वैश्विक

मॉस्को में 3000 लोगों को दी जा चुकी है ‘स्पुतनिक वी’ वैक्सीन

कोरोना वायरस देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कहर बरपा रहा है। दुनियाभर में रोज कोरोना वायरस को लेकर अच्छी से लेकर बुरी खबर आती रहती है। कोरोना वायरस पर चल रही हजारों रिसर्च के हर तरह के परिणाम भी देखने को मिले हैं।

बहरहाल, रूसी सरकार ने दावा किया है, स्पुतनिक वी वैक्सीन लॉन्च किए जाने के करीब एक महीने के बाद अब तक 3,000 लोगों को इसकी डोज दी जा चुकी है। यह खुराक राजधानी मॉस्को के निवासियों को दी गई

वहीं लगभग 60,000 स्वयंसेवक इसके लिए आवेदन कर चुके हैं।मास्को के मेयर सेर्गेई सोबयानिन ने कहा कि अब तक लगभग 3,000 स्वयंसेवकों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है।

खास बात यह है कि किसी को कोई समस्या नहीं हुई है। सभी अच्छा महसूस कर रहे हैं। मैंने खुद इस वैक्सीन का उपयोग अपने ऊपर किया है। हालांकि कई महीने के बीत जाने के बाद भी मुझे कुछ नहीं हुआ है।

हालांकि रूस की राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच बुजुर्गों को घर में रहने का आदेश दिया गया है और साथ ही लोगों को घर से ही काम करने के लिए कहा गया है।

स्पुतनिक वी वैक्सीन को रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत गामालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने विकसित किया है।

11 अगस्त को रूस ने कोरोना वैक्सीन को मान्यता दे दी थी, लेकिन देश के ही कुछ वैज्ञानिकों के साथ ही कुछ बड़े देशों ने इसके उपयोग के खिलाफ चेतावनी भी दी है।

उन्होंने कहा है कि सारे फेज ट्रायल्स के बाद ही वैक्सीन को मान्यता दी जाए, नहीं तो परिणाम खतरनाक होंगे।

कोरोनाविर दवा को कोविड-19 के मध्यम लक्षण वाले मरीजों पर इस्तेमाल की अनुमति

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − one =