उत्तर प्रदेश

ठकराहा: जगीरहा घाट पर नदी के बीचो बीच दो वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत

ठकराहा। शनिवार को जगीरहा घाट पर नदी के बीचो बीच दो वर्षीय बच्ची की डुबने से मौत हो गई इस घटना के बाद नाव संचालक नाव को गंडक पार मे छोड कर फरार हो गया

जिससे घन्टो देर नाव परिचालन ठप्प हो गया और श्रीनगर पंचायत से राशन कार्ड बनवाने पहुंचे लोग तथा खेती कार्यों के लिए दियरा पहुचे किसान व महिलाएं दोनो तरफ फंसे रहे।

घटना के समय नाव पर सवार व्यक्ति अब्दुल सत्तार ने बताया कि श्रीनगर निवासी बेलाश यादव की गर्भवती पत्नी दो वर्षीय बच्ची को लेकर अपने पति के साथ एक निजी नाव से नदी पार कर ठकराहा पीएचसी मे स्वस्थ जांच कराने के लिये आ रही थी

जब नाव नदी के बीचों बीच पहुचा उसी दौरान रोती हुई बच्ची को चुप कराने के लिए महिला खडी हुई और अनियंत्रित होकर बच्ची समेत नदी मे गिर गई पत्नी व बच्ची को बचाने के लिये नाव पर सवार पति और दुसरे लोगों ने भी नदी मे छलांग लगा दिया

काफी मश्क्कत के बाद लोंगो ने महिला को बाहर निकाल लिया लेकिन बच्ची को नही बचाया जा सका।उधर महिला की स्थित बिगडता देख परिजनो ने उसे इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के निजी अस्पताल लेकर पहुचे जहा उसका इलाज जारी है वही इस घटना की खबर पुरे प्रखंड मे जंगल की आग की तरह फैल गई जगीरहा घाट पर लोगों की भीड जमा हो गई

मौके पर पहुचे मोतीपुर मुखिया सुरेन्द्र यादव जिला पार्षद प्रत्याशी मनीष,रोबीन कुमार चौधरी के सुचना पर घटना स्थल पर पहुच थानाधायक्ष विनोद कुमार व सीओ चन्द्रशेखर तिवारी ने घटना के संबंध मे जानकारी ली और विचार विमर्श के बाद पुल निर्माण विभाग के ओर से संचालित नाव के माध्यम से परिचालन शुरू किया गया।

वही इस घटना के बाद ब्रहमा यादव वकील यादव बबलु अंसारी ओम प्रकाश यादव गौतम यादव सहित सैकडो लोगों ने पीपा पुल विभाग के जेई व जिम्मेदारो के प्रति आक्रोश जाहिर करते हुवे कहा कि पीपा पुल विभाग के अधिकारीयो के उदासीनता के कारण अब तक पीपा नही लगा जबकि पीपा नवम्बर माह मे ही लग जाना चाहिये

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + thirteen =