खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का हुआ जनपद आगमन पर स्वागत
2027 के आगाज का कार्यकर्ताओं का उत्साह संकेतः नितिन नबीनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पहली बार जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में भारी उत्साह देखने को मिला।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मेरठ से सहारनपुर सड़क मार्ग से जाते समय मुजफ्फरनगर पहुंचे। खतौली, मुजफ्फरनगर शहर और रोहाना टोल प्लाजा पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया। दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नितिन नवीन ने गाड़ी से उतरे बिना ही कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह अभूतपूर्व उत्साह और ऊर्जा 2027 के चुनावी समर के शानदार आगाज का साफ संकेत दे रही है। भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनावों में जीत का परचम लहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मुजफ्फरनगर, चरथावल और पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं, महिलाओं, सिख समाज, एससी समाज और अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पार्टी की आगामी रणनीतियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपनी बात रखी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट संदेश दिया है कि हम सभी को एकजुट होकर काम करना है और 2027 के विधानसभा चुनाव में कमल का फूल यानी एनडीए का परचम पूरे प्रदेश में लहराना है। पश्चिम उत्तर प्रदेश जितना संवेदनशील है, उतना ही राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भी है। हम मां शाकुंभरी देवी का आशीर्वाद लेकर ही हर चुनाव की शुरुआत करते हैं। यह क्षेत्र किसानों, गन्ने की राजनीति, व्यापारियों और चीनी मिलों का गढ़ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने वाला है। आसुरी ताकतें देश को तोड़ने का षड्यंत्र रच रही हैं। कुछ लोग विदेशों में जाकर भारत माता को कलंकित और अपमानित करने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की पूज्य माता जी का अपमान करने वाले इन ‘जोकरों’ और देश विरोधी ताकतों को जनता के बीच से बाहर निकालने का काम हम सब मिलकर करेंगे। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजपा नेता सतपाल पाल, भाजपा नेता जगदीश पांचाल, पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, क्षेत्रीय महामंत्री रूपेंद्र सैनी, पूर्व विधायक श्रीमती सुशीला अग्रवाल, भाजपा नेता श्रीमती ममता अग्रवाल, रेनू गर्ग, प्रवीण खेड़ा, अचिंत मित्तल, भाजपा नेता तरुण मित्तल, भाजपा नेता संजय गर्ग, भाजपा नेता संजय अग्रवाल।
…2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकारः नरेंद्र कश्यप
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मुजफ्फरनगर और खतौली में मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के दो दिवसीय पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 2017 से भी बेहतर परिणाम लाएगी। सपा के पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को सिगूफा बताते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि यह कोई ठोस फार्मूला नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा जब सत्ता में होती है तब केवल एक परिवार और वर्ग की बात करती है और चुनाव आते ही पीडीए का नाम लेने लगती है।  उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष द्वारा यह भ्रम फैलाया गया कि भाजपा संविधान और आरक्षण खत्म कर देगी। भाजपा इस झूठ को सही समय पर काउंटर नहीं कर पाई, जिससे विपक्ष को कुछ बढ़त मिली।  
 नरेंद्र कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनाव और उपचुनावों के नतीजों ने साबित कर दिया है कि जनता विपक्ष के बहकावे से बाहर आ चुकी है। 2027 चुनाव की तैयारीरू उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर एकजुट होकर काम कर रहा है और 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी।
 विपक्ष बहानेबाजी छोड़ काम करेः संजीव बालियान
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खतौली और मुजफ्फरनगर शहर में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 2027 के चुनावी समर का आगाज कर दिया है। पश्चिम से उठी यह सियासी हवा पूरब तक जाएगी और सभी मिलकर एकजुटता से चुनाव लड़ेंगे।   पूर्व मंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में विपक्ष के सांसद और विधायक बनने के बाद से क्षेत्र का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। त्त्ज्ै ;रैपिड रेल) और रेलवे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं रुक गई हैं।   उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष हमेशा ष्हमारी सरकार नहीं हैष् का बहाना बनाता रहता है। जनता इस बहानेबाजी को समझ चुकी है। मुजफ्फरनगर के चहुंमुखी विकास और रुकी हुई योजनाओं को गति देने के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों को चुनना जरूरी है।  

 

 

लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए मुजफ्फरनगर में निकली मध्यस्थता जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से पत्रांक संख्या-2475 के द्वारा 01 अगस्त 2026 से दिनांक 30 दिसम्बर 2026 तक राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान 3.0 के संबंध में जनपद न्यायालय, मुजफ्फरनगर में एक जागरूकता रैली का आयोजन आज  प्रभारी जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर श्रीमती गरिमा सिंह, द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया गया। राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान-२.० का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण कराना है। इस अवसर पर डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफनगर द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांकः 01.11.2026 दिन रविवार, को राजकीय आद्यौगिक संस्थान (आई०टी०आई०) सूजडू चुंगी मुजफफरनगर में मेगा / वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती गरिमा सिंह, डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुज़फ्फरनगर व जनपद न्यायालय मुजफ्फरनगर के समस्त न्यायिक अधिकारिगण तथा जनपद के वरिष्ठ पत्रकार तथा बडी संख्या में ऑगनबाडी कार्यकत्री उपस्थित रहे।

 

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में मनाया गया 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
छात्राओं को दिलाई गई संतुलित आहार की शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा  क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा में  किया गया जिसमें, संतुलित आहार, स्वस्थ जीवन का आधार के स्लोगन के साथ प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा शपथ दिलाई गई,उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से डॉ राजीव कुमार द्वारा समस्त जनपदवासियों से आयुर्वेद अपनाने हेतु आह्वान किया गया । आयुर्वेद जन जागरूकता कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को उपहार भेंटकर उत्साहवर्धन किया गया।देश में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाए जाने के अवसर पर “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” की थीम निवारक स्वास्थ्य देखभाल, कल्याण और टिकाऊ जीवनशैली में आयुर्वेद के संभावित योगदान को रेखांकित करने का अवसर प्रदान करती है। इसके साथ ही, वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद की भविष्य की यात्रा तेजी से प्रमाण, नवाचार, गुणवत्ता, पेशेवर क्षमता और जिम्मेदार वैश्वीकरण पर निर्भर करेगी। इससे स्वास्थ्य और वेलनेस के निरंतर विकसित होते परिदृश्य में आयुर्वेद की स्थिति को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
उक्त आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा, ब्लॉक सदर, जनपद मुज़फ्फर नगर के प्रधानाचार्य श्री प्रवेंद्र दहिया  एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ ने संविदा कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष डॉ. सचिन जैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्षों से सेवाएं दे रहे संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत कई प्रमुख मांगों के जल्द निस्तारण की गुहार लगाई गई। ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें- संगठन के महामंत्री मणिकांत त्यागी और कोषाध्यक्ष डॉ. फैजल बिन मंसूर ने मांग की कि नियमितीकरण होने तक कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि कर सम्मानजनक वेतन दिया जाए। साथ ही सभी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए एवं ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए। 10 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा- डॉ. राहुल वर्मा ने कहा कि आम जनमानस के लिए 5 लाख रुपये तक का बीमा उपलब्ध है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ एनएचएम कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए कोई चिकित्सा बीमा नहीं है। अतरू कर्मचारियों के लिए कम से कम 10 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू की जाए। स्थानांतरण व अनुकंपा नियुक्ति-मीडिया प्रभारी रवि धीमन और महिला संगठन मंत्री निर्मला देवी ने बताया कि कम मानदेय के कारण दूसरे जिलों में कार्य करना कठिन है, इसलिए गैर-जनपद स्थानांतरण की सुविधा दी जाए। साथ ही सेवा के दौरान मृत्यु होने पर आश्रितों को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति मिले। 25प्रतिशत कोटा व आउटसोर्स समायोजन- एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शमशेर ने आउटसोर्स कर्मचारियों के जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन की मांग की, जबकि लैब टेक्नीशियन कामेश ने नियमित भर्तियों में एनएचएम कर्मचारियों के लिए 25 प्रतिशत सीटों का कोटा निर्धारित करने की बात कही।
डॉ. सुदेश वर्मा और डाइटिशियन नेहा त्यागी ने कहा कि पूरे स्वास्थ्य विभाग में 80ः से ज्यादा मानव संसाधन एनएचएम के माध्यम से ही कार्यरत हैं, जो दुर्गम क्षेत्रों तक सेवाएं दे रहे हैं, फिर भी उनकी अनदेखी की जा रही है।
मांगे न पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी-कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो 8, 9 और 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा तथा इसके बाद 12 अक्टूबर को लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ. सचिन जैन, डॉ. शमशेर, डॉ. राहुल वर्मा, मणिकांत त्यागी, डॉ. फैजल बिन मंसूर, रवि धीमन, निर्मला देवी, नेहा त्यागी, कामेश, निर्मल चैधरी, ओम कुमार, रविंद्र कुमार, एहतेशाम, राकेश कुमार, विपुल कुमार, डॉ. रुचि नारंग, डॉ. राकेश बंसल, डॉ. सागर गोस्वामी, सचिन कुमार, तंजीम अहमद, मदन कुमार, लवलेश कुमार, बबीता, अनिल कुमार, संजय कुमार, रवि कुमार, अश्वनी कुमार, आकाश कुमार, मोहित कुमार, शोभित कुमार, प्रवीण कुमार पाल आदि भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

