News
खबरें अब तक...

समाचार

जमीयत ने की नाइट कर्फ्यू का समय 11 बजे से करने की मांग, दिया ज्ञापन9 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। जमीयत उलेमा के पदाधिकारियों ने शहर की मस्जिदों के इमाम व प्रमुख मुस्लिम धार्मिक नेताओं के साथ जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर नाइट कर्फ्यू का समय रात्रि 11ः00 बजे से करने की मांग की। जिससे रमजान माह में मुस्लिम इबादत करते हुए नमाज-ए- तरावीह अदा कर सकें।
जमीयत के पदाधिकारी प्रमुख मस्जिदों के इमाम के साथ ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने नाइट कर्फ्यू का समय बदलने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देते हुए कहा कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए शहर में नाइट कर्फ्यू लगाना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 2021 से रमजान उल मुबारक का मुकद्दस महीना शुरू होने जा रहा है इसमें मुसलमान दिनभर रोजा रखते हैं और रात में इबादत करते हैं। जमीयत उलेमा ने जिलाधिकारी से मांग की रात्रि कर्फ्यू का समय 11ः00 बजे से शुरू किया जाए जिससे मुसलमान कोरोना की पाबंदियों का पालन करते हुए मस्जिदों में नमाज ए तरावीह अदा कर सकें।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से हकीम उम्मीद अली (अध्यक्ष), मौलाना ताहिर कासमी (महासचिव), मौ. इकराम कस्सार, कारी असरार अहमद, हाजी अजीजुर्रहमान, मौलाना अहमद, कलीम त्यागी, कारी सलीम मेहरबान, कारी नफीस, मौलाना जुबैर रहमानी, कारी कलीम कासमी, डॉ. अफजल, मौलाना बासित, मुनव्वर एडवोकेट, शमीम कस्सार, बदरुज्जमा खघन, डॉ० शमीमुल हसन, कारी मुबीन, कारी वसीम अहमद, कारी जरीफ अहमद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी पंकज मित्तल ने ज्ञापन लिया।

 

सडक हादसे में लोगों की मौत1 Min 5 |
भोपा। अलग-अलग सडक हादसो मे दो युवको की मौत से क्षेत्र मे शोक छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो युवको के शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिये। जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बेलडा निवासी सलीम आज सुबह के वक्त बेलडा नहर के समीप टहल रहा था कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। नहर की पटरी के समीप घूम रहे ग्रामीणो ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से तुरंत हीघायल को उपचार के लिए सीएचसी मोरना भिजवाया। परन्तु उक्त युवक ने उपचार से पूर्व रास्ते मे ही दम तोड दिया। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
एक अन्य सडक हादसे के तहत क्षेत्र के गांव तेवडा निवासी शाकिब व सुक्का बाईक द्वारा भोपा किसी काम से जा रहा था। कि बाईक सवार ये दोनो भाई जैसे ही भोपा बेलडा के बीच पहुंचे कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से सुक्का पुत्र सरफराज की मौत हो गई तथा उसका भाई शाकिब घायल हो गया। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा मृतक के सम्बन्ध मे परिवारजनो को सूचित किया। सडक हादसे मे युवक की मौत की खबर से परिजनो मे शोक छा गया। कुछ ही देर मे मृतक के परिजन तथा ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। क्षेत्र मे इन दोनो हादसो से ग्रामीणो मे शोक छा गया।

 

टै्रक्टर पलटने से महिला की मौत
चरथावल। टै्रक्टर पलटने से महिला की मौत हो गई। इस हादसे मे टै्रक्टर ट्राली चालक व एक बालक घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे। जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव खुसरोपुर मे आज सुबह उस समय ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया कि जब ट्रैक्टर ट्राले का धुरा टूटने से असंतुलित होकर टै्रक्टर पलटने से टै्रक्टर ट्राली पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका बेटा व ट्राली चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि चरथावल देहात निवासी सलीम पुत्र शरीफ अपनी टै्रक्टर-ट्राली द्वारा चरथावल जा रहा था कि इस दौरान गांव खुसरोपुर निवासी करीब 33 वर्षीय अफशा पत्नि तनवीर भी टै्रक्टर-ट्राली पर सवार थी। खुसरोपुर अडडे की और से जाते वक्त अचानक टै्रक्टर-ट्राली का धूरा टूटने से टै्रक्टर असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे मे ट्रैक्टर पर सवार महिला अफशा की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका बेटा व टै्रक्टर चालक सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे मे महिला की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। सूचना मिलते ही कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति एवं बच्चे को एम्बूलैन्स 108 की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा मृतका के परिवारजनो को इसकी सूचना दी। अफशा की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। पुलिस ने परिजनो तथा ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। यह दुखद हादसा आज दिनभर ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

 

 

पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकडी, एक गिरफ्तार2 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जंगल ग्राम हाजीपुर से जब्त करते हुए 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में मुकर्रम पुत्र मुखिया उर्फ शहीद निवासी ग्राम रसूरपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर। जिसके कब्जे से 4 देसी बन्दूक 315 बोर, 1 देसी बन्दूक 12 बोर, 20 तमंचे 12 बोर, 3 तमंचे 315 बोर, 06 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस (विभिन्न बोर के), 1 तमंचा अधबना, 2 ड्रिल मशीन, 1 शिकंजा दाव, सुम्भी नाल 12 व 315 बोर, 1 हथोडी, 3 रेती, 1 छैनी, 1 प्लास, 1 लोहे की रॉड, 3 आरी ब्लेड आदि। गिरफ्तार अभियुक्त पर जनपद हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों पर चोरी, गैंगस्टर, आयुद्ध अधि० जैसी संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

 

 

श्री शनिधाम मंदिर का 20वां स्थापना दिवस मनाया3 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ श्री शनिधाम मंदिर का 20वां स्थापना दिवस समारोह सूक्ष्म साधारण परंतु भव्य साज सज्जा के साथ आयोजित किया गया। कोरोना के पुनः बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष एक सप्ताह तक चलने वाला वार्षिक मेला स्थगित कर दिया गया है। केवल धार्मिक अनुष्ठान ही आयोजित किये जा रहे है। उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री शनिधाम मंदिर के प्रवक्ता डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में प्रवेश के लिए सभी श्रद्धालुओं के लिए मास्क पहनने व उचित दूरी को मैन्टेन करना आवश्यक कर दिया गया है। इनके बिना मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आज सर्वप्रथम दोपहर में वेदी पूजन तत्पश्चात यजमानों द्वारा पंचामृत अभिषेक के बाद भगवान शनिदेव को 56 प्रकार के भोग लगाये गये तत्पश्चात महाआरती व विशाल भंडारा सम्पन्न हुआ। समस्त पूजन पाठ व धार्मिक क्रियाएं पंडित संतोष मिश्रा व पंडित केशवानंद ने सम्पन्न करायी। 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रबंध समिति की ओर से ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, नरेंद्र साधु, शरद कपूर, सिद्ध पीठ वाले गुरू जी संजय कुमार, दिनेश चंद भारद्वाज, देवेंद्र चौहान सहित अनेकों लोग मौजूद रहे। मंदिर समिति ने जानकारी दी कि 11 अप्रैल रविवार को भी मंदिर प्रागंण में सवेरे हवन होगा और तत्पश्चात दोपहर में मिनी भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

 

13 शातिर अभियुक्तगण को जिलाबदर किया
मुजफ्फरनगर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को शांतिपूरण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एवं जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद में १३ शातिर अभियुक्तगण को जिलाबदर किया गया।
थाना पुरकाजी मुन्तजिब उर्फ मुतलीब पुत्र मुशर्रफ, दीपक पुत्र सतपाल, शहजाद पुत्र मुजफ्फर, असजद पुत्र एजाज, अतीकुमर रहमान उर्फ चोटी पुत्र राशिद, चक्की उर्फ सैंकी पुत्र मांगेराम वहीं थाना रामराज से इन्द्रजीत पुत्र सिन्दर वहीं थाना छपार से गय्यूर उर्फ बिलाल पुत्र इलियास, जितेन्द्र पुत्र मुनेश, अब्बलीन पुत्र अनवार, विनोद उर्फ काला पुत्र जनेश्वर, शादाब पुत्र शराफत, इमरान कुरैशी पुत्र नाजिर आदि मौजूद रहे।
वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा अभि0 संजय पुत्र राजपाल, रविन्द्र पुत्र राजवीर नि0गण ग्राम पलडा थाना शाहपुर मु0नगर को स्काईलैण्ड स्कूल के पास कस्बा शाहपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की मो0सा0 पैशन प्रो बिना नम्बर, 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।

