Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

श्री शनिधाम मंदिर का 20वां स्थापना दिवस साधारण परंतु भव्य साज सज्जा के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ श्री शनिधाम मंदिर का 20वां स्थापना दिवस समारोह सूक्ष्म साधारण परंतु भव्य साज सज्जा के साथ आयोजित किया गया।

कोरोना के पुनः बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष एक सप्ताह तक चलने वाला वार्षिक मेला स्थगित कर दिया गया है। केवल धार्मिक अनुष्ठान ही आयोजित किये जा रहे है। उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री शनिधाम मंदिर के प्रवक्ता डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में प्रवेश के लिए सभी श्रद्धालुओं के लिए मास्क पहनने व उचित दूरी को मैन्टेन करना आवश्यक कर दिया गया है।

इनके बिना मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आज सर्वप्रथम दोपहर में वेदी पूजन तत्पश्चात यजमानों द्वारा पंचामृत अभिषेक के बाद भगवान शनिदेव को 56 प्रकार के भोग लगाये गये तत्पश्चात महाआरती व विशाल भंडारा सम्पन्न हुआ।

समस्त पूजन पाठ व धार्मिक क्रियाएं पंडित संतोष मिश्रा व पंडित केशवानंद ने सम्पन्न करायी। 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रबंध समिति की ओर से ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, नरेंद्र साधु, शरद कपूर, सिद्ध पीठ वाले गुरू जी संजय कुमार, दिनेश चंद भारद्वाज, देवेंद्र चौहान सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

मंदिर समिति ने जानकारी दी कि 11 अप्रैल रविवार को भी मंदिर प्रागंण में सवेरे हवन होगा और तत्पश्चात दोपहर में मिनी भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − eight =