महाराज अजमीढ़ देव जी की जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की जनपद शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा स्वर्णकार समाज के आराध्य देव, महाराजा अजमीढ़ देव जी की जयंती (शरद पूर्णिमा) पर प्रदेश में शासकीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी (जनपद मुजफ्फरनगर) को सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि महाराजा अजमीढ़ देव जी स्वर्णकार समाज के कुलपुरुष एवं सर्वमान्य आराध्य हैं। प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर देशभर में उनका जयंती महोत्सव बड़ी श्रद्धा, धूमधाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। समाज के लाखों लोग इस दिन विशेष पूजा-अर्चना एवं शोभायात्राओं में भाग लेते हैं। एसोसिएशन के जिला पदाधिकारियों ने मांग की कि स्वर्णकार समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं का सम्मान करते हुए इस पावन तिथि श्शरद पूर्णिमाश् को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय अवकाश के रूप में घोषित किया जाए। इस अवसर पर संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी नरेश कुमार वर्मा, सुभाष चंद्र वर्मा, उमेश चंद्र वर्मा, मदनपाल वर्मा, कंवरपाल वर्मा, राधेश्याम वर्मा, मांगेराम वर्मा, संजय वर्मा, संजीव वर्मा, रमेश चंद वर्मा सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और द ज़िफ़्ट (आरबीवाई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा) के बीच तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के तहत विद्यार्थियों को आंकड़े संरचना एवं कलन विधि (डाटा स्ट्रक्चर एवं एल्गोरिदम), सॉफ्टवेयर विकास और उद्योग-अनुकूल कौशलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण मिलेगा। संस्थान के साथ जुड़कर युवा प्रतिभाओं को बेहतरीन इंटर्नशिप और करियर मार्ग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता जताई गई है।
इस अवसर पर कंपनी के निदेशक सूरज सिंह ने कहा कि वे एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ जुड़कर बेहद उत्साहित हैं। उनका मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्रत्यक्ष मंच (लाइव प्लेटफॉर्म) पर कोडिंग, आंकड़े संरचना एवं कलन विधि, और व्यावहारिक विकास उपकरणों का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण देना है, जिससे उन्हें उद्योग की मांग के अनुरूप तैयार किया जा सके। संस्थान के सचिव अनुभव कुमार ने कहा कि यह साझेदारी विद्यार्थियों के करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। इस माध्यम से कंपनियों को योग्य और कुशल उम्मीदवार आसानी से मिल सकेंगे, तथा हमारे छात्रों को बेहतर इंटर्नशिप व रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि संस्थान की हमेशा से यह कोशिश रही है कि अपने विद्यार्थियों को बेहतरीन तकनीकी शिक्षा और मानक कौशल मापन के अवसर प्रदान किए जाएं। यह समझौता विद्यार्थियों के कौशल विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जो आने वाले समय में छात्रों के लिए एक नया तकनीकी दौर लेकर आएगा। प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि डिजिटल और तकनीकी युग की मांग के अनुसार यह कदम छात्रों के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत करेगा। समझौते के अंतर्गत मिलने वाली रियायती प्लेटफॉर्म पहुंच और संरचित अभ्यास से प्रत्येक विद्यार्थी अपनी क्षमता का विकास कर सकेगा, जिससे उनकी नौकरी (प्लेसमेंट) मिलने की सफलता दर तेजी से बढ़ेगी।

 

 युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प
बुढ़ाना। कस्बे के रामछेल तिराहे के पास नाली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना बुढ़ाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नाली से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा कराई गई शिनाख्त में मृतक की पहचान राहुल कश्यप (31 वर्ष) पुत्र इंदर, निवासी ग्राम उमरपुर, थाना बुढ़ाना के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि मृतक की मृत्यु नशे की अवस्था में नाली में गिरने के कारण हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

