समाचार (Muzaffarnagar News)

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। हरिद्वार से कांवड़ यात्रियों का जनपद की सीमा में आगमन शुरू होते ही पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने पुलिस अधिकारियों के साथ थाना पुरकाजी क्षेत्र स्थित उत्तराखंड मुजफ्फरनगर बॉर्डर (भूराहेड़ी चेक पोस्ट) का गहन निरीक्षण किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर स्थित भूराहेड़ी चेक पोस्ट मुजफ्फरनगर का मुख्य प्रवेश द्वार है, जहाँ से हरिद्वार से आने वाले शिवभक्त कांवड़िया जनपद में प्रवेश करते हैं। इसे देखते हुए एसपी सिटी ने चेक पोस्ट पर उपलब्ध सभी संसाधनों, सुरक्षा इंतजामों और यातायात प्रबंधन का विस्तृत जायजा लिया।
बॉर्डर पर प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा सुदृढ़ रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस के साथ निरंतर संपर्क और सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जा रही है। कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को सुचारू और दुर्घटनामुक्त बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रोहाना टोल प्लाजा पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।/रोहाना। आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड में आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा के निर्देशों पर और क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा व शहर कोतवाल बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। इसी क्रम में सोमवार शाम रोहाना चैकी प्रभारी मोहित कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ रोहाना टोल प्लाजा पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टोल प्लाजा से गुजरने वाली बाइकों, चार पहिया वाहनों और अन्य संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने वाहन चालकों के कागजातों की गहनता से जांच की। जांच के दौरान जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे या नियमविरुद्ध पाए गए, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। रोहाना चैकी प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग, हाईवे, रोहाना टोल प्लाजा और सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की गश्त व निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके और शिवभक्तों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप कांवड यात्रा की तैयारियों पर बोलीं-सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कांवड़ यात्रा को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका परिषद मुज़फ्फरनगर ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंगलवार दोपहर 12 बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सार्वजनिक शौचालयों, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तनु तथा सफाई नायक भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सफाई नायकों के साथ सीधे संवाद करते हुए उनसे क्षेत्रवार सुझाव लिए और उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। विशेष रूप से कांवड़ मार्ग, शिविरों, प्रमुख चैराहों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र के सभी सार्वजनिक शौचालय पूरी तरह कार्यशील रहें। उनकी प्रतिदिन सफाई हो तथा वहां पर्याप्त पानी, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यदि कहीं टाइल्स टूटी हुई हों या कोई अन्य तकनीकी कमी हो तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या पर भी विशेष चर्चा हुई। चेयरपर्सन ने बताया कि बझेड़ी अंडरपास पर प्रत्येक वर्ष बारिश के समय जलभराव की समस्या सामने आती रही है। इस बार इस समस्या से निपटने के लिए पहले से ही उच्च क्षमता की पंपिंग मशीन स्थापित कर दी गई है, जिससे बारिश होने पर पानी की निकासी तेजी से की जा सके और कांवड़ियों के आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो। मीनाक्षी स्वरूप ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तनु और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। यदि किसी क्षेत्र में सफाई कर्मियों को कोई समस्या आती है तो उसकी सूचना तत्काल अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को दी जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने दो टूक कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। चेयरपर्सन ने बताया कि बैठक में पिछले वर्षों की कांवड़ यात्रा के अनुभवों और सामने आई चुनौतियों की भी समीक्षा की गई। इस बार उन्हीं अनुभवों के आधार पर व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को पहले से बेहतर सुविधाएं मिल सकें और यात्रा पूरी तरह स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो।
जैन इण्टर कॉलेज में एनसीसी चयन प्रक्रिया संपन्न