 

खालापार में विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी भीषण, भारी नुकसान की आशंका
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला खालापार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीती देर रात्रि को अचानक शार्ट सर्किट से विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई, आग इतनी तेजी से फैली कि कोई कुछ समझ नहीं सका और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, उधर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को भी दी गई जिसके चलते दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, आग की चपेट में आने से मोके पर खड़ी एक कार सहित आसपास कई दुकानों को भारी नुकसान हुआ है।
पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला खालापार टंकी के पास का बताया जा रहा है जहां बीती देर रात्रि में अचानक विद्युत ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगता देख आस – पास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों ने किसी तरह आग बुझाने के काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिलने पर मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को भी दी गई। उधर सूचना मिलते ही दमकल विभाग भी बिना देरी लगाए हरकत में आया जहां दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है की इस आग में जहां एक तरफ एक आई टेन कार जल गई तो वहीं कई दुकानों को भी भारी नुक्सान हुआ है।

 

स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया4 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निःशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माडर्न जू०हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संस्थान का ५५वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने की। सर्वप्रथम प्रातः ५ः००बजे प्रतिदिन की भाँति योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई। तत्पश्चात योग शिक्षिका रेनु बालियान , बेबी सैनी व लवली त्यागी ने सरस्वती वन्दना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अक्षय कुमार शर्मा, योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ,बेबी सैनी,जिला कार्यकार्यकारिणी सदस्य वीरसिह व सत्यवीर सिंह पंवार आदि ने योग, ईश्वर भक्ति व संस्थान की महिमा के भजन प्रस्तुत किए।आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने बताया कि आज पूरे भारत वर्ष में भारतीय योग संस्थान का ५५ वाँ स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। संस्थान की स्थापना १०अप्रैल सन् १९६७ में माननीय प्रकाश लाल जी ने की थी। आज संस्थान की लगभग ४२०० योग कक्षाएं देश और विदेश में निःशुल्क और नियमित रूप से संचालित हो रही है। क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ने कहा कि भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्व०श्री प्रकाश लाल जी का अंतिम संदेश था कि संस्थान ऐसे कार्यकर्ताओ का निर्माण करना चाहता है जो लेटे हुए को बैठा दे,बैठे हुए को खडा कर दे तथा खड़े हुए को दौड़ा दे अर्थात उसमें नई चेतना उत्पन्न कर दे।
जिला प्रधान राजसिह पुण्डीर ने कहा कि भारतीय योग संस्थान एक ऐसी अनूठी संस्था है जो भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी निःशुल्क योग शिक्षा देकर लोगों का शारीरिक,मानसिक और बौद्धिक विकास कर रही हैं।
कार्यक्रम अध्यक्ष योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि भारतीय योग संस्थान की स्थापना प्रकाश लाल जी ने ऐसे समय की थी जब दिल्ली में कुछ विदेशी लोग योग को योगा के नाम से पैसे लेकर सिखा रहे थे। ऐसा देखकर उनके मन में आया कि योग तो भारतीय संस्कृति की बहुमूल्य धरोहर हैं और ये विदेशी लोग हमारी संस्कृति को हमें ही बेच रहे हैं। उन्होंने उसी समय संकल्प लिया कि हम अपनी संस्कृति को बिकने नहीं देंगे और उन्होंने योग को घर घर तक निःशुल्क पहुँचाने का निश्चय करके १० अप्रैल सन् १९६७में पहली निःशुल्क योग कक्षा दिल्ली में प्रारंभ की।आज स्व०श्री प्रकाश लाल हमारे बीच नहीं हैं परन्तु उनके द्वारा लगाया गया पौधा आज वट वृक्ष बन गया है। संस्थान ने सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया को आधार माना है।हम सब को एक ही ईश्वर ने बनाया है फिर आपस में इतना ईर्ष्या,द्वेष और भेदभाव व तनाव क्यों?इन्हीं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने भारतीय संस्कृति की महान मानवतावादी देनश्वसुधैव कुटुम्बकम् को अपने आदर्श के रूप में अपनाया है। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