 

संस्कृति सप्ताह का भव्य समापन समारोह का आयोजन
संगीतमय हनुमान चालीसा से राममय हुआ वातावरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद् मुज़फ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘संस्कृति सप्ताह’ के अंतर्गत आयोजित “संस्कृति सप्ताह समापन समारोह” में संगीतमय हनुमान चालीसा, शिक्षक सम्मान एवं सांस्कृतिक छटा के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक एवं लोकगीत कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति, लोककला, गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत एवं सम्मान के रंगों से सजे इस विशेष आयोजन में सभी ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। समारोह में श्रीमद्भागवताचार्य श्री हिमेश शास्त्री जी महाराज का परम सान्निध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त हुआ । मुख्य अतिथि अनुराग दुबलिश जी, राष्ट्रीय सह-संयोजक-सेवा तथा शरत् चंद्रा, क्षेत्रीय संगठन सचिव का स्मृति-चिह्न एवं पटका पहनाकर सम्मान किया गया। मंच पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर जगदीश पालीवाल, क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक-पर्यावरण; मुकेश चंद्र गुप्ता- प्रांतीय महासचिव; हरदेश मोहन-प्रांतीय उपाध्यक्ष, प्रवीण गुप्ता-प्रांतीय वित्त सचिव तथा सुशील कुमार संगल-प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी-संस्कृति सप्ताह का सान्निध्य प्राप्त हुआ। भव्य संगीतमय हनुमान चालीसा के दौरान सभी भक्तिमय होकर श्री हनुमान जी का गुणगान करने लगे और पूरा वातावरण राममय हो गया। सभी उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। हिमेश शास्त्री जी ने परिषद् के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सभी से सनातन के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सचिव अनुज माहेश्वरी ने संस्कृति सप्ताह की संक्षिप्त व्याख्या सेवा-संस्कार-समर्पण पर आधारित प्रस्तुत की। अध्यक्ष अवनीश गोयल ने सभी उपस्थित एवं सम्मानित अतिथियों का हृदय से आभार प्रकट किया। भस्मासुर की प्रस्तुति ने सभी को अहंकार से बचने के लिए प्रेरित किया। शाखा सदस्यों द्वारा प्रस्तुत ‘रंगीला सावन’ कार्यक्रम पर सभी भाव-विभोर हो उठे और सदन करतल ध्वनि से गूँजायमान हो गया। इस अवसर पर दो शिक्षिकाओं को भारत विकास परिषद् मुज़फ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा स्मृति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिशुकांत गर्ग ने मंच का सुंदर एवं उत्कृष्ट संचालन किया। डॉ. राजेश कुमारी एवं डॉ. वी. एस. वर्मा- प्रधानाचार्य का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। आयोजन में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, जिला कार्यकारिणी एवं नगर की सभी शाखाओं के प्रतिनिधियों की सहभागिता से समारोह में समरसता का भाव दिखाई दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लोकेश चंद्रा,सुभाष चंद गुप्ता, श्री अवनीश गोयल, सीए अश्वनी कुमार वर्मा, मनोज माहेश्वरी, विष्णु स्वरूप अग्रवाल, डॉ. अजय गर्ग, अरुण राजवंशी, अभिषेक जैन, कमल गोयल, विनोद गुप्ता, रामनिवास सिंघल, बृजबाला गुप्ता, प्रीति गोयल, निधि जैन, सीमा दास, उमा कालरा आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता में लिया बढचढकर हिस्सा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा की ओर से मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक माननीय विनोद संगल जी, उपाध्यक्ष महेश गर्ग जी, भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा के विवेक वर्मा  (अध्यक्ष) , प्रदीप गर्ग (सचिव ),गौरव जैन (कोषाध्यक्ष) महिला संयोजिका  कार्यक्रम संयोजक  पूर्णिमा कंबोज जी (जिला महिला सहभागिता)                                                                                                                                                          पूनम गुप्ता (उदय शाखा महिला सहभागिता) ज्योति बंसल (अमेटी शाखा महिला सहभागिता)   – आशा संगल  जी, नीरा सिंहल जी, स्वीटी बंसल जी , स्वाति अग्रवाल जी , चेयरमैन दृ बृजमोहन सिंघल जी , विवेक वर्मा जी , डायरेक्टर एम. के. गुप्ता जी, प्रधानाचार्य आजाद वीर जी, , हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चैहान जी, काउंसलर कंचन जी उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि दृ डॉ. सलोनी अग्रवाल जी  एवं शशि गर्ग जी रही द्य मेहंदी प्रतियोगिता में समूह श् अश् में कक्षा 3 से लेकर 5 में प्रांजलि प्रथम, हुमेरा द्वितीय व  मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह ‘ब’ में कक्षा 6 से लेकर 8 तक में  नव्या प्रथम,  अस्मित द्वितीय   व  अन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में समूह श्अश् में कक्षा 3 से  5 तक में  प्रार्थना गुप्ता, , धरा ठाकुर , मानवी पाल  व अवनि अग्रवाल ने प्रथम ,सृष्टि ,अनिक्षा ,रितवी द्वितीय स्थान  प्राप्त किया।समूह श्बश् में कक्षा 6 से 8 में अनिका तोमर,  जीविधा , नन्दना , रिद्धि , आर्या प्रथम, वेदांशी यादव, मोक्षि शर्मा, हर्शिका ,  शान्वी द्वितीय, वनिका , काव्या , शताक्षी गर्ग  और अवनी  ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। बच्चों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया गया। अंत में  भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा के सदस्य डॉक्टर परवेश जी ने बच्चों व विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं की सराहनीय प्रशंसा की ।

 

भाजपा के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित मंडल अध्यक्षों में प्रवीण खेड़ा , अमित शास्त्री  दीपक मित्तल  एवं नंदकिशोर नंदू  शामिल रहे। ममता अग्रवाल ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का स्वागत करते हुए संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया। सभी मंडल अध्यक्षों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ममता अग्रवाल ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद से संगठन और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं। इस अवसर पर ममता अग्रवाल ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में से समय निकालकर कार्यकर्ताओं को समय दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का संवाद कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके सफल संगठनात्मक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि आपसी सहयोग, समन्वय एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

 

व्यापारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
बाबूराम गेट नंबर-4 शाम 8 बजे तक खुला रखने के सचिव ने दिए तत्काल निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नवीन मंडी स्थल स्थित ई-नाम कार्यालय में मंडी समिति की सचिव श्रीमती निलिमा गौतम एवं मंडी समिति स्टाफ के साथ नवीन मंडी व्यापार संघ की समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडी व्यवस्था, व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गुड़ के नए सत्र की शुरुआत पर सभी व्यापारियों एवं किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि गुड़ की अधिक से अधिक आवक नवीन मंडी स्थल पर हो और व्यापार मंडी परिसर में ही बढ़े, जिससे किसानों एवं व्यापारियों दोनों को इसका लाभ मिल सके।
व्यापारियों ने बाबूराम गेट नंबर-4 को शाम 8 बजे तक खुला रखने की मांग प्रमुखता से रखी। इस पर मंडी समिति की सचिव श्रीमती निलिमा गौतम ने तत्काल निर्देश जारी करते हुए गेट को शाम 8 बजे तक खुला रखने के आदेश दिए। बैठक में मंडी परिसर की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, हाई-मास्ट लाइट, ई-नाम की ऑनलाइन समस्याओं, पार्टनरशिप एवं प्रोपराइटर फर्मों से संबंधित समस्याओं सहित आगामी चुनावी अधिग्रहण से व्यापारियों को होने वाली संभावित परेशानियों पर भी चर्चा हुई। सचिव द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा महामंत्री अचिंत मितल ने कहा कि मंडी समिति और व्यापारियों के बीच इसी प्रकार निरंतर समन्वय एवं संवाद बना रहना चाहिए, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो और मंडी में व्यापारिक गतिविधियों को और गति मिल सके। बैठक में अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अचिंत मित्तल, कोषाध्यक्ष अशोक बंसल, संरक्षक कृष्ण चंद्र मुंदड़ा, जगवीर सिंह, जितेंद्र कुच्छल, दिनेश राठी, रिंकल बंसल, सचिन सिंघल रजत सिंघल, मनीष चैधरी, रवि शर्मा, रमेश कुमार, अर्पित सिंघल, अमन कुच्छल, कुश कुच्छल, रवि कुच्छल, अरुण गुप्ता, संदीप जैन, अरविंद सिंह, राघव मिश्रा, सतेंद्र मान, भारत सिंघल, सोनू सिंघल, कुलवंत सिंह काकण, विनोद कुमार शर्मा, नवल प्रकाश अग्रवाल, कमल कुमार, पराग गोयल, अभिनंदन जैन, सुरेंद्र विनोद शर्मा, सतीश कुमार, मोन्टू, मोहित गुप्ता, सुशील मित्तल, अनिल, नितिन सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