कर्नल प्रवीण भाल के मार्गदर्शन में ली गई परीक्षा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मिनाक्षी चैक के समीप स्थित जैन इण्टर काॅलेज में एनसीसी मे भर्ती होने के लिए बडी संख्या मे छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा मे सफल होने वाले विघार्थियों को दो वर्षीय एनसीसी प्रशिक्षण मे प्रवेश दिया जाएगा। जैन इण्टर काॅलेज उन गिने चुने स्कूलो मे से है। जहंा एनसीसी का दो वर्षीय प्रशिक्षण कोर्स रेगूलर बेसिस पर कराया जाता है। प्रत्येक वर्ष विघालय में 25 छात्र-छात्राओं को दो वर्षीय एनसीसी प्रशिक्षण के लिए चयनित किया जाता है। मंगलवार को विघालय में एनसीसी के कमंाडिग आॅफिसर कर्नल प्रवीण भाल के मार्गदर्शन में एनसीसी के चीफ आॅफिसर सतेन्द्र सिंह तोमर के निर्देशन मे छात्रों के लिए एनसीसी मे चयन हेतु लिखित व शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी विभाग की तरफ से नायब सूबेदार अजीत सिंह, हवलदार हरप्रीत सिंह व अनिल कुमार तथा विशवेन्द्र कुमार ने छात्रों का चयन किया। उन्होने बताया कि प्रशिक्षित छात्रों के लिए भविष्य में भारतीय सेना में चयन होने के लिए सरकार ने बहुत सुविधाए प्रदान की है। काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ.वशिष्ठ भारद्वाज ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी माध्यम से देश के लिए समर्पित युवा शक्ति का निर्माण होता है।
डीएम का सख्त आदेश-कांवड यात्रा के दौरान बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अफसर
मुजफ्फरनगर। मिनाक्षी चैक के समीप स्थित जैन इण्टर काॅलेज में एनसीसी मे भर्ती होने के लिए बडी संख्या मे छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा मे सफल होने वाले विघार्थियों को दो वर्षीय एनसीसी प्रशिक्षण मे प्रवेश दिया जाएगा। जैन इण्टर काॅलेज उन गिने चुने स्कूलो मे से है। जहंा एनसीसी का दो वर्षीय प्रशिक्षण कोर्स रेगूलर बेसिस पर कराया जाता है। प्रत्येक वर्ष विघालय में 25 छात्र-छात्राओं को दो वर्षीय एनसीसी प्रशिक्षण के लिए चयनित किया जाता है। मंगलवार को विघालय में एनसीसी के कमंाडिग आॅफिसर कर्नल प्रवीण भाल के मार्गदर्शन में एनसीसी के चीफ आॅफिसर सतेन्द्र सिंह तोमर के निर्देशन मे छात्रों के लिए एनसीसी मे चयन हेतु लिखित व शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी विभाग की तरफ से नायब सूबेदार अजीत सिंह, हवलदार हरप्रीत सिंह व अनिल कुमार तथा विशवेन्द्र कुमार ने छात्रों का चयन किया। उन्होने बताया कि प्रशिक्षित छात्रों के लिए भविष्य में भारतीय सेना में चयन होने के लिए सरकार ने बहुत सुविधाए प्रदान की है। काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ.वशिष्ठ भारद्वाज ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी माध्यम से देश के लिए समर्पित युवा शक्ति का निर्माण होता है।
आंखों की शिविर में हुई जांच
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में मंगलवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम, देहरादून के विवेकानंद नेत्रालय द्वारा एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 40 मरीजों की आंखों की जांच की गई और उन्हें नेत्र रोगों से बचाव तथा उपचार के संबंध में विशेषज्ञों ने परामर्श दिया। जांच के बाद 15 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में 16 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए, जिनका निःशुल्क ऑपरेशन विवेकानंद नेत्रालय, देहरादून में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जाएगा। मरीजों को आंखों की नियमित जांच, मधुमेह और बढ़ती उम्र से संबंधित नेत्र रोगों के प्रति सतर्क रहने तथा समय पर उपचार कराने के लिए भी जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि आंखों की किसी भी छोटी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और उपचार से मोतियाबिंद सहित कई गंभीर नेत्र रोगों का सफल इलाज संभव है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविरों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया, जो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करते हैं। इस शिविर को सफल बनाने में ऑप्टोमेट्रिस्ट आशीष सैनी, फार्मासिस्ट राजन सिंह, रजिस्ट्रेशन प्रभारी आयुष कुमार और चालक सुरेश कुमार का विशेष योगदान रहा। टीम ने मरीजों के पंजीकरण, नेत्र परीक्षण, परामर्श और दवा वितरण की व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संभाला। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे निःशुल्क शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि आंखों से संबंधित किसी भी समस्या के लिए आगामी शिविरों का लाभ उठाएं। विवेकानंद नेत्रालय का अगला निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 28 जुलाई 2026 को जानसठ सीएचसी परिसर में आयोजित होगा।
स्मार्ट मीटर, गन्ना भुगतान और एमएसपी गारंटी को लेकर उठाई आवाज
