Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भोपा पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकडी, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जंगल ग्राम हाजीपुर से जब्त करते हुए 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में मुकर्रम पुत्र मुखिया उर्फ शहीद निवासी ग्राम रसूरपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर। जिसके कब्जे से 4 देसी बन्दूक 315 बोर, 1 देसी बन्दूक 12 बोर, 20 तमंचे 12 बोर, 3 तमंचे 315 बोर, 06 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस (विभिन्न बोर के), 1 तमंचा अधबना, 2 ड्रिल मशीन, 1 शिकंजा दाव, सुम्भी नाल 12 व 315 बोर, 1 हथोडी, 3 रेती, 1 छैनी, 1 प्लास, 1 लोहे की रॉड, 3 आरी ब्लेड आदि।

गिरफ्तार अभियुक्त पर जनपद हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों पर चोरी, गैंगस्टर, आयुद्ध अधि० जैसी संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 1 =