हजारों का तीन नलकूपों से सामान चोरी
मीरापुर। मीरापुर थाना क्षेत्र की बीआईटी पुलिस चैकी के अंतर्गत चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात चोरों ने बबरे वाली के जंगल में तीन किसानों के नलकूपों (ट्यूबवेल) को निशाना बनाते हुए केबिल, स्टार्टर और बिजली के अन्य कीमती उपकरण चुरा लिए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय किसानों और ग्रामीणों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसानों में रसूलपुर गढ़ी निवासी पुष्पपाल तथा मीरापुर निवासी प्रमोद और राजेंद्र शामिल हैं। चोरों ने नलकूपों पर बने कमरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया, जबकि कुछ स्थानों पर पक्की दीवार में सेंध लगाकर भीतर प्रवेश किया।
सुबह खेत पहुंचने पर हुआ खुलासा
मंगलवार सुबह जब किसान रोज की तरह अपने खेतों पर पहुंचे, तो नलकूप के कमरों की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। कमरों से केबिल, स्टार्टर और बिजली का अन्य सामान गायब था। पीड़ित किसानों के अनुसार, चोरी हुए उपकरणों की कीमत हजारों रुपये में है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर ग्रामीणों और किसानों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई है। किसानों ने बीआईटी पुलिस चैकी और मीरापुर थाना पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर तुरंत अंकुश लगाने तथा इस वारदात का जल्द से जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

उत्साह के साथ मनाया गया योग उत्सव
2 अक्टूबर को मनाया जाएगा 60वां योग दिवस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसडी मार्केट योग क्लास में योग उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। आगामी 2 अक्टूबर को ‘भारतीय योग संस्थान’ (दिल्ली पंजीकृत) का निशुल्क 60वां योग दिवस समारोह मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को ही भारतीय योग संस्थान का योग दिवस देश-विदेश में स्थित लगभग 4000 योग क्लासों में एक साथ मनाया जाता है। इस समारोह की शुरुआत 13 सितंबर से ही हो चुकी है। आज एसडी मार्केट योग क्लास में मां सरस्वती और भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन जिला प्रधान सुभाष गुप्ता, योग चिकित्सक ज्ञानचंद अरोड़ा, महामंत्री प्रेम सिंह राणा, क्षेत्रीय प्रधान विनय कुमार वर्मा और क्षेत्रीय मंत्री राकेश कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात श्रीमती रेनू तायल, सुषमा त्यागी और सुमन मित्तल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं, श्रीमती शतरूपा त्यागी और श्रीमती रेनू तायल ने योग भजन गाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान योगासन, योग क्रियाएं और प्राणायाम भी कराए गए। जिला प्रधान सुभाष चंद्र गुप्ता ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। यदि हम सुबह के समय केवल एक घंटा अपने लिए निकालकर योगासन, प्राणायाम और ध्यान कर लें, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। योग करने से शरीर लचीला बनता है, कार्यक्षमता बढ़ती है और बुढ़ापा जल्दी महसूस नहीं होता। ष्योगं शरणं गच्छामिष्कृहम सभी योग की शरण में आएं और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें, यही भारतीय योग संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय प्रधान विनय कुमार वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री राकेश कुमार शर्मा, केंद्र प्रमुख धर्मवीर पाल, अगमा प्रकाश, डॉ. प्रमोद कुमार, शशि राज गुप्ता, अजय मित्तल, श्याम पाल, डॉ. जय शर्मा, अशोक पालीवाल, नरेंद्र एडवोकेट, राकेश खुराना, तरुण ऋषि भाटिया, सत्य प्रकाश धीमान, सतीश शर्मा, धर्मपाल सिंह पाल, विनोद पाल, श्रीमती विनीता मित्तल, रेखा शर्मा, सुधा गर्ग, ममता शर्मा, श्रीमती संतोष, रेनू गर्ग और कमलेश पाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

दशलक्षण महापर्व एवं गुरु-स्मृति
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दशलक्षण महापर्व एवं गुरु-स्मृति के अवसर पर सोमवार शाम श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, चैड़ी गली, नई मंडी में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी एवं आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए धर्म, जीवन और गुरु-उपदेशों से जुड़े विषयों पर ज्ञान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिज्ञासुओं ने विभिन्न धार्मिक एवं जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे और उनके समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम के दौरान धर्म आधारित खेल प्रतियोगिता के माध्यम से श्री सम्मेद शिखर जी की यात्रा के लिए चयनित श्रद्धालुओं के लिए दो एसी कोच ट्रेन टिकट समाज के सहयोग से प्रदान किए गए। इनमें एक विजेता को एसी कोच टिकट में खूशबू जैन पत्नी आकाश जैन के द्वारा दिया गया। खुशबू जैन समाजसेवी दिनेश कुमार जेन, रविन्द्र जैन और जितेन्द्र जैन के परिवार से हैं। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमित कुमार जैन एडवोकेट, मंत्री अशोक कुमार जैन सर्राफ, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार जैन कवाल वाले, समाजसेवी रवीन्द्र जैन किवाई वाले सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। अन्य उपहार व यात्रा सहयोग की व्यवस्था हिमांशु जैन, प्राची जैन, द्रव्या जैन, अनाया जैन सुपुत्री रमेश चंद जैन तथा प्रीति जैन आदि ने योगदान किया, वहीं पुरस्कार वितरण की व्यवस्था उषा जैन, दीपक जैन, रिपल जैन एवं विवेक जैन परिवार, नई मंडी की ओर से की गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

विशेष हवन-यज्ञ का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शिव चैक स्थित तुलसी पार्क परिसर में गौ सेवक नीशू और उनकी टीम द्वारा मृत गायों की आत्मा की शांति के लिए एक विशेष यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। सुबह 11ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में गौ सेवकों और स्थानीय समाजसेवियों ने आहुतियां देकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान गौ सेवक नीशू ने बताया कि लंपी वायरस और विभिन्न बीमारियों के कारण बड़ी संख्या में गौवंश की असमय मृत्यु हो रही है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में मृत गौवंश का हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने के लिए उचित भूमि उपलब्ध कराने की मांग पिछले आठ महीनों से की जा रही है। इस मांग को लेकर वे पिछले 8 महीने से लगातार नंगे पैर रहकर अपना विरोध जता रहे हैं। गौ सेवकों की प्रमुख मांगें-मृत गौवंश के हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार हेतु उचित भूमि/स्थान आवंटित किया जाए। अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक नमक और कफन की व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन द्वारा की जाए। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई।  कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी राजू पिन्ना ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी द्वारा गौवंश के प्रति ऐसा समर्पण अनुकरणीय है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गाय को जल्द से जल्द श्राष्ट्रमाताश् का दर्जा दिया जाए और गौवंश संरक्षण के लिए विशेष प्रशासनिक व्यवस्थाएं लागू की जाएं।

 

 विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद ने किया डा. सुभाष शर्मा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर भव्य अभिनंदन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद द्वारा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर एक सार्वजनिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। ए.टू.ज़ेड. रोड स्थित आर्य एकेडमी इंटरनेशनल के प्रांगण में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोलते हुए श्री राम कॉलेज के निदेशक डॉ. एस.एन. चैहान ने कहा कि हम सभी को ब्राह्मणों और प्रबुद्ध समाज का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे डॉ. सुभाष शर्मा को गत 30 वर्षों से जानते हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों ने इस देश का हमेशा नेतृत्व और मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में पी.वी. नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह ने देश को आर्थिक व राजनैतिक स्थिरता दी, और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्थिर एवं मजबूत हुआ है, जिससे आज विश्व में भारत का एक अलग स्थान बना है। उन्होंने बताया कि भाजपा और आरएसएस से जुड़ने से पूर्व वे भारतीय नौसेना (नेवी) में कार्यरत थे, जहां सेवा के दौरान उन्होंने विश्व के अनेक देशों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका संगठन सरकार और समाज के बीच एक मजबूत सेतु (पुल) के रूप में कार्य करेगा। कार्यक्रम में इंजीनियर अशोक शर्मा, डॉ. राकेश कौशिक, अमरीश कुमार, शुभम, स्थानीय सभासद रजत, राजीव शर्मा, हिमांशु, कमलकांत आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। डी.एस. पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एवं निदेशक सुधीर शर्मा ने कहा कि वे शीघ्र ही अपने विद्यालय में एक अलग कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. सुभाष शर्मा का अभिनंदन करेंगे। कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन प्रमुख साहित्यकार, लेखक एवं कवि कीर्ति भूषण ने किया।

 

पुराने वाहनों पर कार्रवाई से भड़के राकेश टिकैत, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
आज कार-बाइक बंद करा रहे हैं, कल ट्रैक्टर और जनरेटर पर भी आफत आएगी
मुजफ्फरनगर। बागपत में परिवहन विभाग की ओर से पुराने वाहनों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते किसानों और ग्रामीणों से इस मुद्दे पर एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने इस कार्रवाई पर तीखा हमला बोलते हुए किसानों और आम जनता को जागरूक रहने तथा इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। राकेश टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुराने वाहनों पर यह कार्रवाई शुरुआत मात्र है। आज आम जनता की बाइक और गाड़ियों को निशाने पर लिया जा रहा है, लेकिन अगर इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई गई तो आने वाले दिनों में किसानों के 10 साल पुराने ट्रैक्टरों, नलकूपों के पंपिंग सेट और जनरेटरों पर भी आफत आएगी।
किसान नेता ने कहा कि सरकार की इन नीतियों से गरीब, मध्यम वर्ग और किसान सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। अचानक वाहनों को सीज करने और भारी-भरकम चालान काटने से लोगों की आजीविका पर असर पड़ रहा है। यदि प्रशासन और सरकार ने पुराने वाहनों पर चल रही इस मनमानी कार्रवाई को तुरंत नहीं रोका, तो भारतीय किसान यूनियन इसके खिलाफ बड़ा जनआंदोलन शुरू करने से पीछे नहीं हटेगी।

 

सपा पीडीए व्यापारी जनसंवाद कार्यक्रम रहा ऐतिहासिक
व्यापारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में पीडीए व्यापारी जनसंवाद कार्यक्रम’ एवं धन्यवाद सभा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में व्यापारियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में छोटे एवं मध्यम कारोबारियों पर बढ़ते दबाव, व्यापारिक नीतियों तथा व्यापारियों के अधिकारों एवं समस्याओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारियों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों की आवाज मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्हें सुरक्षा, सम्मान और सुगम व्यापारिक माहौल मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों का लाभ केवल बड़े कारोबारियों को मिला है, जिससे छोटे व्यापारियों में असंतोष व्याप्त है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद कादिर राणा ने कहा कि व्यापारी वर्ग ने हमेशा समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है। सरकार को कोई भी नीति बनाते समय छोटे से लेकर बड़े व्यापारी तक सभी के हितों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आर्थिक बोझ केवल छोटे कारोबारियों पर न पड़े।
पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी एवं सपा नेता गौरव जैन ने कहा कि मुजफ्फरनगर का व्यापारी वर्ग अपनी मेहनत के बल पर स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देता है। व्यापारी की दुकान केवल उसकी आय का जरिया नहीं, बल्कि उससे जुड़े कर्मचारियों के परिवारों का भी आधार होती है। उन्होंने व्यापारियों के अधिकार कमजोर होने पर चिंता जताई। समाजवादी व्यापार सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अब्दुल मुत्तलिब ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, व्यापारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पीडीए व्यापारी जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और उन्हें संगठन के माध्यम से शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाना है। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से सपा नेता साजिद हसन व असद पाशा ने किया। इस दौरान व्यापार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय जैन अरिहंत, लखनऊ जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व प्रत्याशी हाजी लियाकत कुरैशी, असद पाशा, अंसार आढ़ती, मो. नियाज हैदर, फिरोज अंसारी, विपिन लाटियान, डॉ. इसरार अल्वी सहित सैकड़ों व्यापारी व सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

सर्विसेज क्लब में लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, मैक्स अस्पताल वैशाली के डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कचहरी परिसर स्थित सर्विसेज क्लब में संस्था की ओर से एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्लब के अनेक सदस्यों और स्थानीय लोगों ने वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सा शिविर में पहुँचे मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (वैशाली, गाजियाबाद) के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्विसेज क्लब के सदस्यों का चिकित्सीय परीक्षण किया और उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित उचित परामर्श व डॉक्टरी सलाह दी। क्लब के उपाध्यक्ष सुनील सिंघल और सचिव विजय वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि सर्विसेज क्लब सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए समय-समय पर विभिन्न जनकल्याणकारी और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इसी कड़ी में आज सदस्यों व उनके परिवारों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए इस हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22896 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − eleven =