगे भी  सहयोग देने का अनुरोध किया ।कार्यक्रम मे श्री विशाल शर्मा (शाखा संरक्षक )राजीव मित्तल (शाखा अध्यक्ष)  स्वाति अग्रवाल, देवांश मित्तल,पवन शर्मा आदि सदस्य शामिल रहे .।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22252 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + six =