 

तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा अभि0 रोजूदीन पुत्र रियासत नि0 ग्राम बुटराडा थाना बाबरी शामली हाल पता मौ0 न्याजूपुरा थाना को0नगर मु0नगर को कब्रिस्तान रोड न्याजूपुरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन5 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज में आज चोरी चोरा शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां मुजफ्फरनगर से दर्जनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने चोरी चोरी शताब्दी महोत्सव पर चित्रकला पेंटिंग बनाकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईओएस गजेंद्र सिंह, स्कूल प्रिंसिपल डॉ राजेश कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं व शिक्षिकाएं मौजूद रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं विजेता बच्चे अब प्रदेश लेवल पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। आपको बता दें उत्तर प्रदेश के अंदर गोरखपुर में स्थित अंग्रेजी शासन काल में क्रांतिकारियों द्वारा अंग्रेजों की दमनकारी नीति को लेकर पुलिस चौकी को फूंक दिया गया था जिस कारण अंग्रेजों कि सरकार ने क्रांतिकारियों को गोली से मरवा दिया था, जिसमें दर्जनों क्रांतिकारी शहीद हुए थे, इसी के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीदों की याद में चोरी चोरा शताब्दी महोत्सव को मनाने के लिए प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजन करने के दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं, इसी के तहत सब जगह चोरी चोरा शताब्दी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

 

असामाजिक तत्वों पर कडी नजर रहेगीः सीओ
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी खतौली द्वारा थानाक्षेत्र खतौली के गांव बुआडा खुर्द व भैंसी के संभ्रात व्यक्तियों के साथ मीटिंग आयोजित की गयी, जिसमें लोगों से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने, माहौल बिगाडने वाले असामाजिक तत्वों तथा अवैध शराब की बिक्री और अपने पक्ष में वोट देने के लिए डराने/धमकाने/प्रलोभन देने वाले व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को देने की अपील की जा रही है।

 

पुलिस ने कई वांछितों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से कई वांछितां/वारटियों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 अजय शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्त जबरू पुत्र हाजी सईद नि0 मीट मार्केट खालापार थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्त इरशाद पुत्र इकबाल नि0 खालापार थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्त रविन्द्र पुत्र श्रीचन्द, जितेन्द्र पुत्र कवरपाल नि0गण ग्राम हाजीपुर थाना भोपा मु0नगर को अभि0के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 विजयपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त आकाश पुत्र वेदप्रकाश उर्फ वेदी नि0 मौ0 कृष्णापुरी कस्बा व थाना बुढाना मु0नगर को खतौली तिराहे से गिरफ्तार किया।

 

कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 गिरीशचन्द मय हमराहीगण द्वारा अभि0 ओमकार पुत्र सन्दीप, शिवम त्यागी पुत्र राजीव कुमार नि0गण ग्राम फलौदा थाना पुरकाजी मु0नगर को ग्राम फलौदा खाईखेडी मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 45 पव्वे देशी तोहफा मार्का अवैध शराब को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभि0 परमात्माशरण उर्फ घसीटू पुत्र भोपाल सिंह नि0 ग्राम बरला थाना छपार मु0नगर को ग्राम बरला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 51 पव्वे देशी तोहफा मार्का अवैध शराब एवं 16 पव्वे अंग्रेजी शराब ऑफिसर च्वाईस को बरामद किया गया।

 

