चरथावल: ट्राले का धुरा टूटने से असंतुलित होकर ट्रैक्टर पलटने से महिला की मौत
चरथावल। टै्रक्टर पलटने से महिला की मौत हो गई। इस हादसे मे टै्रक्टर ट्राली चालक व एक बालक घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे। जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव खुसरोपुर मे आज सुबह उस समय ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया कि जब ट्रैक्टर ट्राले का धुरा टूटने से असंतुलित होकर टै्रक्टर पलटने से टै्रक्टर ट्राली पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका बेटा व ट्राली चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि चरथावल देहात निवासी सलीम पुत्र शरीफ अपनी टै्रक्टर-ट्राली द्वारा चरथावल जा रहा था कि इस दौरान गांव खुसरोपुर निवासी करीब 33 वर्षीय अफशा पत्नि तनवीर भी टै्रक्टर-ट्राली पर सवार थी। खुसरोपुर अडडे की और से जाते वक्त अचानक टै्रक्टर-ट्राली का धूरा टूटने से टै्रक्टर असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे मे ट्रैक्टर पर सवार महिला अफशा की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका बेटा व टै्रक्टर चालक सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे मे महिला की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। सूचना मिलते ही कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति एवं बच्चे को एम्बूलैन्स 108 की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा मृतका के परिवारजनो को इसकी सूचना दी।
अफशा की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। पुलिस ने परिजनो तथा ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। यह दुखद हादसा आज दिनभर ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