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में कचहरी परिसर में एकत्रित होकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और इंडो-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार के नाम ज्ञापन भेजा। धरने को संबोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आज पूरे देश में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौते को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। बकाया गन्ना भुगतान का तुरंत निस्तारण करने और गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की मांग। बिजली के निजीकरण की योजना और घरों व खेतों पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का कड़ा विरोध। सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा और छात्र आंदोलनों का समर्थन। राकेश टिकैत ने दोटूक शब्दों में कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान ही भारतीय किसान यूनियन का प्राथमिकता में शामिल है। भाकियू का कहना है कि उनका संगठन हमेशा किसानों की समस्याओं पर आवाज उठाता है।
पिछड़ा वर्ग होगा 2027 में निर्णायकः जगदीश पांचाल विश्वकर्मा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।रुड़की रोड कैंप कार्यालय पर पूर्व सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल विश्वकर्मा के कार्यालय पर बैठक आहूत की गई बैठक में में पांचाल ने दावा किया कि वर्ष 2027 के चुनाव में विश्वकर्मा समाज को साथ लेकर पिछड़ा समाज सबसे बड़ा निर्णायक कारक बनेगा , और भारतीय जनता पार्टी की एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी उन्होंने कहा कि विपक्ष का सामाजिक समीकरण इस बार भी सफल नहीं हो पाएगा इस दौरान उन्होंने समाज को संगठित रहने और केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग, दलित, वंचित समाज को सम्मान भागीदारी देने का कार्य किया है वही विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ दल समाज को चुनाव के समय पिछड़े,दलित समाज की बात करते है जबकि भाजपा ने उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा, पांचाल, धीमान, जांगिड़, रामगढ़िया मैथिल ,सुथार सहित पिछड़ा वर्ग समर्थन परंपरागत भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा है उन्हें समाज के लोगों और कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी जी के संकल्प से प्रेरित विकसित भारत संकल्प 2047 को साकार करते हुए मुख्य रूप से मुख्यमंत्री मंत्री युवा उद्यमी योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही 2027 के चुनाव में भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बनेगा इस मौके मुख्यरूप से मनोज पांचाल विश्वकर्मा जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मंगल सिंह जांगिड़, अशोक धीमान, ओम सिंह धीमान, रविदत्त धीमान, नरेश पांचाल, पवन पांचाल, रविंद्र पांचाल, राजीव धीमान, एस के भारद्वाज, राकेश पांचाल प्रणामी, अरविंद धीमान, योगेश धीमान, नवीन पांचाल, लोकेश पांचाल, महावीर पांचाल, मुकेश धीमान, बलराज कोरी, गौरव कश्यप , देवेंद्र पाल, अजय सैनी, आदि सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे
कला की बारीकियां सीखी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद के उभरते कलाकारों और विद्यार्थियों को भारतीय लोक कला एवं संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को जिला शैक्षणिक संग्रहालय, मुजफ्फरनगर में सात दिवसीय लोक चित्रकला कार्यशाला ‘सृजन’ का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) तथा जिला शैक्षणिक संग्रहालय, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव एवं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाषचंद ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह सात दिवसीय कार्यशाला 20 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर लोक चित्रकला की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ उन्हें भारतीय लोक कला और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में कला तनाव से मुक्ति दिलाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। कला केवल मानसिक शांति ही नहीं देती, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व को भी प्रभावशाली बनाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनकी रचनात्मक क्षमता को नई दिशा देती हैं। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाषचंद ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला शैक्षणिक संग्रहालय लंबे समय से इस प्रकार के रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि जनपद की प्रतिभाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध हो सके। जिला शैक्षणिक संग्रहालय की प्रभारी ममता रानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विविध संस्कृतियों और लोक कलाओं का देश है। ग्रामीण परिवेश में विकसित हुई लोक चित्रकलाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को लोक कला की विभिन्न शैलियों से परिचित कराया जाएगा, जिससे वे अपनी सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ सकें। कार्यक्रम में जिला पुस्तकालय प्रभारी डॉ. रणवीर सिंह तथा डॉ. राजीव कुमार ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कला शिक्षा विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, सृजनात्मकता और सकारात्मक सोच का विकास करती है। कार्यशाला में डीएवी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता एवं प्रसिद्ध चित्रकार प्रवीण कुमार सैनी विद्यार्थियों को लोक चित्रकला की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देंगे। कला के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय प्रवीण कुमार सैनी अपने अनुभवों और तकनीकों से विद्यार्थियों को पारंपरिक लोक चित्रकला की बारीकियां सिखाएंगे। इस अवसर पर अनिल कुमार, पूनम रानी, रणवीर सिंह, डॉ. राजीव कुमार, पुनीत राठी, सागर कल्याण, प्रशांत सहित अनेक शिक्षक, कला प्रेमी एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षु विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में कला और संस्कृति के संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं से जोड़ना है।
अंधेरों में जलेगा तो वहाँ कुछ फायदा होगा
मुजफ्फरनगर। समर्पण हिन्दी उर्दु साहित्यिक संस्था समर्पण की मासिक गोष्ठी अमेरिकन इंग्लिश इंस्टीट्यूट लिंक रोड ,आदर्श कॉलोनी पर अध्यक्ष समर्पण ईश्वर दयाल गुप्ता की अध्यक्षता, साहित्यकार रामकुमार शर्मा रागी के संयोजन एवं डा.आस मौहम्मद के संचालन में सम्पन्न हुई । गोष्ठी में मुख्य अतिथि डाॅ सहदेव सिंह और विशिष्ट डाॅ अनस आतिफ, संरक्षक अब्दुल हक सहर व महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती सचिव श्रीमती सुनीता सोलंकी की गरिमामयी उपस्थिति रही। गोष्ठी का शुभारंभ श्रीमती सुनीता सोलंकी द्वारा सरस्वती वंदना तथा कैराना से आए सलीम जावेद द्वारा नात ए शरीफ के साथ हुआ गोष्ठी में उपस्थित कैराना और मुजफ्फरनगर के शायरों की शानदार शायरी ने चार चाँद लगाये। रचनाकार साहित्यकार कवि कवयित्री की गरिमामयी उपस्थिति से गोष्ठी सफल रही ।सभी रचनाकारों की एक से बढ़कर एक रचनाएं एवं प्रस्तुति इस प्रकार रही-
फुरकान आदम –
दौर ए हाजिर में बनाया आपने भगवन जिसे
जहर वो पीकर दिखाए भोले शंकर की तरह
डाॅ अनस आतिफ-
अंधेरों में जलेगा तो वहाँ कुछ फायदा होगा
उजालों में चरागों की कोई कीमत नहीं होती
सलीम जावेद-
गर यकीं नहीं आता पूछ ले जमाने से
हर तरफ अंधेरा है चाँद डूब जाने से
समीर कुलश्रेष्ठ-
पाखण्ड पर न कीजिए कदापि तनिक विचार
रूढी बनती रही सदा, मानवता पर भार।।
डाॅ सहदेव सिंह आर्य-
प्रिय आ जाओ तुम हो भीगी भीगी यादों में
मन के मेरे उपवन में,हो सौंधी सौधी यादों में ।।
अब्दुल हक़ सहर
ष्ये अचानक किस लिए हाथों में पत्थर आगये
वो तो इक पागल था बेचारा तुम्हे क्या होगया
ईश्वर दयाल गुप्ता –
तन मन का महीना है ,सावन का महीना है
माँ गंगे का महीना है,मेरे तिरंगे का महीना है
सलामत राही-
क्यूँ किसी सूरत दरों दीवार पर आती नहीं
मुद्दतों से तितलियाँ भी तो इधर आती नहीं ।।
तहफीन कमर असारवी-
ष्लग गये हो हमें मनाने में
लुफ्त आता है रूठ जाने में
रामकुमार शर्मा रागी-
ष्कुछ दिनों तक प्यार के नगमें सुनाना छोड़िये
आजकल के हर युवा को सरजमीं से जोड़िए। ।
सुनीता सोलंकी-
शब्द दिखावा जब करें, बोल पड़े स्वभाव
झेंप उतारे किस तरह,मिलत नहीं जब भाव ।।
डाॅक्टर आस मौहम्मद अमीन –
रखा हुआ था ज़द पे हवा की मेरा चराग़ ।
यूँ रात भी गुज़र गई लेकिन बुझा नहीं।
उपस्थिति इस प्रकार रही- अब्दुल हक़ सहर , अदीन अहमद , रामकुमार रागी,सहदेव सिंह आर्य, ईश्वर दयाल गुप्ता, सलामत राही, डाॅ आस मौहम्मद अमीन, सलीम जावेद , डाॅ अनस आतिफ, फुरकान खान आदम, समीर कुलश्रेष्ठ, सुनीता सोलंकी आदि सभी ने गोष्ठी को सफल बनाया ।
विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन – 187 लोगों ने उठाया लाभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य कल्याण हेतु आज’जिला सैनिक कार्यालय, सोल्जर बोर्ड मुजफ्फरनगर’ में एक विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल सुमित राणा, जीओसी हेडक्वार्टर पुपसा थे। इस अवसर पर एमएच मेरठ कमांडेंट, ब्रिग सीपी सिंह सहित सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, चश्मे और अन्य नेत्र रोगों की निशुल्क जांच की गई। जरूरतमंदों को दवाइयाँ भी वितरित की गई । शिविर की विशेष बात यह रही कि यहाँ वेस्कुलर सर्जन ब्रिग सी पी सिंह भी उपस्थित थे, जिन्होंने रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान अंगदान की महत्ता पर भी विशेष सत्र रखा गया। डॉक्टरों ने बताया कि एक व्यक्ति अपने देहदान से 8 लोगों को नया जीवन दे सकता है। आंख, किडनी, लीवर और हृदय जैसे अंग दान कर कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है। वक्ताओं ने कहा कि ष्अंगदान महादान हैष् और इस पुण्य कार्य के लिए समाज को आगे आना चाहिए। पूर्व सैनिकों को अंगदान के लिए संकल्प पत्र भी भरवाए गए। मुख्य अतिथि मेजर जनरल सुमित राणा ने कहा कि -ष्सैनिक राष्ट्र की रक्षा करते हैं और ऐसे स्वास्थ्य शिविर उनके परिवारों की रक्षा करते हैं। अंगदान जैसा कार्य समाज में मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। शिविर में 187 पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य जांच कराई और अंगदान के विषय में जानकारी ली। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल चैहान (सेवानिवृत) ने सभी डॉक्टरों, स्टाफ और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ किया गया।
सपा नेता सत्येंद्र पाल हबीबपुर सीकरी प्रकरण के परिजनों से मिले
बुढ़ाना। क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर सीकरी में गतरात्रि बारिश में कच्चे मकान की छत गिरने से इस्लामुद्दीन व उनके चार बच्चों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल ने गांव में पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घटना को बहुत ही दुखद बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इस दुख में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। सपा नेता सत्येंद्र पाल ने कहा कि इस दुखद घटना की भरपाई नहीं की जा सकती फिर भी वह मृतक परिजनों की 50 हजार से सहायता करते हुए उनके साथ खड़े है। मौजूद अन्य सपा नेताओं ने भी मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।
जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी,जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी,सपा नेता अतहर खान,धर्मेंद्र सिंह नीटू,अकरम खान, इकराम कस्सार, जमशेद अंसारी,नवाब इम्तियाज, शमीम आदि मौजूद रहे।
रामपुर तिराहा पर जानलेवा बना सड़क का गड्ढाः ठीक कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा स्थित मुख्य सड़क पर एक बहुत बड़ा और जानलेवा गड्ढा बन गया है, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो रहा है। सड़क के इस गड्ढे के कारण अब तक कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, वहीं कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। आने वाले दिनों में इस मार्ग से लाखों शिवभक्त कांवड़ियों का आवागमन होगा। ऐसे में अगर समय रहते इस समस्या का समाधान बेहद जरूरी है। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्च अधिकारियों से पुरजोर अपील की है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इस गड्ढे को तत्काल भरवाया जाए। लोगों का कहना है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन को सुगम बनाया जाए, ताकि प्रतिदिन गुजरने वाले वाहन चालकों को इस भारी समस्या से निजात मिल सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
एआईएमआईएम ने प्रदर्शन कर सोैंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय पर की जा रही कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान एआईएमआईएम नेताओं ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति, राजनीतिक दल या समुदाय का नहीं, बल्कि शिक्षा और देश के भविष्य का मामला है। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय में हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और यदि संस्थान को ध्वस्त किया जाता है तो सबसे अधिक नुकसान विद्यार्थियों के भविष्य को होगा। एआईएमआईएम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव इंतजार अंसारी ने कहा कि सरकार को इस शैक्षणिक संस्थान को बचाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने चाहिए। उनका कहना था कि यदि विश्वविद्यालय के कुछ भवनों के नक्शों को लेकर आपत्ति है तो नियमानुसार उनकी स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कराई जाए, न कि पूरे संस्थान को नुकसान पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से प्रदेश सरकार की छवि भी प्रभावित हो सकती है।
इंतजार अंसारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बिना स्वीकृत नक्शे वाले भवनों पर कार्रवाई हो रही है तो क्या सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर भी समान कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि कानून का पालन सभी के लिए समान रूप से होना चाहिए।एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी आजाद भारत की एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहचान है, जहां गरीब और मध्यम वर्ग के हजारों छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को विश्वविद्यालय के नाम पर आपत्ति है तो उसका नाम बदल दिया जाए, लेकिन शिक्षा के इस केंद्र को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए। मौलाना इमरान कासमी ने कहा कि यदि सरकार को मोहम्मद अली जौहर नाम से समस्या है तो विश्वविद्यालय का नाम बदलकर मोदी यूनिवर्सिटी या ष्योगी यूनिवर्सिटी रख दिया जाए, लेकिन वहां पढ़ने वाले छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ न किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान को समाप्त करने के बजाय उसे संरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय को बचाने के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार से ध्वस्तीकरण संबंधी कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा संस्थानों पर इस प्रकार की कार्रवाई जारी रही तो इसका व्यापक विरोध किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का समर्थन करना नहीं, बल्कि शिक्षा, छात्रों के भविष्य और शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा का मुद्दा उठाना है।
40 मरीजों की आंखों की शिविर में हुई जांच
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में मंगलवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम, देहरादून के विवेकानंद नेत्रालय द्वारा एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 40 मरीजों की आंखों की जांच की गई और उन्हें नेत्र रोगों से बचाव तथा उपचार के संबंध में विशेषज्ञों ने परामर्श दिया। जांच के बाद 15 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में 16 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए, जिनका निःशुल्क ऑपरेशन विवेकानंद नेत्रालय, देहरादून में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जाएगा। मरीजों को आंखों की नियमित जांच, मधुमेह और बढ़ती उम्र से संबंधित नेत्र रोगों के प्रति सतर्क रहने तथा समय पर उपचार कराने के लिए भी जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि आंखों की किसी भी छोटी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और उपचार से मोतियाबिंद सहित कई गंभीर नेत्र रोगों का सफल इलाज संभव है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविरों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया, जो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करते हैं। इस शिविर को सफल बनाने में ऑप्टोमेट्रिस्ट आशीष सैनी, फार्मासिस्ट राजन सिंह, रजिस्ट्रेशन प्रभारी आयुष कुमार और चालक सुरेश कुमार का विशेष योगदान रहा। टीम ने मरीजों के पंजीकरण, नेत्र परीक्षण, परामर्श और दवा वितरण की व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संभाला। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे निःशुल्क शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि आंखों से संबंधित किसी भी समस्या के लिए आगामी शिविरों का लाभ उठाएं। विवेकानंद नेत्रालय का अगला निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 28 जुलाई 2026 को जानसठ सीएचसी परिसर में आयोजित होगा।
राज्य अध्यापक पुरस्कार-2026 के लिए मुजफ्फरनगर के चार शिक्षक चयनित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राज्य अध्यापक पुरस्कार-2026 के लिए मुजफ्फरनगर जनपद से चार शिक्षकों का चयन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन शिक्षकों के आवेदनों का सत्यापन, मूल्यांकन और प्रस्तुतीकरण 22 जुलाई 2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरनगर में कराया जाएगा। इसके बाद पात्र आवेदनों को राज्य चयन समिति के समक्ष भेजा जाएगा। बीएसए कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार शासन एवं शिक्षा निदेशक (बेसिक) के निर्देशों के क्रम में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों से प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जनपद स्तर पर प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद चार शिक्षकों का चयन अगले चरण के लिए किया गया है। आरती शर्मा प्राथमिक विद्यालय रुस्तमगढ विकास खंड सदर, दिलशाद अहमद प्राथमिक विद्यालय गंगारामपुर कन्या, सदर क्षेत्र, दीपा त्यागी उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदपुर कला चरथावल, डॉ. राजेश त्यागी वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज सदर क्षेत्र शामिल है। बीएसए ने बताया कि इन शिक्षकों के आवेदन पत्रों का अभिलेखीय परीक्षण, सत्यापन एवं मूल्यांकन किया जाएगा। निर्धारित मानकों के आधार पर श्रेष्ठ शिक्षकों के आवेदन राज्य चयन समिति को भेजे जाएंगे। आदेश के अनुसार 22 जुलाई 2026 को दोपहर 1रू00 बजे सभी चयनित शिक्षकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), मुजफ्फरनगर में उपस्थित होकर अपने कार्यों का प्रस्तुतीकरण देना होगा। इसके लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के चयनित शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सत्यापन एवं प्रस्तुतीकरण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाए, ताकि राज्य अध्यापक पुरस्कार-2026 के लिए जनपद से सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का चयन सुनिश्चित हो सके।