यात्रियों ने दिया मंत्री संजीव बालियान को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चलो अमरनाथ शिव सेवक ट्रस्ट मुजफ्फरनगर के सदस्य मंत्री संजीव बालियान जी से मिले और उन्हें बताया कि अमरनाथ यात्रा 202128 जून 21 से आरंभ हो रही है जिसमें यात्री अपना पंजीयन 1 अप्रैल 2021 से पंजाब नेशनल बैंक में करा रहे हैं और पंजीयन के लिए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में डॉक्टरों द्वारा मेडिकल किया जाता है परंतु इस बार मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल को यात्रियों के मेडिकल के लिए अधिकृत नहीं किया गया है जिस कारण जनपद के सभी यात्रियों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है उन्हें अपना मेडिकल जिला सहारनपुर या शामली से कराना पड़ रहा है और यात्री दोनों जिलों के अंतर्गत चक्कर काटकर परेशानी का सामना कर रहे हैं मंत्री ने चलो अमरनाथ शिव सेवक ट्रस्ट मुजफ्फरनगर की समस्याओं को सुना और ट्रस्ट को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर को अमरनाथ यात्रियों के मेडिकल हेतु अधिकृत कराया जाएगा और नगर के नागरिकों की समस्याओं का हल किया जाएगा और यात्रा से संबंधित किसी भी कठिनाई का समाधान किया जाएगा मंत्री के साथ मीटिंग में चलो अमरनाथ शिव सेवा ट्रस्ट मुजफ्फरनगर के सदस्य मनोज कुमार, सूरज प्रताप एडवोकेट, दीपक चौधरी, विपिन कुमार, सुबोध कुमार, अवनीश कुमार के साथ अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

 

सपा समर्थित प्रत्याशी ने अपने ही पार्टी के नेताओं पर लगायें गंभीर आरोप8 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत चुनावों में वार्ड नं. 37 सुरक्षित महिला सीट से सपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती काजल ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ पदाधिकारियों द्वारा फीलगुड न होने पर उन्हे टिकट काटने की धमकी दी जा रही है जिसकी शिकायत उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी कर दी है। बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीमती काजल ने कहा कि जिला पंचायत के चुनावों में समाजवादी पार्टी ने उनके अलावा वाल्मीकि समाज से किसी को भी समर्थन नहीं दिया है और अब उनका भी समर्थन काटने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिला कार्यकारिणी एक जाति विशेष के हाथों में खेल रही है और एक पूर्व विधायक के कहने पर ही प्रत्याशियों को समर्थन देने की प्रक्रिया चलाई जा रही है जिसका उन्होंने खुलकर विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे तीन लाख रूपये की मांग की गयी थी जिसमें से उनके पचास हजार रूपये खर्च भी हो चुके है लेकिन ढाई लाख रूपये का प्रबंधन होने के कारण अब उनका समर्थन वापस लेने की धमकी दी जा रही है। इस बाबत जब उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से बातचीत भी की तो उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया। पत्रकार वार्ता में वाल्मीकि क्रांति दल की ओर से दीपक गम्भीर ने कहा कि यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया तो काजल वाल्मीकि निर्दलीय तौर पर चुनाव लडैगी और वाल्मीकि समाज के साथ-साथ वाल्मीकि क्रांति दल भी उन्हे पूरा सहयोग करेगा। इस बाबत नेता संजय चौहान से भी मुलाकात की गयी है जिन्होंने मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है। पत्रकार वार्ता में राहुल, मनोज सोदाई एडवोकेट, नरेश आदि उपस्थित रहे।

 

