उत्तर प्रदेश

विप्रावली गांव में चंबल नदी घाट पर नहाने गई 3 सहेलियां,पैर फिसलने एक युवती की मौके पर हुई मौत

 आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के विप्रावली गांव में चंबल नदी (Chambal River) घाट पर नहाने गई 3 सहेलियां पैर फिसलने (sliding feet) से गहरे पानी में डूब गई। तीनों युवतियों को डूबते देख मौके पर मौजूद लोगों ने 2 युवतियों को तो नदी के गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। लेकिन तीसरी युवती 28 वर्षीय प्रेम जसो पुत्री लायक सिंह पानी की गहराई में डूबती चली गई । लोग उसे नहीं बचा पाए।

युवती के चंबल नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई । गोताखोरों ने काफी देर प्रयास करने के बाद युवती प्रेम जसो को नदी से बाहर निकाला । लेकिन तब तक प्रेम जसो की सांसे थम चुकी थी। आनन-फानन में युवती को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया । जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया ।

युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है । परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है । बताया जा रहा है कि गंगा दशहरा के त्यौहार पर युवती प्रेम जसो ससुराल से मायके आई थी । अपनी सहेलियों के साथ प्रेमजसो गंगा दशहरा पर चंबल नदी में नहाने के लिए गई थी । लेकिन पैर फिसलने से हुए हादसे में प्रेम जसो की जान चली गई । फिलहाल पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है । हादसे के बाद मृतका के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है । किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि प्रेम जसो उन्हें हमेशा के लिए छोड़ गई है ।

सीओ पिनाहट का कहना है कि मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी । गंगा दशहरा पर्व के चलते आज नदियों में नहाने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है । ऐसे में सामने आए इस दर्दनाक हादसे के बाद नदी में स्नान करने जा रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की भी जरूरत है । क्योंकि जरा सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है । आपके परिवार के जीवन में अंधेरा कर सकती है ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =