वैश्विक

प्रशांत क्षेत्र में 7.5 तीव्रता का भूकंप का झटका, सुनामी की आशंका

उत्तरी प्रशांत महासागर क्षेत्र में बुधवार को 7.5 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिसके बाद रूस के सुदूर पूर्वी कुरील द्वीपसमूह पर करीबी समुद्र तटों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। हवाई में सुनामी की आशंका को लेकर निगरानी रखी जा रही है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार जापान के उत्तर में स्थित कुरील में 219 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित सेवेरो में भूकंप का झटका महसूस किया गया। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के केंद्र के एक हजार किलोमीटर के दायरे में सुनामी की खतरनाक लहरों की आशंका है।

चेतावनी में यह भी कहा गया है कि पहले भी इतनी क्षमता वाले भूकंप के बाद भूकंप केंद्र से दूर सुनामी की आपदाएं आ चुकी हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप का झटका जोरदार था जिसकी तीव्रता 7.8 थी और इससे जापान के तटों के आसपास समुद्र के जलस्तर में मामूली बदलाव आ सकता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20830 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =