खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

इनामी शातिर को मुठभेड में दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गैंगेस्टर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध शस्त्र, कारतूस, एटीएम कार्ड और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मीरापुर इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। संभलहेड़ा से कुतुबपुर झाल की तरफ चुडियाला रजवाहे की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। रुकने के बजाय बदमाश तेजी से भागने लगा, जिसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश आदिल रशीद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए घायल बदमाश की पहचान आदिल रशीद पुत्र सगीर (निवासी ग्राम चिट्टा, थाना सलेमपुर, जनपद बुलंदशहर) के रूप में हुई है। यह बदमाश थाना मीरापुर पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट (मु0अ0सं0 130/2026) में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी मुजफ्फरनगर द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त के पास से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया है। जिसके कब्जे से 01 तमंचा (315 बोर), 01 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस और 01 मिस कारतूस, 04 एटीएम कार्ड (जिनकी गहनता से जांच की जा रही है), 01 पैशन प्रो मोटरसाइकिल (बिना नंबर की, घटना में प्रयुक्त)। गिरफ्तार आदिल रशीद के खिलाफ देश के विभिन्न जनपदों और राज्यों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।  इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, उपनिरीक्षक ओमेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक योगेश तेवतिया, उपनिरीक्षक कामिल चैधरी, कांस्टेबल शिवम चैधरी, मोहित कुमार और विकाश कुमार शामिल रहे।

 

 

मतदान केंद्रों का किया जिलाधिकारी, एसएसपी और चुनाव पर्यवेक्षक ने निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल संपन्न कराने तथा कानून व शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उमेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय एवं पर्यवेक्षक राजशेखर (आईएएस) द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केंद्र बघरा एवं डीएवी इंटर कॉलेज का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं, पुलिस बल की तैनाती, मतदाताओं के सुगम आवागमन, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय द्वारा मतदान ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं मुस्तैदी के साथ तैनात रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। मतदान केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी उमेश कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा मतदान प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए। पर्यवेक्षक राजशेखर (आईएएस) द्वारा भी मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट दीपक पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

जागरूकता गतिविधि का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में आज आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अंतर्गत ब्रेनिऑक्स क्लब द्वारा ‘यूपीआई एवं नकदरहित अर्थव्यवस्था’ विषय पर एक ज्ञानवर्धक एवं जागरूकता-आधारित गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल भुगतान प्रणाली, एकीकृत भुगतान अंतरापृष्ठ (यूपीआई), नकदरहित लेन-देन के बढ़ते महत्व, डिजिटल वित्तीय साक्षरता तथा ऑनलाइन भुगतान करते समय आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीबीए विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। शिक्षा, व्यापार, बैंकिंग और वित्तीय लेन-देन सहित विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल माध्यमों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए डिजिटल भुगतान प्रणालियों की जानकारी प्राप्त करना और उनका सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डिजिटल भारत की परिकल्पना को साकार करने में यूपीआई जैसी आधुनिक भुगतान प्रणालियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन माध्यमों ने भुगतान की प्रक्रिया को सरल, सुविधाजनक और तेज बनाने में योगदान दिया है।
बीबीए विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें आधुनिक आर्थिक एवं तकनीकी परिवर्तनों की व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त करनी चाहिए। यूपीआई और नकदरहित अर्थव्यवस्था जैसे विषय विद्यार्थियों को बदलते व्यावसायिक वातावरण, डिजिटल बैंकिंग तथा आधुनिक वित्तीय व्यवस्था को समझने में सहायता करते हैं। उन्होंने इस प्रकार की गतिविधियों को विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।
इस गतिविधि के मुख्य समन्वयक श्री दीपक गर्ग ने विद्यार्थियों को दृश्य-श्रव्य प्रस्तुति के माध्यम से ‘यूपीआई एवं नकदरहित अर्थव्यवस्था’ विषय की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि यूपीआई आधुनिक डिजिटल भुगतान प्रणाली का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके द्वारा उपयोगकर्ता अपने बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में मोबाइल फोन की सहायता से तत्काल धनराशि हस्तांतरित कर सकते हैं। इस प्रणाली के माध्यम से त्वरित प्रतिक्रिया संकेतांक कोड को स्कैन करके, यूपीआई पहचान संख्या का उपयोग करके अथवा उपलब्ध अन्य समर्थित विकल्पों के द्वारा भुगतान किया जा सकता है। इससे नकद राशि साथ रखने की आवश्यकता कम होती है और छोटे-बड़े लेन-देन को सुविधाजनक बनाया जा सकता है।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि आधुनिक तकनीक का उपयोग ज्ञान, विवेक और सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों को वर्तमान आर्थिक परिवेश की आवश्यकताओं से परिचित कराने तथा उन्हें जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

 

एसपी सिटी अमृत जैन ने किया दीपचंद ग्रेन चैंबर मतदान केंद्र का निीरक्षण
मुजफ्फरनगर। एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा दीपचंद ग्रेन चैंबर मतदान केंद्र का दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस बल को मुस्तैदी और सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के आसपास किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या अनावश्यक भीड़ न जमा होने दी जाए तथा शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

 

नवनियुक्त जिला जज ने की भागवत पीठ में पूजा-अर्चना
शुकतीर्थ। मुजफ्फरनगर जनपद के नवनियुक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कमल पांडेय ने जिला कोर्ट में अपना कार्यभार संभालने से पूर्व प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल शुकतीर्थ स्थित भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और स्वामी ओमानंद जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्य प्रारम्भ करने से पहले आश्रम पहुंचे जिला जज श्री राजीव कमल पांडेय ने प्राचीन वटवृक्ष (अक्षय वट) का पूजन किया और वटवृक्ष की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि एवं न्याय पथ पर निर्भीक होकर चलने की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने मुख्य श्री शुकदेव मंदिर में विधि-विधान के साथ दर्शन एवं पूजन किया। जिला जज ने भारत रत्न से सम्मानित, महान संत विभूति एवं तीर्थ जीर्णाेद्धारक पूज्यपाद वीतराग स्वामी कल्याणदेव जी महाराज के संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने स्वामी जी द्वारा शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 डिजिटल तकनीक से स्कूलों कीपरखी जा रही सुरक्षा, मुजफ्फरनगर के 247 विद्यालयों में सेफ्टी आॅडिट संपन्न
9 टीमों ने जीपीएस और जियो-टैगिंग के जरिए जुटाए साक्ष्य; राजकीय कॉलेजों में 28 अक्टूबर तक पूरा होगा कामMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हाईकोर्ट के आदेश पर मुजफ्फरनगर सहित प्रदेशभर के स्कूलों में बड़े स्तर पर ‘स्कूल सेफ्टी ऑडिट’ अभियान चलाया जा रहा है। मुजफ्फरनगर में आठ सितम्बर को शुरू हुए इस अभियान के पहले चरण में कुल 289 स्कूलों की सुरक्षा मानकों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। इनमें से 247 कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में ऑडिट का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष 42 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में ऑडिट प्रक्रिया 28 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और डीआईओएस की देखरेख में संचालित इस महत्वपूर्ण अभियान को नौ विशेष टीमों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। जिला कार्यक्रम प्रबन्धक और जिला आईटी/एमआईएस शीजा खानम के नेतृत्व में ये टीमें पूरी तरह डिजिटल प्रणाली का उपयोग कर रही हैं। ऑडिट की निष्पक्षता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल ऐप आधारित निरीक्षण, जीपीएस, जियो-टैगिंग और फोटो-वीडियो आधारित साक्ष्य संकलन का सहारा लिया जा रहा है। ऑनलाइन डैशबोर्ड के माध्यम से उच्चाधिकारी वास्तविक समय (रियल टाइम) में निरीक्षण की निगरानी कर रहे हैं। ऑडिट टीम में क्षेत्रीय लेखा परीक्षक, संरचनात्मक अभियन्ता और फायर एक्सपर्ट शामिल हैं, जो स्कूल भवनों की मजबूती और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता की गहराई से जांच कर रिपोर्ट प्रेषित कर रहे हैं। शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चल रहे ऑडिट के दौरान डीपीएम गुलजार और जिला आईटी/एमआईएस शीजा खानम ने स्वयं पहुंचकर प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्रीय लेखा परीक्षक विनय शर्मा, संरचनात्मक अभियन्ता विशाल भारद्वाज और अग्नि सुरक्षा विशेषज्ञ जहीर हुसैन ने विद्यालय परिसर की सघन जांच की। ऑडिट टीम ने न केवल सुरक्षा खामियों को चिह्नित किया, बल्कि स्कूल स्टाफ को आपदा प्रबन्धन की विशेष ट्रेनिंग भी दी ताकि किसी भी आपात स्थिति में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बहु-स्तरीय सत्यापन के माध्यम से तैयार की जा रही यह ऑडिट रिपोर्ट स्कूलों में भविष्य की सुरक्षा रणनीति तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगी।

 

महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम के साथ मनाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंक्विट हॉल के परिसर में अग्रवाल सम्मेलन की ओर से बड़ी ही धूमधाम महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई,जिसकी अध्यक्षता अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल तथा संचालन सम्मेलन के कोषाध्यक्ष टोनी बिंदल ने किया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज (आनंद अखाड़ा), कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री, विनीत कुमार लोहिया (राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक), गोपाल गोयल (राष्ट्रीय महामंत्री) विशिष्ट अतिथि के तौर पर अशोक कंसल (पूर्व विधायक) विनोद कुमार गुप्ता (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) का पटका, माला, पगड़ी तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया! वही अपने संबोधन में स्वामी जी ने जहां युवाओं को वैश्य समाज को एकत्र करने पर बल दिया! वही मंत्री जी ने अग्रवाल समाज को एकत्र करने तथा एक ईट एक रुपए से आर्थिक रूप से वैश्य गरीब परिवारो की सहायता करने पर जोर दिया! कार्यक्रम में जी.सी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया, डांडिया (गरबा)कर प्रदेश की महिला इकाई ने सबका मन मोह लिया! अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नेतृत्व में मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती उत्सव के अंतर्गत संपूर्ण भारत और भारत से अन्य देशों में बसे हुए अग्रवाल वंशजों के राजनीतिक सहभागिता के साथ-साथ सभी परिवारों को जीवन जीने के लिए उपयुक्त उपक्रम प्राप्त हो और सभी की जीवन शैली परिवार समाज और राष्ट्र के हित के लिए उपयुक्त हो,इस बात पर भी बल दिया गया!कार्यक्रम संयोजक के रूप में भीम कंसल समाजसेवी, रामकुमार तायल प्रदेश महामंत्री, विनोद संगल जिला अध्यक्ष, शिवचरण गर्ग पंकज मित्तल विश्वदीप गोयल नरेंद्र  गोयल इं. लोकेश चंद्रा ममता अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष महिला इकाई नीति अग्रवाल जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे वही कार्यक्रम सहसंयोजक के रूप में एल. के मित्तल, अतुल अग्रवाल (सी. ए ), अशोक सिंघल सुनील गोयल अवनीश मोहन तायल, बीएम गुप्ता कुलवंत सिंघल (काकन),नवीन सिंघल, अरुण गोयल,के. के.बंसल,अजय अग्रवाल (सी.ए),श्री कृष्ण अग्रवाल,अनिल गोपाल गर्ग उपेंद्र बंसल ललित अग्रवाल, कौशल कृष्ण अग्रवाल, शिव कुमार संगल, संजय जैन, सोम प्रकाश कुछल, जयप्रकाश गर्ग, राहुल कुमार, पीके गुप्ता, नितिन गर्ग, प्रगति कुमार, एस.के गुप्ता, उमेश गर्ग, विनीता गर्ग, रामपाल मित्तल, विजय कुमार गर्ग, गोपाल कंसल,मुनेश सिंघल,जगरोशन, अजय गर्ग,आशीष मित्तल, शशिकांत मित्तल,अनूप कुछल, जनार्दन, अमित गुप्ता प्रसून अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, विशाल गर्ग, राजेंद्र सिंघल, संजय अग्रवाल, निखिल गर्ग, विनीत कुमार गर्ग दीपक सिंघल, राजेंद्र तायल, सुनील सिंघल अमरीश गोयल(त्ैै), कपिल मित्तल,विजय कुछल, आकाश गोयल, मोहित सिंघल, सुनील गोयल कुलदीप गुप्ता, आर के गोयल, विकास गुप्ता डॉ एमके बंसल, महेश गर्ग मनोज गोयल, पुष्पेंद्र अग्रवाल, राज शाह, प्रदीप गोयल इंश्योरेंस, अशोक गोयल, दिनेश बंसल, क्रांति राठी, सुनील सिंघल (इरच), वेद प्रकाश मंगल राकेश कंसल, अमित गर्ग, शशि राज गुप्ता भारत अग्रवाल राजकुमार आदि गण मान्यजन उपस्थित रहे!

 

श्रीराम कालेज में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के प्रबंधन विभाग (एमबीए) में मैनेजमेंट माइंड स्पार्क-2026’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।इस अवसर पर डॉ. अश्वनी कुमार वशिष्ठ (निदेशक, श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज), डॉ. सौरभ मित्तल (उप प्राचार्य, श्री राम कॉलेज), डॉ. सुचित्रा त्यागी (डीन, श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग), डॉ. अशफाक अली (विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग), डॉ. पंकज कुमार (विभागाध्यक्ष, प्रबंधन संकाय), डॉ. विवेक त्यागी (विभागाध्यक्ष, व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग) तथा श्री अतुल रघुवंशी (प्रबंधक, मानव संसाधन विभाग) उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में एमबीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर देने का प्रयास किया। क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान, योग्यता और कौशल का आकलन किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए एक बौद्धिक गतिविधि साबित हुई, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने विश्लेषणात्मक चिंतन, रचनात्मक संचार और आत्मविश्वास को विकसित किया।
पांच चरणों में आयोजित
प्रतियोगिता पांच चरणों में आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान पर श्रेया शर्मा, द्वितीय स्थान पर आकांक्षा त्यागी तथा तृतीय स्थान पर मुस्कान रहीं।कार्यक्रम का सफल आयोजन कार्यक्रम समन्वयक मिस निवेदिता चतुर्वेदी के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि बदलते व्यावसायिक परिवेश की जानकारी और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी एक सफल प्रबंधन विद्यार्थी के लिए आवश्यक है।डॉ. अश्वनी कुमार वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को वर्तमान परिदृश्य में व्यक्तिगत विकास एवं प्रभावी संप्रेषण के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज की औद्योगिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को तैयार रहना चाहिए। नौकरी के साथ-साथ उद्यमिता का विकास भी जरूरी है, जो नवाचार और कड़ी मेहनत से संभव है। उन्होंने आश्वस्त किया कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के विकास और सफलता के लिए सदैव सहयोग करने को तत्पर है।कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, टीमवर्क, प्रतिस्पर्धात्मक भावना, सामान्य एवं व्यावसायिक ज्ञान तथा विश्लेषणात्मक सोच का आकलन करना शामिल रहा। विद्यार्थियों ने प्रश्नों के उत्तर देते हुए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और विषयगत समझ का प्रदर्शन किया।‘मैनेजमेंट माइंड स्पार्क’ प्रतियोगिता में मार्केटिंग, मानव संसाधन, वित्त, बिजनेस एनवायरनमेंट, उद्यमिता, समसामयिक व्यावसायिक घटनाओं तथा सामान्य प्रबंधन से संबंधित प्रश्न शामिल किए गए।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के प्रबंधन विभाग से राजीव रावल, डॉ. सोमनाथ भट्टाचार्य, डॉ. चित्रा श्रीवास्तव, मिस राधिका तथा मिस रीतिका माहेश्वरी का विशेष योगदान रहा।

 

बाइकों की भिड़ंत में दो घायल
मंसूरपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत नावला रोड पर दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला रोड पर यह हादसा घटित हुआ। दुर्घटना में अनुज (27 वर्ष), निवासी नावला और कल्लू (40 वर्ष), निवासी अंबरपुर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।  घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खतौली लाया गया। डॉक्टरों ने अनुज का प्राथमिक उपचार किया, जबकि कल्लू की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) के लिए रेफर कर दिया गया।  घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने दोनों घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है। सूचना मिलते ही घायलों के रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

 

कुत्ते के हमले से महिला घायल
खतौली। थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बरना में आवारा/हिंसक कुत्ते का आतंक देखने को मिला है। कुत्ते के अचानक हुए हमले में एक 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच भारी दहशत का माहौल है।  
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बरना निवासी 45 वर्षीय महिला पर अचानक एक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला के चेहरे पर गहरे घाव कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को कुत्ते से बचाया।   घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।    इस घटना के बाद से गांव बरना में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना दुभर हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़वाने और उचित कदम उठाने की मांग की है।  

 

एमएलसी चुनाव विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में एमएलसी निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान सहित कई नामचीन हस्तियों ने अपने मत का प्रयोग किया।  निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न ढंग से पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पहले ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में पूरा हुआ। चुनाव के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय और चुनाव प्रेक्षक राजशेखर ने संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं के आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता और आयोग के नियमों का पूरी तरह से कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ सकुशल संपन्न हो सके। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भी मतदान केंद्र पर पहुंचकरअपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान सहित अनेक भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं ने फोटो डाले।

 

अंडर-14 क्रिकेट जोनल ट्रायल के लिए मुजफ्फरनगर के 24 खिलाड़ियों का चयन
मुजफ्फरनगर। अंडर-14 क्रिकेट खिलाड़ियों के जोनल ट्रायल 26 अक्टूबर 2026 को मेरठ के गांधी बाग में आयोजित किए जाएंगे। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर से 24 खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए चुना गया है।
प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर
मनोज पुंडीर ने बताया कि इस ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को निर्देश दिया है कि वे ट्रायल से संबंधित सभी निर्देशों की जानकारी लेकर निर्धारित समय पर अपनी क्रिकेट किट और आवश्यक दस्तावेजों के साथ गांधी बाग, मेरठ पहुंचे। ट्रायल के लिए चयनित खिलाड़ी-रुद्र कुमार, मोहद श्यान, रेहान चैधरी, अविश त्यागी, मोहद हरीश, विराट चैधरी, प्रणव सैनी, अर्जुन अहलावत, अग्रिम शर्मा, अयांश अहलावत, हार्दिक सोम, अर्नव मोटला, वेदांश त्यागी, आरव, मोहम्मद इब्राहिम, दक्षराज, धैर्य चैधरी, प्रिंस, वर्धन चैधरी, दिवाकर, कृष्णा धंगर, शौर्य धंगर, रुद्र चैधरी, मयंक।

 

दुकानदार ने फांसी पर लटककर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शामली रोड स्थित काशीराम आवासीय कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली।। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और मोहल्ले में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शामली रोड स्थित खंजापुर स्थित काशीराम आवास कॉलोनी निवासी बादल ठाकुर पुत्र सिद्धा प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की भनक लगते ही कॉलोनी के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई। मोहल्ला वासियों की सूचना पर तत्काल थाना शहर कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने भीड़ की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से निष्पक्ष जांच की जा रही है। स्थानीय स्तर पर चर्चा रही कि बादल ठाकुर पिछले कुछ समय से कुछ तनाव में चल रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर या बयान के आधार पर ही मौत के असली कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23149 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + nineteen =