वैश्विक

Kanpur में जीका वायरस के एक साथ मिले 25 नए मरीज, हड़कंप

Kanpur में जीका वायरस के संक्रमण का जहां मंगलवार को एक भी मरीज नहीं मिला था वहीं बुधवार को 25 नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। अब कानपुर में मरीजों की संख्या कुल 36 हो गई है। बुधवार को मिले 25 नए मरीजों में गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार जीका वायरस के नए 25 मरीज परदेवनपुरवा, हरजिंदरनगर, पोखरपुर और शिवकटरा में मिले हैं।वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों की संख्या अभी और बढ़ने का अंदेशा जताया है। दिवाली और छठ के त्योहार पर अचानक जीका वायरस के संक्रमित बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग नए सिरे से रणनीति तैयार कर रहा है।

कानपुर में बुधवार को 25 नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और जीका वायरस से प्रभावित क्षेत्रों में जांच एवं सैंपलिंग तेज कर दी गई है। घर-घर जाकर जीका के लक्षण वालों के सर्विलांस के लिए 54 टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस की टीमों ने 8979 घरों में जाकर लोगों का डाटा जुटाया। जीका के लक्षण वाले 23 और बुखार पीड़ित 80 मिले, जिनका सैंपल लिया गया। इस दौरान 16 गर्भवती मिलीं, उनमें से 12 का सैंपल लिया गया। इस दौरान कुल 115 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रैपिड रिस्पांस टीमें संक्रमितों के घर व रिश्तेदारों की जांच कर रही हैं। इस दौरान 204 सैंपल एकत्र किए गए।

कानपुर के जिलाधिकारी विशाख ने 25 नए जीका वायरस के मरीज मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कानपुर में अब कुल 36 मरीज ऐसे हैं जो जिका वायरस की चपेट में हैं।और वहीं डाॅ. जीके मिश्रा,अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य ने बताया की जीका का स्रोत खत्म करने के लिए 45 टीमों ने 12 मुहल्लों के 2318 घरों में जांच की।

68 घरों में मच्छर का लार्वा मिला, जिसे नष्ट कराया गया।18 लोगों को नोटिस दी गई हैै, जबकि 1580 घरों के अंदर मच्‍छर मारने के लिए स्प्रे किया गया। सर्विलांस टीमों ने जीका के लक्षण वाले, बुखार पीड़ित एवं गर्भवती समेत 451 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20622 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − nine =