फेमस यूट्यूबर गायिका को जान से मारने की धमकी, पति समेत ससुरलियों पर केस10 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। यूट्यूबर सिंगर फरमानी नाज ने शनिवार को पति और ससुरालियों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी की रहने वाली गायिका फरमानी नाज ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी शादी 25 मार्च 2018 को मेरठ जनपद के गांव छोटा हसनपुर निवासी इमरान से हुई थी। उसे एक बेटा है, जिसे गले से संबंधी संमस्या है। इसके बाद से ही उसके पति और ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। ससुराल से भगाये जाने पर वह मायके आकर रहने लगी और बेटे के इलाज के लिए उसने यूट्यूब पर गाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज बहुत तेजी से लोकप्रिय हुई और बहुत जल्द ही वो सोशल मीडिया में छा गई। इंडियन आइडल में प्रतिभाग किया है। गायिका का आरोप है कि पति इमरान उनके गाने को लेकर विरोध करने लगे। मानसिक रूप से यातनाएं देना शुरु कर दिया। शनिवार को पति ने धमकी दी है। ससुराल पक्ष के सलीम, तस्लीम आदि लोग भी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

 

टीका लगवाने के बाद भी सतर्कता बरतनी होगीः डा. त्रिखा
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. योगेश त्रिखा ने कोरोना के प्रति सावधानी बरतने की सलाह देते हुए टीकाकरण को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि कोरोना से उपचार के लिए टीकाकरण कराना होगा। टीका लगवाने के बाद भी सतर्कता बरतनी होगी। संक्रमण से बचाव के लिए बाकी कदम भी उठाने होंगे।
कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वहीं, लोगों में सावधानी का स्तर घट रहा है। हालात के मद्देनजर जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. योगेश त्रिखा का कहना है कि पहले से अधिक सतर्कता बरतनी होगी। बताया कि कोरोना का नया स्ट्रेन आने के बाद विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। डा. त्रिखा का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए टीका विकसित हो चुका है। इसलिए जरूरी है कि टीकाकरण कराएं। संक्रमण से बचाव के लिए दूसरे भी तरीके अपनाने होंगे। एक दूसरे से कम से कम छह फीट की शारीरिक दूरी बनाकर रखें। चेहरों पर मास्क लगाकर रखें, बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें। लक्षण नजर आते ही कराएं टेस्ट-डा. योगेश त्रिखा का कहना है कि लक्षण नगर आते ही कोरोना का टेस्ट कराना चाहिए। कहा कि बुखार या नजला, खांसी है तो संक्रमण हो सकता है। इसलिए कोरोना का टेस्ट कराएं। साथ ही चिकित्सक से उपचार भी कराएं।
बेहतर रखें अपना खानखान-डा. योगेश त्रिखा का कहना है कि अपना खानपान अच्छा रखें। संक्रमण के इस दौर में पौष्टिक भोजन करें तथा हरी सब्जियां तथा फलों का सेवन अधिक करें। गर्मियां शुरू हो गई हैं इसलिए लिक्विड डायट अधिक लें। पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करें।

 

मई में होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज की परीक्षाएं अप्रैल से आगे बढ़कर मई में कर दी गई है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में लगे शिक्षा विभाग को परीक्षा तिथि आगे बढ़ने पर थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन समय से सभी कार्यों को पूर्ण कर विभागीय अधिकारी बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयार रहने के मूड में हैं। बोर्ड कापियों के मूल्यांकन को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जनपद में २७० विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को परीक्षण देने के लिए आनलाइन व्यवस्था पर फोकस कर कोविड नियमों को पालन करने के निर्देश है।
जनपद के डीएवी इंटर कालेज प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव, इस्लामिया इंटर कालेज प्रधानाचार्य डा. सलीम, चौधरी छोटू राम इंटर कालेज प्रधानाचार्य नरेश प्रताप सिंह, ग्रैन चौम्बर इंटर कालेज प्रधानाचार्य विजय शर्मा, जीआइसी प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार और एसडी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुदीप कुमार को आनलाइन मूल्यांकन का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्रयागराज से बोर्ड के सचिव भी जुड़े। अब जनपद के शेष २७० विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण प्राप्त छह प्रधानाचार्य प्रशिक्षण देंगे। एक प्रशिक्षण प्राप्त प्रधानाचार्य के हिस्से में ४५ प्रधानाचार्य होंगे। डीआइओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि कोविड के दृष्टीगत आनलाइन प्रशिक्षण देने की योजना है। एक प्रशिक्षण प्राप्त प्रधानाचार्य ४५ प्रधानाचार्य को प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए आनलाइन लिक प्रधानाचार्यों के पास भेजा जाएगा।
मूल्यांकन में इन बिदुओं पर जोर-प्रशिक्षण में बताया जाएगा कि बच्चे की कापी गंभीरता से पूरी जांची जाए। कापी में स्टेप मार्किग की जाए, यदि बच्चे ने एक ही सही लाइन लिखी है तो उसे उसके अनुपात में नंबर दिए जाएं। कापी के पहले पेज पर मूल्यांकन का अंक लिखे जाएगा। इसके अलावा अन्य जानकारियां दी जाएगी।

 

सफाई कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया
मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। गुस्साए कर्मियों ने कहा कि वेतन के अभाव में वह स्वयं और परिवार के किसी सदस्य की बीमारी का उपचार नहीं करा पा रहे है। शासन-प्रशासन उनकी समस्या को अनसुना कर रहा है। आरोप लगाया कि दो कर्मियों की इलाज के अभाव में मृत्यु हो गई। कर्मचारी संघ नगर पालिका खतौली के अध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी पालिका प्रांगण में धरना दिया। उन्होंने कहा कि दो माह से वेतन, पेंशन आदि का भुगतान न होने के कारण आर्थिक संकट है। धन के अभाव में इलाज न मिलने के कारण दो सफाई कर्मचारियों की मृत्यु हो गई। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल व मंडलायुक्त से मिलकर पालिका में अधिशासी अधिकारी नियुक्त करने की मांग की गई, लेकिन कोई हल नहीं हो सका है। कर्मचारियों के मामले को लेकर राष्ट्रीय सफाई आयोग के सदस्य हापुड़ के मनोज वाल्मीकि ने भी आला अधिकारियों से मिलकर समस्या के हल किए जाने की बात कही है।

 

डीएम ने अपनी उपस्थिति में कराई गेहूं की क्रॉप कटिंग11 Min |
मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव के व्यस्त कार्यक्रम के बीच जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने सुबह करीब 7 बजे अपनी उपस्थिति में पचेड़ा गांव में जाकर गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई। क्रॉप कटिंग के आधार पर ही निर्णय लिया जाता है कि गेहूं की अनुमानित उपज जिले में कितनी होगी।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. एसडीएम सदर दीपक कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ सुबह 7 बजे पचेंडा गांव पहुंची। यहां उन्होंने किसान सत सिंह पुत्र जल सिंह के खेत में गेहूं की फसल का निरीक्षण किया और अपने सामने ही खेत में खड़े गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई। इस फसल से गेहूं उत्पादन का अनुमान जिले में लगाया जाएगा। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बार गेहूं की अगेती फसल तो बहुत अच्छी है लेकिन पिछले दिनों चली तेज हवाओं के चलते पछेती फसल को कुछ नुकसान होने का अनुमान है।

 

शिव चौक पर लगे ठेले कोरोना को दे रहे निमन्त्रण13 Min |
मुजफ्फरनगर। शिव चौक पर गोल मार्किट के सामने भगत सिंह रोड पर लगे ठेले कोरोना को निमंत्रण दे रहे है।
सूत्रों के अनुसार भगत सिंह रोड पर गोल मार्कीट के सामने अवैध रूप से लगे ठेले प्रशासन को नजर नही आ रहे हैं। ये जब है तब प्रशासन कोरोना को लेकर सख्ताई कर रहा हैं। गली-मोहल्लों में जाकर भी पुलिस भीड़ न करने की नसीहत दे रही हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि भगत सिंह रोड पर शिव चौक के निकट गोल मार्कीट के सामने लगे बर्तनों व कपड़ो के ठेलो पर भीड़ प्रशासन को दिख नही रही हैं, जिसे कोरोना को दावत देना ही कहा जायेगा। पुलिस व प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा इस महामारी में ये भीड़ बड़े नुकसान का सबब बन सकती हैं। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस ओर ध्यान देता हैं या नही।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − three =